धमतरी, स्कूल में छात्र ने शिक्षकों पर किया चाकू से हमला, मचा हड़कंप

धमतरी। छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं इस हद तक बढ़ गई हैं कि अब शिक्षा के मंदिरों भी इसकी असर पहुंच चुका है। कुछ ऐसा ही एक घटना धमतरी जिले से सामने आया है. जहां स्कूली छात्र ने शिक्षकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए आनन–फानन में हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है. घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के हटकेशर वार्ड स्थित सर्वोदय स्कूल में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने शिक्षकों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल शिक्षकों के नाम जुनैद और कुलप्रीत आजमानी है.

बताया जा रहा है छात्र किसी बात को लेकर गुस्से में था. गुस्से में आकर उसने अचानक चाकू निकालकर शिक्षकों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बहरहाल, घायल दोनों शिक्षकों का हॉस्पीटल में उपचार जारी है.

webmorcha.com
धमतरी, स्कूल

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

देवभोग बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि, ग्रामीण के आंसू नम हुए

गरियाबंद। जिले के देवभोग (Devobhog) में पिता की मौत के बाद बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई. दरअसल देवभोग निवासी हरलाल सिन्हा (47 वर्ष) की आज आकस्मिक मौत हो गई. उनके बेटे नहीं थे, तीन बेटिया हैं. ऐसे में उनकी तीनों बेटियों ने न केवल कंधा दिया बल्कि श्मशान घाट तक अंतिम सफर तय कर अपने पिता को मुखाग्नि भी दी.

आंखों को नम कर देने वाले इस पल में बेटियों के इस साहसिक पल की सभी सराहना कर रहे. देवभोग (Devobhog) मांझी पारा निवासी हरलाल सिन्हा(47 वर्ष) की तीन बेटिया हैं. बड़ी बेटी रानी, मंझली बेटी भूमि व छोटी बेटी भावना हैं. तीनों बेटियों ने अपने पिता को कंधा देकर मुखाग्नि भी दी. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नगर के कई वरिष्ठ व परिवार के लोग शामिल हुए.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

गरियाबंद डाक्टरों की चेतावनी देंगे सामूहिक इस्तीफा, यदि नहीं हुई BMO पर कार्रवाई

गरियाबंद। फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा विशेषज्ञों ने लामबंद होकर खंड चिकित्सा आधिकारी (BMO) डॉ. वीरेंद्र हेरोदिया की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. चिकित्सकों ने कहा है कि जिम्मेदार अधिकारी द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसकी शिकायत जिला चिकित्सा अधिकारी गरियाबंद और प्रदेश के हेल्थ मिनिस्टर से भी की गई थी.

शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज चिकित्सा अधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है. वहीं इस संबंध में डॉक्टरों ने आज राजिम MLA रोहित साहू से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया और लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

चरित्र पर शंका: पत्नी डंडे से पीट-पीट कर हत्या, पत्थर से बांधकर तालाब में लगाया ठिकाना, हत्यारा पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़. कोरबा। बेहरम पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी साइकिल पर लाश को बांधकर नकटी बांध पहुंचा. फिर शव को पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना पाली थाना क्षेत्र के धौराभांठा गांव की है.

जानकारी के अनुसार, पति को पत्नी के चरित्र पर शंका था. इसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था. तीन दिन पहले तैश में आकर आरोपी ने पत्नी को डंडे से जमकर पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने शव को साइकिल से बांधकर गांव के पास के बांध पर लेकर आया. फिर शव को भारी पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया..

पत्नी के शव को ठिकाने लगाकर पति खुद थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस दौरान पति से भी पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा. कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले की खुलासा हुआ. पुलिस (Police) ने आरोपी पति उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मृतिका ईश्वरी कुमारी के शव को एसडीआरएफ टीम की मदद से काफी मशकत के बाद बांध से बाहर निकल लिया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

शिवसेना के आमंत्रण कार्ड में शिंदे का नाम नहीं! क्या? अभी बाकी है ट्विस्ट?

Maharashtra twist: महाराष्ट्र के मुंबई के आजाद मैदान में नई सरकार का शपथ होना है. देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के CM पद की शपथ लेंगे. उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार के उप CM पद की शपथ ग्रहण की चर्चा है, लेकिन आखिरी दौर तक ट्विस्ट कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक मजेदार बात सामने आ रही है कि शिवसेना के आमंत्रण पत्र में एकनाथ शिंदे का नाम नहीं है सिर्फ फडणवीस का नाम लिखा है. उधर NCP के निमंत्रण पत्र में अजीत पवार का नाम साफ-साफ लिखा है. इसका मतलब तो यही है कि अभी भी एकनाथ शिंदे का प्रेशर पॉलिटिक्स का गेम अभी भी जारी है.

गृह विभाग की मांग को लेकर अड़े..

बता दें, इस बात को बल इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि शिंदे लगातार गृह विभाग की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. इसलिए ये प्रेशर पॉलिटिक्स का गेम अभी भी जारी है. इन सबके बीच शिवसेना MLA उदय सामंत ने कहा कि हम चाहते हैं कि एकनाथ शिंदे डिप्टी CM के तौर पर शपथ लें. उन्होंने तो यह भी कह दिया कि अगर शिंदे डिप्टी CM नहीं बनते हैं तो हम में से भी कोई मंत्री नहीं बनेगा.

शपथ ग्रहण के लिए आजाद मैदान पहुंच रहे नेता..

उधर मुंबई के आजाद मैदान पर होने वाला शपथ ग्रहण के लिए नेता पहुंच रहे हैं. बिहार के CM नीतीश कुमार मुंबई पहुंच चुके हैं. इसके अलावा बिहार के उप CM विजय कुमार सिन्हा भी गुरुवार को मुंबई पहुंचे. वे भी महाराष्ट्र में CM शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. सिन्हा शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पहले मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और भगवान गणपति के दर्शन किए और पूजा अर्चना की. शपथ ग्रहण शाम को साढ़े पांच बजे होना है.

देवेंद्र फडणवीस ने किए मुंबा देवी के दर्शन

वहीं शपथ ग्रहण से पहले महाराष्ट्र के होने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबा देवी मंदिर पहुंचे. उन्होंने यहां और दर्शन और पूजन किए. इसके बाद वह यहां से घर के लिए रवाना हो गए. बता दें कि मुंबा देवी से पहले फडणवीस सिद्धिविनायक पहुंचे थे और बप्पा के दर्शन किए थे. शपथग्रहण में मुंबई के सभी बड़े उद्योगपतियों, उन फिल्मी सितारों जिन्हें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुलाया गया था. इसके साथ कुछ साधु-संतों और लाडकी बहना योजना के लाभार्थियों को भी न्योता दिया गया है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Pushpa 2: ‘हर सीन पैसा वसूल, पुष्पा-2 देखने के बाद फैंस हुए फिदा

Pushpa 2: साल 2025 के पहले एक शानदार मुवी रिलीज आज हुई है। वर्ष 2024 की शुरुआत से पहले ही एक फिल्म ‘पुष्पा-2’ (Pushpa 2) की खूब चर्चा हो रही थी. फिल्म के पहले पार्ट में डायलॉग, गाने और हर सीन को लोगों ने पसंद किया था. आज ‘Pushpa 2’ रिलीज हो गई है. रिलीज के साथ ही फिल्म खूब वाहवाही लूट रही है.

फिल्म देखकर आए दर्शकों ने फिल्म की बहुत ही प्रशंसा की. दर्शक सुजीत ने बताया कि जिस तरह से अल्लू अर्जुन ने पुष्पा में भरपूर एक्टिंग और एक्शन दिखाए थे. उसी तरह का नजारा इस फिल्म में भी देखने को मिला है. उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई. उन्होंने बताया कि रश्मिका मंदाना की एक्टिंग भी काफी अच्छी रही. उन्होंने फिल्म को 10 में से 9 नंबर दिए है.

‘Pushpa 2 पब्लिक रिव्यू (Pushpa 2 Review In Hindi)

सुजीत कहते हैं, ये फिल्म बहुत कमाल है. मैं तो कहता हूं कि हर कोई इसे देखे. फैमिली को भी साथ लाए. वो कहते हैं न कि जंगल में अगर हिरण 2 कदम पीछे हटाए तो शेर आता है और शेर 2 कदम पीछे हटाए तो पुष्पा आता है. मजा आ गया.’

पैसा वसूल है फिल्म

अंकित ने बताया, ‘फिल्म बहुत अच्छी है. एक-एक सीन पैसा वसूल है.’ मूवी के डायलॉग कि यदि बात की जाए तो दर्शकों को काफी पसंद आए. फिल्म के बारे में बात करते हुए फैंस ‘पुष्पा ब्रांड हैं’ जैसे कई डायलॉग बोलते हुए नजर आए.

हर किसी को दी मूवी देखने की सलाह

तमाम फैंस ने ‘पुष्पा-2’  को देखने की सलाह दी. फैंस का कहना है कि हर किसी को इस मूवी को देखना चाहिए. कुछ फैंस ऐसे भी हैं, पुष्पा-2 को पहले पार्ट से भी मजेदार बताया.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Pushpa 2: स्टोरी से एक्शन तक, ये रहा अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ देखने की 5 कारण

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के रिलीज होने के 5 दिन पहले ही इस फिल्म के लिए एडवांस टिकट बुकिंग प्रारंभ हो गई थी और सिर्फ आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में ही नहीं, बल्कि पूरे इंडिया में ये फिल्म फर्स्ट डे पर हाउसफुल हो गई. आखिर Pushpa 2 में ऐसी क्या बात है, जो ऑडियंस इसे देखने के लिए ऑफिस से भी छुट्टी ले रही है. तो आइए इस बारे में विस्तार से बात करते हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म में आखिर कौन सा फॉर्म्युला उपयोग हुआ है, जिसने लोगों को अपना दीवाना बना दिया.

अल्लू अर्जुन: ‘Pushpa 2’ अल्लू अर्जुन की दूसरी पैन इंडिया फिल्म है. लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले से ही हिंदी ऑडियंस में भी वो बहुत लोकप्रिय थे और इसकी वजह है उनकी सैटेलाइट चैनल और यूट्यूब पर रिलीज होने वाली हिंदी में डब की हुई फिल्में. जो ऑडियंस अल्लू अर्जुन को पुष्पा 1 के बाद जानने लगी है, उन्होंने भी पिछले 2 सालों में अल्लू अर्जुन की फिल्में ओटीटी, यूट्यूब पर देख ली हैं और यही वजह है कि अल्लू अर्जुन खुद एक पैन इंडिया ब्रांड बन गए हैं. अल्लू अर्जुन का ये क्रेज ऑडियंस को थिएटर तक खींच लाता है और फिर अल्लू अर्जुन की एक्टिंग उन्हें निराश नहीं करती.

दमदार स्टोरी

साल 2021 में जब Pushpa  रिलीज हुई थी, तब ये फिल्म तो खूब चली थी. लेकिन इस फिल्म की कहानी, पुष्पा के किरदार और उसके रवैये को लेकर कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की थी. फिल्म को मिली सफलता के बाद मेकर्स इसे नजरअंदाज कर सकते थे. लेकिन ‘Pushpa 2’ में उन्होंने बता दिया कि उन कुछ लोगों ने ‘पुष्पराज’ को गलत समझा था. ‘वाइल्ड फायर’ होने के बावजूद पुष्पा महिलाओं के लिए एक जेंटलमैन है. मनोरंजन से भरपूर इस कहानी में एक्शन, इमोशन और कॉमेडी का सही से इस्तेमाल करते हुए निर्देशक सुकुमार एक अच्छी मसालेदार हैदराबादी बिरयानी ऑडियंस के सामने पेश करते हैं.

कॉमेडी में ट्रैजेडी और ट्रैजेडी में कॉमेडी

कई बार साउथ के फिल्ममेकर्स अपने हीरो को ‘लार्जर दैन लाइफ’ दिखाने के लिए अपनी फिल्मों को इतना डार्क बना देते हैं कि इंसान बोर हो जाता है. ये बोरियत सलार और कल्कि के समय महसूस हुई थी. अगले पार्ट के चक्कर में मेकर्स पहला पार्ट जिस तरह से खींचते हैं, वैसी कोशिश Pushpa 2 में बिल्कुल भी नहीं हुई है. इस फिल्म में जब ड्रामा होता है तो उसके साथ थोड़ी कॉमेडी भी आ जाती है. कॉमेडी का ये तड़का ट्रैजेडी को भी इंटरेस्टिंग बना देता है.

इस फिल्म का तो वायलेंस भी सही है

पुष्पा 2 में हर साउथ फिल्म की तरह खूब हिंसा दिखाई गई है. इस फिल्म में भी एनिमल, दसरा और सलार की तरह गुंडों के हाथ-पैर काटे गए हैं. लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार जब हम पर्दे पर वायलेंस देखते हैं तब हमारी आंखें बंद नहीं होती, हमें उन्हें देखकर घिन नहीं आती. हम खुश हो जाते हैं, हम गुस्से से ये बोल देते हैं कि और मारो. पर्दे पर हिंसा देख हम तालियां बजाने लगते हैं, क्योंकि इसके पीछे एक कारण है. सुकुमार अपने हीरो के साथ अपनी ऑडियंस को भी गुस्सा होने का कारण देते हैं, जिस वजह से पर्दे पर हो रही हिंसा हमें सही लगती है.

निर्देशन और एक्शन

एक्टर्स के साथ-साथ इस फिल्म को देखने की एक बड़ी वजह निर्देशक सुकुमार भी हैं. सुकुमार शुरुआत से लेकर आखिर तक हमें इस फिल्म से बांधे रखते हैं और ये फिल्म 3 घंटे 20 मिनट की है. 200 मिनट तक ऑडियंस को अपने साथ कनेक्ट करना आसान बात नहीं है. लेकिन सुकुमार वो कर दिखाते हैं. सुकुमार ने अपनी फिल्म में जो एक्शन दिखाया है, उसमें एक नयापन है. उनके आइडियाज बाकियों से अलग होते हैं. अल्लू अर्जुन का ‘Pushpa 2’ वाइल्ड फायर होने की एक बड़ी वजह ये भी है कि जहां बाकी फिल्ममेकर्स की सोच खत्म होती है, वहां सुकुमार का काम शुरू होता है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

MLA अजय चंद्राकर ने मिनिस्टर पद को लेकर दिया ये बयान, बोलें- CM का विशेषाधिकार

रायपुर। पूर्व मिनिस्टर और MLA अजय चंद्राकर के दिल्ली दौरे से छत्तीसगढ़ के सियासत में उबाल आ गया. MLA चंद्राकर ने दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी की है. चर्चा है की मिनिस्टर  के दो खाली पड़े पद में एक नाम अजय चंद्राकर का भी हो सकता है.

इस पूरे मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए MLA अजय चंद्राकर ने कहा कि मिनिस्टर बनना, नहीं बनना कब बनना और कैसे बनना है. यह विशुद्ध रूप से CM का विशेषाधिकार है. इस बारे में मुझे ना कुछ बोलना है. ना ही कुछ कहना है. खाली विभाग जो है. वे विभाग CM के पास हैं.

समस्याओं को लेकर गया था दिल्ली

दिल्ली दौरे को लेकर MLA अजय चंद्राकर ने कहा कि हम निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गए थे. कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर जा सकते हैं, जो केंद्र सरकार से संबंधित है. मैंने अपने सांसद से लेकर छत्तीसगढ़ के मिनिस्टर तोखन साहू के साथ में क्षेत्र की जो समस्याएं थी, केंद्र सरकार के समक्ष उसके बारे में ही चर्चा हुई.

नगरीय निकायों में विकास को लेकर कांग्रेस पर पलटवार

BJP की सरकार बनने के बाद निकायों में विकास नहीं होने के बयान पर MLA अजय चंद्राकर ने कहा कि विकास जिसका होना है, उसका तो पूरा विकास हो गया. रायपुर में कितने तालाबो का सौंदर्यीकरण हुआ है देखिए. ये कांग्रेस का विकास है रायपुर में.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

बागबाहरा धान खरीदी केंद्र से 25 बोरी धान चुरा ले गए चोर

महासमुंद। इन दिनों प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी किया जा रहा है। लाखों बोरी धान खरीदी केंद्रों में मौजूद है। इसी का फायदा उठाते हुए बागबाहरा ब्लॉक के बकमा धान खरीदी केंद्र से चोरों ने 25 बोरा धान चुरा ले गए। सूचना पर बागबाहरा पुलिस ने FIR दर्ज कर विवेचना में लिया है।

बकमा धान खरीदी केद्र प्रभारी राजेंद्र साहू ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि मातगुड़ा थाना कोमाखान जिला महासमुन्द का रहने वाला हूं। वर्तमान में प्राथमिक कृषि साख समिति बकमा में समिति प्रभारी के पद पर पदस्थ हूं। विगत दिन 25 नवंबर की दरमियानी रात करीब 12.20 बजे रात को अज्ञात चोरों द्वारा हमारे धान उपार्जन केन्द्र बकमा से 25 बोरी धान जिसमें प्रत्येक बोरी में 40-40 कि0ग्रा0 धान भरा था। जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गया है। जिसका मुल्य लगभग 25000/- रूपये है।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Chhattisgarh: हो जाए अलर्ट! ठंड के साथ इस दिन से बारिश के आसार

रायपुर Chhattisgarh । राजधानी रायपुर में छह डिग्री अधिक हो चुके रात के तापमान में आगामी 3 दिनों में गिरावट आने की वजह से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना हैं. शुष्क हवा के आगमन से उत्तरी इलाके में ठंड का असर ज्यादा होगा. बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण से बस्तर में रात का तापमान और मध्य इलाके में तापमान में कम गिरावट आएगी. रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ H पी चंद्रा के मुताबिक, 8 दिसंबर से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल-बारिश का दौर प्रारंभ हो जाएगा।

2 दिन तक हल्की बारिश के आसार

Chhattisgarh  पहले बस्तर में, फिर दो दिन तक मध्य हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम में बदलाव होने की वजह से तापमान में उस अवधि में फिर से बढ़ोत्तरी होगी. अभी प्रदेश में सरगुजा संभाग में उत्तर की शुष्क हवा का प्रवेश हो रहा है, वहां बस्तर के हिस्से में पूर्व की नमीयुक्त हवा आ रही है. नमी के प्रभाव से मध्य और दक्षिण में ठंड का अधिक प्रभाव नहीं होगा. मगर उत्तर में ठंड का आगामी चार दिन प्रभाव ज्यादा महसूस होगा. अनुमान है कि सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 5 से छह डिग्री, मध्य भाग में तीन से चार डिग्री और बस्तर संभाग के जिलों में एक से दो डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं.

छत्तीसगढ़ के मुख्य जिलों का तापमान

Chhattisgarh  मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में आंकड़ें जारी किए, जिसमें सूरजपुर का 29.4 डिग्री, बलरामपुर रामानुजगंज का 28.3 डिग्री, कोरिया का 29.2 डिग्री, सरगुजा का 29 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही का 29.8 डिग्री, कोरबा का 30.8 डिग्री, बिलासपुर का 32.2 डिग्री, रायपुर का 32.4 डिग्री, दुर्ग का 31.4 डिग्री, बालोद का 32.9 डिग्री, नारायणपुर का 30.2 डिग्री, बस्तर का 31.4 डिग्री और दंतेवाड़ा का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें