Aaj Ka Panchang: आज 23 नवंबर शनिवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और जानें पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज शनिवार 23 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण की अष्टमी तिथि है. आज की सुबह सुबह स्नान के बाद मंदिर में जाकर तांबे के बर्तन में जल और सिंदूर मिलाकर भगवान हनुमान को अर्पित करने से मनोकामना पूर्ण होती है.  इसके बाद उन्हें गुड़, चना और केला अर्पित करें. हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ‘श्री हनुमंते नमः’ मंत्र का जाप करें. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से भगवान हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है.

जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है वो लोग  शनि मंदिर में जाकर उन्हें आक का फूल चढ़ाएं. मान्यता है इससे सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 23 November 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang).

Aaj Ka Panchang Panchang Calendar
Aaj Ka Panchang: आज

आज का पंचांग, 23 नवंबर 2024 (Aaj Ka Panchang)

तिथि     अष्टमी (22 नवंबर 2024, शाम 06.07 – 23 नवंबर 2024, रात 07.56)

पक्ष       शुक्ल

वार       शनिवार

नक्षत्र     मघा

योग       इंद्र

राहुकाल            सुबह 09.29 – सुबह 10.48

सूर्योदय  सुबह 06.50 – शाम 05.25

चंद्रोदय

शाम 12.36 – दोपहर 1.06 24 नवंबर

दिशा शूल

पूर्व

चंद्र राशि

सिंह

सूर्य राशि           वृश्चिक

शुभ मुहूर्त, 23 नवंबर 2024 (Shubh Muhurat Aaj Ka Panchang)

ब्रह्म मुहूर्त           सुबह 04.46 – सुबह 05.37

अभिजित मुहूर्त   सुबह 11.46 – दोपहर 12.28

गोधूलि मुहूर्त       शाम 05.26 – शाम 05.53

विजय मुहूर्त        दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44

अमृत काल मुहूर्त Aaj Ka Panchang

शाम 04.49 – शाम 06.35

निशिता काल मुहूर्त          रात 11.40 – प्रात: 12.34, 24 नवंबर

23 नवंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

यमगण्ड – दोपहर 1.27 – दोपहर 02.46

आडल योग – रात 7.27 – सुबह 6.51, 24 नवंबर

गुलिक काल – सुबह 06.50 – सुबह 08.10

आज का उपाय Aaj Ka Panchang

आज काले कुत्ते को सरसों के तेल में बना परांठा खिलाएं और पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि WebMorcha किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Digital arrest: इन दिनों चर्चा की शीर्ष सुर्खियों में शामिल डिजिटल अरेस्ट पर पढ़िए और समझिए वरिष्ठ पत्रकार और लेखक डॉ. नीरज गजेंद्र का दृष्टिकोण-

Digital arrest: एक समय था जब हमारी सुबह अखबार की सुगंध और चाय की चुस्की के साथ होती थी। बहुत पीछे नहीं, दस साल पहले की जीवनशैली को याद कीजिए। सुबह की ताजगी को आप अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानते रहे हैं। तब आपकी दिनचर्या में सादगी और वास्तविकता थी। घंटों पार्क में टहलते थे। बच्चों के खेल-कूद की आवाजें मोहल्लों को जीवंत बनाती थीं। बच्चे स्कूल के बस्ते के साथ पार्क में खेलने के लिए उत्साहित होते थे। महिलाएं रसोई की बातों, हंसी-ठिठोली और एक-दूसरे के साथ बिताए समय को सबसे मूल्यवान मानते थे।

त्योहारों पर घरों में तैयारियां और गिले-शिकवे भुलाकर रिश्तेदारों से मिलना प्राथमिकता होती थी। मनोरंजन का मतलब टीवी पर साथ बैठकर फिल्म देखना या वाद्ययंत्रों की धुनों पर गाना गाना था। टेलीफोन था, लेकिन वह केवल कॉल और संदेशों तक सीमित था। लेकिन आज, तकनीक ने हमारी दिनचर्या का हर पहलू बदल दिया है। सुबह की पहली किरण के साथ हाथ में मोबाइल आता है। सोशियल प्लेटफार्म के नोटिफिकेशन के बीच चाय कब ठंडी हो जाती है, पता ही नहीं चलता। यही बदलाव डिजिटल अरेस्ट (Digital arrest) है, और हमें धीरे-धीरे अपनी गिरफ्त में ले रहा है।

आज की डिजिटल दुनिया (Digital arrest) हमारी जिंदगी को स्क्रीन पर सिमटने मजबूर कर रही है। सोशल साइट्स और डिजिटल उपकरणों ने हमारे जीवन पर कब्जा कर लिया है। सुबह-शाम का समय स्क्रीन के साथ गुजरता है। रील्स और चैट्स वास्तविक बातचीत का स्थान ले चुके हैं। बच्चों का खेल अब बाहर की मिट्टी के बजाय मोबाइल स्क्रीन पर ऑनलाइन गेम्स तक सीमित हो गया है। परिवार के साथ डिनर करते समय भी फोन का उपयोग जारी रहता है। रिश्तों की गर्मजोशी ठंडी पड़ रही है। इसमें कोई शक नहीं कि सोशल साइट्स ने हमें कई फायदे दिए हैं। दूर-दराज के रिश्तों को जोड़ने में पुल का काम किया है।

यहां पढ़ें: मुफ्तखोरी के बजाए स्वालंबन की सरकारी योजनाओं से परिवार को बनाएं आत्मनिर्भर : डॉ. नीरज गजेंद्र

सूचना और ज्ञान तक पहुंचने की सुविधा पहले से अधिक आसान हो गई है। व्यवसाय और रोजगार के नए अवसर खुले हैं, लेकिन इन फायदों के पीछे एक बड़ी कीमत भी छुपी है, वास्तविक जीवन के अनुभवों से दूरी बढ़ गई है। लगातार स्क्रीन पर समय बिताने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। सामाजिक जुड़ाव की जगह एकाकीपन ने ले ली है। आपने महसूस किया होगा कि जब आप मोबाइल से दूर होते हैं, तो बेचैनी आपके करीब होती है। यह बेचैनी सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन, किसी संदेश का इंतजार या स्क्रीन पर लौटने की चाह से जुड़ी होती है। यह अनदेखा बंधन हमें हमारी मर्जी के बिना बांध लेता है, और इसी को डिजिटल अरेस्ट कहते हैं।

अनुभव कीजिए कि कहीं आपमें भी तनाव, चिंता और अवसाद की प्रवृत्ति तो नहीं बढ़ रही है। लगातार स्क्रीन पर समय बिताने से मस्तिष्क पर दबाव बढ़ता है, जिससे एकाग्रता में कमी आती है। लंबे समय तक यह स्थिति मानसिक अस्थिरता को जन्म देती है। डाक्टर बताते हैं कि मोबाइल या कंप्यूटर के लंबे उपयोग से आंखों में जलन, सिरदर्द और गर्दन की समस्याएं आम हो गई हैं। लगातार बैठे रहने से मोटापा, मधुमेह और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ता है। डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से मस्तिष्क को खाली समय नहीं मिलता, जिससे नए विचारों का जन्म कठिन हो जाता है। व्यक्ति अपनी सृजनात्मकता और स्वतंत्र सोच से दूर हो जाता है।

अब, सवाल उठता है कि आखिर इससे कैसे बचें। जैसे नशे के उत्पादों में बड़े अक्षरों में लिखा होता है कि यह हानिकारक है। सोशल साइट्स भी सचेत कर रहे हैं कि डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें। साइट्स में स्पष्ट संदेश है कि समय-समय पर डिजिटल उपकरणों से दूरी बनाएं। दिन के कुछ घंटे या सप्ताह में एक दिन स्क्रीन से दूर रहें। इस समय में किताबें पढ़ें, प्रकृति के पास जाएं या शौक पूरे करें। सोशल मीडिया के लिए समय सीमा तय करें। स्क्रीन टाइम जैसी सुविधाओं का उपयोग करें, जिससे पता चल सके कि आप किस ऐप पर कितना समय बिता रहे हैं।

परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। उनके साथ बातचीत करें और आउटडोर गतिविधियों में शामिल हों। यह मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। संगीत, चित्रकारी, बागवानी जैसे शौक अपनाएं। यह न केवल मनोरंजन का साधन बनते हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। बच्चों को डिजिटल उपकरणों के संतुलित उपयोग का महत्व सिखाएं। उन्हें शारीरिक गतिविधियों और खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

डिजिटल अरेस्ट एक गंभीर समस्या है, लेकिन इसे हल करना संभव है। हमें यह समझना होगा कि डिजिटल सुविधाओं का संतुलित उपयोग ही इसका समाधान है। अगली बार जब आपका मोबाइल आपको बार-बार आकर्षित करे, तो थोड़ा रुकें, सोचें और खुद से पूछें– क्या मैं इस डिजिटल अरेस्ट (Digital arrest) का शिकार हो रहा हूं। समय रहते कदम उठाएं और खुद को इस अनचाहे बंधन से मुक्त करें। स्वस्थ, सुखद और संतुलित जीवन जीने के लिए डिजिटल उपकरणों का गुलाम बनने से बचें।

आज का युग तकनीक का है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम अपनी वास्तविकता को खो दें। दस साल पहले की जीवनशैली हमें सिखाती है कि संतुलन ही सुखद जीवन की कुंजी है। डिजिटल उपकरणों का उपयोग करें, लेकिन उनके गुलाम न बनें। रिश्तों, प्रकृति और स्वयं के साथ जुड़कर ही हम इस डिजिटल अरेस्ट से मुक्त हो सकते हैं। समय पर उठाए गए सही कदम ही आपको एक संतुलित और खुशहाल जीवन की ओर ले जा सकते हैं।

पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा पर कर्मचारियों ने लगाए दबाव बनाने और दुर्व्यवहार के आरोप

0 न्यायालय और तहसील कार्यालय के कार्यों में बाधा का मामला; कार्रवाई की मांग

महासमुंद। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। तहसील और एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों ने उन पर कार्य में बाधा डालने, दबावपूर्वक काम कराने और दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कर्मचारियों ने दावा किया है कि डॉ. चोपड़ा अपने राजनीतिक वर्चस्व का दुरुपयोग कर कार्यालयों में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते हैं और कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी एवं दबाव बनाकर लंबित मामलों का निपटारा कराने की कोशिश करते हैं।

शिकायत के अनुसार, डॉ. चोपड़ा और उनके समर्थकों द्वारा न्यायालय की कार्यवाही में बाधा डालते हुए न केवल नारेबाजी की जाती है, बल्कि फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाती है, जो नियमों का उल्लंघन है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि यह माहौल उनके कार्यों में गंभीर व्यवधान उत्पन्न कर रहा है। शिकायत में कहा गया है कि डॉ. चोपड़ा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, झूठी शिकायतों और तबादलों की धमकी देते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डॉ. चोपड़ा बिना सबूत अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

मानसिक पीड़ा और कार्रवाई की मांग

कर्मचारियों ने कहा कि वे डॉ. चोपड़ा के व्यवहार से मानसिक रूप से परेशान हैं। उनके व्यवहार के चलते कार्यालय में कार्य करना मुश्किल हो गया है। शिकायतकर्ता प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि डॉ. चोपड़ा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

कार्यालय बंद करने की चेतावनी

अगर ऐसी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो कर्मचारियों ने कार्यालय बंद करने की चेतावनी दी है। शिकायत पर हस्ताक्षर करने वालों में वाचक, नायब तहसीलदार, सहायक वर्ग और अन्य अधिकारी शामिल हैं।

डॉ. चोपड़ा का पक्ष

वहीं, डॉ. विमल चोपड़ा ने आरोपों को खारिज करते हुए छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को बताया कि महासमुंद के एसडीएम और तहसील कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकारी दफ्तरों में जनता के काम लटकाए जा रहे हैं। मंत्री ने उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शिकायत पत्र
शिकायत पत्र

भारत का ये ट्रेन 7 स्‍टार होटल जैसी सुविधा, इसमें स्‍पा, जिम या फिर वाइन/ बीयर की सुविधा, सबकुछ यहां मिलेगा

Green Peas Benefits: ठंड में स्वस्थ्य का जादू है हरी मटर, जानें फायदें

Green Peas Benefits ठंड आते ही जहां भूख बढ़ जाती है, ऐसे में हमें तरह-तरह खाने का मन करता है। वर्तमान में बाजार में खुब हरी सब्जियां देखने को मिल रही है। इन्हीं सब्जियों में शामिल है हरी मटर। ठंड के मौसम में इसका उपयोग कर कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती है। जो स्वाद के साथ सेहत से भरपूर है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन जिंक मैगनीज आदि तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सर्दियों में आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

Green Peas Benefits
Green Peas Benefits

जानें हरी मटर खाने के क्या हैं फायदे

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

Green Peas Benefits डायबिटीज के मरीजों के लिए हरी मटर काफी लाभमंद होती हैं। इसका जीआई कम होता है, जो शुगर को कंट्रोल करने में सहायक है। यदि आप भी बढ़ते शुगर से परेशान हैं, तो सर्दियो में हरी मटर जरूर खाएं।

हृदय सेहत को बढ़ावा देता है

हरी मटर पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन-सी , मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। मटर में घुलनशील फाइबर भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य करता है इससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

पाचन के लिए

Green Peas Benefits हरी मटर फाइबर से भरपूर होती है, जो आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाती हैं। अगर आप सर्दियों में रोजाना हरी मटर खाते हैं, तो आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया का विकास होता है। जिससे सूजन और पेट की अन्य समस्याओं से बच सकते हैं।

यहां पढ़ें: ठंड में मार्निंग वाक करने से मिलते हैं 4 बेहतरीन लाभ, आप भी जानें!

आयरन का समृद्ध स्रोत

शरीर में आयरन की कमी से थकान, कमजोरी और कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में आप हरी मटर से बनी डिशेज अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह शाकाहारियों के लिए आयरन का अच्छा स्रोत हैं, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है।

वजन कम करने में मददगार

Green Peas Benefits सर्दियों में वजन कम करना काफी मुश्किल लगता है। ऐसे में आप हरी मटर को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा हरी मटर में आयरन, फोलेट, विटामिन ए, फॉस्फोरस भी होते हैं। जो मांसपेशियों की ताकत को बढ़ावा देते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

भारत का ये ट्रेन 7 स्‍टार होटल जैसी सुविधा, इसमें स्‍पा, जिम या फिर वाइन/ बीयर की सुविधा, सबकुछ यहां मिलेगा

भारत का ये ट्रेन 7 स्‍टार होटल जैसी सुविधा, इसमें स्‍पा, जिम या फिर वाइन/ बीयर की सुविधा, सबकुछ यहां मिलेगा

नई दिल्‍ली। भारतीय रेलवे और IRCTC चलता-फिरता 7 स्‍टार होटल चलाने जा रहा है. शाही ठाठ वाली इस ट्रेन में सभी सुविधाएं मिलेंगी. चलती ट्रेन में स्‍पा कराइए, जिम जाइए या फिर वाइन/ बीयर पीजिए, सब कुछ उपलब्‍ध होगा. ट्रेन दिसंबर से मार्च तक अलग-अलग डेट में चलेगी और बुकिंग भी शुरू हो गयी है. पांच रात और छह दिन का पूरा सफर होगा.

गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन एक बार फिर ट्रैक पर उतरने को तैयार है. कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली ट्रेन इस बार 14 दिसंबर को रवाना हो रही है. 13 डबल बेड केबिन, 26 ट्विन बेड केबिन और दिव्यांग मेहमानों के लिए 1 केबिन है. 40 केबिन वाले इस शाही ट्रेन में 80 यात्री सफर कर सकते हैं. यात्रियों को शाही फील देने के लिए ट्रेन के सभी आलीशान केबिन एयर कंडीशनर और वाई-फाई से लैस हैं. सभी केबिन में गद्देदार फर्नीचर, लग्जरियस बाथरूम, आरामदायक बेड, टीवी जिसमें कई ओटीटी के मजे लिए जा सकते हैं. ट्रेन में सैलून का भी खास इंतजाम है.

गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन में देशी और विदेशी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया है. इसमें रुचि और नालापक नाम के दो बेहतरीन रेस्तरां हैं. जहां वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन इंटरनेशनल ब्रांडों के क्रॉकरी और कटलरी में परोसे जाएंगे. इसके साथ ही बार में ब्रांडेड वाइन, बीयर और शराब भी उपलब्‍ध रहेगी.

यात्रियों की सेहत और आरामदायक सफर के लिए इस गोल्डन चैरियट ट्रेन में आरोग्य स्पा भी हैं, जहां स्पा थेरेपी समेत कई स्पा का आनंद लिया जा सकता है. यही नहीं हाइटेक जिम भी है. मेहमानों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी ट्रेन सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म सिस्टम से लैस है.

ट्रेन का किराया जानिए

लग्जरी ट्रेन 5 रातें और 6 दिन गुजारने के लिए आपको 4,00,530 और 5% जीएसटी देना होगा, जिसमें रहना, खाना, शराब, प्रवेश टिकट, गाइड सब शामिल है. अधिक जानकारी के लिए www.goldenchariot.org वेबसाइट पर विजिट करें या फिर goldenchariot@irctc.com पर अपने सवाल भेजें. +91 8585931021 पर भी सीध संपर्क कर जान‍कारी ली जा सकती है.

जानें इनके रूट

कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन) – बेंगलुरु से शुरू होकर बांदीपुर, मैसूर, हलेबिदु, चिकमंगलूर, हम्पी, गोवा और वापस बेंगलुरु(.

दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन) – बेंगलुरु से शुरू होकर मैसूर, कांचीपुरम, महाबलीपुरम, तंजावुर, चेट्टीनाड, कोचीन, चेरतला और वापस बेंगलुरु.

ये होगा शेड्यूल

14 दिसंबर, 2024- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन)

21 दिसंबर, 2024-दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन)

4 जनवरी, 2025- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन)

1 फरवरी, 2025 -कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन)

15 फरवरी, 2025-दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन)

1 मार्च, 2025- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन

जब CM  ने दर्शक दीर्घा से बुजुर्ग को बुलाकर मंच पर बिठाया, मुख्यमंत्री साय की संवेदनशीलता छू गई दिल वालों की नगरी दिल्ली के लोगों को भी..

रायपुर। CM विष्णुदेव साय की सादगी और संवेदनशीलता ने एक बार फिर लोगों के दिलों को छू लिया। यह दृश्य था राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में, जहां छत्तीसगढ़ दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। छत्तीसगढ़ की परंपरा और कला की शानदार प्रस्तुतियां मंच पर हो रही थीं, और दर्शक तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ा रहे थे।

इसी दौरान CM श्री साय की नजर दर्शकों के बीच एक वृद्ध व्यक्ति पर पड़ी, जो खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे थे। मुख्यमंत्री ने तुरंत अपने सहायक से कहा कि उस बुजुर्ग को पास बुलाएं। कुछ ही पल में वह बुजुर्ग व्यक्ति मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। CM श्री साय ने बड़े ही आत्मीय भाव से उनका स्वागत किया और उन्हें अपने पास बैठने का आग्रह किया।

कार्यक्रम देखकर बाहर आये  बुजुर्ग श्री रामावतार तिवारी ने बताया कि मुझे बहुत अच्छा लगा जब मुख्यमंत्री ने मुझे सम्मान दिया, अपने पास बैठाया और मेरा हालचाल पूछा। CM  ने इतना बड़ा ओहदा हासिल करने के बाद भी अपनी विनम्रता और संस्कार को नहीं छोड़ा। श्री रामावतार तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सीधे सरल लोगों के बारे में सुनते आये हैं। वहां के CM से मिलकर लगा कि सीधे और सरल लोगों के मुखिया भी सीधे और सरल स्वभाव के हैं। CM श्री साय का हृदय  संवेदनशीलता से परिपूर्ण है। हम एक दूसरे से अपरिचित भले ही हो सकते हों लेकिन संवेदनशील हृदय के द्वारा हम एक दूसरे की भावनाओं को प्रगाढ़ता से महसूस कर सकते हैं।

Ank Jyotish 22 November 2024: जानें आज का शुभ रंग और कलर

Ank Jyotish 22 November 2024: आज शुक्रवार 22 नवंबर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। Ank Jyotish परिवार के सदस्यों के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। काम को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे। आज धन लाभ की प्राप्ति संभव है।

शुभ अंक- 34

शुभ रंग- भूरा

अंक – 2

आज शुक्रवार आप माइग्रेन से परेशान रह सकते हैं। Ank Jyotish धीरे-धीरे बिजनेस लाइफ का ग्राफ बढ़ेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी। आपको काम में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे।

शुभ अंक – 56

शुभ रंग – लाइट ग्रीन

अंक 3

शुक्रवार मनोरंजन की दृष्टि से आज का दिन बेहद शुभ है। Ank Jyotish आज आपका मन समान विचार वाले लोगों के साथ मिलने पर खुश होगा। इस दौरान आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय उत्तम है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नारंगी

अंक 4

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक है। Ank Jyotish आपके असंभव काम भी संभव होंगे। अहंकार को छोड़ कर दोस्तों और प्रियजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग- ग्रे

अंक 5

शुक्रवार आज आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। Ank Jyotish आज कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा।

शुभ अंक- 16

शुभ रंग- लाल

अंक 6

आज आपके प्रयास सफल होंगे, जिससे तरक्की मिलने की पूरी संभावना है। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। परिवार में किसी नई वस्तु के आगमन से मन प्रसन्न होगा। Ank Jyotish जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-सफेद

अंक 7

आज आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ न डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। Ank Jyotish प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको जरूरी कागजातों पर हस्ताक्षर ध्यान से करना होगा।

शुभ अंक – 87

शुभ रंग – आसमानी

अंक 8

बिजनेस कर रहे लोग किसी जरूरी काम को लेकर मीटिंग कर सकते हैं। Ank Jyotish  प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- बैंगनी

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक –  9

शुक्रवार आज ऑफिस का कार्यभार अधिक बढ़ेगा। Ank Jyotish लेन देन में सावधानी रखें, नहीं तो गड़बड़ हो सकती है। आज नए दोस्त बनेंगे। काम को लेकर तनाव बना रहेगा, जिससे अन्य कार्य प्रभावित होंगे।

शुभ अंक – 20

शुभ रंग –  सिल्वर

Aaj Ka Panchang 2024: आज का पंचांग, 22 नवंबर 2024

Aaj Ka Panchang 2024: आज का पंचांग, 22 नवंबर 2024: आज काल भैरव जयंती है. आज के दिन मार्गशीर्ष कृष्ण सप्तमी तिथि, अश्लेषा नक्षत्र, ब्रह्म योग, बव करण, पश्चिम का दिशाशूल और कर्क राशि में चंद्रमा है. काल भैरव जयंती के दिन रवि योग बना है. रवि योग सुबह 6 बजकर 50 मिनट से है. रवि योग में भगवान भास्कर का प्रभाव अधिक होता है, इस वजह से सभी प्रकार के दोष मिट सकते हैं. अगहन मा​ह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती मनाई जाती है.

Aaj Ka Panchang 2024: इस दिन रुद्रावतार काल भैरव की उत्पत्ति हुई थी. काल भैरव जयंती पर काल भैरव की पूजा विधि विधान से करें. उनको हलवा, खीर, मीठे पुए) जलेबी, फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची आदि का भोग लगा सकते हैं. काल भैरव के मंत्रों का जाप करने से रोग, दोष आदि से मुक्ति मिलती है. काल भैरव को तंत्र मंत्र का देवता भी कहा जाता है. उनकी कृपा से तंत्र-मंत्र का दुष्प्रभाव दूर हो जाता है.

पंचांग से जानते हैं आज का सूर्योदय, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय, रवि योग, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय आदि.

Aaj Ka Panchang 2024: आज का पंचांग, 22 नवंबर 2024

आज की तिथि- सप्तमी – 06:07 पी एम तक, फिर अष्टमी

आज का नक्षत्र- अश्लेषा – 05:10 पी एम तक, उसके बाद मघा

आज का करण- बव – 06:07 पी एम तक, फिर बालव – पूर्ण रात्रि तक

आज का योग- ब्रह्म – 11:34 ए एम तक, उसके बाद इंद्र

आज का पक्ष- कृष्ण

आज का दिन- शुक्रवार

चंद्र राशि- कर्क – 05:10 पी एम तक, उसके बाद सिंह

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:50 ए एम

सूर्यास्त- 05:25 पी एम

चन्द्रोदय- 11:41 पी एम

चन्द्रास्त- 12:35 पी एम

काल भैरव जयंती के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 05:02 ए एम से 05:56 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 11:46 ए एम से 12:28 पी एम

विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:35 पी एम

अमृत काल: 03:27 पी एम से 05:10 पी एम

गोधूलि मुहूर्त: 05:22 पी एम से 05:49 पी एम

रवि योग: 06:50 ए एम से 05:10 पी एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:49 ए एम से 08:08 ए एम

अमृत-सर्वोत्तम: 01:26 पी एम से 02:46 पी एम

चर-सामान्य: 10:47 ए एम से 12:07 पी एम

लाभ-उन्नति: 12:07 पी एम से 01:26 पी एम

शुभ-उत्तम: 04:06 पी एम से 05:25 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:06 पी एम से 08:46 पी एम

लाभ-उन्नति: 12:07 ए एम से 01:48 ए एम, नवम्बर 22

अमृत-सर्वोत्तम: 05:25 पी एम से 07:06 पी एम

शुभ-उत्तम: 03:28 ए एम से 05:09 ए एम, नवम्बर 22

अमृत-सर्वोत्तम: 05:09 ए एम से 06:50 ए एम, नवम्बर 22

अशुभ समय

राहुकाल- 10:48 ए एम से 12:07 पी एम

गुलिक काल- 08:09 ए एम से 09:28 ए एम

यमगण्ड- 02:46 पी एम से 04:05 पी एम

दुर्मुहूर्त- 08:57 ए एम से 09:39 ए एम, 12:28 पी एम से 01:11 पी एम

दिशाशूल- पश्चिम

छत्तीसगढ़ में ठंड, इस जिले में 10 वर्षो का रिकॉर्ड टूटा

रायपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में नवंबर माह में पड़ रही ठंड ने कंपा दी है। स्थिति ये है कि यहां पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है, जिससे 10 वर्षो का रिकार्ड टूट गया है। बीते दिनों पारा 8.6 डिग्री तक पहुंच गया था। साथ ही पठारी इलाको मैनपाट औऱ सामरी पाठ में पारा 6 से 7 के करीब पहुंच गया था। उत्तर पूर्व से आने वाली सर्द हवाओं के कारण आने वाले दिनों में पारा और भी नीचे जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरगुजा में कड़ाके की ठंड पड़ती है मगर इस बार यहां नवम्बर माह में ही तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है, जो पिछले 10 सालों के रिकार्ड को तोड़ चुका है। वर्ष 2014 में पारा 9.6 डिग्री तक गया था इस बार तापमान 10 के नीचे गया है और मैनपाट समेत पठारी इलाको में तापमान 6 से 7 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरवाट आएगी। इसके पीछे वजह मानी का रही है कि बंगाल की खाड़ी में कोई दबाव नहीं बना है, जिससे शुष्क हवाएं चल रही है और धूप में भी ठंडक का एहसास हो रहा है।

CG रिश्वतखोर पटवारी और आरआई को ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

रायुपर। छत्तीसगढ़ के कोरबा के राजस्व निरीक्षक (RI) अश्विनी राठौर और पटवारी धीरेंद्र लाटा को एसीबी (ACB) ने रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन अफसरों ने एक शख्स से जमीन की रजिस्ट्री के पहले सीमांकन के नाम पर रिश्वत मांगी थी, जिसपर प्रार्थी की शिकायत के बाद ACB ने इन अधिकारियों आज रंगे हाथों धर दबोचा।

बता दें कि कोरबा जिले के मोंगरा निवासी शिकायतकर्ता संजय दिवाकर ने एसीबी से शिकायत की थी कि उन्होंने ग्राम जमनीपाली में एक जमीन खरीदने के लिए शत्रुघन राव से सौदा तय किया था। सौदे के बाद, रजिस्ट्री से पहले सीमांकन के लिए उन्होंने आवेदन किया था।

इसके लिए उन्होंने आरआई अश्विनी राठौर से मदद लेने की कोशिश की, लेकिन राठौर ने 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की और जमनी पाली के पटवारी धीरेन्द्र लाटा को पैसे देकर सीमांकन की अगली कार्रवाई करने के लिए कहा। प्रार्थी जब पटवारी धीरेंद्र लाटा के पास गया तो उन्होंने उससे 13,000 रुपये में सौदा तय किया और शिकायतकर्ता से पहले 5,000 रुपये ले लिए। इसके बाद, रिश्वत की अगली किश्त के रूप में 8,000 रुपये देने की बात हुई, और आज यानि 20 नवंबर को एसीबी ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

Chanakya Niti: घर में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान!