छत्तीसगढ़ चुनाव: नगरीय निकाय और अध्यक्ष के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज

छत्तीसगढ़। नगरीय निकायों में आम चुनाव के लिए नगर निगमों में महापौर, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण (Reservation) प्रक्रिया आज 7 जनवरी 2025 को संपादित की जाएगी. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पूर्व में इसके लिए 27 दिसंबर 2024 की तिथि निर्धारित की गई थी. अपरिहार्य कारणों से 27 दिसंबर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था.

रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कल 7 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे से आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी. आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं.

HMPV वायरस पर मचा हड़कंप; दिल्ली में आ गई एडवाइजरी

उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की जा रही है.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

भूकंप: दिल्ली से लेकर बिहार आज धरती कांपी, जानें कहां-कहां तेज झटकों से सहमे लोग?

भूकंप: दिल्ली-NCR और बिहार सहित देश के कई हिस्सों में आज मंगलवार सुबह-सुबह धरती कांपी है. दिल्ली-NCR, एमपी और बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर सहित उत्तर भारत में मंगलवार तड़के सुबह करीब 6.35 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप इतना तेज था कि कई सेकेंड तक चीजें हिलने लगीं. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत NCR में रहने वाले लोगों की भूकंप से नींद खुली. भूकंप इतना तेज था कि लोग डरकर नींद से उठ गए और घर से बाहर निकल आए. फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है.

दिल्ली-NCR और बिहार के अलावा, उत्तर प्रदेश और MP के भी कई शहरों में धरती डोली है. खासकर उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नेपाल बॉर्डर पर तिब्बत के पास बताया जा रहा है. इसकी तीव्रता 7.1 थी. यह 6.35 बजे आया. अब तक इस भूकंप से किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है. इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर वाले इलाके में सोमवार को भूकंप आया था. उस भूकंप की तीव्रता करीब 4 थी.

Gay marriage: एक दूसरे से विवाह रचाना चाहती थी ये लड़की, अब पेड़ में लटके मिले दोनों के कंकाल

जानें कहां-कहां आया भूकंप

दिल्ली

नोएडा-ग्रेटर नोएडा

गाजियाबाद

गुरुग्राम

पटना

मुजफ्फरपुर

वैशाली

सीतामढ़ी

मोतिहारी

शिवहर

मध्य प्रदेश के कई शहर

नेपाल

तिब्बत

चीन

भूटान

भूकंप की कितनी तीव्रता-कहां केंद्र

भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई जा रही है.

इसका सेंटर तिब्बत था.

भूकंप से कहां-कहां डोली धरती

बताया जा रहा है कि भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, नेपाल, चीन, भूटान और तिब्बत में भी भूकंप आया है. नेपाल और तिब्बत में 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया है. यह भूकंप काफी जोरदार था. तिब्बत में इस भूकंप की गहराई 10 KM थी. सुबह 6.35 मिनट पर यह भूकंप आया. नेपाल में आए भूकंप से अब तक नुकसान की खबर नहीं है. मगर जितना जोरदार यह भूकंप है, उससे बड़े नुकसान की आशंका है.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

Ank Jyotish 07 January 2025: मंगलवार जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish January 2025: 07 जनवरी मंगलवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1 Ank Jyotish

मंगलवार आज आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। सुख, वैभव और यश की प्राप्ति होने से वैवाहिक जीवन में सुखी रहेगा। विद्यार्थीयों को आज के दिन अच्छी खबर मिल सकती है। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। वह प्रतियोगिता में सफल होंगे। शिक्षकों को मान-सम्मान मिलेगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

मंगलवार आज शत्रुओं से अलर्ट रहें, वे आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। अहंकार आपके घरेलू रिश्तों में दरार ला सकता है। माता-पिता से संबंध खराब हो सकते है। सर्दी-जुकाम और बुखार से आप परेशान हो सकते हैं। बाहर का खाना न खाए। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

मंगलवार आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे पढ़ लें। परिवार में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चे पढ़ाई लिखाई में बेहतर प्रदर्शन करें। प्रेम में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन अंततः आपके संबंधों में मधुरता बनी रहेगी |

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4 Ank Jyotish

मंगलवार आज आर्थिक खर्च होगा। ये धन मनोरंजन पर खर्च हो सकता है। अपनी प्रवृति पर काबू रखें। नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। व्यापार के लिए समय उत्तम है। आपके चिड़चिड़ा स्वभाव के कारण आपके दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

मंगलवार आज यदि आप विद्वार्थी हैं तो दिन आपके लिए अनुकूल होगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। सतर्क रहे, शेयर सट्टा, लौटरी, द्वारा हानि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सोच-समझकर आज अपने भविष्य के फैसले लें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

HMPV वायरस पर मचा हड़कंप; दिल्ली में आ गई एडवाइजरी

अंक 6 Ank Jyotish

मंगलवार आज आर्थिक लाभ के शुभ संकेत मिल रहे हैं। म्यूच्यूअल फण्ड आदि में निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से दूरियां बढ़ सकती हैं। आंखों में इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। क्रोध से बचें। संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7 Ank Jyotish

मंगलवार आज आपको कार्यक्षेत्र में मिला-जुला परिणाम मिल सकते हैं। किसी से कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखे अन्यथा क्रोध आपके रिश्तों को खराब कर सकता है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

मंगलवार आज परिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों का बर्ताव आप को गुस्सा दिला सकता है। संयम रखे बात को ना उलझाए। नए प्रेम संबंध बनेंगे, साथ ही पुराने संबंध प्रबल होंगे। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

मंगलवार आज मन में सकारात्मकता का भाव बना रहेगा। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द मिलेगा। भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। प्रॉापर्टी खरीद रहे हैं तो पेपर ध्यान से पढें। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

Today’s horoscope: 07 जनवरी, इन राशियों को आज रहना होगा अलर्ट

Today’s horoscope: 07 जनवरी 2025। आज मंगलवार ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s horoscope दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं भविष्यफल…

मेष (Today’s horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा. आप किसी से बहस बाजी में ना पड़ें. कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामले यदि कानून में विवादित थे, तो उसमें आपको थोड़ी समस्या तो होगी, लेकिन फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. आपकी इनकम के सोर्स बढ़ने से खुशी होगी. विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं.

वृष (Today’s horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन बिजनेस में के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है. आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा. आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे ना हटे. किसी काम में बिना सोचे समझे यदि आपने हाथ बढ़ाया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा. आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं. आपके पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे.

मिथुन (Today’s horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है. आपको अपने संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी. वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा. जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगे और आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे. राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि आपके लिए वहां समस्याएं तैयार हैं. आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे.

कर्क (Today’s horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना होगा. कारोबार में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आप कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं. कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है. आपकी धर्म-कर्म के कार्यों में भी काफी रुचि रहेगी. आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे.

सिंह (Today’s horoscope)

आज मंगलवार को सिंह राशि के जातकों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है. आपके घर किसी अतिथि का आगमन  होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे.  वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आपके परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है. कार्य क्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है.

कन्या (Today’s horoscope)

आज मंगलवार को कन्या राशि के लिए दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है. यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें. किसी काम के चलते आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा.

तुला (Today’s horoscope)

आज मंगलवार को तुला राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहने वाला है.  आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी. आपको कोई पारिवारिक समस्या यदि लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होगी. वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि खटपट चल रही थी, तो वह  भी बातचीत के जरिए दूर होगी.

Today’s horoscope
Today’s horoscope

वृश्चिक (Today’s horoscope)

आज मंगलवार वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कल दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय न लें. आपका मान सम्मान बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. किसी पुराने मित्र की आपको याद सता सकती है. धर्म-कर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी. आपको किसी महत्वपूर्ण काम को कल पर टालने से बचना होगा.

धनु (Today’s horoscope)

आज मंगलवार धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन धैर्य व साहस से काम लेने के लिए रहेगा. आप यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है. कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. पारिवारिक विषयों को लेकर आपको अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी. संतान की नौकरी में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा.

मकर (Today’s horoscope)

आज मंगलवार मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन लाभदायक रहने वाला है. आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा. आपकी कोई प्रॉपर्टी से संबंधित डील यदि लंबे समय अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है. ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है. आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले.

कुंभ (Today’s horoscope)

आज मंगलवार को शानदार परिणाम लेकर आने वाला है. आपको कसी योजना से अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है. सेहत में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. जीवन साथी के साथ आप कहीं शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं. आप किसी की कही सुनी  बातों में ना आएं.

मीन (Today’s horoscope)

आज मंगलवार के लोगों के लिए कल दिन बढ़िया रहने वाला है. आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी. परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे. आप अपने काम को लेकर अपने पिताजी से कोई सलाह ले सकते हैं. छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. आपकी कोई नए काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है. सामाजिक कामों में भी आपके काफी रुचि रहेगी.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

Today Panchang 7 January: अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Today Panchang 7 January:  Aaj Ka Panchang: 7 जनवरी 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर रेवती नक्षत्र और शिव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 12:06-12:47 मिनट तक है। राहुकाल 15:01-16:18 मिनट तक है। चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे।

Today Panchang 7 January:

तिथि  अष्टमी 16:26 तक

नक्षत्र  रेवती  06:53 तक

प्रथम करण   बावा   16:26 तक

द्वितीय करण बालवा 27:26 तक

पक्ष   शुक्ल

वार    मंगलवार    (Today Panchang)

योग   शिव   23:08 तक

सूर्योदय 07:18

सूर्यास्त 17:35

चंद्रमा        मीन

राहुकाल 15:01 − 16:18

विक्रमी संवत्  2081  (Today Panchang)

शक संवत    1946

मास   पौष

शुभ मुहूर्त     अभिजीत     12:06 − 12:47

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

एतराम साहू महासमुंद में बनाए गए BJP के जिलाध्यक्ष, अन्य जिले का भी देखिए नाम

BJP Jila Adhyaksh: भाजपा जिला अध्यक्षों की दूसरे दिन भी नियुक्ति जारी, महासमुंद में एतराम साहू, गरियाबंद से अनिल चंद्राकर, अंबिकापुर में भारत सिंह सिसोदिया को मिली जिम्मेदारी, जानिए अन्य जिला अध्यक्षों के नाम रविवार को 15 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी. वहीं आज गरियाबंद जिला अध्यक्ष की भी घोषणा कर दी गई है. अनिल चंद्राकर को गरियाबंद जिला अध्यक्ष बनाया गया है. भाजपा नवीन कार्यालय में BJP चुनाव संगठन प्रभारी श्री चंद सुंदरानी ने प्रदेश मंत्री किशोर महानंद की मौजूदगी में नाम की घोषणा की गई. इस दौरान MLA रोहित साहू, जिले के सभी मंडल के पदाधिकारियों के अलावा जिले के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे.

सरगुजा BJP के जिला अध्यक्ष के नाम का ऐलान

भारत सिंह सिसोदिया को सरगुजा बीजेपी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व में भारत सिंह सिसोदिया किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके है. वे भाजपा के कार्य समिति सदस्य रह चुके हैं. इसके अलावा भारत सिसोदिया जशपुर के जिला प्रभारी रह चुके है.

सरगुजा और गरियाबंद के साथ महासमुंद जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है. एतराम साहू को महासमुंद का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है. संगठन के जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने जिला भाजपा कार्यालय मे घोषणा की है. बता दें कि एतराम साहू संगठन मे मीडिया प्रभारी एवं स्काउट एंड गाइड के जिला अध्यक्ष रह चुके है.

वहीं जांजगीर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी टिकेश्वर गवेल को दी गई है. वर्तमान में टिकेश्वर जिला महामंत्री भाजपा का दावित्व संभाल रहे हैं. पूर्व में वह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री रह चुके हैं.

जगदलपुर BJP जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी वेद प्रकाश पांडे को दी गई है. इससे पहले रूपसिंह मंडावी ने इस दायित्व को संभाला है. बस्तर संभाग के भाजपा अध्यक्ष कई जिलों में बदले गए है.

इसी प्रकार मनेन्द्रगढ़-एम.सी.बी जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले को बनाया गया है. एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के जिला भाजपा कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी कमल भान सिंह ने घोषणा की. छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ जिला के भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे.

बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपक सिंह ठाकुर को दी गई है. दीपक पूर्व में युवा मोर्चा में पदाधिकारी रह चुके हैं.

वहीं मोहित जायसवाल को बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाया गया है. मोहित जायसवाल भाजपा महामंत्री हैं. जिले के संगठनात्मक विभाजन के बाद मोहित जायसवाल पहले ग्रामीण जिलाध्यक्ष बने हैं.

एक बार फिर से प्रकाश बैस को धमतरी भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है. निर्वाचन अधिकारी जगन्नाथ पाणीग्राही ने इसकी घोषणा की है. इस दौरान विधायक अजय चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा भी उपस्थित रहे. कार्यकर्ताओं ने प्रकाश बैस को फूल मालाओ के साथ बधाई दी है.

अम्बेश जांगड़े को जांजगीर चाम्पा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. अम्बेश जांगड़े पामगढ़ के पूर्व विधायक रहे हैं. योगेश लाम्बा ने घोषणा की है.

देवेंद्र तिवारी को कोरिया BJP जिला अध्यक्ष बनाया गया है. लुण्ड्रा विधायक और चुनाव अधिकारी प्रबोध मिंज ने देवेंद्र तिवारी के नाम पर मुहर लगाते हुए जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया है. देवेंद तिवारी के नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी.

डॉक्टर बिशेसर साहू को खैरागढ़ जिला अध्यक्ष चुना गया है. ⁠जिला निर्वाचन अधिकारी पूर्व संसद चंदूलाल साहू ने की घोषणा की है.

धनीराम बारसे को फिर से सुकमा जिलाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है. चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने घोषणा की है.

पहले दिन इन 15 BJP जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति :–

रायपुर शहर अध्यक्ष – रमेश ठाकुर

रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष – श्याम नारंग

भिलाई जिला अध्यक्ष – पुरूषोतम देवांगन

दुर्ग जिला अध्यक्ष – सुरेंद्र कौशिक

बीजापुर जिला अध्यक्ष – घासीराम नाग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अध्यक्ष – लालजी यादव

सूरजपुर जिला अध्यक्ष – मुरलीधर सोनी

मुंगेली जिला अध्यक्ष – दीनानाथ केशरवानी

रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष – अरुणधर दिवान

बलरामपुर जिला अध्यक्ष – ओमप्रकाश जायसवाल

मोहला-मानपुर जिला अध्यक्ष – नम्रता सिंह

कांकेर जिला अध्यक्ष – महेश जैन

जशपुर जिला अध्यक्ष – भरत सिंह

कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष – मनोज शर्मा

बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष – चेमन देशमुख

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

पत्रकार मुकेश मर्डर का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर पकड़ा गया, SIT ने हैदराबाद से किया गिरफ्तार

Journalist Mukesh Chandrakar Murder: रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में SIT ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने रविवार की देर रात मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से हिरासत में लिया है. अब आरोपी को पुलिस (Police) हैदराबाद से बीजापुर लाएगी. आरोपी को से पुलिस पूछताछ करेगी. बीजापुर SP से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को हैदराबाद से पकड़ा गया है और अब उससे पूछताछ की जाएगी.

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की मर्डर के मामले में अब मुख्य आरोपी सहित 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है. इससे पहले पुलिस ने तीन संदेहियों को पकड़ा था. इनमें रितेश चन्द्रकार को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया, वहीं अन्य संदेही सुपरवाइजर महेन्द्र रामटेके और दिनेश चन्द्राकर को बीजापुर से पकड़ा गया.

बस्तर रेंज IG पी सुंदरराज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक जनवरी की रात के लगभग 8.30 बजे से मुकेश चंद्राकर के घर से लापता होने पर उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने बीजापुर कोतवाली थाना में 2 जनवरी के गुम इंसान दर्ज कराया था.

बीजापुर SP ने एएसपी युलैंडन यार्क के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली बीजापुर निरीक्षक दुर्गेश शर्मा समेत अन्य अधिकारियों की तीन टीम का गठन गुम इंसान पतासाजी हेतु की गई. जांच के दौरान पूछताछ के बाद संदेह में आए व्यक्तियों की CDR एवं लोकेशन लिये गये. मृतक के लास्ट लोकेशन के आधार पर 2 जनवरी को रात में ही चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़ा के सभी रूम को खुलवाकर चेक किया गया. तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग जगहों पर खोजबीन की गई.

webmorcha.com
Accused Suresh Chandrakar

3 जनवरी को मुकेश चन्द्रकार के सकुशल पतासाजी के हरसंभव प्रयास किए गए. अनहोनी के आशंका को भापते हुऐ सुरेश चन्द्रकार के बाड़ा में बैडमिंटन कोर्ट में नये फ्लोरिंग हुए सेप्टिक टैंक को देखकर हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुऐ दोपहर लगभग 2.30 बजे तहसीलदार एवं एफएसएल टीम की मौजूदगी में नये फ्लोरिंग स्थान को JCB की मदद से तोड़कर पुराने संरचना में से टैंक के ढक्कन को खोला गया.

सेप्टिक टेंक का ढक्कन खोलने पर टेंक से एक पुरुष का शव दिखा जिसके हाथ में बने टेटू से शव का शिनाख्त गुम इंसान पत्रकार मुकेश चन्द्रकार के रूप में हुई. फॉरेंसिक टीम द्वारा शव पंचनाम के दौरान प्रथम दृष्टया से पाया गया मृतक की सिर, पीठ, पेट एवं सीने में कठोर एवं ठोस हथियार से वार कर किया गया था . शव पंचनामा के पश्चात 4 जनवरी को पोस्टमार्टम किया गया. प्रकरण में थाना बीजापुर में बीएनएस की धारा 103, 238, 61, 3(5) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

इसके पहले 3 जनवरी को संदेही को पकड़ने के लिए गठित एक टीम को रायपुर के लिए भेजा गया. घटना के संदेही रितेश चन्द्रकार को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया एवं घटना के अन्य संदेही महेन्द्र रामटेके (सुपरवाईजर) एवं दिनेश चन्द्रकार को बीजापुर से पकड़ा गया. तीनों आरोपियों से पूछताछ के साथ घटना में प्रयुक्त आलाजरब की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है.

पूछताछ और जांच में यह बातें खुलकर आई है कि पत्रकार मुकेश चन्द्रकार और रितेश चन्द्रकार रिश्ते में भाई लगते थे. दोनों में पारिवारिक एवं सामाजिक विषयों को लेकर आपस में बातचीत होते रहती थी. एक जनवरी को रात लगभग 8 बजे मृतक मुकेश चन्द्रकार और आरोपी रितेश चन्द्रकार के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई.

इसके बाद मृतक मुकेश चन्द्रकार आरोपी रितेश चन्द्रकार के बीजापुर की चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में पहुंचा. खाने खाने के दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार और मुकेश चन्द्रकार से पारिवारिक सबंध होने के बावजूद काम में बाधा डालने की बात को लेकर बहस हुई.

इस दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार ने सुनियोजित तरीके से बाड़े में उपस्थित सुपरवाइजर महेन्द्र रामटेके के साथ मिलकर मुकेश चन्द्रकार के सिर, छाती, पेट एवं पीठ पर लोहे के रॉड से वार किया. दोनों आरोपियों के द्वारा किए गए हमले से मुकेश चन्द्रकार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृत्यु के पश्चात उसके शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से शरीर को पास के सेप्टीक टेंक में डाल दिया एवं उसे स्लेब के ढक्कन से बंद कर दिया.

सावधान: 06 जनवरी को महासमुंद, अभनपुर, खरियारोड, रायपुर रूट पर चलने वाले, आपकी काम की खबर…

इसके बाद आरोपी रितेश चन्द्रकार ने जगदलपुर में अपने बड़े भाई सुरेश चन्द्रकार एवं अन्य परिजनों के साथ मौजूद अपने बड़े भाई दिनेश चन्द्रकार से संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी देकर बोदली की ओर रवाना हुआ. इस दौरान दिनेश चन्द्रकार ने तुरंत जगदलपुर से निकलकर बोदली पहुंचा. रितेश चन्द्रकार, महेन्द्र रामटेके और दिनेश चन्द्रकार की मुलाकात बोदली में हुई तथा घटना के सबंधित साक्ष्यों को मिटाने हेतु साजिश रचा गया.

आरोपी रितेश चन्द्रकार, महेन्द्र रामटेके एवं दिनेश चन्द्रकार द्वारा प्रयुक्त हथियार एवं मृतक के मोबाइल को ठिकाने लगाने के लिए अलग-अलग जगह गए. उसके बाद रितेश चन्द्रकार द्वारा अपने बड़े भाई दिनेश चन्द्रकार को सेप्टिक टेंक को प्लास्टर करने के लिए बताकर अपने बड़े भाई ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार की गाड़ी से रायपुर के लिए रवाना हो गया. इसके बाद रितेश चन्द्रकार 2 जनवरी की शाम को रायपुर से नई दिल्ली के लिए चला गया.

2 जनवरी 2025 की सुबह दिनेश चन्द्रकार ने चट्टान पारा स्थित सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में स्थित घटनास्थल में सेप्टिक टेंक (जहां पर मृतक मुकेश चन्द्रकार के शव को हत्या के पश्चात छुपाया गया) की नए सिरे से सीमेंट फ्लोरिंग से की. इस मामले में अब तक तीन आरोपी रितेश चन्द्रकार, दिनेश चन्द्रकार और महेन्द्र रामटेके को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. मामले की अग्रिम विवेचना के लिए ASP मयंक गुर्जर के नेतृत्व में गठित की 11 सदस्यीय SIT टीम को सौंपा गया.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

HMPV वायरस पर मचा हड़कंप; दिल्ली में आ गई एडवाइजरी

HMPV: दिल्ली में मेडिकल अधिकारियों ने 5 जनवरी रविवार को ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) और अन्य सांस से संबंधी बीमारियों से जुड़े खतरों से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए. मेडिकल सर्विसेज की महानिदेशक डॉ. वंदना बग्गा ने दिल्ली में सांस से जुड़ी बीमारियों की तैयारियों के बारे में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों और राज्य एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) अधिकारी के साथ चर्चा की. सलाह के अनुसार हॉस्पीटलों को IHIP पोर्टल के माध्यम से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) के मामलों की रिपोर्ट करनी चाहिए.

उन्हें संदिग्ध मामलों को अलग करने और मानक सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिए भी सख्त होना चाहिए. सटीक ट्रैकिंग की सुविधा के लिए SARI मामलों और प्रयोगशाला-पुष्टि किए गए इन्फ्लूएंजा मामलों के लिए उचित दस्तावेज़ीकरण आवश्यकताओं की भी स्थापना की गई है. इसके अलावा अस्पतालों में हल्के मामलों के इलाज के लिए पैरासिटामोल, एंटीहिस्टामाइन, ब्रोन्कोडायलेटर्स, कफ सिरप और ऑक्सीजन मौजूद होना चाहिए.

चीन के नए बीमारी से पूरा वर्ल्ड हुआ चिंतित, इंडिया भी अलर्ट, जानें क्या है बला

चीन में HMPV के प्रकोप और सांस संबंधी बीमारियों में इजाफे की रिपोर्ट के बाद ये उपाय लागू किए गए थे. हालांकि बयान के मुताबिक आईडीएसपी, नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के 2 जनवरी 2025 तक के आंकड़ों से सांस संबंधी बीमारियों में कोई खास इजाफा नहीं होने का संकेत मिलता है.

जानें क्या है HMPV

HMPV को लेकर कोरोना का दौर याद आने लगा है. उस दौर में वैकल्पिक या भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली ने लोगों की काफी मदद की थी तो क्या किसी भी विषम स्थिति में वैकल्पिक चिकित्सा प्रणाली होम्योपैथी कारगर साबित हो सकती है? होमियो एमिगो दिल्ली में सीनियर होम्योपैथिक डॉक्टर और क्लस्टर हेड डॉ आकांक्षा द्विवेदी ने भी इसको लेकर लोगों को बताया. उन्होंने कुछ कारगर तरीके भी सुझाए. ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस जिसे एचएमपीवी के नाम से भी जाना जाता है एक प्रकार का सामान्य श्वसन वायरस है. जो सभी उम्र के लोगों में फैल सकता है. इस वायरस का ज्यादा असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर होने की आशंका है. वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में अगर आप आते हैं तो आप भी इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं.

HMPV के लक्षण हैं

जैसे नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान, खांसी, बुखार या फिर ठंड लगने लगती है. डॉ द्विवेदी के मुताबिक ये आम से लक्षण आगे चलकर बड़ी आफत का सबब बन सकते हैं. फेफड़े प्रभावित हो सकते हैं. सांस लेने में दिक्कत होती है घरघराहट सुनाई जाती है, अस्थमा संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं, सांस फूलने लगती है, थकान बढ़ जाती है, बच्चों की छाती का संक्रमण घातक साबित हो सकता है.

फेसबुक पर जाइए

Gay marriage: एक दूसरे से विवाह रचाना चाहती थी ये लड़की, अब पेड़ में लटके मिले दोनों के कंकाल

Gay marriage:  राजनांदगांव। Chhattisgarh के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र की आमगांव पहाड़ी पर मिले दो कंकालों की पहचान जागृति विश्वकर्मा और आरती विश्वकर्मा के रूप में हुई है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, दोनों युवतियां समलैंगिक विवाह (Gay marriage) करना चाहती थीं, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण यह संभव नहीं हो सका।

23 अक्टूबर से लापता दोनों युवतियों के कपड़ों से उनकी पहचान की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियां पहले भी घर से भागकर एक रिश्तेदार के यहां चली गई थीं। लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर घर वापस ले आया गया। इस घटना के बाद 23 अक्टूबर को वे फिर लापता हो गईं। मंगलवार को दुलारदाई डोंगरी जंगल में ग्रामीणों को पेड़ पर लटके दो कंकाल मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

लंबे समय तक शव लटके रहने के कारण वे कंकाल में बदल गए थे। परिजनों और पुलिस का मानना है कि समलैंगिक विवाह (Gay marriage) न कर पाने की निराशा में दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। मामले की जांच जारी है, लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/ 

आज महासमुंद और जांजगीर-चांपा होंगे CM विष्णु देव साय

रायपुर, 06 जनवरी 2025। CM विष्णु देव साय 6 जनवरी को जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। CM विष्णुदेव साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउंड मैदान से पूर्वान्ह 11.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा भांठा, जांजगीर पहुंचेंगे और खोखरा में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स तथा कचहरी चौक में हसदेव क्रेटर्स हब का लोकार्पण करेंगे।

सावधान: 06 जनवरी को महासमुंद, अभनपुर, खरियारोड, रायपुर रूट पर चलने वाले, आपकी काम की खबर…

मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद कार द्वारा 12.55 बजे हाई स्कूल ग्राउंड जांजगीर आएंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जिले के कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

महासमुंद मचेवा हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.30 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड खोखरा भांठा, जांजगीर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.15 बजे महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा पहुंचेंगे और कार द्वारा वहां से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण महासमुंद आएंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। CM शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/