छत्तीसगढ़ गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनता को अब भीषण गर्मी से राहत रविवार रात से शुरू हो गई है। इसलिए क्योंकि प्रदेश में नौतपा अब ख़त्म हो चुका है। नौतपा खत्म होने के चलते आज से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई हैं। वहीं मौसम विभाग IMD ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश होने की आशंका भी जताई है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रविवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। भिलाई, कोंडागांव, मनेन्द्रगढ़ समेत कई अन्य इलाकों में कल मौसम में बदलाव हुआ और हल्की बारिश भी हुई। वहीं बात करे राजधानी रायपुर की तो यहां भी बीती रात मौसम में बदलाव देखने को मिला। राजधानी रायपुर में देर रात बारिश भी हुई।

Weather आज मौसम प्रणाली छत्तीसगढ़ Chhattisgarh
Weather छत्तीसगढ़

अचानक हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वही मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

Exit Poll के बाद इस शेयर भर सकती उड़ान,? यहां पैसा लगाने से होगा फायदा!

https://www.facebook.com/webmorcha

Exit Poll के बाद इस शेयर भर सकती उड़ान,? यहां पैसा लगाने से होगा फायदा!

Exit Poll 2024 शेयर बाजार: लोकसभा चुनाव का सात चरणों में होने वाला मतदान 1 जून को संपन्‍न हो गया. अब सभी को इंतजार है कि 4 जून को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं. इससे पहले जारी अलग-अलग एग्‍ज‍िट पोल में दावा किया जा रहा है। तीसरे बार PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में केंद्र में सरकार बनने जा रही है. एग्‍ज‍िट पोल के आंकड़ों में BJP को इस बार भी प्रचंड बहुमत मिल रहा है. असल स्‍थ‍िति क्‍या होगी यह तो 4 जून को ही साफ होगी. लेकिन एग्‍ज‍िट पोल और GDP के आंकड़े का असर सोमवार को देश के शेयर बाजार पर दिखाई देने की संभावना है. इससे पहले शुक्रवार को जारी GDP के आंकड़े भी उम्‍मीद से बेहतर आए हैं.

तीसरी बार सरकार बनी तो बाजार में आएगी तेजी

चुनावी हलचल के बीच मई में शेयर बाजार में उठा-पटक का दौर देखा गया था. कई एक्‍सपर्ट का अनुमान है कि यदि लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनती है तो शेयर बाजार में जबरदस्‍त उछाल देखने को म‍िल सकता है. एग्‍ज‍िट पोल (Exit Poll) के औसत के आधार पर NDA इस बार 350 का आंकड़ा पार कर सकती है. चुनावी नतीजे जारी होने से पहले बाजार के जानकारों की तरफ से स्‍टॉक मार्केट को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. अधिकतर जानकार बाजार के तेजी से ऊपर जाने की संभावना जता रहे हैं.

GDP के नंबर से भी बाजार को मजबूती म‍िलेगी

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्‍टमेंट स्‍ट्रेटज‍िस्‍ट वीके विजयकुमार कहते हैं क‍ि बाजार तेजी के ल‍िए पूरी तरह से तैयार है. पिछले हफ्ते शुक्रवार को जीडीपी के नंबर उम्मीद से बेहतर 8.2% पर आने के बाद बाजार की तेजी को और बल मिलने की संभावना है. जानकारों का कहना है सोमवार से लेकर पूरे हफ्ते के दौरान सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी 4 से 5 प्रत‍िशत तक चढ़ सकता है. हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र के दौरान सरकारी कंपनियों के साथ इंजीनियरिंग, बिजली और बैंकों के शेयर में तेजी आने की संभावना है.

Weekly Horoscope (3 से 9 जून 2024) : जून के पहले सप्ताह इन राशियों को मिलेगा मनचाहा लाभ पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

गिरावट में भी ऐसे उठाए फायदा

विदेशी निवेशक भी कम किए निवेश को फिर से बाजार में इनवेस्‍ट कर सकते हैं. इससे शेयर बाजार में तेजी आएगी. कुल जानकारों का कहना है कि  यदि Exit Poll के आंकड़े चुनावी नतीजों में नहीं बदलते तो शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिल सकता है. कुल मिलाकर, मार्केट में बुल‍िश सेंटीमेंट बना हुआ है.

ऐसे में जानकारों की यही सलाह है कि यदि शेयर बाजार में गिरावट दिखाई दे तो न‍िवेशक उसका फायदा उठाकर नए शेयर खरीद सकते हैं. चुनाव परिणाम में एनडीए की सीट एग्‍ज‍िट पोल के हिसाब से आती हैं तो बाजार में जबरदस्‍त उत्साह देखने को मिलेगा. इसका मतलब हुआ क‍ि देश को फिर से स्थिर सरकार मिलेगी.

शेयर बाजार
शेयर बाजार

इन शेयरों में आ सकती है तेजी

शेयर बाजार में जिन शेयरों में सोमवार को तेजी आने की संभावना जताई जा रही है उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement), लार्सन एंड टूब्रो (Larsen & Toubro), एबीबी (ABB),  हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics), बीईएमएल (BEML) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazgaon Dock), कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyards), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech),  स्टर्लिंग विल्सन (Sterling Wilson), वारी रिन्यूएबल (Waaree), एल एंड टी (L&T) आद‍ि प्रमुख हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: WebMorcha किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं देता. किसी भी तरह का इनवेस्‍टमेंट से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्‍य लें.)

https://www.facebook.com/webmorcha

समर कैंप में बच्चों ने सीखा योग, जुंबा, नृत्य और आर्ट एंड क्राफ्ट

रायपुर। राजधानी के सेजबहार मिडिल स्कूल में आयोजित समर कैंप में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, जुम्बा और कंप्यूटर सिखाया गया। इसके अलावा योग, नृत्य, संगीत, हिंदी कहानी कविता जैसे विभिन्न विधाओं से अवगत कराया गया। समर कैंप के प्रति बच्चों में खासा उत्साह दिखा और वे नई नई विधा सीख कर काफी खुश हुए।

सेजबहार मिडिल स्कूल में 20 से 30 मई तक समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में खेल खेल में बच्चों ने अलग अलग विधाओं को जाना। शिक्षकों ने वेस्ट से बेस्ट बनाने के बारे में भी बताया। जिसे आमतौर पर अनुपयोगी समझकर लोग फेंक देते हैं, उनसे किस प्रकार से खिलौने, कठपुतली, सजावटी सामान बनाया जा सकता है।

समर कैंप

पालकों ने ऐसे आयोजनों पर खुशी जाहिर की। गर्मी की छुट्टी में बच्चे मोबाइल व्यस्त रहते थे, लेकिन समर कैंप के दौरान वे मोबाइल से दूर रहे। कैंप का संयुक्त संचालक श्री राकेश कुमार पांडेय और जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार खंडेलवाल ने निरीक्षण किया। श्री पांडेय ने बच्चों द्वारा प्रदर्शित कार्यों की  प्रशंसा की और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया।

Weekly Horoscope (3 से 9 जून 2024) : जून के पहले सप्ताह इन राशियों को मिलेगा मनचाहा लाभ पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

Weekly Horoscope (3 से 9 जून 2024) : जून के पहले सप्ताह इन राशियों को मिलेगा मनचाहा लाभ पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

मेष

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले राहतभरा साबित होगा। Weekly Horoscope  इस सप्ताह करियर-कारोबार से जुड़ी चली आ रही बड़ी समस्या का निदान सप्ताह के पूर्वार्ध में हो सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो पूर्व में किए गए निवेश का लाभ इस सप्ताह आपको प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति एवं विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। आपके कारोबारी कौशल में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर वित्तीय दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभता लिए रहने वाला है।

नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कार्यों में शुभता एवं सफलता से आपकी सकारात्मक होगी और आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। परिवार में स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। परिवार के सदस्यों में एकता और प्रेम कायम रहेगा। परिजनों के सहयोग से आप इस सप्ताह किसी बड़े कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। Weekly Horoscope सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। छोटी-मोटी दिक्कतों को इग्नोर कर दें तो आपकी सेहत इस सप्ताह सामान्य रहने वाली है। यदि आप पूर्व में किसी बीमारी से पीड़ित चले आ रहे थे इस सप्ताह आपको राहत मिल जाएगी।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

वृषभ

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। Weekly Horoscope इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी या फिर लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए भी काम बिगड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े हुए विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर कार्य की अधिकता के कारण मानसिक चिंता एवं थकान बनी रहेगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर सौभाग्य का कम साथ मिल पाने के कारण आपको उम्मीद से कुछ कम फल की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको बजाय निराश होने के अपनी सकारात्मक सोच को बनाए रखना उचित रहेगा।

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्कता रहेगी। Weekly Horoscope किसी भी शारीरिक परेशानी को इग्नोर न करें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने के साथ आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए बोलें कम और लोगों को ज्यादा सुनने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।

उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि
Weekly Horoscope

मिथुन

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आ रहा है। Weekly Horoscope इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सौभाग्य का साथ मिलता नजर आएगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे या फिर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह कहीं से मनचाहा आफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। आपके कद एवं पद में वृद्धि के पूरे योग बने हुए हैं। चीजों के समय से पहले बेहतर तरीके से पूरे होने पर आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा।

व्यवसाय से जुड़े लोग सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। इस दौरान अचानक कहीं से अटका हुआ धन मिल सकता है। Weekly Horoscope सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से संपर्क बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में बड़ी राहत मिल सकती है। विरोधी खुद ही आपके सामने समझौते की पेशकश कर सकते हैं। इस सप्ताह आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों तथा पर्यटन आदि पर अच्छी खासी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपका अधिकांश समय हंसी-खुशी बीतेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

उपाय: प्रतिदिन हल्दी का तिलक लगाकर भगवान श्री विष्णु की पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

कर्क

इस राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। Weekly Horoscope यदि आप अपने समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपके सभी सोचे हुए काम आसानी से बन जाएंगे अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह भाग्य का अपेक्षा के अनुरूप साथ न मिलने पर आपके मन में कई बार निराशा के भाव आ सकते हैं, जिससे आपको बचने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। विशेष रूप से व्यवसाय से जुड़े लोगों को समझना होगा कि लाभ-हानि और मंदी-तेजी उनके कारोबार का हिस्सा है।

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। Weekly Horoscope ऐसे में अपने खान-पान एवं दिनचर्या आदि पर विशेष ध्यान दें और अपनी सेहत से किसी भी प्रकार का समझौता न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में अचानक लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में आने वाली दिक्कतों के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है।

उपाय: रोजाना भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाएं और शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।

यहां पढ़ें: June Monthly Horoscope: सभी राशियों के लिए जून का माह कैसा बीतेगा, जानें मासिक राशिफल

सिंह राशि
Weekly Horoscope

सिंह

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। Weekly Horoscope सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे से छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस दौरान स्वजनों का सहयोग और समर्थन भी उम्मीद से कहीं कम मिलेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में विभागीय जिम्मेदारियों में आए अचानक बदलाव अथवा तबादले के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस दौरान कामकाज को लेकर आप पर बॉस का बड़ा दबाव रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध ज्यादा शुभता लिए रहने वाला है। ऐसे में आपको इसी दौरान कारोबार से जुड़े अहम निर्णय लेना श्रेयस्कर रहेगा।

कारोबार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए तथा सभी कागजी काम समय से निबटा लेना उचित रहेगा अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। Weekly Horoscope यदि आप किसी योजना अथवा भूमि-भवन आदि में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर किसी भी तरह का भावनात्मक दबाव न बनाएं। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी काफी मददगार साबित होगा।

उपाय: रोजाना सूर्य देवता को जल चढ़ाएं तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

कन्या

इस राशि के लोगों के करियर-कारोबार आदि के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और लाभप्रद साबित होने वाला है। Weekly Horoscope सप्ताह की शुरुआत में आपको इससे जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह आपको जीवन से जुड़े सभी क्षेत्रों में अनुकूलता बनी रहेगी और आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने पर आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। कमीशन अथवा कांट्रैक्ट पर काम कारने वालों यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाहा पद या फिर कहें प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पर सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे। यदि आप लंबे समय से किसी बेहतर नौकरी की तलाश में हैं, तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।

यह सप्ताह विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों के लिए भी शुभता लिए हुए है। Weekly Horoscope सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको इस संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय करने वालों के बेहद शुभ रहने वाला है। आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। रिश्ते-नाते बेहतर बने रहेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। परिजन आपके प्रेम को स्वीकारते हुए उस पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: रोजाना भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

Weekly Horoscope

तुला

इस राशि के लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत आपाधापी भरी रह सकती है। Weekly Horoscope सप्ताह के प्रारंभ में आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसका निर्वहन करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान स्वजनों का अपेक्षाकृत सहयोग कम मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फल लिए हुए है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने किसी भी प्रोजेक्ट या प्लान के पूरा होने से पहले उसका गुणगान करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं।

इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में लोगों को मिलाजुला कर काम करना उचित रहेगा। व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। Weekly Horoscope इस दौरान किसी भी कार्य में शार्टकट लेने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में मनचाही सफलता या प्रगति न मिलने पर मन में निराशा का भाव बना रहेगा लेकिन उत्तरार्ध तक धीमे-धीमे ही सही लेकिन एक बार फिर कारोबार पटरी पर लौटते ही आपका चेहरा एक बार फिर खिल जाएगा। इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते-नाते बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। इस दौरान आवेश में आकर किसी को कोई कड़वी बात बोलने या फिर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

उपाय: रोजाना गाय को किचन में बनी पहली रोटी गुड़ के साथ खिलाएं तथा पूजा में श्री सूक्त का पाठ करें।

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

वृश्चिक

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी नरम तो कभी गरम रहने वाला है। Weekly Horoscope सप्ताह की शुरुआत से ही आपको करियर-कारोबार में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको करियर में मनचाहे पद के साथ बड़ी चुनौतियां भी मिल सकती हैं, जिसका सामना करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके सामने अपनी साख को बनाए रखने की बड़ी चुनौती रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कारोबार में लाभ कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा परेशानी लिए रह सकता है।

सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं। Weekly Horoscope आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते आपको आर्थिक मामलों में परेशानी का अनुभव हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू कामकाज की अधिकता एवं पारिवारिक समस्याओं के चलते आपके मूल काम पीछे छूट सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान कोई भी कार्य दबाव में आकर या फिर असमंजस की स्थिति में नहीं करना चाहिए। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा बेवजह की बदनामी झेलनी पड़ सकती है। सेहत और संबंध को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें।

उपाय: रोजाना श्री हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें तथा बंदरों को गुड़ चना खिलाएं।

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

धनु

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। Weekly Horoscope सप्ताह की शुरुआत में आप अपने कार्यों को तेजी से निबटाते हुए नजर आएंगे लेकिन मध्य में अचानक से आई कुछ अड़चनें आपकी सफलता में बाधक बन सकती हैं। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। सेहत और संबंध दोनों को लेकर इस सप्ताह आपको सावधानी बरतने जरूरत है। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपको इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में छोटे भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। जिसके चलते आपका मन परेशान रहेगा। इस दौरान आपके स्वभाव में क्रोध एवं आवेश की अधिकता रह सकती है।

वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद रहने वाला है। Weekly Horoscope कारोबार में आपको मंदी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही साथ खर्च की अधिकता के चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको जोखिम भरे निवेश से बचें तथा यात्रा के समय अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपको घर-परिवार से जुड़े मसले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की इच्छाओं एवं भावनाओं का विशेष ध्यान रखना होगा।

उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

Weekly Horoscope

मकर

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। Weekly Horoscope सप्ताह के पूर्वार्ध में मकर राशि के जातकों को करियर-कारोबार में कुछ बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयासों के अनुरूप फल नहीं प्राप्त होंगे, जिसके कारण आपका मन थोड़ा निराश और हताश रह सकता है। कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा और सहयोगियों की मदद भी कम मिल पाएगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में काफी हद तक स्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी और आप एक बार फिर मनोयाग से अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कार्यक्षेत्र में सीनियर द्वारा आपके कामकाज की प्रशंसा किए जाने से आपका उत्साह बढ़ेगा। यदि आप समाजसेवा अथवा राजनीति से जुड़े हैं तो आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है अथवा आपको किसी कार्य विशेष के सम्मानित किया जा सकता है। Weekly Horoscope व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाही उन्नति एवं प्रगति दिखाई देगी। प्रेम संबंध एवं वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर के विचारों और भावनाओं की कद्र करने की जरूरत रहेगी। ध्यान रहे कि आपके रिश्ते आपकी बात से बन और बिगड़ सकते हैं ऐसे में लोगों के साथ संभलकर बातचीत करें।

उपाय: रोजाना श्री हनुमान जी की पूजा में चूरमा का भोग लगाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ राशि
Weekly Horoscope

कुंभ

इस राशि के लोगों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। Weekly Horoscope ऐसे में आपको इस सप्ताह मिलने वाले सभी अवसर का पूरा लाभ उठाने से बिल्कुल नहीं चूकना चाहिए। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने के कारण आपका उत्साह और पराक्रम प्रबल रहेगा। आपकी सोच में सकारात्मक वृद्धि होगी और सौभागय का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन अथवा सुख साधन से जुड़ी किसी चीज का क्रय करने का विचार बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। घरेलू महिलाओं का इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में खूब मन लगेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान अचानक से तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। विभिन्न स्रोतों से आमदनी और संचित धन में वृद्धि के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप पर माता-पिता का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। Weekly Horoscope सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात संभव है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी मनचाहे व्यक्ति की इंट्री संभव है।

उपाय: प्रतिदिन शिव साधना तथा शिव चालीसा का पाठ करें।

Weekly Horoscope

मीन

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। Weekly Horoscope सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। संतान से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करने की चिंता भी सताएगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान न सिर्फ कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं बल्कि घरेलू दिक्कतें भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने टारगेट को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना उचित रहेगा। अपने सीनियर और सहकर्मियों को मिलाजुला कर चलने पर ही अपेक्षानुरूप परिणामों की प्राप्ति हो सकेगी।

कारोबार में आपकी स्थिति समान्य बनी रहेगी। कारोबार धीमी गति से ही सही लेकिन आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। Weekly Horoscope सप्ताह के मध्य में न सिर्फ घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की बल्कि खुद की सेहत को लेकर भी मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। इस दौरान वाहन चलाते समय तथा सफर करते समय खूब सावधान रहें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों के साथ संवाद बनाए रखें और किसी की उपेक्षा करने से बचें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें।

उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस़्त्रनाम का पाठ करें।

https://www.facebook.com/webmorcha

Chhattisgarh में आज जोरदार बारिश की प्रबल संभावना

रायपुर। Chhattisgarh  की राजधानी रायपुर सहित आस-पास के जिले में देर रात बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी रहत मिली है। वहीं नौतपा की भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग IMD ने प्रदेश के कुछ जिलों में जमकर बारिश होने की आशंका भी जताई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, प्रदेश का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Exit Poll जानें किसे कहां कितनी सीटें? पोल में BJP की फिर सरकार

chhattisgarh ऐसा इसलिए कहा जाए रहा है क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब chhattisgarh में भी देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को जल्द गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव होगा और जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 13 जून तक मानसून दस्तक दे देगा।

https://www.facebook.com/webmorcha

02 June Ka Ank Jyotish: रविवार आपका जानें लकी नंबर और शुभ रंग

02 June Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। Ank Jyotish अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1

कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। Ank Jyotish अपने आत्म विश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे वे सफल होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2

मानसिक रूप से आप डर तनाव और अन्य परिसरों से मुक्त होंगे। Ank Jyotish आज मनोरंजन और रोमांस का दिन मन प्रसन्न रहेगा। जिस चीज की आपको तमन्ना थी वह आपकी लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत धैर्य और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- हल्का हरा

अंक 3

आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ प्राप्ति । Ank Jyotish  आप अपने बड़े बेटे के सहयोग व्यापार में प्रगति होगी।शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। शिक्षक के लिए दिन स्पेशल है।

शुभ अंक -2

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish

अंक 4

कुछ पुरानी समस्याओं से परेशानी होगी। Ank Jyotish कम्प्यूटर, मशीनरी आदि कार्य कर रहे जातकों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी आखर या पेट की तकलीफ परेशान कर सकती ।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – कत्थई

अंक 5

नए दोस्तों की कंपनी अच्छी लगेगी। कार्यक्षेत्र में आनंद आएगा। Ank Jyotish परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक  -10

शुभ रंग – सफेद

अंक 6

आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। Ank Jyotish मानसिक परेशानी रहेगी। व्यापार में नुकसान की संभावनाएं भी बन रही हैं। आज कोई भी कार्य शुरु करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – हल्का नीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

सेहत बढ़िया रहेगी। आप पूर्ण उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। Ank Jyotish यह आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि करेगा। विवाह योग्य हैं तो कहीं रिश्ते की बात चल सकती है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – नीला

अंक 8

आज चुनौतियां आएंगी, लेकिन अपनी बुद्धि और साहस से आप उन्हें पार कर लेंगे। Ank Jyotish आपकी मधुर भाषा का लाभ आपको मिलेगा। परिवार एवं जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि की खबर सुनने को मिलेगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग-  हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। Ank Jyotish दूसरों की मदद के लिए आप तत्पर रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है। आज दिन सार्थक होगा। पति पत्नी के सम्बन्ध मजबूत होंगे।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग- लाल

PM Modi का ग्रह-नक्षत्र क्या तीसरी बार फिर बनेंगे PM या झोला उठाकर चले जाएंगे? बड़े संकेत दे रहा ज्योतिष गणना

https://www.facebook.com/webmorcha

Exit Poll जानें किसे कहां कितनी सीटें? पोल में BJP की फिर सरकार

Lok Sabha Chunav Exit Poll: लोकसभा चुनावों के लिए आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल भी आ गए हैं. लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुआ है. नतीजों से पहले तमाम सर्वे एजेंसियों ने Exit Poll जारी कर दिए. आइए जानते हैं पोल ऑफ पोल्स में किसकी सरकार बनती दिख रही है. यह भी जानेंगे कि किस राज्य में किस पार्टी या गठबंधन को कितनी सीटें मिलने की उम्मीद है. वैसे तो मैदान में दो प्रमुख गठबंधन हैं. इसमें बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और कांग्रेस के नतृत्व वाला कांग्रेस गठबंधन है.

असल में लोकसभा चुनाव को लेकर जिन प्रमुख एजेंसियों ने Exit Poll के नतीजे दिखाए हैं उसके हिसाब से देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बन रही है. इन एग्जिट पोल्स में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए दिखाया गया. अब देखना होगा कि नतीजे इन कयासों से कितना नजदीक पाए जाते हैं. वैसे पिछले दो लोकसभा चुनावों में एग्जिट पोल के नतीजे काफी हद तक सही साबित हुए थे.

– Republic-P MARQ Exit Poll : अबकी बार NDA सरकार!

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के Exit Poll के अनुसार, एनडीए 359 सीटों के साथ तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है. इस एग्जिट पोल में INDIA गठबंधन को 154 सीटें मिलने की संभावना जताई है. अन्य दलों को 30 सीटें मिलती दिखाई गई हैं.

– News Nation Exit Poll: फिर बन रही NDA की सरकार!

न्यूज नेशन ने अपने Exit Poll में लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए सरकार बनने की भविष्यवाणी की है. एग्जिट पोल में NDA को 342-378 सीटें, INDIA गठबंधन को 153-169 सीटें और अन्य को 21-23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

– Dainik Bhaskar Exit Poll: NDA को बहुमत की भविष्यवाणी

दैनिक भास्कर ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान जताया है. एग्जिट पोल में NDA को 281-350 सीटें मिलने की संभावना जाहिर की गई है. वहीं, INDIA गठबंधन को 145-201 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 33-49 सीटें मिलती दिखाई गई हैं.

Lok Sabha Chunav Exit Poll
Exit poll: Prediction to be made this evening! how true it proved to be

 

– रिपब्लिक भारत-MATRIZE का एग्जिट पोल

रिपब्लिक भारत-MATRIZE ने अपने Exit Pollमें NDA को 353-368 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. विपक्ष के INDIA गठबंधन को 118-133 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. अन्य को 43-48 सीटें मिलेंगी, ऐसा रिपब्लिक भारत-MATRIZE का एग्जिट पोल कह रहा है. यूपी को कितनी सीटें? रिपब्लिक-MATRIZE ने अपने एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश के भीतर एनडीए को 69-74 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. विपक्षी गठबंधन INDIA को 6-11 सीटें मिलने की संभावना है.

– India News-D-Dynamics Exit Poll : एनडीए की वापसी के संकेत

इंडिया न्यूज-डी-डायनैमिक्स ने अपने Exit Poll में एनडीए की वापसी की संभावना जताई है. इस एग्जिट पोल में NDA को 371 सीटें मिलती दिखाई गई हैं. INDIA गठबंधन को 125 सीटें मिल रही हैं. अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान है.

StateAllianceR.MartrizeIndia Today
Axis
Republic
P MARQ
Jan Ki Baat
UPNDA-
INDIA-
69-74
6-11
64-67
8-11
69
11
68-74
6-12
BiharNDA-
INDIA-
32-37
2-1
29-33
7-10
37
3
32-37
3-8
MPNDA-
INDIA-
28-29
0-1
28-29
0-1
28
1
28-19
1-0
GujaratNDA-
INDIA-
26
0
15-16
0-1
26
0
26
0
RajasthanNDA-
INDIA-
23-2
23-2
16-19
5-7
23-2
23-2
PunjabNDA-
INDIA-
0-2
9-10
2-4
7-9
2
10
DelhiNDA-
INDIA-
5-7
0-2
6-7
0-1
7
0
7
0
HimachalNDA-
INDIA-
3-4
0-1
4
0
3-4
0-1
UttarakhandNDA-
INDIA-
5
0
HaryanaNDA-
INDIA-
8
2
6-8
2-4
8
2
BiharNDA-
INDIA-
32-37
2-7
31-33
7-9
37
3
ChhattisgadhNDA-
INDIA-
9-11
0-2
10-11
0-1
9
2
11
0
MaharashtraNDA-
INDIA-
30-36
13-19
28-32
16-20
29
17
34-41
9-16
TelanganaNDA-
INDIA-
11-12
4-6
KarnatakaNDA-
INDIA-
21
7
23-25
3-5
22
6
Andhra PradeshNDA-
INDIA-
10-21
0-1
12-17
8-13(others)
OdishaNDA-
INDIA-
9-12
7-10(BJD)
18-20
0-2
14
8 (BJD)
15-18
3-7
West BengalNDA-
INDIA-
21-25
16-20
26-31
11-14
22
20
21-26
18-16
TamiladuNDA-
INDIA-
0-3
35-38
2-4
33-37
0
38
0-5
34-38
AssamNDA-
INDIA-
10-12
2-4
ArunachalNDA-
INDIA-
10-12
0-2
11
2
JKNDA-
INDIA-
2-2
3-3
LadakhNDA-
INDIA-
GoaNDA-
INDIA-
0
2
0-1
0-1
0
1
JharkhandNDA-
INDIA-
12
2
8-10
4-6
12
2
KeralaNDA-
INDIA-
0
17 others
2-3
17-18
0
17 others

 

PM Modi का ग्रह-नक्षत्र क्या तीसरी बार फिर बनेंगे PM या झोला उठाकर चले जाएंगे? बड़े संकेत दे रहा ज्योतिष गणना

https://www.facebook.com/webmorcha

Exit Poll Result 2024: नरेंद्र मोदी तीसरी बार फिर बनेंगे PM

LIVE Lok Sabha Chunav/Election Exit Poll Result 2024 Today Live News Updates: लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. Republic Double Exit Poll के नतीजे कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार फ‍िर बनने जा रही है. Republic PMARQ EXIT Poll का अनुमान कहता है कि एनडीए इस बार के चुनावों में 359, I.N.D.I.A गठबंधन 154, जबकि अन्‍य 30 सीटें जीतने जा रहा है. वहीं, Republic Matrize EXIT Poll का अनुमान है कि NDA को 353 से 368

यहां पढ़ें पूरे डिटेल अपने राज्यों के आंकड़ों के साथ 

Exit Poll जानें किसे कहां कितनी सीटें? पोल में BJP की फिर सरकार

I.N.D.I.A गठबंधन को 118-133, जबकि अन्‍य को 43-48 सीटें मिल सकती हैं. इस तरह एग्जिट पोल के नतीजे कहते हैं कि इस तरह एक बार फ‍िर देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार बनेगी. हालांकि एनडीए के 400 पार का दावा इस एग्जिट पोल में तो पूरा होता नहीं दिख रहा है.

रिपब्लिक टीवी के अनुसार 

NDA को  359

इंडिया को 154 

अन्य को 30

MATRIZE के अनुसार

NDA को  353-368

इंडिया को 118-133

अन्य को 43- 48

PMARQ EXIT Poll का अनुमान
NDA : 359
I.N.D.I.A : 154
OTHERS : 30

Exit Poll Result 2024 Today Live

                   TV 9                                     आज तक                           एबीपीपी न्यूज

—————————————————————

NDA              70

INDIA          75

अन्य                 16

Axis My India-India Today Exit Poll

India TV-CNX का Exit Poll : तेलंगाना में कौन आगे?

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, तेलंगाना में बीजेपी 8-10 सीटें जीत सकती हैं. कांग्रेस को 6-8 सीट मिलने का अनुमान है. BRS और AIMIM एक-एक सीट पर सिमट सकती हैं.

Axis My India-India Today Exit Poll

एक्सिस माय इंडिया-इंडिया टुडे नेटवर्क के एग्जिट पोल में कर्नाटक (28 सीटें) के भीतर NDA को 22-25 सीटें मिलती दिखाई गई हैं. INDIA गठबंधन सिर्फ 3-5 सीटों पर सिमट जाएगा, ऐसी भविष्यवाणी है.

Exit Poll में यूपी को कितनी सीटें?

रिपब्लिक-MATRIZE ने अपने एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश के भीतर एनडीए को 69-74 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. विपक्षी गठबंधन INDIA को 6-11 सीटें मिलने की संभावना है.

एक्सिस माय इंडिया-इंडिया टुडे नेटवर्क के एग्जिट पोल में कर्नाटक (28 सीटें) के भीतर NDA को 22-25 सीटें मिलती दिखाई गई हैं. INDIA गठबंधन सिर्फ 3-5 सीटों पर सिमट जाएगा, ऐसी भविष्यवाणी है.

Exit Poll में यूपी को कितनी सीटें?

रिपब्लिक-MATRIZE ने अपने एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश के भीतर एनडीए को 69-74 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. विपक्षी गठबंधन INDIA को 6-11 सीटें मिलने की संभावना है.

रिपब्लिक भारत-MATRIZE का एग्जिट पोल

रिपब्लिक भारत-MATRIZE ने अपने एग्जिट पोल में NDA को 353-368 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. विपक्ष के INDIA गठबंधन को 118-133 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. अन्य को 43-48 सीटें मिलेंगी, ऐसा रिपब्लिक भारत-MATRIZE का एग्जिट पोल कह रहा है.

Axis My India Exit Poll: तमिलनाडु में बीजेपी को मायूसी!

Axis My India ने अपने एग्जिट पोल में तमिलनाडु के भीतर INDIA गठबंधन को 33-37 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. बीजेपी को तमिलनाडु में 1-3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

TV9-Pollstart का Exit Poll

TV9-Pollstart ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करने शुरू किए हैं. तमिलनाडु में INDA गठबंधन को 35 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं एनडीए को सिर्फ 4 सीटें दी गई हैं.

    

 टूडेज चाणक्य के एग्जिट पोल

 

Lok Sabha Chunav Exit Poll
Exit poll: Prediction to be made this evening! how true it proved to be

Exit poll से पहले खरगे का दावा, इंडिया गठबंधन 295+ सीटें जीत रहा, बोले- ये जनता का सर्वे

https://www.facebook.com/webmorcha

Exit Poll Result 2024: कांग्रेस ने किया अपना एग्जिट पोल!

लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण की वोटिंग पूरी हुई. दिल्ली में INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘हमने अपने आंकड़े इकट्ठे किए हैं, तकरीबन 295 सीटें INDIA गठबंधन को मिलने वाले है. हम सरकार बना रहे हैं. यह जनता का पोल vs सरकारी पोल है, हमने तय किया कि हम भी सबके सामने जाकर यह पोल रखेंगे.’

Exit poll से पहले खरगे का दावा, इंडिया गठबंधन 295+ सीटें जीत रहा, बोले- ये जनता का सर्वे

नई दिल्ली. Exit poll  के पहले कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर  ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक के खत्म होने के बाद संयुक्त तौर पर ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता पत्रकारों को संबोधित कर रहे हैं. खऱगे ने दावा किया इंडिया गठबंधन 295+ सीटें जीत रहा है. ये जनता का सर्वे है. उन्होंने कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों के नेताओं ने आज अनौपचारिक रूप से बैठक कर मतगणना के दिन की तैयारियों का जायजा लिया. लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता बेहद सतर्क हैं.

खरगे ने कहा कि मैं उनमें से हर को उनकी मौजूदगी के लिए धन्यवाद देता हूं. हमने 2024 का चुनाव पूरी पूरी ताकत से लड़ा है और हमें सकारात्मक नतीजे का भरोसा है. भारत की जनता ने हमारा समर्थन किया है. खरगे ने कहा कि आज हमारी मीटिंग हुई जिसमें हमने कई मुद्दों पर बात की. खास तौर पर चुनावों पर, हमने चुनाव के दौरान गठबंधन की कमजोरियों पर बात की और इस दौरान हमने क्या सबक सीखा? इस पर भी चर्चा की. वहीं राजद के नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ‘जीत रहा है इंडिया, जीत रही है जनता, जनता का Exit Poll- 295+.

PM Modi का ग्रह-नक्षत्र क्या तीसरी बार फिर बनेंगे PM या झोला उठाकर चले जाएंगे? बड़े संकेत दे रहा ज्योतिष गणना

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक में CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत बड़े नेता शामिल हुए. आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्ढा इंडिया गठबंधन की बैठक में पहुंचे. सीपीएम से महासचिव सीताराम येचुरी भी बैठक में पहुंचे. जबकि नेशनल कांफ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे.

DMK से TR बालू इंडिया गठबंधन की बैठक पहुंचे. वहीं जेएमएम से कल्पना सोरेन भी पहुंची. एनसीपी शरद गुट से शरद पवार पहुंचे. इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में CPI महासचिव डी. राजा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे. समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार अखिलेश यादव भी बैठक में पहुंचे और कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी.

https://www.facebook.com/webmorcha

PM Modi का ग्रह-नक्षत्र क्या तीसरी बार फिर बनेंगे PM या झोला उठाकर चले जाएंगे? बड़े संकेत दे रहा ज्योतिष गणना

PM Modi का ग्रह-नक्षत्र in Hindi: भारत में अगली सरकार किसकी बनेगी, इसका खुलासा होने में अब बस कुछ घंटों का ही इंतजार रह गया है. सबके मन में सवाल उठ रहा है कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे या अपना झोला उठाकर गुजरात वापस लौट जाएंगे.

PM Modi

प्रचंड जीत के लिए कड़ी मेहनत

PM Modi के नेतृत्व में बीजेपी इस बार 400 पार के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरी. पीएम मोदी समेत, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने पूरे देश में जमकर रैलियां कर पार्टी के फेवर में माहौल बनाया. साथ ही विपक्ष की बक्खियां उधेड़ने में भी कोई कसर नहीं रखी.

PM Modi

विपक्ष ने 400 पार के नारे की उड़ाई खिल्ली

विपक्ष भी PM Modi पर हमला करने में पीछे नहीं रहा. सपा मुखिया अखिलेश यादव, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी 400 तो क्या डेढ़ सौ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी.

PM Modi

पीएम मोदी के राशिफल ने दिया संकेत

इस चुनावी जंग का नतीजा क्या होगा, यह तो 4 जून को ही पता चल पाएगा. जब ईवीएम में वोटों की गिनती होगी और एक-एक करके सभी सीटों के रिजल्ट सामने आने शुरू होंगे. लेकिन उससे पहले PM Modi के राशिफल ने चुनावी नतीजों के बारे में बड़ा संकेत दे दिया है.

PM Modi

कृष्णा स्वामी ने बताया भविष्यफल

प्रसिद्ध ज्योतिष शास्त्र कृष्णा स्वामी जी ने PM Modi के राशिफल की गणना कर उनके भविष्य और देश में आगे होने वाली संभावित घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी की है. आपको यह दिलचस्प जानकारी जरूर पढ़नी चाहिए. इससे आपको आगे होने वाली घटनाओं का अंदाजा लग जाएगा.

PM Modi

वर्ष 1950 में हुआ मोदी का जन्म

कृष्णा स्वामी के मुताबिक PM Modi का जन्म 1950 में 17 सितंबर को हुआ था. उनके जन्म के समय चन्द्रमा और मंगल, उनकी कुण्डली की वृश्चिक राशि में बैठे थे. जबकि ग्यारहवें घर में सूर्य बुध, केतु और नेप्चयून विराजमान थे. वहीं बृहस्पति  चौथे घर में शुक्र और शनि के आमने-सामने बैठे थे.

PM Modi

PM Modi की कुंडली में कई शुभ योग

PM Modi की कुंडली में ग्रहों की इस विशेष स्थिति की वजह से कई शुभ योग बने हुए हैं. इन ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण ही नरेंद्र मोदी का भाग्य उज्जवल रहा है और वे राजनीति में शीर्ष तक पहुंचने में सफल रहे हैं. अपने आत्मबल, दृढ़ रवैये और साहस की वजह से वे आगे बढ़े हैं.

PM Modi

चंद्रमा में चल रहा है शनि

कृष्णा स्वामी कहते हैं कि इस समय PM Modi कुंडली में शनि अस्त है और 29 डिग्री का है. बीजेपी की कुंडली में वृषभ लग्न और वृश्चिक राशि है. वर्तमान समय में चंद्रमा में भी शनि चल रहा है. इससे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है.

नरेंद्र मोदी फिर बनने जा रहे पीएम

ग्रहों की इस विशेष स्थिति का लाभ BJP को मिलने जा रहा है. इन लोकसभा चुनाव में बीजेपी भारी बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी और मोदी लगातार तीसरी बार पीएम के रूप में देश की कमान संभालेंगे.

PM Modi

क्या पूरा हो पाएगा 400 पार का नारा?

ज्योतिष शास्त्री कृष्णा स्वामी कहते हैं कि बीजेपी की सरकार तो बढ़िया तरीके से बन जाएगी लेकिन 400 पार का नारा सच नहीं हो पाएगा. BJP को गठबंधन सहयोगियों के साथ 352 के आसपास ही सीटें मिल पाएंगी.

चीन- पाक के साथ जंग के आसार

वे भविष्य के प्रति आगाह करते हुए कहते हैं कि फरवरी 2026 में ग्रहों के योग बन रहे हैं, जैसे कारगिल युद्ध के वक्त बने थे. इसके प्रभाव की वजह से पीओके में विद्रोह भड़केगा और भारत को पाक-चीन के साथ जंग में उलझना पड़ सकता है. हालांकि नुकसान के बावजूद इसमें जीत भारत की होगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

LIVE Today Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024:

https://www.facebook.com/webmorcha