Aaj Ka Ank Jyotish: 17 अक्टूबर, जानें आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  17 अक्टूबर: ‘गुरुवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

किस्मत आपके साथ है और अभी आप अपने पिता की तरह के व्यक्ति के साथ धर्मस्थान जा सकते हैं। अधिकारी या मालिक से मिली प्रशंसा आपको और भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

क़ानूनी मामलों को लेकर चिंतित न हों क्योंकि आज सितारे आपके पक्ष में हैं। Ank Jyotish सितारे आपके जीवन को समृद्धि, सफलता और नई संभावनाओं से भरने की ओर इशारा कर रहे हैं।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

कार्यस्थल में आज आपको विजय प्राप्त हो सकती हैं जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। Ank Jyotish खुद पर विश्वास और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4

यह आपके करियर में बदलाव के पल हो सकते है। Ank Jyotish सलाहकार या अध्यापक की सलाह लें। जीवन को नए सिरे से शुरू करने का समय आ चुका है तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलें।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

नया दौर समृद्धि और भावनात्मक स्थिरता देगा। Ank Jyotish भावुक स्वभाव को बदले और विचार बांटे ताकि आपस की गलतफहमी दूर की जा सके। जितना हो सके अपने आसपास के लोगों को खुश रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

आज आपको नए परिवेश या वातावरण में काम करने का मौका मिलेगा जिससे आप अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। Ank Jyotish जीवन में अपने अनुभव और रचनात्मकता से आप तारीफ़ के साथ-साथ धन लाभ भी पाएंगे।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7

पार्टनर्स और करीबी साथी के साथ बातचीत से भी आपको नए आइडियाज मिलेंगे। Ank Jyotish अगर आप अपनी दोस्ती पर ध्यान देंगे तो आपकी दोस्ती फलेगी फूलेगी। आपके दोस्त और दुश्मनों दोनों को आज आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8

नए कार्यों और प्रोजेक्ट में समय बिताएं। Ank Jyotish किसी खास साथी की तलाश में हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। अभी रोज़गार या व्यापारिक निर्णय और कानूनी मामलों में कूटनीति से लें।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

प्रियजनों के साथ किसी नई ख़रीद या नए अनुबंध का आनंद लें। Ank Jyotish अनावश्यक खर्च से बचें। इसके बजाय अपनी रचनात्मक और आध्यात्मिक पक्ष संलग्न करें। आपके दोस्त काम या प्रोजेक्ट के साथ साथ आपकी वित्तीय सहायता भी करेंगे।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन : विनोद चंद्राकर

00 चंद्राकर समाज के छात्र के साथ मारपीट की घटना निंदनीय, समाज में आक्रोश

महासमुंद। छत्तीसगढ़ चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष (पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक) विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने धमतरी के डीपीएस स्कूल में अध्ययनरत चंद्राकर समाज के छात्र के साथ ट्रेन में की गई मारपीट की घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग शासन-प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो चंद्राकर समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

श्री चंद्राकर ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि धमतरी डीपीएस स्कूल के 171 छात्र और 17 शिक्षक एडवेंचर ट्रेकिंग के लिए नैनीताल गए थे, और घटना उस वक्त की है जब वे ट्रेन से वापस लौट रहे थे। इसी दाैरान बच्चों के मामूली विवाद पर शराब के नशे में उनके साथ गए बाहरी व्यक्ति इंदाैर निवासी श्रीमाली राय द्वारा अश्लील गाली-गलाैच करते हुए चंद्राकर समाज के छात्र से मारपीट की गई। साथ ही अन्य बच्चे के हाथों छात्र को चप्पल से पिटाई कराई गई। जो बेहद निंदनीय घटना है। श्री चंद्राकर ने कहा कि डीपीएस स्कूल धमतरी के मालिक धीरज अग्रवाल 6-7 साल पहले ठेकेदारी का काम करता था, तब श्रीमाली राय धीरज अग्रवाल का मुंशी हुआ करता था। जो मध्यप्रदेश के इंदाैर का निवासी है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि यदि डीपीएस स्कूल द्वारा बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर नैनीताल ले जाया गया था, ऐसे में उक्त व्यक्ति को किस अधिकार से बच्चों के साथ ले जाया गया। यह जाँच का विषय है। साथ ही बच्चे से ट्रेन में मारपीट के दाैरान स्कूल प्रबंधक बाजपेयी भी माैजूद थे उन्होंने बीच-बचाव क्यों नहीं किया। उक्त सभी बिंदुओं पर जाँच कर स्कूल प्रबंधन पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मारपीट की इस घटना से छात्र को गहरा सदमा लगा है। इस घटना से बच्चे की मनोदशा का अंदाजा लगाया जा सकता है। समाज के बालक के साथ इस अव्यवहारिक घटना से समाज में भारी आक्रोश है। इस घटना के बाद आरोपी श्रीमाली राॅय का अपने निवास इंदाैर फरार होना बताया जा रहा है। पुलिस शीघ्र श्रीमाली राॅय की गिरफ्तारी नहीं करती तो समाज उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।

महासमुंद कृषि विज्ञान केंद्र मे महिला किसान दिवस मनाया गया

महासमुंद 16 अक्टूबर 2024/ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एवं विस्तार शिक्षण संस्थान गुवाहाटी, असम के सहयोग से मंगलवार को कृषि विकास किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर महासमुंद में महिला किसान दिवस मनाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य “कृषि में बदलाव लाने में महिला उद्यमियों की भूमिका” विषय पर चर्चा किया गया। साथ ही जिले के महिला कृषकों, उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया।

जिले के उद्यमी महिला कृषको जो साग-सब्जी उत्पादन, बागवानी कार्य, दलहन तिलहन फसलों के उत्पादन एवं कृषक उत्पादन संगठन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप द्वारा महिला कृषकों को धान के बदले दलहन, तिलहन मक्का एवं रागी की फसल लगाने प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग से डॉ. परमजीत सिंह कंवर, सहायक संचालक कृषि, सुश्री गणेश्वरी बंजारे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी महासमुंद, श्री कुणाल चंद्राकर विषय वस्तु विशेषज्ञ, डॉ रविश केशरी विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद, श्री मनोज पटेल कृषि विकास अधिकारी, श्री अभिषेक शर्मा एवं कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी, कर्मचारी एवं महिला किसान उपस्थित थे।

CM साय की घोषणा, महासमुंद के रामचंडी मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में विकास होगा, गढ़फुलझर में बनेगा मांगलिक भवन

CM साय की घोषणा, महासमुंद के रामचंडी मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में विकास होगा, गढ़फुलझर में बनेगा मांगलिक भवन

महासमुंद। CM विष्णुदेव साय आज बसना के गढ़फुलझर में कोलता समाज की ओर से आयोजित राम चंडी दिवस समारोह में शामिल हुए. इस दौरान सीएम साय ने 50 लाख की लागत से मांगलिक भवन और राम चंडी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है.

CM साय ने पहले राम चंडी देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि की कामनाएं की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़फुलझर की पावन भूमि में आकर धन्य हो गया हूं. अति व्यस्तता के बीच राम चंडी देवी के दर्शन के लिए आया हूं.

कार्यक्रम में कोलता समाज सहित जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने 50 लाख की लागत से मांगलिक भवन और राम चंडी मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने की घोषणा की. वहीं 1 नवंबर के बजाए 15 नवंबर से धान खरीदी होने के सवाल पर CM साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में BJP  की सरकार है. भाजपा सरकार किसान हितैषी है. किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. जो किसान हित में होगा वो किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ SI भर्ती को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर SI भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने का निर्देश

बिलासपुर: कई महीनों से आंदोलन रत SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अब हाई कोर्ट ने रास्ता साफ कर दिया है. हाईकोर्ट जस्टिस N.के. व्यास के सिंगल बेंच ने राज्य सरकार को 975 पोस्ट के लिए परिणाम जल्द जारी करने के आदेश दिए हैं. हाईकोर्ट ने आगामी 15 दिनों के भीतर SI भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है.

बता दें, साल 2021 के अक्टूबर में राज्य सरकार ने 975 पोस्ट के लिए विज्ञापन जारी किया था. लेकिन अब तक परीक्षा के परीणाम जारी नहीं करने को लेकर अभ्यर्थी कई बार आंदोलन कर चुके हैं. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अब जल्द ही अभ्यर्थियों की परेशानी खत्म होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले मिला दीपावली का उपहार

रायपुर की दो नन्हीं बहनों का कमाल, अद्भूत विश्व रिकॉर्ड बनाया

रायपुर। रायपुर की दो सगी नन्हीं बहनों ने कमाल कर दिया इनके नाम पर विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 6 साल की भव्या और 3 साल की भविशा कोटडिया दोनों ही बहने बहुत अद्भुत है. नन्ही सी भविशा कोटडिया ने 2 मिनट और 21 सेकंड के आश्चर्यजनक समय में 100 देशों की राजधानियों के नाम सुनाकर विश्व रिकार्ड बनाया है।

भविशा ने यह इतिहास 26 फरवरी 2024 को रचा, जब वह महज 2 साल, 11 महीने और 10 दिन की थी. उसने 141 सेकेंड में 100 देशों की राजधानियों के नाम बताकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. वहीं 28 फरवरी को भव्या कोटडिया की उम्र केवल 6 साल, 3 महीने और 5 दिन की थी, जब उसने 1 मिनट और 35 सेकंड के आश्चर्यजनक समय में 50 आविष्कारों और आविष्कारक का नाम सुनाकर वर्ड रिकॉर्ड बनाया। 0

भविशा और भव्या के लिए विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का सफर आसान नहीं था. अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और घंटों समर्पित अभ्यास के साथ, दोनों बहनों ने अपनी याद रखने के शक्ती (मैमोरी पॉवर) को बढ़ाया और कठिन जानकारियों को आसानी से याद करने की कला में महारथ हासिल की. जानकारी को बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत उसे पुनः प्राप्त करने की उनकी क्षमता ने भविशा और भव्या को अपने साथियों से अलग बना दिया और उनकी रिकॉर्ड- ब्रेकिंग उपलब्धि का मार्ग प्रशस्त किया. कोटडिया बहनों की रिकॉर्ड ब्रेकिंग उपलब्धि ने उन्हें वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक अच्छी-खासी पहचान दिला दी है.

छत्तीसगढ़ का ये सीरियल किलर, बिना हथियार करता था मर्डर, अब तक 3 लोगों की हत्या

छत्तीसगढ़। बिलासपुर में पुलिस (Police) ने एक सीरियल किलर को पकड़ा है। आरोपी 17 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या की, फिर अब 2 वर्ष के अंदर में सेम पैटर्न में 2 लोगों को मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी हथियार का उपयोग नहीं करता। पत्थर से सिर कुचलता है। इस बार तीन लोगों ने मिलकर एक युवक को मारा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले सत्यनारायण की हत्या की है। सत्यनारायण प्रधान ई-रिक्शा चलाता था। अपने परिवार से अलग किराए के मकान में रहता था।

sitename%
छत्तीसगढ़ का ये सीरियल किलर को पुलिस ने पकड़ा

मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में उसकी खून से लथपथ लाश मिली थी। बिलासपुर में ई-रिक्शा चालक की हत्या केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। ई-रिक्शा से ठोकर लगने पर बदमाशों से विवाद हो गया। इस दौरान बदमाशों ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की थी। वारदात में शामिल एक आरोपी को (Police) गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं 2 अन्य लोग फरार हैं।

पुलिस की जांच में पता चला कि सत्यनारायण का चिंगराजपारा में रहने वाले प्रदीप सिंह ठाकुर (36) से विवाद हुआ था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। प्रदीप अपने घर से गायब था, जिस पर पुलिस (Police) का शक गहरा गया। इसी बीच पता चला कि वह शहर से भागने के फिराक में है। जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

छत्तीसगढ़ कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले मिला दीपावली का उपहार

दीपावली का उपहार: छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है. CM विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक से पहले महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की घोषणा की है. महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% कर दी गई है. 1 अक्टूबर से प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. इसकी घोषणा सीएम ने कर दी है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  राज्य के कर्मचारियों को दिया दीपावली का उपहार*

*महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% किए जाने की घोषणा की*

*01अक्टूबर से मिलेगा राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ*

*कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, 4%  बढ़ा महंगाई भत्ता*

50 प्रतिश मिलेगा महंगाई भत्ता

राज्य के सरकारी कर्मचारी लंबे वक्त से की DA में बढ़ोतरी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कर्मचारी लगातार सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे. कर्मचारियों का कहना था, कि राज्य और केंद्र के कर्मचारियों को अलग-अलग महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. जबकि मंहगाई सबके लिए बराबर है. सभी कर्मचारियों को एक जैसा मंहगाई भत्ता दिया जाना चाहिए.

दिवाली से पहले CM  विष्णुदेव साय ने मंजूरी दे दी है. अब तक छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत मिलता था. लेकिन अब यह बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा. सभी कर्मचारियों को 1 अक्टूबर से महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. सीएम की कैबिनेट की बैठक से पहले यह फैसला लिया गया है.

केंद्र कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को DA 50% है. माना जा रहा है दिवाली से पहले ही सरकार इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई  है.

Aaj Ka Ank Jyotish: 16 अक्टूबर, जानें आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  16 अक्टूबर: ‘बुधवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

यह वक्त है कार्य का मूल्यांकन और अपनी प्रबंधकीय क्षमता का प्रदर्शन करने का है। रैंक में उन्नति की भी संभावना है। Ank Jyotish आज सार्वजनिक मामलों में हिस्सा लेना आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है इसलिए शांत रहें।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

आज बुधवार को आपकी भावनाएं आप पर हावी हो सकती है इसलिए इस समय कोई भी निर्णय लेने से बचें। Ank Jyotish अगर आज चीज़ें आपकी इच्छानुसार नहीं हो रही हैं तो अपने दिल की सुनें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

अपने रोजमर्रा के कामों से ब्रेक लें और आत्मनिरीक्षण करें। Ank Jyotish नशा केवल आपके लिए नहीं, बल्कि आपके प्रियजनों के लिए भी नुकसानदायक है इसलिए नशें से बचें।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

आज बढ़िया किस्मत आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। Ank Jyotish भाग्य आपके साथ है इसलिए आप जो भी कड़ी मेहनत करेंगे उससे फायदा और लाभ होना निश्चित है। लेनदेन में हुआ नुकसान या देरी से बचने के लिए धन सम्बन्धित मामलों में सतर्क रहें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

पिछले कुछ समय से आप बहुत काम कर रहें थे और अब समय है थोड़ी देर ब्रेक लेना का। आज अपने पुराने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। Ank Jyotish निडर हो कर अपनी बात कहें और समझाएं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

कार्य में आज आपको भरपूर सराहना मिलेगी। Ank Jyotish यह वक्त हर दुःख या दोष को भूलकर अपने कौशल को विकसित करने का है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें क्योंकि यह आपके अच्छे कर्मों के लाभ उठाने के लिए एक शानदार चरण है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

सावधानी से यात्रा करें क्योंकि सफर में गड़बड़ी की आशंका है। Ank Jyotish करियर और यश के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। आज आपको किसी बड़े अवसर की ज़रूरत नहीं है, अपनी समस्याओं को हल करें।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

आपका जीवन इस समय बढ़िया है क्योंकि आपकी हर इच्छा पूरी होती दिखेगी और आपको पहचान मिलेगी। Ank Jyotish इस समय अपने दिमाग की सुनें और सही लोगों से बातचीत से भी आपकी मदद मिलेगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

अपनी मेहनत और अलौकिक शक्ति का सही प्रयोग करके आप धन और भौतिक सुरक्षा के मामले में समृद्ध होंगे। Ank Jyotish दिनचर्या में बदलाव करके आप अपने कर्तव्य का भलीभांति से पालन कर सकते हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

महासमुंद राशन कार्डों का ई-केवाईसी और नवीनीकरण में तेजी लाएं, आयुष्मान कार्ड के लिए विशेष शिविर लगाएं

महासमुंद 15 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रत्येक सोमवार को मुख्यालय में बैठकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सप्ताह के प्रथम दिन में सभी अधिकारी अपने मुख्यालय में बैठकर कार्य संपादित करें। किसी आवश्यक कार्य के लिए अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़े।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज खांडे, श्री आशीष कर्मा सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी जनपद सीईओ, सीएमओ एवं विकासखंड खाद्य अधिकारियों को शेष रह गए राशन कार्ड के नवीनीकरण एवं ईकेवाईसी हर हफ्ते लक्ष्य के अनुसार शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही मृत, पलायन व्यक्तियों के नाम अति शीघ्र विलोपित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को 31 अक्टूबर के पूर्व प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। इसी तरह विशेषकर बसना, सरायपाली और पिथौरा विकासखण्ड में इस प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पीएम जनमन के तहत कमार परिवारों के सभी हितग्राहियों के राशन कार्ड,

आयुष्मान कार्ड भी प्राथमिकता के साथ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का आधार कार्ड अपडेट नहीं है शिविर लगाकर उनका आधार कार्ड भी अपडेट करें। खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को स्कूल, आंगनवाड़ी और छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशानुसार जिन भी वाहनों को 15 वर्ष से अधिक हो गया है उनके स्क्रैपिंग के लिए ऑनलाईन एंट्री करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन आदि की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि शासन की लोकहितकारी योजनाओं के अंतर्गत शेष रह गए जनसामान्य को चिन्हांकित करते हुए उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है। जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं से पात्र वंचित पात्र जनसामान्य को योजना का लाभ दिलाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध रेत उत्खनन पर शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित करें खनिज विभाग स्वयं संज्ञान लेकर माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करें।

कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाकर कार्य करें। ऐसे हितग्राही जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है, उन्हें लक्षित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड के लिए आधार अपडेशन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जन शिकायत और अन्य प्राप्त पत्रों का समय सीमा के भीतर निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पीएम श्री स्कूल का प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण करने एवं पीएम श्री के तहत स्वीकृत स्कूलों का तेजी से निर्माण करने के निर्देश दिए।