MP के इस डॉक्टर का अजीबो-गरीब शौक! पहले करता था नशा, फिर पहनता था युवतियों के लिवाज

MP News: इंदौर के एक नशेड़ी डॉक्टर का अजीबो-गरीब शौक देखने को आया है. जहां एक  BHMS डॉक्टर नशे का तो आदी था ही. चकित करने वाली बात यह है कि पुलिस ने जब इसे गिरफ्तार किया तो वह युवतियों का लिबाज पहन रखा था. पुलिस को डॉक्टर के मोबाइल फोन में कुछ संदिग्ध तस्वीरें भी मिली हैं.

नशे की लत के वजह से मानसिक विकार से जूझ रहा था. डॉक्टर योगेश लड़इया, जो पेशे से BHMS होम्योपैथ डॉक्टर हैं. डॉ. योगेश ड्रग्स और गांजे के आदी थे. उनके पास से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स, ढाई किलो गांजा और 5 लाख 57 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है.

क्राइम ब्रांच की टीम ने इस डॉक्टर को लेकर एक और अहम खुलासा किया है, जो अपने आप में हैरान कर देने वाला है. वो ये है कि डॉक्टर लड़कियों सा व्यवहार करता है. पुलिस ने जब इस डॉक्टर को गिरफ्तार किया, उस वक्त भी वह लड़कियों का कपड़ा पहना हुआ था. पुलिस को उसके मोबाइल फोन में भी कुछ संदिग्ध तस्वीरें मिली हैं.

जांच जारी…

क्राइम ब्रांच DCP राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, डॉक्टर मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था और ड्रग्स लेने के बाद वह महिलाओं जैसी हरकतें करता था. इस बारे में उसके परिवार को भी जानकारी नहीं थी, क्योंकि यह सब वह अकेले अपने कमरे में करता था. पुलिस ने बताया कि यह घटना न सिर्फ नशे की लत के खतरों को उजागर करती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को भी सामने लाती है. डॉक्टर के खिलाफ आगे की जांच जारी है.

5 लाख का लिया है लोन

पुलिस के अनुसार, योगेश लड़इया एक होटल में काम करता था और नशे की लत के कारण उसके व्यवहार में असामान्यताएं थीं.  इस डॉक्टर का लड़कियों सा व्यवहार सभी को चौका रहा है. डॉक्टर योगेश की इस हरकतों का खुलासा करने से पुलिस बच रही है. ड्रग्स की लत पूरी करने के लिए उसने 5 लाख का लोन ले रखा है. फिलहाल क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

बताते चले कि इंदौर पुलिस ने थर्टी फर्स्ट की पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया था, और होटल मीडलैंड इन में दबिश के दौरान भारत चौरसिया नामक आरोपी को भी पकड़ा गया, जो होटल में केयर टेकर का काम करता था और नशे का आदी था.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

बलौदाबाजार 3 मित्रों की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत

बलौदाबाजार। नये वर्ष 2025 के दूसरे दिन जिले में एक सड़क दुघर्टना हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा, घटना बलौदाबाजार कसडोल थाना क्षेत्र की है। बता दें, यहां तीन युवक एक ही बाइक पर नये साल के अवसर पर घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि तीनों मित्र है। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और तीनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया। बहरहाल, पुलिस मर्ग कायम कर तीनों शव की पहचान कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

इस मौसम में करें 10 स्वस्थ भोजन, शरीर रहेगा बलवान

इस समय पूरे देश में सर्दी की लहर है। ऐसे में हमें खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस समय सबकों बढ़ती भूख बेचैन कर देती है। शरीर को उर्जावान रखने की आवश्यकता होती है। आज हम सर्दियों के दौरान 10 स्वस्थ भोजन के बारे में बताने जा रहे हैं…

गुड़ खाए

चीनी की जगह गुड़ का उपयोग करना अच्छा है. यदि गुड़ की शिरा और शहद का प्रयोग किया जाए तो शरीर को अधिक गर्मी और खनिज मिलते हैं। बच्चों को उनका मनपसंद खाना गुड़ में बनाना चाहिए. गुड़ चीनी का विकल्प नहीं है, इसलिए जो लोग शुगर की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हरी सब्जियां

सर्दियों में मिलने वाली सब्जियां जैसे पालक, गेाभी, भिंडी, टमाटर, और पत्तागोभी समेत कई सब्जियां सेहत के लिए अच्छी होती हैं। जो शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता को मजबूत कर सकता है. पालक और अन्य हरी सब्जियों में पाए जाने वाले कैरोटीनॉयड, बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और अन्य पोषक तत्व प्रतिरक्षा को बढ़ाते हैं और आपको सर्दियों के संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

खट्टे फल खाये

हमारे हुम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए विटामिन C और कई अन्य विशेष पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और ये पोषक तत्व इस खट्टे फल में अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में संतरा आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, आप अपनी शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए रोजाना एक संतरा या कोई अन्य खट्टे फल खा सकते हैं।

सुखे फल  खाएं

यदि आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाना चाहते हैं तो Dry Fruits का भी सेवन कर सकते हैं। बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश जैसे सूखे फलों में प्रोटीन, पोटेशियम और कैल्शियम सहित कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं। Dry Fruits का सेवन करने से आप सर्दियों में बीमार होने से बच सकते हैं।

अनाज खाएं

अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के लिए अपने आहार में अनाज को शामिल करना महत्वपूर्ण है। यदि आप अपने आहार में साबुत अनाज को शामिल करते हैं, तो यह आपकी प्रतिरक्षा को मजबूत करने में भी मदद करेगा। क्योंकि यह मैग्नीशियम, आयरन और जिंक, विटामिन और प्रोटीन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है।

दूध से बने पदार्थ खाएं

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में दूध, दही, पनीर और छाछ जैसे दूध से बने पदार्थ को शामिल करना जरूरी है। दूध से बने पदार्थ में Calcium से भरपूर होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। साथ ही, प्रोबायोटिक्स आदि Immune System को तेजी से मजबूत करने का काम करते हैं, जिससे आपको संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

गरम मसाले खाएं

भारतीय व्यंजनों में कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. ये मसाले न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाते हैं। ऐसे में आप सर्दियों में अपनी Immunity System को बढ़ाने के लिए अपने आहार में अदरक, हल्दी और दालचीनी को शामिल कर सकते हैं। इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं और यह आपको स्वस्थ रहने में मदद करता है। कींतु ध्यान रहे की गरम मसाले ज्यादा मात्रा में न खाये क्यूंकी इसकी ज्यादा मात्रा हमारे शरीर के लिये हानिकारक भी हो सकती है।

शोरबा (soup) पिए

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए खुद को ठंड से बचाना और गर्म रखना जरूरी है। ऐसे में सर्दियों के दौरान गर्म रहने के लिए आप टमाटर और सब्जियों से बने पौष्टिक सूप को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह आपको आवश्यक Vitamins और Minerals देने में मदद करेगा।

सफेद और काले तील खाये:

शरीर निर्माण के लिए प्रोटीन आवश्यक है, इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ठंड के दिनों में आहार में सफेद और काले तिल अवश्य शामिल करने चाहिए। मूंगफली, अलसी और केल की चटनी भी आहार में अवश्य होनी चाहिए।

शहद (Honey) खाये

आप अपने दिन की सुरवात गरम पाणी और शहद से करो। शहद खनिज, विटामिन, फ्लेवोनोइड और एंजाइम से भरपूर होता है जो आपकी आंतों को साफ रखने में मदद करता है। गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह उपाय वजन घटाने के लिए भी काफी कारगर माना जाता है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

महा कुंभ 2025: गंगा में डुबकी लगाने के बाद करें इन 3 मंदिरों के दर्शन, अन्यथा अधूरी रहेगी महाकुंभ की यात्रा, जानिए सनातन इतिहास

महा कुंभ 2025: धर्म और आस्था की नगरी प्रयागराज में कुछ दिन बाद नजारा कुछ और ही होगा. बड़े-बड़े तंबू, चिलम सुलगाते नागा साधू, जटाएं लहराते हुए डुबकी लगाते संत, रंगबिरंगे लाइटें और जगह-जगह गस्त करती पुलिस. जी हां, संगम नगरी में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होने वाला है. 45 दिन तक चलने वाले इस मेले को अंतिम रूप देने में मेला प्रसाशन जुटा है. इस अद्वितीय धार्मिक उत्सव के दौरान प्रयागराज के प्रमुख घाटों के अलावा यहां स्थित कुछ मंदिरों के दर्शन करना एक यादगार अनुभव हो सकता है.

ऐसे में यदि आप महाकुंभ जाएं तो संगम में डुबकी लगाने के बाद प्रयागराज के 3 प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन जरूर करें. इन मंदिरों का इतिहास बहुत ही पुराना है. कहा जाता है कि इस मंदिर के दर्शन किए बिना संगम से लौटना अधूरी यात्रा के बराबर है. आइए जानते हैं इन मंदिरों और उनके इतिहास के बारे में-

पातालपुरी मंदिर (महा कुंभ 2025)
Patalpuri Temple (Maha Kumbh 2025)

पातालपुरी मंदिर (महा कुंभ 2025)

संगमनगरी में सैकड़ों ऐसे मंदिर मौजूद हैं जो अलग-अलग देवताओं को समर्पित हैं. इनमें से कुछ मंदिर बेहद प्राचीन हैं. इन्ही में से एक पातालपुरी मंदिर भी है. जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह स्थान जमीन के नीचे है. यह मंदिर संगम तट के किनारे मौजूद है. इस मंदिर में जाने पर आपको स्वर्ग और नर्क की मान्यता का सार पता चलेगा. कहा जाता है कि जब आप सीढ़ियों से नीचे जाएंगे तो प्रवेश द्वार पर धर्मराज की मूर्ति दिखेगी. और जब आप सीढ़ियों से बाहर निकलेंगे तो आपको मृत्यु के देवता यमराज की मूर्ति दिखेगी.

बीच में एक पतला गलियारा है यह हमारे कर्म का स्थान पृथ्वीलोक है. इसके अलावा मंदिर परिसर में छठवीं शताब्दी की मूर्तियां भी विद्यमान है, देवांगन की दीवारें भी हैं, जिसे अकबर ने ढकवा दिया था. यहां वह स्थान भी है जहां त्रेता युग में माता सीता ने अपने कंगन दान किए थे. इसलिए इस स्थान पर गुप्त दान किया जाता है. भगवान अपने अर्धनारीश्वर रूप में विराजमान है, साथ ही तीर्थों के राजा प्रयाग की भी प्रतिमा है. यहां भगवान शनि को समर्पित एक अखंड ज्योति है, जो 12 महीने प्रज्वलित होती रहती है.

नागवासुकी मंदिर (महा कुंभ 2025)
नागवासुकी मंदिर (महा कुंभ 2025)

नागवासुकी मंदिर (महा कुंभ 2025)

धर्म और आस्था की नगरी प्रयागराज के संगम तट से उत्तर दिशा की ओर दारागंज के उत्तरी कोने पर अति प्राचीन नागवासुकी मंदिर स्थित है. इस मंदिर में नागों के राजा वासुकी नाग विराजमान रहते हैं. मान्यता है कि प्रयागराज आने वाले हर श्रद्धालु और तीर्थयात्री की यात्रा तब तक अधूरी मानी जाती है, जब तक की वह नागवासुकी का दर्शन न कर लें. कहा जाता है कि, जब मुगल बादशाह औरंगजेब भारत में मंदिरों को तोड़ रहा था, तो वह नागवासुकी मंदिर को खुद तोड़ने पहुंचा था.

जैसे ही उसने मूर्ति पर भाला चलाया, तो अचानक दूध की धार निकली और चेहरे के ऊपर पड़ने से वो बेहोश हो गया था. अंत में उसे हताश और निराश होकर वापस लौटना पड़ा. तब से लेकर आज तक इस प्राचीन मंदिर की महिमा का गुणगान चारों दिशाओं में हो रहा है.

सरस्वती कूप और अक्षय वट (महा कुंभ 2025)
सरस्वती कूप और अक्षय वट (महा कुंभ 2025)

सरस्वती कूप और अक्षय वट (महा कुंभ 2025)

यहां मौजूद अक्षयवट और सरस्वती कूप श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. अगर बात करें अक्षय वट की तो यह वह पवित्र बरगद का वृक्ष है, जिसका कभी नाश नहीं हो सकता.यह चार युगों से यहां विद्यमान है. बताया जाता है कि भगवान श्री राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण त्रेता युग में यहां आए थे और इस वृक्ष के नीचे तीन रात्रि विश्राम किया था. साथ ही यह भी मान्यता है कि जब प्रलय आएगी और संपूर्ण पृथ्वी जलमग्न रहेगी, उस समय भी अक्षयवट का अस्तित्व बरकरार रहेगा.

वहीं, सरस्वती कूप या काम्यकूप वह स्थान है जहां पहले लोग कूदकर अपनी जान दे देते थे, उनका मानना था कि इसके जल से मोक्ष की प्राप्ति होती है. अकबर ने अपने शासनकाल में इसे ढकवा दिया था. वर्तमान में इस स्थान पर कूंए का ढका हुआ भाग ही दिखाई देता है. जब आप इस स्थान पर जाएंगे तो आपको लाल रंग से चिन्हित एक गोलाकार जगह दिखाई देगी.

Prayagraj Kumbh Mela 2025: महाकुंभ मेला 13 जनवरी से, जानें क्या होगा खास

Maha kumbh 2025: यदि जा रहे हैं महाकुंभ तो घर जरूर लाएं ये 4 चीजें, दोषों से मिलेगी मुक्ति!

महाकुंभ जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, छत्तीसगढ़ से प्रयागराज तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

रायपुर 20 लाख का लोहे से भरा ट्रक की चोरी

रायपुर। रायपुर (Raipur) में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। अब चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सुनसान मकानों के साथ-साथ मुख्य सड़कों और पुलिस चौकियों के पास भी वारदात करने से नहीं हिचक रहे। ताजा मामला भनपुरी चौक के झाबक पेट्रोल पंप का है, जहां लोहे से भरा एक ट्रक चोरी हो गया। चोरों ने बड़ी चालाकी से ट्रक का ताला खोला और उसे स्टार्ट कर वहां से फरार हो गए। चोरी गए ट्रक में लगभग 20 लाख रुपये का लोहा भरा हुआ था।

इस पूरी घटना की तस्वीरें पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गईं, जिससे पुलिस को मामले की जांच में मदद मिल रही है। गुढ़ियारी थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है, और पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। रायपुर में इस तरह की बढ़ती घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

दफ्तरनामा में वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. नीरज गजेंद्र बता रहे हैं- रिश्वत की वेदी पर झुके आम आदमी की बेबसी और सिस्टम की कठोर हकीकत

किसी भी सरकारी दफ्तर का मंजर देखिए। वहां का वातावरण किसी धार्मिक स्थल से कम नहीं लगता। फर्क बस इतना है कि यहां भगवान के नाम पर नहीं, फाइलों के नाम पर दान चढ़ाया जाता है। दफ्तर के बाबू, अफसर और उनके चहेते ठेकेदार, सब अपनी-अपनी कुर्सियों पर विराजमान रहते हैं, जैसे धर्मगुरु। और आम आदमी, वह वहां भक्त की तरह सिर झुकाए खड़ा रहता है, हाथ में चढ़ावा लिए। यहां मैं किसी विशेष दफ्तर की बात नहीं कर रहा हूं। वे समझ गए जिन्होंने दान लिया और दिया। पूरे मामले को कुछ इस तरह से देखिए। एक दफ्तर की कहानी बता रहा हूं। सुबह-सुबह किसान अपने घर से निकला। जेब में मेहनत की कमाई रखी।

वही धन, जो उसने धान बेचकर जुटाई थी। तहसील पहुंचते ही उसे लगा कि उसने जो पैसे रखे हैं, वह उसके कभी थे ही नहीं। वह उस दफ्तर के लोगों के थे। जिसे वह धीरे-धीरे उनको लौटा रहा है। उस काम के बदले जिसे मुफ्त में हो जाना चाहिए था। दफ्तर पहुंचते ही बाबू उसे फाइल दिखाता है। जैसे कोई पुजारी भगवान की मूर्ति दिखाता हो। वह किसान हिम्मत कर कहता है काम तो बहुत छोटा है। बाबू मुस्कुराता है। जैसे कह रहा हो भगवान छोटा या बड़ा नहीं होता।

आपने तो देखा ही है, हर दफ्तर के सामने एक चाय की टपरी है। जहां चाय मिलती हैं। यह चाय आम आदमी के लिए नहीं होतीं। ये अफसरों के बीच रिश्ते निभाने का जरिया होती हैं। काम का फैसला चाय की चुस्कियों में होता है। और फाइलें बिस्कुट के साथ खाई जाती हैं। मुझे याद आ रहा है एक बुजुर्ग किसान। जिसकी झुकी कमर और कांपते हाथ। उसकी जिंदगी की जर्जर हालत बयां करते हैं। वह छत्तीसगढ़ के एक तहसील पहुंचा। उसने अपनी जमीन के कागज बाबू के सामने रखे। बाबू ने कहा बाबा मिठाई। मंदिर जैसा माहौल। काम होगा या नहीं, भोग चढ़ाते समय तो भक्त को भगवान भी नहीं बताता, यहां तो इंसान बैठा है।

सरकार ने लोकायुक्त और एंटी करप्शन विभाग बनाए हैं। ये विभाग भी तो उसी व्यवस्था का हिस्सा लगते हैं। तिल्दा के एक व्यापारी ने रिश्वत के खिलाफ शिकायत की। शिकायत की जांच करने वाले अफसर भी उसे रिश्वत यह कहकर झटक लिए कि उसकी शिकायत का कोई प्रमाण नहीं, इसलिए एक अफसर पर झूठी शिकायत के आरोप में केस चलेगा। प्रमाण दो या रिश्वत नहीं तो प्रकरण बनेगा। आम आदमी की हालत उस बैल की तरह है, जिसे न तो हल खींचने का अधिकार है और न ही आराम करने का।

हर तरफ से उसे घेरा गया है। बाबू के पास जाएगा तो पैसा देगा। अफसर के पास जाएगा तो पैसा देगा। अगर नहीं देगा, तो फाइल वहीं की वहीं अटकी रहेगी। महासमुंद के पिथौरा की एक गरीब महिला की खबर पढ़ी थी। वह अपनी विधवा पेंशन के लिए दो साल से चक्कर काट रही थी। उसने हर जगह गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में, जब उसने 500 रुपए चढ़ावे के रूप में दिए, तो अगले दिन उसकी फाइल पास हो गई।

मुझे बहुत अच्छे से याद है रायपुर के एक पटवारी दफ्तर की घटना जहां खरीदी गई जमीन का पट्‌टा बनवाने के लिए खरीददार को पांच हजार रुपए पटवारी, तहसीलदार, सरपंच और न जाने किस-किस के नाम से वसूले गए थे। यह गोपनीय हीं समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमाणित खबर का जिक्र कर रहा हूं, लेकिन सब जानने के बाद भी सिस्टम में बदलाव क्यों नहीं हुआ। यह चिंता का विषय है। उसी दफ्तर में चार दिन पहले वही सूचना फिर निकल आई। क्या यह सिर्फ उस किसान की कहानी है। या यह आपकी भी है। बिजली का बिल ठीक कराना हो, प्राइवेट स्कूल में बच्चे का दाखिला पक्का कराना हो। या राशन कार्ड बनवाना—हर बार आपको ऐसा लगता है कि आपकी मेहनत और आत्मसम्मान को निचोड़ लिया गया। हर बार वही धक्का, वही मजबूरी।

यह समस्या नई नहीं है, लेकिन इसे खत्म करने का उपाय क्या है। डिजिटल इंडिया भी इसका हल नहीं हो सकता, क्योंकि सिस्टम तो वही है। केवल प्लेटफॉर्म बदल गया है। अब रिश्वत ऑनलाइन ली जाती है। सरकार को सख्त कानून बनाने से ज्यादा, उसे ईमानदारी से लागू करना होगा। आम आदमी को अपनी मजबूरी से लड़ने की ताकत जुटानी होगी। जब तक व्यवस्था नहीं बदलेगी, तब तक यह रिश्वतखोरी दफ्तरों का धर्म बनी रहेगी। और हम सब, इस धर्म के अनचाहे भक्त। यह धर्म। जिसे रिश्वतखोरी कहते हैं। हम पर थोपा गया है। अब शायद वक्त आ गया है कि हम इस धर्म को अस्वीकार करें। उठिए, अपनी आवाज बुलंद कीजिए। शायद आप अकेले हैं, लेकिन आपकी बात शुरूआत है। बदलाव यहीं से आएगा।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

Ank Jyotish 02 January 2025: जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish January 2025: 02 जनवरी गुरुवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1 Ank Jyotish

आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के रास्ते आपको कुछ नये दोस्त मिलेंगे। मानसिक रुप से सकारात्मक विचारो से लबरेज रहेंगे। खर्च पर अंकुश लगाएं। बढ़िया समय है। पारिवारिक संपत्ति के वाद-विवाद में उलझने बढ़ सकती है। जीवन साथी का सहयोग रहेगा।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

आज आपके भाग्य का सितारा प्रबल होगा। व्यवसाय को लेकर चिंता बनी रहेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा और जमीन से सम्बन्धित विवादों में आपकी जीत होगी। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताकर सुकून भरा दिन जी सकेंगे। आज आपके भाग्य का सितारा प्रबल होगा। व्यवसाय को लेकर चिंता बनी रहेगी।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

सरकारी काम काज रुकावट आ सकती है। पैसों की लेनदेन हो सकती है। अपने जीवनसाथी से मतभेद समाप्त हो सकता है। प्यार के पल लौटेंगे। काम को लेकर चिंता रहेगी परंतु जल्दी ही परिस्थितियों में सुधार होगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

अगर आप ज्यादा परेशानी महसूस कर रहे है, तो बच्चों के साथ समय अधिक से अधिक बिताएं। शाम को साथियों का साथ अच्छा बीतेगा। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय अपने शब्दो का चयन सही करें। भौतिक आवश्यकताओं की खरीददारी को लेकर जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 Ank Jyotish

आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थी हैं तो परीक्षा परिणाम पक्ष में आएंगे। अपने साथी के लिए कुछ बेहतरीन पकवान बनाएंगे। आज का दिन आपके कमजोर पड़े रिश्तों में जोश भर सकता है। खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

दवाओं के प्रति लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। नौकरी-पेशा लोगों को थोड़ी समस्या रहेगी लेकिन शीघ्र ही इसका निदान हो जायेगा। प्रचार सम्बन्धी अपनी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी से प्रेम-सम्बन्ध मधुर बना रहेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

आपके सोचने की प्रवृत्ति मानसिक परेशानी बढ़ा सकती है। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। अच्छी सोच अपनाएं। अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से गौर करें। प्रेम-सम्बन्ध में निकटता आएगी। आज अपने जीवनसाथी से उम्मीदें पूरी होंगी।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8  Ank Jyotish

कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का समय थोड़ा उठा-पठक वाला होगा, किन्तु पैसों की आमदनी से मन प्रसन्न होगा। आयात-निर्यात तथा ज्वैलरी के क्षेत्र में लाभ होगा।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

आज प्रगतिशील दिन है। आपके मानसिक तनाव कम होंगे। व्यवसाय या करियर में आ रही समस्याओं में राहत महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी जिंदगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए WebMorcha उत्तरदायी नहीं है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

Today’s horoscope: 02 जनवरी 2025। 12 राशियों का पढ़ें दैनिक राशिफल

Today’s horoscope: 02 जनवरी 2025। आज गुरुवार ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s horoscope दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं भविष्यफल…

मेष राशि  Today’s horoscope

गुरुवार आज कारोबार में उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

वृषभ Today’s horoscope

गुरुवार आज भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मिथुन Today’s horoscope

गुरुवार आज हर तरफ से आय बनी रहेगी। व्यवसाय-व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। बाहरी क्षेत्र से विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कर्क Today’s horoscope

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह Today’s horoscope

व्यापारिक योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कन्या Today’s horoscope

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

तुला Today’s horoscope

बाहर रह रहे लोगों को परिवार से आज बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

वृश्चिक Today’s horoscope

पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरीपेशा का भाग्य अनुकूल है, इसका लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

धनु Today’s horoscope

आज के दिन स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। कार्य में लापरवाही न करें।

मकर Today’s horoscope

गुरुवार आज संतान के रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। घर में पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। नौकरीपेशा के आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।

कुंभ Today’s horoscope

आज व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। किसी बाहरी विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। घरेलू तथा बाहरी क्षेत्र की बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक करना होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

मीन Today’s horoscope

व्यावसायिक यात्रा आज लाभदायक रहेगी। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।

 

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

2 January 2025 Aaj Ka Panchang: तृतीया तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 January 2025 Aaj Ka Panchang: आज गुरुवार पौष शुक्ल, तृतीया तिथि है। साथ ही आज श्रवण नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 11 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहने वाला है।

राष्ट्रीय मिति पौष 12, शक संवत 1946 पौष शुक्ल, तृतीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 19, रज्जब 01, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 09 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।

गुरुवार की रात को दूध में केसर डालकर उसका उपयोग करें. इसके अलावा आप चाहें तो दूध और केसर की खीर बनाकर पहले भगवान विष्‍णु को भोग लगाएं और फिर पूरे परिवार के साथ मिलकर खाएं. यह उपाय आपके घर के लोगों के बीच प्रेम बढ़ाएगा, साथ ही समृद्धि का आशीष मिलेगा

Aaj Ka Panchang आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 2 january 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 2 जनवरी 2025 (Calendar 2 january 2025)

तिथि  तृतीया (2 जनवरी 2025, प्रात: 2.24 – 3 जनवरी 2025, प्रात: 1.08 )

पक्ष   शुक्ल

वार    गुरुवार

नक्षत्र  श्रवण

योग   हर्षण, रवि योग

राहुकाल दोपहर 1.43 – दोपहर 3.01

सूर्योदय सुबह 7.08 – शाम 05.27

चंद्रोदय

सुबह 9.16 – रात 8.20, 3 जनवरी, 2025

दिशा शूल

दक्षिण

चंद्र राशि

मकर

सूर्य राशि     धनु

शुभ मुहूर्त, 2 जनवरी 2025 ( Aaj Ka Panchang)

ब्रह्म मुहूर्त    सुबह 04.46 – सुबह 05.37

अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.05 – दोपहर 12.45

गोधूलि मुहूर्त  शाम 05.28 – शाम 05.55

विजय मुहूर्त   दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44

अजय काल मुहूर्त

दोपहर 1.02 – दोपहर 2.35

निशिता काल मुहूर्त   रात 11.57 – प्रात: 12.52, 3 जनवरी

2 जनवरी 2025 अशुभ मुहूर्त ( Aaj Ka Panchang)

यमगण्ड – सुबह 7.14 – सुबह 8.32

गुलिक काल – सुबह 9.50 – सुबह 11.08

Aaj Ka Panchang

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—

Lucknow Crime News: युवक ने 4 बहनों और मां को ब्लेड से काटा

Lucknow Crime News:  लखनऊ। नव वर्ष के पहले ही दिन राजधानी लखनऊ के नाका स्थित होटल शरणजीत में एक ही परिवार की 5 महिलाओं की हत्या से सनसनी फ़ैल गई. जानकारी के अनुसार आगरा का रहने वाला परिवार होटल में रुका था. पुलिस (Police) के मुताबिक अरशद नाम के युवक ने अपनी मां और चार बहनों की ब्लेड से काटकर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस ने अरशद को हिरासत में लेकर पूछतछ कर रही है. अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है.

पुलिस के मुताबिक अरशद ने ही अपनी मां असमा, और बहनों अलशिया (19), रहमीन (18), अक्सा(16) और आलिया (9) की हत्या की. पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते अरशद ने की मां और बहनों को मौत के घाट उतार दिया. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने सबूत जुटाए हैं. अरशद ने अपना गुनाह तो कबूल लिया है, लेकिन वह बीच-बीच में अपने बयान बदल रहा है.

आगरा का रहने वाला है परिवार

DCP सेंट्रल रवीना त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह-सुबह नाका पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल शरणजीत के एक कमरे पांच महिलाओं की हत्या कर दी गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से अरशद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. परिवार आगरा का रहने वाला है. मौके से ब्लेड बरामद हुआ है. आरोपी अरशद ने अपना गुनाह कबूल किया है. फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है.

30 दिसंबर को लखनऊ घूमने पहुंचा था परिवार

जानकारी के मुताबिक परिवार 30 दिसंबर को लखनऊ घूमने आया था. 31 दिसंबर की रात जब पूरा शहर और देश नए साल के जश्न में डूबा था तो युवक अरशद ने पहले अपनी मां और फिर चार बहनों की ब्लेड से काटकर हत्या कर दी. अभी तक की पूछताछ में युवक ने पारिवारिक कलह को वजह बताया है. लेकिन पुलिस हत्यारोपी अरशद से पूछतछ में जुटी हुई है.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए—