संस्पेंड पटवारी CM को आवेदन देने के बाद मीडिया के सामने रोने लगा, जानें क्या माजरा

रायपुर। CM विष्णुदेव साय शुक्रवार को दंतेवाड़ा प्रवास पर थे. यहां उन्होंने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए. इसके बाद तमाम नवीन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इस कार्यक्रम के समापन के बाद सस्पेंड पटवारी किशोर दीवान का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. उन्होंने पहले CM को एक आवेदन दिया. इसके बाद मीडिया के सामने रोने लगा.

निलंबित पटवारी दीवान ने रोते हुए कहा कि अधिकारियों की कितनी बेगारी करें? इस बेगारी को करने से मना किया तो उसका हड़ताल अवधि में तीन बार ट्रांसफर किया गया. इसी बात को लेकर वह SDM जयंत नहाटा से मिलने गया तो उसे गार्ड ने पीटा और उसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी गई. इतना ही नहीं जब उसने एसडीएम जयंत नहाटा के खिलाफ आवेदन थाने में किया तो FIR तक दर्ज नहीं हुई. आखिर हम जैसे छोटे कर्मचारियों की भी तो कोई सुने. उसके ऊपर चल रही विभागीय जांच की भी जानकारी नहीं दी जा रही है. तीन-तीन बार सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांग चुका हूं. आखिर ये अधिकारी पीट रहा है और जांच भी करवा रहा है. इतना ही नहीं सस्पेंड भी कर रहा है. जब इस अधिकरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने जाते हैं तो पुलिस भी FIR दर्ज नहीं करती है.

जानें क्या हुआ था 3 महीने पूर्व

तीन महीने पूर्व पटवारियों की हड़ताल चल रही थी. इसी दौरान पटवारी किशोर दीवान का ट्रांसफर कटेकल्याण किया गया. इससे पहले भी दो बार ट्रांसफर जिला प्रशासन द्वारा किए जाने की बात वह कह रहा है. इन्ही विषयों को लेकर किशोर दीवान SDM जयंत नहाटा के पास गया था. उस दौरान चैंबर में विवाद हुआ था किसी ने आखों से नहीं देखा था. इस विवाद के बाद SDM के गार्ड ने आवेदन दिया और पटवारी के खिलाफ FIR  दर्ज हुई थी. एक आवेदन पटवारी किशोर दीवान ने SDM के खिलाफ लेकर गया, इस आवेदन पर मामला दर्ज नहीं हुआ. इसी दर्द को उसने मीडिया के सामने बयां किया है.

जिला प्रशासन ने 11 जुलाई को यह तर्क रखा

जिला प्रशासन ने हल्का नंबर-04 भैरमबंद में पदस्थ पटवारी किशोर दीवान को कार्यों में अनियमितता और ग्रामीणों द्वारा शिकायत सही पाए जाने पर भैरमबंद से हटाकर तहसील कार्यालय कटेकल्याण कर दिया था. पटवारी के विरुद्ध 18 सर्व मूल बस्तरिया समाज कल्याण संघ दन्तेवाड़ा समेत एवं ग्रामीणों से बिंदुवार शिकायत प्राप्त हुई थी. आय, जाति, निवास एवं भूमि संबंधी कार्यों के लिए पैसों की मांग करना, जमीन दलाली के कार्यों में लिप्त रहना, मंदिर एवं धार्मिक कार्यों में बेवजह हस्तक्षेप करना, मूल बस्तरिया समाज का व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर लोगों को भड़काने का काम करना, इन शिकायतों पर तहसीलदार दंतेवाड़ा की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया था.

जांच समिति ने 24 जून 2024 को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. जांच प्रतिवेदन के अनुसार सरपंच पंचायत बालपेट, उप सरपंच, सर्व मूल बस्तरिया समाज के उपाध्यक्ष, सह सचिव, पंचायत टेकनार के सरपंच, उपसरपंच इसी प्रकार ग्राम कतियाररास के ग्रामीणों ने बताया कि किशोर दीवान हल्का पटवारी का व्यवहार लोगों के प्रति अच्छा नहीं है. वे शासकीय कार्यों के बदले पैसे के लेनदेन की बात भी उनके द्वारा कही गई है.

ग्राम कतियाररास में भी अभिलेख में नाम अंकित किए जाने के लिए ढाई लाख रुपए की मांग की गई. जांच समिति ने भी पटवारी के विरुद्ध जांच रिपोर्ट में भी कार्यों के प्रति लापरवाही होने की बात कही. पटवारी के विरूद्ध पूर्व में भी पदस्थ पटवारी हल्कों में भी इस प्रकार लापरवाही बरतने के प्रमाण पाए गए हैं इसलिए जिला प्रशासन ने 11 जुलाई को ये कड़ी कार्रवाई की थी.

महासमुंद, दीवार तोड़ घर में घुसा भालू, समानों को किया तहस-नहस

महासमुंद, दीवार तोड़ घर में घुसा भालू, समानों को किया तहस-नहस

महासमुंद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों लगातार भालुओं की आमद ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बागबाहरा ब्लॉक के अधिकांश गांवों में शाम ढलते ही भालुओं के दल को देखा जा रहा है। चिंता तो इस बात की है कि अब भालू घर में घुसकर नुकसान पहुंचा रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा कोमाखान क्षेत्र के धौराभाठा में छगन लाल पिता लक्ष्मण साहू के घर की दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। फोटो देखकर आपको विश्वास नहीं होगा लेकिन, भालु ने जिस तरह चोरों द्वारा घर में एक बड़ा छेद बनाकर घुसते हैं ठीक उसी तरह भालु घर में घुसा था।

घर में रखें समानों को पहुंचाया नुकसान

पुराने और कच्चा घर होने के कारण इस घर में दिनचर्या की जरूरी चीजों को घर में रखते हैं। भालू खाने-पीने की तलाश में पहुंचा और पहले तो दरवाजा को तोड़ने का प्रयास किया जब दरवाजा नहीं टूटा तो दीवाल को ही तोड़कर छेद बना डाला और घर के भीतर रखे समानों को तहस-नहस किया।

sitename%

मुआवजा की आस में ग्रामीण

धौराभाठा के किसान के घर तोड़ देने से बहुत नुकसान हुआ है। किसान का कहना है कि इस घटना की सूचना फारेस्ट विभाग को दी है, सूचना पर फारेस्ट विभाग के कर्मचारी उनके घर पहुंचे थे। फारेस्ट विभाग के कर्मचारी ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

अब मंदिरों में पहुंच रहे भालू का दल

लगातार भालुओं का दल इस समय देवी मंदिरों में पहुंच रहे हैं। खासकर भालुओं का प्रिय चीज में तेल हे जिसकी सुगंध में मंदिरों तक पहुंच रहे हैं। यदा-कदा बागबाहरा ब्लॉक के हरेक देवी मंदिरों में भालुओं की आमद देखी जा रही है।

महासमुंद, बड़ी खबर, सैनिक और टटेडेंड को पत्थर से घायल कर 4 अपचारी बालक फरार, चोरी, गांजा और रेप के आरोप

महासमुंद। शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बालक बरोंडाबाजार से 4 अपचारी बालक एक नगर सैनिक और अटेंडेंट को पत्थर से घायल कर फरार हो गए। बताया जा रहा ये सभी बालक गंभीर अपराध में संप्रक्षण गृह में थे। सैनिक और अटेडेंड को पत्थर से मारकर घायल करने के बाद चारो बालक चाबी को छीनकर बाहर से गेट में ताला जड़ वहां से फरार हो गए। इसकी पुष्टि एडिनल एसपी प्रतिभा पांडेय मीडिया से की है। बताया जा रहा है सैनिक और अटेडेंट को रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार 2 बालक चोरी, 1 रेप और 1 गांजा तस्कर के आरोप में हैं। 2 अपचारी गरियाबंद, 1 बलौदाबाजा और 1 सराईपाली के हैं। सभी चारों की तलाश में पुलिस जुटी है।

Aaj Ka Ank Jyotish: 04 अक्टूबर, जानें आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  04 अक्टूबर: ‘शुक्रवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज आपका ध्यान भगवान की भक्ति में लगेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। Ank Jyotish जीवनसाथी को कामों में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

आप घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। Ank Jyotish किसी भी निर्णय लेने से पहले विचार करें। इस दौरान आपको धन से जुड़ी समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में समय सामान्य रहेगा।

शुभ अंक- 28

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणामों से भरा है। Ank Jyotish नौकरीपेशा जातकों को कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

शुभ अंक- 30

शुभ रंग- लाल

अंक 4

किसी निवेश के कारण आपको आज धन हानि हो सकती है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। Ank Jyotish आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ नई चीजों को लेकर आपको खुशी होगी।

शुभ अंक-15

शुभ रंग- सफेद

अंक 5

आपकी समस्याएं धीरे-धीरे सफलता के लिए मार्ग बना रही है। Ank Jyotish आज स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपको समस्या होगी और आपका धन भी अधिक खर्च होगा। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

शुभ अंक- 67

शुभ रंग- पीला

अंक 6

बिजनेस में आपको कम लागत से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। Ank Jyotish कामों से एक नई पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी नई प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

अच्छा भाग्य आपके इंतज़ार में है, बस खुद पर विश्वास करें और लक्ष्य पर नजर रखें। Ank Jyotish यात्रा की योजना को रद्द करना पड़ सकता है। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

आज आपको ऐसा भी लग सकता है कि आपका अपनी जिंदगी पर नियंत्रण नहीं है। Ank Jyotish इस दौरान अगर आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो अपने कीमती सामानों की रक्षा स्वयं करनी होगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- नीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

परिवार के साथ घूमने के लिए बजट को संतुलित रखें। Ank Jyotish नौकरी में कार्यरत लोगों को थोड़ा सा सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, जीवन को संवारने वाली निधियों की शक्ति का केंद्र है नवरात्र

 

 

webmorcha.com
      डॉ. नीरज गजेंद्र

नवरात्र का पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर पहलू को समझने और उसे बेहतर बनाने का सुनहरा अवसर होता है। मां दुर्गा के नौ रूप हमें हर दिन प्रेरित करते हैं, कि हम अपने जीवन को किस तरह से बेहतर बना सकते हैं। मां दुर्गा के नौ रूप सिर्फ आध्यात्मिक पूजन का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि हर व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग पहलुओं में विद्यमान रूप हैं।

जो हमें सिखाते हैं कि जीवन के हर क्षेत्र में चाहे वह व्यक्तिगत हो या सार्वजनिक हम किस तरह से इन शक्तियों को पहचान कर उनका सही उपयोग कर सकते हैं। आधुनिक समय में पौराणिक कथाओं की प्रासंगिकता पर चिंतनशील वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र के नज़रिए से समझने की कोशिश करते हैँ कि इन नौ शक्तियों का हमारे दैनिक और सार्वजनिक जीवन में कैसे उपयोग किया जा सकता है –

 

धैर्य और स्थिरता का सफल रूप –

sailputari sitename%
मां शैलपुत्री

मां शैलपुत्री यह नवरात्र में मां दुर्गा का पहला रूप है, जो हमें सिखाती हैं कि चाहे कैसी भी परिस्थितियां हों, हमें अपने लक्ष्य पर दृढ़ रहना चाहिए। जब हम जीवन में किसी भी बाधा के बावजूद अपनी मंजिल की ओर बिना रुके आगे बढ़ते हैं, तो सफलता निश्चित होती है। मां शैलपुत्री यह संदेश देती है कि अपने अंदर की इस शक्ति को पहचानो और कभी हार मत मानो। संकट के समय में धैर्य और स्थिरता से ही समाज में विश्वास कायम किया जा सकता है।

ज्ञानमार्ग की मंजिल का संपूर्ण रूप –

barmhacharini sitename%
मां ब्रह्मचारिणी

मां ब्रह्मचारिणी का जीवन हमें यह सिखाता है कि ज्ञान सबसे बड़ी शक्ति है। निरंतर मेहनत और समर्पण ही व्यक्ति को मंजिल तक पहुंचाता है। सीखने और आगे बढ़ने की प्रक्रिया को कभी रोको नहीं चाहिए, क्योंकि ज्ञान ही वह निधि है, जो सपनों को साकार करेगा। यह समझना चाहिए कि अनुशासन और परिश्रम से सकारात्मक बदलाव आता है। ब्रह्मचारिणी का यह गुण व्यक्ति के सार्वजनिक जीवन में स्थायित्व और विश्वसनीयता लाता है।

न्याय और सुरक्षा का प्रेरक रूप –

chandghanta sitename%
मां चंद्रघंटा

मां चंद्रघंटा हमें सिखाती हैं कि जीवन में भय से ऊपर उठें। अगर डरते रहेंगे, तो कभी सपनों को नहीं पा सकते। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने पर कोई डराने की कोशिश नहीं करेगा। अन्याय और असमानता के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश माता का यह रूप देती है। साहस के बिना समाज में परिवर्तन लाना असंभव है। मां दुर्गा का चंद्रघंटा रूप हमें साहस के साथ हर सार्वजनिक पदाधिकारी को न्याय और सुरक्षा के लिए प्रेरित करता है।

सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र रूप-

kusmanda sitename%
मां कूष्मांडा

मां कूष्मांडा बताती हैं कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण से बड़ा कोई दूसरा वरदान नहीं है। हर समस्या का हल है। जो अपनी रचनात्मकता को पहचान गया उसकी हर समस्या दूर होगी। सकारात्मकता ही वह शक्ति है, जो हमारे जीवन को नया आयाम दे सकती है। समाज में नए विचार और योजनाओं का निर्माण कर, समस्याओं का समाधान करने की ओर ईशारा करती है मां का यह रूप। कूष्मांडा ही सकारात्मक ऊर्जा से समाज के विकास में मदद करती है।

परिवार और समाज का प्रेम रूप –

skandmata sitename%
मां स्कंदमाता

मां स्कंदमाता हमें सिखाती हैं कि जब आप दूसरों के साथ प्रेम और सहयोग से रहते हैं, तो जीवन में शांति और संतुलन आता है। चाहे कितना भी व्यस्त जीवन क्यों न हो, अपने परिवार और समाज के लिए समय निकालो। न केवल अपने लिए बल्कि दूसरों के जीवन को भी बेहतर बनाने की कोशिश करो। प्रेम और सेवा ही वह निधि है, जो जीवन को सच्चे अर्थों में सफल बनाती है। समाज में एक अच्छा नेतृत्वकर्ता वही होता है, जो सेवा की भावना से काम करता है।

संघर्ष की शक्ति का सफल रूप –

katyani sitename%
मां कात्यायनी

मां कात्यायनी हमें सिखाती हैं कि जीवन में संघर्ष जरूरी है। बिना संघर्ष के कोई भी महान सफलता नहीं मिलती। अपने हक और सत्य के लिए लड़ना आना चाहिए। अगर कोई कठिनाई आए, तो उससे भागने के बजाए सामना करने का गुण देती है यह रूप। संघर्ष ही वह शक्ति है, जो तुम्हें न केवल अपने लक्ष्यों तक पहुँचाएगी, बल्कि जीवन में सम्मान और न्याय की प्राप्ति कराएगी। समाज में न्याय सुनिश्चित करने के लिए व्यक्ति को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए।

डर को हराने का विजयी रूप –

kalratri sitename%
मां कालरात्रि

मां कालरात्रि हमें यह संदेश देती हैं कि जीवन में सबसे बड़ी बाधा हमारा डर है। अगर आप अपने डर से मुक्ति पा लेते हैं, तो दुनिया की कोई ताकत आपको हरा नहीं सकती। अगर डर को हराओगे, तो जीत पक्की होगी। जीवन में भय से बड़ी कोई और चुनौती नहीं होती। हमें सामाजिक चुनौतियों और अवरोधों का निर्भीकता से मुकाबला करते हुए निर्णय लेना चाहिए। यह गुण समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जरूरी है। डर से मुक्ति हासिल करने का रूप है मां कालरात्रि।

शांति और संतुलन का विश्वास रूप –

mahagaori sitename%
मां महागौरी

मां महागौरी का जीवन हमें सिखाता है कि शांति और पवित्रता से जीवन को संतुलित किया जा सकता है। चाहे दुनिया कितनी भी व्यस्त क्यों न हो, अपने मन की शांति को बनाए रखना चाहिए। जो लोग शुद्ध विचार रखते हैं, उन्हें जीवन में सफलता और संतोष अवश्य मिलता है। मानसिक और भावनात्मक शांति वह निधि है, जो तुम्हें संतुलित और खुशहाल बनाए रखेगी। महागौरी का यह गुण समाज में विश्वास और पारदर्शिता के साथ शांति और संतुलन को मिलाता है।

लगन और मेहनत का सिद्ध रूप –

sidhiratri sitename%
मां सिद्धिदात्री

मां सिद्धिदात्री हमें अपने काम को पूरी मेहनत और लगन के साथ करने की प्रेरणा देती है। बताती हैं कि जीवन में छोटी-छोटी सफलताएं ही बड़ी सिद्धियों की ओर ले जाती हैं। जो अंदर की पूर्णता को पहचान कर क्षमता का पूरा इस्तेमाल करता है सफलता उसी को मिलती है। व्यक्ति का अंतिम उद्देश्य समाज को समृद्ध और सफल बनाना होता है। सिद्धिदात्री का यह गुण उन्हें अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करता है, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव हो सके।

नवरात्र का पर्व केवल उपवास और पूजा का समय नहीं है, बल्कि यह आत्मनिरीक्षण और आत्मसुधार का अवसर है। मां दुर्गा के नौ रूप हमें जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन देते हैं। ये नौ रूप हमारे भीतर पहले से मौजूद हैं। व्यक्तिगत जीवन में ये हमारे लिए प्रेरणा और शक्ति के स्रोत हैं, वहीं सार्वजनिक जीवन में इन्हें अपनाकर हम समाज को एक बेहतर दिशा दे सकते हैं। ये नौ शक्तियाँ हमें सिखाती हैं कि अगर हम इन्हें सही तरीके से अपने जीवन में अपनाएं, तो न सिर्फ हमारा व्यक्तिगत जीवन समृद्ध होगा, बल्कि हम समाज में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

 

हथियार लेकर थाना बागबाहरा पहुंचा युवक, जमकर मचाया हंगामा

महासमुंद. बागबाहरा। नशेबाज युवक ने बागबाहरा थाना परिसर में जमकर हंगामा मचाया। यहां तक युवक ने थाना प्रभारी के वाहन को भी तोड़फोड़ किया। जैसे-तैसे युवक को पुलिस ने पकड़कर लॉकप में बंद किया इसके बाद लॉकप में लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़ा, साथ ही युवक ने अपने सिर को दीवाल से पटक-पटक कर पुलिस से गाली-गलौच किया।

FIR के अनुसार, बागबाहरा निवासी श्रीकांत हरपाल पिता हीरालाल हरपाल उम्र 25 साल धारदार हथियार लेकर थाना पहुंचा, और थाना प्रभारी के निजी वाहन के शीशे को तोड दिया, थाने का मेन गेट बंद होने से मेन गेट को लात मारकर गाली गलौच किया। धारदार हथियार को लहरा रहा था। आने जाने वाले वाहनो को ईंट पत्थर फेककर मार रहा था।

उक्त युवक को पुलिस ने घेरा बंदी कर पकड़ा। नशा सेवन किया हुआ था। पुलिस ने हिरासत मे लेकर थाना लाया और लॉकप मे बंद किया, इसके यहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों को गाली-गलौच करने लगा और दरवाजा को लात घुसा से मारने लगा। अपने आपको दीवाल मे सिर को ठोकर मारकर नुकसान पंहुचाने का प्रयास करने लगा और लाकअप मे लगे सीसीटीव्ही कैमरा एवं नल को तोड़ फोड़ कर दिया है। तब उक्त व्यक्ति की डाक्टरी मुलाहिजा हेतु मुलाहिजा फार्म भरकर सीएचसी बागबाहरा से मुलाहिजा कराया गया।

आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 221,296,324(2),324(3) बीएनएस,25,27 आर्म्स एक्ट का घटित होना पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Hassan Nasrallah Hezbollah: इस देश में हर घर में जन्म ले रहा नसरल्लाह! बच्चों का नाम रख रहे लोग

Hassan Nasrallah Hezbollah:  विश्व की नजर इस समय मिडिल ईस्ट पर हैं. इजरायल और ईरान सीधे-सीधे आमने सामने आ चुके हैं. यह संघर्ष अगले स्तर पर तब पहुंचा जब लेबनान में 27 सितंबर को इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह की मौत हो गई. नसरल्लाह के मारे जाने के बाद इलाके में तनाव लगातार बढ़ रहा है. नसरल्लाह की मौत को अरब वर्ल्ड एक बड़ी शहादत के रूप में देख रहा है. इतना ही दुनियाभर के इस्लाम के फॉलोवर नसरल्लाह की मौत पर इजरायल को कोस रहे हैं. इन सबके बीच एक आश्चर्यचकित करने वाली खबर आई है कि नसरल्लाह की मौत के बाद इराक समेत कई देशों के माता-पिता अपने नवजात बच्चों का नाम नसरल्लाह रख रहे हैं.

100 से अधिक नवजातों का नाम नसरल्लाह

असल में इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से अरब के मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लेबनानी हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत के बाद से लगभग 100 नवजातों का नाम नसरल्लाह रखा गया है. यह घटना इजरायल द्वारा नसरल्लाह की हत्या के बाद सामने आई है. मंत्रालय ने इराक के अलग-अलग क्षेत्रों में 100 से अधिक नवजातों का नाम नसरल्लाह पंजीकृत किया है.

नसरल्लाह के सम्मान में उठाया

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह कदम नसरल्लाह के सम्मान में उठाया गया है. वे लोग नसरल्लाह को शहीद मान रहे हैं. बता दें कि नसरल्लाह की मौत पिछले शुक्रवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगर में इजरायल के एक बड़े हवाई हमले में की हुई. नसरल्लाह का जन्म 1960 में हुआ था और वह 1982 में हिजबुल्लाह में शामिल हुआ था. नसरल्लाह ने 1992 में समूह हिजबुल्लाह  तीसरे महासचिव का पद संभाला था.

पश्चिमी प्रभाव के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक

इराक में नसरल्लाह को विशेष रूप से शिया समुदाय में इजरायल और पश्चिमी प्रभाव के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक माना जाता था. अमेरिकी प्रभाव के विरोध में उनकी नीतियां इराकियों के बीच भी काफी लोकप्रिय थीं, खासकर उन लोगों में जो 2003 के बाद इराक में अमेरिकी उपस्थिति के खिलाफ थे.

Navratri Bhog: जानिए 9 दिनों तक मां दुर्गा को क्या भोग लगाएं

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत से आज गुरुवार से हो रही है. पूरे 9 दिन तक माता दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजा की जाएगी. इन नौ दिन में मां को अलग-अलग भोग भी लगाए जाने का विधान हैं, ताकि उनकी प्रसन्नता बरकरार रहे. क्योंकि, माना जाता है कि जितना पूजा का महत्व है, उतना ही भोग का भी महत्व है. ऐसे में माता को स्वादिष्ट भोग लगाने से साधन की कामना पूर्ति के योग बनते हैं.

नवरात्र में नौ दिन तक माता दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. नौ दिन में अलग-अलग भोग, श्रृंगार की वस्तुएं अर्पण की जाती हैं. क्योंकि देवी-देवताओं की रुचि के अनुसार अगर भोग आप लगाते हैं तो उनकी कृपा बनी रहती है. इसलिए पूजा के साथ देवी-देवताओं की रुचि अनुसार भोग अर्पण करने का महत्व भी बताया गया है.

navratri 2024 special: 3 से 11 अक्टूबर माता का महापर्व, जानें कलश स्थापना मुहूर्त

ये भोग रोज जरूर लगाएं

ज्योतिषाचार्य बताते है कि वैसे तो नवरात्रि के नौ दिन तक अलग-अलग भोग अवश्य लगाना चाहिए, लेकिन हर दिन हर देवी को बताशा जरूर अर्पण करना चाहिए. क्योंकि बताशा माता दुर्गा का सबसे प्रिय भोग माना जाता है.

नौ दिन के लिए अलग-अलग भोग

प्रथम दिन: मां शैलपुत्री की पूजा के दौरान गाय के घी से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए.

दूसरे दिन: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दौरान शक्कर पंचामृत का भोग लगाना चाहिए.

तीसरे दिन: मां चंद्रघंटा की पूजा के दौरान दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाना शुभ है.

चौथे दिन: मां कुष्मांडा की पूजा के दौरान मालपुआ का भोग लगाना चाहिए.

पांचवें दिन: मां स्कंद माता की पूजा के दौरान केले का भोग लगाना चाहिए.

छठा दिन: मां कात्यायनी की पूजा के दौरान मीठे पान का भोग लगाना चाहिए.

सातवां दिन: मां कालरात्रि की पूजा के दौरान गुड़ से बनी मिठाई और खीर का भोग लगाएं.

आठवें दिन: महागौरी की पूजा के दौरान नारियल का भोग अवश्य लगाएं.

नौवें दिन: मां सिद्धिदात्री की पूजा के दौरान खीर, पूरी और हलवा का भोग लगाना चाहिए.

दसवें दिन: मां दुर्गा को जलेबी और बालूशाही का भोग लगाकर विदा करना चाहिए.

October Rashifal 2024: जानें अक्टूबर में आपके राशि कैसा होगा

October Rashifal 2024: जानें अक्टूबर में आपके राशि कैसा होगा

Aaj Ka Ank Jyotish: 03 अक्टूबर, जानें आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  03 अक्टूबर: ‘गुरुवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

कौशल प्रशिक्षण और नयी चीज़ों को सिखने के साथ-साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करना न भूलें। Ank Jyotish श्रम और कर्तव्य पालन आपके दो अद्वितीय गुण हैं। विवादों से दूर रहना आपकी ताकत को कम नहीं करेगा बल्कि बढ़ाएगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2

किसी रिश्ते के ख़त्म होने से आप अकेला और उदासीन महसूस कर सकते हैं। Ank Jyotish परिवार और पालतू जानवरों की कंपनी में आराम करें। कड़ी मेहनत करना जारी रखें और दुश्मनों की बातों को नजरअंदाज करें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3

आपके नेतृत्व कौशल सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं और आपको पुरस्कार प्रदान करेंगे। Ank Jyotish आपकी क्षमताएं और गुण आपकी विशेषता है। काम या पेशे से जुड़े मुद्दे आज आपको लाभ पहुंचाएंगे।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4

काम में मिली सफलता से आप आनंद प्राप्त मिलेगा। Ank Jyotish आप अपनी तरफ से भरपूर कोशिश करें और बाकी सब भूल जाएँ। साझेदारी, सहयोग और क़ानूनी मामलों में नए पड़ाव, नए मुकाम या दिशा बदलेगी।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5

निडर बने और दिमाग से काम लें। Ank Jyotish आपके करीबी साथी आपको सुनने के लिए तैयार हैं। अनुबंध या व व्यापारिक मीटिंग के रूप में आपको नए अवसर मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6

धन को लेकर सावधान रहें, उधार लेने या किसी बड़ी खरीद से बचें। Ank Jyotish कई लोग और पालतू जानवर आपपर निर्भर हैं इसलिए दुर्घटना या चोट से बचने के लिए ध्यान से यात्रा करें। कड़ी मेहनत आपको भविष्य में संपत्ति देगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7

अभी परिवार के साथ भोजन करने और संगीत का आनंद लें। Ank Jyotish जिम्मेदार रवैया, आत्मविश्वास और शक्ति की वजह से लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज आप सामाजिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8

सार्वजनिक दुश्मन या राजनीतिक विपक्षी आज आपके लिए समस्या का कारण हो सकते हैं। Ank Jyotish नया वातावरण आपको नए मौके उपलब्ध कराएगा बस उनका सही उपयोग करें। हमेशा की तरह बेहतरीन योजनाएं बनाएं और सकारात्मक परिणाम पाएं।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

पार्टनर्स और करीबी साथी आपकी हर स्थिति में मदद करेंगे। Ank Jyotish आज आप अपने आसपास के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं। आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी मदद करेंगे।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

कुत्ते ने बेटे की बचाई जान, तेंदुआ से भिड़ा, दूम भगाकर भागा

कांकेर। कुत्ता की वफादारी पर शक करना बेमानी होगी। कुत्ते को रोटी खिलाने से जिंदगीभर वफादारी निभाता है। पालतू कुत्ते की वफादारी का ऐसा ही एक किस्सा छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सामने आया है, जहां कुत्ते ने मालिक के बेटे को मौत के मुंह से खिंच लाया। बच्चे को उपचार के लिए स्थानीय हॉस्पीटल ले जाया गया था, जिसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल बच्चे का उपचार राजधानी के डीके अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दुधावा के पटेलपारा में शाम करीब 6 बजे 11 साल का बच्चा अपने घर से चाचा के घर जाने निकला था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और गले से पकड़कर जंगल की ओर भाग रहा था। बच्चे को उठाकर ले जा रहे तेंदुआ को देखते ही चाचा के घर का पालतू कुत्ता शेरा सामने आ गया और तेंदुए से भिड़ गया। शेरा के अटैक से तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग खड़ा हुआ, इसके बाद उसे हॉस्पीटल पहुंचाया गया है।

और पढ़ें:

CG पुलिस विभाग की भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

छत्तीसगढ़, यहां 40 हाथी के दल ने मचाया कोहराम, किसान परेशान

दिल्ली के युवक ने रायगढ़ में की आत्महत्या, होटल के कमरे 5 दिनों से लटक रही थी लाश