* राजनीतिक द्वेष के चलते भाजपा ने गोठान जैसी महत्वपूर्ण योजना को किया बंद
महासमुंद। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि गाै माता के नाम पर राजनीति के लिए प्रसिद्ध भारतीय जनता पार्टी की कथित सुशासन के सरकार ने आज गाै माताओं को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गाै माता के नाम पर कभी राजनीति नहीं की। लेकिन, गौ माता की सेवा में उन्होंने उनके लिए एक निश्चित स्थान गाैठान जरूर बनाया। ताकि, गौवंशी मवेशी सुरक्षित रह सकें। आज गाैठानों को बंद करने के बाद से गाय, बैल, बछड़े सड़क पर डेरा डाल रहे हैं। इसके चलते अनेक मवेशी बड़े वाहनों के चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बेजुबान मवेशियों को काल के गाल में धकेलने वाले भाजपा सरकार को गाै माता से हाथ जोड़कर क्षमा मांगनी चाहिए।
श्री चंद्राकर ने कहा कि 9 माह से इन मवेशियों का कोई निश्चित ठिकाना नहीं है। पूर्व के 5 साल के कार्यकाल में गाैवंशों को गोठान के माध्यम से चारा-पानी, तथा उनके लिए छांव की व्यवस्था भूपेश सरकार ने की। इसके लिए गाैठानों में गाै पालकों से गोबर खरीदी की गई। जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त भी हुए। गाैठानों में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाकर समूह की महिलाओं को एक निश्चित आय का साधन मिला। गाैठानों के माध्यम से पशुओं की सेवा कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों, गाै पालकों, समूह की महिलाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया। लेकिन, गौवंशीय पशुओं सहित जनहित के इस महत्वपूर्ण योजना को भाजपा सरकार ने महज इसलिए बंद करवा दिया कि इसे कांग्रेस शासनकाल में बनाया गया। जिसकी चहूंओर सर्वत्र प्रशंसा हो रही थी।
श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि भाजपा के राजनीतिक द्वेष की सजा बेजुबान गौवंशों को भुगतना पड़ रहा है। 2 दिन पूर्व विगत 9 सितंबर को तोरला पड़ाव के पास नेशनल हाइवे में 9 गौवंशी पशु अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसके चलते 5 पशुओं की मौत हो गई। तथा कई घायल हुए। इस मार्ग पर आए दिन गौवंशों को वाहनों द्वारा रौंदा जा रहा है। लेकिन, सरकार इस दिशा में आंख मूंदे बैठा है।
11 September Ka Ank Jyotish: बुधवार आज अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…
Ank Jyotish अंक शास्त्र
नंबर 1
बुधवार को परिवार या नजदीकी मित्र के साथ आपका रिश्ता खटाशपूर्ण हो सकता है. आप आज कला, साहित्य और संगीत में गहरी रुचि लेते हैं. एक आंख में संक्रमण हो सकता है; एक डॉक्टर को देखें और जांच कराएं. व्यवसाय-वार आप सही तरह का ध्यान आसानी से आकर्षित करते हैं. बाकी सब ठीक है और रोमांस में चीजें अच्छी तरह से मौजूद रहेंगी.
भाग्यशाली नंबर 2
भाग्यशाली रंग हल्का गुलाबी
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
नंबर 2
बुधवार को मित्रों के साथ एक बेकार के तर्क में नहीं जाना चाहिए। आपको उस ज्ञान को खोजने का अवसर मिलता है, जिसे आप चाहते हैं. आपका आकर्षण और अच्छा स्वास्थ्य आज उच्च स्तर पर है. विदेशी निवेश के साथ कुछ भी करने से वह सोने में बदल जाएगा. एक रोमांटिक और नरम संगीत आपके प्रेम जीवन को फिर से नया बहाव दे सकता है.
भाग्यशाली नंबर 7
भाग्यशाली रंग पिंक
Ank Jyotish आज
नंबर 3
बुधवार को आपको मशवुरा दी जाती है कि आप उन सभी में बहुत धैर्य और दृढ़ संकल्प करें, जो आप करते हैं. संतुष्टि आज आपके दिमाग में सबसे ऊपर है. एक प्रतिद्वंद्वी की हार आपके लिए वित्तीय लाभ का परिणाम है. यह निश्चित रूप से कारोबार के लिए बेहतर दिनों में से एक है. आपको लगता है कि आपका रिश्ता अलग हो रहा है और आप अपने विट्स के अंत में हैं. स्थिति का जायजा लें और आप देखेंगे कि आपको किस दिशा का पालन करने की आवश्यकता है. आपका भाग्यशाली नंबर 5 है और आपका भाग्यशाली रंग फ़िरोज़ा है.
Ank Jyotish आज
नंबर 4
बुधवार को आपकी जानकारी के स्रोत को पार करने और अपने आप को किसी भी शर्मिंदगी से बचाने के लिए एक नियम है. आप खुश हैं और संतुष्ट हैं क्योंकि दूर से बातचीज करना आकर्षक साबित होता है. एक नया घर या कार प्राप्त करने का यह एक अच्छा समय है. आपके काम के लिए भी यह एक अच्छा समय है. एक बहुत मनोरम व्यक्ति के साथ एक स्थायी मित्रों के बीज अब बोए जा सकते हैं. आपका भाग्यशाली नंबर 2 है और आपका भाग्यशाली रंग क्रीम है.
Ank Jyotish आज
नंबर 5
बुधवार को उदासी और निराशा आपके दिन को काला कर सकती है. इस समय किसी भी संपत्ति का लेन-देन न करें, इससे हानि हो सकता है. आप पूरे दिन पेशेवर उथल -पुथल का सामना कर सकते हैं. एक आकस्मिक संबंध अच्छी तरह से गंभीर रिश्ते में बदल सकता है.
भाग्यशाली नंबर 4
भाग्यशाली रंग व्हाइट
Ank Jyotish आज
नंबर 6
बुधवार को आज बोलने से पहले कई बार सोचें; आपके पास जल्द ही अपने कटु शब्दों पर पछताने का कारण होगा. आज के दिन संपत्ति से संबंधित लेनदेन को अंतिम रूप दे सकते हैं. आपके पास काम पर एक सकारात्मक दृष्टिकोण है, जो वांछित परिणामों को आपके पास लाता है. एक रिश्ते में प्रतिबद्धता इस अवधि के दौरान इंगित करनी चाहिए.
भाग्यशाली नंबर 1
भाग्यशाली रंग हल्का हरा
आज का अंक ज्योतिष
नंबर 7
बुधवार को एक सरकारी विभाग के साथ काम करना आपके लिए बोझिल साबित हो सकता है. आप खुश हैं और संतुष्ट हैं. आपकी मानसिक ऊर्जा अधिक है, जो एक बड़ा प्लस है. घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, जो चिंता का कारण है. एक शौक जिसका आप आनंद लेते हैं, उसकी वजह से आपका साथी परेशान हो सकता है. आपको अच्छे से बर्ताव करना चाहिए. आपका भाग्यशाली नंबर 5 है और आपका भाग्यशाली रंग क्रीम है.
आज का अंक ज्योतिष आज
नंबर 8
बुधवार को प्रदर्शन के आंकड़े आपके करियर की संभावनाओं को बढ़ावा देते हैं. बच्चे आपको आज खुशी के बड़े क्षण देने वाले हैं. आपको सिरदर्द और बुखार जैसा लगेगा. आप अपनी शारीरिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी चीज पर रोक नहीं लगाएंगे. पहले सोचें, उसके बाद ही बोलें.
भाग्यशाली नंबर 22
भाग्यशाली रंग बैंगनी
अंक शास्त्र
नंबर 9
बुधवार को भविष्य में कुछ भी ऐसा नहीं है, जो आपके लिए बाधा पैदा करेगा. कविता और साहित्यिक समारोह में आपकी रुचि बढ़ेगी. आप थोड़ा थके हुए महसूस कर सकते हैं, लेकिन केवल शारीरिक रूप से. व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी सक्रिय हैं, लेकिन आप उनसे प्रभावी ढंग से निपटते हैं. आपको अपने साथी से कुछ समय की आवश्यकता है; आपको चीजों के माध्यम से सोचने के लिए समय चाहिए.
महासमुंद नगर के पूर्व पार्षद अरविंद प्रहरे की खुलेआम चाय के टपरी के पास चप्पल से पिटाई कर दी गई। प्रार्थी पार्षद के रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
महासमुंद। शहर के अंबेडकर चौक स्थित साहू टी स्टाल में चाय पी रहे पूर्व पार्षद की चप्पल से पिटाई करने वाले युवक के खिलाफ सिटी पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। इस संबंध में वार्ड क्रमांक 12 के पूर्व पार्षद अरविंद प्रहरे ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि सोमवार सुबह वह अपने मित्र मंडली के गोपाल चंद्राकर, हनीष बग्गा, गोविंद सिंह ठाकुर के साथ अंबेडकर चौक स्थित साहू चाय के पास चाय पी रहा था।
इसी दौरान अजय कुर्रे नामक शख्स ने पुरानी रंजिश (चुनाव हारने) के चलते चप्पल से मार दिया। इसके बाद अजय कुर्रे ने गंदी गाली गुफ्तार करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की और स्वयं के चुनाव हारने का जिम्मेदार ठहराते हुए प्रार्थी को धमकाया कि वह उसे नही छोड़ेगा। पूर्व पार्षद की पिटाई होता देख साथ खड़े मित्रों ने बीच बचाव किया। प्रार्थी के अनुसार आरोपी ने पूर्व पार्षद को जान से मरवा देने, छेडछाड़ में फंसा देने और अपनी गाड़ी से दबा देने की भी धमकी दी है। बीचबचाव कर रहे मित्र मंडली के सामने आरोपी ने कहा कि तुम्हें तुम्हारे दोस्त लोग बचा लिए नही तो बहुत मारता।
प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुध्द भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 व 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
महासमुंद। पिथौरा क्षेत्र के कथित पत्रकार बलराज नायडु और चंद्रशेखर नायडु पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने FIR में प्रार्थी पिथौरा लहरौद BK रेस्टोरेंट के सचालक भूषणलाल साहू ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया है कि 14 मई 2024 को रेस्टोरेंट में घुसकर विज्ञापन के नाम पर 10 हजार रुपए देने की मांग की। यहीं नहीं गाली-गलौच के साथ मारपीट किया। पुलिस ने करीब 4 माह बाद जांच के बाद गंभीर धाराओं में उक्त पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जाने पुलिस ने किन धारा पर मामला पंजीबद्ध किया है…
भारतीय दंड संहिता की धारा 294 के तहत, सार्वजनिक जगह पर अश्लील कृत्य या शब्दों के लिए दंड का प्रावधान है. इस धारा के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति किसी सार्वजनिक जगह पर अश्लील कृत्य करता है या अश्लील गीत, गाथा, या शब्द गाता, सुनाता, या बोलता है, तो उसे तीन महीने तक की जेल हो सकती है, जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं
धारा 323 आईपीसी के अनुसार, किसी को चोट पहुंचाने के इरादे से चोट पहुंचाने का आरोप, जो खतरनाक, जानलेवा हो सकता है या जिससे गंभीर चोटें आई हों, तो आरोपी को 1 वर्ष के कारावास और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
धारा 384 आईपीसी भारतीय दंड संहिता , 1860 में धारा 384 384. जबरन वसूली के लिए सजा। जो कोई जबरन वसूली करेगा, उसे किसी भी भांति के कारावास से दंडित किया जाएगा।
भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 452 के तहत, अगर कोई व्यक्ति किसी के घर में बिना अनुमति के घुसकर हमला करता है, तो उसे सात साल तक की जेल हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति किसी को चोट पहुंचाने या उस पर हमला करने या उसे रोकने की तैयारी में गृह-अतिचार करता है, तो भी उसे इसी धारा के तहत सज़ा हो सकती है
धारा 34 आईपीसी 1860 में कहा गया है कि जब कई व्यक्ति एक ही लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अवैध कार्य करते हैं, तो उनमें से प्रत्येक को उस अपराध के लिए उत्तरदायी माना जाता है, जैसे कि वह अपराध अकेले उसके द्वारा किया गया हो। यह प्रावधान, जो किसी कार्य के लिए ‘संयुक्त दोष’ बनाता है, आपराधिक कानून की मूल अवधारणा से अलग है।
Female prisoner escapes by dodging Chhattisgarh Police
अंबिकापुर। अंबिकापुर जिला हॉस्पीटल से सोमवार देर रात एक विचाराधीन महिला बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। महिला बंदी का नाम पूजा गुप्ता है, जो की बलरामपुर जिले के रामानुजगंज की रहने वाली है. पुलिस ने उसे एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक) मामले में गिरफ्तार किया था. बीते 22 अगस्त को पुलिस ने डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, उसकी डिलीवरी के बाद बीती रात वह मौका देखकर अपने नवजात बच्चे को लेकर नौ दो ग्यारह हो गई.
बता दें कि महिला बंदी के फरार होने की सूचना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि महिला बंदी अस्पताल के गायनिक वार्ड में रात करीब 1 बजे तक थी. जिसके बाद वह अपने नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल से भाग निकली। पुलिस ने हॉस्पीटल के CCTV फुटेज खंगाले जिसमें महिला बंदी अस्पाताल से बाहर निकलते हुए कैद हो गई है. मामले में सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है, और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़। आकाशीय बिजली गिरने के पहले ही आपका मोबाइ आपको अलर्ट कर देगा। भारत सरकार द्वारा दामिनी एप्प विकसित किया है। इस मोबाइल एप्प से आकाशीय बिजली घटित होने की पूर्वानुमान(20 से 31 किलोमीटर का दायरा), आवश्यक तैयारी एवं उपाय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
आकाशीय बिजली गिरने से जन एवं पशु हानि की बढ़ती घटना को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने सभी विभाग प्रमुखो एवं मैदानी अमलों को दामिनी एप्प डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस एप्प को डाउनलोड करने की अपील की है। दामिनी एप्प को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रॉइड मोबाईल पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही मेघदूत एप्प तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा से सम्बंधित है जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महासमुंद. कोमाखान। बागबाहरा पेट्रोल पंप में वाहन को साइड लगाने को लेकर जमकर लड़ाई हो गई। इस लड़ाई में कोमाखान अस्पताल में पदस्थ डायल 108 के चालाक की जमकर एक युवक ने पिटाई कर दी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर बागबाहरा पुलिस ने FIRदर्ज कर विवेचना में लिया है।
डायल 108 के चालक डिगेन्द्र सिंग ठाकुर ने पुलिस को बताया कि शासकीय अस्पताल कोमाखान में कार्यरत हूं। सोमवार को 12.00 बजे मैं एवं महिला नर्स ईश्वरी निषाद के साथ ग्राम नर्रा से मरीज को शासकीय बागबाहरा अस्पताल लेकर आया जहां मरीज को अस्पताल में भर्ती कर करीबन 02.00 बजे डायल 108 वाहन में डीजल डलवाने के लिए भागवन दास पेट्रोल पंप गया, जहां एक व्यक्ति जिसका नाम पता नही पता को बोला कि थोडा साइड दे दो तो वह व्यक्ति मैं नही हटूंगा दूसरी साइड लगा, तब मैं बोला दूसरी साइड बड़ी गाड़ी खड़ी है उधर नही लगा सकता।
इसके बाद आवेश में आकर उक्त व्यक्ति ने 108 चालक को गंदी गंदी गाली गलौच देने के साथ ही हाथ मुक्का से मारपीट करना शुरु कर दिया। मारपीट के साथ ही अपने दांत से मेरे दाहिना हाथ की कलाई के पास काट दिया और चालक के पहने कपड़ा को फाड़ दिया।
मारपीट करने से मेरे बांये गाल दाहिना हाथ की कलाई के पास चोंट लगा है। घटना को नर्स ईश्वरी निषाद एवं पेट्रोल पंप वाले देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। बाद में उस व्यक्ति के बारे में लोगो से पता करने पर उसका नाम टूकेश्वर चन्द्रकार शिव शक्ति ट्रेडर्स बागबाहरा काम करना बताये।
10 September Ka Ank Jyotish: मंगलवार आज अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1
मंगलवार को मित्र और करीबी रिश्तेदार आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे. आज खराब संगत से दूर रहे।. कुछ लोग आपको स्वार्थी कारणों से गुमराह कर सकते हैं. आपको उनके नजरिए से देखने में सक्षम होने की आवश्यकता है. निरंतर कड़ी मेहनत आपके करियर की संभावनाओं को बढ़ाती है. अपने साथी को अपनी प्रतिबद्धता की भावना दिखाने के लिए एक अच्छा दिन. आपका भाग्यशाली नंबर 18 और आपका भाग्यशाली रंग लेमन येलो है.
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2
मंगलवार आज भाई-बहन या करीबी मित्र के साथ तर्क वितर्क हो सकता है, धैर्य से काम लें. आप आज बाहर खाने के लिए उत्सुक रहेंगे. आपकी भूमि या संपत्ति को नुकसान हो सकता है. आपका भाग्यशाली नंबर 1 और आपका भाग्यशाली रंग हल्का भूरा है.
Ank Jyotish आज
अंक 3
मंगलवार को परिवार की प्रतिद्वंद्विता चिंता का कारण बन सकती है. थकावट की भावना दिन भर महसूस होगी. अंधाधुंध खाने और टीवी देखने से बचें. आपके पास मिडास टच है. आप जो कुछ भी छूते हैं, वह सोने में बदल जाता है. अपनी आंखें खुली रखें, क्योंकि आप उस व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके साथ आप अपना जीवन साझा करेंगे. आपका भाग्यशाली नंबर 17 और आपका भाग्यशाली रंग लैवेंडर है.
Ank Jyotish आज
अंक 4
मंगलवार को महत्वपूर्ण है कि आप प्रामाणिक जानकारी और बेकार की अफवाह के बीच अंतर करें. आप आज एक लापरवाह मूड में हैं. आपका स्वास्थ्य बेहतर नहीं है. आराम करें. जितना प्रयास करेंगे आपको लाभ होगा और आप बहुत पैसा कमा सकते हैं. किसी व्यक्ति के साथ डेट पर जाने से पहले दो बार सोचें. आपका भाग्यशाली नंबर 18 और आपका भाग्यशाली रंग इंडिगो है.
Ank Jyotish आज
अंक 5
मंगलवार को आप एक दार्शनिक मूड में हैं. बच्चे आज आप पर आश्चर्यचकित हो सकते हैं. आपको अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करनी चाहिए. विभिन्न स्रोतों से पैसा आएगा. कोई आपके और आपके साथी के बीच आने में सफल रहेगा. यह कार्रवाई करने का समय हो सकता है. आपका भाग्यशाली नंबर 9 और भाग्यशाली रंग रेतीले भूरे रंग का है.
Ank Jyotish आज
अंक 6
मंगलवार को आप आज चिंता के दर्द से पीड़ित रह सकते हैं. बुरे सपने आपको परेशान कर सकते हैं, जिससे रात में अच्छी तरह से नींद लेना, आराम करना मुश्किल हो सकता है. आप अब नई नौकरी खोजने की तरफ बढ़ेंगे. आपके रिश्ते ने बेहतर दिन देखे हैं. आपका भाग्यशाली नंबर 2 और भाग्यशाली रंग नारंगी है.
आज का अंक ज्योतिष
अंक 7
मंगलवार आज आपका मूड बेहद लापरवाह होगा. आप पूरे दिन ठीक स्वास्थ्य का आनंद लेंगे. आपके लिए विलासिता पर लापरवाही से खर्च करने का दिन नहीं. शादी की तारीख को अंतिम रूप देने के लिए एक अच्छा दिन. आपका भाग्यशाली नंबर 7 और भाग्यशाली रंग पीला है.
आज का अंक ज्योतिष आज
अंक 8
मंगलवार को आपके पिता के साथ आपका संबंध तनावपूर्ण है. आप आज बाहर खाने के लिए उत्सुक हैं. इस समय किसी भी तरह का टकराव विनाशकारी होगा. आपको अपने ठीक काम के लिए पुरस्कृत किया जाएगा. आप अपने साथी की निष्ठा के बारे में अविश्वास के विचारों से घिरे हुए हैं. आपका भाग्यशाली नंबर 1 और आपका भाग्यशाली रंग हल्का लाल है.
अंक शास्त्र
अंक 9
मंगलवार को अप्रत्याशित समस्याएं आपके कार्यक्रम को बाधित कर सकती हैं. आज परिहार्य तर्कों में लिप्त न हों. सिर में चोट लगने की संभावना है, ध्यान से. सट्टेबाजों को अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आप अपने काम के दौरान नए लोगों से मिलते हैं. आपका भाग्यशाली नंबर 11 है और भाग्यशाली रंग बैंगनी है.
महासमुंद. पटेवा। जिले तोलरा पटेवा पड़ाव के पास अज्ञात वाहन ने 10 गायों को रौंद दिया, जिससे 6 गायों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 4 गाय घायल अवस्था में है। आज सोमवार सुबह 4 बजे की घटना बताई जा रही है। प्रशासनिक लापरवाही के कारण आए दिन इस तरह की घटना हो रही है। ऐसे घटनाओं को रोकने पुख्ता इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
सरकार की योजना धराशाई
राज्य सरकार ने खुले में घूमने वाले गोवंशों की सुरक्षा गोवंश अभ्यारण्य योजना की पहल की, लेकिन अभी तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। इस योजना के तहत कहा गया था कि गोवंश अभ्यारण्य बनाने का मकसद खुले में घूमने वाले आवारा गायों को सुरक्षा और खाना मुहैया कराना है. गोवंश अभ्यारण्य बनाए जाने से सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी. लेकिन लगातार घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
Weekly Horoscope: 09 सितबंर से 15 सितबंर तक, यह सप्ताह गणेश जी के लिए समर्पित है। इस सप्ताह सभी 12 राशियों पर भगवान गणेश की कृपा होगी, लेकिन कुछ राशि है जिनका भाग्य खुलने वाला है। आइए जानते है मेष से मीन राशि तक का हाल…
Aries
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए यह Week मिलाजुला रहने वाला है। Weekly Horoscope सप्ताह की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी लेकिन हफ्ता के मध्य में स्वजनों के साथ टकराव होने की आशंका बनी रहेगी तो वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने करियर और कारोबार को लेकर सतर्क रहना होगा। इस दौरान हालात कुछ ऐसे बन सकते हैं कि आपको अपनों का साथ मिलने की बजाय उनका विरोध झेलना पड़ सकता है। मेष राशि के जातकों को इस दौरान लोगों से बातचीत, धन का लेन-देन, महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तथा वाहन चलाते समय खूब सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा बड़े नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है।
मेष राशि के जातकों को हफ्ता के मध्य में किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचते हुए अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान व्यावसायियों को बड़ी देनदारी चुकाने के कारण आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और गलतफहमियों पर विवाद करने की बजाय उसे संवाद से दूर करने का प्रयास करें।
उपाय: रोजाना बजरंगबली की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
मंगल
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह Week मिश्रित फलदायक है। Weekly Horoscope इस सप्ताह आपकी विभिन्न स्रोतों से आय तो होगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। ऐसे में आपको आय-व्यय के असुंतलन का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में आने वाली अड़चनों को लेकर मन परेशान रहेगा। सोची हुई योजनाओं में बाधा पड़ने से मन खिन्न रहेगा, जिसका असर आपके कामकाज से लेकर आपके निजी जीवन में देखने को मिल सकता है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता के योग बनेंगे।
हफ्ता के मध्य में आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने की आशंका है। ऐसे में इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर उसकी अनदेखी न करें और समय पर इलाज कराएं। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने के लिए अधिक मेहनत और समय की आवश्यकता पड़ेगी। लव लाइफ में इस सप्ताह किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी आपसी समझ या फिर कहें तालमेल की कमी नजर आएगी। परिवार में भाई-बहनों से भी अपेक्षा के मुकाबले कम सहयोग मिल पाएगा।
उपाय: रोजाना स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
Weekly Horoscope
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह Week बीते हफ्ते के मुकाबले कुछ कम फलदायी साबित हो सकता है। Weekly Horoscope हालांकि आपको जीवन से जुड़ी किसी भी कठिनाई का सामना करते समय स्वजनों एवं शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग और समर्थन पूर्ववत मिलता रहेगा। इस सप्ताह तमाम तरह की विघ्न-बाधाओं के बावजूद आपके काम रुकेंगे नहीं। करियर-कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति होगी। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाह रहे थे तो आपको किसी अच्छे संस्थान से आफर आ सकता है। हालांकि भावनाओं में बहकर या फिर जल्दबाजी में करियर अथवा कारोबार में बदलाव करने से बचें और अपने शुभचिंतकों से इस संबंध राय अवश्य लें।
हफ्ता के उत्तरार्ध में आपको कामकाज के सिलसिले में अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा उनके साथ विश्वासघात हो सकता है। इस दौरान आपका मन आर्थिक दिक्कतों और संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर चिंतित रहेगा।
उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को इस Week बेहद सधे हुए कदमों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा अन्यथा हाथ आया हुआ अवसर भी आप खो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। Weekly Horoscope यात्रा के समय सेहत और सामान का विशेष रूप से ख्याल रखें क्योंकि इस दौरान आर्थिक एवं शारीरिक हानि होने की आशंका रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा दिक्कतों को लिए रहने वाला है। इस दौरान उन्हें बाजार में आई मंदी जूझना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी।
हफ्ता के उत्तरार्ध में अचानक से आए कुछ एक बड़े खर्च के चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। यदि आप किसी प्रतियोगिता या फिर परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह घर-परिवार में उपजी कलह और जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग औा समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के जरूरत से ज्यादा दखल देने के कारण आपके रिश्ते में खटास आ सकती है।
उपाय: रोजाना शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए यह Week शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। Weekly Horoscope सप्ताह की शुरुआत में ही आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप लंबे समय से मनचाही जगह पर तबादले या फिर किसी विशेष जिम्मेदारी या पद को पाने की आस लगाए हुए थे, तो इस हफ्ता आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आपने नया कारोबार शुरू किया तो सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको उसमें खासी प्रगति और लाभ देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपको सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला है।
प्रापर्टी, टिंबर, इंटीरियर एवं पर्यटन आदि का काम करने वालों के लिये यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि अथवा भवन के क्रय-विक्रय को लेकर प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी यह अभिलाषा भी पूर्ण हो सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: रोजाना उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को इस Week सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने और मनचाही सफलता पाने के लिए अथक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। Weekly Horoscope यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की नापाक चालों से खूब सतर्क रहना होगा और अपने कार्य को समय पर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना होगा, अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार बन सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ता लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना होगा तथा अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है।
यदि आप व्यापारी हैं तो आपको इस Week अपने कागज संबंधी सभी कार्य समय से पूरे कर लेने चाहिए अन्यथा आपको अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसी प्रकार आपको इस सप्ताह किसी भी कार्य में शार्टकट लेने अथवा नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ अपमान झेलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको स्वजनों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ही उचित रहेगा। लव लाइफ में बेवजह का शक छोड़कर आपसी विश्वास पैदा करने का प्रयास करें। कठिन समय में जीवनसाथी मददगार साबित होगा।
उपाय: रोजाना दूर्वा चढ़ाकर भगवान श्री गणेश की पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला
तुला राशि के लोगों के लिए यह Week मिलाजुला साबित होगा। Weekly Horoscope इस सप्ताह आपके करियर-कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति एवं लाभ होता नजर आएगा लेकिन आप उससे संतुष्ट नहीं रहेंगे। इस हफ्ता कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में आप अपनी योजनाओं का खुलासा उसके पूर्ण होने से पहले करने की भूल बिल्कुल न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई अपनी गलतियों का ठीकरा आप पर फोड़ने की कोशिश कर सकता है। झूठे आरोप एवं सीनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण इस दौरान आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं।
यदि आप कारोबार करते हैं तो आपको इस Week किसी भी योजना अथवा कारोबार धन सोच-समझकर निवेश करें। यदि आपका कोई भूमि-भवन से जुड़ा विवाद चल रहा है तो उसे कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी सहमति से निबटाने का प्रयास करें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए दूसरों की भावनाओं की कद्र करें तथा बाचतीत के दौरान विनम्रता बनाए रखें। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी की बजाय उचित समय का इंतजार करें, अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है।
उपाय: रोजाना शक्ति की साधना में देवी दुर्गा की चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह Week सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आप यदि अपनी समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हैं तो आप अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। Weekly Horoscope इस हफ्ता आपको दूसरों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतनी होगी। यदि आप दूसरों के साथ तर्कयुक्त बातचीत करते हैं तो आपके विरोधी भी आपके समर्थन में खड़े हो सकते हैं। यह सप्ताह कमीशन, काउंसिलिंग आदि का कार्य करने वालों के लिए शुभ साबित होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान आपका भाग्य पूरा साथ देगा और आपका बाजार में फंसा धन निकल सकता है।
हफ्ता के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं मनचाहा लाभ दिलाने वाली साबित होंगी। इस दौरान आपकी सत्ता-सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति से मेल-मुलाकात संभव है। जिसकी मदद से आपको भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। रिश्ते-नातों में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों पर माता-पिता का पूरा आशीर्वाद बरसेगा। प्रेम संबंध में मधुरता एवं सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
धनु
धनु राशि के लोगों के लिए यह Week मिश्रित फलदायक रहने वाला है। Weekly Horoscope इस सप्ताह आपके द्वारा किये गये परिश्रम और प्रयास के अनुरूप सफलता और लाभ न मिलने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। हालांकि हफ्ता के उत्तरार्ध तक इस स्थिति में थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिलेगा और आपके अटके कार्यों में गति आएगी। धनु राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाकर चलने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा विरोध करने पर आप खुद को अकेला पा सकते हैं। धनु राशि के जातकों को इस हफ्ता ख्याली पुलाव पकाने की बजाय अपने करियर और कारोबार को बेहतर तरीके से करने के लिए पूरे मनोयोग के साथ मेहनत और प्रयास करना होगा।
इस हफ्ता आपको उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखने की भी आवश्यकता रहेगी जो आपको अक्सर भटकाने का प्रयास करते हैं। जीवन में आने वाली परेशानियों से उत्पन्न हताशा को दूर करने और एवं मन की शक्ति को पाने के लिए आप इस हफ्ता खुद को धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त रखने का प्रयास करेंगे। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है।
उपाय: रोजाना भगवान शिव को शमीपत्र अथवा बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
मकर
मकर राशि के जातकों को इस हफ्ता इस बात को गांठ बांध कर रखना होगा। यदि आप इस सप्ताह अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों से नहीं घबराते हैं और उसका डंटकर मुकाबला करते हैं तो आपके सभी सोचे हुए कार्य देरी से ही सही लेकिन पूरे होंगे। Weekly Horoscope इस सप्ताह यदि किसी कार्य को लेकर आपके मन में शंका पैदा होती है तो आपको उससे जुड़ा अहम फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लेनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों पर हफ्ता के मध्य में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ लोगों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण मन में निराशा का भाव पैदा हो सकता है।
व्यवसाय की दृष्टि से हफ्ता के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। यदि आपने पार्टनरशिप में कोई नया कारोबार प्रारंभ किया है तो उसमें सावधानी के साथ आगे बढ़ें अन्यथा पार्टनर के साथ विवाद होने की आशंका है। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियों को दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद करें।
उपाय: रोजाना श्री हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
Weekly Horoscope
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहने वाला है। Weekly Horoscope सप्ताह की शुरुआत में आपको भले ही करियर-कारोबार से जुड़ी कुछ एक मुश्किलों का सामना करना पड़े लेकिन उत्तरार्ध तक स्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। ऐसे में आपको किसी बड़े निर्णय अथवा कार्य को करने के लिए आपको हफ्ता के उत्तरार्ध के समय का चयन करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में कुंभ राशि के जातकों को चिंता छोड़ चिंतन करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य को समय से निबटाने के लिए थोड़ा अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा।
हफ्ता के मध्य में संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी परेशानी का सबब बनेगी। इस दौरान अत्यधिक खचों के कारण आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। यदि आप बेरोजगार हैं और रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आंशिक सफलता मिलने के ही योग बनेंगे। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह अपने से बड़ों की बातों और छोटों की भावनाओं को नजरंदाज करने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने की आशंका है। इस सप्ताह लव पार्टनर से मेल-मिलाप में अड़चन आने से आपका मन खिन्न रहेगा।
उपाय: रोजाना भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
मीन राशि (Pisces)
मीन
मीन राशि के लोगों को इस हफ्ता के अंत तक जीवन से जुड़ी बड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। इस हफ्ता आपके द्वारा किये गये परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलता हुआ नजर आएगा। Weekly Horoscope सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़ा विवाद अप्रत्याशित रूप से दूर हो सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध तक इससे जुड़ी अड़चनें दूर होंगी और इससे संबंधित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी वालों को मनचाहा पद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
इस हफ्ता के मध्य में आपका नये लोगों के साथ मेल-जोल लाभदायी साबित होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। यदि आपका अपने किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो इस सप्ताह सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके संबंध पूर्ववत मधुर बन जाएंगे। हफ्ता के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।