महासमुंद कलेक्टोरेट में भारी फोर्स तैनात, जानें वजह

महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग से मारपीट का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। इसी मामले में आरोपी पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। जांच जारी है लेकिन यह मामला लगातार गंभीर होते जा रहा है। इससे पहले नपा कर्मियों ने भी हड़ताल कर हजारों गैलन पीने का पानी बहा दिया और मूलभूत सुविधाएं प्रभावित की थी। अब इसी परिप्रेक्ष्य में सर्व अनुसूचित जाति समाज ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पूर्व जनपद सदस्य गिरधर आवड़े के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

सर्व अनुसूचित जाति के लोग बड़ी संख्या में सुबह 11 बजे दादा बाड़ा में पहुंचे। यहां से रैली के रूप में मुख्य मार्ग होते हुए रैली कलेक्टोरेट पहुंची। वहां समाज प्रमुखों ने कलेक्टर और SP को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखी। आवड़े का कहना है कि पलिकाध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन कैसे सुरक्षित रहेंगे? हालांकि जांच में महासमुंद राशि महिलांग के दोषी पाए जाने पर भी वे उनके साथ खड़े रहेंगे जैसे सवालों के जवाब में सर्व अजा के पदाधिकारी चुप हैं, लेकिन उनकी मांग है कि नपा अध्यक्ष तथा उनके परिवार के खिलाफ दर्ज मामला खारिज हो। इस पर एसपी आशुतोष सिंह का कहना है कि पुलिस का अपना विवेक है और जांच में जो भी दोषी होंगे, उन पर जरूर कार्रवाई होगी। अत: पुलिस (Police) को निष्पक्ष जांच करने दें। जांच में किसी भी समाज के लोगों को बाधा नहीं बनना चाहिए।

 

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

CG टीचर पति के स्कूल के सामने पत्नी और बेटी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़.सरगुजा। जिले के कुन्नी में झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार को टीचर पति के स्कूल के सामने पत्नी और पुत्री की फांसी पर लटक कर जान दे दी। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस (Police) ने पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है. पूरा मामला कुन्नी पुलिस चौकी इलाके का है.

जानकारी के अनुसार, कुन्नी शासकीय माध्यमिक शाला के पास एक टीचर की पत्नी और पुत्री की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका की पहचान मीना गुप्ता (35) और पुत्री आस्था गुप्ता (7) के रूप में हुई है. पति संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में टीचर के पद पर पदस्थ हैं. पति संजय और पत्नी मीना के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. इसके बाद अब पत्नी मीना ने अपनी बेटी के साथ पति के स्कूल के सामने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

राज्यसभा में बवाल, कांग्रेस एमपी की सीट के नीचे मिला नोटों का बंडल!

राज्यसभा में उस वक्त हंगामा मच गया जब सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि गुरुवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने सूचित किया कि सीट नंबर 222 के पास से नकदी बरामद हुई है. यह सीट तेलंगाना से राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है.

शुक्रवार को राज्यसभा में उस समय हंगामा मच गया जब कांग्रेस के बेंच के नीचे नोटों की गड्डी मिलने की खबर सामने आई. सभापति जगदीप धनखड़ ने इस मामले को गंभीर बताते हुए सदन को जानकारी दी कि इसकी जांच जारी है.

सीट नंबर 222: अभिषेक मनु सिंघवी

असल में सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि गुरुवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने सूचित किया कि सीट नंबर 222 के पास से नकदी बरामद हुई है. यह सीट तेलंगाना से राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है. इस मामले की जांच नियमों के अनुसार की जा रही है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Chhattisgarh में बढ़ेगी ठंड, इस दिन से बारिश के असार

रायपुर। छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में ठंड का असर आज से भी देखने का मिल सकता है। शुक्रवार से उमस और गर्मी जैसे हालात से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, Chhattisgarh प्रदेशभर में तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा. राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में यह गिरावट 3 से 4 डिग्री तक हो सकती है.

Chhattisgarh दक्षिण बस्तर में जारी रहेगा बारिश का दौर

दक्षिण छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे वहां न्यूनतम तापमान में सिर्फ 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है.

8 और 9 दिसंबर को बारिश के आसार

Chhattisgarh मौसम विभाग ने 8 और 9 दिसंबर को प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है. बीते दिनों बादल और हल्की बारिश के कारण ठंड का असर कम हो गया था. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया था.

अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग सबसे गर्म

Chhattisgarh 6 दिसंबर को राजधानी का आकाश मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 33.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुर: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 19°C

माना: अधिकतम 32.3°C, न्यूनतम 19.2°C

बिलासपुर: अधिकतम 31.6°C, न्यूनतम 18°C

अंबिकापुर: अधिकतम 28.4°C, न्यूनतम 9.4°C

पेंड्रारोड: अधिकतम 29.2°C, न्यूनतम 13.4°C

जगदलपुर: अधिकतम 31.3°C, न्यूनतम 22.6°C

दुर्ग: अधिकतम 33.6°C, न्यूनतम 17.4°C

जानें मौसम विशेषज्ञ ने क्या कहा-

Chhattisgarh मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

CG ऑडियो वायरल, कारोबारी ने धमकी देते हुए बोलें, “सरकार हमने बनाई, CM साय और मंत्री ओपी से बात कराऊं क्या?”

रायपुर। Chhattisgarh की राजधानी रायपुर में एक कारोबार द्वारा GST विभाग की महिला इंस्पेक्टर को धमकाने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब महिला अधिकारी ने कारोबारी से उसकी फर्म के संचालन की स्थिति पूछी। प्रश्न इतना ही था कि “क्या आपकी फर्म चल रही है या बंद?” लेकिन कारोबारी ने इस साधारण प्रश्न पर अपना आपा खो दिया और महिला अधिकारी को फोन पर धमकाना शुरू कर दिया।

CM साय और मंत्री ओपी से बात कराऊं क्या…

कारोबारी ने बातचीत के दौरान महिला अधिकारी पर रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाते हुए कहा, “हम लोगों ने ही सरकार बनाई है। विष्णुदेव साय से मेरे बारे में पूछ लेना। मैं तुम्हें ट्रैप करा दूंगा।” इसके अलावा उस व्यापारी ने महिला अधिकारी की शिकायत करने के लिए ओपी चौधरी को बुलाने तक की बात कह डाली। इस पूरे संवाद की वॉयस रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

वायरल वीडियो को कांग्रेस ने किया पोस्ट

INC कांग्रेस ने इस ऑडियों को पोस्ट कर लिखा है कि – सुनिए मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के करीबी लोग किस कदर अहंकार के नशे में चूर हैं। सत्ता के मद में चूर व्यापारी ने अपना कर्तव्य निभा रही महिला जीएसटी अधिकारी को झूठे मामले में फंसाने तक की दे डाली धमकी। इसीलिए तो हम पूछ रहे हैं की “सरकार कौन चला रहा है ???”

यहां सुने बातचीत का ऑडियो: INC कांग्रेस ने इस ऑडियों को पोस्ट

बता दें कि इस वायरल ऑडियो में जिस महिला इंस्पेक्टर और कारोबारी की आवाज सुनाई दे रही है, उनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। WebMorcha इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Ank Jyotish शुक्रवार 06 दिसबंर: जानें आज का शुभ रंग और कलर

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish शुक्रवार 06 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। Ank Jyotish मेहनत का अच्छा फल आपको प्राप्त होगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। आपके दिनभर के प्रयास सफल होंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक – 2

शुक्रवार का दिन मिलाजुला रह सकता है। Ank Jyotish कामकाज में छोटी-मोटी अड़चनें आ सकती हैं। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव है। दोस्तों संग मेलजोल बढ़ेगा। नौकरी के लिए प्रयास फलीभूत हो सकते हैं। साथी संग मेलजोल बढ़ेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 3

आज किस्मत का अच्छा साथ मिलने से आपके बहुत सारे काम जो लटके थे वे पूरे होंगे। Ank Jyotish दिनभर भागदौड़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों का साथ आपको मिलेगा जिससे आपको खुशी मिलेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 4

शुक्रवार आज आपको अपने मित्रों और परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। Ank Jyotish किस्मत का अच्छा साथ मिलने से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 5

शुक्रवार आज आपकी किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। लेकिन दोस्तों और परिवार के सदस्यों का साथ आपको भरपूर मिलेगा। Ank Jyotish आपको अपने क्रोध पर काबू पाना होगा नहीं तो नुकसान की संभावना है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 6

आज जो लोग पार्टनर की खोज रहे हैं तो आपकी तलाश आज खत्म होगी। Ank Jyotish आपको अधिक जोखिम लेने से बचना होगा। काम के संबंध में बदलाव ज़रूरी है इसलिए इसके लिए तैयार रहें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सफेद

अंक 7

शुक्रवार का दिन का ज्यादातर समय सुकून और शांति के साथ बीतेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी काम को लेकर आप ज्यादा उत्साहित न हो। Ank Jyotish नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 8

शुक्रवार आज का दिन उत्साह के साथ काम करने के लिए रहेगा। लोगों का अच्छा साथ आपको हासिल होगा। Ank Jyotish नई योजना पर कार्य करने में कामयाबी हासिल होगी। धन लाभ के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज शुक्रवार को आपके ऊपर लोगों का विश्वास कायम रहेगा। Ank Jyotish लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपको अपने साथी का विश्वास जीतना होगा तभी प्रेम में कामयाबी मिलेगी।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- पिंक

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Aaj ka Panchang 06 December 2024: दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

Aaj Ka Panchang 06 December 2024: ज्योतिष गणना के अनुसार, दैनिक पंचांग के आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और हिंदू धर्म में इस तिथि का खास महत्व माना गया है. क्योंकि इसी तिथि पर भगवान राम व माता सीता का विवाह हुआ था और इसे विवाह पंचमी कहा जाता है. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग- 06 December 2024 (Aaj Ka Panchang)

तिथि Aaj Ka Panchang

पञ्चमी – 12:07 पी एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 07:00 ए एम

सूर्यास्त का समय : 05:24 पी एम

चंद्रोदय का समय: 11:17 ए एम

चंद्रास्त का समय : 10:12 पी एम

नक्षत्र : Aaj Ka Panchang

श्रवण – 05:18 पी एम तक

आज का करण :

बालव – 12:07 पी एम तक

कौलव – 11:39 पी एम तक

आज का योग

ध्रुव – 10:43 ए एम तक

आज का वार : शुक्रवार

आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:

1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत:

2081 पिङ्गल

गुजराती सम्वत:

2081

चन्द्रमास:

मार्गशीर्ष – पूर्णिमान्त

मार्गशीर्ष – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Panchang)

आज अभिजित मुहूर्त 11:51 ए एम से 12:33 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 01:56 पी एम से 02:38 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 05:12 ए एम से 06:06 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 11:45 पी एम से 12:40 ए एम, दिसम्बर 07 तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Panchang)

दुर्मुहूर्त 09:05 ए एम से 09:47 ए एम, 12:33 पी एम से 01:15 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 10:54 ए एम से 12:12 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 02:48 पी एम से 04:06 पी एम तक रहेगा.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

बागबाहरा बिहाझर गांव में घुसा खूंखार भालू, शिक्षक समेत 3 ग्रामीणों को किया घायल

महासमुंद। आज गुरुवार देर शाम कुछ देर पहले बागबाहरा के समीपस्थ ग्राम बिहाझर में 2 खूंखार भालू घुस गया है। जिससे गांव में दहशत फैला हुआ है। बताया जा रहा है अब तक शिक्षक समेत 3 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना में गांव के शिक्षक खोगेश्वर साहू, सुखराम यादव और कीरित राम साहू पर जानलेवा हमला किया है। तीनों को बागबाहरा सामुदायिक केंद्र भेजा गया है। ग्रामीणों के अनुसार,तीनों घायल व्यक्ति अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले हैं। भालूओं की संख्या 2 बताई जा रही है।

गांव में भालू घुसने की सूचना फारेस्ट विभाग को दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक अपने 1 साल के बच्चे को लेकर गांव के गली में टहलने निकला था, ठीक उसी समय भालू से सामना हो गया और भालू उस पर आक्रमण कर दिया। जैसे-तैसे शिक्षक अपने बच्चे को लेकर एक घर में घायल अवस्था में घुसकर अपनी जान बचाई।

webmorcha.com
भालू के हमले से घायल

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

 

 

महासमुंद पूर्व पार्षद ने सिटी कोतवाली में दी गिरफ्तारी, भेजा गया जेल, नगर पालिका में घमासान जारी

महासमुंद। महासमुंद नगर पालिका में घमासान जारी है। 27 नवंबर की शाम हुई मारपीट मामले में पूर्व पार्षद पंकज साहू ने सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बयान देकर अपनी गिरफ्तारी दी है। पुलिस पंकज साहू को न्यायालय में पेश करने से पहले मेडिकल कॉलेज में चेकअप कराया एवं न्यायिक रिमार्ड पर जेल भेजा है।

बता दें, नगर पालिका परिषद में 27 नवंबर को पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग का पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच मारपीट हुई थी, इस पूरी घटना में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन अपराधिक मामला दर्ज किया है।  नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग की रिपोर्ट पर पूर्व पार्षद पंकज साहू के खिलाफ लूट गाली गलौज मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे धारों पर पुलिस ने रिपेार्ट दर्ज की है। बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे पूर्व पार्षद ने सिटी कोतवाली पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया और अपनी गिरफ्तारी दी है।

पूर्व पार्षद पंकज साहू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गिरफ्तारी देने से पहले दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि नगर वासियों के मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए वह बेगुनाह होते हुए भी गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के चुनाव से पहले नौटंकी कर सहानुभूति पाना चाहते हैं जिनके खिलाफ कई मामला दर्ज हैं। कलम के जोर पर लोगों को न्याय दिलाने का काम करता हूं, पूर्व पार्षद ने कहा कि 2010 इन्हीं के कार्यकाल में मेरा दुकान थोड़ा गया मेरे साथ मेरे पिता और भाई को जेल भेजा गया था।

नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के समर्थकों ने देर रात पूर्व पार्षद पंकज साहू के घर तोड़फोड़ करने वाले चार लोगों को पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार किया है, 27-28 नवंबर की देर रात घर में घुसकर तोड़फोड़ और जान से मारने की कोशिश करने पर पूर्व पार्षद की पत्नी ममता साहू ने भी नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र विक्की महिलांग, रूपेश महिलांग, शब्बीर और अन्य 10-15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दीपक सिंह ठाकुर, सुशील, नितिन राजपुरोहित और मनोज सोनी को गिरफ्तार का न्यायिक निर्माण पर जेल भेज दिया है। पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग और उनके पति त्रिभुवन महिलांग, अंकित महिलांग एवं पूर्व परिषद कपिल साहू, अरिश अनवर सहित सहित अन्य खरीफ 15 लोगों के विरुद्ध लूट, मारपीट, गाली गलौज, और जान से मारने की धमकी दी जाने की रिपोर्ट लिखाई।

इसी मामले में आज पुलिस ने सभापति बबलु हरपाल, दीपक चंद्राकर, सूरज नायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Maharashtra CM: PM मोदी ने हाथ मिलाते ही मुस्करा उठे शिंदे

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का राज प्रारंभ हो गया है. उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने डिप्‍टी CM की शपथ ली है. फडणवीस तीसरी बार देश के दूसरे सबसे बड़े राज्‍य महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री बने हैं. PM नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और तमाम मंत्रियों मुख्यमत्रियों की मौजूदगी में तीनों ने शपथ ली. लेकिन इसी बीच कई खुशनुमा पल देखने को मिले. जब एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण करके निकले तो PM मोदी के पास पहुंचे, उनसे हाथ मिलाया. इसी दौरान PM मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि वे ठहाका मारकर हंस उठे.

इससे पहले शिंदे के नाम पर एक बार फिर सस्पेंस हो गया था. लेकिन, अब BJP के संकटमोचक xfjh’k महाजन ने कहा, एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं. वे देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे. एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आजाद मैदान निकल चुके हैं. अजीत पवार पहले ही आजाद मैदान कूच कर चुके थे. देवेंद्र फडणवीस को मां ने तिलक लगाया, आरती उतारी और फिर शपथ ग्रहण के लिए भेजा. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है.

मुकेश अंबानी परिवार समेत शपथग्रहण समारोह में पहुंचे

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और उनकी पत्‍नी राधिका अंबानी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आजाद मैदान पहुंचे. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, रणबीर कपूर, बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला भी समारोह में शामिल हुईं.

बीजेपी को मिल सकते हैं 21-22 विभाग

शपथ ग्रहण के बाद अब तीनों पार्टियों के बीच मंत्रिमंडल और विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा. बीजेपी को 21 से 22 विभाग मिलने की संभावना है. जबकि शिवसेना ने 16 सीटें मांगी हैं, लेकिन उसे 12 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं, अजित पवार को 9 से 10 विभाग मिलने की चर्चा है.

2014 में पहली बार बने थे CM

देवेंद्र फडणवीस 2014 में पहली बार सीएम बने थे. उन्होंने 5 साल सरकार चलाई और 2019 में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं. लेकिन पार्टी सरकार नहीं बना पाई. ढाई साल बाद बीजेपी ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाई और फडणवीस डिप्टी सीएम बनाए गए.

‘सब मिलकर चलाएंगे सरकार’

बुधवार सुबह बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम चेहरे के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगी. उसके बाद महायुति नेताओं की बैठक हुई और फडणवीस के नाम समर्थन पत्र तैयार किया गया. शिंदे, पवार और फडणवीस राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया. उसके बाद तीनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘2022 में इसी जगह फडणवीस ने मेरे नाम (सीएम पद के लिए) का प्रस्ताव रखा था और आज मैं भी इसी जगह फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रख रहा हूं.’ फडणवीस ने कहा, ‘मुख्यमंत्री का पद एक तकनीकी व्यवस्था है. हम तीनों मिलकर सरकार चलाएंगे.’

महाराष्ट्र का सियासी समीकरण

महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं. बहुमत के लिए 145 सीटें जीतना जरूरी है. इस चुनाव में बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 132 सीटें जीतीं. दूसरे नंबर पर 57 सीटों के साथ शिवसेना आई. तीसरे नंबर पर 41 सीटें जीतकर अजित पवार की एनसीपी रही. JSS को 2 और RSJP को एक सीट पर जीत मिली. बीजेपी ने इस बार चुनाव में 149 उम्मीदवार उतारे थे. जबकि शिवसेना ने 81 और एनसीपी ने 59 प्रत्याशियों को टिकट दिया था.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें