Ank Jyotish: 22 अक्टूबर, मंगलवार जानिए आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  22 अक्टूबर: ‘मंगलवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज सार्वजनिक दुश्मन या राजनीतिक विपक्षी आपका नुकसान करने की योजना बना सकते हैं। Ank Jyotish लेकिन आप अपनी समझदारी से हर समस्या को हल कर सकते हैं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

कानूनी समझौते भी आपको चिंतित कर सकते हैं। Ank Jyotish करियर के साथ-साथ अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताएं। आज नए सम्पर्क बनाएं क्योंकि यह समय नेटवर्किंग के लिए बेहतरीन है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3

आज आपका जीवन व्यस्त रहेगा और समय का प्रबंधन आपके लिए एक चुनौती हो सकता है। Ank Jyotish एक कुशल कार्यकर्ता के रूप में, आपका प्राथमिक लक्ष्य बिना निवेश या ऊर्जा के नुकसान के लाभ बढ़ाना होना चाहिए।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4

अपने तर्क का प्रयोग कर के और समझदारी से जोखिम उठाएं। Ank Jyotish आज आप ऐसा अनुभव करेंगे कि आपके आसपास कोई अलौकिक शक्ति हैं जो आपको हर बाधा से बचा रही हैं।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5

दुश्मन से विवादों या मुकदमेबाजी से बचे। Ank Jyotish व्यापार में अपने ग्राहकों को पर्याप्त सेवा प्रदान करें ताकि आपका व्यवसाय बढ़ें। अपनी मेहनत का फल भी आपको मिल ही रहा है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6

आपका व्यवसायी जीवन आज आपको सातवें आसमान में ले जायेगा। Ank Jyotish अब आपकी क्षमताएं और व्यक्तित्व पूरे आकर्षण में हैं। आपका करियर आज पूरी तरह से उज्जवल है और आपकी योग्यता आपको हर जगह पहचान देगी।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7

आज आपके सितारों के अनुसार नयी नौकरी या रोजगार की संभावना है जिससे आपको आर्थिक लाभ के साथ साथ ख़ुशी व संतुष्टि भी प्राप्त होगी। Ank Jyotish आज का पूरा दिन नयी योजनाएं बनाने और नए अनुभवों में बीतेगा।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8

आपका नम्र और शांत स्वभाव आपके सहकर्मियों को प्रभावित करेगा। Ank Jyotish जीवन में आया अप्रत्याशित परिवर्तन आज आपको चिंतित करेगा। आज का गतिशील दिन संभावनाओं से भरा है और यह जीवन की अनिश्चितता है, जो हर दिन को खुशनुमा बनाती हैं।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

अपनी क्षमताओं का मूल्यांकन करने से आप नए अवसर पा सकते हैं। Ank Jyotish इस समय सर्वजनिक मामलों और फालतू विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आज का वक्त शुभ है।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Horoscope Weekly: दिवाली से पहले इन राशियों के जातकों का खुलेगा भाग्य, मिलेगा मान-सम्मान, पढ़ें 12 राशियों का साप्‍ताहिक राशिफल

Horoscope Weekly (21 October to 27 October 2024):  21 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में रहेंगे और संचरण करते हुए सप्ताहांत में वह सिंह राशि में जा पहुंचेगें. 24 अक्टूबर गुरुवार के दिन पुत्र की दीर्घायु और अच्छे सेहत की कामना के लिए किया जाने वाला अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा.

webmorcha.com
मेष

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई उमंग, नए कार्य और कुछ नई जिम्मेदारियां लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में अपेक्षा जनक सुधार और आप कॉन्फिडेंट दिखेंगे. व्यापारी वर्ग धन कमाने के साथ अपने स्टाफ का भी पूरा ध्यान रखे, क्योंकि उनके सहयोग बिना आपका आगे बढ़ना संभव नहीं है. शेयर मार्केट, पुराने निवेशों या डील से लाभ होने की संभावना है. सप्ताह के मध्य में ट्रांजैक्शन करते समय सावधानी बरते. दांपत्य जीवन में परस्परता बढ़ेगी. सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंधों में कुछ समस्याएं होने की आशंका है, लेकिन अंत तक पार्टनर के साथ जो भी गिले शिकवे थे, वह दूर होंगे. पार्टनर करियर को लेकर कुछ परेशान दिखेंगे, इस समय उनका साथ दें. संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति की संभावना है. रिनोवेशन और खरीदारी पर धन खर्च होने के योग है. दांतों से जुड़ी और हल्की- फुल्की गले की समस्या  से परेशान होने की आशंका है.

webmorcha.com
वृषभ

वृष राशिफल

वृष राशि वालों को सीनियर्स से सम्मान मिलेगा, जिससे आपका रुतबा बढ़ेगा. यह सप्ताह अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए उत्तम है. Horoscope Weekly सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा गुरु के साथ आपकी राशि में विराजमान होंगे, दोनों की युति से  गजकेसरी योग बनेगा जो आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, नए कारोबार की शुरुआत या रूपरेखा तैयार करने के लिए समय सही है, लेकिन पैसे खर्च करते समय सावधानी बरतनी होगी. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर छोटा मोटा विवाद होने की आशंका है. संतान पर नजर रखना जरुरी है,  उसकी मनोदशा जानने के लिए उससे बात करें. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए  आय की अपेक्षा खर्च अधिक होने की आशंका है. परिवार, संतान की पढ़ाई और माता-पिता की सेहत पर ध्यान देने का प्रयास करें. इलेक्ट्रॉनिक सामान की खराबी होने से बड़े खर्च सामने आ सकते हैं.  इस सप्ताह हेल्थ पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण होगा, आंखों से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न होने की आशंका है.

webmorcha.com
मिथुन

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लोग ऑफिस मैनेजमेंट को बेहतर बनाने की कोशिश करें. Horoscope Weekly कार्यभार में वृद्धि की संभावना है इसलिए अब से आपको काम को व्यवस्थित तरीके से करने  की कोशिश करनी है.  ग्रहों की चाल को देखते हुए पुराना ऋण, काम या पुराने रिश्ते जिनको छोड़कर आप काफी आगे निकल चुके हैं, आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं. व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह गतिविधियों से भरा रहेगा. कारोबार में अपेक्षित लाभ और परिणाम मिलने में संदेह है, लेकिन आपको मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़नी है. माता-पिता की सेवा के लिए समय निकाले, जो लोग घर से दूर रहते है, वह उनके लिए उपहार लेकर घर जा सकते हैं. संतान के साथ  तालमेल अच्छा बनेगा और दंपत्ति के बीच तनाव कम होगा. मनोरंजन का मौका मिलेगा और बीती बातें याद आएंगी. सुख-सुविधाओं के सामान की खरीदारी की संभावना है. सेहत की बात करें तो पैदल चलने से बचना है क्योंकि  पैर में दर्द की समस्या हो सकती है.

webmorcha.com
कर्क

कर्क राशिफल

कर्क राशि के नई नौकरी वालों पर वर्कलोड बढ़ने की आशंका है, इसे सकारात्मक रूप से लेने का प्रयास करें क्योंकि आप जितना ज्यादा काम करेंगे उतनी जल्दी अपने काम में परिपक्व भी होंगे. जो लोग लंबे समय से एक ही संस्थान से जुड़े है, उनकी पदोन्नति होने की संभावना हैं.  Horoscope Weekly पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों को लाभ होगा. नए प्रोडक्ट लॉन्च करने का अवसर मिलेगा. आसपास का वातावरण युवा वर्ग को मानसिक रूप से परेशान कर सकता है. लव रिलेशन में तालमेल बैठाने की आवश्यकता है, जिसका सबसे अच्छा तरीका बात करना है. दोस्तों के साथ मनोरंजन की योजना बन सकती है. माता जी को यदि बीपी और शुगर की समस्या पहले से है, तो नियमित रूप से इसकी जांच करते रहें क्योंकि दोनों के कम ज्यादा होने की आशंका है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. पिछले सप्ताह की तुलना में सेहत में सुधार देखने को मिलेगा इसलिए  एक्सरसाइज करने के साथ-साथ मेडिटेशन भी करें.

webmorcha.com
सिंह

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लोग इस सप्ताह काम के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे. करियर की उलझनों को सुलझाने का यह सही समय है. Horoscope Weekly तकनीकियों को सीखने का प्रयास करें और कारोबार का विस्तार करें. सीनियर्स से लाभ होगा और एक्स्ट्रा इनकम के स्रोत भी बनेंगे. विरोधियों से सावधान रहते हुए, जब तक कार्य पूरे न हो जाएं तब तक योजनाओं को गोपनीय रखे. अपनी इच्छाओं को प्राथमिकता दें, लेकिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचे. पार्टनर या ग्राहकों से बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. वाहन खरीदारी की योजना बनेगी लेकिन अपने निर्णय में बड़े बुजुर्गों की सलाह को शामिल करना न भूलें. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को  कोर्ट कचहरी तक ले जाने के बजाय घर पर बात करके सुलझाने का प्रयास करें. सेहत सामान्य रहेगी, आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सूर्य नमस्कार करें. कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करें और सुबह की हल्की धूप में कुछ समय बिताने का प्रयास करें.

webmorcha.com
कन्या

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र, दांपत्य जीवन और व्यापार में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, उनकी सलाह से लाभ भी होगा. Horoscope Weekly ऑफिस में बातचीत यानी कि गॉसिप का हिस्सा बनने से बचना है क्योंकि सीसी टीवी की तरह बॉस की नजर आप पर है. अपनी मनमानी करने पर बॉस की ओर से कटु शब्द भी सुनने को मिल सकते हैं. इस सप्ताह व्यापारी वर्ग को काम के सिलसिले में कई बार यात्रा करनी पड़ सकती है.  रिश्तों में अपेक्षित सुधार देखने को मिलेगा और अविवाहितों के रिश्ते की बात भी आगे बढ़ सकती है. धार्मिक कार्यों को बढ़ावा देंगे और भाई-बहन की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य के मामले में सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी दिक्कतों के साथ-साथ पैरों में चोट लगने की आशंका है.

webmorcha.com
तुला

तुला राशिफल

तुला राशि के लोगों को इस सप्ताह प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है. Horoscope Weekly कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी चैलेंज को स्वीकार करें और जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने का प्रयास करें. जिम या स्पोर्ट्स से जुड़े काम करने वालों के लिए सप्ताह शानदार रहेगा. अपने कार्यों और रिश्तों के प्रति ईमानदार और जिम्मेदार रहें. सूर्य और बुध आपकी राशि में हैं, जिनके सपोर्ट से पिछले नुकसान की भरपाई का अवसर मिलेगा. मेहनत रंग लाएगी. संतान से जुड़ी समस्याओं का निदान खोजने का प्रयास करें.  रिश्तों में जो भी कड़वाहट आ गई थी, वह दूर होगी. गुरु की दृष्टि पड़ने से विद्यार्थियों को इस सप्ताह मेहनत का बढ़िया परिणाम मिलेगा.  व्यस्तता के कारण परिवार के साथ समय बिताने का अवसर कम रहेगा.  गले से संबंधित समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं.

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों के काम से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे.  प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट जैसे शुभ समाचार मिलने की संभावना है. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करने के बावजूद भी सहकर्मी संग बहस हो जाएगी. राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा. Horoscope Weekly कारोबार अच्छी गति से आगे बढ़ेगा और सप्ताह के अंत तक अच्छी डील हाथ लगने की उम्मीद है. युवा के मन में ईर्ष्या का भाव पनप सकता है. विद्यार्थियों के सामने दुविधापूर्ण स्थिति बन सकती है, इसलिए गुरु का मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें. हनुमान जी की उपासना करें, जिससे पराक्रम और साहस में वृद्धि हो. वाहन पर खर्च के योग है साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों के लिए भी कुछ खरीदारी करनी पड़ सकती है. सेहत की बात करें तो  त्वचा से जुड़ी एलर्जी और इन्फेक्शन होने की आशंका है.

webmorcha.com
धनु

धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा. काम का दायरा बढ़ेगा और काम के प्रति रुचि जागेगी. Horoscope Weekly नए लोगों से मिलना जुलना और वर्चस्व में वृद्धि  की संभावना है. कार्यस्थल पर बैक बाइटिंग करने वाले लोगों से संभलकर रहना है, क्योंकि वह आपके लिए गलत बातें फैला सकते हैं. दूसरों पर निर्भर होने से बचें और केवल उन कार्यों के लिए हां कहें, जिनको आप स्वयं कर पाने में सक्षम है. साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा, इस सप्ताह बिक्री भी अच्छी रहने वाली है. जरूरी जानकारी एकत्र करने के बाद ही नए काम की शुरुआत करें. जरूरत से ज्यादा उम्मीदें दुख का कारण बन सकती हैं, इसलिए माहौल और परिस्थिति के अनुसार सोचें. लव पार्टनर के साथ संवाद स्थापित करने से संबंध मजबूत होंगे. घर की सुरक्षा व्यवस्था ठीक रखें.  सेहत की बात करें, तो ईएनटी और अस्थमा की दिक्कत हो सकती हैं.

webmorcha.com
मकर

मकर राशिफल

मकर राशि के जो लोग नए नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी मेहनत रंग लाएगी.  Horoscope Weekly इस सप्ताह कार्यभार अधिक रहने वाला है, जिस कारण घर से जल्दी निकलने और देर से पहुंचने जैसी स्थिति बनी रह सकती है. सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. व्यापारी वर्ग प्रोडक्टिविटी पर ध्यान दें और गुणवत्ता को मेंटेन करने का प्रयास करें. भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और संतान के करियर से जुड़ी चिंताएं कम होंगी. जरूरतमंद लोगों की मदद करें और बड़े बुजुर्गों की सेवा करके उनका आशीर्वाद लेते रहें. परिवार पर ध्यान केंद्रित करें और जो लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं, वे परिवार को जोड़े रखने का प्रयास करें. विवाह की बात चल सकती है. सेहत की बात करें तो संभलकर चलना है, पैरों में मोच आने की आशंका है.

webmorcha.com
कुंभ

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लोगों की किसी महत्वपूर्ण परियोजना का समापन होगा, जिससे आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा. करियर में सफलता के लिए पूरी मेहनत करें. Horoscope Weekly सीनियर्स की सलाह को मानने से अच्छे परिणाम मिलेंगे. आपकी कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन में सुधार आएगा और आप अपने दांपत्य जीवन में खुश रहेंगे. दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. सेहत में ध्यान रखें कि मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है, इसलिए खुश रहें और आस-पास के लोगों को भी खुश रखें. मानसिक शांति के लिए ध्यान करना लाभकारी रहेगा. गले में दर्द या खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए अपना ध्यान रखें.

webmorcha.com
मीन

मीन राशिफल

मीन राशि के लोगों को कड़ी मेहनत के फल मिलेगा और काम को पहचान मिलेगी. Horoscope Weekly जिन व्यापारियों ने लोन के लिए अप्लाई किया है, उन्हें कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. युवा वर्ग विषम परिस्थिति में भी सोच सकारात्मक रखें, धैर्य और संयम से काम लें. लव रिलेशन के लिए कुछ समय निकालें और पार्टनर के साथ डिनर पर जाएं. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. संतान की ओर से  खुशखबरी प्राप्त होने की संभावना है. घर की खरीदारी के लिए यह सही समय है. दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करते समय अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें. यदि लैपटॉप का प्रयोग करते है, तो चश्मे का इस्तेमाल करें क्योंकि आंखों में जलन या धुंधलापन की समस्या होने की आशंका है.

ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने के सम्मान पर हुआ शतरंज प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव के शिवनाथ कॉलोनी में 20 अक्टूबर 2024 को गुड मूव चेस एकेडमी द्वारा एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

sitename%

यह स्पर्धा भारत के 45 चेस ओलंपियाड में महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने के सम्मान में आयोजित थी।

05 5 sitename%

इस स्पर्धा में कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें भव्य टाटिया प्रथम, बिहान कुंडलिक द्वितीय तथा विकास साहू तृतीय स्थान पर रहे।

04 6 sitename%

इस टूर्नामेंट के प्रयोजक संदीप लालवानी एवं देव शक्ति शर्मा रहे।

23 लाख लेकर पैदल घुम रहे थे 2 लोग, महासमुंद पुलिस ने पकड़ा, इधर, सोशल मीडिया में भड़ास!

महासमुंद। पुलिस ने आज साढ़े बाइस लाख रुपए दो पैदल चल रहे लोगों से पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने अपने विज्ञप्ति में दोनों पकड़े गए लोगों के नाम को गोपनीय रखा है। इधर इसे लेकर सोशल मीडिया में लोग भड़ास निकाल रहे हैं।

जारी विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया है कि आज रविवार पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति लोहराचट्टी ओड़िशा की तरफ से पैदल चलकर दो पिठ्ठू बैग रखकर नेशनल हाईवे रेहटीखोल की ओर आ रहे हैं।

पुलिस को सूचना थी कि बैग में कुछ संदिग्ध सामान रखे हो सकते हैं। टीम ने दोनों को पूछताछ के लिए रोका। दोनों गोलमोल जवाब दिए, जिनसे तलाशी ली गई तो, उनके पास करीब बाइस लाख बावन हजार 22,52,800 राशि मिली। इस राशि का इनके पास कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। सिंघोडा पुलिस ने अपराध/धारा 106 भा.ना.सु.सं. के तहत् कार्यवाही किया गया।

इसे लेकर सोशल मीडिया में भड़ास

01 41 sitename%

02 28 sitename%

 

 

नरबलि’ अर्थात खून-खौफ और अंधविश्वास की अंधी दुनिया

ऐसे तो नरबलि की शुरुआत खंगालने के लिए कालांतर में जितना, झांकेगे इसका इतिहास उतना ही पुराना सामने आता जाएगा. हां, यदि इस घिनौनी प्रथा को खत्म करने के उपायों पर नजर डालेंगे तो, आज इसे रोकने के लिए कानून तो है, लेकिन, कहीं न कहीं अब भी रुह कंपा देने वाली कहानियों की इबारतें लिख गढ़ देती है.

स्वयं की खुशियों की खातिर किसी की हत्या कर डालना भला किसी पूजा-अनुष्ठान को कामयाब कैसे बना सकता है? यह तो सीधे-सीधे कत्ल अर्थात नरबलि सी कलंकित प्रथा का घिनौना चेहरा भर ही हो सकता है. आइए एक नजर डालते हैं हिंदुस्तान में घटित नरबलि की उन सनसनीखेज घटनाओं पर, जिन्हें अंजाम देने वालों ने न केवल अपनी खुशी की खातिर किसी का कत्ल किया. साथ ही इंसानियत पर भी कभी न मिलने वाला दाग लगा दिया.

तीन घटनाओं ने छत्तीसगढ़ को हिला दिया

21 अक्टूबर 2011 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जेलबाड़ा इलाके में रहने वाली ललिता नाम की बच्ची की नरबलि दे डाली गई. नरबलि चढ़ाए जाने के एक सप्ताह बाद तक बच्ची का कोई पता नहीं लगा था. जंगल में जब लाश बरामद हुई तो पता चला कि उसकी तो नरबलि दी जा चुकी है. 31 दिसंबर 2011 को बीजापुर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया. उन दोनो ने नरबलि का गुनाह कबूल कर लिया.

साल 2011 में 23 नवंबर को छत्तीसगढ़ के भिलाई में रूआबांधा बस्ती निवासी पोषण सिंह राजपूत का परिवार कसारीडीह गया हुआ था. तभी उनके दो साल के बेटे का अपहरण कर लिया गया. तीन दिन बाद बच्चे के लाश रूआबांधा इलाके में स्थित एक घर से मिली. उसकी भी नरबलि दी जा चुकी थी. बच्चे की बलि ईश्वर यादव ने पत्नी किरण के साथ मिलकर दी थी. वो खुद को तांत्रिक बताता था. नरबलि देने वाला दंपत्ति बच्चे का पड़ोसी था. दंपत्ति ने अपहरण के तीन दिन बाद मासूम चिराग की बलि दे दी थी. साल 2014 में कोर्ट से दंपत्ति को सजा-ए-मौत सुनाई गई.

23 मार्च 2015 को नरबलि की एक घटना घटी थी छत्तीसगढ़ के उत्तरी बस्तर जिले में. जहां पखांजुर थाना इलाके के विद्यानगर गांव में एक बच्चे की बलि दे डाली गई. नरबलि चढ़ाए गए स्वरोजित अधिकारी की उम्र महज तब 8 साल थी. उसकी लाश सितरम गांव के करीब पड़ी मिली थी. नरबलि चढ़ाए जाने से पहले यानी 23 मार्च 2015 को बच्चा आखिरी बार अपने रिश्तेदार समीर के साथ देखा गया था. पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने बच्चे की नरबलि देने का गुनाह कबूल लिया था.

लातेहार में दो बच्चियों की बलि

11 जुलाई 2019 को झारखंड के लातेहार में सेमरहट गांव की दो बच्चियों की बलि चढ़ा दी गई. लाशें रेत के ढेर में दबी मिली थीं. उस मामले में सुनील उरांव को गिरफ्तार किया गया था, तो उसने नरबलि देने का गुनाह कबूल लिया था. दोनो लड़कियों का कत्ल घर के भीतर किया गया था. इसकी चुगली घर की दीवारों पर मौजूद खून के धब्बे कर रहे थे. हालांकि, आरोपी ने खून के धब्बों को मिटाने की लाख कोशिश की थी. बावजूद इसके धब्बे मौके पर अनहोनी घटने की खुलकर गवाही दे रहे थे.

भारत में जानिए नरबलि का इतिहास, Know the history of human sacrifice in India

यह सुर्खियां इस बात का सबूत हैं कि वर्ष 1828 से 1833 तक बंगाल के गवर्नर जनरल और उसके बाद दो साल देश के गर्वनर रहे विलियम बेंटिक ने भले काली पूजा के मौके पर दी जाने वाली नरबलि की कुप्रथा का अंत कर दिया हो, उसके करीब दो सदियों बाद यानी देश की आजादी के 76 साल बाद भी कई इलाकों में नरबलि की कुप्रथा जस की तस है. यह हालत तब है जब देश के आठ राज्यों में अंधविश्वास और जादू-टोने से संबंधित मामलों से निपटने के लिए कानून बनाए गए हैं.

ऐसे मिलते हैं उदाहरण

बीते साल असम की राजधानी गुवाहाटी से सामने आया था कि यहां एक महिला की बलि चढ़ाने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी उस घटना के करीब चार साल बाद की गई है. “वर्षों तक दर्जनों लोगों से चली पूछताछ के बाद यह मामला सामने आया था. जिस महिला की हत्या की गई वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की रहने वाली थी.” 18 जून की रात को भूतनाथ में एक कपाली पूजा आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 12 लोगों ने भाग लिया था, जिसमें पीड़िता भी शामिल थी. पूजा करने वाले लोगों ने शराब का सेवन किया था. पीड़िता को भी शराब पिलाई गई. इसके बाद उन्होंने कामाख्या के श्मशान घाट का दौरा किया और वहां दूसरी पूजा की. पुरुषों का समूह तब कामाख्या में जय दुर्गा मंदिर गया और मानव बलि के नाम पर पीड़िता का सिर काट दिया.

अब तक सामने आए नरबलि के कई मामले

असम में इससे पहले भी कथित नरबलि के मामले सामने आते रहे हैं. वर्ष 2021 में राज्य के आदिवासी बहुल चाय बागान इलाके में एक तांत्रिक ने चार साल के एक शिशु की कथित रूप से बलि चढ़ा दी थी. इसमें उस बच्चे के पिता की भी मिलीभगत थी. इसी तरह करीब तीन साल पहले  बराक घाटी में 55 साल के एक व्यक्ति की कथित रूप से बलि चढ़ाने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था.

साल 2022 अक्तूबर में दिल्ली पुलिस ने दो व्यक्तियों को छह साल के एक बच्चे की बलि देने के आरोप में गिरफ्तार किया था. यह दोनों मजदूरी करते थे. उन्होंने पुलिस को बताया था कि धन कमाने के मकसद से अफीम के नशे में उन्होंने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बच्चे की हत्या कर दी थी.

सिर्फ कानून बनाने से क्या होगा

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर महज कानून बना देने से यह कुप्रथा खत्म हो जाती तो देश के जिन आठ राज्यों- बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडीशा ,असम, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक में यह कब की खत्म हो चुकी होती. बिहार देश का पहला राज्य है जिसने वर्ष 1999 में महिलाओं को डायन घोषित किए जाने और उनको प्रताड़ित किए जाने के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ विच (डायन) प्रैक्टिस कानून, 1999 बनाया था.

झारखंड में भी ऐसा ही एक कानून मौजूद है. पूर्वोत्तर राज्य असम में भी वर्ष 2015 से ही विच हंटिंग (प्रोहिबिशन, प्रिवेंशन एंड प्रोटेक्शन) एक्ट लागू है. बावजूद इसके इन राज्यों से ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं.

कानून नहीं, सामाजिक जागरूकता से खत्म होगी डायन प्रथा

केरल में बीते साल अक्तूबर में दो महिलाओं की कथित बलि के मामले के सामने आने के बाद राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि रूह कंपा देने वाली ऐसी घटनाओं को सिर्फ कानून से नहीं रोका जा सकता है, इसके लिए समाज में इसके प्रति जागरूकता लाना जरूरी है.

समाजशास्त्री प्रोफेसर धीरेन कुमार गांगुली कहते हैं, “महज कानूनों से ही अगर अपराध खत्म हो जाता तो देश इस समय अपराध-मुक्त होता. लेकिन आजादी के इतने लंबे अरसे बाद भी अगर विभिन्न खासकर पिछड़े इलाकों में नरबलि या शिशु बलि जैसी कुप्रथा जारी है तो इसकी जड़ें मानसिकता, पिछड़ेपन और अशिक्षा में छिपी हैं. खासकर आदिवासी-बहुल पिछड़े इलाकों में पारंपरिक चिकित्सा की जगह लोग ओझा-सोखा या झोला छाप चिकित्सकों पर ही ज्यादा भरोसा करते हैं. उनके बहकावे में आकर लोग निर्दोष इंसान की हत्या जैसा जघन्य अपराध करने को भी तैयार हो जाते हैं.”

 

आखिर काली मंदिर में क्यों चढ़ाई जाती है किसी की बलि? ये है इसके पीछे की वजह

इंडिया में कई ऐसे टेंपल हैं, जहां बलि देने का रिवाज है. कई मंदिरों में अब इसे बंद कर दिया गया है, लेकिन कई जगह अभी भी ये प्रथा जारी है. खासकर काली माता के मंदिर में ऐसा किया जाता है. वहीं, इन दिनों नवरात्र में मांस की बिक्री को लेकर बवाल हो रहा है और 9 दिन तक मांस की बिक्री पर बैन (Meat Sale Ban In Navratra) लगाए जाने की बात की जाती है। ऐसे में लोगों का सवाल है कि जब एक तरफ मांस नहीं खाने या जानवर को ना काटने की बात कही जाती है तो फिर कई मंदिरों में बलि क्यों चढ़ाई जाती है.

ऐसे में जानते हैं बलि के पीछे क्या कारण है और हिंदू देवी-देविताओं के किस वजह से बलि चढ़ाई जाती है. जानते हैं बलि से जुड़ी हर बात, जिसके बाद आप समझ पाएंगे कि हिंदू मंदिरों में बलि क्यों चढ़ाई जाती है.

आखिर क्यों चढ़ाई जाती है बलि?

भगवान को चढ़ाई जाने वाली बलि को लेकर ईशा फाउंडेशन की वेबसाइट पर सद्गुरु के माध्यम से बताया गया है कि आखिर बलि क्यों चढ़ाई जाती है. सद्गुरु के अनुसार, देवी-देवताओं के लिए कुछ विशेष ध्वनियां उत्पन्न की गई है और उनके साथ कुछ विधि-विधानों को जोड़ा गया है. उनका कहना है, ‘काली मंदिर में यदि आप बलि देना छोड़ देते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने तय कर लिया है कि आपको काली की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ समय बाद उनकी शक्ति घटती जाएगी और फिर वह नष्ट हो जाएंगी, क्योंकि उन्हें इसी तरह बनाया गया है. उन्होंने बताया, आप मूंगफली मुंह के अंदर डालते हैं, एक जीवन की बलि चढ़ती है, तो दूसरा जीवन बेहतर होता है. क्योंकि जीवन के भीतर एक जीवन, उसके अंदर एक जीवन होता है क्योंकि यहां जो है, बस जीवन है.

क्या बलि देने से भगवान खुश होते हैं?

सद्गुरु के अनुसार, यहां तक कि आज भी अधिकांश काली-मंदिरों में रोजाना बलि दी जाती है. दुनिया के हर हिस्से में पशुओं और यहां तक कि मनुष्य तक की बलि देने का रिवाज कभी न कभी जरूर रहा है. दुनिया का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है, जहां बलि की प्रथा नहीं थी. एक जीवन को मारने का मकसद क्या है? क्या इससे कोई भगवान खुश होगा? इसका भगवान से कोई लेना-देना नहीं है. इसका मकसद है शरीर को नष्ट करके, जीवन-ऊर्जा को बाहर निकालना और इस ऊर्जा का एक खास मकसद के लिए इस्तेमाल करना.

नारियल फोड़ना भी बलि है

सद्गुरु का कहना है, ‘आप नारियल तोड़ते हैं, वह भी एक बलि है. क्योंकि मंदिर में नारियल तोडने या नीबू काटने का उद्देश्य बस नई ऊर्जा को मुक्त करना और उसका लाभ उठाना है. किसी बकरे या मुर्गे या किसी भी चीज को काटने का उद्देश्य भी यही है. काली के मंदिरों और भैरव के मठों पर पशु-बलि देने का आयोजन काफी आम है. लोगों का मानना है कि इससे माता काली पशुओं का मांस खाकर या खून पीकर खुश होंगी.

 

ये क्या? जिस पत्नी की मर्डर के जुर्म में पति ने काटी 4 साल जेल, वह जिंदा निकली

ये क्या? जिस पत्नी की मर्डर के जुर्म में पति ने काटी 4 साल जेल, वह जिंदा निकली

भोजपुर।  बिहार के भोजपुर जिले की यह खबर ड्रामा, थिलर और रोमांच से भरपूर है. यहां एक लेडी की एक लड़के के साथ विवाह होती है. महिला का पति उससे खूब मारपीट करता है. महिला अपने पति से परेशान होकर मायके अपने माता-पिता के पास चली आती है. दो महीने बाद उसकी मां की निधन हो जाता है. कलयुगी पिता अपनी ही बेटी पर बुरी नजर रखने लगता है. पिता की हरकतों से परेशान और पति की मार से तंग होकर महिला आत्महत्या के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच जाती है. यहां उसे एक व्यक्ति बचा लेता है और अपने साथ चलने को कहता है. दोनों एक मंदिर में जाकर विवाह रचा लेते लेते हैं.

इधर, महिला के पति को लगा कि बेटी मर गई है और उसने अपने दामाद के खिलाफ मर्डर  का मुकदमा दर्ज करवा दिया. पुलिस ने महिला के पहले पति को उठा लिया और जेल में बंद कर दिया. कुछ दिनों बाद एक लावारिस लाश मिली और पिता ने उसे अपनी बेटी का शव बताकर पहचान कर ली. इसके बाद मुकदमा चला और मर्डर के जुर्म में युवक को सजा हो गई. 4 साल बाद वही महिला पुलिस को जिंदा मिल जाती है. अब आइए जानते हैं सिलसिलेवार पूरी कहानी…

बिहार के आरा की रहने वाली धर्मशिला देवी जनकपुरिया गांव के अवध बिहारी सिंह की पुत्री है. उसका विवाह छपरा जिले के दीपक कुमार के साथ हुआ था. कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला लेकिन बाद में दीपक धर्मशिला से खूब मारपीट करने लगा. पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके अपने पिता अवध बिहारी के पास चली आई, लेकिन उसकी किस्मत ही खराब थी कुछ दिनों बाद उसकी मां का निधन हो गया.

01 36 sitename%

पिता बेटी पर रखता था गलत नजर

धर्मशिला की मां के निधन के बाद उसका पिता अवध बिहारी सिंह उस पर बुरी नजर रखने लगा, यह धर्मशिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है. इन सब चीजों से परेशान होकर धर्मशिला ने आत्महत्या करने की सोची और वह रेलवे स्टेशन की तरफ से पटरियों की ओर जाने लगी. सामने से ट्रेन को आते देख एक युवक ने धर्मशिला को बचा लिया. इसके बाद युवक ने धर्मशिला से उसके आत्महत्या को करने की वजह पूछी. धर्मशिला ने उस युवक को सारी बातें बता दी. युवक धर्मशिला को अपने साथ ले गया और दोनों ने गांगी पर मौजूद विश्वकर्मा मन्दिर में उससे शादी कर ली और आरा में ही रहने लगे. धर्मशिला ने बताया कि उसके एक बेटा और एक बेटी दो बच्चे भी हैं.

धर्मशिला के पिता ने दर्ज करवाया दामाद पर हत्या का मुकदमा

अवध बिहारी को जब खोजबीन के बाद धर्मशिला नहीं मिली तो उसने धर्मशिला के पति दीपक, ससुर प्रमोद सिंह और भैंसुर रविशंकर पर हत्या का केस दर्ज करवाया. पुलिस को इसी दौरान 31 अक्टूबर 2020 को थाना क्षेत्र के सोन नदी के किनारे से एक शव मिला था, जिसकी पहचान अवध बिहारी सिंह ने अपनी पुत्री धर्मशीला देवी के रूप में किया था. जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी सदर अस्पताल में करा दिया. हत्या के आरोप में पुलिस ने धर्मशीला देवी के पति दीपक को जेल भी भेजा था.

4 साल बाद पुलिस को मिल गई धर्मशाला देवी

4 साल बाद पुलिस को धर्मशाला देवी जिंदा मिल गई. महिला धर्मशीला देवी सहार प्रखंड की रहने वाली है. धर्मशीला देवी को पुलिस ने बरामद कर 164 का बयान कोर्ट में कराने के बाद मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया. 17 अक्टूबर 2024 को टाउन थाना की पुलिस ने धर्मशीला देवी मीरगंज मुहल्ला से बरामद कर चौरी थाना को सुपुर्द कर दिया.

धर्मशाला देवी बोली- पिता ने करवाया झूठा FIR

धर्मशीला देवी ने बताया कि पुलिस मेरे घर मीरगंज में आई तथा अपने साथ थाना पर लेकर आ गई. पुलिस ने बताया कि आपका पिता आपको मृत मानकर आपके ससुराल के लोगों के ऊपर FIR कर दिए हैं. मेरे पिता ने झूठ बोलकर, दूसरी महिला के मृत शव को मेरा शव मानकर, झूठा FIR कर पहले पति फंसाया है. मैंने आरा के मीरगंज के निवासी अजय कहार से विवाह  कर ली है. मेरे दो बच्चे हैं. धर्मशिला आगे बताती है कि जहां शादी हुआ था वो पति बहुत मारता था जिसके वजह से हम अपने मायके आ गए यहां आने के दो महीना बाद मेरी मां मर गई उसके बाद मेरा पिता मेरे साथ गलत सम्बंध बनाने का नियत रखने लगा सोये अवस्था मे मेरे पास आ जाता और अवैध सम्बंध बनाना चाहता था.

अब जानिए पुलिस का बयान

इस पूरे मामले में पीरों अनुमंडल में तैनात ASP केके सिंह ने बताया कि चौरी थाना से जुड़ा एक मामला प्रकाश में आया है, जहां 2020 में एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अपहरण के बाद सोन नदी में डेड बॉडी मिली थी, जिसकी पहचान घर वालों के द्वारा की गई थी कि वो हमारी बेटी है. लेकिन उस केस में अब ट्रायल भी हो चुका है और उसमें जो अभियुक्त थे, वह सजा के तौर पर जेल भी गए थे. इसके बाद यह लड़की बरामद हुई हैं. आगे न्यायालय द्वारा मार्गदर्शन लेकर आगे जो भी कानूनी कार्रवाई होगी. उसका अनुपालन किया जाएगा, जबकि लड़की के द्वारा अपने पिता पर गलत दुर्व्यवहार के मामले के बारे में एएसपी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लड़की का बयान माननीय न्यायालय में कराया जाएगा, जैसा भी तथ्य सामने आएगा उस पर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी.

कुछ घंटे बाद बादल करेगा चित्कार, इन राज्यों में तांडव मचाएगा, IMD का चक्रवात अलर्ट

Rainfall Alert: अक्टूबर को चक्रवात का माह कहा जाता है। IMD के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने शनिवार को बंगाल की खाड़ी में चल रहे मौसमी गतिविधियों को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि सोमवार 21 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है, जो बहुत से साइक्लोनिक मॉडल के लक्षण को दर्शाता है. प्रायद्वीपीय भारत में लगातार बारिश हो रही है. ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र, तमिलनाडु, आंतरिक और तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ भाग में बारिश का दौर जारी है. यह अगले दो से चार दिनों में और भी तेज हो सकती है.

मौसम विभाग IMD ने बताया कि शनिवार को सबसे ज्यादा बारिश तमिलनाडु और उड़ीसा में 170 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वही, मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया कि उड़ीसा आंध्र प्रदेश तेलंगाना के कुछ हिस्से आंतरिक कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण और गुजरात में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, भारी बारिश को देखते हुए तमिलनाडु में ऑरेंज है.

मौसम विभाग IMD ने बताया कि मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती मौसमी गतिविधि बन रही है. जिसके वजह से तमिलनाडु के तट से लेकर आंध्र प्रदेश तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि 21 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नए लो प्रेशर बनने की संभावना है. इसकी वजह से प्रायद्वीपीय भारत में 24 से 25 अक्टूबर के दौरान भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है.

महापात्रा की बातों पर अगर ध्यान दें, जिनमें उन्होंने कहा कि अक्टूबर के महीने को ‘मंथ ऑफ साइक्लोन’ कहा जाता है. बंगाल की खाड़ी में ऐसी गतिविधियां बनती दिख रही हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि, अभी साइक्लोन का पूर्वानुमान करना जल्दबाजी होगा. हालांकि, आने वाले 22 से 23 अक्टूबर के बीच खतरनाक समुद्री गतिविधियां देखने को मिलेंगे, जिनकी वजह से आंध्र प्रदेश के तटीय भाग, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भारी बारिश हो सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि 23 से 25 अक्टूबर के बीच उड़ीसा में भारी बारिश की संभावना है.

दिल्ली में बदलते मौसम की बात करें तो हवाओं की गुणवत्ता लगातार गिरते जा रही है. शनिवार को अलग-अलग स्टेशनों पर 300 के पार एक्यूआई दर्ज की गई. ठंड आने से पहले धुंध ने दिल्ली पर डेरा डाल दिया है. दिल्ली सरकार की हवाओं को साफ रखने की लगातार कोशिश जारी है. कोई मौसम विभाग ने बताया कि इस महीने के अंतिम सप्ताह यानी 27 अक्टूबर से दिल्ली में ठंड की आगमन होगी.

Ank Jyotish: 20 अक्टूबर, रविवार जानिए आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  20 अक्टूबर: ‘रविवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

एकाएक प्राप्त हुई अनर्जित आय आपकी इच्छाएं पूरी करने में आपके काम आएगी। Ank Jyotish किसी दुःख या झटके से आप उदास महसूस कर सकते हैं लेकिन तैयार ही जाएँ क्योंकि अच्छा समय आपका इंतज़ार कर रहा है।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

आज रविवार को आप अपना पूरा समय धन अर्जित करने के अवसरों को ढूंढने में लगाएंगे। Ank Jyotish व्यापार या नौकरी में आपके सहकर्मी आपसे पूरे प्रभावित है और आपका साथ देंगे।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

एक नया प्रोजेक्ट शुरू करते समय या अपनी परियोजना के लिए नए ग्राहकों को चुनते समय सतर्क रहें। Ank Jyotish फ्लेक्सिबल बनें और समय के साथ साथ अपनी योजनाओं को भी संशोधित करें।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

यह वक्त अपने करियर में आगे बढ़ाने या अपने कारोबार को विकसित करने का है जिसमे आपके पार्टनर्स और करीबी साथी आपकी मदद कर सकते हैं। Ank Jyotish अपने अनुभव से आप पत्थर को भी सोना बना सकते हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

अभी आपके सितारे आपके साथ हैं बस सब्र रखें और परिश्रम करते रहें। Ank Jyotish अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और उनके अनुसार ही कार्य करें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

अपने कार्यस्थल में लचीला रवैया अपनाएं। Ank Jyotish आने वाली प्रेसेंटेशन्स और बैठकों की तरफ खास ध्यान दें। आप जो भी करें उसमें आनंद महसूस करें, यही आजका मंत्र है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

रोजमर्रा में परिवर्तन करके आप अपने शरीर को रोग मुक्त बना सकते हैं। Ank Jyotish याद रखें, सार्वजनिक संबंध अधिक समय लेते हैं लेकिन यह अधिक फायदेमंद भी होते हैं।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

आज आपको अपने प्रियजनों का भरपूर प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा। Ank Jyotish किसी समस्या या बाधा का सामना भी कर सकते हैं। आज गाड़ी चलाने से बचें और उसकी जगह सर्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

इस समय अकेले रहने के लिए भी यह समय बढ़िया है। Ank Jyotish मेहनत का कोई अन्य विकल्प नहीं है इसलिए शॉर्टकट छोड़ें और कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ें।  उस दोस्ती का अनुभव करें, जो आपको गुदगुदाती है और इस समय का आनंद लें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन