Mahakumbh 2025 : गंगा स्नान के लिए 14 दिन शुभ, प्रत्येक डुबकी से नैया पार

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में 2025 का महाकुंभ जनवरी से प्रारंभ हो रहा है, जिसमें विश्वभर से श्रद्धालु यहां पुहंचेंगे। 14 जनवरी को पहला शाही गंगा स्नान होगा और 2 फरवरी को अंतिम। कुल 14 प्रमुख स्नान तिथियां हैं, जिनमें स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह महापर्व भारत की प्राचीन वैदिक संस्कृति का प्रतीक है। आइए जानते हैं महाकुंभ में स्नान और शाही स्नान की प्रमुख तिथियां।

Mahakumbh का साल 2025 में प्रयागराज में शुभारंभ होने जा रहा है। महाकुंभ में देश से ही नहीं बल्कि विश्वभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। महाकुंभ का आयोजन 12 साल में एक बार किया जाता है। महाकुंभ में स्नान का विशेष महत्व है। महाकुंभ में स्नान करने से मनुष्य को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि महाकुंभ में स्नान करने से व्यक्ति के पाप दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार महाकुंभ में स्नान के लिए 10 प्रमुख तिथियां हैं।

जानें महाकुंभ 2025 स्नान की तिथियां

महाकुंभ प्रथम स्नान तिथि : पौष शुक्ल एकादशी 10 जनवरी 2025 शुक्रवार

महाकुंभ द्वितीया स्नान तिथि : पौष पूर्णिमा 13 जनवरी 2025 सोमवार

महाकुंभ चतुर्थ स्नान तिथि : माघ कृष्ण एकादशी 25 जनवरी, 2025, शनिवार ।

महाकुंभ पंचम स्नान तिथि : माघ कृष्ण त्रयोदशी 27 जनवरी, 2025 , सोमवार।

महाकुंभ अष्टम स्नान तिथि : माघ शुक्ल सप्तमी (रथ सप्तमी)-4 फरवरी, 2025 ई., मंगलवार ।

महाकुंभ नवम स्नान तिथि : माघ शुक्ल अष्टमी (भीष्माष्टमी) -5 फरवरी, 2025 ई., बुधवार।

महाकुंभ दशम स्नान तिथि : माघ शुक्ल एकादशी (जया एकादशी) -8 फरवरी, 2025 ई., शनिवार।

महाकुंभ एकादश स्नान तिथि : माघ शुक्ल त्रयोदशी (सोम प्रदोष व्रत) – 10 फरवरी, 2025, सोमवार ।

महाकुंभ द्वादश स्नान तिथि : माघ पूर्णिमा, 12 फरवरी, 2025, बुधवार।

महाकुंभ त्रयोदश स्नान तिथि : फाल्गुन कृष्ण एकादशी, 24 फरवरी, 2025, सोमवार।

महाकुंभ चतुर्दश स्नान पर्व : महाशिवरात्रि, 26 फरवरी, 2025, बुधवार।

ध्यान दें : महाकुंभ के आसपास जो भी प्रमुख पर्व तिथियां होती हैं उन्हें प्रमुख स्नान की तिथियां माना जाता है। इसलिए 10 जनवरी एकादशी तिथि को प्रमुख स्नान की तिथि माना गया है।

महाकुंभ शाही स्नान 2025

महाकुंभ शाही स्नान तिथि : माघ कृष्ण प्रतिपदा मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025, मंगलवार ।

Mahakumbh षष्ठ स्नान (द्वितीय) प्रमुख शाही स्नान-माघ (मौनी) अमावस्या -29 जनवरी, 2025 ई., बुधवार

महाकुंभ सप्तम स्नान, (तृतीय) (अंतिम) शाही स्नान – माघ शुक्ल पंचमी (बसंत पंचमी)-2 फरवरी, 2025 रविवार।

ध्यान दें- बसंत पंचमी का आरंभ 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 15 मिनट से हो रहा है और यह 3 फरवरी को सुबह 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 3 फरवरी को बसंत पंचमी का आखिरी शाही स्नान होगा।

Mahakumbh में स्नान का महत्व ?

त्रिवेणी संगम यानी गंगा, यमुना व सरस्वती-तीनों पावन नदियों के संगम पर माघ मास और कुंभ पर्व पर स्नान, जप-पाठ और दानादि का धर्म शास्त्रों में विशेष महात्म्य वर्णित किया गया है। विधि पूर्वक माघ स्नान से बढ़कर कोई पवित्र और पाप नाशक पर्व नहीं। माघ मास में कुम्भ पर्व पर प्रयागराज में व्यक्ति तीन दिन भी नियमपूर्वक स्नान कर लेता है, तो उसे एक सहस्र अश्वमेघ यज्ञों को करने के बराबर पुण्य प्राप्त हो जाता है।

Mahakumbh महापर्व भारत की प्राचीन गौरवमयी वैदिकता भारतवर्ष का सबसे बड़ा प्रतीक है। इस महापर्व के अवसर पर देश ही नहीं बल्कि विदेश तक से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ‘कुंभ शब्द हेतु इकट्ठे होक्या घड़ा और ‘कुम्भ’ का अर्थ विश्व ब्रह्माण्ड भी है। कर शब्द का अर्थ है घर या घड़ाषा, संस्कृति, महात्माओं एवं सामान्य श्रद्धालुजनों का समागम हो, वही कुम्भ महापर्व कहलाता है।

कुंभ-पर्व के संबंध में वेद-पुराणों में अनेक महत्त्वपूर्ण मंत्र और प्रसंग मिलते हैं, जिनसे सिद्ध होता है कि कुंभ-महापर्व अत्यन्त प्राचीन, प्रामाणिक और वैदिक धर्म से ओत-प्रोत है। ‘ऋग्वेद’ के दशम मण्डल के अनुसार कुंभ-पर्व में जाने वाला मनुष्य स्वयं स्नान, दान-होमादि सत्कर्मों के फलस्वरूप अपने पापों को वैसे ही नष्ट करता है, जैसे कुठार वन को काट देता है। जिस प्रकार नदी अपने तटों को काटती हुई प्रवाहित होती है, उसी प्रकार कुम्भ-पर्व मनुष्य के पूर्व कर्मों से प्राप्त हुए मानसिक व शारीरिक पापों को नष्ट करता है।

Prayagraj Kumbh Mela 2025: महाकुंभ मेला 13 जनवरी से, जानें क्या होगा खास

Maha kumbh 2025: यदि जा रहे हैं महाकुंभ तो घर जरूर लाएं ये 4 चीजें, दोषों से मिलेगी मुक्ति!

महाकुंभ जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, छत्तीसगढ़ से प्रयागराज तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

महा कुंभ 2025: गंगा में डुबकी लगाने के बाद करें इन 3 मंदिरों के दर्शन, अन्यथा अधूरी रहेगी महाकुंभ की यात्रा, जानिए सनातन इतिहास

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

महासमुंद, पिकप लेकर चलते थे चोर, कर देते दुकान खाली, पुलिस के हत्थे चढ़ा

महासमुंद। शहर में हाइटेक चोर पकड़ में सामने आया है। ये चोर बाहरी नहीं बल्कि लोकल हैं। पुलिस ने चोरी की समान समेत दो चोर को पिकअप के साथ पकड़ा है। अभी हाल ही में शहर के गांधी चौक में स्थित पारख प्लास्टिक गोदाम में चोरी हुई थी। जिसमें बकायदा लोहे का दरवाजा का ताला तोड़कर भीतर रखे 28 नगर कार्टून प्लास्टिक गिलास भरा था जिसकी कीमत 51 हजार रुपए बताई गई। इन कार्टूनों का चोरी करने बकायदा पिकअप में पहुंचे थे।

पुलिस ने पारख प्लास्टिक गोदाम में हुए चोरी के बाद अलर्ट हो गई और पुलिस ने पहले तो CCTV को खंगाला, फिर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नवीन जगत एवं मिथुन सोना घटना के दिन इस क्षेत्र में देखा गया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। और इन दोनों चोर ने सबकुछ उगल दिया। देानो चोर महासमुंद नगर के ही निवासी हैं।

पुलिस ने पारख प्लास्टिक के गोदाम में चोरी में उपयोग किए पीकअप वाहन गोदाम से चोरी हुए 28 नग कार्टून जिसमें डिस्पोजल भरा हुआ था। उसे जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना महासमुन्द में अपराध धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत् कार्यवाही न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

महासमुंद, पिकप लेकर चलते थे चोर, कर देते दुकान खाली, पुलिस के हत्थे चढ़ा

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

राजनांदगांव बेटे ने की आत्महत्या, सदमे में बाप की भी मौत

राजनांदगांव। बेटे के आत्महत्या की सूचना पाने कुछ घंटों के अंदर बाप ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र की एक साथ अर्थी उठते देखकर पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव शहर के ब्राम्हणपारा वार्ड नं. 38 के रहने वाले 38 साल के अमित कुमार हरिहारनो ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में आत्महत्या करने वाले अमित अपने पिता विजय कुमार हरिहारनो के लगातार सेहत खराब रहने से तनाव में था। वह अपने पिता की शारीरिक स्थिति को बिगड़ते देखकर अवसाद में जा रहा था और उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

पिताजी लंबी बीमारी से त्रस्त थे। कई जगह पिता का इलाज कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इस बीच जैसे ही बेटे के खुदकुशी करने की खबर मिली, तो कुछ घंटों के भीतर पिता विजय हरिहारनों को जोरदार सदमा लगा। जिससे उसकी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो लोगों का  अर्थी उठते देखकर लोग सिहर उठे। स्थानीय लखोली स्थित मुक्तिधाम में मंगलवार देर शाम को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता-पुत्र के एक साथ निधन की खबर सुनकर लोग हैरत में पड़ गए। वहीं परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला आज भी जारी रहा।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

9वीं का छात्र 5 घंटे के लिए बन गया करोड़पति, खातें में आ गए 87 करोड़ 65 लाख रुपए

मुजफ्फरपुर. यहां एक 9वीं का छात्र 5 घंटे के लिए करोड़पति बन गया, उसको अंदाजा भी नहीं था कि उसके अकाउंट में हजार 2 हजार नहीं बल्कि 87 करोड़ 65 लाख रुपए है. जब उसने अपने अकाउंट में इतना पैसा देखा तो वह शौक हो गया. दरअसल, जिले के सकरा प्रखंड के चंदन पट्टी का रहने वाला सैफ अली अपने निजी काम के लिए साइबर कैफे पहुंचा, जहां से इसे 500 रुपए निकालने थे. फिर जब साइबर कैफे में उसने अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करवाया तो उसमें 87 करोड़ 65 लाख रुपए थे. साइबर कैफे वाला और सैफ अली दोनों की आंखें फटी रह गई उन्हें लगा कुछ मिस्टेक हुई है. उन्होंने दोबारा चेक किया तो उतना ही पैसा अकाउंट में शो कर रहा था. जिसके बाद सैफ अली ने यह बात घर आकर अपनी मां को बताई.

सैफ 9वीं का छात्र है उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था जिसके बाद सैफ की मां ने यह बात गांव के एक लड़के को बताई फिर जब बैंक स्टेटमेंट के लिए छात्र सीएसपी में गया, तब तक 87 करोड़ 65 लाख वापस हो गए थे. फिर खाते में मूल बैलेंस 532 रुपए दिखने लगा था. इसके बाद खाता फ्रीज हो गया. वह इसकी जानकारी देने जब बैंक पहुंचा तो उसके अकाउंट में 87 करोड़ 65 लाख रुपए नहीं थे. 5 घंटे में पैसे वापस हो चुके थे.

आवदेन मिलने पर पुलिस करेगी जांच

हालांकि, छात्र या उसके परिजन के द्वारा अभी तक इसकी शिकायत किसी से नहीं की है. पैसे किसने और कहां से भेजे, इसका पता नहीं चल सका है. वहीं उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक जांच कर रही है कि एक छात्रा के अकाउंट में इतने पैसे कैसे आए. वहीं, इस मामले को लेकर साइबर डीएसपी सीमा देवी ने लोकल 18 से फोन पर बताया कि कई बार ऐसा केस देखने को मिलता है. छात्र के खाते का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड ने किया होगा. जिस कारण पैसे उसके अकाउंट में आ गए होंगे. वहीं, अभी तक तक छात्र या उसके परिजनों ने साइबर थाने में आवेदन नहीं दिया है. अगर मामला आएगा तो उसमें साइबर पुलिस जांच करेगी.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

एक देश एक चुनाव: उलझनों में फंसी BJP, इसलिए हो रहा JPC में भेजने की तैयारी

नई दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को एक देश, एक चुनाव विधेयक को पेश किया गया. यह एक देश एक चुनाव के लिए 129वां संविधान (संशोधन) बिल है. कई दलों की आपत्ति के बाद बिल को दोबारा पेश करने को लेकर वोटिंग हुई. अधिक वोट पड़ने के बाद बिल पेश किया गया. बिल के लिए पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग कराई गई. कुछ सांसदों की आपत्ति के बाद वोट संशोधित करने के लिए फिर पर्ची से मतदान हुआ.

एक देश एक चुनाव बिल को पेश करने के पक्ष में 269 वोट पड़े और इसके विपक्ष में 198 वोट पड़े. हालांकि बिल तो पेश हो गया लेकिन इस बिल के पास होने में काफी पेंच है. क्योंकि इस बिल को लोकसभा में पास करने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत है. लेकिन सरकार के पास इतनी सीटें नहीं ऐसे में BJP को विपक्ष के कुछ सांसदों को भी साधने की जरूरत है. इसलिए JPC में भेजने पर भाजपा विचार कर रही है.

सरकार JPC में जाने की कर चुकी है बात

गृह मंत्री अमित शाह ने कल सदन में कहा कि बिल जब कैबिनेट में आया था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजना चाहिए. कानून मंत्री ऐसा प्रस्ताव कर सकते हैं. बाद में वोटिंग के बाद भी विपक्ष इस बिल का वोरोध करती रही लेकिन कई सांसद इस बिल को JPC को भेजने की बात कर रहे थे.

362 के फेर में कैसे फंसी BJP?

गौरतलब है कि लोकसभा की 543 सीटों में NDA के पास अभी 292 सीटें हैं. दो तिहाई बहुमत के लिए 362 का आंकड़ा जुटाना जरूरी है. वहीं, राज्यसभा की 245 सीटों में एनडीए के पास अभी 112 सीटें हैं, वहीं 6 मनोनीत सांसदों का भी उसे समर्थन है. जबकि विपक्ष के पास 85 सीटें हैं. दो तिहाई बहुमत के लिए 164 सीटें जरूरी हैं. सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार बिल पर आम सहमति बनाना चाहती है. इसे लेकर लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने बार-बार कहा कि इस पर विस्तृत चर्चा होगी.

15 दलों का विरोध

मालूम हो कि ‘एक देश, एक चुनाव’ पर बनी रामनाथ कोविंद समिति को 47 राजनीतिक दलों ने अपनी राय दी थी. इनमें 32 दलों ने समर्थन किया था और 15 दलों ने इसका विरोध किया था. विरोध करने वाले दलों के पास 205 लोकसभा सांसद हैं. यानी बिना इंडिया गठबंधन के समर्थन के संविधान संशोधन बिल पास होना मुश्किल है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट और शरद पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समूह साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग सहित 15 दलों ने विरोध किया है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Chhattisgarh अनवर ढेबर के रिश्तेदार के घर ED की रेड, 10 से अधिक वाहनों में पहुंची टीम

रायपुर। Chhattisgarh में आज फिर से ED का छापा पड़ा है. ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज सुबह-सुबह राजधानी के मोहदापारा में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर और गरियाबंद के मैनपुर में कारोबारी इकबाल मेमन के घर पर छापा मारा है. मैनपुर में सुबह 6 बजे से छापे के लिए ईडी की टीम 10 से अधिक वाहनों में पहुंची है. यह कार्रवाई पिछले 2 सालों में 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खरीदने को लेकर की जा रही है.

ED

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले जाड़ापदर में बनाए गए राइस मिल को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था. यह मिल इकबाल के बेटे गुलाम द्वारा बनाया जा रहा था. विवाद बढ़ने के पर ग्रामीणों ने ED के पास पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि बेरोजगार गुलाम मेमन द्वारा पिछले एक डेढ़ साल में मैनपुर में दो करोड़ से अधिक की संपति खरीदी गई है.

शिकायत में गुलाम को चर्चित अनवर ढेबर का मौसेरा भाई बताया गया था. कहा जा रहा इसी शिकायत की पुष्टि के बाद आज ईडी की टिम ने छापामार कार्यवाही शुरू किया है.

वहीं Chhattisgarh राजधानी के मोहदापारा इलाके में भी ED ने दबिश दी है. यहां चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर ED की छापेमार कार्रवाई जारी है. आशंका जताई जा रही है कि DMF घोटाले मामले में ईडी ने चावल कारोबारी के घर रेड डाली है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Aaj Ka Rashifal 18 December 2024: ग्रहों का महाभाग्य योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 December 2024: यह समय पौष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के मुताबिक, तृतीया तिथि सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पुष्य नक्षत्र के साथ आश्लेषा नक्षत्र बन रहा है। इसके अलावा आज इंद्र योग भी बन रहा है।

मेष राशि
Aries

मेष राशि (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज आप अपने व्यक्तिगत जीवन में बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। अगर किसी पुराने मुद्दे पर विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है। व्यापार में थोड़ी मेहनत की जरूरत है, लेकिन मेहनत का फल आपको जल्दी मिलेगा। धन लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक मामलों में कुछ उलझनें आ सकती हैं, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी से बहस या विवाद में ना पड़ें, इससे आपकी मानसिक शांति में खलल पड़ सकता है। कामकाजी जीवन में थोड़ी कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से उन्हें दूर कर सकते हैं। पैसे से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी भाग्यशाली रहेगा। आपकी मेहनत का फल मिलेगा और करियर में कुछ नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी सुदृढ़ता आएगी। धन लाभ के अच्छे अवसर सामने आएंगे। हालांकि, सेहत का ध्यान रखें, किसी छोटी बीमारी का सामना हो सकता है।

कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज कर्क राशि के जातकों को आज किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर परिवारिक मामले थोड़े उलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से उसे सुलझा सकते हैं। दिन के अंत में कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार  आज सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मिश्रित रहेगा। नौकरी और करियर के मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन आपको दूसरों की सलाह लेने में सावधानी रखनी चाहिए। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग और ध्यान करें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं।

कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज आपके लिए अच्छा दिन रहेगा। व्यवसाय में आप नए आयाम छू सकते हैं। पैसों के मामले में आपके कुछ पुराने निवेश फायदे का सौदा साबित होंगे। निजी जीवन में खुशियां आएंगी। घर में किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने का अच्छा मौका मिलेगा। लेकिन सेहत पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

तुला राशि (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार  आज तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। करियर के मामले में सफलता मिल सकती है। आपके परिवार का सहयोग भी मिलेगा और आप परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। एक छोटे से बदलाव से आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। मानसिक शांति पाने के लिए ध्यान करें।

वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार  आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी समझदारी से काम को सुलझाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। धन संबंधित मामलों में थोड़ा धैर्य रखें, क्योंकि आज खर्चे बढ़ सकते हैं।

धनु राशि (Aaj Ka Rashifal)

धनु राशि के लिए बुधवार आज का दिन बेहद भाग्यशाली है। कामकाजी जीवन में सफलता के संकेत हैं और यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने का सोच रहे हैं, तो यह समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

मकर राशि (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। कामकाजी जीवन में आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में कुछ तनाव बढ़ सकता है, लेकिन शांतिपूर्वक हल निकल आएगा। सेहत का ध्यान रखें, क्योंकि छोटी-मोटी बीमारियों का सामना हो सकता है।

कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार  आज कुम्भ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि किसी को लेकर आपके मन में चिंता है, तो वह खत्म हो सकती है। परिवार और मित्रों का पूरा समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

webmorcha.com
मीन राशि (Pisces)

मीन राशि (Aaj Ka Rashifal)

मीन राशि के लिए बुधवार आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। किसी विशेष व्यक्ति से मदद मिल सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Ank Jyotish 18 December: जानें बुधवार आज का शुभ अंक और कलर

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish बुधवार 18 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

बुधवार आज आत्मविश्वास अधिक होगा। Ank Jyotish आप अपने सकारात्मक विचारों के चलते धन अर्जित कर लेंगे। घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें वरना पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

आज आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। Ank Jyotish धन सम्बन्धी मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको पेट से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

बुधवार आज समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। Ank Jyotish बाहरी यात्रा का कार्यक्रम सुखद और फलदायी रहेगा। थोड़ा सा मानसिक तनाव रह सकता है। आप हर किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

आर्थिक और व्यापारिक तौर पर बेहतरीन सफलता मिल सकती है। Ank Jyotish पहले से कहीं अधिक अधिकार सम्पन्न होंगे। भावनाओं के भाव में बहने या लापरवाही से बचना चाहिए। स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे। परिवार के साथ सम्बन्ध मधुर बनेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5

आपकी जान-पहचान समान विचारधारा वाले लोगों से बढ़ेगी। Ank Jyotish मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के साथ आप उसके स्कूल या कॉलेज जा सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं। साझेदारी और सम्बन्धों पर सोच समझकर निर्णय लें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ जाने से दिक्कतें पेश आएंगी, खर्च के लिये संतुलित बजट बनाएं और सामाजिक दायरा सीमित रखें। Ank Jyotish परिवार व मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे। काफी समय से लंबित सरकारी कार्य, कानूनी मुद्दे, अनुबन्ध जैसे मामले आसानी से हल हो सकते है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

आप धन कमाने के कई अवसर अपनाएंगे। Ank Jyotish आप में सहनशीलता की कमी नहीं है। दिन की शुरूआत आप जोरदार ढंग से करेंगे। आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

आपके बारे में लोग उल्टी सीधी बातें कर सकते हैं। Ank Jyotish स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपनी बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। कंजूस न होने के बावजूद आप आर्थिक मसलों पर गंभीरता से विचार करेंगे।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

बुधवार आज आर्थिक मामले गति पकड़ेंगे। Ank Jyotish संतान की सगाई होने के योग हैं। शादी की तारीख निश्चित हो सकती है। परिवार के साथ शानदार समय व्यतीत होगा। आपको अध्यात्मिक जगत भी आकर्षित करेगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

18 December Aaj Ka Panchang: तृतीया, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

18 December 2024 Aaj Ka Panchang: 18 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र और ऐन्द्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। राहुकाल दोपहर 12:17 से 13:55 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ka Panchang

तिथि     तृतीया    10:06 तक

नक्षत्र    पुष्य       24:58 तक

प्रथम करण       विष्टि     10:06 तक

द्वितीय करण     बव       21:58 तक

पक्ष       कृष्ण

वार       बुधवार

योग      ऐन्द्र      19:33 तक

सूर्योदय 07:8

सूर्यास्त 17:27

चंद्रमा  कर्क

राहुकाल           12:17-13:55

विक्रमी संवत्     2081

शक संवत         1946

मास     पौष

शुभ मुहूर्त         अभिजीत          शुभ मुहूर्त नहीं है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

महासमुंद जिले में BJP ने इन चेहरे को दिया मंडल का जिम्मा

महासमुंद। जिले में आज BJP ने मंडल अध्यक्ष  की नियुक्ति की है। अधिकांश स्थानों पर भाजपा ने युवाओं को मौका दिया है।

पिथौरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डा. नीलकंठ साहू को दायित्व दिया गया है।
पिथौरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डा. नीलकंठ साहू को दायित्व दिया गया है।
  1. सरायपाली मण्डल-श्री गुंजन अग्रवाल जी

2.बलौदा मण्डल-श्री नीलाम्बर तांडी जी

3.केदुवा मण्डल-श्री दंडधर साव जी

4.छुइपाली मण्डल-श्री अनिल प्रधान जी

5.भंवरपुर मण्डल-श्री डेविड चौधरीं जी

6.पिरदा मण्डल-श्री अभिमन्यु प्रधान जी

7.गढफुलझर मण्डल-श्री नरहरि पोर्ते जी

8.सांकरा मण्डल-श्री हलधर साव जी

9.बागबाहरा शहर मण्डल-सुश्री डिंपल (डाली)ध्रुव जी

10.बागबाहरा ग्रामीण मण्डल-श्री रूपेश साहू जी

11.पिथौरा ग्रामीण मण्डल-श्री नीलकंठ साहू जी

12.कोमाखान मण्डल-श्री नितिन जैन जी

13.खल्लारी मण्डल-श्री लोकेश पनुरिया जी

14.महासमुन्द शहर मण्डल-श्री महेंद्र सिका जी

15.महासमुंद ग्रामीण मण्डल-श्री दिग्विजय साहू जी

16.तुमगांव मण्डल-श्री तेजेन्द्र शर्मा जी

17.सिरपुर पटेवा मण्डल-श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर जी

18.झलप मण्डल-श्री चंद्रहास (गोलू) चंद्राकर जी

19.पिथौरा शहर मण्डल -नियुक्ति शेष है

20-बसना मण्डल -नियुक्ति शेष है

सराईपाली नगर से गुंजन अग्रवाल बने मंडल अध्यक्ष

कोमाखान मंडल अध्यक्ष नितिन जैन

कोमाखान मंडल अध्यक्ष नितिन जैनकोमाखान मंडल अध्यक्ष नितिन जैन को नियुक्त किया गया।

गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते
गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते

 

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए