Season: रायपुर। Chhattisgarh में लगातार कई दिनों से मौसम में लूकाछूपी का खेल चल रहा है। गुरुवार को दिनभर प्रदेश के कई जिले में मिजाज बदला हुआ देखा गया है। बता दें, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर क्षेत्र बनने के कारण समुद्र में नमी बनी हुई है। इसके कारण Chhattisgarh में बनी बारिश की संभावना प्रबल है। इधर, मौसम विभाग ने 27- 28 दिसंबर को सरगुजा बिलासपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही 2–3 दिनों तक राजधानी रायपुर में ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा।
घने कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन
वहीं महासमुंद, बलौदाबाजार, रायपुर, धमतरी समेत कई जिले में मौसम के अचानक करवट लेने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह घना कोहरा छाने के कारण दृश्यता कम हो गई।
जिला पुलिस प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
Season Chhattisgarh यातायात विभाग ने अलर्ट मोड अपनाकर स्थिति को संभालने के प्रयास कर रहे हैं। घने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए पुलिस और यातायात विभाग के जवान रात से ही सड़कों पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। ताकि कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सके। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी है। पुलिस जवान रास्तों से खड़े वाहनों को हटाने के कदम से सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश रहे हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण ठिठुरन बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए आम जनता को सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।
रायपुर. Chhattisgarh सरकार हरियाणा सरकार का फॉर्मूला अपना सकती है. राज्य में CM समेत 14 मिनिस्टर बनाए जा सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो 3 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं. वहीं, एक विधानसभा उपाध्यक्ष भी हो सकता है. Chhattisgarh सरकार में वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्री हैं. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर छत्तीसगढ़ से केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेज दी गई है. इस रिपोर्ट पर केंद्र जल्द हरी झंडी दे सकता है. दूसरी ओर, इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने BJP पर तंज कसा है.
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि BJP सरकार में दो मंत्री पद खाली हैं. सरकार को एक साल होने के बाद भी इन पदों को नहीं भरा जा सका. क्योंकि, पार्टी में खींचतान की स्थिति है. उधर, डिप्टी CM अरुण साव ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि यह CM का विशेषाधिकार है. वे केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर जल्द निर्णय करेंगे. BJP के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर हो रहे बवाल पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि BJP में कोई प्रजातंत्र नहीं है. सभी थोपे जाने वाले लोग हैं. बड़े नेताओं द्वारा थोपने की कोशिश हो रही है. मंडल अध्यक्षों का चुनाव केवल नाम का हो रहा है.
कांग्रेस ने EVM पर खड़े किए सवाल
साहू ने EVM को लेकर फिर सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव हो EVM मशीन का प्रयोग न किया जाए. बैलट पेपर के माध्यम से चुनाव होने चाहिए. EVM मशीन पर अनेकों बार संदेह की स्थिति पैदा हुई है. पूर्व CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया. इस पर साहू ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल का परिणाम अच्छा आ रहा था. लेकिन, उसे BJP की नजर लग गई. उसनेआत्मानंद योजना को पूरी तरीके से छोड़ दिया है. सरकार की लापरवाही के कारण संस्था बंद होने की कगार पर है. इस योजना को लेकर सरकार की नीयत ठीक नहीं है.
रायपुर। दुर्ग के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में क्रिसमस (Christmas) की रात सड़क दुघर्टना में एक पुलिस (Police) आरक्षक की मौत हो गई. आरक्षक उपेंद्र तिवारी दुर्ग आईजी ऑफिस में पदस्थ था. ड्यूटी से घर लौटने के दौरान आरक्षक की बाइक सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से टकरा गई. दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया.
सूचना के बाद सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची. तब तक 112 और 108 एंबुलेंस वहां पहुंच गई थी. जिसके बाद उपेंद्र को बेहोशी की हालत में ही तुरंत चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उसके शव को दुर्ग स्थित मरचुरी में रखवा दिया गया है. बहरहाल, Police द्वारा मर्ग कायम किया गया है.
सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि उपेंद्र तिवारी बाइक CG 07 AW 2208 से बुधवार देर रात अकेले मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरि नगर स्थित अपने घर जा रहा था. आरक्षक हरि नगर से थोड़ा पहले क्रिश 2 होटल के पास पहुंचा, वहां सड़क किनारे लगे ट्रांसफर्मर से टकरा गया. इसके बाद उपेंद्र नाली में गिरा और उसका सिर फट गया.
महासमुंद। बलौदा पुलिस ने 32 लाख हजार रुपए के 164 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20(b) NDPS ACT का घटित करना पाये पर कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, बीते बुधवार को फारेस्ट नाका सिरपुर के पास 12 चक्का ट्रक क्रमांक UP 94 T 4673 को रोका गया। जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे, ट्रक में रखे सामान के बारे में पूछनें पर ट्रक के डाला में कपास का बीज लोड होना बताये, ट्रक को चेक करानें कहनें पर टाल-मटोल करनें लगे तथा दोनो के जवाब में भिन्नता पायी जाने से गांजा रखनें की संदेह होनें तलाशी लेने हेतु धारा 50 NDPS ACT का नोटिस देकर सहमति लिया गया।
बाद पुलिस पार्टी, पुलिस वाहन का तलाशी संदेहियों से लिवाया गया जो वाहन में कागजात, सील चपड़ा के अलावा कोई अन्य सामग्री नही होना बतानें पर गवाह कैलाश दास एवं गिरधारी सिदार का तलाशी पुलिस पार्टी के समक्ष संदेहियों से लिवाया गया, जो किसी प्रकार का आपत्तिजनक वस्तु नही होना बताये।
संदेहियों के संयुक्त कब्जे के 12 चक्का ट्रक क्रमांक UP 94 T 4673 का गवाहों के समक्ष तलाशी लिया गया, तलाशी दौरान ट्रक के पीछे बाडी में कपास का बीज लोड था तथा केबिन से सटकर एक गोपनीय चेम्बर बना हुथा जिसमें खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ मनोत्तेजक मादक पदार्थ जैसा गांजा का पैकेट मिला, उक्त पैकेटों को चेम्बर से बाहर निकाल कर गिनती किया गया जो कुल 158 पैकेट मादक पदार्थ जैसा गांजा होना पाया गया। गांजा के संबंध में पूछताछ करनें पर पाटनागढ (उड़ीसा) से बंसुर (राजस्थान) खपानें ले जाना बताये मौके पर बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार की गई।
आरोपियो के नाम
आरोपी 01- बलबीर सिंह कुशवाहा पिता देवीलाल कुशवाहा उम्र 35 वर्ष साकिन मुरेरा थाना सोनागिर जिला दतिया (म0प्र0)
02- अखलेश अहरवार पिता हरदास अहरवार उम्र 30 वर्ष साकिन राजापुर थाना उन्नाव जिला दतिया (म0प्र0) जप्त सम्पत्ति-
Vrishabha Rashifal 2025: वृषभ राशि के लोगों के लिए नए वर्ष 2025 अनुकूल रहने वाला है। वर्ष के शुरुआत में शनि के कारण हार्ट संबंधित समस्याएं हो सकती है। लेकिन कुछ मार्च के बाद सेहत अच्छी जाने वाली है। वहीं गुरु बृहस्पति के दूसरे भाव में होने से थोड़ा सा उतार चढ़ाव आ सकता है। इसलिए किसी भी प्रकार का निर्माण लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। इसके साथ ही निवेश, सट्टेबाजी से थोड़ा दूर रहे, तो आपके लिए बेहतर हो सकता है। आइए जानते हैं वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा नया साल 2025…
Vrishabha Rashifal 2025:
साल 2025 में शनि के साथ-साथ राहु-केतु और गुरु बृहस्पति भी राशि परिवर्तन करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र की बात करें, तो मई माह तक में गुरु लग्न भाव में रहने वाले हैं और पंचम भाव में अपनी दृष्टि डाल रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिलने वाला है।
आप अपनी अध्ययन में फोकस करेंगे, तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त हो सकती है। व्यापार की बात करें, तो साल 2025 इस राशि जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। मार्च तक शनि कर्म भाव में रहने वाले है। ऐसे में आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। हो सकता है कि व्यापार शुरुआत में थोड़ा धीमा हो, लेकिन समय के साथ ये आगे जरूर बढ़ सकता है। इसके साथ ही गुरु की कृपा से खूब मुनाफा कमा सकते हैं।
Vrishabha Rashifal 2025:
साल 2025 में नौकरी को लेकर बात करें, तो वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा जाने वाला है। दशम भाव में शनि विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस माह तक थोड़ी परेशानी हो सकती है। लेकिन शनि के मीन राशि में आते ही आपको खूब लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के साथ पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं।
मंगल
Vrishabha Rashifal 2025:
वृषभ राशि के जातकों को साल 2025 में आर्थिक स्थिति की बात करें, तो काफी अच्छा जाने वाला है। गुरु की कृपा से मई माह तक आपको आपकी मेहनत के अनुसार, भी धन लाभ मिलने वाला है। लेकिन गुरु के मिथुन राशि में जाते ही आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही बुध ग्रह की स्थिति भी आपको धन लाभ के साथ पैसों की बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं।
लव लाइफ की बात करें, मई महीने तक केतु पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में थोड़ी सी गलतफहमियां हो सकती है। मई महीने के अंत में गुरु पंचम भाव में दृष्टि डालेंगे, जिससे हर एक गलतफहमी दूर हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही विवाह होने के भी योग बन रहे हैं।
Mesh Horoscope 2025: वर्ष 2024 का यह अंतिम माह है। इस माह के बाद नये साल की शुरुआत होगी। 2025 में ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में शनि से लेकर कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जिंदगी में किसी न किसी तरह से प्रभावी होगा। आइए जानते हैं मेष राशि के जातकों के लिए 2025 कैसा रहेगा…
मेष राशि के लोगों के लिए जनवरी से लेकर दिसंबर 2025 तक अर्थात पूरा साल सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति की किसी भी प्रकार की कमी नहीं देखने को मिलने वाली है। इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। विदेश यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। राहु ग्रह के ग्यारहवें भाव में होने से आपको इस साल आकस्मिक धन लाभ की संभावना बनी है। परिवार एवं भाई-बहन का पूरा मदद मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। सेहत बढ़िया जाने वाला है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आर्थिक स्थिति बढ़िया होगा
Mesh Horoscope: वर्ष 2025 में आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है। आप कई सफलता पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके द्वारा कारोबार में किया जा रहा प्रयास में अब सफल हो सकते हैं। कारोबार में अपार सफलता मिलेगी। बिजनेस की बात करें, तो आपको तरक्की के साथ-साथ वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा जाने वाला है। मई माह में गुरु तीसरे भाव में प्रवेश कर जाएंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही धन संचय करने के मामले में आपके प्रयास सफल रहेंगे।
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2025 में लव लाइफ की बात करें, तो मिले-जुले परिणाम मिलने वाले हैं। दरअसल, कुंभ राशि में रहकर शनि इस राशि के पंचम भाव में अपनी दृष्टि डालेंगे। ऐसे में उन लोगों के लिए अच्छा होगा, जो सच्चा प्यार करते हैं। इसके अलावा अन्य लोगों की लव लाइफ में थोड़ी सी मुश्किलें आ सकती है। बेकार की गलतफहमी करने से बचें। गुरु की कृपा से दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है। इसके साथ ही मई मध्य के बाद बृहस्पति पंचम दृष्टि से सप्तम भाव को देखेंगी ऐसे में विवाह होने के की योग बन सकते हैं।
Mesh Horoscope 2025
साल 2025 में मेष राशि वालों के लिए उपाय Mesh Horoscope
यदि आप चाहते हैं कि साल 2025 में आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आए, तो इसके लिए रोजाना हनुमान जी की पूजा करें। इसके साथ ही मंगलवार और शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें। इसके अलावा हर गुरुवार के दिन केले की जड़ में जल चढ़ाएं और विष्णु या गुरु बृहस्पति को लड्डू चढ़ाएं।
Mesh Horoscope 2025:छाया ग्रह राहु और केतु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साल 2024 में दोनों ग्रह ने राशि परिवर्तन नहीं किया था। लेकिन साल 2025 में केतु के साथ राहु भी राशि परिवर्तन करेंगे। राहु की बात करें, तो वह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में राहु के आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों में आपकी राशि शामिल है कि नहीं
डिसक्लेमर- इस सूचना में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की प्रत्याभुति नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
Chhattisgarh Weather Alert: इस समय पहाड़ी क्षेत्रों प्रदेशों जोरदार बर्फबारी हो रही है। इसका असर अब Chhattisgarh में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से प्रदेश में ठंड़ी हवा चल रही है। माना जा रहा है कि अगले एक दो दिनों में और ठंड बढ़ेगी। 27 और 28 दिसंबर को कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं 29 दिसंबर से फिर मौसम सामान्य होने लगेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ेगा।
जानें मौसम विभाग का अनुमान
Chhattisgarh मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु तटों से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य क्षेत्र पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज, 26 दिसंबर को दक्षिण आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु तटों से दूर बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र पर स्थित है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उसी क्षेत्र में धीरे-धीरे कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।
इन प्रदेशों में होगी बारिश
दक्षिण Chhattisgarh, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।27 दिसंबर से राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश और गरज के साथ बौछारों में वृद्धि होगी, जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के हिस्सों तक फैल जाएगी।
रायपुर। Chhattisgarh में इस बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव किया जाना है। कई मंचों पर CM से लेकर सरकार के अलग अलग मंत्री इस बात का संकेत दे चुके हैं। दोनों चुनाव एक साथ कराने को लेकर विधानसभा में संशोधन विधेयक भी पास कराए गए हैं। इस बीच, खबर है कि इसी महीने के अंत तक, अर्थात 31 दिसंबर तक आचार संहिता लागू हो सकती है।
Chhattisgarh चुनाव आयोग चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है। वन नेशन, वन इलेक्शन मोदी सरकार की इस महत्वाकांक्षी घोषणा को Chhattisgarh की साय सरकार प्रदेश में पहले ही लागू करना चाह रही है। इसलिए, प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
कुछ दिन पहले जब पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण का काम रुका तो लगा कि एक साथ चुनाव अब मिड अप्रैल तक टल गया, लेकिन 30 दिसंबर तक पंचायत चुनाव के आरक्षण पूरा कर लेने के आदेश ने इस संभावना को धूमिल कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक गलियारों से आ रही खबरों की मानें तो प्रदेश में 31 दिसंबर तक चुनाव की घोषणा हो जाएगी। इसके साथ ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की आचार संहिता लागू हो जाएगी।
31 दिसंबर को आचार संहिता लागू हुआ तो Chhattisgarh में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव करीब डेढ महीने में करा लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि 20 से 22 फरवरी 2025 तक सारे चुनाव संपन्न हो जाएंगे। इसके पीछे कुछ कारण भी बताए जा रहे हैं। दरअसल, विधानसभा में पारित नगरीय निकाय संशोधन विधेयक के आधार पर ही दोनों चुनाव एक साथ होंगे, लेकिन कांग्रेस का तर्क है कि 74वें संविधान संशोधन की व्यवस्था को राज्य की विधानसभा बदल नहीं सकती।
उसने सदन में इसका विरोध भी किया था, और हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी हुई है। जानकार मानते हैं कि सरकार ज्यादा दिनों तक चुनाव नहीं करा सकी तो हो सकता है कांग्रेस कोर्ट से स्टे लेकर ना आ जाए। अगर ऐसा हुआ तो सरकार की जबरदस्त किरकिरी होगी इसलिए जल्द चुनाव कराना जरूरी है।
Today’s horoscope: 26 दिसबंर 2024। आज गुरुवार लक्ष्मी-विष्णु का वार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..
Aries
मेष राशि (Today’s horoscope)
गुरुवार आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी, जो आपकी टेंशन को भी बढ़ाएंगे। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं।
वृष राशि (Today’s horoscope)
आज गुरुवार का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, उसे पूरा करने में आपके भाई आपकी पूरी मदद करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के गृहस्थ जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको समझौता करने की आवश्यकता है। आप अपने माता-पिता से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत करेंगे। आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।
Today’s horoscope
मिथुन राशि (Today’s horoscope)
गुरुवार आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे विरोधी होंगे, जो मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको संतान की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आपके मन को काफी शांति मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे।
कर्क राशि (Today’s horoscope)
गुरुवार आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को अपने दम पर करके दिखाएंगे। आपके बॉस आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपको किसी सरकारी टेंडर के मिलने से आपका बिजनेस अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता मिल सकता है।
सिंह राशि (Today’s horoscope)
आज गुरुवार का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके बिगड़े काम बनेंगे। माताजी को भी यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टो में भी काफी हद तक कमी आएगी। यदि आप संतान के करियर को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे थे, तो आप उसे कर सकते हैं। आपको अपने काफी कर्जा से राहत मिलेगी। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मश्वरा न लें।
कन्या राशि (Today’s horoscope)
गुरुवार आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने से आप पार्टनरशिप की ओर हाथ बढ़ा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर में सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। विद्यार्थी यदि कहीं बाहर किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए तैयारी कर रहे थे, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप कोई पुराने गिले शिकवे में न उखाड़ें।
तुला राशि (Today’s horoscope)
गुरुवार आज का दिन आपके लिए अशांतिपूर्ण रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में भी गड़बड़ी हो सकती है। गलत खानपान आपकी पेट संबंधित समस्याओं को बढ़ाएगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी इन्वेस्टमेंट का जिक्र कर सकता है, जिसमें आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपका भाई आपसे किसी काम की शुरुआत करने के लिए धन उधार मांग सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपके मन में कुछ काम को लेकर उलझन रहेगी।
वृश्चिक राशि (Today’s horoscope)
आज गुरुवार का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होते होते रुक सकता है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। आपके खर्च बढ़ेंगे, जिसके लिए आप अतिरिक्त आय कमाने की योजना बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने कामों में कोई बदलाव न करें। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
धनु राशिफल (Today’s horoscope)
गुरुवार आज आप अपने कार्य को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य हैं। आप किसी के कहने में ना आएं, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी तीसरे के आने के कारण खटपट होने की संभावना है। आपको अपने रिश्ते को बचाए रखने की कोशिश करनी होगी। आपको धन को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी। आप अपने किसी परिजन से उधार ले सकते हैं।
मकर राशि (Today’s horoscope)
आज गुरुवार का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप ससुराल में किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी दिल यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके मिलने की भी संभावना बन रही है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव लाएंगे, जिसके लिए आप अच्छा खासा खर्चा भी करेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए भी आप कोई प्लानिंग कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Today’s horoscope)
आज गुरुवार का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर संदेह बना हुआ है, तो उस काम को आप बिल्कुल ना करें। जीवनसाथी से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जो आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की वजह बने। पारिवारिक समस्याएं आपको कमजोर बनाएंगी, इसलिए आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है।
Today’s horoscope
मीन राशि (Today’s horoscope)
गुरुवार आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आप अपने जीवन साथी को लेकर कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish गुरुवार 26 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1 Ank Jyotish
गुरुवार आज की सकारात्मक सोच जीवन में प्रगति लाएगी। प्रतिस्पर्धा तथा द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर आपकी सेहत पर बुरा पड़ने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और नये साथी भी बनेंगे।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 2 Ank Jyotish
आज गुरुवार आप कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो सही साबित होंगे और लोग आपकी प्रतिभा के कायल होंगे। फैसला लेने से पहले जरूरतों को समझने की कोशिश जरूर करें। अतिरिक्त आय के लिये सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन अच्छा है। जीवन साथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3 Ank Jyotish
गुरुवार आज आपके खर्चों का भार बढ़ सकता है। साथियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। बेकार समय बिताने से बेहतर है कि अपने व्यक्तित्व को निखारने का कोई कार्य करें।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 4 Ank Jyotish
आज गुरुवार किसी भी प्रकार का पारिवारिक हस्तक्षेप आपकी कोशिशों को आगे नहीं बढ़ने देगा। मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह हो सकती है। सेहत को ठीक बनाये रखने के लिए आराम की आवश्यकता है। घर या वाहन खरीद सकते हैं। आपके प्रिय का मूड आज रोमांटिक रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
अंक 5 Ank Jyotish
गुरुवार आज अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे। धन सम्बन्धी मामलों में चिंताएं दूर होगी। अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। व्यापारिक कार्य में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका के मध्य झगड़ा हो सकता है जोकि सम्बन्धों में दरार ला सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
अंक 6 Ank Jyotish
आज गुरुवार का दिन प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए अच्छा रहेगा। सरकारी मामलों में वकील से कानूनी सलाह लेने के लिये अच्छा दिन है। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। शादी प्लान कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
अंक 7 Ank Jyotish
गुरुवार आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से हो सकती है। आप प्रसन्न और सकून महसूस करेंगे। सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। सोशल विजिट हो सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज फंड निवेश में फायदा हो सकता है।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
अंक 8 Ank Jyotish
गुरुवार आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। आज आप अपनी चीजों का ध्यान अवश्य रखें वरना खोने या चोरी होने की संभावना है। प्रेम सम्बन्धों में लम्बे समय तक चलने वाले सम्बन्ध बनाएंगे। प्यार की खूबसूरती आप स्वयं महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक शास्त्र
अंक 9 Ank Jyotish
गुरुवार आज आपका सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। रोमांस और बाहर घूमना आपके माइंड पर हावी रहेगा। आज आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।