खल्लारी पटरी में मिली लाश, 3 दिन बाद नहीं हुई शिनाख्त, यदि आप जानते हैं तो दें पुलिस को सूचना

महासमुंद 16 दिसंबर 2024/ थाना प्रभारी खल्लारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 नवंबर 2024 को सुबह 8ः10 बजे ग्राम एम के बाहरा और चरौदा के मध्य अप लाइन 70/23 – 70/25 रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया है। शव का हुलिया उम्र करीब 40 वर्ष, कद 5 फीट 1 इंच, चेहरा चपटा, रंग सांवला, बाल काले, चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ है। सिर फटा हुआ,

दाहिनी आंख के ऊपर चोट, एक आंख सूजी हुई, गले में चोट के निशान पाया गया है। उन्होंने सफेद-काला इनर, नीले रंग की जींस एवं एप्पल का बेल्ट पहना हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। यदि किसी को इस अज्ञात पुरुष के संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना प्रभारी खल्लारी के फोन नम्बर 07723-223500 एवं कंट्रोल रूम नम्बर 07723-223155 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

महासमुंद, मृतक की पत्नी अकेले अपना नाम सम्पत्ति में नहीं चढ़ा सकती, जानें छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सुनवाई

महासमुंद 16 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक,  सदस्यगण श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती ओजस्वती मण्डावी ने आज कलेक्टर सभा कक्ष जिला महासमुंद में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रस्तुत प्रकरणों पर जनसुनवाई की। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रदेश स्तर में 297 वीं एवं जिला स्तर में 9 वीं सुनवाई हुई। जिले में आज की जनसुनवाई में कुल 18 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गए थे।

आज के सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में थाना प्रभारी बसना को नोटिस दिया गया वह स्वयं उपस्थित व आवेदिका अनुपस्थित है। आगामी सुनवाई में आवेदिका को उपस्थित रखने के लिए टीआई ने मांग किया गया। उन्हें समझाइस दिया गया कि आगामी सुनवाई में आवेदकगण को उपस्थित नहीं रख पाने की स्थिति में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जावेगा। प्रकरण को रायपुर स्थानांतरित किया गया। अन्य प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित दोनों पक्षों के बीच सुलह नामा हेतु संरक्षण अधिकारी सुश्री पूनम कोसरिया को प्रकरण की छायाप्रति उपलब्ध कराया गया। उनके द्वारा छः माह तक प्रकरण की निगरानी किया जाएगा।

अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों को विस्तार से सुना गया। आवेदिका की जमीन पर अनावेदक 2, सरपंच ग्राम लामी के द्वारा जेसीबी से पेड़ उखाडा जाना स्वीकार किया गया है इससे आवेदिका की शिकायत प्रमाणित होती है कि बिना जानकारी के फेंसिंग तार काटकर पेड़ उखाड़ा गया। अनावेदक 1 जो कि ग्राम सरंपच के पति व शिक्षक है उनके द्वारा सरपंच पद के समस्त अधिकारों का दुरूपयोग किया जा रहा और सरंपच को किसी बात की जानकारी नहीं रहती तथा आवेदिका से 1200 रूपये फोन पे पर लेना स्वीकार किया गया। इससे यह स्पष्ट है कि आवेदिका से अनावेदक 1 ने 13800 रूपये भी लिया होगा लेकिन उसके बाद भी आवेदिका के शिकायत की कोई कार्यवाही नहीं किया गया।

अनावेदक 2 द्वारा आवेदिका से अश्लील छेड़छाड़ जातिगत आवेदिका से गाली गालौज किया गया जिसकी शिकायत आवेदिका ने थाना प्रभारी पटेवा से की थी जिसका स्थानांतरण महासमुंद हो गया है। वर्तमान में पटेवा में उप निरीक्षक थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ है। उन्हें व्यक्तिगत रूप से सूचित करने की जिम्मेदारी अनावेदक 3 की होगी।

तथा आयोग की ओर से सूचना भेजी जाएगी। उभय पक्ष को समझाइश दिया गया कि 29 दिसंबर 2024 को आवेदिका के ग्राम में दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत भवन पचरी में समस्त उभय पक्ष उपस्थित होंगे जिसमें महिला आयोग सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया) संरक्षण अधिकारी पूनम कोसरिया) काउंसलर जागेश्वरी सोनवानी एवं थाना प्रभारी पटेवा के साथ चार पुलिस बल उपस्थित रहेगी। आवश्यकतानुसार मौके पर निरीक्षण के लिए कार्यवाही मान.सदस्य के द्वारा किया जा सकेगा। उनके रिपोर्ट मिलने के पश्चात प्रकरण पर अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा।

अन्य प्रकरण में आवेदिका एवं आवेदक का विवाह 2008 में हुआ था उनका विवाह से 5 वर्ष की बेटी व 2 साल का बेटा है अनावेदक ने बच्ची को आवेदिका से छीनकर अपने साथ रखा हुआ है। तथा आवेदिका को उनसे मिलने भी नहीं देता है अनावेदक 1 पिथौरा के वेयर हाउस में डेली वेजेस पर काम करता है और उसे 10000 रुपये मिलता है। आवेदिका से तलाक लिये बगैर अनावेदिका 2 से विवाह कर लिया है जिसके साथ करवा चौथ मनाते हुए उसकी फोटो व अनावेदक 2 के साथ ढेर सारी फोटो संलग्न है जिसका वह कोई जवाब नहीं दे रहा है।

इससे यह साफ पता चलता है कि अनावेदक 1 अपनी गलती छुपाने के लिए झूठ बोल रहा है। और अनावेदक 2 जो कि अनावेदक 1 की दूसरी पत्नी है उसके बारे में स्पष्ट तथ्य नहीं बता रहा है। अनावेदक 1 का मोबाइल ले लिया गया है। प्रकरण की अगली सुनवाई 24 दिसंबर को रायपुर में रखा गया है जहा अनावेदिका 2 व बच्ची को लेकर उपस्थित होंगी। यदि अनावेदक अनुपस्थित रहता है तो उनके सेवा समाप्ति के लिए लेख किया जाएगा।

अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अनावेदक 1, 2 और 3 खिलाफ दिनांक 01-03-2024 को धारा 494 तथा धारा 498 ए के तहत थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें प्रकरण में प्रकरण की प्रति अभिलेख में संलग्न की गई। अनावेदक ने बताया की मामला न्यायालय सरायपाली में चल रहा है जिसका पेशी तारीख 4 फरवरी 2025 को है। आवेदिका को एफआईआर की प्रति दी गई। प्रकरण चूंकि न्यायालय में विचाराधीन है अतः प्रकरण नस्तीबद्ध किया जाता है।

अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अपनी स्व. पति उमेश चंद्राकर के ईलाज में कोई भी आर्थिक मदद नहीं किया व फर्जी तरीके से अपना नाम चढ़ाते जा रही है जबकि आवेदिका के पति 4 भाई व मॉ कुल 5 हिस्सेदार जीवित है। जिनका सम्पत्ति में 1/5 का बराबर का हिस्सा है उन्हें हिस्सा दिये बगैर व अपने पति स्व. उमेश चद्राकर के इलाज में हुए 28 लाख के खर्च में कोई हिस्सेदार दिए बगैर सम्पत्तियों को हड़पते जा रही है।

अतः अनावेदकगण इस प्रकरण की आर्डरशीट व इसमें की गई अनुशंसा के आधार पर आवेदिका से अपनी सम्पत्ति का हिस्सा वापस पाने के लिये तथा इंश्योरेंस क्लेम में हिस्सा पाने के लिये उपभोक्ता फोरम से कार्यवाही कर सकते है। नगर पालिका महासमुंद में मृतक उमेश चंद्राकर व गौरव चंद्राकर के नाम पर दुकान नम्बर 22 इंदिरा मार्केट में आवेदिका तृप्ति उर्फ रानी चंद्रकार ने अकेले का नाम चढ़ा लिया है उसे निरस्त कराने की कार्यवाही भी अनावेदकगण कर सकते है। इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध किया जाता है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Chhattisgarh राहत की खबर : अब रजिस्ट्री में जमीन पर लगे वृक्ष का नहीं होगा मूल्यांकन, जानें सरकार का नया आदेश…

रायपुर। Chhattisgarh सरकार ने लोगों को वृक्षों वाली भूमि के कारण रजिस्ट्री में होने वाली परेशानी से बचाने के लिए नया आदेश जारी किया है. अब रजिस्ट्री में भूमि पर वृक्ष का मूल्यांकन नहीं होगा, इससे रजिस्ट्री शुल्क के साथ पटवारी के पास चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी.

बता दें कि अब तक भूमि पर लगे वृक्ष का भी रजिस्ट्री के दौरान हिसाब देना होता था. इसमें सागौन, सरई जैसे मूल्यवान लकड़ियों के पेड़ों के लिए दर निर्धारित थी, जो भूमि के गाइडलाइन रेट में जुड़ जाती थी.

Chhattisgarh इस कवायत से रजिस्ट्री शुल्क में वृद्धि तो होती ही थी, लेकिन उससे ज्यादा परेशानी पटवारियों के पास बिना वृक्ष की भूमि के प्रमाणपत्र बनाने में होती थी. पटवारी इस छोटी सी कवायद के लिए बार–बार चक्कर लगाते थे, और आखिर में लेन–देन से ही बात बनती थी.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

महासमुंद बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इस तारीख को यहां पहुंचे

महासमुंद 16 दिसंबर 2024/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 दिसम्बर को दो स्थानों पर प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जनपद पंचायत पिथौरा में निजी क्षेत्र के नियोजक सेफ इंटेलिजन्स सेक्युरिटी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, सेक्युरिटी सुपरवाइजर के 50 पद हेतु 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती वेतनमान 10000 से 12 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर की जाएगी।

इसी तरह अटल विहार कालोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा महासमुंद में निजी क्षेत्र के नियोजक शान्ता टेक्नो प्राइवेट लि. रायपुर एवं बॉम्बे इन्टेलिजेंस सेक्युरिटी रायपुर द्वारा मशीन ऑपरेटर, के 10 पद, हाइड्रो ऑपरेटर के 05 पद, जूनियर इंजीनियर के 10 पद, फिटर  के 05 पद, वेल्डर के 05 पद इलेक्ट्रीशियन के 03 पद इंन्ड्रिशियल मॉर्केटिग के 05,

ऑफिस बॉय के 04 पद, सीएनसी कटिंग के 05 पद, वेल्डर के 05 पद, सेक्युरिटी गार्ड के 150 पद एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पद के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 9 से 18 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। उन्होंने जॉब फेयर पर उपस्थित होने वाले इच्छुक एवं योग्य आवेदकों को निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित होने कहा है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

CG दर्दनाक सड़क दुघर्टना में 07 लोगों मौत,  ट्रक ने कार को मारी टक्कर

बालोद। जिले में दर्दनाक सड़क घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात डौंडी क्षेत्र के करीब की बताई जा रही है। जायलो कार में 13 लोग सवार होकर जा रथे थे, इसी दौरान ओवरटेक कर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक बच्चा, 4 महिलाएं और 1 पुरुष भी शामिल है। बाकी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। यहां पर सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत एंबुलेंस से राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

रायपुर एयरपोर्ट में घुसा महासमुंद का ये शख्स, नग्न अवस्था में पुलिस ने पकड़ा

रायपुर। राजधानी स्थित माना एयरपोर्ट प्रतिबंधित क्षेत्र के भीतर एक शख्स घुस गया।  सुरक्षा में लगे कर्मचारियों की जैसे ही नजर पड़ी, युवक इधर-उधर भागने लगा। बताया जा रहा है युवक बिना कपड़ें के नग्न हालत में एयरपोर्ट की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। युवक रनवे से होते हुये एयरपोर्ट के नए एयर ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी टावर तक पहुंच गया। युवक को नग्न हालत में देख एयरपोर्ट कर्मचारियों के भी होश उड़ गये। इधर, इसकी सूचना मिलने के बाद सुरक्षकर्मी दौड़ते-भागते आये और युवक को पकड़कर माना पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया सीआईएसएफ के निरीक्षक उमाशंकर शुक्ला के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया। जिसमें बीते शुक्रवार को लगभग 19.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट के अंदर परिचालन प्रतिबंधित क्षेत्र (अप्रोन) में एक ब्यक्ति अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया है। नाम पता पूछने पर अपना नाम पारसमणी बताया है। आवेदन जांच पर आरोपी के संबंध में जिला महासमुंद से तस्दीक करने पर आरोपी को नाम पारसमणी ध्रुव पिता जैन सिंह ऊर्फ रामसिंह ध्रुव उम्र 24 वर्ष रहने वाला सरायपाली थाना तेंदुकोना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है, जो नशा करने आदी होना बताया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 331(4) बीएनएस का पायें जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है शिकायत आवेदन नकल जैल है।

बताया जा रहा है कि युवक रायपुर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। इस दौरान रात में वो नशे की हालत में 13 दिसम्बर की रात रायपुर एयरपोर्ट के पास पहुंचा और पीछे से दीवार फांदकर परिचालन प्रतिबंधित क्षेत्र (अप्रोन) में घुस गया।

इस दौरान युवक नग्न हालत में था और रनवे से होते हुये एयरपोर्ट के नये ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी टावर की तीसरी मंजिल तक पहुंच गया। एटीसी में तैनात कर्मचारियों ने जब उसे देखा तो उनके भी होश उड़ गये। बताया जा रहा है कि यहां तक वो व्यक्ति ही पहुँच सकता है, जिसे सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिला हो।

गनीमत ये रही कि आरोपी हवाई पट्टी पर टेकआफ या लैंडिंग करते किसी प्लेन के सामने नहीं आया। अगर ऐसा होता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल माना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उससे पूछताछ जारी है। वहीं, इस घटना ने एयरपोर्ट सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

CG विधानसभा सदन में अजय और भूपेश के बीच तनातनी, जानें अब तक क्या हुआ…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार आज से प्रारंभ हो गया है। पहले दिन बैठक के प्रारंभ में सदन में राजगीत अरपा पैरी के धार गाया गया। इसके बाद विधानसभा के पूर्व दिवंगत सदस्यों को श्रद्धाजंलि दी गई। उनके सम्मान में कुछ देर कार्यवाही स्थगित रहने के बाद फिर से कार्यवाही शुरू हुई है। प्रश्नकाल के दौरान सदन में कांग्रेस सरकार के समय सरकारी जमीनों पर कब्जे का और सड़कों के निर्माण के लिए वन विभाग से अनुमति का मुद्दा गूंजा।

इसके बाद शून्यकाल में कई संशोधन अध्यादेश, अंकेक्षण रिपोर्ट, वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखी गई। इस दौरान स्थगन प्रस्ताव के जरिए कांग्रेस MLA भूपेश बघेल ने धान खरीदी की अव्यवस्था मुद्दा उठाया।

भूपेश बघेल ने कहा कि टोकन सिस्टम में भारी अव्यवस्था है। ऑनलाइन-ऑफलाइन के चक्कर में छोटे-बड़े किसान पिस रहे हैं। बरदाना नहीं हैं। धान खरीदी हो पाएगी या नहीं? इस बात को लेकर किसान डर रहे हैं। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने टोकाटाकी की।

उन्होंने कहा कि राइस मिलर्स आपके समय का भुगतान मांग रहे हैं। आपने अपने समय का भुगतान क्यों नहीं किया? इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि धान खरीदी केंद्र में किसानों से पैसा मांगा जा रहा हैं। दो तरह की मशीन नमी मापने के लिए है। इसके बाद सदन में हंगामा हुआ। पक्ष और विपक्ष के MLA ने नारेबाजी शुरू की।

अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल किस नियम के तहत भाषण दे रहे हैं। भूपेश ने कहा स्थगन प्रस्ताव की ग्राह्यता पर। अजय चंद्राकर बोले, अभी तो विषय ग्राह्य हुआ नही, फिर भाषण क्यों? हंगामें के बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संक्षिप्त में अपनी बात रखने की अपील की।

वहीं कांग्रेस MLA उमेश पटेल ने धान खरीदी का मुद्दा उठाया और कहा कि 21 क्विंटल के हिसाब से टोकन नहीं मिल रहा है। प्रदेश भर के किसान परेशान है। सत्तापक्ष से धर्मजीत सिंह, अजय चंद्राकर ने फिर आपत्ति जताई और कहा कि शून्यकाल में धान पर चर्चा हो रही। फिर ग्रह्यता पर ही निर्णय ले लिया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने आगे ग्रह्याता पर चर्चा जारी रखने की व्यवस्था दी।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

CG पटवारियों का आज से डिजीटल बहिष्कार, कई महीनों से कर रहे हैं तकनीकी संसाधन की मांग

छत्तीसगढ़. रायपुर। राजस्व विभाग के मैदानी अमला में कामकाज ठप हो रहा है। पटवारियों  को सरकार के आश्वासनों के बावजूद बीते 06 महीने से पटवारी कार्यालयों में तकनीकी संसाधन मुहैया नहीं कराए जाने के खिलाफ ऑनलाइन (डीजिटल) कार्यों का बहिष्कार प्रारंभ हो गया है. राजस्व पटवारी संघ ने इसके लिए पहले ही अल्टीमेटम सौंप चुका है.

तकनीकी संसाधनों के अभाव में छत्तीसगढ़ के पटवारी आज से ऑनलाइन (डीजिटल) कार्य नहीं करने का मन बना लिए हैं। इससे विभागीय कामकाज पर सीध असर पड़ना तय है. दूसरी तरफ मौजूदा धान खरीदी के सीजन में किसानों के खाते में किसी तरह की त्रुटि हुई, तो इसमें सुधार तक संभव नहीं हो पाएगा. इससे धान संकट के हालात भी खरीदी में तकनीकी पैदा होंगे.

राजस्व पटवारी संघ ने ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार को लेकर राजस्व मंत्री और राजस्य सचिव समेत आला अफसरों को पहले ही अल्टीमेटम सौंप दिया है. इधर बहिष्कार की स्थिति में प्रदेश में रजिस्ट्री के कार्यों पर असर पड़ेगा. इसके अलावा भुईयां के कार्यों से लेकर भूमि सुधार जैसे काम पूरी तरह ठप पड़ सकते हैं.

दूसरी तरफ किसानों को अपने खातों में सुधार के लिए पटवारियों पर ही निर्भर रहना पड़ता है. ऐसी स्थिति में किसानों को भटकना पड़ सकता है. भुईयां के जरिए ऑनलाइन किए गए राजस्व से संबंधित कार्यों में कृषि संगणना और फसल कटाई प्रयोग से संबंधित कार्य होते हैं. इनमें ज्यादातर कार्य कम्प्यूटर या ऑनलाइन एप के जरिए ही किए जाते हैं. यह सभी कार्य पटवारियों के जरिए ही संभव हो पाता है.

शासकीय वाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार

पटवारियों ने 15 दिसंबर तक संसाधन मुहैया नहीं बहिष्कार का अल्टीमेटम दिया था, यह मियाद कल खत्म हो गई है. पटवारियों ने 9 दिसंबर से काली प‌ट्टी लगाकर चरणबद्ध आंदोलन का आगाज किया था. अब आज से ही सभी शासकीय वॉट्सएप ग्रुप का भी बायकॉट किया जाएगा.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

CG जिंदा मूर्गी के बच्चे को युवक निगल गया, हुई मौत, बच्चा पाने तंत्र-मंत्र के फेर में फंसा था!

अंबिकापुर। अंबिकापुर से एक चकित कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक जिंदा मूर्गी के बच्चे को निगल गया। बताया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के फेर में उसने निगला होगा? बता दें, जिंदा चुजें को निगलने के बाद युवक को सांस लेने में दिक्कत हुई और अस्पताल में उसने दम तोड़ दी। ये पूरा मामला अंबिकापुर दरिमा थाना क्षेत्र का है। ग्राम छिंदकालो में आनंद कुमार यादव (35) अपने पूरे परिवार के साथ रहता था।

पोस्टमार्टम हुआ तो डाक्टर भी चकित रह गए। डाक्टरों ने मीडिया को बताया कि पहली बार उन्होंने ऐसा पोस्टमार्टम किया है। गले में जब चीरा लगाया तो मृत युवक के गले से साबूत चूजा निकला। डाक्टरों ने बताया कि युवक ने जिंदा चूजा निगला था और गले में फंसने की वजह से उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने बताया कि श्वांस नली एवं खाने की नाली के बीच चूजा फंसा हुआ था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आनंद कुमार यादव की शादी को पांच साल हो गये थे।

बच्चे नहीं होने से वो तंत्र-मंत्र के फेर में फंसा हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी तांत्रिक के कहने पर ही उसने जिंदा चूजा निगला होगा। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मृत युवक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Raigarh के 6 राइस मिलों में प्रशासन की दबिश, 2 मिल सील,  बागबाहरा और बसना में 2 राईस मिलों पर प्रशासन का लग चुका है ताला

रायगढ़ Raigarh। अनुबंध के बाद भी धान उठाव करने में इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे राइस मिलरों पर अब छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्ती दिखानी प्रारंभ कर दी है. इस कड़ी में प्रदेश के महासमुंद समेत अन्य जिलों की तरह रायगढ़ जिले में भी खाद्य विभाग के साथ जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने छह राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया. अनियमितता और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खरसिया के दो राइस मिल्स, आनंदी और नारायण राइस मिल को सील करने का निर्देश दिया.

जिला प्रशासन व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने डोंगीतराई स्थित सत्यम बालाजी राइस मिल सहदेवपाली, व्योम राइस मिल, NS राइस इंडस्ट्रीज और जीएस राइस इंडस्ट्रीज के अलावा खरसिया स्थित आनंदी और नारायण राइस मिल की जांच की.

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि संयुक्त जांच टीम द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023- 24 के कस्टम मिलिंग के बाद चावल जमा का स्टॉक वेरिफिकेशन किया जा रहा है. खरसिया के आनंदी राइस मिल में बीते वर्ष के धान कस्टम मिलिंग के स्टॉक का मिलान किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में स्टॉक में अंतर मिलने पर जांच प्रक्रिया पूरी होने तक आनंदी राइस मिल को सील कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

वहीं खरसिया के नारायण राइस मिल में बीते वर्ष के कस्टम मिलिंग के लेखों की जांच की जा रही है, साथ ही इस वर्ष कस्टम मिलिंग में रुचि नहीं लेने के चलते जांच की प्रक्रियाधीन कार्रवाई पूरी होने तक नारायण राइस मिल को भी सील किया गया है.

जिला खाद्य अधिकारी ने आगे बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग के लिए कई मिलर्स ने पंजीयन नहीं कराया है, वहीं कई मिलर्स पंजीयन कराने के पश्चात भी अनुमति एवं अनुबंध का निष्पादन नहीं करते हुए शासकीय धान के उठाव में रुचि कम दिखा रहा है. यह छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन है. कायदे से मिलर को मिलिंग क्षमता के 50 प्रतिशत का शासकीय धान का कस्टम मिलिंग करना अनिवार्य है.

इस कड़ी में राइस मिलों में जांच टीम ने दबिश देते हुए नियमानुसार जांच में जुटी है. वहीं मिलर को पंजीयन कराने और बैंक गारंटी व एफडीआर करवा कर धान का उठाव करने और कस्टम मिलिंग भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आगामी समय में प्रतिदिन आंकड़ों के आधार पर इस स्थिति पर नजर रखी जाएगी और समय- समय पर आवश्यकतानुसार युक्तियुक्त कार्रवाई की जाएगी.

महासमुंद के बसना और बागबाहरा में राईस मिल सील

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की तीन राइस मिलों पर राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने तीनों राइस मिलों को सील कर दिया है। साथ ही स्टॉक की जब्ती और बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की है। राइस मिलर्स ने छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन एक्ट 2016 का उल्लंघन किया है। वहीं चावल भी जमा करने में रुचि नहीं दिखाई।

श्री नारायण राइस इंडस्ट्री बसना, श्रीवास्तव राइस इंडस्ट्री बसना और लक्ष्मी राइस मिल बागबाहरा को सील किया गया है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर जिले में धान उठाव और कस्टम मिलिंग की समीक्षा में जो राइस मिलर्स धान उठाव और कस्टम मिलिंग में रूचि नहीं ले रहे उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए