CG पुलिस विभाग की भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

CG रायपुर। CM विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और उप CM विजय शर्मा की पहल से सरकार द्वारा पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है।

अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए उप CM ने अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करते छूट का आदेश जारी किया गया है। यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित अधिकतम आयूसीमा में 05 वर्ष (सभी छूटो को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) का शिथिलीकरण करते हुए निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान की गई है l

छत्तीसगढ़, यहां 40 हाथी के दल ने मचाया कोहराम, किसान परेशान

रायपुर। मरवाही जंगल तकरीबन 40 हाथियों का एक झुंड आ धमका है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है. खासकर खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में धान की बाली निकल गई है। ऐसे में धान फसल को रौदने के कारण पूरी तरह से खराब हो रही है।

हाथी के दल दिखने के बाद अासपास गांवों में दहशत का माहौल है।

दिल्ली के युवक ने रायगढ़ में की आत्महत्या, होटल के कमरे 5 दिनों से लटक रही थी लाश

रायपुर में सचिन तेंदुलकर दिखाएंगे जलवा, स्टेडियम कर रहा इंतजार

दिल्ली के युवक ने रायगढ़ में की आत्महत्या, होटल के कमरे 5 दिनों से लटक रही थी लाश

रायगढ़। रायगढ़ स्थित शांति लॉज में एक युवक की ने फांसी पर लटककर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, बीते 5 दिनों से वह लॉज में ठहरा हुआ था. आज बुधवार को अचानक कमरे से बहुत बदबू आने लगी, जिसके बाद पुलिस (Police) में इसकी सूचाना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दिल्ली निवासी विसंबर (35 ) के रूप में हुई है. युवक 28 सितंबर से लॉज के कमरे नंबर 211 में ठहरा हुआ था. बीते पांच दिनों से कमरा बंद होने के चलते कमरे से भयंकर बदबू आने लगी, जिसके बाद दरवाजा खोला गया तो युवक की सड़ी-गली लाश फंदे पर लटकती मिली. इसके बाद लॉज संचालक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी. बहरहाल, पुलिस (Police) मामले की जांच में जुटी हुई है.

रायपुर में सचिन तेंदुलकर दिखाएंगे जलवा, स्टेडियम कर रहा इंतजार

रायपुर में सचिन तेंदुलकर दिखाएंगे जलवा, स्टेडियम कर रहा इंतजार

रायपुर। यदि आप क्रिकेट देखने को शौक रखते हैं तो आपके लिए यह खबर जोरदार है। एक बार फिर रायपुर राजधानी  में दिग्गज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का जमावड़ा लगने वाला है। रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में अपना जलवा बिखेरेंगे। इसमें मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में कौन सा मुकाबला होने वाला है।

दरअसल, भारत में इंटरनेशनल मास्टर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके मुकाबलों के लिए मुंबई और लखनऊ के अलावा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भी सेलेक्ट किया गया है। IML T20 में भारत समेत कुल 6 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के मुकाबले रायपुर में होंगी। सबसे खास बात यह है कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 6 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं। रायपुर में मुकाबले के लिए स्टेडियम में तैयारियां भी शुरू हो गई है।

ठंड को लेकर भविष्यवाणी, मौसम विभाग ने दिए संकेत

रायपुर/दिल्ली। इस साल शानदार बारिश के बाद मॉनसूनी बारिश रूक गई है। अब देश सर्दी की तैयारी कर रहा है। खबर है कि इस बार तेज ठंड पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही IMD अर्थात भारत मौसम विज्ञान विभाग ने संकेत दिए हैं कि अक्टूबर-नवंबर के दौरा ला नीना की स्थिति बन सकती है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) का भी कहना है कि इस साल के अंत तक 60 प्रतिशत संभावना है कि ला नीना स्थितियां और मजबूत हो जाएगी जिससे देश के उत्तरी भागों में सामान्य से अधिक ठंडी पड़ सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, IMD ने संकेत दिए हैं कि दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों समेत उत्तर पश्चिम क्षेत्र में तेज ठंड पड़ सकती है। अखबार से बातचीत में IMD चीफ मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा, ’71 फीसदी संभावनाएं हैं कि ला नीना अक्टूबर-नवंबर के दौरान तैयार हो जाएगा…। जिन सालों में ला नीना की स्थिति बनती है, तब देश के उत्तरी हिस्सों और खासतौर से उत्तर पश्चिम और उससे सटे मध्य भाग में तापमान सामान्य से नीचे होता है…।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसे में आपको सर्दी के महीनों में शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।’ हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया है कि इसकी गंभीरता के बारे में जानकारी बाद में ही लगेगी, क्योंकि ला नीना की स्थिति अभी भी कमजोर है। इसे लेकर स्थिति जनवरी या फरवरी में स्थिति साफ हो सकेगी।

navratri 2024 special: 3 से 11 अक्टूबर माता का महापर्व, जानें कलश स्थापना मुहूर्त

navratri 2024 special:  गुरुवार 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है और महापर्व का समापन होगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, विधि विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से मानव जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है और परिवार के सदस्यों की उन्नति भी होती है। आइए जानते हैं नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व…

नवरात्रि का महत्व

या श्रीः स्वयं सुकृतिनां भवनेष्वलक्ष्मीः, पापात्मनां कृतघियां हृदयेषुवृद्धिः।

श्रद्धा सतांकुलजन प्रभवस्य लज्जा, तां त्वां नताः स्म परिणालय देवी विश्वम्।।

जो देवी पुण्यात्माओं के घरों में स्वयं ही लक्ष्मी रूप से, पापियों के यहां दरिद्रतारूप से, शुद्धान्तःकरण वाले पुरुषों के हृदयों में बुद्धिरूप से सत्पुरुषों में श्रद्धारूप से और कुलीन मनुष्यों में लज्जारूप से निवास करती है, उन आप भगवती को हम सब श्रद्धापूर्वक नमन करते है। हे पराम्बा! समस्त विश्व का कल्याण कीजिए।

जानें कलश स्थापना मुहूर्त

नवरात्र को आद्याशक्ति की आराधना का सर्वश्रेष्ठ काल माना गया है। नवरात्र वृद्धि आश्विन शुक्ला प्रतिपदा को अशुभ नक्षत्र चित्रा और वैधृति योग का अभाव एवं शुक्ला तृतीया तिथि की वृद्धि होने से नवरात्र विशेष शुभ एवं राष्ट्र के शत्रुओं का पराभवकारी सिद्ध होगा। घटस्थापन मंदिरों और शक्तिपीठों में सुबह 4:09 से 5:07 तक विशेष शुभ रहेगा। भगवती की पूजा के लिए बनाए गए विशेष पंडालों और घरों में सुबह 9:40 से 11:50 तक वृश्चिक लग्न में सामान्य शुभ रहेगा। देवगुरु बृहस्पति की संपूर्ण शुभदृष्टि होने के कारण लग्न बलवती समझी जाएगी।

शारदीय नवरात्रि

3 अक्टूबर – मां शैलपुत्री की पूजा

4 अक्टूबर – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

5 अक्टूबर – मां चंद्रघंटा की पूजा

6 अक्टूबर – मां कूष्मांडा की पूजा

7 अक्टूबर – मां स्कंदमाता की पूजा

8 अक्टूबर – मां कात्यायनी की पूजा

9 अक्टूबर – मां कालरात्रि की पूजा

10 अक्टूबर – मां महागौरी की पूजा

11 अक्टूबर – मां सिद्धिदात्री की पूजा

Pitru Amavasya 2024: पितरों की आज होगी विदाई, करें ये उपाय, पितर होंगे खुश, पितृदोष से मिलेगी मुक्ति

Odisha में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर होगी धान खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर Odisha में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी. ओडिशा के खाद्य मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा के नेतृत्व में आए स्टडी टीम ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था और पीडीएस सिस्टम का जायजा लिया है. इस दौरान इस दल के मुखिया ओडिशा के खाद्य मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने छत्तीसगढ़ के धान खरीदी मॉडल की तारीफ की है.

Odisha में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: ओडिशा के खाद्य मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ की तर्ज पर ओडिशा में भी किसानों से समर्थन मूल्य के साथ ही अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के साथ धान की खरीदी की जाएगी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने पहले कैबिनेट की बैठक में ही इस संबंध में फैसला लिया है. ओडिशा के खाद्य मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों पड़ोसी राज्य हैं. डबल इंजन की सरकार के साथ दोनों स्टेट काफी स्पीड से विकास कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ शासन के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए एक एक तथ्यों का बारीकी से अध्ययन किया गया है. अध्ययन दल ने कृषि उपज मंडी, अनाज गोदाम और शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जीरो पॉइंट पर जाकर सिस्टम की डिटेल स्टडी की है. सीएम साय यहां अच्छा काम कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है. ओडिशा में भी भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करेगी: कृष्ण चंद्र पात्रा, Odisha के खाद्य मंत्री

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों की मिल रही मदद: छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मंत्रियों द्वारा हमें हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया गया है. Odisha में धान खरीदी व्यवस्था और पीडीएस सिस्टम में जहां जहां कमी पाई जाएगी, छत्तीसगढ़ राज्य के सिस्टम का अनुकरण कर योजनाओं का और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जाएगा. पात्रा ने कहा कि Odisha में भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर धान खरीदी व्यवस्था लागू करने के लिए ओडिशा का अध्ययन दल यहां आया है. छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात कर धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई है.

Iran Attack Israel: ईरान की अटैक से इजरायल में धूंआ ही धूंआ, देखें लाइव तस्‍वीरें

Iran Attack Israel हिजबुल्‍लाह चीफ के खात्‍मे का बदला लेने के लिए ईरान ने अंततत: इजरायल पर मिसाइलों से हमला कर‍ दिया. एक साथ 1000 से अधिक मिसाइलों से अटैक‍ किया गया. इससे इजरायल का आसमान पट गया.

sitename%

कई मिसाइलें इजरायल के रिहायशी क्षेत्रों में आकर गिरी. लेकिन अब तक की जानकारी के मुताबिक, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. इसलिए  इजरायल ने पहले ही अपने लोगों को बंकरों में शरण लेने के लिए भेज दिया था.

03 2 sitename%

Iran Attack Israel ईरान की तरफ से छोड़ी गई कुछ मिसाइलें इजरायल की जमीन और शहर पर भी गिरे हैं. जिस वजह से तेज विस्‍फोट हुआ. बताया जा रहा है कि इन मिसाइलों में काफी बारूद भरा हुआ था.

04 3 sitename%

ज्‍यादातर मिसाइल हमले गाजा पट्टी से सटे पश्च‍िमी क्षेत्रों में किए गए. लगभग सभी मिसाइलों को इजरायल के मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम ‘आयरन डोम’ ने हवा में ही मार गिराया.

05 1 sitename%

Iran Attack Israel इजरायल पर अटैक के बाद ईरान के ऊपर खतरा मंडराने लगा है, क्योकि अमेरिका ने साफ ऐलान किया है कि इस हमले का जवाब दिया जाएगा. उधर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने वॉर कैबिनेट के साथ बैठक कर पलटवार की रणनीति बनाई है.

01 8 sitename%

Iran Attack Israel इजरायल के पास कई खतरनाक मिसाइलें हैं, जिनकी जद में पूरा ईरान आ सकता है. अगर इजरायल ने पलटवार किया तो हमला भयानक होने वाला है. ईरान भी इस बात को समझ रहा है. इसल‍िए उसने पहले ही कह दिया कि यह हमला सिर्फ संदेश देने के लिए था. (All Photos_AP_Reuters_AFP)

World War: युद्ध में ईरान की एंट्री, इजरायल पर दागी 100 से अधिक मिसाइल

World War: युद्ध को लेकर बड़ी खबर है. इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जारी जंग में अब ईरान की भी एंट्री हो गई है. इजरायली सेना के मुताबिक ईरान ने उसके देश पर 100 से ज्यादा बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं. पूरे इजरायल में सायरन बजते रहे हैं और लोगों को बम शेल्टरों में जाने के लिए कहा गया. इस हमले में इजरायल में 6 लोगों की मौत और 9 के घायल होने की खबर कही जा रही है. हमले के बाद पीएम नेतन्याहू समेत उनकी कैबिनेट के लोग सेफ ठिकाने पर पहुंचा दिए गए हैं. साथ ही राजधानी तेल अवीव में सुरक्षा बढ़ाकर 13 हजार सैनिकों की तैनाती कर दी गई है.

लोगों को बम शेल्टरों में छिपने को कहा गया

World War  इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने बताया कि ईरान की ओर से बड़े पैमाने पर इजरायल पर मिसाइलें दागी गई हैं. ये मिसाइलें राजधानी तेल अवीव तक पहुंची हैं. ईरान के इस अटैक के बाद इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. लोगों से बम शेल्टरों में शरण लेने और बचाव के लिए सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है.

इजरायल में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी

World War इजरायल पर ईरान के हमले के बाद भारत ने इजरायल में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें इजरायल में रहने वाले भारतीयों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. साथ ही सुरक्षित स्थानों पर रहने और भारतीय दूतावास के टच में रहने को कहा गया है.

क्या जंग में कूदने वाला है अमेरिका?

World War इजरायल पर ईरान के बड़े मिसाइल अटैक के बाद अमेरिका भी सक्रिय हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हमले के बाद अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ बड़ी बैठक की. साथ ही इस जंग में इजरायल की पूरी मदद करने का भरोसा दिया. बाइडेन ने पोस्ट करके करके कहा कि इन हालात में अमेरिका अपने सहयोगी इजरायल के साथ खड़ा है.

‘यह हानिये- नसरल्लाह की हत्या का बदला’

वहीं ईरान ने इस मिसाइल हमले के बाद पहली बार बयान जारी किया है. ईरान ने कहा कि उसने बदले के लिए यह अटैक किया है. ईरान ने यह भी कहा कि यह हमास प्रमुख इस्माइल हानिये और हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या का जवाब है. ईरानी सेना की इलीट यूनिट IGRC ने कहा कि यह शहादत के लिए बदला है.

यह हमले की पहली खेप- ईरान

ईरानी सेना की यूनिट IGRC ने कहा कि यह हमले की पहली खेप है. उसने इजरायल के सभी बड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. उसकी ड्रोन यूनिट भी इजरायल पर अटैक के लिए रेडी है. ये ईरान का पहला हमला है लेकिन आखिरी नहीं. ईरान पूरी ताकत से इजरायल का जवाब देगा.

इजरायल ने अपने एयर स्पेस को बंद किया

World War ईरान के अटैक के बाद इजरायल ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है. साथ ही वहां आने- जाने वाली उड़ानों को दूसरी जगहों पर डाइवर्ट किया जा रहा है. जंग भड़कने की आशंका देख जॉर्डन ने भी इजरायल में रह रहे अपने नागरिकों को अलर्ट पर रहने को कहा है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भूमध्य सागर में तैनात अपने सैन्य बेड़े को ईरान की मिसाइलों को मार गिराने का आदेश दिया है.

Pitru Amavasya 2024: पितरों की आज होगी विदाई, करें ये उपाय, पितर होंगे खुश, पितृदोष से मिलेगी मुक्ति

pitru amavasya 2024: आज पितरों का विदाई का दिन है।17 अक्टूबर से प्रारंभ हुए पितृपक्ष में पितरों की आत्मा को श्रंद्धाजंली देने और उनकी कृपा पाने हमारे द्वारा पूजा-पाठ की गई। आज बुधवार 2 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है. आज के दिन आप श्राद्ध के साथ ही एक ऐसा उपाय कर सकते हैं, जिससे आपके पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी. पितर प्रसन्न होंगे. पितृदोष से भी मुक्ति मिलेगी. साथ ही घर में सुख-शांति, समृद्धि, पूर्वजों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा. चलिए जानते हैं क्या है सर्व पितृ अमावस्या और इस दिन मृत पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए.

जानें सर्व पितृ अमावस्या क्या है?

हिंदू धर्म में सर्व पितृ अमावस्या को बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण माना गया है. ऐसा इसलिए, क्योंकि जब अमावस्या पितृपक्ष में पड़ता है तो ये और भी अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है. हर वर्ष अश्विन कृष्ण अमावस्या की तिथि पर सर्व पितृ अमावस्या मनाई जाती है. इसे महालया अमावस्या भी कहा जाता है. आज के दिन उन मृत पूर्वजों के लिए लोग कई तरह से पूजा संस्कार, धार्मिक क्रिया, पिंडदान, श्राद्ध आदि विधि-विधान से करते हैं, जिनकी मृत्यु अमावस्या, पूर्णिमा तिथि को हुई हो. उन मृत पूर्वजों का भी श्राद्ध किया जाता है, जिनके मौत की तारीख के बारे में मालूम नहीं होता. सर्व पितृ अमावस्या पर लोग तर्पण करते हैं, श्रद्धांजलि देते हैं, ताकि मृत पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. 16 दिन चलने वाले पितृपक्ष के समाप्त होने का प्रतीक भी है.

सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये खास उपाय

अपने मृत पूर्वजों को खुश करने के लिए आप कई तरह के उपाय कर सकते हैं. हम आपको यहां एक खास उपाय बता रहे हैं, जिसे आज के दिन जरूर करें. इस उपाय को शेयर किया गया है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन सुबह के समय अपने घर के प्रवेश द्वार पर एक कटोरी में चावल और थोड़ी सी कपूर डालकर रख दें. शाम के समय सूर्यास्त के बाद कपूर को जला दें. इसके साथ ही ‘ऊं पितृ देवताय नम:’ मंत्रों का 108 बार जाप करें. अपने पितरों से कामना करें और उनसे कहें कि हे पितर हमसे जो भी गलती हो गई हो, उसके लिए हम आपसे मांफी मांगते हैं, हमें मांफ कर दें. सही अपनी कृपा हम पर बनाए रखें. दूसरे दिन इन चावलों को किसी पेड़ के नीचे रख दें, ताकि कोई पक्षी इसे चुग ले. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो जाता है. ऐसा करने से पितर प्रसन्न होंगे और पितृदोष से भी मुक्ति मिलेगी.