Season: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु तट के पास एक गहरा दबाव क्षेत्र स्थित है। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटों में कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है।
skymetweather.com के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। दक्षिण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।
यहां होगी बारिश
Season: अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर ऐसा हो सकता है। उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
Season: पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। हरियाणा और तटीय आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब, दिल्ली, उत्तर राजस्थान, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश में हल्की बिखरी हुई बारिश हुई। मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में ठंडा दिन दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया।
Pakistan’s Air strike on Afghanistan: पाकिस्तान ने मंगलवार की रात पड़ोसी देश अफगानिस्तान में तालिबान के कई ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में करीब 25-30 लोगों की मौत होने की खबर है। साथ ही तालिबान के कई ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी तबाह कर दिए हैं. अधिकारियों ने बताया कि हमले पाकिस्तान की सीमा से लगे पक्तिका राज्य के एक पहाड़ी इलाके में किए गए. खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 24 दिसंबर की रात को हुए हमलों में लमान सहित सात गांवों को निशाना बनाया गया, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के भी मारे जाने की खबर है.
अफगानिस्तान ने खाई कमस
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि बमबारी के लिए पाकिस्तानी जेट जिम्मेदार थे. रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि बरमाल में मुर्ग बाज़ार गांव नष्ट हो गया, जिससे मौजूदा मानवीय संकट और बढ़ गया. हवाई हमलों में बड़ी तादाद में नागरिक हताहत हुए और बड़ी तबाही भी देखने को मिली है. जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया. तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बरमाल, पक्तिका पर हवाई हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है. मंत्रालय ने कहा कि अपनी जमीन और संप्रभुता की रक्षा करना उनका हक है और हमले की निंदा करते हुए दावा किया कि टार्गेट किए गए लोगों में ‘वज़ीरिस्तानी शरणार्थी’ भी शामिल थे.
कहां पर किया पाकिस्तान ने हमला
हालांकि पाकिस्तानी अफसरों ने आधिकारिक तौर पर हवाई हमले की पुष्टि नहीं की है लेकिन सेना के करीबी सुरक्षा सूत्रों ने सुझाव दिया कि हमला सीमा के पास तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था. यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है, खासकर अफगानिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी के मद्देनजर यह हमला किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी तालिबान या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हाल के महीनों में पाकिस्तानी फोर्सेज़ पर अपने हमले बढ़ा दिए हैं, पाकिस्तान ने अफगान तालिबान पर इन आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है.
25-30 लोगों की मौत
तालिबान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारज़मी ने पाकिस्तानी दावों का खंडन किया और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि हवाई हमले में ‘नागरिक लोग, ज्यादातर वज़ीरिस्तानी शरणार्थी’ मारे गए थे. ख्वारज़मी ने कहा कि हमले में ‘कई बच्चे और अन्य नागरिक शहीद और घायल हुए’, हालांकि हताहतों की कोई आधिकारिक संख्या मौजूद नहीं कराई गई. सूत्रों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 25-30 लाशें बरामद की गई हैं. इसके अलावा भी लोगों की तलाश जारी है.
जिनपर हमला वो कौन हैं?
वज़ीरिस्तानी शरणार्थी वे नागरिक हैं जो पाकिस्तान के कबायली इलाकों में सैन्य अभियानों के कारण विस्थापित हुए थे. हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि कई टीटीपी कमांडर और लड़ाके अफगानिस्तान भाग गए हैं, जहां उन्हें कथित तौर पर सरहदी राज्यों में अफगान तालिबान के ज़रिए संरक्षित किया जा रहा है. अफगानिस्तान में TTP आतंकवादियों की वर्तमान मौजूदगी की वजह से पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच तनाव बना हुआ है. जहां पाकिस्तान अफगान तालिबान पर इन आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाता है, वहीं तालिबान का कहना है कि वह समूह के साथ सहयोग नहीं कर रहा है.
today’s horoscope: 25 दिसबंर 2024। आज बुधवार गणेश जी का वार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..
मेष राशि (Aries)
मेष राशिफल (today’s horoscope)
आज बुधवार का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कोई शारीरिक समस्या होने की संभावना है। आप अपने व्यवसाय के किसी नुकसान को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप कोई लोन आदि भी ले सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान आपके भविष्य को लेकर कोई अच्छा प्लान ले सकते हैं। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर टालने से बचना होगा।
वृषभ राशिफल (today’s horoscope)
आज बुधवार का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, क्योंकि किसी सदस्य के रिटायरमेंट जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर कुछ अनबन होने की संभावना है। आपको बड़े सदस्यों की बातों को मानना बेहतर रहेगा। किसी काम में यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपको नुकसान अवश्य होगा। कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको परेशान करेगा।
मिथुन राशिफल (today’s horoscope)
आज बुधवार का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं को भी शामिल कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, लेकिन आपको उससे पीछे नहीं हटाना है। आपके परिवार में किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण थोड़ी समस्या रहेगी। आप अपने रुके हुए कामों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
कर्क राशिफल (today’s horoscope)
आज बुधवार का दिन आपके मान-सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा। किसी काम को लेकर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको अपनी आंखों और कान को खुले रखें, नहीं तो विरोधी आपका नुकसान करवाने की पूरी कोशिश करेंगे और आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। पिताजी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा।
सिंह राशिफल (today’s horoscope)
आज बुधवार का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे। व्यवसाय में भी आप परिवर्तन करने के बारे में सोच सकते हैं। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसमें सफलता मिलेगी। आपके मन में किसी काम को लेकर टेंशन रहेगी। आपके ऊपर कोई आरोप लगा सकता है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति होने की संभावना है। आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव लाना होगा।
कन्या राशिफल (today’s horoscope)
आज बुधवार का दिन आपके लिए किसी दूर रहने के लिए रहेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में पड़े, तो आपको बेवजह टेंशन रहेगी, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है। जीवनसाथी को कोई पेट से संबंधित समस्या होने की संभावना है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। वाहनों का प्रयोग आप देखभाल कर करें, नहीं तो कुछ दुर्घटना होने की संभावना है।
तुला राशिफल (today’s horoscope)
आज बुधवार का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। पार्टनरशिप आप सोच समझकर करें। आपको अपनी संतान की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ अवश्य देंगी। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको अपने परिवार में सदस्यों से अच्छी बॉन्डिंग रहेगी।
वृश्चिक राशिफल (today’s horoscope)
आज बुधवार का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी जन्मदिन व नामकरण आदि का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य की करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपने यदि धन उधार लिया था, तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
धनु राशिफल (today’s horoscope)
आज बुधवार का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके काफी बिगड़े काम बनेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के हित में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसमें आपको बुजुर्गों के सलाह की आवश्यकता होगी। कोई फरमाइश कर सकते हैं जिसे आप पूरे अवश्य करेंगे। आपके जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लगने से रिश्ते में खटपट होने की संभावना है इसलिए आपको थोड़ा सोच समझकर बोलना होगा।
मकर राशिफल (today’s horoscope)
आज बुधवार का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप किसी वाद-विवाद से दूर रहे, नहीं तो समस्या बढ़ सकती हैं। आपके परिवार में सदस्यों में किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा खड़ा होने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रोका हुआ काम पूरा होगा। आपके भाई व बहन आपको किसी काम को करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें।
कुंभ राशिफल (today’s horoscope)
आज बुधवार का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर हो सकती है। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशिफल (today’s horoscope)
आज बुधवार का दिन बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके किसी नई नौकरी के प्रयास बेहतर रहेंगे। व्यापार में भी आपको अच्छी योजना पर काम करने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपके सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचाने की आवश्यकता है।
ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish बुधवार 25 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1 Ank Jyotish
आज कारोबारिक कौशल बढ़ेगा। निजी जीवन की बात करें तो उसमें प्यार और सहयोग का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की के योग बनने की संभावना है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- ऑरेज
अंक 2 Ank Jyotish
बुधवार आज आपको कारोबार में लाभ के संकेत प्राप्त हो सकते हैं। किसी करीबी से झगड़ा हो सकता है, लेकिन, इसे जल्द ही सुलझा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3 Ank Jyotish
आज बुधवार नौकरी में पदोन्नति या नई परियोजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। रिश्तों में बातचीत बेहद जरूरी है अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है । सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- ग्रीन
अंक 4 Ank Jyotish
बुधवार आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव संभव है, संयम बरतें।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
अंक 5 Ank Jyotish
आज बुधवार आपको नए विचारों को कार्यान्वित करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
अंक 6 Ank Jyotish
बुधवार आज आपको करियर में उन्नति मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार नजर आ रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। संभव हो तो दिनचर्या में योग-ध्यान को शामिल करें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- ब्लू
अंक 7 Ank Jyotish
आज बुधवार कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा और साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
अंक 8 Ank Jyotish
बुधवार आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। परिवार के साथ यात्रा संभव है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- रेड
अंक शास्त्र
अंक 9 Ank Jyotish
आज बुधवार का दिन घर को सजाने-संवारने में समय व्यतीत होगा। आप रिश्तों में नवीनता लाने का जो प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों की बात करें तो आपको उसमें जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है।
25 December Aaj Ka Panchang 2024: आज बुधवार को पूरी दुनियाभर में क्रिसमस उत्सव मनाया जा रहा है। ज्योतिष कैलेंडर की बात करें तो आज पंचांग में 2 ग्रहों के गोचर से बेहद शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है. ये शुभ योग 3 राशि के लोगों के लिए बेहद खास हैं. आज का पंचांग – 25 दिसंबर 2024 बुधवार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज चित्रा नक्षत्र है।
महासमुंद 20 दिसंबर 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज मंगलवार शाम समय सीमा की बैठक ली। बैठक में वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे़ थे।
कलेक्टर ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सुशासन दिवस मनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। विकासखण्ड स्तर पर वृहद कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति शपथ और हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने कहा गया। इसी तरह 27 दिसम्बर को स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे जिसकी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन के प्रकरण पर संलिप्त लोगों पर एफआईआर करने के निर्देश दिए है उन्होंने खनिज एवं राजस्व विभाग को नियमित रूप से कार्रवाई करने कहा है। इसी तरह अवैध शराब विक्रय और अनियमितता पाए जाने पर संलिप्त कर्मचारियों के विरूद्ध भी एफआईआर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अवैध प्लाटिंग पर निगरानी करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया।
कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी किसी भी शर्त में बंद न हो। उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संग्रहित धान का उठाव तेज करने के निर्देश दिए हैं। मार्कफेड और नान के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि उठाव नियमित तौर से होता रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी नौबत आने की संभावना को देखते हुए पूर्व से ही तैयार कर लेवें। खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान खरीदी के लिए अभी 24 कार्य दिवस शेष है। उन्होंने बताया कि धान के अवैध विक्रय और भण्डारण के 111 प्रकरण तैयार किए गए हैं जिसमें लगभग 6700 क्विंटल धान की जब्ती की गई है।
कलेक्टर ने बैठक के दौरान बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समय-सारणी घोषित कर दी गई है। जिले में जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी। इस संबंध में सभी जनपद सीईओ को आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।
ज्ञात है कि आरक्षण प्रक्रिया की सूचना का प्रकाशन 23 दिसंबर को कर दिया गया है। कलेक्टर श्री लंगेह ने श्रम एवं उद्योग विभाग को औद्योगिक क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।
Champions Trophy: टूर्नामेंट शुरू होने में 60 दिन से भी कम वक्त बचा है और अब जाकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) का कार्यक्रम आया है. कई हफ्तों तक बीसीसीआई और पीसीबी के बीच चले गतिरोध का समाधान निकलने के बाद आखिरकार आईसीसी ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया. टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी पहला मैच कराची में न्यूजीलैंड और मेजबान पाकिस्तान के बीच होगा. वहीं 9 मार्च को फाइनल होगा. सबसे अहम बात ये है कि टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी, जिसकी मांग बीसीसीआई पहले से ही कर रहा था. वहीं भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दुबई में 23 फरवरी को खेला जाएगा.
पाकिस्तान की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए भारत सरकार ने टीम इंडिया को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी थी. इसके चलते बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने की मांग की थी. इसे लेकर ही पिछले कई दिनों से दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच टकराव चल रहा था. इसके चलते ही टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी होने में करीब एक महीने की देरी हुई. अब टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में खेलने पर सहमति बनने के बाद आईसीसी ने शेड्यूल पर भी मुहर लगा दी.
चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का शेड्यूल
19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
20 फरवरी- भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई
21 फरवरी-अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची
22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
23 फरवरी-पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
24 फरवरी-बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी.
26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर.
27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी.
28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर.
1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची.
2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई.
4 मार्च- सेमीफाइनल 1, दुबई
5 मार्च-सेमीफाइनल 2, लाहौर
9 मार्च- फाइनल- लाहौर.
चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के शेड्यूल की बड़ी बातें
टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है. ए ग्रुप में पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. बी ग्रुप में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड हैं.
भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. अगर टीम फाइनल में पहुंची तो वो भी लाहौर की जगह दुबई में होगा.
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. 9 मार्च को फाइनल नहीं हुआ तो मैच 10 मार्च को होगा.
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है.
धमतरी। जिले के नवागांव में मंगलवार आज एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की मर्डर कर दी. आरोपी पुत्र ने फावड़ा (रापा) मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद आरोपी खुद Police थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है.
बताया जा रहा, आरोपी पुत्र भागीरथी साहू और पिता जनक साहू के बीच झगड़ा चल रहा था. आज मंगलवार आरोपी बेटे ने आक्रोशित होकर घर के सामने निर्माण कार्य में रखे फावड़ा से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे जनक साहू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं आरोपी भागीरथी साहू ने थाने पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया है. सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
दुर्ग। ACB की टीम ने रिश्वतखोर पटवारी और कोटवार को गिरफ्तार किया है। दोनों ऋण पुस्तिका देने के नाम पर 90 हजार की रिश्वत की मांग किये थे। पहली किस्त 20 हजार लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ दोनों को पकड़ा है। दोनों की गिरफ्तारी की खबर के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।
बता दें, पीड़ित प्रकाश चन्द्र देवांगन, ग्राम रानीतराई, तहसील पाटन जिला-दुर्ग द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो ACB रायपुर में शिकायत की गई। शिकायत में बताया कि उनकी माता के नाम से ग्राम सुरपा, तहसील पाटन, जिला-दुर्ग में कृषि भूमि कय किया गया था।
उक्त जमीन के प्रमाणीकरण कर ऋण पुस्तिका देने हेतु पटवारी चिन्मय अग्रवाल द्वारा 90 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन दौरान मोलभाव कर 70,000 रूपए में सहमति हुई। प्रार्थी 20,000 रुपए. की व्यवस्था कर पाया, जिसे आज 24 दिसम्बर को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी चिन्मय अग्रवाल, पटवारी सुरपा, तहसील पाटन एवं उसके सहयोगी कोटवार भूषण लाल टेमरी, तहसील पाटन को पहली किश्त 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया।
दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
2024 का अंतिम एकादशी: धर्म ग्रंथ के अनुसार, एकादशी तिथि बहुत ही खास मानी जाती है। साल के 12 महीने में 24 एकादशी का व्रत रखा होता है। प्रत्येक महीने दो एकादशी का व्रत होता है लेकिन साल 2024 की अंतिम एकादशी बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है. शास्त्र के मुताबिक, साल 2024 की अंतिम एकादशी 26 दिसंबर को है जिसे सफला एकादशी के नाम से जानते हैं. एकादशी की तिथि धार्मिक मान्यता के अनुसार श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होती है एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करने से कई गुना फल की प्राप्ति भी होती है.
ई दुर्लभ संयोग का निर्माण भी हो रहा है जिसका प्रभाव भी देश दुनिया समेत राशि चक्र के 12 राशि के जातक पर देखने को मिलेगा किसी पर सकारात्मक प्रभाव रहेगा तो किसी पर नकारात्मक प्रभाव रहेगा. चलिए आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं की साल के अंतिम एकादशी तिथि के दिन बनने वाले अद्भुत संयोग से किन राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है
साल 2024 की आखिरी एकादशी का प्रभाव
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि साल की अंतिम एकादशी 26 दिसंबर गुरुवार को है. इस दिन स्वाति नक्षत्र के साथ सुकर्मा और धृती योग का निर्माण भी हो रहा है. इस ग्रह स्थिति से सफला एकादशी का महत्व और भी खास होने जा रहा है जिसका प्रभाव राशि चक्र के 12 राशि पर नकारात्मक और सकारात्मक तौर पर रहेगा. लेकिन मेष राशि सिंह राशि धनु राशि और मीन राशि के जातक को इससे काफी फायदा भी मिलेगा
मेष राशि
मेष राशि के जातक के लिए सफलता एकादशी बेहद खास होगी. बिजनेस में नए अवसर और मुनाफा मिलेगा. निवेश में लाभ मिलेगा. स्टूडेंट को जीवन में सफलता प्राप्त होगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक के लिए सफलता एकादशी काफी सकारात्मक परिणाम देगा. धन का लाभ होगा. आय में वृद्धि होगी. धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे. रिश्ते में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.
धनु राशि
धनु राशि के जातक के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा रुका हुआ धन मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी व्यापार में वृद्धि होगी.
मीन राशि
मीन राशि के जातक के लिए यह समय बहुत ही खास रहेगा. समाज में मान सम्मान की बढ़ोत्तरी होगी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. वहां सुख की प्राप्ति होगी. करियर में सफलता मिलेगी. सीनियर का साथ मिलेगा.