शिक्षक ने अपने बच्चे का स्कूल में मनाया बर्थडे, न्योता भोज खाकर गदगद हुए स्कूली छात्र  

महासमुंद। पटपरपाली-बाम्हनडीह मिडिल स्कूल के बच्चे 19 अक्टूबर को बेहद उत्साहित दिखे। यहां की शिक्षिका सुमन चंद्राकर ने अपने पुत्र श्रीनिधि और श्रेयांश चंद्राकर के जन्मदिन पर स्कूली बच्चों समेत गांव के गणमान्य नागरिकों को न्योता भोज कराया।

शिक्षका का मानना है कि घर में मां-बाप अपने बेटे-बेटियों की बेहतर शिक्षा के लिए अनेक संसाधन उपलब्ध कराते हैं, ठीक उसी प्रकार शिक्षक की जिंदगी में छात्र-छात्राएं उनकी संतानों की तरह महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए औषतन सभी शिक्षक समय-समय पर इस जिम्मेदारी के तहत अपने स्कूल के बच्चों की आवश्यकता को यथासंभव पूरा करने का प्रयास करते हैं।

 

धूमधाम से मनाई गई जन्मदिन

न्योता भोज पर पर प्रधान पाठक केवल टंडन ने बताया कि हालांकि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। समय-समय पर अतिरिक्त पूर्ण स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार प्रदान करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। इससे सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित होती है। समाज के अग्रणी और सक्षम लोग विवाह के वर्षगांठ, जन्मदिन, राष्ट्रीय पर्व आदि विशेष अवसरों पर स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वल्पहार या पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं।

03 11 sitename%

एक ही दिन में यहां तीन आयोजन

शिक्षिका के बच्चे के जन्मदिन के अलावा यहां मिडिल के बच्चे सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा में भाग लिए इसके अलावा पालकों की बैठक ली गई। जिसमें प्रधानपाठक ने बालकों की उपस्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पालकों से कहा कि यहां लड़कियों का शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हो रही है, लेकिन बालकों की उपस्थिति को लेकर पालकों को अगाह किया।

इस अवसर पर शिक्षक श्रद्र्धा महानंद, फिरोज ठाकुर, प्रतीक चंद्राकर के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजु साहू, गमला यादव समेत गांव के गणमान्य नागरिक सुरीत साहू, श्यामलाल साहू, छगन साहू, मनोज चंद्राकर, सच्चिज्ञान उपाध्याय, कनक साहू, हवन साहू, यूकुमार साहू,  विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यहां देखें वीडियों…

 

Cyclone Dana: आ रहा है भयंकर तूफान, डूबेगा भारत का ये क्षेत्र, IMD का अलर्ट

Cyclone DANA: फिर से समुद्री राक्षस जाग रहा है. इस बार उनका नाम दाना है. समुद्री चक्रवात दाना (Cyclone Dana) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश हो सकती है. यह चक्रवात 24 से 26 अक्टूबर के बीच तट से टकरा सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि इससे सबसे ज्यादा भारत, बांग्लादेश और म्यांमार हैं प्रभावित होने वाले हैं.

वहीं, लगातार बारिश से प्रायद्वीपीय भारत का हाल बुरा है. चेन्नई से लेकर बेंगलुरु और पांडिचेरी से लेकर तिरुवनंतपुरम तक बारिश हो रही है. बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग फ्लाईओवर पर गाड़ी पार्क करने के मजबूर हो गए. अगले 2 से 3 दिनों में उत्तरी तामिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भीषण बारिश हो सकती है.

पिखले 24 घंटे में कहा बारिश हुई

Cyclone Dana: पिछले 24 घंटे में उत्तरी तमिलनाडु औऱ दक्षिण आंध्र प्रदेश के साथ-साथ दक्षिण भारत के कई इलाकों में माध्यम से भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और अंडमान निकोबार दीप समूह के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. पूर्वी तट के साथ-साथ पश्चिमी तट के कई हिस्सों और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान वाले हिस्सों में मध्यम बारिश हुई. पूर्वोत्तर भारत और झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में भी बारिश देखने को मिली.

01 34 sitename%

अगले 24 घंटे में बारिश

मौसम विभाग IMD में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी तमिलनाडु, रॉयल सीमा, कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश संभव है।

मछुआरों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग IMD ने बताया की बंगाल की खाड़ी में उपजा निम्न दबाव वाला तूफान भारतीय भूभाग से होते हुए अरब सागर में पहुंच गया है. इसके वजह से तट से लगे अरब सागर में हलचल हो रही है। मछुआरा समुदाय को अरब सागर में मछली पकड़ने या अन्य गतिविधियों के लिए न जाने की सलाह दी गई है.

दिल्ली का मौसम

शुक्रवार को दिल्ली का मौसम चौंकाने वाला था. उमस से लोंगो का हाल काफी बेहाल रहा. मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है. वहीं, दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 51 प्रतिशत से 91 प्रतिशत के बीच रहा.

Ank Jyotish: 19 अक्टूबर, जानिए आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  19 अक्टूबर: ‘शनिवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

अंक 1

आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा। Ank Jyotish सफलता आपके कदम चूमेगी बस इसे अपने खुद पर हावी न होने दें।

शुभ अंक-7

शुभ रंग- नारंगी

अंक 2

कार्य में आपकी योग्यताओं के चर्चे होंगे और आप सभी क्षेत्रों में प्रवीणता दिखाएंगे। Ank Jyotish धैर्य के स्तर को उच्च बनाये रखें ताकि आपकी सभी चिंताएं दूर हों।

शुभ अंक-5

शुभ रंग-पीला

अंक 3

आज का दिन अतिरिक्त जिम्मेदारियों, छोटी यात्राओं, फोन कॉल, ईमेल आदि  साधनों में बीतने वाला है। Ank Jyotish नए दोस्त भी बनेंगे।

शुभ अंक-27

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4

ऑफिस के साथ साथ घर के कामों के लिए भी वक्त निकालें। Ank Jyotish अपने कामों के प्रति ज़िम्मेदार रहें, इससे आप अपने प्रियजनों का विश्वास जीत पाएंगे।

शुभ अंक-1

शुभ रंग -नीला

अंक 5

वर्तमान में पैसे की तंगी हो सकती हैं इसलिए कम खर्च करें। Ank Jyotish वित्तीय मामलों और अन्य सांसारिक मामलों की तुलना में लोगों से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे।

शुभ अंक-23

शुभ रंग-सफेद

अंक 6

कार्य सम्बन्धी यात्रा पर जाने की सम्भावना है। Ank Jyotish पत्र, ईमेल द्वारा बात करते समय -समय सावधान रहें।  निवेश करने से पहले , सही योजना पर अपने मित्रों और सहयोगियों से सलाह ले।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- गहरा हरा

अंक 7

परिवार के साथ बिताया समय आपको शांति देगा। Ank Jyotish घरेलू चिंताओं को दूर करें। मरम्मत और रेनोवेशन के लिए आपके ध्यान और धन की आवश्यकता हो सकती है।

शुभ अंक-2

शुभ रंग-फिरोजी

अंक 8

आध्यात्मिक या धार्मिक मामले अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं। Ank Jyotish अपने ध्यान को उत्कृष्ट बनाये रखें ।छोटे अवसरों से ही बड़े कामों की शुरुआत होती है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- भूरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आपको कानूनी या वित्तीय मुद्दों पर केंद्रित बैठकों की आवश्यकता हो सकती है। Ank Jyotish किसी भी जोखिम भरे काम से बचें। व्यवसाय और परिवार के मामलों में अपना व्यवहार कूटनीति से भरपूर रखें।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-ग्रे

खुशनुमा मौसम के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन से ठंड बढ़ेगी, IMD का इन प्रदेशों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। IMD ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वोत्तर मानसून का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के पास बना गहरा दबाव जमीनी हिस्से की ओर बढ़ते हुए गायब हो गया. तमिलनाडु सहित प्रायद्वीपीय भारत में आज बारिश की कम संभावना है. इधर, मौसम विभाग IMD ने बताया कि दिल्ली NCR सहित उत्तर भारत के राज्यों में इस हफ्ते तक तापमान सामान्य रहने की संभावना है. इस महीने के अंत तक अगले हफ्ते से पहाड़ों से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाओं की वजह से न्यनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड महसूस होनी शुरू हो जाएगी.

4-5 दिनों तक भारी बारिश

मौसम विभाग IMD ने शुक्रवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में 4-5 दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले एक हफ्ते तक देश के अन्य भाग में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए तामिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं पूर्वोत्तर भारत सिक्किम छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश उत्तराखंड में भी हल्की बारिश की संभावना है

मौसम विभाग IMD ने बताया कि गुरुवार को प्रायद्वीपीय भारत के रायलसीमा और कोंकण-गोवा में भारी बारिश दर्ज की गई. यहां 140 मिमी से 110 मिलीमीटर तक बारिश हुई. वहीं पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदान वाले हिस्से में भी 110 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. यहां बारिश की वजह बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन रहा.

मौसम विभाग ने बताया अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर तमिलनाडु, रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. केरल तमिलनाडु तटीय आंध्र प्रदेश ओडिशा पश्चिम बंगाल झारखंड के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में हल्की सी मध्यम बारिश हो सकती है.

27 अक्टूबर से दिल्ली में ठंड

मौसम विभाग IMD ने दिल्ली के तापमान के बारे में भी पूर्वानुमान जारी किया गया. हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों के मौसमी घटनाओं को देखा जाए तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने बताया अगले एक सप्ताह में तापमान में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है. हालांकि, मामूली बदलाव होते रहेंगे. 23 अक्टूबर के बाद से पश्चिमी विक्षोभ का आगमन होगा, जिससे मैदानी इलाके खास करके दिल्ली के हवाओं और मौसम में बदलाव आएगा. वहीं, 27 अक्टूबर के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी और महीने के अंत तक ठंड का अनुभव होगा.

Ank Jyotish: 18 अक्टूबर, जानिए आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  18 अक्टूबर: ‘शुक्रवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज शुक्रवार को आपकी किसी पुराने दोस्त से भेंट होगी। Ank Jyotish खर्चो को लेकर आपको सावधान रहना होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

आज शुक्रवार को कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा, अन्यथा समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

शुभ अंक-17

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

आज शुक्रवार को किसी यात्रा की योजना का रद्द होना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। इस दौरान आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। Ank Jyotish आप अपने बिजनेस में कुछ इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं।

शुभ अंक- 67

शुभ रंग-  हरा

अंक 4

आज शुक्रवार को वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने की संभावना बन रही है। आपके घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। किसी निवेश की प्लानिंग करेंगे।

शुभ अंक-28

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

आज शुक्रवार को संगीत, नृत्य या फोटोग्राफी जैसी कलाएं आपको पहचान और पैसा दिला सकती हैं। Ank Jyotish आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने किसी मित्र की मदद से नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान यात्रा संभव है।

शुभ अंक-64

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

आज शुक्रवार को आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। व्यावसायिक परेशानी को लाभ में परिवर्तित करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। Ank Jyotish आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- लाल

अंक 8

आज आप खरीदारी में धन का अतिरिक्त खर्च हो सकता है। Ank Jyotish सरकारी कामों में आपको कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। निवेश करने से बचें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज शुक्रवार को आपकी आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। Ank Jyotish नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश कर सकते है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

महासमुंद अखबारी पेपर पर नाश्ता परोसने वाले अभी से हो जाओं सावधान, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

महासमुंद 17 अक्टूबर 2024/ आयुक्त, खाद्य सुरक्षा रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार दीपावली पर्व को दृष्टिगत् रखते हुए जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा गुणवता जांच एवं निरीक्षण कार्य सतत जारी है। इसी क्रम में श्रीमती ज्योति भानु, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं श्री शंखनाद भोई, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा अपने प्रभार क्षेत्र के अन्तर्गत त्यौहारी सीजन में बहुतायत उपयोग होने वाले मिठाईयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ चॉकलेट रोल, मगज लडडू, रसगुल्ला, पेड़ा, बूंदीलडडू, पेड़ा,

जलेबी, कलांकद, पेड़ा, मलाई कतली, राजभोग आटा, माउथ फेसनर, बिस्किट, गीट्स घी, अनिक घी, तथा चावल के माह अक्टूबर 2024 में आज दिनांक तक कुल 16 खाद्य नमूना संकलित किया गया है। उक्त खाद्य नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर को प्रेषित किए गए है। ज्ञातव्य है कि विगत दो माह में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी, महासमुंद के न्यायालय द्वारा कुल 03 प्रकरणों में कुल 110000 के अर्थदंड से दंडित किया गया है। तथा उक्त फर्म को सचेत किया गया है।

दुकानों में जांच करते हुए अफसर
दुकानों में जांच करते हुए अफसर

अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री हरिशंकर पैकरा ने बताया कि माह अगस्त एवं सितंबर 2024 में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 36 नमुना संकलित कर जांच हेतु परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर को प्रेषित किया गया है। जिसमें से 08 के रिपोर्ट प्राप्त हुए है। 02 खाद्य पदार्थ को अवमानक घोषित किया गया है तथा 02 खाद्य पदार्थों के लेबल परीक्षण में मिथ्याछाप पाया गया है। शेष खाद्य पदार्थों के रिपोर्ट अप्राप्त है। खाद्य पदार्थों के जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरान्त संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से भी जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन जांच एवं निरीक्षण किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं चलित प्रयोगशाला की टीम द्वारा अखाद्य रंगों के उपयोग नहीं करने तथा तले हुए खाद्य पदार्थों को अखबारी पेपर से नहीं परोसने के सख्त निर्देश दिए गए है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के रोकथाम हेतु त्यौहारी सीजन में बहुतायत उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों के चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा जांच किया जा रहा है तथा विधिक एवं सर्विलेंस नमुना संकलित कर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर को प्रेषित किया जा रहा है।

डॉ महंत ने सरकार पर उठाए सवाल, बोलें, छत्तीसगढ़ की भाजपा विष्णुदेव अदानी के संरक्षक एवं राजस्थान सरकार के पोषक की तरह काम कर रही है

रायपुर 18/10/2024 छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने BJP विष्णुदेव सरकार पर कोल खनन को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार अदानी के संरक्षक एवं राजस्थान सरकार के पोषक की तरह काम कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने कहा कि, विधानसभा में पारित प्रस्ताव का उल्लंघन करके हसदेव अरण्य क्षेत्र में परसा एवं केते एक्सटेंशन नाम की नई कोयला खदानें खोलने का काम पुलिस संरक्षण में कराया जा रहा है

राजस्थान की कोयले की पूरी आवश्यकता पहले से चालू खदान, पी.ई.के.बी. से पूरी हो रही। नए खदान की जरूरत नहीं है, 2022 में कांग्रेस सरकार ने केंद्र को पत्र लिख कर परसा कोल ब्लॉक का आवंटन रद्द करने की मांग की थी कांग्रेस सरकार के रहते 16 जुलाई 2023 को सुप्रीम कोर्ट में भी शपथ पत्र दाखिल कर परसा या केते एक्सटेंशन या किसी अन्य खदान की आवश्यकता को गलत बताया था।

नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत का कहना है कि, आदिवासी होते हुए भी वे आदिवासी क्षेत्रों को उजाड़ने और हसदेव अरण्य क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण जंगल को काटने की अनुमति दे रहे हैं, जबकि राजस्थान की सारी कोयला आवश्यकता पहले से चालू खदान से पूरी हो रही है और नए खदान की कम से कम 18 साल कोई आवश्यकता नहीं है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम को हसदेव अरण्य क्षेत्र में चार कोल ब्लॉक आवंटित है।परसा ईस्ट और केते बासन खदान को मिलाकर जो खदान बनाई गई है पीईकेबी इसकी उत्पादन क्षमता 21 मिलियन टन की जा चुकी है।

पिछले साल ही वहां 18 मिलियन टन कोयला का उत्पादन हुआ। राजस्थान के कुल 4340 मेगावाट के पावर प्लांट हसदेव अरण्य कोल फील्ड के कोल ब्लॉक पर आश्रित है। वर्तमान में इनकी वार्षिक कोयला आवश्यकता लगभग 18 मिलियन टन है। यह आंकड़ा केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और पावर प्लांट के प्लांट लोड फैक्टर के आधार पर निकाला गया है। स्पष्ट रूप से यह पूरी आवश्यकता चालू खदान पी.ई.के.बी. से पूरी हो रही है और वर्तमान में इस खदान में 300 मिलियन टन से अधिक कोयला है अर्थात 18 साल का कोयला मौजूद है। ऐसे में एक नई खदान परसा जिसकी भूमि से विस्थापित होने वाले लोगों ने रायपुर तक पदयात्रा की थी उसे खोलना आदिवासियों को उजाड़ना और लगभग दो लाख पेड़ों को काटना सर्वथा अनुचित है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार रहते 16 जुलाई 2023 को सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दायर कर पी. ई. के.बी. के अलावा कोई और खदान खोलने की आवश्यकता को गलत बताया था। उपरोक्त कारणों से परसा कोल ब्लॉक में खनन को प्रारंभ करना केवल और केवल अदानी के हितों को लाभ पहुंचाने के लिए हो रहा है। राजस्थान को इसकी कोई आवश्यकता नहीं और छत्तीसगढ़ को इसका भारी नुकसान होगा। अदानी की संरक्षक विष्णुदेव साय सरकार ने दो कदम और आगे बढ़ाते हुए पी.ई.के.बी. कोल ब्लॉक तथा परसा कोल ब्लॉक के अतिरिक्त 1760 हेक्टेयर के एक तीसरे कोल ब्लॉक केते एक्सटेंशन के लिए भी 02 अगस्त 2024 को पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु जनसुनवाई करवा चुकी है।

कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक के लिए जनसुनवाई नहीं होने दिया था। केते एक्सटेंशन 1760 हेक्टेयर में से 99%  क्षेत्र घना जंगल है, यह पूरा का पूरा क्षेत्र हसदेव बांगो का जल ग्रहण क्षेत्र है और इसमें 8 लाख से अधिक पेड़ है। ऐसे महत्वपूर्ण जलग्रहण क्षेत्र को नष्ट करके कोयले का उत्पादन करना पूरी तरह से गलत है। पूरे देश में ऐसे सैकड़ों कोल ब्लॉक मौजूद है जहां बिना घना जंगल काटे प्रचुर मात्रा में कोयला उपलब्ध है।

रायपुर में अस्पताल के सामने 20 लाख की लूट, पुराने धमतरी रोड में घेराबंदी

रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन क्षेत्र में 20 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वेंकट अस्पताल के सामने हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से 20 लाख रुपए लूट लिए। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने काम से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेरकर रुपये लूट लिए।

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस त्तकाल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। मुजगहन थाना क्षेत्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Police ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जल्‍द ही पकड़े जाएंगे। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

India vs New Zealand: रोहित के इस फैसले ने टीम इंडिया का किया बेड़ा-गर्क! बेंगलुरु टेस्ट में ब्लंडर

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के M चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. लंच से पहले ही टीम इंडिया के 34 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे. India vs New Zealand  लंच के बाद कीवी गेंदबाजों ने टीम इंडिया को 46 रन पर ढेर कर दिया. टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेंगलुरु की पिच पर जबरदस्त स्विंग देखने को मिली. ओवरकास्ट कंडीशंस में भारतीय बल्लेबाजों की पोल खुलकर रह गई. भारत के किसी भी बल्लेबाज को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है.

रोहित ने इस फैसले ने तय कर दी टीम इंडिया की हार?

India vs New Zealand कप्तान रोहित शर्मा के एक फैसले ने टीम इंडिया को एक संभावित हार की तरफ धकेलने का काम किया है. बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन खराब मौसम की भेंट चढ़ गया था. भारी बारिश के कारण बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन बगैर टॉस किए ही धुल गया. दूसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल रही है और बादल भी छाए हुए हैं. ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के एक फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया. बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन जब टॉस हुआ तो कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

बेंगलुरु टेस्ट में हो गया ब्लंडर

India vs New Zealand ओवरकास्ट कंडीशंस में टीम इंडिया का टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला न्यूजीलैंड के लिए तोहफे की तरह था. भारी बारिश के कारण बेंगलुरु की पिच कल पूरे दिन ढकी रही. दूसरे दिन सुबह के सेशन में पिच के ऊपर काफी नमी मौजूद थी. कोई भी टीम इस हालात में पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, लेकिन रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर ओवरकास्ट कंडीशंस में पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना. नतीजा ये रहा कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने बेंगलुरु की पिच पर मौजूद नमी और ओवरकास्ट कंडीशंस का जमकर फायदा उठाया.

टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर हुआ तहस-नहस

India vs New Zealand टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया पहली पारी में 46 रन पर ढेर हो गई. यशस्वी जायसवाल (13), रोहित शर्मा (2), विराट कोहली (0), सरफराज खान (0), ऋषभ पंत (20), केएल राहुल (0), रवींद्र जडेजा (0), रविचंद्रन अश्विन (0), जसप्रीत बुमराह (1) और कुलदीप यादव (2) जैसे खिलाड़ी कीवी गेंदबाजों के सामने नतमस्तक नजर आए. न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए. विलियम ओरोर्के ने 4 विकेट झटके. टिम साउदी को एक विकेट मिला.

टॉस पर दोनों कप्तानों ने क्या कहा था?

टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने कहा था, ‘हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं. पिच का मिजाज ऐसा है कि आप पहले बोर्ड पर रन लगाना चाहेंगे. हमने पिछले कुछ टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. हमारे लिए यह नई सीरीज है और हम अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं.’ वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम इस फैसले से बहुत खुश दिखाई दिए. टॉस हारकर भी न्यूजीलैंड को वो मिल गया जो ये टीम चाहती थी. न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने कहा, ‘पिच कवर के नीचे रही है, इसलिए हमें उम्मीद है कि हम शुरुआत में गेंद से इसका अच्छा उपयोग कर सकेंगे. मौसम थोड़ा खराब है, इसलिए हमने यहां अच्छी तैयारी नहीं की है. एजाज पटेल के साथ तीन तेज गेंदबाज और हमारे पास दो ऑलराउंडर हैं, जो स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं.

 

न्याय की देवी की आखों से हट गई पट्टी, अब अंधा कानून मत बोलिएगा!

नई दिल्ली। तीस दशक पहले 4 अगस्त, 1983 को एक फिल्म रिलीज हुई। नाम था- अंधा कानून। अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और हेमा मालिनी अभिनीत इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग काफी मशहूर हुआ- ये अंधा कानून है… मशहूर संगीतकार आनंद बख्शी ने कोर्ट-कचहरी, वकील-दलील, सुनवाई-फैसले के हालात को शब्द दिए तो किशोर कुमार ने उसे अपनी आवाज देकर कानून को लेकर जन-जन की पुकार माननीयों तक पहुंचा दी। एक जगह किशोर गाते हैं- अस्मतें लुटीं, चली गोली, इसने आंख नहीं खोली। फिर वो कहते हैं- लंबे इसके हाथ सही, ताकत इसके साथ सही। पर ये देख नहीं सकता, ये बिन देखे है लिखता।

आनंद बख्शी ने कानून के अंधे होने के ये सबूत देने के अलावा भी पूरे गीत में बहुत कुछ कहा है। बख्शी का वो कहना और किशोर का उसे गाना, उनके जीवन में कोई रंग नहीं ला सका। अब जब वो दोनों नहीं हैं तो कानून के सबसे बड़े मंच संचालक सुप्रीम कोर्ट ने प्रतीकात्मक ही सही, लेकिन कदम उठाया है। सर्वोच्च न्यायालय में अब न्याय की देवी की आंखों से काली पट्टी हट गई है। वो अब सबकुछ देख सकती हैं, अंधी नहीं रह गईं। लेकिन क्या यही संदेश देने के लिए फिल्म बनाई गई थी कि मूर्ति की आंखों से पट्टी हटा दो, बस सब चंगा हो जाएगा?

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पहल पर न्याय की देवी की मूर्ति की आंखें खुल गईं और हाथ में तलवार की जगह संविधान ने ले ली है। यह कानून को सर्वद्रष्टा बताने की कोशिश है। सही है। लेकिन क्या मूर्ति की आंखों से पट्टी हटा देने का रत्ती भर भी असर कानूनी प्रक्रिया पर पड़ने वाला है? मौजूदा परिस्थितियों में यह सवाल ही बेमानी है। जब लोगों में आम धारणा हो कि थाना-पुलिस और कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगा तो जिंदगी तबाह हो जाएगी, तब मूर्ति की आंखों से पट्टी हटाकर भला क्या सुधर जाना है? न्याय की देवी को सच में आंखें देनी हैं तो आमूल-चूल परिवर्तन की जरूरत होगी। यह तो चीफ जस्टिस भी जानते हैं।

आखिर किसे नहीं पता कि इस देश में सड़क से लेकर अदालत तक, हर जगह कानून की धज्जियां उड़ती हैं और न्याय की देवी यूं ही स्टैच्यू बनी रहती हैं। कोई हरकत नहीं, बिल्कुल संवेदनहीन। सड़कों पर कानून तमाशबीन बनकर खड़ा है, थाने में वह उगाही और उत्पीड़न का अस्त्र बना है तो अदालतों में दलीलों और तारीखों की बेइंतहा ऊबाऊ प्रक्रिया का ऐसा ऑक्टोपस है ये, जिसकी जकड़न में गए तो खैर नहीं।

करीब 80 हजार मुकदमों की ढेर सुप्रीम कोर्ट में ही लगी है। फिर भी अब अंधा कानून कहने की हिमाकत नहीं कीजिएगा महोदय, न्याय की देवी अब सबकुछ देख जो सकती हैं। अब तक अंधे कानून की त्रासदी न्याय की देवी देख नहीं पाती थीं, अब वो खुली आंखों से सब देखेंगी। कम-से-कम उम्मीद तो कर ही सकते हैं कि देख पाने के कारण न्याय की देवी की मूर्ति में भी संवेदना जग जाए। जस्टिस चंद्रचूड़ ने वाकई अच्छी पहल की है।

लेखक के बारे में

नवीन कुमार पाण्डेय