छत्तीसगढ़, ट्रक में धान लोड कर रहे हमाल गिरा, हुई मौत

छत्तीसगढ़। बरमकेला थाना अंतर्गत धान खरीदी केंद्र में एक दर्दनाक घटना घटित हो गई। यहां धान खरीदी केंद्र से ट्रक में धान लोड करते वक्त एक हमाल गिर गया, इससे उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, बरमकेला थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में आज मंगलवार को हमाल सनातन सिदार (40 ) ट्रक में धान लोड कर रहा था.

इस समय हमाल का पैर फिसल गया और वह ट्रक से वह नीचे गिर गया. घटना स्थल पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने तत्काल उन्हें उठाकर समीप के हॉस्पीटल में पहुंचाया, जहां चिकत्सकों ने प्राथमिक जांच में सनातन को मृत घोषित कर दिया. मृतक सनातन सिदार ग्राम देवगांव का रहने वाला था. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुटभ् है।

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

BJP मंडल अध्यक्ष चुनाव में हंगामा, यहां मचा बवाल

रायपुर। BJP के मंडल अध्यक्ष चुनाव के दौरान एक बार फिर से हंगामा गरमा गया है। इस बार माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान BJP प्रदेश कार्यालय के कार्यालय में हंगामा मचा है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. BJP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस से आए भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, इसके विरोध में BJP माना मंडल के सदस्य प्रदेश कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं से शिकायत कर रहे हैं. इसके साथ ही MLA मोतीलाल साहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई है. यहां तक अध्यक्ष की घोषणा होते ही फुडहर स्थित सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ की भी खबर है.

जानकारी के अनुसार, रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत मेघुराम साहू का नाम सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष के लिए तय कर दिया गया था, इसके बाद अचानक भीमवंत निषाद का नाम सामने आ गया. इसका माना स्थित सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ करते हुए MLA मोतीलाल साहू का विरोध किया गया. कई कार्यकर्ता BJP विधायक की गाड़ी के सामने लेट गए.

कार्यकर्ताओं ने विधायक पर लगाए आरोप

कार्यकर्ताओं ने MLA साहू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कर्मठ मंडल अध्यक्ष को नियुक्त नहीं करके उनका अपमान किया है. इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में BJP कार्यालय में पहुंचे विरोध कर रहे हैं. वायरल वीडियो में कार्यकर्ता कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उसने कांग्रेस का काम किया है, उसे कैसे नियुक्त किया गया है. साथ ही 5 लोगों का नाम चल रहा था, ये छठवां आदमी कहां से टपक गया।

बता दें, इससे पहले भी BJP मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर खबरों के साथ वीडियो आती रही है. संगठन में मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर विवाद की स्थिति को BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने स्वीकार करते हुए कहा था कि BJP की पूरे प्रदेश में 400 मंडल है.

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार इन चेहेरों पर लग सकती है मूहर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं. BJP संगठन के उच्च पदस्थ सूत्र इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि इस सप्ताह विष्णुदेव साय सरकार में नए चेहरों को शामिल कर लिया जाएगा. साय मंत्रिमंडल में इस समय मंत्रियों के दो पद रिक्त हैं. संगठन की कोशिश है कि हरियाणा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्रियों का फार्मूला लागू किया जाए. बस केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलने का इंतजार है.

सत्ता और संगठन के अहम चेहरे दिल्ली दौरे पर हैं, जहां एक उच्च स्तरीय बैठक की गई है. हालांकि यह बैठक संगठन चुनाव पर केंद्रित थी, मगर माना जा रहा है कि तमाम आला नेताओं की मौजूदगी में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मुहर लगाई है. इस बैठक में BJP के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत कई नेता शामिल थे.

विष्णुदेव साय सरकार को एक साल बीत गए हैं. सरकार ने पहले एक मंत्री पद रिक्त रखा गया था, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल के सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हो गए. बृजमोहन के विभाग CM के अधीन आ गए. पहले से ही विभागों का बोझ मुख्यमंत्री पर था. लोक सभा चुनाव के ठीक बाद मंत्रिमंडल विस्तार कर लिए जाने की चर्चाएं थी, लेकिन महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव खत्म होने तक विस्तार टाल दिया गया. सरकार ने हाल ही में एक वर्ष का जश्न भी मना लिया है.

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव सिर पर है. कई कद्दावर नेता मंत्रिमंडल विस्तार की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं. उन्हें उम्मीद है कि विस्तार होने की स्थिति में उनका नंबर लग सकता है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट

दिल्ली प्रवास के दौरान CM विष्णुदेव साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की गई है. संगठन सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले संभावित चेहरों को लेकर रायशुमारी की गई है.

पिछले दिनों राज्य सरकार के जनादेश पर्व के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा छत्तीसगढ़ आए थे. उस दौरान भी BJP प्रदेश कार्यालय में राज्य के आला नेताओं के साथ बंद कमरे में उनकी रायशुमारी हुई थी. उस वक्त भी कयास लगाए गए थे कि मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई है.

इन नामों पर चर्चा तेज

मंत्रिमंडल विस्तार की हर चर्चा में दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का नाम सामने आता रहा है. गजेंद्र यादव आरएसएस के पूर्व प्रांत प्रमुख बिसराराम यादव के बेटे हैं. कहते हैं कि साय मंत्रिमंडल के गठन के वक्त भी गजेंद्र यादव के नाम पर चर्चा की गई थी, लेकिन, तब किन्हीं कारणों से उनका नाम अंतिम सूची में नहीं आ सका था. यादव समाज से आने की वजह से भी उनका पलड़ा भारी है. राज्य में OBC वर्ग में साहू समाज के बाद सर्वाधिक संख्या यादवों की है. ऐसे में सामाजिक समीकरण भी गजेंद्र यादव के पक्ष में बनते दिख रहे हैं.

इधर बिलासपुर MLA अमर अग्रवाल का नाम भी संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में तेजी से उछला है. 14 साल तक मंत्री रह चुके अमर अग्रवाल रिजल्ट ओरिएंटेड काम करने के लिए पहचाने जाते हैं. भीड़ से अलग रहकर काम करने में भरोसा करने वाले अमर अग्रवाल ने पूर्ववर्ती रमन सरकार में आबकारी पॉलिसी बनाई थी. शराब बिक्री का ठेका सिस्टम खत्म किया था. इस फैसले से आबकारी राजस्व में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई थी. अमर अग्रवाल देश में इकलौते चेहरे रहे हैं, जो सर्वाधिक लंबे समय तक GST काउंसिल में बतौर सदस्य शामिल थे.

मंत्रिमंडल विस्तार में राजेश मूणत का नाम भी सुर्खियों में है. रमन सरकार में आवास एवं पर्यावरण, ट्रांसपोर्ट, पीडब्ल्यूडी, नगरीय प्रशासन जैसे बड़े विभाग संभाल चुके मूणत की पहचान बड़े से बड़ा टास्क पूरा करने के लिए जाना जाता है. विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व CM रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं.

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए संभावित नामों में अजय चंद्राकर भी एक नाम हैं. तेजतर्रार छवि के अजय चंद्राकर अपने संसदीय ज्ञान और गहरी राजनीतिक समझ के लिए पहचाने जाते हैं. अगर बस्तर संभाग से मंत्रिमंडल में चेहरा लिए जाने की वकालत की गई, तब ऐसी स्थिति में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का नंबर लग सकता है.

लोकसभा चुनाव में किरण देव अपने नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन कर चुके हैं. विक्रम उसेंडी भी एक अहम नाम साबित हो सकते हैं. इन संभावित नामों के इतर रायपुर दक्षिण उप चुनाव जीतने वाले सुनील सोनी भी वाइल्ड कार्ड एंट्री पा सकते हैं. सांसद रहते सुनील सोनी की टिकट कट गई थी.

उनकी जगह बृजमोहन अग्रवाल को पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ाया था. लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बृजमोहन अग्रवाल की खाली हुई रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से सुनील सोनी ने चुनाव लड़ा और बड़ी जीत दर्ज की. किन्हीं कारणों से पूर्व मंत्रियों का पत्ता मंत्रिमंडल विस्तार में कटता है, तब ऐसी स्थिति में सुनील सोनी का नंबर लग सकता है.

राजभवन को सूचना नहीं

संगठन के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक इस हफ्ते मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है, लेकिन अब तक इसकी सूचना राजभवन को नहीं है. हालांकि दिल्ली आलाकमान की मंजूरी मिलते ही सूचना भेजी जा सकती है.

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

फेसबुक पर जाइए

 

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी, इस तारीख को मनाई जाएगी

Saphala Ekadashi 2024: पुस मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहते हैं. जो कि ज्योतिष गणना के अनुसार 26 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी और यह साल की आखिरी एकादशी होगी. अन्य एकादशियों की तरह ही सफला एकादशी का अपना विशेष महत्व होता है और मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने वाले जातक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है.

सफला एकादशी के दिन करें ये उपाय

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी भगवान विष्णु का पूजन ​किया जाता है. इस दिन पूजा के बाद दान करना शुभ माना गया है. सफला एकादशी के दिन केसर, केला या हल्दी का दान करना चाहिए. इससे उन लोगों को फायदा मिलता है जिनकी शादी में अड़चन आ रही होती है.

ज्योतिष एकादशी के दिन व्रत-उपवास रखना बहुत ही फलदायी होता है. इस दिन उपवास रखने से धन, मान-सम्मान और संतान सुख के साथ मनोवांछित फल की प्राप्ति होने की मान्यता है.

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, गुड़ और चने की दाल अर्पित करना चाहिए. पीले वस्त्र भी चढ़ाएं. ऐसा करने से विष्णु जी की कृपा तो प्राप्त ही होगी, आपकी कुंडली में गुरु ग्रह भी मजबूत होगा.

Saphala Ekadashi 2024:  सफला एकादशी के दिन घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने और उत्तर दिशा में पीले रंग वाले फूल लगाने से भी परिवार में सुख और समृद्धि आती है. तुलसी भगवान विष्णु को अतिप्रिय है, इसलिए तुलसी की सेवा करने से श्रीहरि विष्णु प्रसन्न होते हैं.

यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी का भी पूजन करना चाहिए. इस दिन गरीबों का कपड़े व अन्न का दान दें. साथ ही मंदिर में घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से धन वृद्धि के रास्ते खुलते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. WebMorcha.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

सीरियल किलर: बनाता समलैंगिक संबंध, और करता था कत्ल, खौफनाक है अब 10 को मारने वाले सीरियल किलर की स्टोरी

रूपनगर। खौफनाक सीरियल किलर की स्टोरी फिल्मों में देखने को मिलता है। लेकिन पंजाब में एक ऐसे सीरियल किलर की स्टोरी सामने आई है जिसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल पंजाब के रूपनगर में पुलिस (Police) ने एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जिसने अबतक 10 लोगों की हत्या कर दी है. हैरान करने वाली बात यह है कि सीरियल किलर पहले युवकों की तलाश करता था.

युवकों की तलाश करने के बाद वह उसके साथ जबरदस्ती समलैंगिक समबंध बनाता था. इसके बाद वह युवक से पैसे मांगता था. युवक जब पैसे नहीं देता था तो वह उसे मौत के घाट उतार देता था. रूपनगर पुलिस ने एक अन्य हत्या के मामले की जांच के दौरान सोमवार 23 दिसंबर को इस अपराधी को पकड़ा और जांच में पता लगा कि इस अपराधी पर 10 लोगों की हत्या करने का आरोप है.

11 वारदात का किया कबूलनामा

गिरफ्तार होने के बाद सीरियल किलर ने कई राज खोले. उसने बताया कि वह अलग-अलग जगह पर एक संतरी रंग का कपड़ा पहनकर महिलाओं की तरह घूंघट डालकर लोगों को आकर्षित करता था. इसके बाद कई लोगों से संबंध बनाता था. इसके बाद वह पैसे की डिमांड करता था. अगर कोई उसे पैसे नहीं देता था तो उसके साथ मारपीट करता था. इसके बाद उसे मौत के घाट उतरता था आरोपी के पास कोई हथियार नहीं था लेकिन वह कपड़े से ही लोगों को मारता था. इसके बाद वह पैर छूकर माफी भी मांगता था.

पुलिस की जांच में अब तक यह सामने आया है कि सभी मामलों में से एक आम बात के सामने आई है कि आसपास पड़े पत्थर या डंडे से हमला करने के बाद आरोपी अपने संतरी रंग के करने कपड़े से गला दबाकर हत्या करता था. आरोपी का नाम रामस्वरूप है. पुलिस की जांच में सीरियल किलर ने अब तक 11 वारदात करने की बात कबूली है.

कहां-कहां कर चुका है वारदात

पुलिस के अनुसार 10 हत्या तीन जिले में हुई है. सीरियल किलर ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में चार हत्याएं और होशियारपुर में दो हत्याएं, सरहिंद पटियाला रोड पर एक और रोपड़ जिले में तीन हत्याओं की एक अन्य वारदात को भी अंजाम देने की बात कबूली है. इनमें से पांच वारदात को पुलिस ने वेरीफाई भी कर लिया है. रोपड़ रूपनगर के SSP गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि किलर पहले ट्रेस नहीं हो पाया था. बाद में किलर को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई थी. उसी की जांच में यह सीरियल किलर पकड़ा गया है.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

पुष्पा 2 के हीरो अल्लू अर्जुन पुलिस स्टेशन में हाजिरी देने पहुंचे

पुष्पा 2 हीरो अल्लू अर्जुन की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को हैदराबाद पुलिस के सामने भी हीरो पेश हुए. वहां कांग्रेस के नेता ने भी पुष्पा 2 के सीन को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. इस बीच एक्टर के बंगले के बाहर के विजुअल सामने आए हैं जहां एकदम सन्नाटा पसरा हुआ है तो भारी सुरक्षा भी देखने को मिली है.

अल्लू अर्जुन का मंगलवार को हैदराबाद के चिक्कडपल्ली पुलिस पहुंचे. 11 बजे का समय था और वह तय समय से ही पुलिस के सामने हाजिर हुए. एक दिन पहले ही उन्हें नोटिस भेजकर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था. सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो भी सामने आया है.

webmorcha.com
पुष्पा Pushpa 2

इन सवालों के देने होंगे जवाब

अल्लू अर्जुन से इस वक्त पुलिस स्टेशन में भगदड़ घटना को लेकर सवाल-जवाब हो रहे हैं. एसीपी रमेश और सीआई राजू की निगरानी में ये इंट्रोगेशन हुई. जहां सिक्योरिटी, आने की परशमिशन से लेकर बाउंसर्स समेत कई सवाल पूछे जा सकते हैं. चलिए बताते हैं कौन से वो सवाल होंगे जिनके एक्टर को देने होंगे जवाब.

  1. संध्या थिएटर आने की परमिशन पर मैनेजमेंट से जुड़ा सवाल
  2. संध्या थिएटर आने की मंजूरी ली थी तो उसकी कॉपी कहां है?
  3. आपकी सिक्योरिटी में कितने लोग थे व कितने बाउंसर्स थे?
  4. संध्या थिएटर की भगदड़ के बारे में आपको कब पता चला?

अल्लू अर्जुन हैदराबाद में जुबली हिल्स में रहते हैं. यहीं उनका आलीशान बंगला है. एक दिन पहले हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं एक्टर के घर के बाहर से सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह सुरक्षा के इंतजाम है.

अल्लू अर्जुन के घर के बाहर तोड़फोड़ करने वालों को बेल

सोमवार को अल्लू अर्जुन के घर के बाहर तोड़फोड़ की घटना हुई. जहां कुछ ने एक्टर के खिलाफ नारेबाजी की तो दीवार पर चढ़कर टमाटर फेंके. इतना ही नहीं, दीवार पर रखे गमले भी गिर गए. बताया गया कि सुरक्षाकर्मियों के साथ भी मारपीट की. इस घटना में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया था. अब 6 के 6 आरोपियों को बिना किसी शर्त और जुर्माना के जमानत मिल गई है.

पुष्पा
पुष्पा

अल्लू के घर तोड़फोड़ करने वाली की सीएम के साथ फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर इस वक्त अल्लू अर्जुन के सपोर्ट में भी कई फैंस उतर आए हैं. जहां कुछ लोगों ने 6 आरोपियों की फोटो भी शेयर की. इसमें से एक आरोपी की फोटो सीएम रेवंत रेड्डी के साथ भी वायरल है. फिलहाल इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है.

हैदराबाद पुलिस ने की अल्लू अर्जुन से पूछताछ

संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में भगदड़ की घटना में एक महिला की मौत हो गई तो एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. इस केस में अल्लू अर्जुन को अरेस्ट भी किया गया था लेकिन 4 हफ्तों की हाईकोर्ट से बेल मिल गई. वहीं हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को एक बार फिर इस केस में पूछताछ के लिए बुलाया.

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

धमतरी, मासुम जुड़वा भाइयों की कुएं में मिली लाश, ग्रामीणों में शोक की लहर

धमतरी। जिले के कोकड़ी गांव में दो मासुम जुड़वा भाइयों की कुएं में लाश मिली है. दोनों सोमवार की दोपहर से लापता थे. इसके बाद बहुत देर तक खोजबीन की तो दोनों बच्चे कुएं में गिरे मिले. आशंका जताई जा रही है कि दोनों भाई खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं. घटना से गांव में शोक की लहर दौ़ड़ गई है. मामला कुरूद थाना इलाके का है. Police मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, कोकड़ी गांव में सोमवार को 6 साल के जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन साहू दोपहर से लापता थे. आसपास ढूंढने पर खंडहर नुमा घर के पास कुएं में दोनों बच्चे गिरे मिले. देर रात रेस्क्यू कर गहरे कुएं से शवों को निकाल लिया गया. आशंका जताई जा रही है कि बच्चे खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं.

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

करोड़पति कांसटेबल का रायपुर लिंक, अकाउंट ऑफिसर के पद पर है उसका भाई

रायपुर। परिवहन विभाग के पूर्व कांसटेबल सौरभ शर्मा (Saurabh Sharma) के घर से मिली अकूत संपत्ति और कार से मिले 54 किलो सोना और 10 करोड़ नकदी मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अब सौरभ शर्मा का रायपुर कनेक्शन भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि सौरभ शर्मा का भाई राजधानी रायपुर में नौकरी करता है। सरकार के एक बड़े विभाग में अकाउंट ऑफिसर के पद पदस्थ है। बताया जा रहा है कि वह जांच के दायरे में आएगा। जल्द ही जांच एंजेसिंया रायपुर में जांच के लिए पहुंच सकती है।

बता दें कि सौरभ शर्मा के घर से मिली अकूत संपत्ति के मामले की जांच के लिए राज्य से लेकर केंद्र तक 4 जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। लोकायुक्त पुलिस ने कांसटेबल सौरभ शर्मा (Saurabh Sharma) की पत्नी, मां, साली और दो जिगरी दोस्तों चेतन सिंह गौड़ व शरद जयसवाल को नोटिस जारी किया है। सौरभ ने इस सभी के नाम पर बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं।

वहीं अब विदेश मंत्रालय के जरिये सौरभ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी है। बता दें कि लोकायुक्त और आयकर विभाग की टीम ने आरटीओ विभाग के पूर्व कांसटेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों से अब तक 7.98 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद की है। वह भोपाल के शाहपुरा में जयपुरिया स्कूल की फ्रेंचाइजी खोलने वाला था। इसमें चेतन सिंह गौर भी साझेदार है। चेतन के नाम से रजिस्टर्ड कार में ही आयकर विभाग को 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए नकद मिला था।

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Chanakya Niti: ये 5 बातें, सफलता की सीढ़ी आपके कदमों में होगी!

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारत की ऐसी धरोहर हैं, जिन्हें समझे बिना आप भारत की आत्मा और संस्कृति को नहीं समझ सकते. उनका जन्म आज से करीब 3 हजार साल पहले हुआ था. अपने अनुभवों के बल पर उन्होंने अर्थशास्त्र नामक कालजयी पुस्तक लिखी, जिसमे समाज, देश, विदेश, सैन्य मामलों पर ऐसे व्यवहारिक सिद्धांत बताए गए गए, जो आज सैकड़ों वर्ष बाद भी इतने ही प्रभावी हैं. चाणक्य (Chanakya Niti) ने दरिद्रता दूर कर धनवान बनने के उपायों का भी वर्णन किया है. आज हम ऐसे ही 5 उपायों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.

धनवान बनने के चाणक्य के 5 उपाय

सकारात्मक नजरिया अपनाएं

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) कहते हैं कि गरीबी से बाहर निकलने के लिए सबसे पहले खुद को सकारात्मक बनाना सबसे ज्यादा जरूरी है. खुद को यह भरोसा दिलाएं कि यह स्थिति हमेशा नहीं रहेगी और हम इसे बदल सकते हैं. नकारात्मक सोच वाले इंसान तरक्की की दौड़ में हमेशा पीछे रह जाते हैं, इसलिए पीछे नहीं आगे बढ़ने की सोचो.

खतरों का मुकाबला करो

चाणक्य (Chanakya Niti) नीति के अनुसार, अगर आप जीवन में कुछ नया या बड़ा करना चाहते हैं तो उसमें आपको जोखिम उठाना ही होगा. इस जोखिम में आप हार भी सकते हैं या जीत भी. यह जोखिम उठाने से पहले उसके हर पहले के बारे में अच्छी तरह विचार जरूर कर लेना चाहिए, जिससे हार की स्थिति में नुकसान कम से कम हो.

करें कठोर मेहनत

जब आपने सोच-विचार के बाद जोखिम लेने का फैसला कर ही लिया तो फिर उसे पूरा करने के लिए जी-जान से जुट जाइए. चाणक्य (Chanakya Niti) कहते हैं कि जो लोग लगातार लगे रहते हैं, उन्हें देर-सबेर सफलता मिलती ही है. वहीं शुरुआत अच्छी करने के बावजूद बाद में लापरवाही बरतने वालों को हार झेलनी पड़ती है.

बनाए रखें धैर्यता

चाणक्य (Chanakya Niti) नीति कहती है, किसी भी काम में सफलता एक दिन में कभी नहीं मिलती. इसके लिए कठोर परिश्रम, सही योजना और बरसों का इंतजार शामिल होता है. इसलिए अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए धैर्य बनाए रखें. वक्त आने पर एक दिन सफलता खुद आपके पांव चूमेगी.

बचत ख्याल रखें

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार, आप कोई भी काम करें लेकिन बचत पर हमेशा ध्यान दें. जब आपका वक्त खराब आता है तो यही बचत आपको राहत प्रदान करती है और दूसरों के आगे हाथ फैलाने से रोकती है. इसलिए अपने बेवजह के खर्चों पर रोक लगाएं और छोटी-छोटी बचतों पर ध्यान दें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Aaj Ka Rashi 24 December 2024: इन राशियों के लिए भाग्योदय का दिन होगा समय

Aaj Ka Rashi 24 December 2024: आज मंगलवार के साथ कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कई राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशि
Aries

मेष राशि (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेष रूप से पेट से संबंधित समस्याओं का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन प्रेम संबंधों और रिश्तों के लिए अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Aaj Ka Rashi)

आपके लिए मंगलवार आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य और दृढ़ता से आप सब कुछ संभाल लेंगे। परिवार में किसी छोटे सदस्य के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

कर्क राशि (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज आपको अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। धन के मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, विशेष रूप से सर्दी-जुकाम से बचाव करें।

सिंह राशि (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल से कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें और खानपान में संतुलन बनाएं।

कन्या राशि (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए आत्मनिरीक्षण का रहेगा। अपनी योजनाओं का पुनर्मूल्यांकन करें और जरूरी सुधार करें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन सामाजिक और पेशेवर दोनों स्तरों पर सफलता दिलाने वाला रहेगा। नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।

वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashi)

आपके लिए मंगलवार आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी करीबी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धैर्य से काम लें और विवादों से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और नियमित व्यायाम करें।

धनु राशि (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे। छात्रों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मकर राशि (Aaj Ka Rashi)

आपके लिए मंगलवार आज का दिन मेहनत और प्रयासों का फल मिलने का संकेत दे रहा है। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें और योग व ध्यान का अभ्यास करें।

कुंभ (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज आप अपनी रचनात्मकता और विचारों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। नई परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में किसी सदस्य से विशेष सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

webmorcha.com
मीन राशि (Pisces)

मीन राशि (Aaj Ka Rashi)

मंगलवार आज का दिन आपको आत्मविश्लेषण और खुद को सुधारने का अवसर देगा। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें। धन के मामलों में समझदारी से काम लें।

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए