Pushpa 2 Box Office: ‘पुष्पाराज’ और भी ज्यादा हुआ बेरहम, हिंदी बेल्ट में इन 7 फिल्मों को कुचलकर निकला आगे

अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने आते ही बॉक्स ऑफिस अपना रूदबा जमा लिया है। इस फिल्म ने पहले दिन 172 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर और 283 करोड़ दुनियाभर में कमा लिए। सुकुमार ने बनी इस फिल्म ने ओवरऑल कलेक्शन में जहां केजीएफ 2 (KGF 2) को पीछे छोड़ा वहीं हिंदी बेल्ट में भी 7 फिल्मों को पछाड़कर ये नंबर 1 बन गई है। इस मूवी के आने से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग की टिकट धड़ाधड़ बिकी और रिलीज से पहले ही मेकर्स की झोली में 50 करोड़ रुपए आ गए।

सुकुमार के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं को मिलाकर 172 करोड़ से खाता खोला। इस कमाई के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने पैन इंडिया रिलीज फिल्मों जैसे केजीएफ 2, कल्कि 2898 एडी और RRR को पीछे छोड़ दिया। आम तौर पर साउथ की फिल्में हिंदी में ठीकठाक ओपनिंग करती हैं, लेकिन पुष्पा 2 के साथ उल्टा हुआ है। अल्लू अर्जुन-फहाद फासिल ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही हिंदी बेल्ट की इन बड़ी 7 फिल्मों को रौंद दिया है।

webmorcha.com
पुष्पा

पुष्पा 2 की हिंदी भाषा में पहले दिन हुई कितनी कमाई?

अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के बड़े स्टार हैं, ये सभी जानते हैं। पुष्पा 2 को तेलुगु में एक अच्छी ओपनिंग मिलेगी ही मिलेगी, इसका अंदाजा फैंस को पहले से ही था। हालांकि, हिंदी बेल्ट में जिस तरह से फिल्म ने पहले दिन गुरुवार को कमाई की है, वह काफी हैरान करने वाली है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पुष्पा 2 की हिंदी बेल्ट में हुई कमाई के आंकड़ों की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की है। अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की पैन इंडिया रिलीज इस फिल्म ने पहले दिन हिंदी बेल्ट में  72 करोड़ के आसपास की कमाई की है।

webmorcha.com
पुष्पा

इन फिल्मों को रौंदकर तेज रफ्तार में दौड़ी पुष्पा 2

पुष्पा 2 हिंदी भाषा में पहले दिन पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई से शाह रुख खान की जवान को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 65.50 करोड़ से ओपनिंग ली थी। दूसरी फिल्म जिसे पुष्पा 2 ने पीछे छोड़ा है, वह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री-2’ (Stree 2) है, जिसने फर्स्ट डे पर 55.40 करोड़ की कमाई की थी।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पठान है, जिसका ओपनिंग डे कलेक्शन 55 करोड़ था। चौथे नंबर पर एनिमल है, जिसने 54.75 करोड़ कमाए थे। केजीएफ 2 का रिकॉर्ड पुष्पा  2 ने सिर्फ साउथ में ही नहीं, हिंदी में भी तोड़ा है। केजीएफ 2 ने पहले दिन हिंदी में 53.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। छठे नंबर पर ऋतिक रोशन की वॉर है, जिसने  51.60 करोड़ कमाए थे। सातवीं फिल्म आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर  50.75 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Ank Jyotish शनिवार 07 दिसबंर: जानें आज का शुभ रंग और कलर

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish शनिवार 07 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

शनिवार आज अपनी योजनाओं के अनुसार कार्य न होने पर आप निराश हो सकते हैं। फिर से शुरुआत करें क्योंकि हार न मानने वाले की अवश्य जीत होती है। Ank Jyotish अहंकार को छोड़ रवैये को बदलने के लिए भी यह अच्छे क्षण हैं।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2

आज आप लोगों से मिलने जुलने के इच्छुक हैं। Ank Jyotish आपका आत्मविश्वास बेहद उच्च है और पूरी दुनिया को अपनी मुठ्ठी में कर लेना चाहते हैं। आप अब वह करने के लिए तैयार हैं जो आप करना चाहते है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3

शनिवार आज दीर्घकालिक निवेश न करें, आप धोखे का शिकार हो सकते हैं। Ank Jyotish कारोबार या नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह समय उचित है। अपने विकास के लिए नए कार्य और नए अवसरों को खोजें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4

दान करने के साथ काम करने में भी आपकी रूचि हो सकती है। Ank Jyotish आज का समय बैठकों, गतिविधियों में भाग लेने के साथ साथ अपने ज्ञान और शौक को भी बढ़ावा देने का है। आज आप कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5

नेटवर्किंग का प्रयोग करके आप और भी तरक्की कर सकते हैं। Ank Jyotish आज अपने शुभ चिंतकों को निराश न करें। मेहनत और ईमानदारी का बढ़िया परिणाम भी इस समय आपको प्राप्त होने वाला है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6

यह समय घर और काम के बीच संतुलन बनाने का है। Ank Jyotish आज आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएंगे, इसके साथ रोमांस की संभावना भी है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7

आज समय है अपने नेतृत्व तथा प्रबंधकीय क्षमताओं को समझने व प्रयास करने का, इससे आपको प्रसिद्धि और प्रयास दोनों मिलेंगे। Ank Jyotish अपने कार्यों से कमाई प्रतिष्ठा आपको भौतिक सुरक्षा प्रदान करेगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8

कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन के कारण आपको सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। Ank Jyotish आपके व्यक्तित्व की कुछ विशेष खूबी सहकर्मियों और अधिकारियों को आपका प्रशंसक बना देगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज आप मानसिक रूप में पूरी तरह से सक्रिय है और आपको हर कोशिश में सफलता मिलने वाली है। Ank Jyotish स्वयं के प्रयासों, कड़ी मेहनत और तर्क के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए यह बेहतरीन समय है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

करोबारी द्वारा अफसर को धमकाने की घटना पर CM ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्यवाही के निर्देश

रायपुर –  CM मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर निरीक्षकों को शासकीय कार्य के दौरान व्यवसायियों द्वारा धमकाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि राज्य कर जीएसटी विभाग द्वारा बोगस फर्मों, संदिग्ध फर्मों की पहचान के लिए रिस्क पैरामीटर के आधार पर ऐसे फर्मों की पहचान कर भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

विभाग के निर्देश पर निरीक्षकों द्वारा रायपुर स्थित मेसर्स योगेश कमर्शियल, महेश कालोनी, गुढियारी के मुनीश कुमार शाह एव मेसर्स जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन, दलदल सिवनी के राहुल शर्मा के विरूद्ध अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर व्यवसाय के भौतिक सत्यापन हेतु राज्य कर निरीक्षक रितु सोनकर और होमेश वर्मा को निर्देशित किया गया था।

आदेश के परिपालन में कर निरीक्षक भौतिक सत्यापन करने गये थे, लेकिन उक्त दोनों व्यवसायियों के द्वारा निरीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दिया गया जिससे व्यवसाय के भौतिक सत्यापन के शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ।  मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा व्यवसायियों के इस कृत्य को गंभीरता से लिया गया।

CM साय के निर्देशन में विभाग ने व्यवसायियों के संव्यवहारों की पड़ताल की तथा कर अपवंचन और जीएसटी अधिनियम के प्रावधानो का पालन नहीं करने पर आज विभाग ने दोनों फर्मों के प्रतिष्ठानों पर जांच जब्ती की कार्यवाही की। विभाग द्वारा शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने एवं अधिकारियों को धमकाने के लिए उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।

CG ऑडियो वायरल, कारोबारी ने धमकी देते हुए बोलें, “सरकार हमने बनाई, CM साय और मंत्री ओपी से बात कराऊं क्या?”

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

रायपुर मंत्रालय में 27 अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

रायपुर। साप्रवि ने मंत्रालय सेवा के 27 उप सचिव से लेकर अनुभाग अधिकारियों के विभाग बदले हैं। ये सभी हाल में ही पदोन्नत किए गए थे। बीते छह वर्ष से अधिक वक्त से अधीक्षण शाखा में एसओ,अवर सचिव पदस्थ रहे एनएस मरावी अब लोनिवि में उप सचिव होंगे।

webmorcha.com
रायपुर मंत्रालय में 27 अफसरों का ट्रांसफर
webmorcha.com
रायपुर मंत्रालय में 27 अफसरों का ट्रांसफर
webmorcha.com
रायपुर मंत्रालय में 27 अफसरों का ट्रांसफर

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Aaj Ka Panchang : 7 December 2024: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: 7 December 2024 (आज का पंचांग 7 दिसंबर 2024): मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र 04:51pm तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। इसके कारण पंचक भी लग जाएगा। आज के दिन 11:52 am से 12:33 pm तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। शनिवार के दिन राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30बजे तक रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग Aaj Ka Panchang ।

माह-मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष,पर्व -साप्ताहिक शनिवार व्रत

तिथि-खष्ठी 11:05am तक फिर सप्तमी

दिवस -शनिवार

सूर्योदय-07:01am

सूर्यास्त-05:24pm

नक्षत्र-धनिष्ठा 04:51pm तक फिर शतभिषा

चन्द्र राशि -कुम्भ,स्वामी -शनि

सूर्य राशि-वृश्चिक,स्वामी=मङ्गल

करण-तैतिल 11:09 am तक फिर गरज

योग-व्याघात 08:50 am तक तत्पश्चात हर्षण

शुभ मुहूर्त Aaj Ka Panchang

1अभिजीत-11:52 am से 12:33 pm तक

2 विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:25pm तक

3 गोधुली मुहूर्त-06:21pm से 07:25pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:08am तक

5अमृत काल-06:09am से 07:40am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:23तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:06pm तक

दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त Aaj Ka Panchang

राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30बजे तक

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

खौफनाक, पिथौरा ट्रक ने सायकल सवार को कुचला मौके पर मौत, देखें वीडियो..

महासमुंद। पिथौरा ओवरब्रिज अंजली स्कूल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक साईकिल सवार को कुचल दिया। इस खतरनाक सड़क हादसा में सामने चल रहे साइकिल सवार को ट्रक चालक ने रौंद डाला।  सीसीटीवी फुटेज में ट्रक चालक की लापरवाही साफ-साफ दिखाई दे रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक साइकिल सवार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साइकिल सवार को रौंदने के बाद ट्रक चालक वहां से भाग निकला। मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

महासमुंद जिले से एक खतरनाक सड़क हादसे का CCTV फुटेज मिला है। ट्रक चालक की बेपरवाही का आलम यह था कि, उसने साइकिल सवार को रौंदने के बाद रुकना तक उचित नहीं समझा। गोरेलाल सेन के रूप में हुई मृतक की पहचान हुई है।

खौफनाक, पिथौरा ट्रक ने सायकल सवार को कुचला मौके पर मौत, देखें वीडियो..

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

CG कवर्धा पहुंचे CM विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक

कवर्धा। CM विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली. CM का काफिला 10 मिनट तक केवल इसलिए रुका रहा, क्योंकि रास्ते में कार को खड़ी कर ड्राइवर गायब हो गया था. पुलिस के रास्ता क्लियर नहीं कर पाने पर दूसरे रूट से CM कवर्धा पहुंचे.

जानकारी के अनुसार, CM विष्णु देव साय विश्व हिन्दू परिषद चंद्रशेखर वर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय से 15 KM दूर स्थित कुसुमगटा गांव पहुंचे थे. शादी समारोह से वापस जाते समय रास्ते पर कार खड़ी थी, जिसकी वजह से CM के काफिले को रोकना पड़ा. कार के ड्राइवर को तलाश करने में समय लगता देख सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान गाड़ी के इर्द-गिर्द जमा हो गए. पुलिस के रूट चेंज नहीं कर पाने की वजह दूसरे रास्ते से CM साय कवर्धा पहुंचे. काफिले में सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

MP छात्र ने प्राचार्य की गोली मारकर की हत्या, जानें क्या है मामला

MP Student Shot Principal: मध्य प्रदेश MP के छतरपुर जिले में छात्र ने प्राचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी, गोली लगने से प्राचार्य ने मौके पर ही दम तोड़ दया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना स्थल से भाग निकला. बताया जा रहा है कि गोली सीधी प्राचार्य के सिर में लगी थी, जिससे उन्हें हॉस्पीटल पहुंचाने का अवसर ही नहीं मिल पाया. छात्र ने बाथरूम में जाकर उनके सिर में गोली मारी और मौके से फरार हो गया. हालांकि उसके भागने का CCTV वीडियो मिल गया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

प्राचार्य की स्कूटी लेकर भागा छात्र

घटना छतरपुर जिले में आने वाले धमोरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की है. स्कूल का माहौल आम दिनों की तरह था, लेकिन दोपहर के वक्त जब प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सक्सेना बाथरूम गए, तभी वहां अचानक से आरोपी छात्र पहुंचा और उसने प्राचार्य को गोली मार दी, गोली की आवाज से स्कूल में हड़कंप मच गया, सब मौके पर पहुंचे तो प्राचार्य जमीन पर लहूलुहान पड़े थे. घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से भाग निकला. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर भागा है, पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र पास के ढिलापुर गांव का रहने वाला है. उसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है.

webmorcha.com
प्राचार्य प्राचार्य

वहीं घटना की जानकारी लगते ही स्कूल में स्कूल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जबकि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने स्कूल में पदस्थ दूसरे शिक्षकों से पूछताछ की है. वहीं गोली मारकर भाग रहे छात्र की तस्वीरें स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड में हुई हैं, हालांकि वह मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था, लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है.

स्कूल में पदस्थ दूसरे शिक्षकों का कहना है कि प्रिंसिपल का किसी से कोई विवाद नहीं था, लेकिन आरोपी छात्र स्कूल में कई बार अनुशासनहीनता करता था, उसके परिजनों को भी इसकी शिकायत की गई थी. फिलहाल छात्र ने प्रिंसिपल को गोली क्यों मारी इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

महासमुंद, आंदोलनकारी से अधिक दिखें पुलिस बल, बिना घेराव ही वापस लौटे..

महासमुंद। सर्व अनुसुचित जाति समाज ने आंदोलन स्थगित कर दिए हैं। SDM को ज्ञापन देकर वापस लौट चुके हैं। बता दें,  महासमुंद नगर पालिका राशि त्रिभुवन महिलांग के समर्थन में आज सर्व अनुसूचित जाति समाज ने बड़ा आंदोलन का ऐलान किया था और पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव करने का निर्णय लिया था।  इस घेराव आंदोलन में 10000 लोगों के पहुंचने की बात कही गई थी।

घेराव को देखते हुए पुलिस ने किसी अप्रिय घटना स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए पहले ही पूरी तैयारी कर रखी थी। शहर को आज सुबह से ही छावनी के रूप में तब्दील हो चुका था। इधर, सर्व अनुसूचित जाति समाज ने शहर के दादा बाड़ा में एकत्र होने शुयु हो गए थे।

मानें पूरा शहर इस सोच में रहा कि आंदोलनकारी किस दिशा में इस आंदोलन को लेकर जाने वाले हैं दोपहर 2:00 बजे तक जहां आदिवासी आंदोलनकारी इकट्ठा होने वाले थे, उस स्थान पर घोषणा अनुरूप भीड़ एकत्र नहीं हो सका। यहां 200 से 300 लोग ही इकट्ठा हो सके। करीब 2:30 बजे आंदोलनकारी ने अपना पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव करने का मन को बदल लिया और दादाबाड़ी में उपस्थित एसडीएम को ज्ञापन सौपकरआगामी दिनों की रणनीति तय करने आंदोलन करने कानिर्णय लिया है।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

नगरीय निकाय चुनाव पर मंथन, नए लोगों को अवसर देकर संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं की होगी छुट्‌टी

रायपुर। कांग्रेस में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है. चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करने जा रही है. कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ आज राजीव भवन में रायपुर के प्रभारी पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा कर रहे हैं. जांगिड़ ने कहा कि संगठन को गति न मिलने की समीक्षा की जा रही है. निष्क्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं पर पार्टी सख्त एक्शन लेगी. निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के स्थान पर नए लोगों को अवसर दिया जाएगा.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें