Ank Jyotish 03 January 2025: जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish January 2025: 03 जनवरी शुक्रवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1 Ank Jyotish

शुक्रवार आज किसी दुःख या झटके से आप उदास महसूस कर सकते हैं। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। धन संबंधित काम को लेकर अपनी बहन से बातचीत कर सकते हैं। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा। यात्रा के योग है।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2 Ank Jyotish

शुक्रवार आज दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा, इसलिए संयम रखें। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा। पिताजी को आप पर नाज होगा।  निवेश में मनचाहा लाभ पा सकते हैं। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 3 Ank Jyotish

शुक्रवार आपको अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी। मनचाहे परिणाम पाने के लिए अपनी प्राथमिकताओं पर विचार करें। कोई इंवेस्टमेंट आप सोच समझकर करें, तो बेहतर रहेगा। विदेश जाने की योजनाएं बना सकते हैं।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉयलेट

अंक 4 Ank Jyotish

शुक्रवार आज सरकारी नौकरी पाने के लिए अभी और कड़ी मेहनत करनी होगी। दोस्ती का अनुभव आपका शानदार रहने वाला है। परिवार में चल रही समस्याएं किसी बड़े के साथ के कारण समाप्त होगी। निवेश करने के लिए पिताजी से बात करेंगे। नौकरी में प्रमोशन की शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपके काम अचानक से बनेंगे और बिगड़ेंगे। नौकरी में समस्या आ सकती है। बॉस से किसी विषय पर बहस हो सकती। परिवार में किसी वस्तु के आगमन से मन पहले से बेहतर होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 6 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपको प्रियजनों से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज काम या प्रोजेक्ट के साथ-साथ किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।  माता-पिता से वित्तीय सहायता मिलेगी। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

शुभ अंक-3

शुभ रंग- लाल

अंक 7 Ank Jyotish

शुक्रवार आज जीवनसाथी के साथ किसी समारोह या पार्टी में जा सकते हैं। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। संतान नौकरी के लिए विदेश जा सकती हैं। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- नारंगी

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी और आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। व्यापार में नई नीतियां बनाएंगे, जिससे भविष्य में लाभ की प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

शुक्रवार आज निवेश के लिए दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते है, तो माता-पिता से बात करें। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल होंगे। विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-सफेद

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

Aaj Ka Panchang 2025: चतुर्थी, रहेगा चोर पंचक, भद्रा का भी साया, देखें मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang 2025: 3  जनवरी 2025 पौष का विनायक चतुर्थी व्रत शुक्रवार को रवि योग में है. उस दिन पौष शुक्ल चतुर्थी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, वज्र योग, वणिज करण, पश्चिम का दिशाशूल और मकर राशि का चंद्रमा है. विनायक चतुर्थी के दिन व्रत रखकर गणेश जी की पूजा का विधान है. विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त दिन में 11 बजकर 23 मिनट से शुरू है. विनायक चतुर्थी पर चोर पंचक का भी प्रारंभ है, जो 5 दिन तक रहेगा.

आज का पंचांग, 3 जनवरी 2025 Aaj Ka Panchang 2025

आज की तिथि- चतुर्थी – 11:39 पी एम तक, उसके बाद पञ्चमी तिथि

आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 10:22 पी एम तक, फिर शतभिषा

आज का करण- वणिज – 12:25 पी एम तक, विष्टि – 11:39 पी एम तक, उसके बाद बव

आज का योग- वज्र – 12:38 पी एम तक, फिर सिद्धि

आज का पक्ष- शुक्ल

आज का दिन- शुक्रवार

चंद्र राशि- मकर – 10:47 ए एम तक, उसके बाद कुंभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:14 ए एम

सूर्यास्त- 05:37 पी एम

चन्द्रोदय- 09:54 ए एम

चन्द्रास्त- 09:09 पी एम

Aaj Ka Panchang Panchang Calendar
Aaj Ka Panchang: आज today’s Panchang

विनायक चतुर्थी मुहूर्त और योग Aaj Ka Panchang

ब्रह्म मुहूर्त: 05:25 ए एम से 06:20 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 12:05 पी एम से 12:46 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:09 पी एम से 02:51 पी एम

रवि योग: 07:14 ए एम से 10:22 पी एम

विनायक चतुर्थी पूजा मुहूर्त: 11 बजकर 23 मिनट से दोपहर 01 बजकर 28 मिनट तक

अशुभ समय Aaj Ka Panchang 2025

राहुकाल- 11:08 ए एम से 12:26 पी एम

गुलिक काल- 08:32 ए एम से 09:50 ए एम

यमगण्ड- 03:01 पी एम से 04:19 पी एम

दुर्मुहूर्त- 09:19 ए एम से 10:00 ए एम, 12:46 पी एम से 01:28 पी एम

भद्रा: 12:25 पी एम से 11:39 पी एम

भद्रा का वास: धरती पर

चोर पंचक: 10:47 ए एम से कल 07:15 ए एम तक

दिशाशूल- पश्चिम Aaj Ka Panchang

रुद्राभिषेक के लिए शिववास

क्रीड़ा में – 11:39 पी एम तक, फिर कैलाश पर.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

नगरीय और पंचायतों का चुनाव भारतीय संविधान के अनुरूप समय पर कराया जाये- डॉ. महंत

रायपुर, 02 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ की पंचायतों (तीनों स्तर) तथा नगरीय निकायों (नगर पंचायत, नगर पलिका परिषद तथा नगर पालिक निगम) का निर्वाचन समय पर कराए जाने के लिये राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, भारत का संविधान के अनुच्छेद 243- के तथा 243-जेड ए के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का गठन किया गया है। इस आयोग का यह बंधनकारी संवैधानिक कर्तव्य है कि अनुच्छेद 243-इ और 243-यू के अनुसार समय पर निर्वाचन कराए। पंचायतों तथा नगर पलिकाओं की अवधि उनके निर्वाचन के पश्चात् आयोजित प्रथम अधिवेशन के लिए नियत तारीख से पांच वर्ष होती है और इस विनिर्दिष्ट अवधि की समाप्ति के पूर्व नया निर्वाचन पूर्ण किया ही जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ की विद्यमान निर्वाचित पंचायतों की अवधि माह फरवरी 2025 की विभिन्न तारीखों में समाप्त होने जा रही है। किंतु छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा अब तक इनके गठन हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ ही नहीं की गई है। इससे यह स्पष्ट है कि संविधान के आदेशात्मक प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन हो रहा है जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ही पूरी तरह से उत्तरदायी है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, मान. उच्चतम न्यायालय के दो निर्णयों राईट पेटीसन (सी) नं.278 ऑफ 2022 डिसाइडेड ऑन मई 10, 2020 तथा पेटीसन (एस) फोर स्पेशल लीव टू अपील (सी) नं.(एस) 26468 टू 26469/2024 दिनांक 11.11.2024 का उदाहरण है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि, अब और अधिक विलम्ब किये बिना पंचायतों तथा नगरीय निकायों के गठन के लिए निर्वाचन की प्रक्रियाओं को तत्काल प्रारंभ करें।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत प्रत्येक वाहनों पर, उच्च सुरक्षा पंजीयन चिन्ह 19 मार्च तक लगाना अनिवार्य

महासमुंद 02 जनवरी 2025/ परिवहन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत प्रत्येक वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीयन चिन्ह (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी श्री आर.के. ध्रुव ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित वाहन स्वामी परिवहन विभाग की अधिकारिक वेबसाईट cgtransport.gov.in के माध्यम से सीधे ऑनलाइन शुल्क भुगतान करते हुए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा नजदीकी परिवहन सुविधा केन्द्र या वाहन डीलर शोरूम में जाकर आवेदन कर सकते है। जिला परिवहन अधिकारी ने सभी श्रेणी के मोटर वाहनों के लिए वाहन स्वामी को केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम/नियम के दिए गए प्रावधान एवं ई-चालान की कार्यवाही से बचने के लिए 19 मार्च 2025 तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट लगवाने की अपील की है।

इस प्रक्रिया के लिए वाहन दर निर्धारित की गई है, इनमें दोपहिया वाहन के लिए बेसा प्राइस 310 रुपए व जीएसटी 55.80 रुपए कुल 365.80 रुपए, तीन पहिया वाहनों के लिए 362 व जीएसटी 65.16 कुल 427.16 रुपए, एलएमवी 556 रुपए व जीएसटी 100.08 रुपए कुल 656.08 रुपए और हेवी कमर्शियल 598 व जीएसटी 107.64 रुपए कुल 705.64 रुपए निर्धारित किया गया है। प्रत्येक इंस्टॉलेशन के लिए 100 रुपए अतिरिक्त चार्ज के साथ लगाया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद में सम्पर्क कर सकते हैं।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

महासमुंद पिथौरा में 650 कट्टा अवैध धान जब्त

महासमुंद, 02 जनवरी 2024/ अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा श्री ओंकारेश्वर सिंह के नेतृत्व में आज ग्राम लारीपुर (टु.) में प्रशासनिक टीम द्वारा की गई आकस्मिक जांच के दौरान 650 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। यह धान मनीराम साहू के घर से बरामद हुआ। जांच के दौरान पाया गया कि मनीराम के पास खेती की कोई जमीन नहीं है, और न ही वह धान के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। इससे स्पष्ट हुआ कि धान अवैध रूप से संग्रहित किया गया था। प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिला कि यह धान कहीं और से लाकर यहां रखा गया था।

विपणन अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धान को जप्त कर लिया। अनुविभागीय अधिकारी श्री सिंह का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध धान भंडारण और उसके व्यापार पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन ने किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे केवल वैध दस्तावेजों के साथ ही धान का भंडारण और व्यापार करें।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

जगदलपुर लेडी डॉक्टर की हत्या, लूट की आशंका!

जगदलपुर। शहर से सटे करकापाल में BMO की डॉक्टर पत्नी की लाश मिली। इसकी खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर में BMO के पद में पदस्थ रहे बीडी राय की पत्नी डॉ. अर्चना घोष अपने अनुकूल देव वार्ड स्थित घर में थी। बताया जा रहा है कि परिवार के द्वारा अपने बड़े बेटे के विवाह  के लिए कुछ दिन पूर्व गहने खरीदे जाने की बात सामने आई है। आज गुरुवार की सुबह जब परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो डॉ. अर्चना रॉय का शव देखा गया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

महिला की हत्या की गई है, और घर से सामान को लूटकर ले जाया गया है। फिलहाल मामले की जांच में Police  जुट गई है। पुलिस परिजनों से भी बात कर रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा कि यह हत्या है कि कुछ और। बहरहाल, शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। इस मामले में बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर का कहना है कि जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।

Google ने इंडिया में लॉन्च किया ‘जिन्न’, अब घंटों का काम चुटकियों में

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

कवासी बोलें, सच्चा आदमी हूँ, ED के समक्ष पेश होऊंगा!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा और उनके करीबियों के यहां ED ने 28 दिसंबर को छापा मारा था। छापा मारने के पांच दिन बाद एजेंसी ने यह दावा किया है कि, उसे कवासी लखमा के खिलाफ साक्ष्य मिल गए हैं। ऐसे में कवासी लखमा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लखमा को 3 जनवरी को ED के सामने हाजिर होने का समन भी जारी किया गया है।

मीडिया द्वारा ये पूछे ये पूछे जाने पर आपके घर पर, बेटे घर पर छापा पड़ा आप ED की पूछताछ में नहीं गए ? लखमा बोले- जब ED वाले आए थे तो मेरे से कागज मांग रहे थे, कागज सब गांव में था। समय मांगा था मैंने जो कागज मांग रहे दूंगा मैं।

हर आदमी को कानून का सम्मान करना चाहिए, मैं भी सम्मान करूंगा। जब भी बुलाएंगे जाउंगा, मैं सच्ची बात करूंगा, मैं सच्चा आदमी हूं। मैं राजनीतिक मुद्दों और मीडिया के सवालों पर जवाब अभी नहीं दूंगा। नियम कानून का सम्मान करता रहूंगा।

CG भूपेश बघेल
CG भूपेश बघेल

इधर भूपेश बोलें लोगों को बदनाम करने का काम कर रही एजेंसी, चालान पेश कर बताएं क्या साक्ष्य मिला

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ED की कार्रवाई को लेकर सियासत गरमाई हुई है. पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने वाले ED की ट्वीट पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने एजेंसियों पर देश में लोगों को प्रताड़ित और बदनाम करने का आरोप लगाया है. बघेल ने कहा, ये सिर्फ लोगों को बदनाम करते हैं. पूरे देश में ये एजेंसी यही काम कर रही. अभी तक चालान ही प्रस्तुत नहीं कर पाए. चालान प्रस्तुत कर बताएं कि क्या साक्ष्य मिला है.

चुनाव से डर रही सरकार

छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, बहुमत के बल पर चुनाव को आगे बढ़ाने विधानसभा में संशोधन विधेयक लाकर पारित किया. अभी निगमों में प्रशासक बैठे हैं. एक महीने बाद पंचायतों का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा. वहां भी प्रशासक बैठेंगे. एक देश एक चुनाव की बात करते हैं. स्थानीय चुनाव नहीं करा पा रहे, चुनाव से सरकार डर रही है. बघेल ने कहा, चुनाव को आगे बढ़ाने का असंवैधानिक कृत्य भाजपा सरकार ने किया है. इससे स्पष्ट है कि ये लोग संविधान को नहीं मानते.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

Chhattisgarh: instagram पर Live आकर युवती ने लगाई फांसी

Chhattisgarh जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 19 वर्षीय युवती ने instagram पर Live आकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है. यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा गांव का है. घटना 29 दिसंबर की रात की बताई जा रही है. Police घटना की बारीकी से जांच कर रही है.

युवती की फांसी लगाकर खुदकुशी का Live वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स ने instagram पर यह वीडियो देखा, फिर पुलिस को सूचना दी. Police ने मर्ग कायम कर मोबाइल जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक, मृतका अंकुर नाथ के माता-पिता रोजी मजदूरी करने हैदराबाद गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की बारीकी से जांच की जा रही है.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

Chhattisgarh: लाठी-डंडे से पीट-पीट कर 2 लोगों की हत्या, कई गंभीर

Chhattisgarh । लोरमी. जिले में नव वर्ष का जश्न अब मातम में बदल गया है. मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से खूनी खेल हुआ है, इस घटना में 2 लोंगों की मौत हो गई। इसके साथ ही तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए हैं। ये घटना लालपुर थाना क्षेत्र के चंदली गांव की है.

जानकारी के अनुसार, मामूली झगड़ा को लेकर शराब के नशे में धुत दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हो गई. इस घटना में शंकर राज पिता सिया रामराज उम्र 35 वर्ष और सुनील यादव पिता गणेश यादव उम्र 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गांव के ही गोकुल राज, गजानंद राज और गणेश यादव घायल हो गए, जिनका उपचार लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में जारी है.

Chhattisgarh इस घटना को लेकर लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है. साथ ही दोनों मृतक का पीएम के बाद उनके परिजनों को शव सौंपकर मामले की विवेचना की जा रही है. शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

Chhattisgarh बताया जा रहा है कि गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल है. भारी संख्या में Police बल तैनात कर दिया गया है, ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके. घटना के दौरान दोनों पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे. मामूली विवाद के चलते यह पूरी घटना हुई है. हालांकि इस पूरे मामले में Police अभी जांच कर रही है. जांच में और भी तथ्य आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

शराब घोटाला: कवासी लखमा नगदी लेन-देन समेत आपत्तिजनक रिकॉर्ड ED को मिले

रायपुर। कांग्रेस शासन राज में आबकारी मिनिस्टर रहे कवासी लखमा के ठिकानों पर मारे गए छापे के बाद अब जाकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है. ED ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में बताया कि लखमा द्वारा किए गए नगदी लेन-देन के सबूत हासिल हुए हैं.

ईडी ने किया खुलासा
ईडी ने किया खुलासा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इसके साथ सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में बताया कि कवासी लखमा के ठिकानों पर की गई तलाशी अभियान में पीओसी (Proof Of Cash) के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने के साथ कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके आपत्तिजनक रिकॉर्ड है.

ED का दावा, कवासी लखमा को हर माह मिलते थे 50 लाख

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—