Home Blog Page 773

किसानों का आंदोलन उग्र, ‘MSP पर कानून समेत मांगों पर जानिए 5 घंटे चली बैठक के बाद भी क्यों फेल हो गई सरकार और किसानों के बीच वार्ता?

0
webmorcha.com
किसानों भारत बंद

Farmers Protest Delhi: किसानों ने मंगलवार 13 फरवरी 2024 से दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं. इससे पहले सोमवार रात को केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही. ये बैठक पांच घंटे से अधिक समय तक चली. एक किसान नेता ने कहा कि किसान मंगलवार से दिल्ली मार्च शुरू करेंगे. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, हमें नहीं लगता कि सरकार हमारी किसी भी मांग पर गंभीर है. हमें नहीं लगता कि वे हमारी मांगों को पूरा करना चाहते हैं. हम कल सुबह 10 बजे दिल्ली की ओर मार्च करेंगे.

इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक में शामिल हुए केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई है और सरकार ने प्रस्ताव रखा है कि शेष मुद्दों को एक समिति के गठन के माध्यम से सुलझाया जाए. उन्होंने कहा, सरकार हमेशा चाहती है कि हम हर मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझा सकें. हम अब भी आशान्वित हैं और बातचीत का स्वागत करते हैं.

बैठक में किन बातों पर नहीं बनी सहमति?

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने सेक्टर 26 में महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में किसान नेताओं के साथ दूसरे दौर की बैठक की. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर समेत अन्य लोग शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई बैठक में शामिल हुए.

समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में केंद्र ने 2020-21 के आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज  मामले वापस लेने पर सहमति जताई. हालांकि, किसान नेता फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने वाले कानून को बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं.

सरकार की मंशा साफ नहीं- किसान नेता

– बैठक के बाद किसान नेता पंढेर ने बताया, हमने उनके साथ लंबी चर्चा की. हर मुद्दे पर बात हुई. हमारी कोशिश किसी भी टकराव से बचने की थी. हम चाहते थे कि उनके साथ बातचीत के जरिए इस मुद्दे को हल किया जाए. अगर सरकार ने हमें कोई पेशकश की होती तो हम अपने आंदोलन पर पुनर्विचार कर सकते थे. उन्होंने दावा किया कि सरकार की मंशा साफ नहीं है.

– पंढेर ने कहा, वे हमें कुछ भी नहीं देना चाहते. हमने उनसे निर्णय लेने के लिए कहा है. उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की किसानों की मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया. हम कल सुबह 10 बजे दिल्ली की ओर मार्च करेंगे. बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रियों ने पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने पर भी सहमति जताई है.

– बैठक में भाग लेने वाले एक किसान नेता ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी मुख्य मांगों में एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी शामिल है. बैठक में शामिल हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है. केंद्रीय मंत्रियों और किसान संगठनों के नेताओं के बीच आठ फरवरी को पहली बैठक में विस्तृत चर्चा हुई थी.

दिल्ली में धारा 144 लागू, पुलिस ने की किलेबंदी

– इससे पहले दिल्ली पुलिस ने किसानों के मार्च के कारण व्यापक पैमाने पर तनाव और सामाजिक अशांति पैदा होने की आशंका के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में एक महीने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है.

– वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर कंक्रीट के ब्रेकर और सड़क पर बिछाए जाने वाले लोहे के नुकीले अवरोधक लगाकर किलेबंदी कर दी गई है. इन उपायों से सोमवार को सुबह दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में यातायात की आवाजाही पर असर पड़ा जिससे यात्रियों को असुविधा हुई.

webmorcha.com
किसानों का आंदोलन उग्र

हरियाणा में किसानों को रोकने के लिए उठाए गए ये कदम

– हरियाणा के प्राधिकारियों ने 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो मार्च को रोकने के लिए अंबाला, जींद, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में कई स्थानों पर पंजाब के साथ लगती राज्य की सीमा पर कंक्रीट के ब्रेकर और लोहे की कील और कटीले तार लगाकर किलेबंदी कर दी है. हरियाणा सरकार ने भी सीआरपीसी की धारा 144 के तहत 15 जिलों में प्रतिबंध लगा दिए हैं. इन जिलों में पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है और किसी भी प्रकार के प्रदर्शन करने या ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मार्च निकालने पर प्रतिबंध है.

– किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने सोमवार को कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक काफिला सुबह अमृतसर के ब्यास से निकला, जो फतेहगढ़ साहिब जिले में एकत्र होगा. मोगा, बठिंडा और जालंधर जिलों के कई किसान भी मार्च में शामिल होने के लिए अपने गांवों से निकल पड़े हैं. एसकेएम (गैर-राजनीतिक) नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार शाम को फतेहगढ़ साहिब जिले और संगरूर के मेहलन चौक पर एकत्र होंगी.

– किसानों ने अंबाला-शंभू बॉर्डर, खनौरी-जींद और डबवाली बॉर्डर से दिल्ली जाने की योजना बनाई है. डल्लेवाल ने पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर भारी सुरक्षा व्यवस्था करने और दिल्ली चलो मार्च में शामिल होने के इच्छुक किसानों को कथित तौर पर परेशान करने के लिए हरियाणा सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ बातचीत कर रही है और इसके बावजूद पंजाब-हरियाणा सीमा पर भारी अवरोधक लगाए गए हैं. हरियाणा पुलिस को अलर्ट पर रखते हुए राज्य प्राधिकारियों ने सड़कों पर कंक्रीट के अवरोधक एवं कटीले तार लगाए गए हैं और दंगा-रोधी वाहन तैनात किए हैं.

webmorcha.com
किसानों का आंदोलन उग्र

पुलिस ने जींद, फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र और सिरसा जिलों में पंजाब के साथ लगती हरियाणा की सीमा पर भी व्यापक इंतजाम किए हैं.अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में इंटरनेट सेवाएं और बड़ी संख्या में एसएमएस करने की सुविधा 13 फरवरी तक निलंबित कर दी गई है.

जानें क्या है MSP जो किसानों की प्रमुख मांगें हैं…

MSP वह न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी गारंटेड मूल्य है जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है। भले ही बाजार में उस फसल की कीमतें कम हो। इसके पीछे तर्क यह है कि बाजार में फसलों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का किसानों पर असर न पड़े। उन्हें न्यूनतम कीमत मिलती रहे।

सरकार हर फसल सीजन से पहले सीएसीपी यानी कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइजेस की सिफारिश पर MSP तय करती है। यदि किसी फसल की बम्पर पैदावार हुई है तो उसकी बाजार में कीमतें कम होती है, तब एमएसपी उनके लिए फिक्स एश्योर्ड प्राइज का काम करती है। यह एक तरह से कीमतों में गिरने पर किसानों को बचाने वाली बीमा पॉलिसी की तरह काम करती है।

इसकी जरूरत क्यों है और यह कब लागू हुई?

1950 और 1960 के दशक में किसान परेशान थे। यदि किसी फसल का बम्पर उत्पादन होता था, तो उन्हें उसकी अच्छी कीमतें नहीं मिल पाती थी। इस वजह से किसान आंदोलन करने लगे थे। लागत तक नहीं निकल पाती थी। ऐसे में फूड मैनेजमेंट एक बड़ा संकट बन गया था। सरकार का कंट्रोल नहीं था।

1964 में एलके झा के नेतृत्व में फूड-ग्रेन्स प्राइज कमेटी बनाई गई थी। झा कमेटी के सुझावों पर ही 1965 में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की स्थापना हुई और एग्रीकल्चरल प्राइजेस कमीशन (एपीसी) बना।

इन दोनों संस्थाओं का काम था देश में खाद्य सुरक्षा का प्रशासन करने में मदद करना। एफसीआई वह एजेंसी है जो एमएसपी पर अनाज खरीदती है। उसे अपने गोदामों में स्टोर करती है। पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) के जरिये जनता तक अनाज को रियायती दरों पर पहुंचाती है।

पीडीएस के तहत देशभर में करीब पांच लाख उचित मूल्य दुकानें हैं जहां से लोगों को रियायती दरों पर अनाज बांटा जाता है। एपीसी का नाम 1985 में बदलकर सीएपीसी किया गया। यह कृषि से जुड़ी वस्तुओं की कीमतों को तय करने की नीति बनाने में सरकार की मदद करती है।

एमएसपी का किसानों को किस तरह लाभ हो रहा है?

खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के राज्यमंत्री रावसाहब दानवे पाटिल ने 18 सितंबर को राज्यसभा में बताया कि नौ सितंबर की स्थिति में रबी सीजन में गेहूं पर एमएसपी का लाभ लेने वाले 43.33 लाख किसान थे, यह पिछले साल के 35.57 लाख से करीब 22 प्रतिशत ज्यादा थे।

राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले पांच साल में एमएसपी का लाभ उठाने वाले गेहूं के किसानों की संख्या दोगुनी हुई है। 2016-17 में सरकार को एमएसपी पर गेहूं बेचने वाले किसानों की संख्या 20.46 लाख थी। अब इन किसानों की संख्या 112% ज्यादा है।

रबी सीजन में सरकार को गेहूं बेचने वाले किसानों में मध्यप्रदेश (15.93 लाख) सबसे आगे था। पंजाब (10.49 लाख), हरियाणा (7.80 लाख), उत्तरप्रदेश (6.63 लाख) और राजस्थान (2.19 लाख) इसके बाद थे। यह हैरानी वाली बात है कि कृषि कानूनों को लेकर मध्यप्रदेश में कोई आंदोलन नहीं हुआ। और तो और, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मध्यप्रदेश से ही ताल्लुक रखते हैं।

खरीफ सीजन में एमएसपी पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या 2018-19 के 96.93 लाख के मुकाबले बढ़कर 1.24 करोड़ हो गई यानी 28 प्रतिशत ज्यादा। खरीफ सीजन 2020-21 के लिए अब तक खरीद शुरू नहीं हुई है। 2015-16 के मुकाबले यह बढ़ोतरी 70% से ज्यादा है।

webmorcha.com
किसानों का आंदोलन उग्र

ग्रहों की युति, मेष, सिंह और धनु रहे अलर्ट, 14 तारीख को होगा समाप्त

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

ग्रहों की युति, मेष, सिंह और धनु रहे अलर्ट, 14 तारीख को होगा समाप्त

3
webmorcha.com
ग्रहों की युति 2024

ग्रहों की युति 2024: ज्‍योतिष गणना के मुताबिक ग्रह निश्चित वक्त में गोचर करते रहते हैं और विभिन्‍न युति बनाते हैं. इन ग्रहों की युति विभिन्‍न शुभ-अशुभ योग बनाती हैं. 12 फरवरी को चंद्रमा गोचर करके मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं. वहीं राहु ग्रह पहले से ही मीन राशि में मौजूद हैं. जब भी किसी राशि में राहु ग्रह सूर्य या चंद्रमा के साथ युति करते हैं तो ग्रहण दोष बनता है. इस समय मीन राशि में ग्रहण दोष बना हुआ है, जो कि 14 फरवरी की सुबह 10.43 बजे तक रहेगा. इसके बाद चंद्रमा गोचर करके मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके साथ ही ग्रहण दोष समाप्‍त हो जाएगा. लेकिन तब तक 3 राशि वालों को संभलकर रहना होगा.

ये राशि के लोग रहे सावधान…

मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों की युति से अशुभ फलदायी हो सकता है. इन जातकों को मेहनत का फल नहीं मिल पाएगा. कई ऐसे काम भी करने पड़ सकते हैं, जो आप नहीं करना चाहते. नौकरी करने वाले जातकों को कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं. वहीं कारोबारी जातक अजीब स्थितियों के चलते उलझन में रहेंगे. विरोधी परेशान कर सकते हैं.

सिंह राशि – सिंह राशि के लोगों को ग्रहों की युति से परेशानियां दे सकता है. इस समय लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं बाद में नुकसान पहुंचा सकते हैं. लिहाजा सोच-समझकर निर्णय लें. पैसे उधार देने से बचें. पैसा डूब सकता है. शादीशुदा जीवन में मनमुटाव या समस्‍याएं हो सकती हैं. कामों में बाधाएं आ सकती हैं. आपको अपनी योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं.

धनु राशि – धनु राशि के लोगों को ग्रहों की युति से नुकसान करवा सकता है. व्‍यापार में हानि होने या काम का दवाब ज्‍यादा रहने के योग बन सकते हैं. सरकारी टेंडर लेने वालों को उम्‍मीद से कम पैसा मिलने से परेशानी हो सकती है. उलझन की स्थिति रह सकती है. पार्टनरशिप में काम करने वाले जातक को निवेश के लिए थोड़ा रुकना बेहतर होगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं­­ करता है.)

webmorcha.com
ग्रहण

Shani Upay: शनिदेव का ये उपय चमका देते हैं भाग्य, अपना कर देख लें

जानें किस ग्रह से प्रभावित होते हैं शरीर के कौन से अंग

सूर्य-

ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य शुभ फलदायी होता है वह तीव्र बुद्धि वाला होता है. लेकिन सूर्य यदि तुला राशि में नीच हो तो अशुभ फल देने लगता है. इसका असर व्यक्ति के दिमाग पर पड़ता है.

चंद्र-

चंद्र ग्रह मन का कारक कहलाता है. यदि कुंडली में चंद्रमा अशुभ हो तो इससे व्यक्ति का मन हमेशा विचलित होता है और वह परेशान रहता है. ऐसे व्यक्ति किसी भी कार्य को दृढ़तापूर्वक करने में अक्षम होते हैं.

मंगल–

कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर व्यक्ति को आंख, गले और रक्त संबंधी परेशानियां शुरू होने लगती हैं क्योंकि मंगल ग्रह की चाल आंख और रक्त को प्रभावित करती है.

बुध-

बुध कन्या और मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं. यदि इन दोनों राशियों पर बुध का नियंत्रण है तो इन राशि के जातकों को करियर में कामयाबी मिलती है. लेकिन बुध यदि मीन राशि में नीच स्थान पर हो तो व्यक्ति के शरीर में बीमारियां पनपने लगती हैं. इससे व्यक्ति का पाचन तंत्र, सांस नली, दांत और आवाज पर बुरा असर पड़ता है.

गुरु-

नाक और वायु तंत्र पर देवगुरु बृहस्पति का आधिपत्य है. गुरु ग्रह यदि मकर राशि में नीच स्थान पर होता है तो व्यक्ति को त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं.

शुक्र-

कुंडली में यदि शुक्र ग्रह कमजोर हो तो इसका प्रभाव व्यक्ति के गुप्त अंगों पर पड़ता है. अगर शुक्र कन्या राशि में नीच स्थान पर है तो यह वंश वृद्धि में बाधा उत्पन्न कर सकता है.

शनि-

व्यक्ति के शरीर के नाभि और हड्डियों पर शनि देव का आधिपत्य होता है. कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के घुटनों, पैर और स्नायु तंत्र पर भी पड़ता है.

राहु-

ज्योतिष में राहु को अशुभ ग्रह माना गया है. राहु ग्रह के प्रभाव से सिर, अंतड़ियां, मुख जैसे अंग प्रभावित होते हैं. इससे व्यक्ति को सिर दर्द और इंफेक्शन जैसी समस्याएं होती हैं.

केतु-

केतु शरीर के कई अंगों को बीमारियों से जकड़ लेता है. यह ग्रह विशेषकर गले से दिल तक असर डालता है.

Weather Update: येलो अलर्ट, इन राज्यों आंधी-बिजली के साथ होगी बारिश

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Weather Update: येलो अलर्ट, इन राज्यों आंधी-बिजली के साथ होगी बारिश

0
Weather आज मौसम प्रणाली छत्तीसगढ़ Chhattisgarh
Weather छत्तीसगढ़

Weather Forecast: देश के कई राज्यों अभी ठंड की वापसी नहीं हुई है। दिन में गर्मी का अहसास और रात में ठंड का असर अभी भी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में 13 फरवरी के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार 13 फरवरी को कई राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग की मानें तो 13 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड में आंधी, बिजली, तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है. ऐसी ही स्थिति 13 और 14 फरवरी को बिहार में, 14 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल में रहेगी. वहीं ओडिशा में 15 और 16 फरवरी को, उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी के दौरान बारिश का अनुमान है.

13 से लेकर 15 फरवरी के बीच उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में शीतलहर और हल्की बारिश की संभावना है. पहाड़ों पर 13 फरवरी को हल्की गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में शीतलहर चल सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने थोड़ी करवट बदली है और आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं. अगले दो दिन आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, बुधवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी होने की संभावना बनी हुई है.

अन्य राज्यों के मौसम का हाल

स्काईमेट वेदर के मुताबिक आगामी 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि भी संभव है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है.

छत्तीसगढ़ में बारिश के असार

सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा और तेज बारिश हुई। इसके चलते सुबह आठ बजे तक भी कई क्षेत्रों में शाम जैसा माहौल रहा और अंधेरा ही छाया रहा। इसका असर हवाई यातायात में भी देखने को मिला। हालांकि बारिश थमते ही मौसम खुल गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किमी ऊंचाई पर है। इसके साथ ही प्रचुर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी।

देश की राजधानी में किसानों का आंदोलन, जानें क्या है सरकार की नईं मुसीबत

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

देश की राजधानी में किसानों का आंदोलन, जानें क्या है सरकार की नईं मुसीबत

1
webmorcha.com
किसानों भारत बंद

Kisan Andolan: किसानों ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन को देखते दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया गया है. (Farmers Protest)  इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. किसानों के आने वाले हर एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा अभेद्द कर दी गई है. सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर, टिकरी, चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज-DND-नोएडा बॉर्डर पर किसी तरह की भीड़ जुटाने पर पाबंदी लगा दी गई है.

दिल्ली यूपी और हरियाणा की पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इन एंट्री प्वाइंट पर रोड रोलर, क्रेन, जेसीबी और कटीले तार लगाए गए है. किसानों की एंट्री को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है. पुलिस ने तय किया है (Farmers Protest)   किसी भी हालत में किसानों को ट्रैक्टर बस और दूसरे वाहनों से दिल्ली में घुसने नहीं दिया जाएगा. किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद नोएडा पुलिस भी अलर्ट है. ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा तक के कड़े इंतजाम है तो वहीं स्कूल भी ऑनलाइन खुलेंगे.

दिल्ली के सभी एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा अभेद्द, बॉर्डर सील

दिल्ली में किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा बेहद चौकस कर दी गई है. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं. किसानों के आने वाले हर एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा अभेद्द कर दी गई है. सिंघु बॉर्डर, गाज़ीपुर, टिकरी और चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज, DND और नोएडा बॉर्डर पर किसी तरह की भीड़ जुटाने पर पाबंदी लगा दी गई है. (Farmers Protest)  दिल्ली, यूपी और हरियाणा की पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. इन एंट्री प्वाइंट पर रोड रोलर, क्रेन, जेसीबी और कटीले तार लगाए गए है. साथ ही भारी पुलिस बलों की की तैनाती की गई है. किसानों की एंट्री को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है. पुलिस ने तय किया है कि किसी भी हालत में किसानों को ट्रैक्टर बस और दूसरे वाहनों से दिल्ली में घुसने नहीं दिया जाएगा.

दिल्ली में धारा 144 लागू

किसानों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है. अगले एक महीने तक पूरी दिल्ली में धारा 144 के साथ कई प्रतिबंध लागू रहेंगे. पुलिस ने साफ कहा है कि दिल्ली में लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है. साथ ही किसी भी तरह के प्रदर्शन और रैली पर भी रोक रहेगी. आशंका है कि किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में घुसने की कोशिश करेंगे, इसलिए दिल्ली में ट्रैक्टर ट्रॉली के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दिल्ली में ईंट, पत्थर, एसिड पेट्रोल इकट्ठा करने पर भी बैन है. (Farmers Protest)  लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर भी रोक है. पुलिस ने धारा 144 का उलंघन करने वालो को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. किसानों की तैयारियों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है. यही वजह है कि पुलिस पहले से सतर्क है और फूंक-फूंककर कदम उठा रही है.

सरकार अभी भी किसानों की मांगों पर चर्चा के लिए तैयार: अर्जुन मुंडा

चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला. बैठक खत्म होने के बाद जहां किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार किसानों के साथ आगे भी चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि किसानों से हर मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई. सरकार बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहती है. कुछ मुद्दों पर हमारी सहमति भी बनी, लेकिन कुछ मुद्दे ऐसे थे, जिनके स्थायी समाधान के लिए कमेटी बनाने की जरूरत है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भरोसा जताया कि किसानों के मुद्दे पर जल्द ही समाधान निकाल लेंगे. हालांकि, बैठक बेनतीजा खत्म होने के बाद किसानों ने अपने इरादे साफ कर दिए. किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा यानी किसान आज (13 फरवरी) सुबह 10 बजे से दिल्ली की ओर बढ़ेंगे.

बेनतीजा रही सरकार और किसान संगठनों के बीच बात

दिल्ली कूच से पहले किसान संगठनों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही. चंडीगढ़ में सोमवार को किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों करीब साढ़े पांच घंटे चली इस बैठक के बाद किसान संगठनों ने सरकार पर उनकी मांगें नहीं मानने का आरोप लगाया. बैठक खत्म होने के बाद किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है. वे बस समय निकालना चाहते हैं. (Farmers Protest)  किसानों ने कहा कि उन्होंने पूरी कोशिश की कि मंत्रियों से लंबी बातचीत हो और कोई समाधान निकले, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. हालांकि, इससे पहले कुछ मुद्दों पर सहमति बनने की खबरें भी सामने आईं, लेकिन बातचीत थोड़ी आगे बढ़कर थम गई. बताया जा रहा है कि किसान नेता तब तक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, जब तक कि कर्ज माफी और एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी नहीं मिल जाती. यही वजह रही कि किसानों ने दिल्ली कूच का फ़ैसला जारी रखने की बात कही.

दिल्ली कूच करने की तैयारी में किसान

MSP समेत कई मांगों को लेकर पंजाब हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान आज दिल्ली कूच करने की तैयारी में हैं.. इसे लेकर दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर सिंघु, गाजीपुर और टिकरी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और यातायात पाबंदियां लागू की गई है.

Shani Upay: शनिदेव का ये उपय चमका देते हैं भाग्य, अपना कर देख लें

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Aaj ka ank ganit: 13 फरवरी मंगलवार, जानें अपना लक्की नंबर और शुभ रंग

0
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष Ank Jyotish आज

Aaj ka ank ganit:  13 फरवरी मंगलवार: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों यानी 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित ank ganit …

अंक 1

कोई प्रियजन किसी समस्या का सामना कर रहा है। (ank ganit) इसका प्रभाव आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। आप अभी सामाजिक मूड में हैं और समूहों व क्लबों में भाग लेने के लिए इच्छुक हैं।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

परिवार के साथ भोजन करने या घुलने-मिलने के लिए समय निकालें। (ank ganit) आज सामाजिक कामों के लिए समय निकालें। किसी बड़ी परियोजना या व्यावसायिक प्रस्ताव की योजना को अंतिम रूप देने से बचें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

व्यस्त दिन में अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। (ank ganit) आज आपके लिए वित्तीय मामले ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होंगे। पहले से ही योजना बनाना न केवल सफलता की नींव रखता है बल्कि आपको आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4

आज आप अपने पुराने पलों को जीने के मूड में हैं। (ank ganit) पुराने दोस्तों से मिलना और उनके साथ अच्छा समय बिताना भी एक अच्छा विचार है। जीवन की चिंताएं आपको परेशान नहीं करेंगी।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5

एक आर्थिक हानि आपको दुःख पहुंचा सकती हैं। (ank ganit) गलत और सही का फिर से मूल्यांकन करने के लिए यह अच्छा समय हैं। अपने स्वास्थ्य और रिश्तों का विश्लेषण करें, जो लंबे समय तक आपके लिए लाभदायक होगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

आपके आत्मविश्वास का स्तर आज ऊंचा होगा और नम्रता आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। (ank ganit) किसी भी परेशानी से आपको जूझना नहीं पड़ेगा । आपके द्वारा उठाये गए छोटे कदम भी एक महान भविष्य की शुरुआत है।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7

नेटवर्किंग, सामाजिक बैठकों या क्लब में शामिल होने के लिए यह एक आदर्श समय है। (ank ganit) आपका करिश्मा आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। एक दुर्घटना या चोरी आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन ला सकती है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8

आज अच्छे और रोचक लोगों का साथ मिल सकते है। (ank ganit) लम्बी दोस्ती या गठबंधन आपके जीवन को नया मतलब प्रदान करेगा। किसी नजदीकी संबंधी को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9

आपकी सामाजिक स्थिति में बदला आ सकता है, जो शायद वेतन में वृद्धि या पदोन्नति होगी। (ank ganit) सफलता के पलों का मज़ा लें। आपकी कड़ी मेहनत को नोटिस किया गया है और पुरस्कृत किया जा रहा है।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Shani Upay: शनिदेव का ये उपय चमका देते हैं भाग्य, अपना कर देख लें

Weekly Horoscope 12 to 18 February: जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

महासमुंद, पुलिस ने दुकानदार को पीटा, व्यापारी आक्रोशित कार्रवाई की मांग

0
webmorcha.com
महासमुंद, पुलिस ने दुकानदार को पीटा

महासमुंद। जिले में पटेवा थाना पुलिस की दादागिरी सामने आई है। कारोबारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पटेवा में दो पक्षों के बीच हुए झगड़ा में समझौता कराने आए कारोबारी युवक की पुलिस ने थाने के भीतर पिटाई कर दी. इसको लेकर आक्रोशित कारोबारियों ने आज सोमवार प्रदर्शन करते हुए दुकान बंद कर दिया. साथ ही TI और आरक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की है.

webmorcha.com
महासमुंद, पुलिस ने दुकानदार को पीटा

जानकारी के मुताबिक, पटेवा में निजी हॉस्पीटल के संचालक डॉक्टर और युवक के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. दोनों के बीच हुए झगड़ा का समझौता कराने कारोबारी युवक पहुंचा हुआ था. तभी थाना प्रभारी के थाना से जाते ही आरक्षक ने युवक प्रवीण कुमार सिंह किराना कारोबारी को थाने के भीतर ले जाकर मारपीट किया. पीड़ित कारोबारी  प्रवीण कुमार ने आरक्षक पर रंजिश वश मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद पटेवा थाना में तनाव का माहौल बना रहा. वहीं कारोबारियों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया. साथ ही कारोबारियों ने अपनी दुकाने बंद कर TI और आरक्षकों पर कर्रवाई की मांग कर रहे हैं.

बिहार नीतीश सरकार ने फिर जीता विश्वासमत, पक्ष में पड़े 129 वोट, विपक्ष का सदन से वॉकआउट

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

बिहार नीतीश सरकार ने फिर जीता विश्वासमत, पक्ष में पड़े 129 वोट, विपक्ष का सदन से वॉकआउट

1
webmorcha.com
बिहार नीतीश सरकार

बिहार: नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने आज सोमवार विश्‍वास मत हासिल किया, ध्‍वनि मत से हुआ पारित, विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया. वोटिंग में सरकार के पक्ष में 129, जबकि विपक्ष में 0 वोट पड़े. फ्लोर टेस्ट से पहले से पटना में सियासी हलचल जारी रही. इस दौरान जमकर ड्रामा देखने को मिला, जहां RJD के तीन MLA चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रहलाद यादव ने खेमा बदल लिया और सत्‍ता पक्ष की तरफ जाकर बैठ गए. इसका तेजस्‍वी यादव ने जमकर विरोध किया और परंपरा के अनुसार उन्‍हें अपनी सीट पर ही बैठने की बात कही. वहीं, BJP के तीन MLA भी सदन में नहीं पहुंचे, तो जेडीयू के तीन MLA भी विधानसभा में नहीं थे. हालांकि दोपहर ढ़ाई बजे तक सभी विधायक सदन में पहुंंच गए थे, केवल जेडीयू के MLA दिलीप राय नहीं पहुचे है.

इससे पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष अवध चौधरी को पद से हटाए जाने का संकल्‍प प्रस्‍ताव सदन में पास हुआ, कुर्सी से हटाए गए. उनके खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव सदन में पारित हुआ. उन्‍होंने सभी सदस्‍यों का धन्‍यवाद दिया. उनके बाद उपाध्‍यक्ष महेश्‍वर हजारी ने सदन का संचालन किया.

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जमकर नारेबाजी हुई. राज्‍यपाल ने कहा कि जल जीवन हरियाली में मिशन मोड में काम हो रहा है. गया, बोध गया, राजगीर, नवादा में शुद्ध पेय जल आपूर्ति की जा रही है. अब मैट्रिक में लड़कियों की संख्या लडकों के बराबर पहुंच गई है. बिहार शिक्षक बहाली से शिक्षक छात्र का अनुपात राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है.

सेशन की शुरुआत से पहले नीतीश कुमार और तेजस्‍वी विधायक पार्टी और समर्थित विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे थे. विस अध्‍यक्ष ने कहा, मेरा आपसे आग्रह हैं अपनी उपस्थिति बनाए रखे. विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा.राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही पुराने सभा स्थल पर होगी.

इससे पहले तेजस्वी आवास पर 112 विधायकों की गाड़ी का काफिला पहुंचा, जहां से सभी विधायक मुख्य द्वार की जगह सर्कुलर रोड से निकलेंगे. एक साथ विधानसभा में प्रवेश करेंगे राजद विधायक. उधर, हम के तमाम विधायक मांझी आवास से निकलेंगे. हम के सभी 4 विधायक विधानसभा पहुंचेंगे.

उधर, RJD ने नीतीश पर पुलिस को भेजने का आरोप लगाया है. बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि आज दो ही चीज होनी हैं, स्‍पीकर साहब आज स्वतः छोड़ दें अपना पद सम्मानपूर्वक, नहीं तो हटाए जायेंगे और दूसरा सरकार विश्वास मत हासिल करेगी. रविवार देर रात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पटना पुलिस की टीम राजद के “लापता” विधायक चेतन आनंद की तलाश करने पार्टी के नेता तेजस्वी यादव के आवास पर गई. आनंद वहां मिल गए, उन्‍होंने पुलिस टीम को बताया कि वह तेजस्वी यादव के आवास पर “अपनी इच्छा से” रह रहे हैं. शिवहर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक आनंद जेल में बंद कद्दावर नेता आनंद मोहन के बेटे हैं. चेतन के छोटे भाई अंशुमान आनंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि “उनका बड़ा भाई शनिवार से लापता है

आरजेडी विधायक सुरेंद्र राम ने कहा, ‘हम हारे नहीं हैं. देश के युवाओं, महिलाओं और किसानों की हार हुई है. तेजस्वी यादव पर हर कोई विश्वास करता है और वह युवाओं के नायक और मसीहा हैं.’

जदयू कार्यालय में जमकर आतिशबाजी.

नीतीश सरकार के विश्वास मत हासिल करते ही जदयू में जश्न का माहौल. जदयू कार्यालय में जमकर आतिशबाजी.

हमने इनको इज्जत दी और हमें पता चला ये लोग कमा रहे… नीतीश कुमार

बहुमत परीक्षण से पहले नीतीश कुमार ने सदन में आरजेडी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि हमने इनको इज्जत दी और हमें पता चला ये लोग कमा रहे… बीजेपी ने ऐसा कभी नहीं किया… ये विधायकों को एक साथ रखे… सबको लाख लाख रुपया दे रहे थे.. हम सबकी जांच कराएंगे… कांग्रेस विधायकों को सलाह है कि आपको कोई दिक्क़त हो तो हमारे पास आइयेगा…

ध्‍वनि मत से विश्‍वास प्रस्‍ताव पारित

बिहार विधानसभा में ध्‍वनिमत से विश्‍वास प्रस्‍ताव पारित. विपक्ष ने किया वॉकआउट. वॉकआउट के बाद भी गिनती जारी.

चेतन आनंद ने सोशल मीडिया पर लिख निशाना साधा…

तेजस्वी ने आगे कहा कि समय आएगा तो तेजस्वी आएगा. चेतन मेरा छोटा भाई, उसके लिए आपने कुछ नहीं किया तो हमने टिकट देकर जिताने का काम किया. उनके पिता के नहीं चेतन के काम पर दिया. बिहार को आगे ले जाने के लिए हम युवाओं को आगे करते हैं. वहीं नीलम जी के पाला बदलने पर कहा, हम उनके निर्णय का स्वागत करते हैं.

सदन में तेजस्वी ने कहा हम लालू जी के बेटा हैं इन सब चीज से डरते नहीं है लड़ते है. हम लोग क्रेडिट क्यों ना ले पिछले सत्रह महीने में जो काम हुआ. पिछले सत्र के दौरान मांझी जी को लेकर जो बयान दिये थे मांझी जी बोले थे कि उनको लोग ग़लत सलत दावा खिला देता है इनकी मानसिक ईलाज करवाइयेगा मांझी जी.

हम बिहार में मोदीजी को रोकेंगे: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि आपको मुझे बता देना चाहिए था कि आप हमें छोड़कर जाने जा रहे हैं. हमने महागठबंधन बनाया था, लेकिन हमारे गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है. हम अकेले दम पर मोदी जी को बिहार में रोकेंगे.

हमने 17 महीने में काम करके दिखाया- तेजस्‍वी यादव

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हम बोले थे कि अगर हम आपके साथ आएंगे, आप विश्वास दिलाइ कि हमने जो वादा किया था कि 10 लाख नौकरी देंगे, उसके बाद सीएम ने कहा कि वित्त सचिव जा रहे हैं. वो आपको एक्सप्लेन कर देंगे. वो हमें फाइल दिखाते हैं, कैसे होगा. हमने बोल दिया किसी भी हालत में ये काम हमें करना है. आप असंभव बोल देते थे, लेकिन हमने 17 महीने में काम करके दिखाया. जो थके हुए मुख्यमंत्री थे, उनको हमने दौड़ाने का काम कराया है.

मोदी जी गारंटी लेंगे क्या नीतीश जी नहीं पलटेंगे… तेजस्‍वी

तेजस्‍वी यादव ने आगे कहा कि ‘उन्हें हमारे चाचा ने सलाह दी होगी कि पगड़ी उतार लें. सम्राट चौधरी के पिता हमारे दल में रहे हैं, उन्होंने नीतीश जी के बारे में क्या कहा है, वो हम बताना नहीं चाहते हैं. बिहार के बच्चों से पूछ लो कि वो क्या क्या शब्द का इस्तेमाल करेंगे वो हम नहीं बोल सकते हैं. उन्होंने कहा, मोदी जी गारंटी लेंगे क्या नीतीश जी नहीं पलटेंगे.’

बता देते, हम आपको बाहर से समर्थन दे देते- तेजस्‍वी

तेजस्‍वी यादव ने आगे कहा कि नीतीश कुमार जी आदरणीय हैं, लेकिन एक बार तो बता देते कि हम अलग होना चाहते हैं. हम आपको कभी कुछ कहे थे. आपके साथ के अच्छे पल को संजो के रखेंगे. आज तो इतना कह सकते थे न कि हमकों साथ नहीं रहना है. हम आपको बाहर से समर्थन दे देते. अगर आपको हमसे हमारे मंत्रियों से दिक़्क़त थी तो. आप जो मोदी जी के विरुद्ध झंडा लेकर चले थे अब आपका भतीजा लेकर पूरे बिहार में चलेगा.

तेजस्‍वी यादव ने कहा क‍ि नीतीश जी के मन में तो राम है ही. मैं नीतीश जी को दशरथ मानता हूं. हम मानते हैं कि हम वनवास नहीं आए हैं, बल्कि हम मानते हैं कि हमको इन्‍होंने जनता के पास उनके दुख मजबूरी समझने के लिए भेजा है. इन्होंने ही कहा था कि हमारे ऊपर जो आरोप लगा था उसके पीछे BJP का हाथ था. ED CBI को लगा दिया गया. आपने यह कहा था मर जायेंगे मिट जाएंगे बीजेपी नहीं जाएंगे. यह तो आप हमेशा कहते रहते हैं.

सभा वर्तमान मंत्रिपरिषद में विश्‍वास व्‍यक्‍त करती है- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि मेरा प्रस्‍ताव है कि ये सभा वर्तमान मंत्रिपरिषद में विश्‍वास व्‍यक्‍त करती है.

आरजेडी के तीन विधायकों ने पाला बदला

बिहार, नीतीश कुमार सरकार विश्वास मत समाचार: प्रह्लाद यादव आरजेडी विधायक सत्ता पक्ष में बैठे. आरजेडी के तीन विधायकों ने पाला बदला. विधानसभा अध्यक्ष की वोटिंग में क्रॉस वोटिंग.

विधानसभा अध्‍यक्ष कुर्सी से हटाए गए

विधानसभा अध्‍यक्ष अवध चौधरी को पद से हटाए जाने का संकल्‍प प्रस्‍ताव सदन में पास हुआ, कुर्सी से हटाए गए. उनके खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव सदन में पारित हुआ. उन्‍होंने सभी सदस्‍यों का धन्‍यवाद दिया.

बीजेपी के 3 विधायक भी नहीं पहुंचे विधानसभा

बिहार, नीतीश कुमार सरकार विश्वास मत समाचार: बीजेपी के तीन विधायक भी नहीं पहुंचे बिहार विधानसभा. इनके नाम हैं भगीरथी देवी, रश्मि वर्मा और मिश्री लाल यादव..

राज्यपाल के अभिभाषण में नारेबाजी

राज्‍यपाल ने कहा कि जल जीवन हरियाली में मिशन मोड में काम हो रहा है. गया, बोध गया, राजगीर, नवादा में शुद्ध पेय जल आपूर्ति की जा रही है. अब मैट्रिक में लड़कियों की संख्या लडकों के बराबर पहुंच गई है. बिहार शिक्षक बहाली से शिक्षक छात्र का अनुपात राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है. राज्यपाल के अभिभाषण में नारेबाजी शुरू.

Shani Upay: शनिदेव का ये उपय चमका देते हैं भाग्य, अपना कर देख लें

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

CG Weather Update: बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में 11 से 14 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा

0
Weather आज मौसम प्रणाली छत्तीसगढ़ Chhattisgarh
Weather छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते सप्ताहभर से ठंड बढ़ गई है। इसी के साथ मौसम विभाग ने फिर एक बार अलर्ट जारी कर दिया है. कई जिलों में फिर तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और आंधी-तूफान के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 11 से 14 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा. किसानों को सावधान रहेने के लिए भी सलाह दी गई है।

webmorcha.com
बारिश

फिलहाल छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने आज कई जिलों में मौसम बारिश की संभावना तो कही कहीं पर ठंढी हवा चलने की संभावना जताई है. कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के नुसार मौसम में अचानक बदलाव का कारण उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा बताई जा रही है.

Weekly Horoscope 12 to 18 February: जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Aaj ka ank ganit: 12 फरवरी सोमवार, जानें अपना लक्की नंबर और शुभ रंग

0
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष Ank Jyotish आज

Aaj ka ank ganit:  12 फरवरी सोमवार: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों यानी 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित ank ganit …

अंक 1

अभी घरेलू मामले आपके दिमाग में हो सकते हैं और भाई या माता पिता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। (ank ganit) सामाजिक उत्सवों का आनंद, क्लब मेंपार्टी या रेस्टोरेंट का मज़ा लेने के लिए समय निकालें।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

धन का सदुपयोग करे और फिजूल खर्च से बचे। (ank ganit) आपके दिमाग में अपने अस्तित्व को लेकर सवाल उठ सकते है। संबंधों को मजबूत बनाना आज के दिन का केंद्र बिंदु होगा।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

अपने विचारों से इकठ्ठा कर के कार्य करना आपकी समझदारी को प्रदर्शित करता है। (ank ganit) शांतिपूर्ण समय व्यतीत करना भी अच्छा विचार है। चुप रहना एक साधना है जबकि सोच समझ कर बोलना एक कला है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

सामाजिक स्थिति में बदलाव अभी क्षितिज पर है। (ank ganit) अगर इस समय धन की कमी है तो चिंता न करें क्योंकि आय का कोई नया स्त्रोत आपको इस तनाव से मुक्त करेगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5

नए मित्र बनाएं किंतु पुराने दोस्तों से भी बातचीत करना न छोड़ें। (ank ganit) आज किसी समूह में दिन व्यतीत होगा। दूसरों की ज़रूरत को अपनी जरूरतों से आगे रखना चाहिए तभी काम बनेंगे।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

बदलाव ज़रूरी हैं, इसलिए इसे स्वीकार करें। (ank ganit) अभी आराम करें और मार्गदर्शन के लिए सपनों की तलाश करें। हाल ही में हुई कोई हानि चाहे वो आर्थिक हो या किसी खास व्यक्ति की आपको परेशान कर सकती हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

अकेलेपन का यह दौर अस्थायी हैं जो नए दृष्टिकोण प्रदान करेगा। (ank ganit) आज आपके जीवन में असंतोष का भाव आएगा, जिससे आपको लगेगा कि आपका जीवन नियंत्रण से परे हैं। आप ऐसे लोगों के इंतज़ार में हैं जो आपकी प्रतिभा पहचानेंगे।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

आपका परिवार में छोटा भाई अचानक आर्थिक या पेशेवर लाभ का जश्न मनाने के लिए आपसे मिल सकता है। (ank ganit) लोगों से मिले जुलें और अपने आकर्षण को दूसरों को दिखाएं। नेटवर्किंग के लिए यह अच्छा समय है।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9

कोई प्रियजन को आपके समय और ध्यान की आवश्यकता हो सकती है। (ank ganit) आपको मिली हुई नयी आज़ादी से आज आप बेहद उत्साहित रहेंगे। नए विचार और योजनाएं आपके विकास में सहायक है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Weekly Horoscope 12 to 18 February: जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Weekly Horoscope 12 to 18 February: जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

3
webmorcha.com
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope 12 to 18 February 2024: फरवरी के इस सप्ताह में शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध मकर राशि में पहले से विराजमान हैं। शुक्र और बुध मिलकर लक्ष्‍मी नारायण योग बनाएंगे। लक्ष्‍मी नारायण योग के शुभ प्रभाव से वृष और तुला सहित 5 राशियों को करियर में बेहतरीन सफलता हासिल होगी और कारोबार में भी उन्‍नति होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

मेष

इस राशि के लोगों को इस Week किसी भी कार्य को बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह जल्दबाजी या लापरवाही के चलते आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए। पूरे Week अपने कार्यक्षेत्र एवं निजी जीवन में अपने विरोधियों से सतर्क रहें। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान माता-पिता से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

कारोबार से जुड़े लोगों को बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी भी जोखिम भरी योजना में धन लगाने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह संवेदनशील कहा जाएगा। ऐसे में किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय नम्रता से पेश आएं और विवाद से बचें। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बनी बात भी बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें तथा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय- रोजाना हनुमान जी की पूजा में गुड़-चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ

इस राशि के लोगों के लिए यह Week ढेर सारी खुशियां लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस दौरान आपकी रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। यदि आप लंबे समय से नौकरी या काम की तलाश में थे तो आपको इस सप्ताह मानचाहा काम मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। मनचाही चीजों के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वहीं पहले से शादीशुदा लोगों की संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इस राह में आ रही अड़चनें किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होगी। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए अत्यधिक शुभता और लाभ को लिए है। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और व्यवसाय में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी।

उपाय- रोजाना देवी दुर्गा की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उसका आशीर्वाद प्राप्त करें।

मिथुन

इस राशि के लोगों यदि इस Week किसी कार्य को पूरे मनोयोग से करते हैं तो उन्हें उसमें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। इस पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा और आपके साथी-संगी आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहने वाले हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ एवं मनचाहा फल प्रदान करने वाली साबित होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको Week की शुरुआत से ही कारोबार में लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी।

यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह शुभचिंतकों एवं स्वजनों की मदद से पूरी हो जाएगी। कुल मिलाकर कारोबार में मुनाफा और बढ़त के योग बने हुए हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखने की आवश्कता रहेगी अन्यथा आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय- रोजाना भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क

इस राशि के लोगों के लिए यह Week बीते सप्ताह के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका पड़ा काम पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे स्थान पर तबादले अथवा पदोन्नति की मनोकामना पूरी होगी। यह सप्ताह कांट्रैक्ट तथा कमीशन पर काम करने वालों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है। किसी शुभचिंतक की मदद से उन्हें कोई बड़ा काम मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे।

यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर सुलह-समझौता हो सकता है। यदि आप लंबे समय से विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह उस राह में आ रही अड़चनें स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। यदि आपकी किसी रिश्तेदार अथवा परिवार के सदस्य के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी तो किसी बुजुर्ग सदस्य की मदद से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ बेहद शानदार रहने वाली है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय- रोजाना भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।

सिंह

इस राशि के लोगों इस Week अपने जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं, जिनका भविष्य में दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेगा। सप्ताह के प्रारंभ में करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं आपके लिए शुभ साबित होंगी। यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने और कारोबार को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस पूरे Week आप पर सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे। कामकाज में अपेक्षित प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।

सप्ताह के मध्य में समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों को उनके कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान आपकी अतिरिक्त आय के योग बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र या प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों या फिर घर की साज-सज्जा आदि में अधिक धन खर्च हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार में एकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशिया बनी रहेंगी।

उपाय- रोजाना भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।

कन्या

इस राशि के लोगों के लिए यह Week बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए  नजर आएंगे। जिससे आपके भीतर एक गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी महत्वपूर्ण कार्य में प्रगति अथवा उसके संपन्न हो जाने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आप पर साथी-संगी एवं परिजन पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह कोई शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। इस Week आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।

Week के मध्य में आप अपनी सूझबूझ से कुछ एक बड़े मसलों को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान यदि आप अपनी समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा लोगों की मान-प्रतिष्ठा और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। उन्हें कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। भाई-बहनों और परिजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव लाइफ भी अच्छी तरह से चलती हुई नजर आएगी।

उपाय- रोजाना गणपति की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें तथा बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला

इस राशि के लोगों को इस Week कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी पास के फायदे में दूर का नुकसान करने की गलती न करें। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ मिलजुल कर काम करना लाभप्रद साबित होगा। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता प्राप्त होगी। Week के पूर्वार्ध में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपको रोजी-रोजगार से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पूर्व में किए गये धन निवेश से लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में बीतेगा।

Week के उत्तरार्ध में आपको नई योजनाओं पर काम करते हुए आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के अपने अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी से बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपको ऐसा करने पर अपेक्षित सफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय- रोजाना श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक

इस राशि के लोगों के लिए यह रोजाना कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ एक बडे़ खर्च आ जाने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है और आपको किसी से धन उधार लेने तक की नौबत आ सकती है। इस दौरान आपको धन का लेनदेन बेहद सावधानी के साथ करना उचित रहेगा। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बाद में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत से इन पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

इस Week आपको अपने काम को समय पर करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको कारोबार में धीमी गति से ही लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी तथा कामकाज से जुड़े अवरोध दूर होंगे। सुलह-समझौते के जरिए भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होने के आसार बनेंगे। वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह भूलकर भी अपने प्रेम का प्रदर्शन या दिखावा करने की कोशिश न करें अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। विवाहित लोग सुखी दांपत्य जीवन जीने के लिए अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उनकी उपेक्षा करने से बचें।

उपाय- रोजाना  पूजा में श्रीसुंदरकांड का विशेष रूप से पाठ करें।

धनु

इस राशि के लोगों के लिए Week की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है। यदि आप अपनी नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको यह निर्णय क्रोध या भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए। रोजी-रोजगार में बदलाव या फिर नई शुरुआत करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए अपने धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा।

Week के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस दोरान आपके द्वारा किए गये प्रयासों का उम्मीद से ज्यादा फल प्राप्त होगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों को इस दौरान विशेष सफलता और लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान उनके सीनियर से अच्छा कार्य करने के लिए प्रशंसा मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति संभव है। परिवार के किसी सदस्य की बड़ी सफलता से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपसी रिश्तों में आई खटास दूर होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय- रोजाना केसर का तिलक लगाएं और दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर

इस राशि के लोगों के लिए यह Week गुडलक लिए हुए है। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। रोजी-रोजगार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में अप्रतयाशित लाभ की प्राप्ति होगी। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन धार्मिक-आध्यामिक कार्यों में खूब लगेगा। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्रोगाम बन सकता है।

Week के मध्य में किसी महिला मित्र की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। कामकाज में आ रहे बड़े अवरोध दूर होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा और उसके साथ पुरानी यादों को ताजा करने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

उपाय- रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। कुंभ राशि के जातकों को इस Week इस बात को गांठ बांध कर रख लेनी चाहिए। इस हफ्ते भूलकर भी अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और न ही उसे कल पर टालने की कोशिश करें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में आने वाली बेवजह की मुश्किलों के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को किसी गलती के कारण सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। कामकाज में बदलाव और कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के असहयोग से आप परेशानी महसूस करेंगे। इस दौरान मौसम जनित बीमारी भी आपके शारीरिक कष्ट का बड़ा कारण बन सकती है। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या, खानपान के साथ अपने शरीर का विशेष ख्याल रखें।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से Week के मध्य का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान किसी बात को लेकर भाई-बहनों के साथ तकरार हो सकती है। गृह क्लेश के कारण आपका कामकाज भी प्रभवित हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है और उन पर आलस्य हावी रहेगा। किसी भी नियम-कानून को तोड़ने और वाहन तेज चलाने से बचें अन्यथा आर्थिक और शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय- रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन

इस राशि के लोगों के लिए यह Week मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सप्ताह की शुरुआत में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना चाहिए। इस प्रकार नौकरीपेशा व्यक्ति को अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की बात को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर-परिवार से जुड़ी कुछ एक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, जिसके चलते आपका मन खिन्न रहेगा। आस-पड़ोस में रहने वालों से अकारण विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं।

इस राशि Week के जातकों को इस दौरान गलतफहमी फैलाने वालों से उचित दूरी बनाए रखना तथा कोई भी निर्णय स्वयं की बुद्धि और विवेक से लेना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियों में सुधार होता नजर आएगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से परेशानियों का हल निकलता नजर आएगा। धन की आवक बढ़ेगी और व्यय भार घटेगा। करियर-कारोबार में अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। कठिन समय में लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय- रोजाना केले के पेड़ को जल दें और भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 दिनों तक बारिश के आसार

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें