महासमुंद नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण, इन वार्डो में इन्हें मिलेगा मौका

महासमुंद। अगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। आज मंगलवार को वार्डो की  आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई।

महासमुंद 17 दिसंबर 2024/ कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायतों के आगामी निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनिमय 1961 की धारा 29 क में दिए गए प्रावधान अनुसार वार्डां का आरक्षण वर्ष 2011 के जनसंख्या के आधार पर लॉटरी सिस्टम द्वारा सम्पन्न किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद् महासमुंद के 30 वार्ड, बागबाहरा एवं सरायपाली के 15-15 वार्डों के साथ-साथ नगर पंचायत तुमगांव, बसना और पिथौरा के 15-15 वार्डों का आरक्षण भी किया गया।

01 210 sitename%

आरक्षण की इस प्रक्रिया में जनप्रतिनिधि और नागरिकों की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम नगर पंचायत तुमगांव के वार्डां का आरक्षण प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया। प्रावधान अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग हेतु वार्ड क्रमांक 1 एवं 8 आरक्षित किया गया है। जिसमें से वार्ड क्रमांक 8 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 15, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4, 9, 10 एवं 12, जिसमें वार्ड क्रमांक 4 महिला, अनारक्षित वर्ग में वार्ड क्रमांक 2, 3, 5, 6, 7, 11, 13, 14 जिसमें वार्ड क्रमांक 3, 7 एवं 13 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

इसी तरह नगर पालिका महासमुंद के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4, 9, 11, 21, 30 जिसमें वार्ड क्रमांक 11 एवं 30 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 5 एवं 12, जिसमें वार्ड क्रमांक 12 महिला  आरक्षित, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 10, 15, 18, 19, 26, 20, 23 और 26, जिसमें वार्ड क्रमांक 15, 18 व 23 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 1, 3, 6, 7 ,8, 13, 14, 16, 17, 22, 24, 25, 27, 28, 29 जिसमें वार्ड क्रमांक 1, 3, 8 एवं 29 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

नगर पालिका बागबाहरा के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9, 10, 14, 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 1 एवं 6 जिसमें वार्ड क्रमांक 1 महिला आरक्षित, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 2, 4, 5, 7, 8, 11, 12 एवं 13 जिसमें वार्ड क्रमांक 5, 8 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

नगर पालिका सरायपाली के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 व 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड क्रमांक 14, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4, 7 8 और 9 जिसमें वार्ड क्रमांक 7 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 2, 3, 5, 6 10, 11, 12 एवं 13 जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

नगर पंचायत बसना के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 और 5 जिसमें वार्ड क्रमांक 5 महिला वर्ग के लिए आरक्षित और अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, 4, 6 और 7 जिसमें वार्ड क्रमांक 6 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 एवं 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 12 एवं 15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

नगर पंचायत पिथौरा के लिए अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 और अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4, पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, 6 8, 10 और 15 जिसमें वार्ड क्रमांक 8 व 10 महिला आरक्षित, अनारक्षित वर्ग से वार्ड क्रमांक 1, 2, 7, 9, 11, 12, 13 एवं 14 जिसमें वार्ड क्रमांक 7, 11 एवं 12 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अतिरिक्त कलेक्टर श्री रविराज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हरिशंकर पैकरा, सभी सीएमओ, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद थे।

जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

महासमुंद, पिथौरा तहसील बाबु ने कोटवार सं मांगा 50 हजार और बकरे की रिश्वत, ACB ने रंगे हाथ धर दबोचा

महासमुंद। पिथौरा तहसील कार्यालय में ACB एसीबी की टीम ने यहां के बाबु को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बता दें, कोटवार अपने निलंबन की बहाली के लिए कानूगगो शाखा में गया जहां पर बाबु माइकल पीटर ने 50 हजार रुपए के साथ बकरे की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत कोटवार ने एंटी करप्सन टीम से की।

01 207 sitename%

यहां पढ़िए 

02 33 sitename%

कोटवार ने रिश्वत देना नहीं चाहता था। बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करवाना चाहता था। सत्यापन बाद ACB  ने ट्रेप आयोजित की और रिश्वत की पहली किश्त 25 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया को टालने पर MLA अजय चंद्राकर बोलें, निश्चित वक्त में होगा चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 की आरक्षण प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव तारन प्रकाश सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. जिसमें अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया गया है. अब इस पूरे मामले पर दिग्गज BJP विधायक अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है.

पंचायत चुनाव के वार्डो के आरक्षण पर लगाई गई रोक को लेकर BJP के विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि जरूर कोई विषय रहा होगा, स्थानीय संस्थानों के चुनाव निश्चित समय में कराए जाने है, चुनाव थोड़ा बहुत आगे-पीछे हो सकता है.

महासमुंद, पंचायत चुनाव की आरक्षण कार्रवाई टली, 17 दिसबंर को तय थी तारीख

01 205 sitename%

महासमुंद
आरक्षण

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

दधीचि का सर्वस्व न्योछावर कर देना कैसे है सबसे बड़ा धर्म बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र, दान के महत्व पर पढ़िए उनका स्तंभ- ज़िंदगीनामा

जिंदगी अनमोल है। उससे भी अनमोल है परोपकार। दूसरों के लिए कुछ करना। दूसरों को नई जिंदगी देना। यही इंसान को अमर बनाता है। जब किसी का दिल थम जाए। किसी की किडनी जवाब दे जाए। तब अंग दान एक उम्मीद जगाता है। यह बुझती जिंदगी में रोशनी ला सकता है। महर्षि दधीचि इस परोपकार के सबसे बड़े प्रतीक हैं। कहानी पुरानी है। देवताओं और असुरों के बीच युद्ध चल रहा था। असुरों के प्रहार से देवता कमजोर पड़ गए थे। उन्हें एक ऐसे अस्त्र की जरूरत थी, जो असुरों का संहार कर सके।

लेकिन सवाल था यह अस्त्र बनेगा कैसे। तब महर्षि दधीचि ने खुद को आगे किया। उन्होंने अपनी अस्थियां दान करने का संकल्प लिया। उनके इस बलिदान से वज्र बना। उसी वज्र से असुरों का अंत हुआ और देवताओं को विजय मिली। महर्षि दधीचि का यह बलिदान सिखाता है दूसरों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि परोपकार से बढ़कर कुछ नहीं। समय बदला है। परिस्थितियां बदली हैं। लेकिन दूसरों की भलाई की जरूरत आज भी उतनी ही है।

आज भी ऐसे उदाहरण हमारे समाज में मौजूद हैं। आज मैंने अखबार में एक खबर पढ़ी। राजस्थान के झालावाड़ के विष्णु प्रसाद की। वे परोपकार का जीता-जागता प्रमाण हैं। 33 साल के विष्णु का ब्रेन डेड होना दुखद था। लेकिन उनके अंग दान ने छह लोगों को नई जिंदगी दी। यह आसान निर्णय नहीं था। उनका यह कदम सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम भी दूसरों के लिए कुछ कर सकते हैं।

क्या हम मरने के बाद भी किसी के शरीर का का हिस्सा बन जीवित रह सकते हैं। हां, लेकिन कुछ भ्रांतियां है। अंग दान को लेकर भ्रांतियां। कुछ लोग इसे धर्म और परंपराओं के खिलाफ मानते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर धर्म, परोपकार और दूसरों की मदद की सीख देता है। हिंदू धर्म में कहा गया है परोपकाराय सतां विभूतयः। सज्जनों का जीवन दूसरों की भलाई के लिए होता है। महर्षि दधीचि का त्याग इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। इस्लाम में जीवनदान को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। ईसाई धर्म में कहा गया है हरेक से प्रेम करो। सिखों में भी सेवा और त्याग को सर्वोच्च माना गया है।

विष्णु प्रसाद का कदम हमें झकझोरता है। यह हमें सिखाता है कि मरने के बाद भी हम दूसरों के लिए जिंदा रह सकते हैं। यह समाज में नई सोच की नींव रखता है। यह हमें बताता है कि इंसान का जीवन सिर्फ अपने लिए नहीं है। दूसरों के लिए जीना ही असली जीवन है। आइए, हम महर्षि दधीचि और विष्णु प्रसाद से प्रेरणा लें। यह संकल्प लें कि मरने के बाद भी हम दूसरों के लिए कैसे जिंदा रहेंगे।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

महासमुंद, पंचायत चुनाव की आरक्षण कार्रवाई टली, 17 दिसबंर को तय थी तारीख

महासमुंद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में कल यानी 17 दिसबंर को आरक्षण प्रक्रिया किया जाना था। महासमुंद, सराईपाली, बसना, पिथौरा तथा बागबाहरा में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की तिथि अब टल गया है। अगामी आदेश के बाद अब तारीख तय होगी।

महासमुंद
आरक्षण

संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक 57351773 2024 दिनांक 16 12 2024 द्वारा मुक्त कार्यवाही कोई स्थगित किए जाने के फलस्वरूप इस जिले की पंचायत निर्वाचन के समस्त पदों की आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित किया जाता है

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

राहु की महादशा: कर लें अभी ये उपाय, नहीं बिगड़ेगी बात!

राहु की महादशा : ज्योतिष गणना में वर्णित नवग्रहों की महादशा या अंतर्दशा का सामना प्रत्येक मनुष्य को सामना जरूर करना पड़ता है। इन दशाओं के शुभ–अशुभ दोनों फल मिलते हैं. आज हम राहु की महादशा के बारे में बात कर रहे हैं.कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर होने पर महादशा में मानव को सफलता पाने में बहुत संघर्ष की स्थिति देखने को मिलता है। बता दें, राहु एक मायावी ग्रह है जो महादशा के दौरान जातक को सामाजिक व आर्थिक उतार–चढ़ाव का अनुभव कराता है.

राहु की महादशा इतने वर्ष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु की महादशा 18 वर्षों की होती है. राहु की महादशा में 3, 6 या 9 वर्षों में सकारात्मक व नकारात्मक रहते हैं. राहु की महादशा छठे और आठवें वर्ष में सबसे ज्यादा कष्टकारी होती है.

राहु की महादशा शुभ फल देती है: राहु की स्थिति पर महादशा के परिणाम निर्भर करते हैं. जन्मकुंडली में राहु की शुभ स्थिति होने पर मायावी ग्रह जातक को रंक से राजा बना देता है और अशुभ स्थिति में होने पर राजा से रंक बनाने में पल भर नहीं लगाता है. राहु की शुभ स्थिति में जातक खूब मान–सम्मान, पद व पैसा हासिल करते हैं.

कुंडली के एकादश भाव यानी लाभ भाव में यदि राहु आसीन हो, तो यह अत्यंत शुभ फल प्रदायक होता है. व्यक्तित्व में बला का आकर्षण होता है. इनकी कीर्ति चहुंओर फैलती है. ये लोग फ़र्श से अर्श तक का सफ़र करते हैं. जीवन अपार धन अर्जित करते हैं. समृद्ध लोगों में इनकी गणना होती है. मितभाषी होते हैं. विदेश या विदेशियों के द्वारा बड़े लाभ का मार्ग प्रशस्त होता है. कई बार ये उचित माध्यमों से इतर धन लाभ के प्रयास में कामयाब हो सकते हैं. उत्तम वाहन का सुख मिलता है.

कालांतर में लोग आपको अभिमानी समझने लगते हैं. हद तक अभिमानी हो सकते हैं. यह राहु असंभव प्रतीत होने वाली इच्छाओं की पूर्ति का भी मार्ग प्रशस्त करता है. यह योग जीवन के अरिष्टों का नाश करने वाला होता है. शारीरिक रूप से ये बली और हष्ट–पुष्ट होते हैं. श्रमसाध्य कार्यों में अग्रणी होते हैं. साथ ही भोग–विलास में भी रुचि होती है. कवि हृदय हो सकते हैं. आयु दीर्घ होती है. इंद्रियों पर नियंत्रण करके ये लोग मानव से महामानव बन सकते हैं. शास्त्रों का गहरा ज्ञान होता है. इसलिए समाज में विद्वान माने जाते हैं. स्वभाव चंचल होता है. विनोदप्रिय होते हैं. इनके मित्र चतुर लोगों में गिने जाते हैं.

दोष मुक्ति के लिए करें ये उपाय

राहु की दशा में जातक को हर सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए.

⁠राहु महादशा में जातक को हर शनिवार के दिन बरगद के पेड़ की पूजा करनी चाहिए.

राहु के उपाय के लिए “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का जाप करें. राहु काल के दौरान, रोज़ 108 बार मंत्र का जाप करना फ़ायदेमंद माना जाता है.

राहु को प्रसन्न करने के लिए, शनिवार को बहते पानी में काले तिल चढ़ाएं.

राहु से जुड़ा हेसोनाइट (गोमेद) रत्न पहनने से राहु की ऊर्जा संतुलित होती है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

17 December 2024 Ka Rashifal: मिथुन, मेष, कुभं और वृच्चिक के लिए शानदार बीतेगा समय

17 December 2024 Ka Rashifal: मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 का राशिफल. ज्योतिष गणना के मुताबिक ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जिंदगी पड़ता है. दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है…

मेष राशि Rashifal

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा व्यस्तता का रहेगा. आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा. आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देने के बारे में सोचेंगे. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

वृषभ राशि Rashifal

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहने का रहेगा. आपके ऑफिस के  सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे.  दूसरों के कामों में बे दखल देने से बचने का रहेगा. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 69 प्रतिशत साथ दे रही है.

मिथुन राशि Rashifal

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपका काफी समय से कोई रुका काम पूरा होगा. आप काम करने के नए तरीकों पर गौर करेंगे. आपको रोजगार के खूब अवसर मिलेंगे. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 74 प्रतिशत साथ दे रही है.

कर्क राशि  Rashifal

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. आपको अचानक धन के लाभ से अपनी जरूरत के सामान खरीदेंगे. वैवाहिक जीवन में और मधुरता आएगी. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 73 प्रतिशत साथ दे रही है.

सिंह राशि Rashifal

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. आप ऑफिस में आपने सहकर्मी से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ होगी. आपको काम के हिसाब से फल मिलेंगे. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

कन्या राशि Rashifal

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई उमंग से भरा रहेगा. आपकी आर्थिक स्थित मजबूत रहेगी. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

तुला राशि Rashifal

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुनहरा रहेगा. आपको धन कहां खर्च हो रहा है, इसका नजर आपको बनाए रखने की जरूरत रहेगी. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 69  प्रतिशत साथ दे रही है.

वृश्चिक राशि Rashifal

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन होने वाला है।  आपको मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की कामना पूरी होगी. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 72 प्रतिशत साथ दे रही है.

धनु राशि Rashifal

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन  तरक्की का रहेगा. विद्यार्थी जीवन में लोगों का पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखने का रहेगा. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

मकर राशि Rashifal

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपको पैसों का उपयोग सही तरीके से करने का रहेगा. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

कुंभ राशि Rashifal

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा. आपको व्यापार में लाभ मिलने से प्रसन्नता का तोड़ नहीं रहेगा. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 74 प्रतिशत साथ दे रही है.

मीन राशि Rashifal

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आने का रहेगा. आपके कामों में आप से जलने वाले लोग रुकावट डालने की कोशिश करेंगे. आज भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 68 प्रतिशत साथ दे रही है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Ank Jyotish 17 December: जानें मंगलवार आज का शुभ अंक और कलर

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish मंगलवार 17 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज आप बेवजह की बातों पर बहस करने से बचें। Ank Jyotish अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन गिफ्ट व उपहार ले सकते हैं। अपने बच्चों के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते हुए समय बितेगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2

खुशी से भरा दिन रहेगा। Ank Jyotish अपने आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल कर आप तरक्की पा सकते हैं। दिक्कतों का मुश्किलों में हिम्मत न हारने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने पर जा सकते हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3

आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। Ank Jyotish आज के दिन यात्रा, मनोरंजन, खेलकूद और अपनों से मिलना-जुलना होगा। अटके हुए कार्य बनेंगे तथा खर्चे बढ़ेंगे। पत्नी की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। जमीन जायदाद के कागज ध्यान से पढ़ें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4

आपके कार्य में बढ़ोतरी होगी। वहीं कुछ काम में रुकावट भी आएगा। Ank Jyotish जरूरतमंदों को कुछ दान दें। अपने लोगों से बनाकर रखें। प्रेम- संबंध में तनाव आ सकता है। आपका क्रोध झगड़े का कारण बन सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5

परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। Ank Jyotish नौकरी बदल सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ आप व्यस्त रह सकते हैं। दैनिक उपयोग की कोई वस्तु आप इस समय खरीदेंगे। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। स्किन से संबंधित कुछ समस्या बढ़ सकती है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6

प्रेम-प्रसंगों एवं व्यर्थ के कार्यों में पड़कर अपने कैरियर के साथ समझौता न करें। Ank Jyotish शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। व्यापार एवं व्यवसाय में किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। प्रेमी से तकरार हो सकती है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7

संपत्ति खरीदने की संभावना है। Ank Jyotish संपत्ति का बंटवारा आदि को लेकर भाइयों से तनाव हो सकता है। पुराने वाहनों पर ज्यादा खर्च न करें नहीं तो नुकसान होगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। जिससे परिवार में तनाव आ सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8

आज आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। Ank Jyotish इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्य हो सकते हैं।  कार्यों में अल्प श्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। विरोधी शांत रहेंगे। व्यवसाय में अचानक लाभ संभव है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

व्यापार में नई कार्य योजना और नये कार्यक्रम आप करेंगे। Ank Jyotish संतान की शिक्षा व करियर पर बड़ा निवेश हो सकता है। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी।  कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Aaj Ka Panchang: 17 दिसंबर 2024: द्वितीया, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

Aaj Ka Panchang: 17 दिसंबर 2024 : मंगलवार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:56 से 12:36 तक रहेगा। राहुकाल सुबह 14:49 से16:06 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ka Panchang:

तिथि     द्वितिया  10:59 तक

नक्षत्र    पुनर्वसु  24:45 तक

प्रथम करण       गारा      10:59 तक

द्वितीय करण     वणिजा  22:30 तक

पक्ष       कृष्ण

वार       मंगलवार

योग      ब्रह्मा     21:06 तक

सूर्योदय 07:11

सूर्यास्त 17:22

चंद्रमा  मिथुन

राहुकाल           14:49 − 16:06

विक्रमी संवत्     2081

शक संवत         1946

मास     पौष

शुभ मुहूर्त         अभिजीत          11:56 − 12:37

 

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

गरियाबंद, आदमखोर तेंदुआ को ग्रामीणों ने धर-दबोचा, फारेस्ट ने लिया अपने कब्जे पर

छत्तीसगढ़. गरियाबंद. यहां आदमखोर हो चुके तेंदुआ को ग्रामीणों ने पकड़कर फारेस्ट विभाग के हवाले कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, इसे पकड़ने के लिए घायल बच्ची की मां ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए पर जाल फेंका, जिसमें से तेंदुआ बाहर नहीं आ पाया और ग्रामीण और वन विभाग के अफसरों ने उसे दबोच लिया. जैसे ही तेंदुआ जाल में फंसा ग्रामीणों ने जाकर उसे जोर से पकड़ कर रखा। तभी पकड़े जाने के बाद आदमखोर तेंदुआ के शरीर में किसी तरह कि कोई हलचल नहीं हुई, हांलाकि तेंदुआ की क्या स्थिति है जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

यहां पढ़ें: Chhattisgarh राहत की खबर : अब रजिस्ट्री में जमीन पर लगे वृक्ष का नहीं होगा मूल्यांकन, जानें सरकार का नया आदेश…

SDO मनोज चंद्राकर के अनुसार, तेंदुए को कब्जे में लेने के बाद, अब उसे जंगल सफारी ले जाने की तैयारी हैं. इसकी स्थिति के बारे में कुछ देर बाद स्पष्ट पता चल जाएगा. जानकारी के अनुसार, बारूका में युवक मनहरण यादव (30 वर्षीय) पर हमले के बाद आदमखोर तेंदुए ने एक ढाई साल की किरण को भी घायल कर दिया था. 4 घंटे में आदमखोर तेंदुआ अब तक 02 लोगों पर हमला कर चुका था. तेंदुआ बच्ची के घर के पास ही घूम रहा था. जब दोबारा आदमखोर  तेंदुआ घर के पास पहुंचा तो बच्ची की मां ने हिम्मत दिखाकर वॉलीबॉल नेट फेंककर उसे फंसा लिया. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया. इसके बाद फारेस्ट विभाग को इसकी सूचना दी गई.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए