World cup 2024: हार्दिक-जस्‍सी की और रोहित का कमाल ने भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, अब पाकिस्‍तान की बारी

World cup 2024: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी. टीम इंडिया की जीत के हीरो गेंदबाजी के दौरान हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह रहे, जिन्‍होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से आयरलैंड के बैटिंग ऑर्डर को तहसनहस कर दिया. बैटिंग के दौरान रोहित शर्मा ने अर्धशतक ठोक आयरलैंड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. (World cup 2024) लंबे वक्‍त से खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक ने इस मैच में तीन विकेट निकाले. जस्‍सी और अर्शदीप को भी दो-दो विकेट मिले.

97 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान भारत की शुरुआत भी खास अच्‍छी नहीं रही. World cup 2024 रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आए विराट कोहली महज एक रन के निजी स्‍कोर पर कैच आउट हो गए. फिर हिटमैन का साथ निभाने के लिए नंबर-3 पर ऋषभ पंत 36(26) आए. 22 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद दोनों ने 54 रन की शानदार साझेदारी बनाई.

(World cup 2024) इस दौरान रोहित शर्मा ने चार चौकों और तीन छक्‍कों और 140 से ज्‍यादा की स्‍ट्राइकरेट से 37 गेंदों पर 52 रन बनाए. इसके बाद हिटमैन कोहनी में गेंद लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर वापस डगआउट लौट गए. फिर पंत का साथ निभाने के लिए सूर्यकुमार यादव और महज दो रन बनाने के बाद बड़ा शॉर्ट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए. नए बैटर शिवम दुबे ने दो गेंद खेलकर एक भी रन नहीं बनाया.

World cup 2024
World cup 2024

आयरलैंड ने 50 रन पर गंवाए 8 विकेट

पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड की टीम पूरे 20 ओवर बैटिंग भी नहीं कर पाई. 16 ओवरों में यह टीम 96 रन पर ऑलआउट हो गई. एक वक्‍त पर ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड मैच में 60 रन भी नहीं बना पाएगा. 50 रन पर ही टीम ने अपने आठ विकेट गंवा दिए थे. नंबर-7 पर बैटिंग करने आए गैरेथ डेलानी ने टीम की लाज बचा ली. (World cup 2024) टी20 वर्ल्‍ड कप में आयरलैंड का सबसे छोटा स्‍कोर 68 रन है.

World cup 2024 गैरेथ डेलानी ने इस मैच में 14 गेंदों पर 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. नौवें विकेट के लिए उन्‍होंने जोशा लिटल के साथ मिलकर 27 रन की साझेदारी बनाई. नंबर-9 के बैटर लिटल ने खुद 13 गेंदों पर 14 रन का योगदान दिया. जिसकी मदद से जैसे-तैसे आयरलैंड ने 96 रन बना दिए.

06 June Ka Ank Jyotish: गुरुवार आपका जानें लकी नंबर और शुभ रंग

https://www.facebook.com/webmorcha

06 June Ka Ank Jyotish: गुरुवार आपका जानें लकी नंबर और शुभ रंग

06 June Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। Ank Jyotish अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी। Ank Jyotish बच्चों का स्कूल में एडमीशन हो सकता है। नौकरी का आवेदन देने के लिये दिन उत्तम है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – लाल

अंक – 2

व्यवसाय में विस्तार के लिये दिन शुभ है। Ank Jyotish आज आसानी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। विदेश के योग बन सकते हैं।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- पीला

अंक – 3

बाधाएं या मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नौकरी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। Ank Jyotish जिस वस्तु को हासिल करना चाहते थे, वह आपको मिलेगी। अपने प्रतिद्वंद्वी से सावधान रहें।

शुभ अंक-10

शुभ रंग – सिल्वर

अंक – 4

व्यवसाय में नई उम्मीद जगेगी। व्यापार में तरक्की हो सकती है। Ank Jyotish आप बच्चों की मनोकामना पूरी करेंगे। आपकी मुलाकात बहुत प्रभावशाली व्यक्तियों से हो सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है।

शुभ अंक – 24

शुभ रंग – नीला

अंक – 5

आज आप चर्चा में रहेंगें। सरकारी कार्यों या कोर्ट से संबंधित मामलों पर विजय प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से हर कार्य में सहयोग मिलेगा। Ank Jyotish भावनात्मक पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखें।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग –  नारंगी

अंक – 6

आपके प्रयास आपको फल देंगे। सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। Ank Jyotish अपने परिवार के लिए निवेश करेंगे। घर के लिए कोई उपकरण खरीद सकते हैं। अचानक खर्च हो सकता है।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – क्रीम

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष

अंक – 7

आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। Ank Jyotish दोस्तों की मदद मिलेगी। धैर्य से काम लें। उचित कदम उठाएं। माता की तबीयत खराब हो सकती है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।

शुभ अंक – 54

शुभ रंग – लाल

अंक – 8

आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। पति-पत्नि में आपसी मतभेद व मन-मुटाव हो सकता है। Ank Jyotish खान-पान पर विशेष ध्यान रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। आपकी कल्पना शक्ति अच्छी योजना बनाने में मदद करेगी। परिवार में खर्चे को लेकर विवाद हो सकता है। खर्चा ज्यादा होगा।

शुभ अंक – 34

शुभ रंग – पीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

खर्च की अधिकता रहेगी। भावनात्मक मुद्दे परेशान कर सकते हैं। Ank Jyotish कला एवं संगीत के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए कठिन परिश्रम का समय है। परीक्षा ध्यान से दें।

शुभ अंक – 21

शुभ रंग – नीला

Weekly Horoscope (3 से 9 जून 2024) : जून के पहले सप्ताह इन राशियों को मिलेगा मनचाहा लाभ पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha/

कोरबा छोड़ सभी सीट पर BJP जीत की ओर अग्रसर

कोरबा छोड़ सभी सीट पर BJP जीत की ओर अग्रसर हो चुका है। 11 लोकसभा सीटों में मतदान हुआ. पहले चरण में 19 अप्रैल बस्तर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद, कांकेर, तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांचगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीट में मतदान हुआ. महासमुंद लोकसभा में इस बार के चुनाव में 17 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं.

यहां देखें लेटेस्ट आंकड़ा

S.NoParliament ConstituencyLeading CandidateTotal VotesMargin
1SURGUJA(1)CHINTAMANI MAHARAJ53445590534
2RAIGARH(2)RADHESHYAM RATHIYA645715174463
3JANJGIR-CHAMPA(3)KAMLESH JANGDE34590542670
4BILASPUR(5)TOKHAN SAHU25967248026
5RAJNANDGAON(6)SANTOSH PANDEY42187736030
6DURG(7)VIJAY BAGHEL493472245276
7RAIPUR(8)BRIJMOHAN AGRAWAL463238248535
8MAHASAMUND(9)ROOP KUMARI CHOUDHARY38593368359
9BASTAR(10)MAHESH KASHYAP31221436910
10KANKER(11)BHOJRAJ NAG35985313518

बृजमोहन अग्रवाल जीत की ओर, रूपकुमारी 31 हजार वोटों से आगे

https://www.facebook.com/webmorcha/

रायपुर Raipur । लोकसभा चुनाव Lok Sabha Elections लड़ रहे भूपेश बघेल को तगड़ा झटका लगा है। वे 33 हजार वोटों से पीछे चल रहे है। इस बीच राधिका खेड़ा Radhika Khera ने X पर लिखा,

ये है छत्तीसगढ़ में अपरंपार भ्रष्टाचार करने वाले पूर्व CM भूपेश बघेल

ये एड़ी चोटी का जोर लगाए कांग्रेस को छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव हराने के लिए

महिला से बदसलूकी करने वाले दुशील को इन्ही कका का संरक्षण था/है

छत्तीसगढ़ ने इन्हें वोट की चोट जोरदार दी

राजनांदगांव लोकसभा भाजपा प्रत्याशी संतोष ने कहा कि शाम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। लेकिन बीजेपी भारी अंतरों से चुनाव जीतेगी। बता दें कि राजनांदगांव समेत छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है।राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 19 प्रत्याशियों के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP से प्रत्याशी संतोष पांडेय और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के बीच है।

राजनांदगांव लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को को 72.93% वोटिंग हुई थी। राजनांदगांव में 8 विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें एक सीट मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और 2 सीटें कवर्धा जिले में आती हैं। राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, पंडरिया, कवर्धा और खैरागढ़ विधानसभा शामिल हैं।

बृजमोहन अग्रवाल जीत की ओर, रूपकुमारी 31 हजार वोटों से आगे

रायपुर। दो लाख वोटों के साथ बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे है. अब तक के रुझानों में BJP जबरदस्त बढ़त बनाई हुई है. महासमुंद लोकसभा सीट में BJP  लीड कर रही है. BJP प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी 34 हजार 925 वोटों से आगे चल रहीं हैं. इस सीट में भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी का कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रधवज साहू से सीधा मुकाबला है.

sitename%

 

chhattisgarh news बता दें कि छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में 11 लोकसभा सीटों में मतदान हुआ. पहले चरण में 19 अप्रैल बस्तर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद, कांकेर, तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांचगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीट में मतदान हुआ. महासमुंद लोकसभा में इस बार के चुनाव में 17 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं.

जिसमें राष्ट्रीय राजनीतिक दलों, क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं. 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 17 लाख से अधिक मतदाता करेंगे. दूसरे चरण में महासमुंद में हुए मतदान में 75.02 % मतदान हुआ. पिछली बार मतदान प्रतिशत 75% था.

4 June आज इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

Mahasamund: BJP आगे Result Lok Sabha Election 2024

Mahasamund Result Lok Sabha Election 2024: 2024 के महामुकाबले में किसके सिर सजेगा ताज, किसकी होगी हार और अबकी बार किसकी सरकार.आज 4 जून की सुबह साफ हो जाएगा. उसके साथ ही एग्जिट पोल के नतीजों पर उठ रहे सवालों के जवाब भी मिल जाएंगे. लेकिन चुनावी इम्तिहान के नतीजों से पहले की ये रात बेहद खास है और हर पार्टी के कैंडिडेट से लेकर कार्यकर्ता तक की धड़कनें बढ़ी हुई है. आज की रात भारी है क्योंकि सभी दलों के नेताओं, उम्मीदवारों और समर्थकों में जीत हार को लेकर बेचैनी है. सबकी सांसें अटकी हुई हैं… और दिल ज़ोर ज़ोर से धड़क रहा है..

ताम्रध्वज साहू 4290

रूपकुमारी चौधरी 4567

महासमुन्द लोकसभा पहला राउंड 👆🏻👆🏻

लोकसभा – महासमुंद*

सराईपाली विधानसभा

ताम्रध्वज साहू* (CONGRESS) – 3782

*रूपकुमारी* (BJP) – 2383

*लोकसभा – महासमुंद*

खल्लारी विधानसभा

*ताम्रध्वज साहू* (CONGRESS) – 3289

*रूपकुमारी* (BJP) – 3501

Result Lok Sabha Election 2024: महामुकाबले में किसके सिर सजेगा ताज

Result Lok Sabha Election 2024: महामुकाबले में किसके सिर सजेगा ताज

Result Lok Sabha Election 2024: 2024 के महामुकाबले में किसके सिर सजेगा ताज, किसकी होगी हार और अबकी बार किसकी सरकार.आज 4 जून की सुबह साफ हो जाएगा. उसके साथ ही एग्जिट पोल के नतीजों पर उठ रहे सवालों के जवाब भी मिल जाएंगे. लेकिन चुनावी इम्तिहान के नतीजों से पहले की ये रात बेहद खास है और हर पार्टी के कैंडिडेट से लेकर कार्यकर्ता तक की धड़कनें बढ़ी हुई है. आज की रात भारी है क्योंकि सभी दलों के नेताओं, उम्मीदवारों और समर्थकों में जीत हार को लेकर बेचैनी है. सबकी सांसें अटकी हुई हैं… और दिल ज़ोर ज़ोर से धड़क रहा है..

लाइव अपडेट

19/543

बहुमत 272

एनडीए

266

इं.डि.या.

217

अन्य

60

4 June आज इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

4 June आज इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें राशिफल

4 June Rashifal 2024: आज का राशिफल मेष, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए विशेष है. मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. हनुमान जी किन राशियों को अपना आशीर्वाद देंगे? आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल

आज
आज Horoscope

मेष-

आज नौकरी करने वाले लोगों की बात करें तो आपके दफ्तर में आपका किसी के साथ वाद झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी, परंतु आपका मन किसी कार्य के कारण परेशान रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके व्यापार की स्थिति बहुत अधिक अच्छी रहेगी. आज आप पीली वस्तु अपने पास में रखें तो अच्छा रहेगा.

वृषभ-

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छे खबर की प्राप्ति कर सकते हैं. आपके अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे, वो आपका प्रमोशन कर सकते हैं. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कल आपकी सेहत ठीक रहेगी, परंतु आप गर्मी से बचे रहें, अन्यथा आपको डायरिया इत्यादि हो सकता है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए भी कल का दिन बढ़िया रहेगा. आज आप पीली वस्तु का दान करें, आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं.

मिथुन

आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको रोजगार में तरक्की की अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपके आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. आपकी सेहत की बात करें तो यदि आपका स्वास्थ्य बहुत समय से खराब है, उसमें सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे आप बहुत अधिक संतुष्ट रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको व्यापार में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आप किसी वस्तु का दान करें, आपके सारे संकट दूर हो सकते हैं.

कर्क

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके दफ्तर में कुछ कार्य भाग्यवश को प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा.  शरीर में किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी. आपका व्यापार बहुत अधिक तरक्की करेगा. आज आप भगवान विष्णु की आराधना करेंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है.

सिंह

आज का दिन परेशानी वाला रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक सावधान रहें, अन्यथा आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. आज आप किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं और आपको चोट भी लग सकती है, इसलिए आप थोड़ा सा सावधान रहें, अन्यथा आपका स्वास्थ्य और अधिक खराब भी हो सकता है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज व्यापारियों का व्यापार बहुत अधिक अच्छा चलेगा. अपने पास पीली वस्तु रखें और भगवान विष्णु की पूजा पाठ करें तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है.

कन्या

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपके कार्य से खुश होकर आपके अधिकारी आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं. आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य बहुत अधिक अच्छा रहेगा, किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए भी कल का दिन बहुत अधिक अद्भुत रहेगा.आप भगवान विष्णु का ध्यान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

तुला

आज का दिन बहुत अधिक शानदार रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपसे परास्त होंगे. वह आपका लोहा मानेंगे. सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आंखों से संबंधित यदि कोई परेशानी है तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं. व्यापार करने वाले जातकों के लिए व्यापारिक स्थिति बहुत अधिक अच्छी रहेगी, अपने व्यापार में बहुत अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. आप पीली वस्तु का दान करें, आपके सभी कष्ट दूर होंगे.

वृश्चिक

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके दफ्तर में आपको तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, आपके अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे. आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा, किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप व्यापारिक दृष्टि से अपने व्यापार में बिल्कुल सही दिशा में चल रहे हैं, आपका व्यापार इसी दिशा में आगे बढ़ सकता है. पीली वस्तु कल आप अपने पास रखें.

4 June आज इन राशियों
4 June आज इन राशियों

धनु

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज अपने कार्य क्षेत्र में किसी भी बात से अधिक परेशान ना हो, उस समस्या को सुलझाने का प्रयास करें. आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, थोड़ी सी भी समस्या होने पर डॉक्टर के पास अवश्य जाएं.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप व्यापारिक दृष्टि से भी सही दिशा में चल रहे हैं, आपको तरक्की की प्राप्ति हो सकती है.कल आपके घर में सुख शांति बनी रहेंगे.  प्रेमी जातकों के प्रेम की स्थिति भी कल बहुत अधिक बढ़िया रहेगी. आप भगवान विष्णु की पूजा पाठ करें और पीली वस्तु अपने पास रखें.

मकर

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके रोजी रोजगार में तरक्की मिल सकती है. आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे, यदि आप माइग्रेन के मरीज हैं, तो आप धूप से अपना बचाव करें, दर्द अधिक होने पर दवाई आवश्य खाएं.व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका व्यापार अच्छा चलेगा. आपको तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आप अपने व्यापार में और अधिक कमाई करने के लिए अपने पुराने ग्राहकों को कुछ ऑफर दे सकते हैं. आप पीली वस्तु का दान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आप अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त कर सकते हैं, परंतु आप अपने वेतन में से कुछ धन बचा कर रखें जो आपकी भविष्य में काम आ सके. आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत ठीक रहेगी, आपको किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा. हाथ या पैरों के दर्द की समस्या आपको थोड़ा सा परेशान कर सकती है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार को लेकर थोड़ा सा सावधान रहे। आप भगवान विष्णु की पूजा पाठ करें तो अच्छा रहेगा.

4 June आज इन राशियों

मीन

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्य क्षेत्र में आपकी ऊर्जा का संचार होगा. मन में पॉजिटिविटी बढ़ने के कारण आपके दफ्तर में आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपको किसी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी नहीं रहेगी. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारिक दृष्टि से भी आपका व्यापार अच्छा उन्नति कर सकता है.

Weekly Horoscope (3 से 9 जून 2024) : जून के पहले सप्ताह इन राशियों को मिलेगा मनचाहा लाभ पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

सुअरमाल राज अध्यक्ष अंजोर ठाकुर व महिला प्रकोष्ठ के राज अध्यक्ष पावित्री बनाए गए,  कसेकेरा सर्कल अध्यक्ष बने नोहर सिंह ठाकुर

अखिल भारतीय गोंड़ समाज 18 गढ़ का केन्द्रीय समिति की बैठक 2 जून रविवार को ग्राम भोथा में केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घांसीराम मांझी के सभापति में सम्पन्न हुआ। बैठक का शुभारंभ ईष्टदेव बूढ़ादेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण, पूजा-पाठ व आरती के साथ प्रारंभ किया गया। केन्द्रीय समिति,राज व सर्कल के विभिन्न राज्यों से आए हुए  अतिथियों का अक्षत चांवल से स्वागत किया गया।

कु.नेहा ठाकुर द्वारा स्वागत गीत के साथ नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया।इस बैठक में सुअरमाल राज,खोल्हाराज,फुलझर राज, सारंगढ़ राज, रायगढ़ राज, सिरपुर राज,बिलाईगढ़ राज,कसडोल राज,देवरी राज, बोढ़ासामर राज,कटगी राज,सरिया बरमकेला राज,बार राज, भटगांव राज, सोनाखान राज,खालसा राज सहित 18 गढ़ के विभिन्न राज्यों से समाज प्रमुख सिरकत किये।

हजारों की संख्या में समाज के महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। उपस्थित जनसमुदाय को सभापति घांसीराम मांझी ने संबोधित करते हुए सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा सामाजिक संगठन, संस्कृति, विकास, शिक्षा, व्यवसायिक क्षेत्र में प्रेरित कर आत्मनिर्भर पर बल दिया।

बैठक में 18 गढ़ केन्द्रीय समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 गढ़ के नियम के विरुद्ध कार्य करने के कारण अखिल भारतीय गोंड़ समाज 18 गढ़ राज सुअरमाल के अध्यक्ष देवसिंह ठाकुर सहित राज कार्यसमिति को भंग कर दिया गया है ठीक इसी तरह कसेकेरा सर्कल अध्यक्ष ओंकार ठाकुर सहित सर्कल कार्यसमिति को भंग कर दिया गया है तथा सुअरमाल राज व कसेकेरा सर्कल के पदाधिकारी गठन करने की अनुमति भी दिया गया।

इस निर्णय के पश्चात् सुअरमाल राज का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें राज अध्यक्ष अंजोर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष भोगसिंग ठाकुर, संरक्षक जगसाय ठाकुर, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर,सचिव रिखीराम ठाकुर,,सहसचिव मानसिंह ठाकुर, संयोजक चन्द्रकांत ठाकुर, महामंत्री बीरसिंग ठाकुर,शिक्षा प्रभारी परसराम ठाकुर,आडिटर बिरेन्द्र कुमार ठाकुर,संचालक कलेश्वर ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्यगण ईश्वर ठाकुर, वेदप्रकाश,देवसिंह ठाकुर, सोमनाथ ठाकुर,दयाराम ठाकुर, गोविन्द ठाकुर,निलेश ठाकुर,

फुलसिंह ठाकुर, कुमार सिंग,श्याम लाल ठाकुर, विश्राम ठाकुर,हरिहर ठाकुर,तोरण ठाकुर,राजकुमार ठाकुर, डमरू सिंह ठाकुर, भावना ठाकुर,पुरेना ठाकुर,दशोदा ठाकुर,हेमन्त कुमारी ठाकुर,रामेश्वरी ठाकुर सर्वसम्मति से मनोनीत किये गये।

सुअरमाल राज महिला प्रकोष्ठ राज अध्यक्ष श्रीमती पावित्री ठाकुर, उपाध्यक्ष किरण ठाकुर, सचिव भावना ठाकुर, महामंत्री गायत्री ठाकुर, कोषाध्यक्ष रेखा ठाकुर, प्रवक्ता निरा ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्यगण रेवती ठाकुर,श्यामा ठाकुर, कुन्ती ठाकुर,सुकमत ठाकुर,मीना ठाकुर,हेमकुमारी,सूत्रा ठाकुर,सोहद्रा ठाकुर,टिकेश्वरी ठाकुर,सविता ठाकुर सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।

अखिल भारतीय गोंड़ समाज 18 गढ़ राज सुअरमाल अंतर्गत कसेकेरा सर्कल के पदाधिकारियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कसेकेरा सर्कल अध्यक्ष नोहर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष बुढ़ान सिंह ठाकुर, सचिव रविन्द्रराज सिंह ठाकुर, सहसचिव टिकम सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीनालाल ठाकुर,संयोजक रामप्रसाद ठाकुर, महामंत्री हुलास सिंह ठाकुर,शिक्षा प्रभारी मधु ठाकुर, आडिटर पिलाराम ठाकुर,संरक्षक सुरेश कुमार ठाकुर,प्रवक्ता कलेश्वर ठाकुर, संचालक रामसिंह ठाकुर,बिरेन्द्र कुमार ठाकुर,

मठियार रोहित ठाकुर,सदस्य घनश्याम ठाकुर, कीर्तन ठाकुर को सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए हैं। केन्द्रीय सचिव निलेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा सुअरमाल राज, सुअरमाल राज महिला प्रकोष्ठ तथा कसेकेरा सर्कल के नवगठित पदाधिकारियों को पद की शपथग्रहण दिलवाया गया।इस बैठक में केंद्रीय संरक्षक उदल सिंह पोर्ते, केन्द्रीय उपाध्यक्ष जयसिंह ओटी, महासचिव यज्ञराम सिदार, कोषाध्यक्ष विजय कौशिक, महामंत्री मनोहर ठाकुर,ईश्वर सिदार,निलेन्द्र सिंह ठाकुर,मधु ठाकुर,गोविंद ठाकुर,महिला प्रकोष्ठ केन्द्रीय अध्यक्ष सत्यभामा नाग,

उपाध्यक्ष डुमरौतीन ठाकुर,बरत राम नागेश,कुंजल सिंह सिदार,नान्हू राम मांझी,आर आर जगत,कुंवर सिंह मांझी, मनीराम मांझी, शिव शोभन सिंह ठाकुर,युवा प्रकोष्ठ केन्द्रीय अध्यक्ष नरेश पोर्ते,कमल नेताम, करण सिंह पालेश्वर, प्रवीण नेताम, मनोज सिदार,राजू ठाकुर,महेश सिंह ठाकुर,पाण्डव नाग, मुनूसिंह जगत,लक्ष्मण सिंह सिदार,संजय कुमार सिदार,श्रवण नेताम, जयसिंह नाग,लाल सिंह नेताम, बिरेन्द्र सिंह ठाकुर, बृजभान सिंह जगत, जयसिंह, रामेश्वर मरावी, लालसिंह नेताम ,ईश्वरी सिंह ठाकुर, कार्तिक राम सिदार,पिला बाबू,

खेदूराम ठाकुर, कमलसिंह ठाकुर,हेमसिंग ठाकुर, जगदेव ठाकुर, रामकुमार ठाकुर,नूतन ठाकुर,हुपेन्द्र ठाकुर,रिकेश्वर ठाकुर,मानसिंग ठाकुर, तुलसी राम ठाकुर, टिकेश्वर ठाकुर,गणपत ठाकुर,कुशल ठाकुर, नोहर ठाकुर, रुपनारायण ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर, चन्द्रकुमार ठाकुर, फत्ते सिंह ठाकुर, चन्द्रकांत ठाकुर,नैन सिंह ठाकुर,मठियार किर्तन ठाकुर, समाजदूत उमाशंकर ठाकुर सहित हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

महासमुंद खल्लारी में नग्न हालत में रेलवे स्टेशन के पास मिली लाश

महासमुंद, कोमाखान में बड़ी चोरी, सो रहे दंपत्ति को स्प्रे डाल 10 लाख से उपर की चोरी!

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद खल्लारी में नग्न हालत में रेलवे स्टेशन के पास मिली लाश

महासमुंद। थाना खल्लारी अंतर्गत 29 मई 2024 को रात्रि अज्ञात पुरूष का शव उम्र करीब 25-30 वर्ष रेलवे स्टेशन अरण्ड के गेट नम्बर 02 के पास 100 मीटर की दूरी पर पलास वृक्ष के नीचे मृत अवस्था में मिला है।

TI खल्लारी ने उनके हुलिया के संबंध में बताया कि सिर के बाल काले, चेहरे पर दाढ़ी, पतला-दुबला, ऑखे अर्द्धखुली, बंद नाक, कान साफ है। मुंछ, दाढ़ी, गला साफ, शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है। दाहिना हाथ उपर की ओर मुड़ी हुई और बायां हाथ कमर की ओर मुड़ी हुई। कमर पर गहरा नीला रंग का चड्डा पहना हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिन्हें भी इस संबंध में जानकारी हो तो कृपया पुलिस अधीक्षक महासमुंद फोन नम्बर 07723-223500, कंट्रोल रूम नम्बर 07723-223155 और जांच प्रभारी अधिकारी भीखम साहू के मोबाईल नम्बर 99779-39729 पर सूचित कर सकते है।

महासमुंद, कोमाखान में बड़ी चोरी, सो रहे दंपत्ति को स्प्रे डाल 10 लाख से उपर की चोरी!

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, कोमाखान में बड़ी चोरी, सो रहे दंपत्ति को स्प्रे डाल 10 लाख से उपर की चोरी!

महासमुंद। कोमाखान में एक बार फिर चोरों ने लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया है।  यहां शातिर चोरों ने घर के कमरे में सो रहे दंपत्ति के आलमारी से करीब 11 लाख रुपए नगदी समेत सोने-चॉदी को पार किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस डाग स्कावयड की मदद से जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार सीताराम देवागंन के पुत्र रोहित और उनकी पत्नी एक 2 वर्षीय पुत्र कमरे में सो रहे थे। नींद खुली तो देखा कि अलमारी खुली थी, चोरों ने गहने समेत नगदी को पार कर दिया था। इसके अलावा बड़ा भाई भी बाजू वाले कमरे में सो रहा था, लेकिन किसी को किसी तरह की भनक नहीं लगी। संभावना जताई जा रही है कि चोरों ने किसी नशे स्प्रे का उपयोग कर दंपत्ति पर डाल दिया होगा!

कोमाखान में एक बार फिर चोरों ने लाखों रुपए की चोरी
कोमाखान में एक बार फिर चोरों ने लाखों रुपए की चोरी

बताया जा रहा बच्चे जब सुबह उठा तो उल्टी के साथ तेज बुखार लग गया था। डाक्टर के पास बच्चे को ले जाना पड़ा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नशे का स्प्रे छिड़काव की गई होगी। हालांकि अभी तक इस संबंध में पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

घटना स्थल पर पुलिस के आला अधिकारी के पहुंचने की भी खबर है। रोहित देवांगन ने बताया कि दुकान बनाने के लिए करीब 8 लाख रुपए नगदी तथा 3 लाख रुपए जेवर अलमारी में रखे थे। घटना स्थल पर पेचकस के अलावा खाली पानी बॉटल मौजूद था, अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोरों ने फ्रीज से पानी निकालकर पिया होगा। बतादें इसके पहले भी संदीप सोनी, गुप्ता ढ़ाभा, उमा सोनी के यहां बड़ी चोरी की घटना हुई थी, हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाई है।

छत्तीसगढ़ गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha