Chhattisgarh विधानसभा सत्र का प्रथम दिन आज, 4 विधेयक किए जाएंगे पेश, विपक्ष सवाल उठाएगा

रायपुर. Chhattisgarh विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज सोमवार से प्रारंभ हो गया है. पहले दिन से ही विपक्ष आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है, विशेषकर धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर. विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरने का मन बना लिया है और इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की योजना है.

जान लें, इस सत्र में कुल 4 बैठकें होंगी. सत्र की प्रारंभ सोमवार की सुबह 11 बजे होगी. पहले दिन पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. गोपाल व्यास और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व MLA नंदराम सोरी को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी.

आज 4 विधेयक किये जाएंगे पेश

सत्र के प्रथम दिन ही वित्तीय वर्ष 2024-25 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा, जिस पर दूसरे दिन 17 दिसंबर को चर्चा कराई जाएगी. शासकीय कार्य के तहत सत्र के दौरान विधि विषयक कार्य के तहत चार विधेयक छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन (संशोधन) विधेयक 2024, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2024, छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1956 और छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 सदन में पेश किया जाएगा, जिस पर चर्चा कराई जाएगी.

सत्र के पहले दिन जुलाई 2024 के सत्र में उठाए गए प्रश्नों के अपूर्ण उत्तरों को अब पूर्ण रूप से प्रस्तुत किया जाएगा. इसके साथ ही जुलाई 2024 सत्र में सदन में पढ़ी गई सूचनाओं और उनके उत्तरों का संकलन भी पटल पर रखा जाएगा.

CM विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप अपने-अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे. वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव, आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम और सहकारिता मंत्री केदार भी विधानसभा में अपने विभागों से संबंधित सवाल रखेंगे.

आज सोमवार के सत्र में दो ध्यान आकर्षण भी लगाए गए हैं. MLA अजय चंद्राकर, भावना बोहरा और अंबिका मरकाम प्रदेश में जल जीवन मिशन योजना में अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. वहीं, विधायक चरण दास महंत प्रदेश में बारदाना खरीदी में अनियमितताओं को लेकर खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक अनुमान का उपस्थापन भी किया जाएगा. इस पर चर्चा और पारण मंगलवार को तय की गई तिथि पर होगी.

बता दें, शीतकालीन सत्र को लेकर कुल 814 सवाल सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने लगाए हैं. इसमें तारांकित 420 और अतारांकित प्रश्नों की संख्या 394 है. इसके अलावा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की 140 सूचनाएं, अशासकीय संकल्प की कुल 12 सूचनाएं और शून्यकाल की 12 सूचनाएं व 57 याचिकाएं प्राप्त हुई हैं.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

वाह ताज! उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, हॉस्पीटल में थे भर्ती, इस बीमारी से गई जान

वाह ताज! विश्वभर में मशहूर तबला वादक और संगीतकार उस्ताद उस्ताद जाकिर हुसैन का रविवार, 15 दिसंबर को सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया. तबला वादक और संगीत जगत की महान हस्ती ने 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें दिल और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं थीं, जिन्होंने बाद में गंभीर रूप ले लिया था. उन्हें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने आईसीयू में दम तोड़ दिया. उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस्ताद जाकिर हुसैन लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे. हाल ही में उनकी दिल की धमनियों में रुकावट के कारण डॉक्टरों ने स्टेंट लगाया. उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि वे काफी समय से हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या का सामना कर रहे थे. जाकिर हुसैन के निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध और शोकमग्न कर दिया. सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई उनको श्रद्धांजलि दे रहा है. कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने भी एक्स हैंडल पर उनको उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट लिखा है.

दिल की बीमारी से जूझ रहे थे जाकिर हुसैन

उन्होंने लिखा, ‘उस्ताद जाकिर हुसैन का तबला वादन संगीत की दुनिया में अमर विरासत छोड़ गया है. मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और उन असंख्य फैंस के साथ हैं, जिनके दिलों को उन्होंने अपनी कला से छुआ. उनकी धुनें हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेंगी’. जाकिर हुसैन के दोस्त और मशहूर बांसुरीवादक राकेश चौरसिया ने पीटीआई को बताया कि उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पिछले हफ्ते आईसीयू में भर्ती कराया गया. वे दिल की समस्या के चलते पिछले हफ्ते से सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं.

बचपन से तबला बजाते थे जाकिर हुसैन

1951 में जन्मे जाकिर हुसैन को बचपन से ही तबला वादन का कौशल मिला. जाकिर हुसैन, मशहूर तबला वादक उस्ताद अल्लाह रक्खा के बड़े बेटे हैं. उन्होंने अपने पिता के रास्ते पर चलते हुए भारत और दुनिया में बड़ा नाम बनाया. जाकिर हुसैन को भारत के सबसे फेमस शास्त्रीय संगीतकारों में गिना जाता है. उन्हें 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा, उन्होंने संगीत के सबसे बड़े सम्मान ग्रैमी अवॉर्ड को भी हासिल किया. साथ ही उन्होंने ने पंडित रवि शंकर, उस्ताद अमजद अली खान, जॉर्ज हैरिसन, जॉन मैकलॉफलिन और मिकी हार्ट जैसे कलाकारों के साथ काम किया.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Paush Month 2024: सूर्य उपासना के लिए बढ़िया माना जाता है पौष का मास, 4 चीजों के दान से दूर होगी परेशानी!

Paush Month 2024: हिंदू धर्म ग्रंथों में हर महीने का अपना खास महत्व होता है. हर महीने आने वाले व्रत, पर्व और त्योहार के चलते हिंदू कैलेंडर के महीनों की महत्ता को बढ़ा देते हैं. इन्ही महीनों में से पौष या पूस का महीना भी काफी खास माना जाता है. यह महीना मार्गशीर्ष के बाद आता है और इसमें भगवान सूर्य की पूजा करना बहुत लाभकारी होता है.

Paush Month 2024: इसके साथ ही इस महीने यदि पितरों को याद कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है. ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा पौष के महीने में दान-पुण्य करना भी काफी शुभ फलदायी साबित होता है. तो आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे से कब से शुरू हो रहा है पौष का महीना और इस महीने किन-किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.

1. लोटे का दान Paush Month 2024:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तांबे का लोटा सूर्य ग्रह से संबंधित होता है. इसलिए अगर आप पौष के महीने में तांबे के लोटे का दान करते हैं तो इससे आपको लाभ होगा. साथ ही बता दें कि तांबे का लोटा दान करने से पितृदोष का निवारण भी होता है.

2. पौष माह में करें सफेद वस्तु का दान Paush Month 2024:

पौष के महीने में सफेद रंग की चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. सफेद चीजों को चंद्रमा ग्रह का कारक माना जाता है. इस दौरान सफेद रंग की वस्तुओं का दान करने से व्यक्ति को पितृदोषों से मुक्ति मिलती है.

3. पौष माह में करें दीपदान Paush Month 2024:

पौष माह में दीपदान करना बहुत महत्व रखता है. ऐसा कहा जाता है अगर इस महीने में दीपदान किया जाए तो घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही वास्तु दोष भी दूर होते हैं.

4. पौष माह में करें जूते-चप्पल का दान Paush Month 2024:

पौष माह में जूते-चप्पल का दान करने से शनिदोषों से मुक्ति पाई जा सकती है. इसके साथ ही जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हों उससे भी जल्द छुटकारा मिल सकता है. इसलिए पौष के महीने में जूते-चप्पल का दान करना अच्छा माना जाता है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Ank Jyotish 16 December: जानें आज का शुभ अंक और कलर

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish सोमवार 16 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज का दिन आपके लिए कुछ नई खबर लेकर आएगा। Ank Jyotish यह जीवन में तरक्की आने की संभावनाओं को दर्शा रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति का वास होगा और आप घर में सुकून महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में कहासुनी हो सकती है, उसके प्रति थोड़े से सावधान रहें।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

संतान के प्रति परेशान होने से बचें, वे सही मार्ग पर बढ़ रहे हैं। Ank Jyotish शिक्षा के मामले में अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी। पिता का स्वास्थ्य कुछ पीड़ित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं और आपके लिए समय अनुकूल रहेगा।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। Ank Jyotish अपने में अहम की प्रवृत्ति को बढ़ने ना दें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी और आप अपनी माता के प्रति विशेष रूप से स्नेह का अनुभव करेंगे।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा, फिर भी जीवन साथी किसी बात को लेकर आप से उलझ सकता है। Ank Jyotish संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। कार्यक्षेत्र में मनमाफिक परिणाम मिलने में अभी देर लगेगी, आपको प्रयास जारी रखने होंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5

आज का दिन आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। Ank Jyotish आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जो संभवतः आपके निकटतम लोगों को अधिक पसंद ना आएं, फिर भी आप अपनी चलाना पसंद करेंगे, जिससे कुछ रिश्ते आपसे नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा और आप अपनी संतान के प्रति अधिक संजीदा रहेंगे।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

दांपत्य जीवन में तनाव बरकरार रहेगा और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। Ank Jyotish व्यापार के सिलसिले में आपको अनेक लोगों से मिलना पड़ेगा। प्यार के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे और संभवतः प्रेम विवाह का विचार भी बना सकते हैं। जीवन साथी के माध्यम से कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले आपको बहुत विचार करना होगा। Ank Jyotish मानसिक रूप से आप चिंता में रहेंगे और कुछ व्यर्थ की बातें आपका धन खर्च करायेंगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा बोझ पड़ेगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

पारिवारिक जीवन में भी थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए आप अपना अधिकांश समय घर से बाहर बिताने का प्रयास करेंगे। Ank Jyotish संतान तेजस्वी होगी और अपने काम के प्रति समर्पित रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

कार्यक्षेत्र में आपकी जमकर सराहना होगी और आपके काम की वजह से आपको सम्मान मिलेगा। Ank Jyotish दांपत्य जीवन जैसा चल रहा है, अभी वैसा ही जारी रहेगा। आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

16 December Ka Panchang: पुस कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

16 December 2024 Aaj Ka Panchang: 16 दिसंबर 2024 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:56 से 12:36 तक रहेगा। राहुकाल सुबह 08:27 − 09:43 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे।

तिथि     प्रतिपदा            12:30 तक

नक्षत्र    आर्द्रा    25:14 तक

प्रथम करण       कौवाला 12:30 तक

द्वितीय करण     तैतिल   23:41 तक

पक्ष       कृष्ण

वार       सोमवार

योग      शुक्ला   23:18 तक

सूर्योदय 07:10

सूर्यास्त 17:22

चंद्रमा  मिथुन

राहुकाल           08:27 − 09:43

विक्रमी संवत्     2081

शक संवत         1946

मास     पौष

शुभ मुहूर्त         अभिजीत          11:56 − 12:36

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

महासमुंद, सराईपाली के आधा दर्जन गांवों में अलर्ट, यहां 28  हाथियों का झूंड पहुंचा

महासमुंद। जिले के जंगल हाथियों का गढ़ बनते जा रहा है। जिले के सराईपाली के बलौदा क्षेत्र में भारी संख्या में हाथियों की आमद ने लोगों के नींद उड़ा दी है। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में 28 हाथियों का दल आ धमका है। हाथियों की वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 402 और 403 पतेरापाली जंगल में बताया जा रहा है।

इन गांवों के लोगों को किया अलर्ट

ग्राम पतेरापाली, सहजपाली, बम्हनिद्वार, गौरबहाली, सरगुनाभाटा, एवं समदरहा के लोगों को जंगल क्षेत्र में न जाने की हिदायत वन विभाग ने दी है।

फसलों को पहुंचा रहे नुकसान

हालांकि यहां पहुंचे हाथियों ने जन हानि की नुकसान नहीं की है। लेकिन यहां लगे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बताया जा रहा हाथियों के दल में कुल 28 हाथी है जिसमें एक नर, बबलू, नर 04 रास, मादा 14 रास तथा शावक 11 रास हैं।

वन विभाग की चेतावनी

वन विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया है कि कोई भी जंगल न जावे सतर्क रहें सुरक्षित रहें एक दूसरे को सचेत करे हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना दें।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

CG पुष्पा फिल्म का डॉयलाग बोलते हुए नाबालिग ने दादी पर किया फायर

बिलासपुर। परिवारिक झगड़ों के बीच आक्रोशित नाबालिग ने पुष्पा फिल्म के डॉयलाग “पुष्पा को फ्लॉवर समझा क्या, फ्लॉवर नहीं ,फायर है मैं” बोलकर अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, जिससे उसकी दादी और एक युवक घायल हो गए. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सीपत Police ने नाबालिग को हिरासत में लेकर बंदूक को जब्त कर लिया है.

सीपत थाना TI गोपाल सतपथी के अनुसार, 13 दिसंबर की रात 16 वर्षीय बालक और उसके चाचा के बीच परिवारिक बातों को लेकर विवाद हो रहा था, जिससे आसपास पड़ोसी व रिश्तेदारों की भीड़ लग गई थी. करीब आधा घंटे से दोनों एक दूसरे के साथ गाली-गलौज कर रहे थे. इसी बीच गुस्से में आकर नाबालिग दौड़ते हुए अपने घर गया, जहां से भरमार बंदूक लेकर बाहर निकला, और जोर से पुष्पा फिल्म का डॉयलाग “पुष्पा को फ्लॉवर समझा क्या, फ्लॉवर नहीं, फायर है मैं” बोलते हुए जमीन पर फायर कर दिया.

 

भरमार बंदूक की फायरिंग से निकला छर्रा जमीन से उछलकर पास खड़ी दादी और आशीष शिकारी नामक युवक के दाएं हाथ पर लगा, जिससे दोनों घायल हो गया. फायरिंग की सूचना पाकर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर नाबालिग को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक जब्त की गई. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है. पीड़ित आशीष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नबालिग के खिलाफ 110 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

जनकारी के अनुसार, बंदूक का लाइसेंस आरोपी नाबालिग के दादा के नाम पर है, जो 1987 को शासन के द्वारा जारी किया गया था. तब से बंदूक घर पर थी. इससे पहले कभी भी बंदूक का उपयोग नहीं किया गया. घटना के बाद टीआई ने बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने प्रशासन को पत्र भेजा है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व मंत्री की मुलाकात

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री नोबेल वर्मा और डॉ. विनय जायसवाल शनिवार को महासमुंद प्रवास पर रहे।

शहर के शिवालिया पार्क स्थित द्वारिकायन पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने सामाजिक राजनीतिक रणनीतियों के डाक्टोरेट से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र (जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कलार समाज) से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। नेताओं ने जिले में आगामी नगर और ग्राम सरकारों की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। मुलाकात के दौरान स्थानीय और जनहित से जुड़े कई विषयों पर गंभीर परिचर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं का यह दौरा जिले में राजनीतिक हलचल का केंद्र बना है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Diabetes: सुबह उठते ही शरीर में दिखे ये कमजोरी, कहीं ये शुगर के लक्षण तो नहीं

Diabetes: इंडिया में शायद ही ऐसा कोई घर या परिवार या खानदान में किसी को डायबिटीज (शुगर) की बीमारी न हो. ये एक गंभीर और आम समस्या बन चुकी है, मनुष्य के लिए ये किसी साइलेंट किलर से कम नहीं है. मधुमेह होने के बाद यदि स्वास्थ्य का ध्यान न रखा गया तो शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है. भले ही बहुत लोगों को ये बीमारी जेनेटिक कारणों से हो सकती है, लेकिन आमतौर पर खराब जिंदगी की रहन-सहन और अनचाहा भोजन इसके पीछे जिम्मेदार है. यदि सुबह के समसय आपके शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगे तो समझ जाएं की ब्लड शुगर लेवल बढ़ चुका है.

जानिए सुबह नजर आने वाले डायबिटीज को लक्षण

  1. जी मिचलाना

Diabetes जब ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है तो सुबह जागने के बाद मरीज को जी मिचलाने की शिकायत होने लगती है. ये डायबिटीज होने का एक बड़ा इशारा है. अगर नियमित तौर पर उल्टी का अहसास होने लगे तो ग्लूकोज टेस्ट जरूर करा लें.

  1. आंखों से धुंधला नजर आना

कई लोगों को नींद से जागने के बाद आंखों से धुंधला नजर आने लगे तो ये ब्लड शुगर लेवल की वॉर्निंग साइन हो सकती है. दरअसल डायबिटीज की वजह आंखों का लेंस बड़ा होने लगता है, ऐसे में लो विजन की शिकायत होना आम बात है. अगर आप शरीर में ग्लूकोज लेवल को कम कर देंगे तो नजरें फिर से ठीक हो सकती हैं.

  1. मुंह सूखना

डायबिटीज के मरीज को अक्सर सुबह उठने के बाद ये महसूस होता है कि उनका मुंह सूखने लगा है. अगर आपको मॉर्निंग टाइम में हद से ज्यादा प्यास की शिद्दत महसूस होने लगे तो तो तुरंत ब्लड शुगर लेवल की जांच करा लें, ये खतरनाक संकेत हो सकता है.

इन इशारों पर भी करें गौर

Diabetes इन तीन लक्षणों के अलावा डायबिटीज के मरीजों को कुछ और भी इशारे मिल सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना एक बड़ी भूल साबित हो सकती है. जैसे थकान बढ़ना, हाथों और पैरों का सुन्न होना और बेहोशी आना शामिल है. अगर इन इशारों को पहचान लेंगे तो कई खतरों से बच जाएंगे.

Disclaimer: यह सूचना आपको केवल जागरूक करने के मक़सद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी स्वास्थ्य से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले चिकित्सक  की सलाह अवश्य लें.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Weekly Horoscope 2024: इस सप्ताह इन राशियों के लिए होगा खास, जानें 12 राशियों का हाल

Weekly Horoscope 2024: 16 December to 22 December 2024 (पंडित दीनदयाल उपाध्याय) : दिसंबर माह का तीसरा सप्ताह सोमवार से शुरु हो रही है। यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाली है। इसलिए कि ग्रहों उल्टी चाल चल रहे ग्रहों के राजकुमार बुध मार्गी हो जाएंगे साथ ही मास पौष मास प्रारंभ होगी. इस पूरे सप्ताह चंद्रमा मिथुन राशि से लेकर कन्या राशि में संचरण करेंगे.  बुध के मार्गी होने से और चंद्रमा के राशि परिवर्तन से सप्ताह में कई राजयोग बनेंगे. वहीं कुछ विशेष राशि के लोगों को लाभान्वित करने वाला है. जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह पढ़े अपना Weekly Horoscope…

webmorcha.com
मेष

मेष राशि Weekly Horoscope 2024

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में अपेक्षा अनुरुप चेजेंस देखने को मिलने वाले हैं, जिनके लिए आप बहुत लंबे वक्त से प्रयासरत थे. आर्थिक दृष्टि के दृष्टि से सप्ताह की प्रारंभ बढ़िया रहेगी, धन आगमन होगा और आप कारोबार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह शुभ रहेगा, यदि किसी तरह के परिणाम या रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो संतोषजनक समाचार मिलेगा. बड़े भाई या पिता के साथ कुछ बहसबाजी होने की आशंका है, अपनी वाणी पर नियंत्रण करें क्योंकि कर्कश बोली के कारण शांत हुआ झगड़ा पुनः उभर सकता है. सीने में दर्द और भारीपन महसूस हो सकता है, जिस वजह स्वास्थ्य नरम लग सकती है.

webmorcha.com
वृषभ

वृषभ राशि Weekly Horoscope 2024

इस सप्तारह ग्रहों का सहयोग मिलने से इस राशि के लोग कार्यस्थल पर आकर्षण का केंद्र बनेंगे, दफ्तर के कई लोग आप जैसा बनने की कोशिश करेंगे. 17  दिसंबर तक कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन इसके बाद से व्यापार में गति देखने को मिलेगी. युवा वर्ग को सोशल नेटवर्क पर एक्टिव रहना है क्योंकि इस सप्ताह करियर के लिए नए द्वार खुलने की संभावना है. भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से म्युचुअल फंड, शेयर मार्केट या भूमि में निवेश कर सकते हैं. सेहत में सुधार होगा, अभी तक आप जिन स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे, उसमें राहत मिलती दिखाई दे रही है.

webmorcha.com
मिथुन

मिथुन राशि Weekly Horoscope 2024

मिथुन राशि के जातकों को बुद्धि में बढ़ोत्तरी अर्थात  कि कुछ नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा. कारोबारी वर्ग को निवेश के लिए कोई बढ़िया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है, जिसमें आप अपनी जमा पूंजी भी खर्च कर सकते हैं . युवा वर्ग की पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी, जिन लोगों की पढ़ाई बंद हो चुकी है वह फिर से एक नई शुरुआत करेंगे. अपने से बड़े सभी लोगों का यथोचित मान सम्मान करें और अपने से छोटों को स्नेह दें. जरूरत से अधिक आराम आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए घातक हो सकता है, इसलिए आराम करने के बजाय काम में लगे रहने का प्रयास करें.

webmorcha.com
कर्क

कर्क राशि Weekly Horoscope 2024

इस राशि के जातकों को बुद्धिमान लोगों की संगति में रहने का अवसर मिलेगा, जो आपके विचारों में एक नया और सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम कर सकते हैं.  व्यापारिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे. युवा वर्ग इस सप्ताह अपना पूरा वक्त और फोकस करियर को बनाने पर खर्च करें, दोस्ती यारी, प्रेम संबंध को सीमित समय दें. जो लोग सिंगल है, उनका रिश्ता तय होने की संभावना है लेकिन ऐसे मामले में आपको जल्दबाजी दिखाने से बचना है. मां का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा  जिससे आप आसानी से अपनी समस्याओं का निस्तारण कर सकेंगे. हल्का फुल्का सिर दर्द और कंधों में दर्द बना रहने की आशंका है.

webmorcha.com
सिंह

सिंह राशि Weekly Horoscope 2024

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अधीनस्थों को नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है.  कारोबारी वर्ग को कार्यों को कल के लिए छोड़ने की गलती नहीं करनी है, अन्यथा आप अवसरों से चूक सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास कम होगा, आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए सूर्य नमस्कार से दिन की शुरुआत करें और अपने गुरु से विचार विमर्श भी करते रहें.  गुरु और पिता का आशीर्वाद आत्मबल में बढ़ोत्तरी करने में मदद करेगा. अंधविश्वास, बुरी नजर और तंत्र-मंत्र जैसे जाल में फंसने की आशंका है क्योंकि कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं. माइग्रेन पेशेंट की सेहत इस सप्ताह कुछ नरम रहने वाली है.

webmorcha.com
कन्या

कन्या राशि Weekly Horoscope 2024

इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सजग रहना है, मेल और मैसेज पर नजर बनाए रखें. कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्ति की संभावना है, जो आपके करियर के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस सप्ताह तेजी से  माल की खपत बढ़ेगी इसलिए व्यापार करने के साथ-साथ स्टॉक मेंटेनेंस पर भी फोकस रखें. युवा वर्ग विचारों को प्राथमिकता दें और अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहें. सप्ताह के मध्य से बेफिजूल के कार्यों में समय खर्च होने की आशंका है, जिससे आपको बचना है. खर्चों की अधिकता रहेगी, सुख-सुविधाओं में भी विस्तार होने की संभावना है. मानसिक थकावट से बचने के लिए खुद की देखभाल और आराम के लिए वक्त निकालें.

webmorcha.com
तुला

तुला राशि Weekly Horoscope 2024

तुला राशि के जातकों को दूसरे के मामले में हस्तक्षेप करने से बचना है. कारोबारी वर्ग आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, कोई भी बड़ा लेनदेन एक साथ करने से बचें. व्यक्तिगत विकास, रिश्तो में सामंजस्य और प्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह सप्ताह काफी अनुकूल रहने वाला है. घरेलू समस्याओं को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं, जिसके विषय में घर के बड़े बुजुर्गों से बातचीत करें. वाहन के रखरखाव पर खर्च करें क्योंकि खराब वाहन के कारण दुर्घटना होने की आशंका है.

webmorcha.com
वृश्चिक

वृश्चिक राशि Weekly Horoscope 2024

इस राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यस्थल की ओर से नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है, जो आपको शुरुआती दौर में तो थोड़ी कठिन प्रतीत होगी लेकिन धीरे-धीरे आप इसमें निपुण हो जाएंगे. आपका सपोर्ट जीवनसाथी को निर्णय लेने और जटिल परिस्थितियों से आसानी से निपटने में मदद करेगा. जरूरतमंद लोगों की मदद करने का प्रयास करें कोशिश करें कि आप दूसरे लोगों के ज्यादा से काम आ सकें. पारिवारिक मुद्दे की चर्चा बाहरी व्यक्ति से करने से बचना है क्योंकि वह इसे आग की तरह फैलाने का काम कर सकते हैं. पौष्टिक और संतुलित भोजन का सेवन करें क्योंकि रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की आशंका है.

webmorcha.com
धनु

धनु राशि Weekly Horoscope 2024

धनु राशि के जो जातक किसी फाइनेंस का काम करते हैं, वह अच्छी तरह से करें और पढ़े इसलिए इस सप्ताह आपसे कोई बड़ी चूक होने की आशंका है. जो  लोग दवा, सर्जरी इक्विपमेंट आदि का काम करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है.  लव पार्टनर के साथ अधिक बात करने के अवसर मिलेंगे, प्रेम संबंध और गहरा होगा. जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा लेकिन यात्रा के दौरान आपको पुरानी बातों की चर्चा करने से बचना है अन्यथा आप दोनों के बीच झगड़े होने के कारण पूरा ट्रिप खराब हो सकता है. सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा, सप्ताहांत आप रोगों से मुक्त होंगे.

webmorcha.com
मकर

मकर राशि Weekly Horoscope 2024

इस राशि के नौकरी करने वाले जातकों के लिए सप्ताह लाभकारी है, आपके अटके हुए काम बनेंगे और जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें योग्यतानुसार रोजगार मिलेगा. दूसरे लोगों के लिए रोल मॉडल बनेंगे, अपने आस पास के सभी लोगों से प्रशंसा  और मान सम्मान बटोरने वाले हैं. बिजनेस पार्टनर हो या लव पार्टनर दोनों ही लोगों से झूठ बोलने या बातें छुपाने से बचना है, संबंध को तरोताजा और जीवन भर चलाने के लिए रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें. जीवनसाथी की सेहत नरम  होने के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं. तो वहीं जिन दंपति की संतान कामना की इच्छा है, उनकी इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है. सेहत इस सप्ताह आपका अच्छा रहने वाला है.

webmorcha.com
कुंभ

कुंभ राशि Weekly Horoscope 2024

कुंभ राशि वाले अपने कामों को लेकर अलर्ट रहें अन्यथा कार्यस्थल की ओर से आपके खिलाफ कोई कठोर निर्णय कदम उठाया जा सकता है. फुटकर कारोबारियो के मुनाफा कमाने के लिए यह सप्ताह उपयुक्त रहेगा. विपरीत परिस्थितियां होने पर युवा वर्ग उत्तेजित न हों, बल्कि धैर्य से काम लें. परिवार में भाई के साथ अनबन होने की आशंका लग रही है, इसलिए सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांत मन से बात करें, उत्तेजना न करें. चोट चपेट से बचकर रहने की जरूरत है, वाहन दुर्घटना अथवा रास्ते में किसी पत्थर की ठोकर या फिर घर में ही फर्श पर स्लिप होने से चोट लग सकती है.

webmorcha.com
मीन

मीन राशि Weekly Horoscope 2024

इस राशि जातकों  को इस सप्ताह कार्यों के त्वरित फल प्राप्त होने वाले हैं इसलिए किसी भी कार्य के प्रति लापरवाही और आलस्य न करें. बर्तन, लोहा और धातु का काम करने वाले लोगों को बढ़िया फायदा होने की संभावना है. युवा वर्ग अनावश्यक खर्चों से बचें और बेकार की दिखावेबाजी से दूर रहें. संतान को वाहन चलाने देने से रोकना है क्योंकि उसे चोट लगने की आशंका है.  स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान हो सकते हैं, चिंता के कारण सेहत और बिगड़ सकती है, जिससे आपको बचना है.

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए