खरियाररोड। छत्तीसगढ़ सीमावर्ती ओडिशा नुआपाड़ा जिले के खरियाररोड चालमुड़ा में एक बड़ा जुआ अड्डा का खुलासा हुआ है। इस जुए अड्डे से 29 लाख रुपए पुलिस ने जब्त किया है। इस अड्डे में 84 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है, जिसमें 64 छत्तीसगढ़ के हैं। 128 मोबाइल के अलावा कई लक्जरी कार और बाइक पुलिस ने जब्त की है। यह जानकारी खरियाररोड पुलिस थाना में नुवापाड़ा एसपी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी।
ओडिशा में 64 छत्तीसगढ़ के जुआरी
पुलिस ने बताया इस जुआ अड्डा में ओडिशा के अलावा छत्तीसगढ़ से महासमुंद, रायपुर, पिथौरा, सराईपाली, बसना, बागबाहरा के 84 जुआरी को पुलिस ने पकड़ा है। हालांकि सभी जुआरियों का नाम और चेहरे को गोपनीय रखा। बताया जा रहा है, कि इस रेड में महासमुंद का एक चर्चित चेहरा भी पकड़ाया है जिसमें एक पूर्व विधायक प्रतिनिधि बताया जा रहा है।
ओडिशा में 64 छत्तीसगढ़ के जुआरी
ओडिशा पुलिस ने नाम नहीं किया उजागर
जुआं एक्ट के तहत सभी जुआरियों पर कार्रवाई की है। खरियारोड पुलिस ने थाना परिसर के सेकेंड माले पर प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें सभी 84 जुआरियों को सामने रखा, लेकिन सभी के चेहरे ढ़का हुआ था। साथ किसी तरह भी पुलिस ने जुआंरियों क नाम उजागर नहीं किया।
खरियाररोड। छत्तीसगढ़ सीमावर्ती नुआपाड़ा जिले के खरियाररोड चालमुड़ा में एक बड़ा जुआ अड्डा का खुलासा हुआ है। इस जुए अड्डे से करीब 29 लाख रुपए पकड़ाने की खबर है। जुए अड्डे में 80 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही मोबाइल, बाइक और कार को भी पुलिस ने जब्ती बनाई है। बताया जा रहा है, डीजीपी के निर्देश पर यह छापामारी की गई।
जानकारी के अनुसार, इस जुआ अड्डा में ओडिशा के अलावा छत्तीसगढ़ से महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, कोमाखान, पिथौरा, सराईपाली, बसना, बागबाहरा के 80 जुआरी को पुलिस ने पकड़ा है। छत्तीसगढ़ ओडिशा राज्य में अब तक की सबसे बड़ी रेड है। जहां इतने बड़े जुआं अड्डा का खुलासा हुआ है। जानकारी तो ये भी आ रही है कि इस रेड में सफेद पोश नेता भी पकड़े गए हैं। इस छापेमारी के बाद डीजीपी ने स्थानीय पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
Raid on Odisha gambling den
छापेमारी की वायरल वीडियो
स्थानीय पुलिस का मिलता था सहयोग
बता दें, जहां पर जुआ रेड की कार्रवाई की गई है। वहां पर नजदीक में जिला मुख्यालय समेत खरियाररोड थाना है। बताया जा रहा है ये जुआ अड्डा लंबे समय से संचालित है, लेकिन स्थानीय पुलिस के संरक्षण में अड्डे का संचालन किया जा रहा था। जुआ के अलावा यहां शराब की अवैध बिक्री भी बेलगाम हे।
Ank Jyotish 24 November 2024: आज रविवार: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1 Ank Jyotish
अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए इस समय योजनाएं बनाएं इसके साथ ही प्रचार व विज्ञापन भी आपके व्यवसाय को आगे ले जाने में सहायक होंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2 Ank Jyotish
आज रविवार नए काम या नौकरी से बचें और फालतू खर्चें न करें। आज आपका पूरा ध्यान भौतिक सुरक्षा और आने वाले अवसरों की तरफ होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- व्हाइट
अंक 3 Ank Jyotish
आज रविवार आसपास के लोगों और प्रियजनों की सलाह भी आपके जीवन को सुखमय बनाएगा। माना कि पैसे से खुशियाँ नही ख़रीदी जाती पर पैसे के बिना खुश होना भी थोड़ा मुश्किल होता हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पिंक
अंक 4 Ank Jyotish
आज अचानक प्राप्त हुए धन का सही प्रयोग करें। अभी आप कुछ मज़ेदार करना चाहते है, इसके लिए लॉन्ग ड्राइव या पार्टी का सहारा ले सकते हैं। बुराईओं से खुद भी दूर रहें और अपने करीबी लोगों को भी बचाएं।
रविवार आज का दिन डिमांडिंग है लेकिन फ़िक्र न करें। चीज़ों को हलके में लें क्योंकि आने वाला समय मुश्किलों से भरा हो सकता है। आप शांत जीवन और परिजनों की खुशियां चाहते हैं बस अपना ख्याल रखना न भूलें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- रेड
अंक 6 Ank Jyotish
रविवार आज अपने निर्णय सोच-समझ कर लें। कुछ समय अपने पार्टनर्स और करीबी साथी के लिए निकालें। व्यापार में आपके अनुभव आपको करियर में शीर्ष पर ले जाएंगे। दिन का लाभ पूरी तरह से उठाने के लिए अपने समय को नियोजित करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक 7 Ank Jyotish
आज रविवार आप उदार, जीवंत व प्रसन्न हैं और आपके जीवन में अब कुछ बड़ा होगा। आप भावुक महसूस कर रहे हैं और अपनी प्यार भरी भावनाओं को व्यक्त करना चाहते हैं। यह आपकी योग्यता ही है कि आपका दृष्टिकोण कभी नकारात्मक नहीं होता।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
अंक 8 Ank Jyotish
आज रविवार आप किसी रिश्ते को लेकर उदास या अकेला महसूस कर सकते हैं लेकिन ऐसे में अपने कर्तव्यों से मुँह न मोड़ें। अपनी शक्ति के प्रदर्शन के लिए आज का दिन अच्छा है और अभी अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रीन
अंक शास्त्र
अंक 9 Ank Jyotish
आज रविवार आप दृढ़ता से आगे की ओर बढ़ रहे हैं। अपनी कंपनी में अपने नए विचारों के साथ आप सबको आकर्षित कर सकते हैं। नई नीतियां और रणनीतियां आपको अपनी अद्वितीय, सफल और उत्कृष्ट प्रतिष्ठा बनाने में मदद करेगी।
ज्योतिष गणना के मुताबिक इस समय मेष, वृष, सिंह, धनु के लिए शानदार समय रहेगा। वहीं कुछ राशियों को अलर्ट होकर चलने की जरूररत होगी। आइए जानते है सभी राशियों पर ग्रह नक्षत्र कैसा रहेगा।
Aries
मेष : समय आपके लिए शानदार रहेगा. विशेष कार्य में सफलता मिलेगी. आप प्रत्येक कार्य को समझदारी पूर्वक करें. सामाजिक गतिविधियों में अधिक भाग लेने से आपका सामाजिक स्तर बढ़ेगा. कोई लंबी यात्रा या विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. कार्य व्यवसाय के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा. सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलने से कारोबार का विस्तार होगा. कार्य क्षेत्र में परेशानियां कम होगी. सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाने की कोशिश करें. कारोबार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को ध्यान की आवश्यकता रहेगी. अपने समस्या को अधिक समय तक न बढ़ने दें. उनके शीघ्र समाधान करने का प्रयास करें.
वृषभ : आपके लिए ग्रह गोचर के मुताबिक वक्त सामान्य लाभ एवं उन्नति कारक रहेगा. अपनी आवश्यकताओं को अधिक वक्त तक न बढ़ने दें. समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति अलर्ट रहें. गुप्त शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी. अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. पहले से रुके कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी. समाज में मान प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी. शत्रु पक्ष आपके साथ प्रतिस्पर्धा की भावना से व्यवहार करेंगे. शिक्षा आर्थिक कृषि क्षेत्र में कार्य व्यक्तियों को लाभकारी संभावना रहेगी. नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति लाभ होने के योग बनेंगे.
मिथुन :समय की शुरुआत भागदौड़ के साथ हो सकती है. किसी से अकारण वाद विवाद हो सकता है. मन में बार-बार नकारात्मक विचार आएंगे. कारोबार में आपका मन नहीं लगेगा. आपका मन भोग विलास वृत्ति में अधिक लगेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. स्थानांतरण से कहीं दूर जाना पड़ सकता है. जिससे आपके मन क्लेश उत्पन्न हो सकता है. उद्योग में सहयोगियों का आचरण असहयोगात्मक रहेगा. जिससे उद्योग धंधे में उन्नति बाधित हो जाएगी. राजनीति में अपेक्षित जन सहयोग में कमी होने के संकेत मिलेंगे. आध्यात्मिक कार्य में अभिरुचि रहेगी. भूमि संबंधी कार्य में अत्यधिक कड़ी मेहनत करने पर कुछ सामान्य सफलता मिलेगी.
कर्क : रोजगार के अवसर मिलेंगे। छात्राओं के अध्ययन में रुचि रहेगी. व्यापारिक कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है. कारोबारिक क्षेत्र में आया विघ्न सरकारी मदद से दूर होगा. बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों का अपने बॉस से निकटता का लाभ होगा. नए कार्य कारोबार शुरू कर सकते हैं. निर्माण संबंधी कार्य पर आपके बजट से अधिक धन खर्च होने के योग हैं. शासन सत्ता से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी. राजनीति में उच्च पद प्राप्त होने के योग हैं. जिससे राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को विदेश में जाकर काम करने का अवसर मिल सकता है. नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. उनके देश व विदेशी में ख्याति बढ़ेगी.
horoscope
सिंह : इस समय नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी. व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे. राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. किसी व्यापारिक कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा. भूमि लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. सामाजिक कार्य में सहभागिता करेंगे. परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा. बौद्धिक कार्य में बुद्धि अच्छी रहेगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा पिता के सहयोग से दूर होगी. नौकरी में अधीनस्थ से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. किसी पुराने मित्र से शुभ समाचार मिलेगा. उद्योग में नए विस्तार की योजना सफल होगी. बैंक में जमा पूंजी में वृद्धि होगी. सरकार से पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त होगा.
कन्या : आपको सामान्य सुख सहयोग प्राप्त होने की संभावना रहेगी. महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय ले. अधिक जल्दबाजी में विशेष रूप से कार्य क्षेत्र के संबंध में कोई बड़ा निर्णय न लें. लंबी दूरी की यात्राओं में सावधानी रखें. अचानक किसी पर अधिक जल्दबाजी में विश्वास न करें. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. भूमि, भवन, आदि संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए आज का दिन शुभ नहीं रहेगा. इस संबंध में परिश्रम करने के बाद भी सफलता प्राप्त होने की संभावना कम रहेगी. माता-पिता की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार आदि कम रहेगा. सामाजिक मान प्रतिष्ठा के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन कुछ कठिनाइयों से युक्त रहेगा.
तुला : इस समय कार्य में भागदौड़ बनी रहेगी. किसी नए कार्य में हाथ डालने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है. पहले से रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी. समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शत्रु पक्ष के आपके साथ प्रति स्पर्धा की भावना से व्यवहार करेंगे. आज व्यापारिक स्थिति संतोषजनक होने की कम संभावना रहेगी. संयम रखें. अनावश्यक वाद विवाद आदि में न पड़े. अधिक लोभ, लालच वाली स्थिति से बचें अन्यथा मान सम्मान आदि कम हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है. कार्य में विलंब अथवा असफलता मिलने की संभावना है. आप सकारात्मक होकर पूर्ण शक्ति के साथ प्रयास करें. राजनीति में पद से जा सकता है.
वृश्चिक : समय कुछ संघर्ष युक्त रहेगा. बनते बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं आएंगी. किसी के बहकावे में ना आए. अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें. सामाजिक कार्यों में अभिरुचि कम होगी. लंबे समय से अटके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे. उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ जनसंपर्क बनेंगे. अपनी आलस वाली आदत पर अंकुश रखें. व्यावसायिक क्षेत्र में जुड़े व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आजीविका के क्षेत्र में संलग्न लोगों को अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. धैर्य रखें. क्रोध पर नियंत्रण रखें. राजनीति में महत्वाकांक्षा पूर्ति के योग बनेंगे.
धनु : शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी. रोजगार व्यापार में उन्नति के साथ विस्तार होगा. नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहा स्थान प्राप्त होगा. ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे. ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता प्राप्त होगी. सामाजिक गतिविधियों में वृद्धि होगी. वाहन खरीदने की योजना सफल होगी. यात्रा में नए मित्र बनेंगे. कार्य क्षेत्र में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा. परीक्षा प्रतियोगिता में उच्च सफलता मिलेगी. राजनीतिक विरोधी किसी षड्यंत्र को रचेंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से वे अपने बुने षड्यंत्र में खुद ही उलझ जाएंगे.
मकर : पुत्र सुख में बढ़ोत्तरी होगी. विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि रहेगी. किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी. कार्य क्षेत्र में कोई विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता हैं. व्यापार में कठिन परिश्रम के पश्चात ही कुछ सफलता होगी. आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने अनुयायियों से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा. विवाह योग्य लोगों को विवाह से संबंधित कुछ खबर मिलेगी. राजनीतिक क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए संघर्ष का प्रतिफल आज प्राप्त हो सकता है. गुप्त विधाओं के अध्ययन में रुचि बनाएं. व्यापार में अपेक्षित सहयोग पिता से प्राप्त होगा.
कुंभ : इस समय बेकार भागदौड़ बनी रहेगी सरकार कार्य में विघ्न आने से मन भयभीत बना रहेगा. देव दर्शन के योग बनेंगे. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट होगी. व्यापार में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. वाणी पर संयम रखें. अन्यथा किसी से मारपीट हो सकती है. किसी प्रियजन के कारण मन खिन्न रहेगा. व्यापार में नौकर धोखा दे सकता है. अतः सजग एवं सावधान रहे. पूजा में मन कम लगेगा. रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी. भोग विलास सामग्री पर अत्यधिक धन व्यय होगा. यात्रा में सुख सुविधा प्राप्त होगी.
मीन राशि (Pisces)
मीन : इस समय किसी प्रियजन से अकारण अनबन हो सकती है. किसी बने बनाए कार्य में अकारण विलंब हो सकता है. अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. पिता से संबंध सुधर सकते हैं. व्यापार में अनावश्यक परिवर्तन करने से बचें. अन्यथा आय कम हो सकती है. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. नौकरी में उच्च अधिकारी का वरदहस्त रहेगा. रोजगार की तलाश पूरी होगी. उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है. परीक्षा में सफलता मिलेगी. वाहन सुख में बढ़ोत्तरी होगी. कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. कारोबार में नए अनुबंध होंगे. यात्रा पर जा सकते हैं.
Aaj Ka Panchang: पंचांग के मुताबिक, आज 24 नवंबर 2024 दिन रविवार को दिशाशूल पश्चिम दिशा में प्रभावी रहेगा. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो पान खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें.
Aaj Ka Panchang 2024:
पंचांग- 24 नवंबर 2024 रविवार
विक्रम संवत – 2081, पिंगल
शक सम्वत – 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष
अमांत – कार्तिक
तिथि
कृष्ण पक्ष नवमी- नवंबर 23 07:57 PM- नवंबर 24 10:20 PM
* शासकीय कर्मचारियों को धमकाना, दुर्व्यवहार करना निंदनीय
महासमुंद। जिले के भाजपा नेता अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा में कई गुट उभर आए हैं और हर गुट अपनी सुविधा के अनुसार शासकीय विभागों में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा है। भाजपा का कोई भी नेता जनहित के मुद्दों को लेकर सामने नहीं आ रहे हैं। वर्तमान में जिले भर के विभिन्न कर्मचारी संघों द्वारा लगातार धरना आंदोलन किया जा रहा है। इन कर्मचारियों के जायज मांगों का समर्थन देने के बदले भाजपा के नेता शासकीय दफ्तरों के कार्यों में विघ्न उत्पन्न कर राजनीतिक वर्चस्व बनाने में लगे हैं। उक्त वक्तव्य पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विज्ञप्ति में कही।
श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि बीते कुछ दिनों से लगातार शिक्षक संघ, आॅपरेटर संघ, पालिका कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, मितानिनें, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ तथा दैवेभो संघ द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन किया जाता रहा है। भाजपा सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में इन कर्मचारियों के मांगों को सरकार बनते ही पूरा करने की बात कही थी। आज साल भर बाद भी कर्मचारियों के मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। ये कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों के जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाने के बजाय भाजपा के पूर्व विधायक द्वारा शासकीय कर्मचारियों की शिकायत लेकर मंत्रालय तक पहुंचा जा रहा है, जो बेहद शर्मनाक है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि एसडीएम कार्यालय तथा तहसील कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर से भाजपा नेता पर शासकीय कार्यों में बाधा डालने, झूठे आरोप में फँसाने तथा दबाव डालकर अनैतिक कार्यों के लिए विवश करने का आरोप लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। ये वही नेता है जो शासकीय दफ्तर में अनाधिकृत रूप से जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करते हैं।
श्री चंद्राकर ने कहा कि राज्य व केंद्र में उनकी सरकार होने के बावजूद भाजपा के स्थानीय बड़े नेता को अपने सरकार पर भरोसा नहीं है। सीएम व विभागीय मंत्री के निर्देश हाेने का हवाला देकर अपना वर्चस्व बढ़ाने शासकीय दफ्तर में वह अपनी मनमानी करने पर तुले हैं। इससे सभी कर्मचारी इस नेता से परेशान हो गए हैं। पार्टी से अलग-थलग पड़े इस नेता की अपनी ही पार्टी में दो काैड़ी का महत्व नहीं है। इसलिए अपना अलग गुट बनाकर यह स्वयंभू नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहा है। शासन-प्रशासन को शासकीय कर्मचारियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई किया जाना चाहिए। जिससे शासकीय कार्य बिना किसी विघ्न के निर्बाध रूप से चल सके व कर्मचारी भी बिना दबाव के ईमानदारी से अपना काम करें।
रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव 19 राउंड में यहां वोटों की गिनती होगी। दोपहर 2 बजे तक रिजल्ट की तस्वीर साफ हो सकती है। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के अलावा उनके कुछ मतगणना एजेंट को भीतर जाने की अनुमति होगी। यहां मुख्य मुकाबला BJP के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच है। सबसे पहले 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, पोस्टल बैलेट की गणना के बाद 8.30 बजे से EVM के मतों की गणना होगी।
एजेंट्स को ID दिए गए हैं इसे दिखाकर ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद भी रिटर्निंग ऑफिसर तय करेंगे कि कौन भीतर रहेगा और कौन बाहर जाएगा। विवाद की स्थिति बनी तो रिटर्निंग ऑफिसर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। मतगणना हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे- मोबाइल, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, तम्बाकू, गुटखा ले जाना प्रतिबंधित है।
रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10Th और 12Th की आगामी बोर्ड एग्जॉम का समय सारिणी जारी हो गया है। इस बार छत्तीसगढ़ से 1 लाख से अधिक स्टूडेंट परीक्षा में शामिल होंगे। CBASE की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से प्रारंभ होंगी, और परीक्षा का पूरा शेड्यूल अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है, जहां छात्र इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
15 फरवरी से शुरू होगी कक्षा 10वीं की परीक्षा
समय सारिणी के मुताबिक, कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी को अंग्रेजी विषय से शुरू होगी। इसके बाद, 20 फरवरी को विज्ञान, 25 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 28 फरवरी को हिंदी और 10 मार्च को गणित की परीक्षा होगी।
वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी को उद्यमिता से शुरू होगी, 20 फरवरी को कंप्यूटर एप्लीकेशन, 21 फरवरी को फिजिक्स, 22 फरवरी को बिजनेस स्टडी, 27 फरवरी को केमिस्ट्री, 8 मार्च को अंग्रेजी, 15 मार्च को हिंदी, 19 मार्च को इकोनामिक्स, 22 मार्च को राजनीतिक विज्ञान और 1 अप्रैल को इतिहास की परीक्षा होगी।
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रदेश से कक्षा 10वीं में लगभग 60,000 और कक्षा 12वीं में 50,000 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। राज्य में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त कुल 550 स्कूल हैं, जिनमें रायपुर में लगभग 100 स्कूल शामिल हैं।
CBASE की परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित की जाएंगी, जिनमें अधिकांश पेपर 10:30 बजे से 12:30 बजे तक और कुछ पेपर 10:30 बजे से 1:30 बजे तक होंगे। बोर्ड ने यह भी बताया कि इस बार समय सारिणी परीक्षा शुरू होने से लगभग 86 दिन पहले जारी की गई है, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। खासतौर पर, कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों का ध्यान रखते हुए शेड्यूल तय किया गया है।
रायपुर। Chhattisgarh के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) एक गंभीर सड़क हादसे में घायल हो गए। यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ, जब उनकी गाड़ी एक पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंत्री की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मंत्री नेताम और उनके सहयोगी धीरज सिंहदेव समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनकी हालत का जायजा लिया।
घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया
घटना के तत्काल बाद प्रशासन और एंबुलेंस सेवा सक्रिय हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया गया। मंत्री नेताम के हाथ और पैरों में चोटें आईं हैं, और हादसे के तुरंत बाद वे कुछ समय के लिए बेहोश हो गए थे। अस्पताल प्रशासन ने मंत्री और अन्य घायलों को 72 घंटे की निगरानी में रखा है।
मंत्री नेताम की हालत खतरे से बाहर
Chhattisgarh मंत्री नेताम की कलाई में फ्रैक्चर है, और उनके माथे पर सूजन आ गई है। ड्राइवर धनंजय को सर्वाइकल चोटें आईं हैं, और वह बहरहाल ICU में एडमिट हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 72 घंटे बेहद अहम होंगे। हालांकि नेताम की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद बेमेतरा कलेक्टर और SP तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की।
रांग दिशा से आ रही पिकअप ने मारी टक्कर
घटना तब हुआ जब मंत्री नेताम की गाड़ी, पायलट गाड़ी के पीछे चल रही थी। एक मोड़ पर गलत दिशा से आ रही मालवाहक पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी में मंत्री के साथ उनके पीएसओ, ड्राइवर और धीरज सिंहदेव मौजूद थे। मंत्री आगे की सीट पर बैठे थे।naidunia_image
CM साय सहित मंत्री और भाजपा नेताओं ने की प्रार्थना
Chhattisgarh CM विष्णुदेव साय ने मंत्री नेताम के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य श्री रामविचार नेताम जी के हादसे की खबर बेहद दुखद है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Election Results: Maharashtra, Jharkhand Assembly Election Results: महाराष्ट्र और झारखंड में 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान होगा. महाराष्ट्र में 288 और झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इन दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे न केवल राज्य की राजनीति, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी गहरा प्रभाव डाल सकते हैं. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP)-नीत महायुति और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच सत्ता के लिए सीधा मुकाबला है. दूसरी ओर, झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन और भाजपा के बीच टक्कर है. इन नतीजों से तय होगा कि दोनों राज्यों में किसे सत्ता मिलेगी और किसका राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा.
महाराष्ट्र: BJP-शिवसेना बनाम एमवीए का मुकाबला
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ बीजेपी-नीत महायुति (बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार गुट) और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच कड़ा मुकाबला है. 20 नवंबर को हुए मतदान में 66.05% मतदान दर्ज किया गया, जो 2019 के 61.1% से अधिक है. मुंबई में सबसे कम 52.07% मतदान हुआ, जबकि कोल्हापुर में 76.63% वोटिंग दर्ज की गई.
महायुति और एमवीए का गणित
महायुति में बीजेपी ने 149 सीटों, शिवसेना ने 81 और अजित पवार गुट ने 59 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. वहीं, एमवीए में कांग्रेस 101, शिवसेना (उद्धव गुट) 95 और एनसीपी (शरद पवार गुट) ने 86 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए. इसके अलावा बागी उम्मीदवारों की मौजूदगी कई सीटों पर मुकाबले को दिलचस्प बना रही है.
महाराष्ट्र में तैयारियां और सख्ती
मतगणना के लिए महाराष्ट्र में 288 केंद्र बनाए गए हैं. डाक मतपत्रों की गिनती के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. मुंबई पुलिस ने सभी मतगणना केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई है.
झारखंड: सत्ता की कुर्सी पर नजरें
झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ. पहले चरण में 43 सीटों और दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग हुई. झारखंड में कुल 65.2% मतदान दर्ज किया गया. इस चुनाव में 683 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 609 पुरुष, 73 महिला और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं.
झारखंड चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान और जब्त सामग्री
चुनाव आयोग ने झारखंड चुनाव को शांतिपूर्ण बताया. इस दौरान 200 करोड़ से अधिक की अवैध नकदी और सामग्री जब्त की गई. आयोग ने दिव्यांग और कुष्ठ रोगियों के लिए विशेष मतदान केंद्र भी स्थापित किए थे.
झारखंड में प्रमुख मुकाबले
राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है. राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार अपनी सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि बीजेपी सत्ता में वापसी का दावा कर रही है.
दोनों राज्यों के नतीजों पर राष्ट्रीय नजर
महाराष्ट्र और झारखंड के नतीजे न केवल राज्य के राजनीतिक समीकरणों को तय करेंगे, बल्कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भी अहम संदेश देंगे. महाराष्ट्र में महायुति की सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी. वहीं, झारखंड में विपक्षी गठबंधन के जीतने से I.N.D.I.A. गठबंधन को मजबूती मिलेगी.
सत्ता का धर्मयुद्ध: कौन जीतेगा?
महाराष्ट्र में जहां बीजेपी-शिवसेना के सामने उद्धव गुट और शरद पवार की चुनौती है, वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन और बीजेपी के बीच जोरदार टक्कर है. दोनों राज्यों में नतीजे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की दिशा और दशा तय कर सकते हैं.