Home Blog Page 715

अब मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी, ISRO का सबसे आधुनिक सैटेलाइट लॉन्च, आपदाओं से पहले करेगा अलर्ट

1

ISRO भारत का सबसे एडवांस मौसम सैटेलाइट INSAT-3DS 17 फरवरी 2024 की शाम पांच बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया. श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC-SHAR) के दूसरे लॉन्च पैड से GSLV-F14 रॉकेट के जरिए इनसैट-3डीएस सैटेलाइट को उसकी तय कक्षा में छोड़ा गया. ये इस सीरीज का तीसरी पीढ़ी का सैटेलाइट है.

INSAT-3DS इस लॉन्चिंग में तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं. पहली ये कि यह GSLV की 16वीं उड़ान है. स्वदेशी क्रायो स्टेज की 10वीं उड़ान और स्वदेशी क्रायो स्टेज की सातवीं ऑपरेशनल फ्लाइट होगी. GSLV-F14 रॉकेट ने लॉन्चिंग के बाद इनसैट-3डीएस सैटेलाइट को उसकी तय कक्षा में पहुंचा दिया. इसके बाद ही सैटेलाइट के सोलर पैनल्स भी खुल गए हैं. यानी अब इसरो के इस सैटेलाइट को सूरज से मिलने वाली रोशनी से ऊर्जा मिलती रहेगी. यह काम करता रहेगा.

इसरो अब कौनसा सैटेलाइट लॉन्च करेगा?

यह सैटेलाइट 170 km पेरीजी और 36647 km एपोजी वाली अंडाकार जीटीओ कक्षा में चक्कर लगाएगा. सैटेलाइट का कुल वजन 2274 किलोग्राम है. इस सैटेलाइट को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने फंडिंग की है. इस सैटेलाइट में 6 चैनल इमेजर हौं. 19 चैनल साउंडर मेटियोरोलॉजी पेलोड्स मौजूद हैं. यह सैटेलाइट अपने पुराने सैटेलाइट INSAT-3D और INSAT-3DR के साथ मिलकर मौसम की जानकारी देगा.

webmorcha.com
ISRO

क्या-क्या काम करेगा ये सैटेलाइट?

– धरती की सतह, समंदर और पर्यावरण पर अलग-अलग स्पेक्ट्रल वेवलेंथ के जरिए नजर रखना.

– वायुमंडल के अलग-अलग मौसमी पैरामीटर्स का वर्टिकल प्रोफाइल देना.

– अलग-अलग जगहों से डेटा कलेक्ट करके उसे वैज्ञानिकों तक देना.

– राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान मदद करना.

सातवां सैटेलाइट लॉन्च होने जा रहा है

इनसैट-3 सीरीज के सैटेलाइट में छह अलग-अलग प्रकार के जियोस्टेशनरी सैटेलाइट्स है. सातवां सैटेलाइट कल लॉन्च होने जा रहा है. इनसैट सीरीज के पहले की सभी सैटेलाइट्स को साल 2000 से 2004 के बीच लॉन्च किया गया था. जिससे संचार, टीवी ब्रॉडकास्ट और मौसम संबंधी जानकारियां मिल रही थीं. इन सैटेलाइट्स में 3ए, 3डी और 3डी प्राइम सैटेलाइट्स के पास मौसम संबंधी आधुनिक यंत्र लगे हैं.

मौसम की सटीक जानकारी जरूरी

ये सभी यंत्र भारत और उसके आसपास होने वाले मौसमी बदलावों की सटीक और समय से पहले जानकारी देते हैं. इनमें से हर एक सैटेलाइट ने भारत और उसके आसपास के इलाकों में संचार और मौसम संबंधी तकनीकों को विकसित करने में मदद की है. इन सैटेलाइट्स का संचालन इसरो के साथ-साथ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) करता है. ताकि लोगों को प्राकृतिक आपदाओं के आने से पहले ही जानकारी दी जा सके. उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके.

भाठागांव बस स्टैंड में 4 करोड़ का सोना पकड़ाया, कुरियर बॉय अरेस्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

भाठागांव बस स्टैंड में 4 करोड़ का सोना पकड़ाया, कुरियर बॉय अरेस्ट

1

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाटागांव स्थिति न्यू बस स्टैंड से पुलिस (Police) ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक दो बैग में करीब 7 किलो सोने के जेवरों को बस से मुंबई ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा है। जानकारी के मुताबिक, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक कुरियर बॉय का काम करता है। इसी दौरान वे भाटागांव न्यू बस स्टैंड से दो बैग में करीब 7 किलो सोने के जेवरों को मुंबई ले जा रहा था। जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ से अधिक आंकी गई है।

सूचना के बाद CGST और SGST के अधिकारी थाने पहुंचे और आरोपी कुरियर बॉय से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी युवक ये सोना कहां से लाया इसकी जांच में पुलिस (Police) जुटी हुई है।

महासमुंद, सहकारी बैंक खाली, किसान परेशान, हाइवे में किया चक्काजाम

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

महासमुंद, सहकारी बैंक खाली, किसान परेशान, हाइवे में किया चक्काजाम

2
webmorcha.com
NH 53 नेशल हाइवे जक्का जामI जिला सहकारी बैंक में पैसा नही

महासमुंद। वृन्दावन टूरीडीह झलप के पास NH 53 नेशल हाइवे जक्का जाम जिला सहकारी बैंक में पैसा नही होने से किसान द्वारा जक्का जाम अभी कुछ देर पहले कर दी गई। हालांकि, पुलिस समझाइश के बाद किसान हाइवे से हटने की बात कही जा रही है।

किसानों ने बताया सुबह से बैंक में लाइन लगाना पड़ता है लेकिन पेमेंट देर रात तक की जाती है। उसमें भी जो रकम चाहिए होता है, उस हिसाब से पेेमेंट नहीं की जाती है। इसके कारण किसानों को पैसे लेने के लिए रोज-रोज आना पड़ता है।

webmorcha.com
NH 53 नेशल हाइवे जक्का जामI जिला सहकारी बैंक में पैसा नही

इसलिए हो रही परेशानी

झलप शाखा प्रबंधक गजमोहन साहू की मानें तो रोजाना करीब यहां 300 किसान पेमेंट के लिए आते हैं। यहां रोजाना करीब ढाई करोड़ की जरूरत है लेकिन, 1 करोड़ 30 लाख रुपए तक ही आता है। इससे किसानों को पूरा पेमेंट करने में दिक्कत हो रही है। आज अभी तक भुगतान नहीं है, बताया गया कि महासमुंद एक्किसिस बैंक से रकम निकल चुकी है। कुछ देर में यहां पेमेंट पहुंच जाएगा।

CG 2 लाख का 120 किलों बकरा हुआ चोरी, BJP नेता ने दर्ज करवाई FIR

कुछ देर के लिए हाइवे में लगी लंबी कतार

रोज-रोज से परेशान किसान आज हाइवे पर उतर गए और चक्का जाम कर दिए। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि इसकी खबर जैसे ही पुलिस को लगी तत्काल पहुंच कर किसानों को आश्वासन देकर सड़क को फ्री करवाए जाने की खबर है।

उफ्लला कार? थोड़ा करना पड़ेगा इंतजार, इंडिया में जल्द होगी लॉन्च

बतादें, जिले के सभी सहकारी बैंकों का यही हाल है। किसानों को एक बार बार में पूरा पेमेंट देने में बैंक असफल साबित हो रहा है। यहीं नहीं किसानों को देर शाम पेमेंट करने से किसानों को सुबह से शाम तक बैंकों के सामने अपना दिन गुजारना पड़ रहा है।

https://www.facebook.com/webmorcha

किसान हो रहे परेशान

किसानों को मांग के अनुरूप बैंकों रकम नहीं मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, इस समय वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा है। लेकिन बैंक द्वारा मांगे गए रकम नहंी देने के कारण बैंकों के बार-बार चक्कर काटना पड़ रहा है।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

CG 2 लाख का 120 किलों बकरा हुआ चोरी, BJP नेता ने दर्ज करवाई FIR

1
webmorcha.com
120 किलों बकरा

सरगुजा। जिले के BJP  नेता के बेशकीमती बकरा को लग्जरी कार सवार चोरी कर ले गए। जिस बकरे की चोरी हुई वह आम बकरा नहीं, बल्कि 120 किलो का बकरा था, जिसे वे परिवार के सदस्य की तरह रखते थे। चोर CC टीवी कैमरे में कैद हो गए। उनका लोकेशन भी दिया गया, लेकिन रघुनाथपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आक्रोशित लोग एसपी से मिलने अंबिकापुर पहुंच गए।

मामला सरगुजा जिले के रघुनाथपुर का है। BJP नेता सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा छह सालों से पालकर रखे गए बकरे (शेरू) को 08 फरवरी की सुबह हुंबई वर्ना कार क्रमांक CG 07सीपी 1177 में सवार युवक चोरी कर ले गए। इसकी सूचना कुछ घंटे बाद ही पुलिस चौकी रघुनाथपुर को दी गई। सुरेश गुप्ता के घर के सामने लगे सीसी कैमरे में चोरी की घटना एवं कार भी कैद हो गई।

यहां पढ़ें: उफ्लला कार? थोड़ा करना पड़ेगा इंतजार, इंडिया में जल्द होगी लॉन्च

सुरेश गुप्ता ने बताया कि कार का नंबर सहित यहां से भागने के बाद भिलाई टोल प्लाजा को पार करने की भी जानकारी रघुनाथपुर पुलिस को उपलब्ध कराई गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस चौकी प्रभारी संत कुमार चौहान से बार-बार आग्रह किए जाने पर वे फांसी लगा लेने की बात कहते हैं। इससे परेशान होकर सुरेश गुप्ता सहित रघुनाथपुर के लोग एसपी से मिलने अंबिकापुर पहुंच गए। सुरेश गुप्ता ने बकरे का नाम शेरू रखा था। उन्होंनें करीब 6 साल से परिवार के सदस्य की तरह रखा था। वह उनके निर्देश को भी समझता था। वे उसे कभी बांधकर नहीं रखते थे। 120 किलो वजनी बकरे के लिए उन्हें 2 लाख रुपये तक का ऑफर मिला था, लेकिन उसे परिवार का सदस्य बताकर उन्होंने बेचने से इंकार कर दिया था। Police की हीलाहवाली कार्रवाई से परिजनों में आक्रोश है।

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

उफ्लला कार? थोड़ा करना पड़ेगा इंतजार, इंडिया में जल्द होगी लॉन्च

0

उफ्लला कार?: भारत में परफॉर्मेंस सेंट्रिक कारों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इन कारों में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले थोड़ा अधिक इंजन पॉवर मिल जाता है. टाटा, महिंद्रा, हुंडई और स्कोडा समेत कई कंपनियां अपनी कारों की परफॉर्मेंस एडिशन को लाती रहती हैं. इन कंपनियों की परफॉर्मेंस एडिशन कारें कम कीमत में ग्राहकों को महंगी कारों के मुकाबले एक बेहतर ऑप्शन देती है.

हुंडई मोटर्स इंडिया, जो पहले से ही आई20 एन लाइन और वेन्यू एन लाइन के लिए पॉपुलर है, क्रेटा एन लाइन को पेश करने के लिए तैयार है, और इस साल के अंत में वरना के स्पोर्टियर एन लाइन वर्जन आने की संभावना है. इस बीच, टाटा मोटर्स आने वाले महीनों में बेहतर परफॉर्मेंस वाले अल्ट्रोज़ रेसर एडिशन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हम आज आपको यहां इन तीन परफॉर्मेंस सेंट्रिक कारों के बारे में बताने वाले हैं.

webmorcha.com
टाटा अल्ट्रोज रेसर

टाटा अल्ट्रोज रेसर

टाटा अल्ट्रोज रेसर को 2023 ऑटो एक्सपो और बाद में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में पेश किया गया. इसमें लगा एक पॉवरफुल 1.2L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 120bhp का पावर आउटपुट और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसका मुकाबला हुंडई i20 एन लाइन से होगा. साथ ही इसमें विभिन्न स्पोर्टी एलिमेंट्स जैसे बोनट पर रेसिंग स्ट्राइप्स, ब्लैक-आउट हेडलैंप, ब्लैक-आउट रूफ, ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील और खास रेसर बैज के साथ, अल्ट्रोज़ रेसर काफी आकर्षक लगती है. साथ ही इंटीरियर भी उतना ही स्पोर्टी है, जिसमें नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7.0-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एक एयर प्यूरीफायर और 6 एयरबैग, रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग और अन्य कई प्रदर्शन-सेंट्रिक डिजाइन एलिमेंट्स हैं.

webmorcha.com
हुंडई क्रेटा एन-लाइन

हुंडई क्रेटा एन-लाइन

हुंडई क्रेटा एन लाइन में खास डिजाइन एलिमेंट्स होंगे जो इसे स्टैंडर्ड क्रेटा से अलग करेंगे. इसमें एक यूनिक फ्रंट ग्रिल, पियानो ब्लैक फिनिश सराउंड के साथ हेडलैंप, फॉक्स ब्रश एल्यूमीनियम के साथ बड़े एयर इनलेट, एक अपडेटेड बम्पर, और नए डिजाइन किए गए 18-इंच के अलॉय व्हील्स शामिल हैं. इसमें खास एग्जॉस्ट टिप्स के साथ साइड स्कर्ट और रियर बम्पर पर एन लाइन बैजिंग शामिल होगी. क्रेटा एन लाइन इंटीरियर में रेड एक्सेंट के साथ, खास एन लाइन बैजिंग और स्पोर्टी अपहोल्स्ट्री शामिल होगी. इसमें एक 160bhp, 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ DCT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा.

webmorcha.com
हुंडई वरना एन-लाइन

हुंडई वरना एन-लाइन

हुंडई वरना एन लाइन के भी भारत में आने की संभावना है, इसकी लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में आधिकारिक डिटेल्स की पुष्टि होना बाकी है. हालांकि, अगर यह बाजार में आती है तो इसमें 160bhp, 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलने की उम्मीद है.

आज बनेगा इतिहास, ISRO ‘नॉटी बॉय’ सैटेलाइट करेगा लॉन्च, जानें मिशन

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

आज बनेगा इतिहास, ISRO ‘नॉटी बॉय’ सैटेलाइट करेगा लॉन्च, जानें मिशन

1

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज मौसम की सटीक जानकारी देना वाला सैटेलाइट लॉन्च करेगा. मौसम की सटीक जानकारी देने वाला सैटेलाइट INSAT-3DS आज यानी 17 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. इसका उपनाम ‘नॉटी बॉय’ रखा गया है.

ISRO ने कहा है कि GSLV -एफ14 शनिवार शाम 5.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा. उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में तैनात होगा. यह रॉकेट का कुल मिलाकर 16वां मिशन होगा और स्वदेशी रूप से विकसित क्रायोजेनिक इंजन का उपयोग करके इसकी 10वीं उड़ान होगी.

बता दें कि इनसैट-3 DS उपग्रह भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किए जाने वाले तीसरी पीढ़ी के मौसम विज्ञान उपग्रह का अनुवर्ती मिशन है, और यह पूरी तरह से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है. ISRO ने कहा है कि ‘जीएसएलवी-एफ14/इनसैट-3डीएस मिशन: 17 फरवरी, 2024 को 17.35 बजे प्रक्षेपण के लिए 27.5 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.’

webmorcha.com
ISRO

क्या करेगा ‘नॉटी बॉय’

‘नॉटी बॉय’ का वजन 2274 किलोग्राम है. सैटेलाइट एक बार चालू होने के बाद अर्थ साइंस, मौसम विज्ञान विभाग (IMD), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT), मौसम पूर्वानुमान केंद्र और भारतीय राष्ट्रीय केंद्र के तहत विभिन्न विभागों के लिए काम करेगा. यह 51.7 मीटर लंबा रॉकेट इमेजर पेलोड, साउंडर पेलोड, डेटा रिले ट्रांसपोंडर और सैटेलाइट एडेड सर्च एंड रेस्क्यू ट्रांसपोंडर ले जाएगा. इसका उपयोग बादल, कोहरा, बारिश, बर्फ और उसकी गहराई, आग, धुआं, भूमि और समंदरों पर शोध करने के लिए किया जाएगा.

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Ank shastr: 17 इंस अंक वालों के लिए खास होगा दिन, जानें लक्की रंग और नंबर

0
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष Ank Jyotish आज

Ank shastr: 17 फरवरी शनिवार: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों अर्थात 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित Ank shastr

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

कोई नजदीकी लोग की दुघर्टना से मन व्यतित हो सकता है। यह वक्त शांत रहने और आत्मनिरीक्षण करने का है। आध्यात्मिकता, प्रवचन या योग-ध्यान से लाभ लें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पिंक

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

अपने विचारों को संयमित रखें। अपनी देखभाल आज महत्वपूर्ण है वित्तीय सुरक्षा आज आपकी सूची में पहले नंबर पर रहेगी। अगर आप व्यापार में कोई जोखिम लेने वाले है तो सोच समझ कर ही निर्णय लें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

यह वक्त आपके लिए सौअच्छा होगा। पदोन्नति या वेतन में वृद्धि से आपका मूड अच्छा हो सकता है। अपने नए और पुराने दोस्तों की कंपनी का मज़ा ले। सावधानी से यात्रा करें और प्रियजनों को नजरअंदाज न करें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- रेड

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

कोई महत्वपूर्ण लोग को आपके वक्त और ध्यान की आवश्यकता हो सकती है। आज आप अच्छे और बुरे दोनों अनुभवों का आनंद लेंगे। आप असम्भव को संभव करने में पूरी तरह से सक्षम है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

आपके कार्य में यह वक्त आपके लिए शानदार है। आपको अपनी मेहनत का इनाम मिलेगा और यात्रा का भी अवसर मिलने वाला है। रोमांस में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

शनिवार को अपनी भावनाओं को व्यक्त करना एक बुरा विचार नहीं है खासकर जब आप किसी समस्या में है। दोस्तों के साथ घूमने जाना कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। अपने परिवार को समय दें।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

इस समय यात्रा करने या नया कुछ पढ़ने की संभावना है। किसी चीज़ पर रिसर्च अभी आपको लुभा रही है। अध्यापक या सलाहकार की सलाह के बाद ही कोई निर्णय लें। भाग्य आपके साथ है, शायद कोई अप्रत्याशित धन भी आपका इंतज़ार कर रहा है।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

शनिवार को बातचीत आज का मंत्र है और आज अवसरों की दुनिया आपके सामने खुल जाएगीI अपने विचारों को साझा करें और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ जुड़ेंI लोगों से मिलने और नए दोस्त बनाने में अपनी ऊर्जा खर्च करना फायदेमंद होगा।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

शनिवार को जो चीज़ें आपके नियंत्रण में नहीं हैं, उनके लिए अनजाना और दोषी महसूस कर सकते हैं। अतीत से कोई चिंता फिर आपको परेशान करेगी। अपने अंतर्ज्ञान का पालन करें और जो आपके शारीरिक व भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए अच्छा हैं, वो करें।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

CG बाबा का पाखंड, पैसे की बारिश का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

0

छत्तीसगढ़। बिलासपुर रतनपुर क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में एक ढोगी बाबा ने कुंवारी युवती की पूजा कर पैसे बरसाने का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस (Police) ने पाखंडी और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल एक आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ASP अर्चना झा ने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रहने वाली दो किशोरियों ने दुष्कर्म की शिकायत की है।

पीड़ित किशोरियों ने बताया कि उनकी पहचान की युवती धनिया बंजारे(42) निवासी बालपुर थाना सरसींवा ने कुंवारी लड़कियों की पूजा कर रुपये बरसाने वाले बाबा के संबंध में बताया था। युवती और उसके साथी हुलसी रात्रे निवासी भाठागांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के झांसे में आकर अपने माता-पिता के साथ बिलासपुर आ गए।

किशोरी ने स्वजन को आपबीती सुनाई

यहां बस स्टैंड में उनकी पहचान पंडित ठाकुर बाबा कुलेश्वर राजपूत निवासी लिंगियाडीह और कन्हैया से कराई गई। दोनों उन्हें लेकर मदनपुर में रहने वाले गणेश साहू के मकान में लेकर गए। वहां पर पाखंडी ने पूजा-पाठ का ढोंग किया। इसके बाद एक किशोरी को लेकर कमरे के अंदर चला गया। अंदर में उसने किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके कुछ देर बाद दूसरी लड़की को अंदर लेकर गया। उसके साथ भी पाखंडी ने शारीरिक संबंध बनाए। बाद में एक किशोरी को दो हजार रुपये और एक को चार हजार रुपये बरसने की जानकारी देकर रुपये दे दिए। रुपये लेकर स्वजन किशोरी को साथ ले गए। रास्ते में किशोरी ने स्वजन को आपबीती सुनाई। इसके बाद स्वजन रतनपुर थाने पहुंचे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर पाखंडी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

और भी मामले आ सकते हैं सामने

कोटा SDOP सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि आरोपित लोगों को पूजा के बाद रुपये बरसने की बात कहता था। उसने एक किशोरी की पूजा के बाद एक लाख रुपये बरसने की बात कही थी। एक किशोरी ने पूजा के बीच ही रुपये पकड़ना शुरू कर दिया। इसके कारण केवल 12 हजार मिलने की बात कही थी। इधर दो मामलों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपित ने और भी घटनाओं को अंजाम दिया है। उससे पूछताछ में और भी मामले सामने आ सकते हैं।

पाखंडियों की सूचना दें पुलिस को

ASP अर्चना झा ने कहा कि रुपयों का लालच देकर आरोपित ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। उसने और लोगों को भी इस तरह अपने झांसे में लिया होगा ऐसी आशंका है। उन्होंने पीड़ितों को पाखंडियों की सूचना देने की अपील की है।

दुष्कर्म के बाद ढंक देता था काले कपड़े से

पीड़ितों ने पुलिस (Police) को बताया कि पाखंडी ने कमरे में ले जाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने किशोरियों को काले कपड़े से ढंककर ऊपर से रुपये डाल दिए। रुपये डालने के बाद वह दरवाजा खोलकर स्वजन को बुलाता। कम रुपये होने के कारण वह अलग-अलग बहाने बनाता था।

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

किसान आंदोलन के बीच आज भारत बंद, पुलिस अलर्ट

0
webmorcha.com
किसानों भारत बंद

भारत बंद: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) सहित विभिन्न किसान संघों ने केंद्र के सामने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए शुक्रवार, 16 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल, ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है. SKM ने सभी समान विचारधारा वाले किसान संगठनों से एक साथ आने और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का हिस्सा बनने का अनुरोध किया.

भारत बंद का आह्वान सैकड़ों किसानों के ‘दिल्ली चलो विरोध प्रदर्शन के बीच आया है, जो हरियाणा, पंजाब से मार्च कर रहे हैं और उन्हें अंबाला के पास हरियाणा की सीमाओं पर रोक दिया गया है, जो दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर है. हरियाणा के सुरक्षा बल किसानों को तितर-बितर करने की कोशिश में उन पर आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं. SKM (गैर-राजनीतिक) ने सभी समान विचारधारा वाले किसान संगठनों को आगे आने और भारत बंद में भाग लेने के लिए कहा है, जो सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाला एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन है.

किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक भारत भर की प्रमुख सड़कों पर व्यापक चक्का जाम में भाग लेंगे. पंजाब में राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों का एक बड़ा हिस्सा कम से कम चार घंटे तक बंद रहेगा.

भारत बंद समाचार: पंजाब में बड़े स्तर पर हो सकता है असर

भारत बंद के बीच ही पंजाब के जालंधर में ट्रांसपोटरों और ऑटो, टैक्सी यूनियन ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि 16 फरवरी को यातायात बंद रखेंगे और वे किसान आंदोलन का समर्थन करेंगे. पंजाब में बड़े स्तर पर इस भारत बंद का असर नजर आ सकता है.

भारत बंद समाचार: क्या बैंक, ऑफिस रहेगा बंद?

16 फरवरी को किसान संघों की देशव्यापी हड़ताल के कारण परिवहन, कृषि गतिविधियां, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण कार्य, निजी कार्यालय, गांव की दुकानें और ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संस्थान बंद रहने की उम्मीद है. इससे सड़कें और परिवहन बाधित होने की संभावना है, जिससे संभवतः ट्रैफिक जाम हो सकता है. फिलहाल स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा नहीं की गई है.

भारत बंद समाचार: दिल्ली में नहीं दिखेगा असर

इस बंद का असर दिल्ली में कम ही दिखने के आसार हैं. दिल्ली में 700 बाजार और औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे. व्यापारियों का कहना है कि दिल्ली में इसका असर नहीं होगा.

भारत बंद समाचार: किसानों के साथ सरकार की बैठक

पंजाब के CM भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मंत्रियों पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा व नित्यानंद के बीच तीसरे दौर की वार्ता वीरवार को चंडीगढ़ सैक्टर-26 स्थित मगसीपा परिसर में देर रात 1:30 बजे तक चली. किसान नेताओं ने भी मीडिया को बताया कि संतोष जनक चर्चा रही है. हालांकि किसानों पर बल प्रयोग की उन्होंने कड़ी निंदा की और से असहनीय बताते हुए नाराजगी जाहिर की.

भारत बंद समाचार: लोगों को मेट्रो इस्तेमाल करने की सलाह

पुलिस ने दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को नोएडा में किये गये यातायात परिवर्तन को लेकर आगाह किया और लोगों को असुविधा से बचने के लिए ‘‘जहां तक संभव हो’’ मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आग्रह किया है. आदेश के अनुसार पांच या इससे अधिक लोगों की गैरकानूनी सभा, राजनीतिक या धार्मिक सहित अनधिकृत जुलूस या प्रदर्शन पर रोक रहेगी.

भारत बंद समाचार: नोएडा में धारा 144 लागू

गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने गुरुवार को कहा कि शुक्रवार को किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर जिले भर में अनधिकृत सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध सहित सीआरपीसी धारा 144 के तहत प्रतिबंध लागू किए जाएंगे.

Ank shastr: 16 फरवरी शुक्रवार जानें अपना खास रंग और नंबर

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Ank shastr: 16 फरवरी शुक्रवार जानें अपना खास रंग और नंबर

1
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष Ank Jyotish आज

Ank shastr: 16 फरवरी शुक्रवार: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों अर्थात 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित Ank shastr

अंक 1

थोड़ा सा मानसिक तनाव रह सकता है। (Ank shastr) आप हर किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा। प्रेम और रोमांस के मामले में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- वायलेट

अंक 2

भावनाओं के भाव में बहने या लापरवाही से बचना चाहिए। (Ank shastr) स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे। परिवार के साथ सम्बन्ध मधुर बनेंगे। आर्थिक और व्यापारिक तौर पर शानदार सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- सफेद

अंक 3

पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं। (Ank shastr) साझेदारी पर सोच समझकर निर्णय लें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के साथ आप उसके स्कूल या कॉलेज जा सकते हैं।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- भूरा

अंक 4

आज आपको कुछ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। (Ank shastr) आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ने से परेशानी आएगी, खर्च के लिए संतुलित बजट बनाएं और सामाजिक दायरा सीमित रखें। परिवार व मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5

गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। (Ank shastr) फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा। संतान से संतुष्टि प्राप्त करेंगे।  धन लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। दिन की शुरूआत आप जोरदार ढंग से करेंगे। आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- हरा

अंक 6

आपको आज अपने कुछ विवादों को बहुत ही सूझबूझ तरीके से हल करना होगा। (Ank shastr) अपनी बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। आप आर्थिक मसलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंताग्रस्त रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- हरा

अंक 7

परिवार के साथ शानदार समय व्यतीत होगा। (Ank shastr) आपको अध्यात्मिक जगत भी आकर्षित करेगा। रोमांस में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 8

घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। (Ank shastr) स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें वरना पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। माता-पिता, बच्चों, रिश्तेदारों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने काम को नीतिपूर्ण ढंग से पूरा करेंगे।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- नांरगी

अंक 9

धन सम्बन्धी मामलों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। (Ank shastr) सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। मित्र वर्ग आपको अच्छा सहयोग प्रदान करेंगे।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- पीला

Abu Dhabi Hindu Mandir: मनमोह लेंगी अबू धाबी मंदिर की ये तस्वीर

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें