शनिवार Aaj Ka Panchang 4 January: पंचमी तिथि, दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

शनिवार Aaj Ka Panchang 4 January: पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग होगा। दिन के शुभ मुहूर्त की शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 12:05-12:46 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 09:50-11:08 मिनट तक है। चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे।

तिथि  पंचमी 22:01 तक Aaj Ka Panchang

नक्षत्र  शतभिषा      21:23 तक

प्रथम करण   बव    10:51 तक

द्वितीय करण बालव 22:01 तक

पक्ष   शुक्ल

वार    शनिवार

योग   सिद्ध   10:07 तक

सूर्योदय 07:15

सूर्यास्त 17:37

चंद्रमा        कुंभ

राहुकाल 09:50-11:08

विक्रमी संवत्  2081

शक संवत    1946

मास   पौष

शुभ मुहूर्त     अभिजीत     12:05-12:46

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

महासमुंद पंचायत चुनाव तय, अब इस तारीख को होगी आरक्षण की कार्यवाही

महासमुंद 03 जनवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के आरक्षण कार्यवाही हेतु आम सूचना प्रकाशित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। आम सूचना का प्रकाशन कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, तहसील, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत कार्यालय में चस्पा किया गया है।

जिले के समस्त विकासखंड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के पंच एवं सरपंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण कार्यवाही 8 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ किया जाएगा। जिसमें महासमुंद विकासखंड के पंच एवं सरपंच पदों के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी।

इसी तरह बागबाहरा के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, पिथौरा के लिए शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद (स्वामी विवेकानंद सभागार), बसना के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद (कक्ष क्रमांक 01) एवं सरायपाली के लिए वनरक्षक प्रशिक्षण शाला महासमुंद (व्याख्यान कक्ष) में आरक्षण की कार्यवाही होगी।

इसी तरह सभी विकासखण्ड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण की कार्यवाही जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 9 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ किया जाएगा तथा जिले के जिला पंचायत सदस्य के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण की कार्यवाही जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 9 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। कार्यवाही के समय सर्व साधारण की जानकारी एवं नियमानुसार आरक्षण की कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में उपस्थिति के लिए सूचना प्रकाशित की गई है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

CG, लखमा और उनके सपोते की गिरफ्तारी कभी भी, शराब के पैसे ऑलीशान जीवन

रायपुर। शराब घोटाला मामला में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, उनके पुत्र हरीश लखमा और तत्कालीन OSD जयंत देवांगन से ईडी की पांच घंटे से पूछताछ जारी है. तीनों से पुजारी चेम्बर्स पचपेड़ी नाका उपक्षेत्रीय कार्यालय में ईडी के अधिकारी एक-एक बात पर कुरेद-कुरेद कर पूछताछ कर रहे हैं.

बता दें कि 28 दिसंबर को पूर्व मंत्री कवासी लखमा उनके बेटे सहित अन्य लोगों के घर ईडी ने तीन ज़िलों के साथ ही स्थान में छापा मार कार्रवाई की थी इस छापे के बाद ईडी ने यह जानकारी दी थी कि शराब घोटाले से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं जो कवासी लखमा से जुड़े हैं. जिसके बाद ईडी ने कवासी को पूछताछ के लिए समन जारी किया था.

हो सकती है गिरफ़्तारी

छापा में मिले सबूत के अनुसार फ़िलहाल पूछताछ जारी है सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक़ ईडी पूछताछ के बाद गिरफ़्तार कर सकती है. इन्हें कोर्ट में पेशकर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की माँग कर सकती है,

ईडी के अनुसार – साक्ष्य मिले हैं

गुरुवार को ईडी ने अपने आधिकारी बयान में कहा था कि रेड के बाद कवासी लखमा के घर में कई सूबत मिले हैं. ईडी ने अपने बयान में कहा था कि कवासी लखमा द्वारा नकद में पीओसी के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने में सक्षम हो गया है. इसके अलावा, तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके बारे में माना जाता है कि उनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड हैं।

अधिकारी-नेता अधिकारी जेल में

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ईडी लगभग दो साल से कार्रवाई कर रही है. इस मामले में कई अधिकारी और नेताओं के रिश्तेदार जेल में हैं. रायपुर मेयर के भाई अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी भी शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं.

ED के राडार में कई नेता-अधिकारी

जैसे जैसे ईडी परत दर परत मामले को उधेड़ रही है. वैसे वैसे अधिकारी और राजनेता शराब घोटाले मामले में संलिप्त पाए जा रहे हैं. ईडी की कार्रवाई निरंतर जारी है ऐसे में कई राजनेता और अधिकारी राडार में आ सकते है

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

आज कवासी लखमा ED के सामने देंगे हाजरी!

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में फंसे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर ED का शिकंजा कसता जा रहा है। शराब घोटाले के मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा आज ED के समक्ष पेश होने वाले हैं। दरअसल, ED को लखमा, उनके करीबियों के ठिकानों पर पड़े छापों में अहम सबूत मिले हैं।

ED ने कवासी लखमा उनके बेटे हरीश को कुछ दस्तावेजों के साथ कल पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि, ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को आज तलब किया है। 28 दिसंबर को ED ने कवासी लखमा, हरीश लखमा उनके के खास सुशील ओझा और OSD जयंत यादव के यहां सहित सात जगहों पर छापा मारा था। इस छापे में महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया गया था। इनके पास घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। हालांकि, कवासी लखमा ने जांच में पूर्ण सहयोग करने की बात कही है। बता दें कि, कवासी लखमा और हरीश लखमा 11 बजे ED दफ्तर पहुंचेंगे।

पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने बताया था कि उन्हें और पुत्र सहित अन्य को ईडी कार्यालय तलब किया गया है। साथ ही कहा कि वह अनपढ़ आदमी हैं, आबकारी अधिकारी ए.पी. त्रिपाठी और उनके ओएसडी ने जिस कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए बोलते थे वह उसमें हस्ताक्षर कर देते थे। लखमा के अनुसार घोटाले का मास्टरमाइंड AP त्रिपाठी है। इसमें कितने करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ है, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

Mahasamund, IOCL की पाइपलाइन से तेल की चोरी, खुदाई करने पर मिले मिट्टी से भरे 25 बैग

Mahasamund. बांसकुड़ा से गुजरे इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन से तेल की चोरी होने के मामले में कंपनी के परिचालन प्रबंधक ने तुमगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा पेट्रोलियम और खनिज पाईप लाईन अधिनियम 2011 धारा 15(2) एवं 324(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

घटना को Mahasamund तुमगांव थाने में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (पाइपलाइन डिवीजन), एसईआरपीएल रायपुर में परिचालन प्रबंधक व प्रार्थी दीपेंद्र कुमार साहू पिता सेवक राम साहू, (33 वर्ष) ने आवेदन देकर 27.12.2024 (26 तारीख की मध्य रात्रि) को आईओसीएल के पारादीप रायपुर रांची पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन (PRRPL) में हुई पाइपलाइन घुसपैठ घटना (पीआईआई) के संबंध में जानकारी दी है।

मिट्टी से भरे लगभग 25 बैग पाए गए

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि यह पाइपलाइन पारादीप रिफाइनरी से शुरू होती है और बांसकुंडा गांव से होकर गुजरती है, जो तुमगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आता है। 27 दिसंबर 2024 को पाइपलाइन मे एक महत्वपूर्ण प्रेशर गिरावट का पता चला, और गहन जांच के बाद, 31 दिसंबर को चेनेज 596.670 किमी (गांव बांसकुंडा, तहसील/जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़) में एक संदिग्ध पाइपलाइन घुसपैठ घटना (पीआईआई) की पुष्टि हुई।

जिसकी मैन्युअल खुदाई करने पर, मिट्टी से भरे लगभग 25 बैग पाए गए, और पाइपलाइन पर वेल्डेड पीआईआई फिटिंग के साथ एचएसडी (हाई-स्पीड डीजल) के निशान उजागर हुए। जो यह दर्शाता है कि उत्पाद पाइपलाइन से तेल चोरी की घटना अज्ञात बदमाशों द्वारा की जा रही थी। इस घटना (पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाना और पाइपलाइन से तेल चोरी करना) के कारण, संपति का नुकसान अनुमानित 5 लाख रुपये से अधिक होगा, जिसका समय आने पर आंकलन किया जा सकता है।

Mahasamund प्रार्थी ने बताया कि अनधिकृत क्लैंप वाल्व तंत्र लगाकर तेल चोरी और पाइपलाइन से छेड़छाड़ करने से न केवल बहुमूल्य राष्ट्रीय संसाधन का नुकसान होता है, बल्कि ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में रुकावट के अलावा बड़ी आग लगने, जान-माल, सार्वजनिक संपत्ति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने जैसी आपदाएं भी होती हैं। मामले की रिपोर्ट बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

बिना संन्यास लिए ही खत्म हो रहा Rohit Sharma का टेस्ट करियर! टीम कप्तान होकर भी नहीं खेल सके आखिरी विदाई मैच या है और कोई उम्मीद

क्या Rohit Sharma का टेस्ट करियर बिना विदाई मैच के ही खत्म हो गया है. सिडनी टेस्ट की शुरुआत के साथ ही यह सवाल खड़ा हो गया है. भारतीय कप्तान Rohit Sharma इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म के चलते खुद को भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर लिया है. इस तरह उन्होंने टीम हित में एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो कम ही देखने को मिलती है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 जनवरी से सिडनी में पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह सीरीज का आखिरी मैच है. पहले 4 मैच के बाद भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है. अगर भारतीय टीम यह मैच हार जाती है तो ना सिर्फ सीरीज हारेगी, बल्कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी गंवा देगी. इसके अलावा डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. रोहित शर्मा ने इन्हीं खतरों को कम करने के लिए खुद को टीम से बाहर किया है ताकि भारत की जीतने की संभावना बढ़ सके.

रोहित ने 3 मैच में बनाए 31 रन

Rohit Sharma ने सिडनी टेस्ट से बाहर रहने का फैसला आउट ऑफ फॉर्म होने के चलते लिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर 3 मैच खेलकर 31 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 10 रन रहा है. भारतीय बैटर्स में सिर्फ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ही मौजूदा दौरे में रोहित से कम रन बना सके हैं.

Rohit Sharma
Rohit Sharma

हर चीज का एक वक्त होता है…

क्या Rohit Sharma के सिडनी में नहीं खेलने से उनका टेस्ट करियर खत्म हो गया है. इसका जवाब रवि शास्त्री के बयान से समझा जा सकता है. रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर कॉमेंट्री करते हुए Rohit Sharma की तारीफ की और कहा कि यह मुश्किल फैसला है, लेकिन हर चीज का एक वक्त होता है. आपको फैसला लेना होता है. सुनील गावस्कर ने रोहित के फैसले पर कहा, ‘मुझे लगता है कि यह शायद पहला मौका है जब किसी कप्तान ने खुद को बाहर किया है. मैंने भी खुद का बैटिंग ऑर्डर बदला था. लेकिन किसी कप्तान ने खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया हो, ऐसा मुझे याद नहीं है.’

भारत हारा तो यह Rohit Sharma का आखिरी टेस्ट होगा

क्रिकेटप्रेमी जानते हैं कि भारत को अगला टेस्ट मैच अब जून में इंग्लैंड दौरे पर खेलना है. इस दौरे से ठीक पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाएगा. अगर भारतीय टीम सिडनी टेस्ट मैच जीतती है और डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाती है तो रोहित टीम में खेलते दिख सकते हैं. लेकिन अगर भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह नहीं बना पाती तो रोहित टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.

38 साल के हो चले हैं Rohit Sharma

पूर्व कप्तान रवि शास्त्री इस बात को भी बखूबी समझाते हैं. वे कहते हैं कि Rohit Sharma 38 साल के हो चले हैं. भारत में युवा खिलाड़ियों की कमी नहीं है. ऐसे में कोई वजह नहीं कि वे लगातार खेलते रहना चाहें. बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने 11 साल के टेस्ट करियर में 67 मैच खेले हैं. उन्होंने इन 67 मैचों में 40.57 की औसत और 12 शतकों की मदद से 4301 रन बनाए हैं.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

China में एक बार फिर कोरोना जैसी मंजर! इस रहस्यमयी संक्रमण से मचा यहां त्राहीमाम,जानें क्या है ये नई बीमारी?

China से उठी कोरोना लहर की तबाही दुनिया देख चुकी है. कोरोना ने चीन ही नहीं, पूरी दुनिया में कत्लेआम मचाया. चीन के वुहान शहर का कोरोना वाला रहस्य आज तक रहस्य ही है. कोरोना महामारी के पांच साल हो गए. इस बीच चीन में एक और तबाही की लहर उठती दिख रही है. कोरोना के बाद चीन को एक और रहस्यमयी वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है. जी हां, चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का प्रकोप फैलता जा रहा है. इसकी वजह से चीन में फिर से कोरोना जैसा नजारा दिख रहा है. अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है. श्मशान घाट भी भर चुके हैं.

China का यह सच सोशल मीडिया पर अब आग की तरफ फैल रहा है. कई रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा है कि यह नया वायरस HMPV तेजी से फैल रहा है. चीन पर नजर रखने वाले कुछ लोगों का तो यह भी दावा है कि अस्पताल और श्मशान घाट भी अब भर चुके हैं. लोग इस वायरस की चपेट में तेजी से आ रहे हैं. ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में अस्पतालों में भीड़ दिखाई दे रही है. कुछ यूजर्स का कहना है कि चीन में एचएमपीवी, इन्फ्लूएंजा ए, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 समेत कई वायरस एक साथ फैल रहे हैं. चीन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. हालांकि, अब भी इस वायरस को लेकर बहुत कुछ सही से बता नहीं रहा.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, China अभी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से पूरी तरह तबाह है. एचएमपीवी में फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं. इसके लक्षण भी कोविड-19 जैसे ही होते हैं. फिलहाल, चीन के हाथ पांव फुल चुके हैं. उसके स्वास्थ्य महकमे को कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा. इसलिए स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं.

‘SARS-CoV-2 (Covid-19)’ नाम के एक्स हैंडल की मानें तो चीन में इन्फ्लूएंजा ए, एचएमपीवी, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरस एक साथ फैल रहे हैं. इनकी वजह से अस्पताल और श्मशान घाट पूरी तरह से भर गए हैं. निमोनिया और ‘व्हाइट लंग’ के बढ़ते मामलों से बच्चों के अस्पताल विशेष रूप से परेशान हैं.

वहीं, रॉयटर्स की एक रिपोर्ट की मानें तो चीन के रोग नियंत्रण प्राधिकरण ने शुक्रवार को कहा कि वह अज्ञात तरीके के निमोनिया के लिए एक निगरानी प्रणाली चला रहा है. सर्दियों में सांस संबंधी रोगों के मामले बढ़ने की आशंका है. एक खास सिस्टम स्थापित करने का मकसद अधिकारियों को अज्ञात रोगजनकों से निपटने के लिए प्रोटोकॉल स्थापित करने में मदद करना है. पांच साल पहले जब कोविड-19 का कारण बनने वाला कोरोना वायरस पहली बार सामने आया था, तब यह तैयारी बहुत कम थी.

China
China

कैसे होते हैं ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के लक्षण

इसके लक्षण कोरोना जैसे ही हैं.

इसके लक्षण सर्दी-जुकाम जैसे ही होते हैं.

इसमें भी बुखार और खांसी होता है.

जी हां, कोविड-19 आने के पांच साल बाद China में एक और रहस्यमय HMPV वायरस लोगों का ध्यान खींच रहा है. चीन के कई हिस्सों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे अधिकारी चिंतित हैं. अधिकारियों ने लोगों से मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने को कहा है. लेकिन सवाल है कि आखिर HMPV है क्या? और चीन में इसके बढ़ते मामलों को लेकर क्या चिंता है? सवाल यह है कि क्या चीन कोरोना की तरह इसे भी दबा तो नहीं रहा.

क्या है यह एचएमपीवी वायरस

दरअसल, ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस एक आरएनए वायरस है. यह न्युमोवायरिडे परिवार के मेटापन्यूमोवायरस क्लास से जुड़ा है. इसे सबसे पहले 2001 में डच शोधकर्ताओं ने खोजा था. यह वायरस तब सामने आया था रिसर्चर जब श्वसन संक्रमण यानी सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित बच्चों के नमूनों का अध्ययन कर रहे थे. अध्ययनों से पता चला है कि यह वायरस कम से कम छह दशकों से मौजूद है.

यह एक सामान्य श्वसन रोगजनक़ के रूप में पूरी दुनिया में फैल गया है. यह मुख्य रूप से खांसने और छींकने से निकलने वाली बूंदों से फैलता है. संक्रमित लोगों के साथ निकट संपर्क और दूषित वातावरण के संपर्क में आने से भी संचरण हो सकता है. चीनी सीडीसी की वेबसाइट के अनुसार, इस वायरस का संक्रमण काल ​​तीन से पांच दिनों का होता है. एचएमपीवी द्वारा प्रेरित प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बार-बार होने वाले संक्रमणों को रोकने के लिए बहुत कमजोर होती है. हालांकि यह पूरे साल पाया जा सकता है, लेकिन यह सर्दी और वसंत में सबसे अधिक पाया जाता है.

कौन हैं सॉफ्ट टारगेट

इस वायरस का सॉफ्ट टारगेट बच्चे और बुजुर्ग हैं. कोरोना के भी सॉफ्ट टारगेट यही थे. वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अधिकारियों ने फिर से मास्क पहनने की सलाह दी है. हेल्थ अफसरों ने कहा है कि भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें और मास्क पहनकर रहें. साथ ही बार-बार हाथ को सैनिटाइज करते रहें.

फिर कुछ छिपा तो नहीं रहा China?

China के एक अन्य अधिकारी कान बियाओ के मुताबिक, सर्दी और वसंत में चीन कई तरह की सांस की बीमारियों से प्रभावित हो सकता है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस साल मामलों की कुल संख्या पिछले साल की तुलना में कम होगी. हाल ही में पाए गए मामलों में राइनो वायरस और ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस जैसे रोगजनक शामिल हैं. 14 साल से कम उम्र के लोगों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. हैरानी की बात है कि इस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है. इसके लक्षण सर्दी जुकाम जैसे ही होते हैं.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

Today’s horoscope: 03 जनवरी 2025। 12 राशियों का पढ़ें दैनिक राशिफल

Today’s horoscope: 03 जनवरी 2025। आज शुक्रवार ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s horoscope दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं भविष्यफल…

मेष Today’s horoscope

आज शुक्रवार कम आपके प्रयास सफल होंगे। लाभ के मौके हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी।

वृषभ Today’s horoscope

आज शुक्रवार को काम नहीं तो बेहतर होगा। कारोबार में अपने विवेक का प्रयोग करें, तभी धनलाभ होगा। दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

मिथुन Today’s horoscope

आज शुक्रवार जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का धन का लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। कारोबारिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कर्क Today’s horoscope

आज शुक्रवार कारोबार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। घर में रखी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आज माता या जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। घर में वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में अचानक वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता बनी रहेगी।

सिंह Today’s horoscope

आज शुक्रवार व्यापारियों को धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे।

कन्या Today’s horoscope

आज शुक्रवार नई कार्य प्लान बनेगी, जिसका लाभ आगामी समय में मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे। संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। छात्र वर्ग अध्ययन संबंधी कड़ा कदम उठाएंगे।

तुला Today’s horoscope

आज शुक्रवार माता-पिता को थकान व कमजोरी रह सकती है। उनके स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृश्चिक Today’s horoscope

आज शुक्रवार वाहन व मशीनरी के उपयोग में लापरवाही न करें। प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। युवक-युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी। घर में किसी बात पर विवाद हो सकता है। नकारात्मकता बनी रहेगी।

धनु Today’s horoscope

आज शुक्रवार कारोबारिक कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा, धनलाभ में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी संबंधी कानूनी बाधा संभव है। आज विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरीपेशा को किसी भी तरह की धन या शारीरिक हानि सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

मकर Today’s horoscope

आज शुक्रवार स्थायी संपत्ति में बढ़ोत्तरी के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। रोजगार अवसर के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कुंभ Today’s horoscope

आज शुक्रवार को अपनी कुछ कीमती समान संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें।

मीन Today’s horoscope

आज शुक्रवार के दिन धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

खौफनाक कदम, पंखे से लटककर दी जान, परेशान थी

खौफनाक कदम, पथरिया। छत्तीसगढ़ के मुंगेली (Mugeli) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक युवती, जो कभी अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी, अब वह सपना अधूरा ही रह गया. पुलिस भर्ती में फिजिकल टेस्ट में फेल होने की निराशा और प्रेम प्रसंग में विवाद के बीच ऐसा खौफनाक मोड़ आया कि युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. युवती का शव दुपट्टे के सहारे लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

यह मामला पथरिया थाना क्षेत्र के सकेत चौकी अंतर्गत हथनीखुर्द गांव का है. 21 वर्षीय विद्या भास्कर ने अपने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती का शव घर के पंखे से लटका हुआ पाया गया.

जानकारी के अनुसार, युवती ने पथरिया के छात्रावास में रहकर हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद उसने पथरिया के कॉलेज में दाखिला लिया और अपने गांव से कॉलेज आना-जाना करती थी. पढ़ाई के दौरान उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था. इसी बीच युवती हायर सेंकेंड्री स्कूल के पढ़ाई करते हुए पास कर ली फिर युवती पथरिया के ही कॉलेज में एडमिशन ले लिया और अपने गांव हथनीखुर्द से पथरिया आना शुरू कर दी. इस बीच जिस युवक के साथ युवती प्रेम प्रसंग में थी किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर एक दिन युवक युवती के गांव हथनीखुर्द गांव पहुंच गया और गांव वालों के बीच में ही युवती के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया. जिसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई.

पुलिस (Police) के मुताबिक, 26 दिसंबर को पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट में फैल हो गई थी. इसके बाद से युवती चुपचाप रहने लगी. बीते दिनों शाम को युवतीअपने घर में दुपट्टा के सहारे पंखा मे -फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस में दी. वही इस मामले में सकेत चौकी ने मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर शव को परिजनो को सौंप दिया.

सकेत चौकी प्रभारी नन्द लाल पैकरा ने बताया कि फांसी लगाकर युवती का आत्महत्या का मामला सामने आया है. परिजनों से मिली जानकारी अनुसार 26 दिसंबर को पुलिस भर्ती में फिजिकल में फैल हो गई थी, जिससे वह घर मे गुमसुम रह रही थी. वहीं बीते दिनों वह अपने घर के पंखे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि, प्रेम प्रसंग की बात अभी तक सामने नहीं आई है. फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है.

Aaj Ka Panchang 03 Jan 2025: चतुर्थी, रहेगा चोर पंचक, भद्रा का भी साया, देखें मुहूर्त, राहुकाल

मेसर्स करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कौवाझर में हुई दुर्घटना पर टीम ने किया दुर्घटना स्थल को सील

ठेकेदार को नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी

मृतक श्रमिक के परिवार को दी जाएगी सहायता

महासमुंद, 02 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर मेसर्स करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कौवाझर में आज हुई दुर्घटना की जांच हेतु श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र एवं सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री मनीष कुंजाम ने कारखाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारखाने के अधीन कार्यरत मेसर्स फाइव स्टार कंस्ट्रक्शन कंपनी और उसके अधिकारियों की गतिविधियों की जांच की गई।

श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र ने बताया कि कारखाने में ’’साइट बैचिंग प्लांट’’ एवं बेड फिल्टर एरिया में ’’छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996’’, ’’न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948’’, ’’संविदा श्रमिक अधिनियम 1970’’, वेतन भुगतान अधिनियम 1936 एवं समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 अंतर्गत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई त्रुटियों के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है, और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। साइट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 नियम 2008 के नियम 283 के तहत साइट बैचिंग प्लांट के समीप निर्माणाधीन ’’डीजल रूम’’, और ’’बेड फिल्टर निर्माण कार्य’’ को तब तक प्रतिबंधित कर दिया गया है, जब तक सुरक्षा उपाय पूरी तरह से लागू नहीं किए जाते और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते। सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को श्रम और सुरक्षा कानूनों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

करणी कृपा
करणी कृपा

उल्लेखनीय है कि करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कौवाझर तुमगांव महासमुंद में आज कार्य कर रहे श्रमिक श्री अभिषेक बर्मन के साथ हुई दुर्घटना की जांच हेतु उपस्थित हुए दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। जांच टीम एवं प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्री अभिषेक बर्मन 2 जनवरी को बैचिंग प्लांट के पास ढलाई का कार्य कर रहे थे वहां पर डीजल पंप ऑपरेटिंग रूम का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस दौरान श्री अभिषेक बर्मन 8 फीट नीचे गड्ढे में क्रांकीट फैलाने का कार्य कर रहे थे इस बीच एक वाहन के द्वारा क्रांकीट गड्ढे में उड़ेला जा रहा था, ढलान पर गाड़ी  खिसकती हुई 8 फीट नीचे गड्ढे में गिरी और गाड़ी के नीचे श्री बर्मन आ गए जिससे उनकी प्रणांत हो गई। जांच में नियमानुसार जो भी उल्लंघन पाए गए है विस्तृत रूप से रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है एवं नियमानुसार उनके परिवार को सहायता दी जाएगी।जांच के दौरान कारखाना प्रबंधन की ओर से श्री निखिल कुमार, श्री सुनील पांडे, श्री प्रमोद नायर, श्री मनोज, श्री अभय कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/