Parwal Benefits: इस मौसम में परवल बना देगा आपको ताकतवर, सेहत के लिए है जादू

परवल Parwal Benefits  स्वस्थ्य जीवन जिंदगी की सबसे बेहतरीन जीवन है। जिंदगी की सबसे अहम चीजें है ओ है  खान-पान है। लेकिन हमारे जीवन में खान-पान को लेकर हम संयमित नहीं होते इसके कारण कई बीमारी हमें घेरने लगता है, और हमारी जिंदगी जीते-जीते भी नर्क की तरह हो जाती है। अभी बरसात का मौसम चल रहा है, खासकर इस मौसम में हमारी डाइट का पूरा ख्याल रखना चाहिए…

स्वस्थ्य के लिए जानें परवल खाने के जादू

Parwal Benefits: परवल एक शानदार मौसमी सब्जी है, जो अपने खास आकार और अनगिनत स्वास्थ्य लाभों के चलते बहुत पसंद किया जाता है। इस सब्जी का सेवन अधिकतर भारत और बांग्लादेश में किया जाता है। परवल खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है, साथ ही इसमें मौजूद कई पोषक तत्व भी हैं, जो चिकित्सा के रूप में भी काफी लाभदायक हैं और समग्र कल्याण को बढ़ावा देते हैं। आइये जानते हैं कि स्वस्थ्य के लिए परवल के फायदे।

barish mein kya khaen kya nahin khaen: बारिश में इसे खाएं इसे न खाएं

जानें परवल खाने के फायदे क्या हैं?

विटामिन्स और मिनरल्स का बढ़िया स्रोत

परवल विटामिन और खनिजों का एक प्राकृतिक भंडार है, जो इसे एक बैलेंस्ड डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाता है। परवल विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है, जो इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा परवल में विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है साथ ही चमकती त्वचा को बढ़ावा देता है। परवल में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

डाइजेस्टिव स्वस्थ्य सुधारे

Parwal Benefits परवल में हेल्दी फाइबर पाए जाते हैं, जो डाइजेशन सुधारने में मददगार होते हैं। फाइबर मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है और कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है। परवल के नियमित सेवन से पेट के स्वास्थ्य में सुधार और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

ब्लड शुगर लेवल मैनेज करे

परवल ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मददगार है, जिसके चलते डायबिटीज के मरीज इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

वेट मैनेज करने में सहायता करे

कैलोरी और फैट में कम, परवल स्वस्थ वजन बनाए रखने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के लिए एक आदर्श विकल्प है। इसमें मौजूद हाई फाइबर इंग्रीडिएंट आपके पेट को भरा हुआ महसूस करवाते हैं, जिससे अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होती।

हार्ट हेल्थ के लिए लाभदायक

Parwal Benefits परवल दिल के लिए सुरक्षात्मक गुणों से जुड़ा हुआ है। इसके एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनॉल कार्डियोवस्कुलर सिस्टम में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोटेशियम इंग्रीडिएंट हेल्दी ब्लड प्रेशर लेवल क समर्थन करती है।

Disclaimer: स्टोरी में उल्लिखित सलाह और सुझाव महज सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर डाक्टर मशुवरा के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी प्रश्न या परेशानी हो तो हमेशा अपने चिकित्सक से सलाह लें।

Savan: इस सोमवार से प्रारंभ होगा सावन का पवित्र माह.. इस बार अद्भुत संयोग जानें

https://www.facebook.com/webmorcha

Odisha: जगन्नाथ भजन चल रहा था, मंच पर गिरे ADM, मौत!

Odisha के गजपति जिले में सरकारी अधिकारियों के एक समारोह में जगन्नाथ भजन गाते समय एक एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) मंच पर गिर पड़े और बाद में उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बीरेंद्र कुमार दास के रूप में हुई है, जो गजपति जिले में ADM (राजस्व) के पद पर कार्यरत थे. बुधवार शाम को हुई इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ब्लड प्रेशर बढ़ गया था

गजपति कलेक्टर स्मृति रंजन प्रधान ने कहा, ‘भजन गाते समय ADM अचानक गिर पड़े और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर बहुत अधिक था. शुरुआती उपचार के बाद उन्हें बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.’

चुनाव संपन्न होने के मिलन समारोह आयोजित था

प्रधान ने कहा कि वह एक कुशल प्रशासक थे और पूरा जिला प्रशासन उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है. मृतक अधिकारी के रिश्तेदार चंद्रकांत मल्लिक ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के उपलक्ष्य में अधिकारियों का एक मिलन समारोह आयोजित किया गया था. जब वे (दास) मंच पर गए और भगवान जगन्नाथ का ओडिया भक्ति गीत गा रहे थे, तो वे अचानक बेहोश हो गए.

MKCG मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी ADM  संग्राम केशरी पांडा ने कहा, ‘कलेक्टर से सूचना मिलने के बाद हमने डॉक्टरों की एक टीम बनाई और आधी रात के आसपास उन्हें (दास) रिसीव किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चिकित्सा जांच से पता चला है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है.

इस बीच, CM मोहन चरण माझी ने अधिकारी की मौत पर गहरा दुख जताया है. CM ने एक बयान में कहा कि वे एक समर्पित और जिम्मेदार अधिकारी थे और हमेशा जनता की सेवा के लिए काम करते थे. माझी ने कहा कि राज्य ने एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी खो दिया है. उन्होंने ADM के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

महासमुंद, कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का आरोप, इंस्पेक्टर ने पीड़िता की नहीं लिखी शिकायत, टीआई सस्पेंडः

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का आरोप, इंस्पेक्टर ने पीड़िता की नहीं लिखी शिकायत, टीआई सस्पेंडः

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस (Police) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत दर्ज नहीं करने पर टीआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित TI का नाम शैलेन्द्र नाग है। हालाँकि TI के निलंबन सम्बंधित आदेश अभी जारी नहीं हुआ है, पुलिस (Police) सूत्रों ने टीआई के निलंबन की पुष्टि की है।

जानिए ये है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, , पीड़िता दुष्कर्म की शिकायत करने के लिए कोमाखान पुलिस के पास पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि थाने के पुलिसकर्मियों ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कि और उसे लंबे देर तक घुमाया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कांग्रेस नेता उत्तम राणा के खिलाफ FIR करने से पुलिसकर्मी बच रहे थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने के TI से भी की। लेकिन किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई।

webmorcha
कांग्रेस नेता उत्तम राणा पर दुष्कर्म का आरोप

मीडिया में खबर आने के बाद आनन-फानन की कार्रवाई

इधर, जब पुलिस (Police) के रवैययों के बारे में मीडिया को पता चला और खबर मीडिया में पहुंची तो आनन-फानन में टीआई को निंलबिंत करते हुए FIR दर्ज की गई। पुलिस (Police) ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की और कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया गया। बहरहाल, मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस (Police) द्वारा की जा रही है।

छत्तीसगढ़ आश्चर्य ढ़ग से गायब हुए अग्निवीर, परिजन परेशान

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ आश्चर्य ढ़ग से गायब हुए अग्निवीर, परिजन परेशान

रायपुर। अग्निवीर में नियुक्त मुंगेली का जवान विगत 2 माह से आश्चर्य ढंग से गायब है. परिवार वालों ने उसकी तलाश के लिए लगातार कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कही भी उसका पता नहीं चल पा रहा है. साल 2023 में मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के गोइन्द्री गांव का रहने वाला जवान राकेश कुमार निषाद की नियुक्ति अग्निवीर योजना में हुई थी. महाराष्ट्र के नासिक में 8 महीने की प्रशिक्षण के बाद जयपुर SATA बटालियन में अक्टूबर 2023 को उसकी पदस्थापना हुई थी.

होली Holi त्योहार पर अग्निवीर राकेश अपने गांव छुट्टी पर आया हुआ था लेकिन वापसी होने के बाद अपने घर परिवार वालों से मोबाइल संपर्क पर रहा लेकिन अचानक उसका मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया. इसके बाद से परिवार वालों का उससे संपर्क बंद हो गया था. युवक के परिजनों ने जयपुर के अधिकारियों से संपर्क किया तब वहां के अधिकारियों ने उन्हें कॉल के माध्यम से बताया कि वह सेंटर से दीवार फांदकर भाग गया है और उसकी फाइल नासिक भेज दी गई है. इसलिए वह नासिक में सपर्क करें.

इधर परिवार के लोग अपने अग्निवीर बेटे की लगातार पतासाजी कर रहे है लेकिन कोई भी पता नहीं चल रहा है. परिवारजन इस बार जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी के साथ मुंगेली SP गिरिजाशंकर जायसवाल से भेंट की है. जिस पर उनका कहना है कि हर संभव मदद करने की बात कही है. वहीं परिवार के लोग बहुत परेशान है. साथ ही जनप्रतिनिधि ने सरकार और प्रशासन को संज्ञान लेने की बात कही.

Barish: भारत में मानसून का कहर, बिहार समेत इन प्रदेशों में अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

Barish: भारत में मानसून का कहर, बिहार समेत इन प्रदेशों में अलर्ट

Barish: पूरे भारत में मानसून का कहर है। कई प्रदेशों में इस वक्त झमाझम बारिश से बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर IMD ने बिहार में आज रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इन प्रदेशों में Barish ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

आईएमडी IMD ने इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश Barish होने की संभावना जताई है. जबकि उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और गुजरात राज्य में अलग-अलग जगहों पर आज बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

यहां पढ़ें: Mangal Gochar 2024: मंगल इन 5 राशियों को करेंगे मालामाल

IMD के वेदर बुलेटिन के मुताबिक पूर्वोत्तर अरब सागर के दक्षिणी हिस्सों और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी अरब सागर, पूर्वमध्य अरब सागर के कई हिस्सों और पश्चिममध्य अरब सागर के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के उत्तरी हिस्सों और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर, मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका तट, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों,

Barish: उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तूफानी मौसम होने की उम्मीद है. वहां पर हवा की रफ्तार बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे हो सकती है. इसके साथ ही सोमालिया तट, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के आसपास और उत्तरी हिस्सों, पश्चिममध्य अरब सागर के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण ओमान तट के साथ और उससे दूर हवा के झोंके के साथ 45 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की गति के साथ Barish तूफानी मौसम होने की संभावना है.

Mangal Gochar 2024: मंगल इन 5 राशियों को करेंगे मालामाल

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष गणना में ग्रहों के सेनापति मंगल राशि पर गोचर करने जा रहे हैं, 12 जुलाई को वह अपने पहले घर को छोड़कर शुक्र के घर में गोचर करेंगे जहां पर उन्हें बृहस्पति का सानिध्य 46 दिनों तक प्राप्त होगा अर्थात कि वह 26 अगस्त 2024 तक वृष राशि में रहेंगे. मंगल का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए विशेष होने वाला है लेकिन, इन पांच राशियों के लोगों के लिए तो मंगल देव मंगल ही करने वाले हैं. आइए जानते हैं वह पांच राशियां कौन सी हैं.

weekly rashifal - फोटो : Webmorcha.com
मंगल

वृष राशि

वृष राशि में मंगल का गोचर होने का अतिशुभ प्रभाव दिखाई देगा. नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ मनचाहे जगहों पर स्थानांतरण तो बेरोजगारों की मनचाही नौकरी मिल सकती है. कारोबारी वर्ग के लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी और इन 46 दिनों में अच्छी कमाई करने का अवसर मिलेगा.  प्रतियोगी परीक्षाओं में लगे छात्राओं के लिए भी वक्त अनुकूल रहेगा और भरपूर सफलता मिल सकती है. परिवारिक जीवन में मधुरता आएगी और सुखों में बढ़ोत्तरी होगी.

Webmorcha.com
Mangal Gochar 2024

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में साहस और पराक्रम बढ़ोत्तरी होगी, इसकेचलते भरपूर सफलता प्राप्त होगी. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें सरकारी नौकरी मिल सकती है. विद्यार्थियों को परिश्रम से मुंह नहीं मोड़ना है, आलस्य नहीं करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी, खासतौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं के मामले में. ठेकेदारी के कार्य से जुड़े हुए कारोबारी वर्ग को सरकारी ठेके या सप्लाई का कार्य मिल सकता है. नया वाहन और मकान खरीदने की मन है तो वह भी पूरी हो सकेगी.

webmorcha
Mangal Gochar 2024

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए मंगल आर्थिक प्रगति का रास्ता दिखाने वाला होगा। इस दौरान मालामाल हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए वक्त बढ़िया रहेगा तथा पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी की संभावना दिख रही है. व्यापारी वर्ग को विदेशी निवेश या विदेशी कामकाज से ज्यादा धन मिल सकता है. व्यापार का विस्तार भी होगा. जहां तक छात्राओं का विषय है, प्रतियोगी परीक्षाओं में भरपूर सफलता मिल सकती है इसलिए प्रयास तेज कर देना चाहिए.

webmorcha
Mangal Gochar 2024

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी होने के कारण मंगल का वृष राशि में गोचर सकारात्मक प्रभाव रहेगा. शासन से जुड़े हुए कामों में सफलता मिल सकती है इसलिए यदि कोई काम फंसा हैं तो उनके निदान के लिए इस बीच तेजी लानी चाहिए. कारोबारी वर्ग को सरकार से कोई काम मिल सकता है. रियल एस्टेट जमीन से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. परिजनों के लिए नया घर और वाहन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो योजना साकार हो सकती है.

webmorcha
Mangal Gochar 2024

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में बढ़ोत्तरी कराएंगे मंगलदेव. नौकरीपेशा जातकों के लिए वक्त बढ़िया  रहेगा, यदि आप नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो परिवर्तन के लिए वक्त उपयुक्त है आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी. व्यापार में प्रगति होगी और नए विचार पर कार्य कर सकते हैं. विदेश जाने की इच्छा भी पूरी होगी. आप जिन कामों के बारे में विचार कर रहे थे लेकिन, किन्हीं कारणों से रुके थे अब पूरे हो सकेंगे.

Shani Dev: शनि की चाल, जानें अगामी 10 वर्षो तक किस राशि पर रहेगा साढे़साती का प्रभाव

https://www.facebook.com/webmorcha

11 July Ank Jyotish: गुरुवार का अंक ज्योतिष लकी नंबर, शुभ रंग

11 July Ank Jyotish: गुरुवार का अंक ज्योतिष अंकों के गणना के अनुसार भविष्य फल निकाला जाता है। इसके आधार पर हमें आज किस तरह समय के साथ चलने के लिए दिशा निर्धारित करता है।अंक विद्वा एक पुरातन विधा है। Ank Jyotish हमारी जिंदगी में हर पल अंकों के साथ जीवन-यापन होता है। आइए आज जानते हैं बिना देर किए अंक ज्योतिष…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

आज गुरुवार आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। Ank Jyotish नौकरी में प्रमोशन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे आप अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 2

आज गुरुवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। Ank Jyotish पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए परेशानी और सिरदर्द का कारण बन सकता है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 3

गुरुवार को मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। Ank Jyotish धन के निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ आपको मिलेगा। धार्मिक कार्य के प्रति आस्था और विश्वास बढेगा। अपन बिजनेस की विभिन्न योजनाओं में आप अच्छा धन लगाएंगे। जो काम लंबे समय से अटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। Ank Jyotish धन लाभ के लिए आपको आज अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। मेल-मुलाकात का दौर चलता रहेगा। परिवार के सदस्यों के कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5

दिन गुरुवार आपके लिए सामान्य रहने वाला है। Ank Jyotish व्यापार में लगे लोग आज अच्छा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आय के अतिरिक्त स्त्रोत आपको मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6

आज गुरुवार को आपको लेनदेन में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। Ank Jyotish नौकरी के संबंध में आपको कहीं से अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। धन के लेनदेन में आपको कुछ ज्यादा ही सतर्कता बरतनी होगी। किसी सामाजिक काम से जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में आप पूरा जोर देंगे।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

दिन गुरुवार आपके लिए सामान्य रहने वाला होगा। Ank Jyotish आपके लिए कामकाज में कुछ कठिनाई आ सकती है। नौकरी में किया गया प्रयास फलीभूत होगा। कार्यों में उत्साह बरकरार रहेगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- पीला

अंक 8

गुरुवार का दिन आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। Ank Jyotish पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। आज आप खरीदारी में धन का अतिरिक्त खर्च हो सकता है।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

गुरुवार का दिन आनंदमय रहने वाला है। Ank Jyotish आपको नकारात्मक सोच से दूर रहने की आवश्यकता है। दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आय में वृद्धि होगी।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग- सुनहरा

Weekly Horoscope, इस सप्ताह इनके लिए बनेगा गोल्डन चॉस

https://www.facebook.com/webmorcha

दुर्ग लॉज में सेक्स रैकेट का खुलासा, Police ने किया खुलासा

भिलाई। दुर्ग जिला पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। तीन महिलाएं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभात लॉज पावर हाऊस भिलाई मे हो रहे देह व्यापार की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई। लाज के कमरो मे युवतियां व महिलाओ को ग्राहको से रकम लेकर उपलब्ध कराकर देह व्यापार चला रहे थे। पुलिस ने अपराध धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की आरोपी होने से गिरफ्तार किया गया।

महासमुंद थप्पड़ कांड के बीच तहसीलदार का पुराना किस्सा हुआ उजागर, दुष्कर्म के मामले में हुआ था गिरफ्तार!

webmorcha.com
दुर्ग जिला पुलिस ने सेक्स रैकेट

गिरफ्तार आरोपी-

(1) निलेश वर्मा पिता साहेबलाल वर्मा उम्र 19 साल साकिन ग्राम पेण्डरी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर।

(2) सुप्रभात शील पिता श्री विमल कृष्ण शील उम्र 44 साल शाप नंबर 86 रवि शुक्ला, मार्केट भिलाई, दुर्ग।

(3) राजेन्द्र यादव पिता रघु यादव उम्र 37 साल गिरधारी नगर चण्डी मंदिर के आगे थाना दुर्ग।

(4) मंजु लहरे उर्फ मंजू डहरिया पिता राजेन्द्र लहरे 20 साल साकिन दुर्गा मंदिर के पास सतनामी मोहल्ला, जामुल दुर्ग।

(5) लक्ष्मी हलधर उर्फ मेघा पिता स्व. सुखरंजन हलधर 38 साल साकिन रानाघाट वार्ड क्रमांक 12, वर्तमान पता स्पर्श हास्पिटल के पीछे रामनगर सुपेला दुर्ग।

(6) भारती उर्फ संगीता बंजारे पति विजय सिंह उम्र 26 साल साकिन आदर्श नगर उतई भिलाई। (7) राहुल वर्मा

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़वासी हो जाएं तैयार, 5 दिन होंगे झमाझम बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन झमाझम बारिश का अंदेशा मौसम विभाग ने जताई है। इन पांच दिनों में प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग IMD ने 11 से 15 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि बढ़ने और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले बारिश थमते ही लगातार बढ़ने लगी उमस से मंगलवार शाम को राहत मिली।

रायपुर में करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश से ही नालियों का पानी मुख्य मार्गों पर आ गया। साथ ही मुख्य मार्गों के अलावा गली मुहल्लों में भी जलभराव की स्थिति बन गई। झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली और मौसम भी सुहाना हो गया। रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई।

webmorcha.com
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन झमाझम बारिश

मौसम विभाग IMD का कहना है कि 11 से 15 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में अभी तक की स्थिति में सामान्य से 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इसके चलते अभी प्रदेश के जलाशयों में सूखे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी HP चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका जैसलमेर, भीलवाड़ा, रायसेन, राजनांदगांव, पुरी और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से बुधवार को छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश संभव है।

webmorcha.com
छत्तीसगढ़

जुलाई में महज 7 दिन गूंजेगी शहनाई, फिर 4 माह के लिए आराम पर चले जाएंगे भगवान, जान लीजिए तिथि

https://www.facebook.com/webmorcha

तहसील में थप्पड़ कांड : पक्ष में राजस्व महकमे के साथ समाज भी आया आगे, लेकिन पीछे से एक पुरानी सनसनी मीडिया में वायरल

झलप (महासमुंद) तहसील का थप्पड़ कांड पूरे प्रदेश में गूंज रहा है। राजस्व महकमे से जुड़े संगठनों के साथ सियासत और समाज भी घटना को लेकर आक्रोश में है। हर स्तर पर आंदोलन की तैयारियां चल रही हैं, ज्ञापन के जरिए राजस्व मंत्री को भी सूचना दी गई है, लेकिन इन सब के बीच एक पुरानी घटना ने थप्पड़ कांड में पीछे से एंट्री की है और उससे पूरे प्रदेश में सनसनी फैल रही है। इंटरनेट के लगभग सभी सर्च इंजन झलप की घटना और उससे जुड़े लोगों और अफसर की डिटेलिंग को ट्रोल कर रहा है। सर्च इंजन झलप की घटना के साथ अफसर के नाम को हाइलाइट करते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट 2020 की घटना को सामने ला रहा है, जिसमें अफसर दुष्कर्म का आरोपी रहा है। हालांकि दुष्कर्म की घटना में अदालती अपडेट हुई हो तो उससे यह मीडिया अनजान है।

फिलहाल झलप तहसील में थप्पड़ कांड के पक्ष में राजस्व महकमे के साथ साहू समाज भी आंदोलन के मूड में आगे आया है, लेकिन पीछे से उक्त पुरानी सनसनी के मीडिया में वायरल होते ही लोगों की जिज्ञासा भी अधिक बढ़ गई है, कि आखिर वह पूरा माजरा है क्या। लोग उन तस्वीरों को जूम कर देख रहे हैं जिसमें दुष्कर्म आरोपी के रूप में साहब को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खबरों को चटखारे लेकर पढ़ रहे हैं जिसे गिरफ्तारी का कारण बताते हुए बेमेतरा पुलिस ने मीडिया के सामने लाया था। पुराने पोस्ट के अनुसार झलप के थप्पड़ कांड में पीडित तहसीलदार युवराज साहू पर दुष्कर्म का आरोप लगा था, और उसमें उनकी गिरफ्तारी हुई थी। मामले में तहसीलदार युवराज साहू ने WebMorcha को बताया कि बेमेतरा में जिस घटना को लेकर उन्हें आरोपी बनाया गया था, उसमें अदालत ने उन्हें आरोपमुक्त करार दिया है।

ये पुरानी खबर हो रहा वायरल

Tehsildar Yuvraj Sahu
तहसीलदार युवराज साहू

थप्पड़ कांड

मामला 26 मई 2020 की है, जब पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने बेमेतरा सिटी कोतवाली में लिखित में आवेदन दिया. शिकायत में युवती ने लिखा था कि युवराज साहू 2015 से उसे शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाता रहा. पीड़िता के अनुसार वह 2015 में वह बेमेतरा में पढ़ाई करती थी. तब युवराज साहू जिले के बालसमुंद और सिंघौरी गांव में टीचर था. जिसके बाद 2019 में युवराज की पोस्टिंग नायब तहसीलदार के रूप में बलौदाबाजार जिले के सिमगा में हुई.

उस समय युवती  ने आरोप लगाया था कि नायब तहसीलदार पद पर पोस्टिंग के समय ही युवराज ने किसी दूसरी लड़की के साथ सगाई कर ली और महिला को इसकी जानकारी भी नहीं दी. वहीं 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर गया. पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर नायब तहसीलदार के खिलाफ विभिन्न धाराओें के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था।

डिस्कमेलर: अफसर से जुड़ी दोनों ही घटनाओं की पुष्टि webmorcha नहीं करता, पूरी सूचना सोशल मीडिया में वायरल खबरों पर आधारित है।