केजरीवाल जमानत मांगने पहुंचे कोर्ट, भरी अदालत में ED ने पूछा – स्वस्थ्य खराब तो फिर प्रचार क्यों कर रहे?

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने 2 जून को जेल जाने से बचने के लिए बड़ा दांव चला है. सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद अब अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे. दिल्ली शराब घोटाला केस में उन्होंने रेगुलर और अंतरिम जमानत दोनों याचिका दायर की है. राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को 2 बजे सुनवाई हुई. ED  केजरीवाल की याचिका का विरोध किया.

ED ने कहा कि अगर उनकी सेहत खराब है तो फिर वह इतने जोर-शोर से चुनाव प्रचार क्यों कर रहे थे. आबकारी नीति घोटाला केस में गिरफ्तार होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पहली बार नियमित जमानत की अर्जी लगाई है. अभी वह अंतरिम जमानत पर 1 जून तक जेल से बाहर हैं.

ED की तरफ से एएसजी एसवी राजू ने अरविंद केजरीवाल की याचिका पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मुझे अभी-अभी एक कॉपी मिली है. मुझे जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. ED ने सवाल किया कि क्या उनका स्वास्थ्य उन्हें चुनाव प्रचार करने से नहीं रोक रहा? उन्होंने बहुत जोर-शोर से अपनी पार्टी का प्रचार किया है. और अब अंतिम समय में जमानत याचिका दायर की जा रही है. उनके आचरण के कारण उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए.

पूर्व CM भूपेश के गुर्गे भगोड़ा रामगोपाल के समधी के घर ED की छापा, खरोरा में दी दबिश

ED ने केजरीवाल की याचिका का विरोध किया

ED की तरफ से पेश वकील एसवी राजू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हर जगह चुनाव प्रचार कर रहे हैं. कई जगहों पर जाकर वो रैली को सम्बोधित कर रहे हैं. ईडी ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल की रेगुलर और अंतरिम जमानत पर अपना जवाब दाखिल करेंगे. इसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की रेगुलर और अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया. 1 जून को राउज एवन्यू कोर्ट मामले की अगली सुनवाई करेगा. बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 अलग-अलग जमानत याचिकाएं दाखिल की हैं. एक रेगुलर बेल की है तो दूसरी अतंरिम जमानत की.

सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी थी मांग

दरअसल, अरविंद केजरीवाल को एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा था. शीर्ष अदालत ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग खारिज कर दी थी. अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका को तुरंत सूचीबद्ध करने की गुहार लगाई थी. मगर सुप्रीम कोर्ट ने मांग खारिज कर दी थी और निचली अदालत का दरवाजा खटखटाने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के संयोजक को 2 जून को सरेंडर करना होगा.

निचली अदालत जाने को कहा था

सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने याचिका स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा था कि चूंकि अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत के लिए निचली अदालत जाने की छूट दी गई है तो यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है. जस्टिस जे के माहेश्वरी और जस्टिस के वी विश्वनाथन की वकेशन बेंच ने मंगलवार को मुख्यमंत्री की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी की दलीलों पर संज्ञान लिया. कहा था कि अंतरिम याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सीजेआई फैसला ले सकते हैं क्योंकि मुख्य मामले में फैसला सुरक्षित है.

अवधि सात दिन बढ़ाने की मांग की थी. अरविंद केजरीवाल ने 26 मई को दायर अपनी याचिका में कहा था कि वह जेल लौटने के लिए दो जून के बजाय नौ जून को सरेंर करना चाहते हैं.

https://www.facebook.com/webmorcha

पूर्व CM भूपेश के गुर्गे भगोड़ा रामगोपाल के समधी के घर ED की छापा, खरोरा में दी दबिश

रायपुर। पूर्व CM भूपेश के गुर्गे भगोड़ा रामगोपाल अग्रवाल के समधी के घर ED ने रेड मारी है। यह रेड रायपुर से सटे खरोरा में पड़ी है। जहां ED के दर्जनों अफसर पहुंचे है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बता दें कि भूपेश बघेल के सीएम रहते रामगोपाल अग्रवाल ने कई घपले-घोटाले किए है। जब सरकारी एजेंसियों को शिकायत मिली तब घपले घोटालों का खुलासा हुआ। जिसके बाद से रामगोपाल अग्रवाल फरार है।

सरगना सूर्यकांत और समीर विश्नोई को EOW ने रायपुर कोर्ट में किया पेश

भूपेश बघेल और उनके गुर्गे इन घोटालों को अंजाम दिया है। करोड़ों रुपए गबन कर चुके है। फ़िलहाल ED, आईटी और EOW – ACB इस घोटालों की जांच कर रही है। इसमें लिप्त आईएएस और राज्य सेवा के अधिकारी जेल में बंद है। सभी घोटालों के पैसे से अचल संपत्ति खड़े किये है। जांच से बचने अपने रिश्तेदारों के नाम पर महँगी गाड़ियां और बेशकीमती जमीन खरीदे है। गौरतलब है कि रामगोपाल अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष है। उनके कारनामें सामने आने के बाद भी कांग्रेस पार्टी द्वारा रामगोपाल अग्रवाल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ED -आईटी जांच शुरू होते ही रामगोपाल अग्रवाल फरार है। जांच एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी हुई है।

https://www.facebook.com/webmorcha

सरगना सूर्यकांत और समीर विश्नोई को EOW ने रायपुर कोर्ट में किया पेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में EOW अब निलंबित IAS समीर विश्नोई और सरगना सूर्यकांत तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। दोनों आरोपियों को रायपुर राजधानी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है, जहां प्रोडक्शन वारंट पेश किया जाएगा।

दोनों अरोपी लंबे समय से जेल में बंद हैं। इस मामले निलंबित IAS रानू साहू और पूर्व CM भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया 3 जून तक EOW की रिमांड पर हैं, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। शराब घोटाला मामले में न्यायायिक रिमांड पर जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर ,अरविंद सिंह ,अरुण पति त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की न्यायिक रिमांड पूरी हो चुकी है।

इसके बाद इन्हें भी कोर्ट में पेश किया गया है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में अक्टूबर 2022 में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया था। 11 अक्टूबर 2022 को प्रदेश के कई शहरों में ED के छापों में तिवारी के नाम पर करोड़ों के अवैध-लेन-देन के सबूत मिले थे। इसमें कोयला खनन, ट्रांसपोर्टिंग सहित और भी मामलों में उगाही के कागज मिले थे।

अच्छी खबर, देश में Monsoon की एंट्री, जानें आपके यहां कब होगी दस्तक

https://www.facebook.com/webmorcha

अच्छी खबर, देश में Monsoon की एंट्री, जानें आपके यहां कब होगी दस्तक

Monsoon 2024: उत्तर भारत में झुलसती गर्मी के बीच मॉनसून अच्छी खबर लेकर आया है. देश में मॉनसून (Monsoon 2024) की एंट्री हो गई है. वक्त से पहले मॉनसून केरल (Kerala) पहुंच गया है. गुरुवार 30 मई को मॉनसून ने केरल के कोस्टल एरिया में दस्तक दी. इस वजह से राज्य में बारिश (Rains) की गतिविधियां बढ़ गईं. पिछले दो दशक में लिहाज से सामान्य तौर पर मॉनसून 1 जून को पहुंचता है. लेकिन, इस बार दो दिन पहले 30 मई को ही केरल में मॉनसून पहुंच गया. मौसम विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में ये बात जाहिर की थी कि 30 मई को मॉनसून देश में एंट्री लेगा.

Monsoon 2024: वक्त से पहले, सामान्य से ज्यादा

मॉनसून को लेकर पूर्वानुमान अभी तक सही साबित हुआ है. IMD ने अपने पहले और दूसरे पूर्वानुमान में कहा था कि इस बार मॉनसून तय समय से पहले केरल में दस्तक देगा. 1 जून की तुलना में मॉनसून 30 मई को केरल पहुंचेगा. यानि वक्त से पहले और इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है. मतलब LPA (Long Period Average) से 104 फीसदी बारिश होने का अनुमान है.

Cyclone Remal: रेमल चक्रवात से CG, MP, UP समेत यहां के किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, वैज्ञानिकों ने बताई यह कारण

LPA जून से सितंबर महीने के बीच होने वाली बारिश की औसत मात्रा है, जिसकी गणना 50 साल की अवधि के दौरान की जाती है और हर साल मॉनसून के मौसम के लिए बारिश की मात्रा का पूर्वानुमान लगाने के लिए इसे एक बेंचमार्क के रूप में रखा जाता है. IMD के मुताबिक, इस साल अच्छी बारिश होगी.

Monsoon 2024: जानें सबसे पहले कहां पहुंचता है मॉनसून?

बारिश की शुरुआत दक्षिण-पश्चिम मॉनसून से होती है. देश में इसकी एंट्री केरल से मानी जाती है. लेकिन, मॉनसून दो तरफ से कवर करता है. अंडमान-निकोबार द्वीप से होते हुए केरल पहुंचता है. वहीं, बंगाल की खाड़ी से उठकर पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ता है. केरल में एंट्री के बाद अब मॉनसून की रफ्तार नॉर्थ ईस्ट की तरफ बढ़ गया है. 30 मई की देर शाम तक मॉनसून पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर लेगा. यहां पहले से ही प्री-मॉनसून बारिश हो रही है. इसके बाद धीरे-धीरे मॉनसून देश के बाकी हिस्सों की तरफ बढ़ेगा.

Monsoon 2024: तूफान रेमल की वजह से जल्दी आया मॉनसून

मॉनसून की जल्दी एंट्री की वजह चक्रवाती तूफान रेमल को भी माना जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 3 दिन पहले ही पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरा है. वहीं, से मॉनसून को बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने में मदद मिली है. इसके बाद मॉनसून दोनों तरफ तेजी से बढ़ा है. यही वजह है कि पूर्वोत्तर में भी वक्त से पहले मॉनसून की एंट्री हो रही है.

 Monsoon

Monsoon 2024: जानें कब-कहां पहुंचेगा मॉनसून?

22 मई- अंडमान निकोबार

26 मई- बंगाल की खाड़ी

30 मई- केरल

1 जून- तमिलनाडु में

5 जून- कर्नाटक

5 जून- आंध्र प्रदेश

5 जून- असम

10 जून- महाराष्ट्र

10 जून- तेलंगाना

10-11 जून- आंध्र प्रदेश

10-11 जून- पश्चिम बंगाल

15 जून- गुजरात

15 जून- मध्य प्रदेश (Outer)

15-17 जून-छत्तीसगढ़

15-17 जून-ओडिशा

15-17 जून-झारखंड

15-17 जून-बिहार

20 जून- गुजरात (Outer)

20 जून- मध्य प्रदेश (Inner)

20 जून- पूर्वी उत्तर प्रदेश

25 जून- गुजरात (Inner)

25-27 जून- राजस्थान

25-27 जून- उत्तर प्रदेश

27 जून- उत्तराखंड

25-27 जून-हिमाचल प्रदेश

27 जून- कश्मीर

27-28 जून- दिल्ली

30 जून- राजस्थान (कुछ हिस्सों में)

30 जून- हरियाणा

30 जून- पंजाब

5 जुलाई- राजस्थान (बाकी हिस्सों में)

Monsoon 2024: वक्त से पहले मॉनसून पहुंचने से क्या फायदा?

मौसम विभाग (Indian Meteorological department) के मुताबिक, अल-नीनो का असर कम हो चुका है. मॉनसून (Monsoon 2024) के वक्त से पहले आने और ज्यादा बारिश की संभावना के पीछे देश में अल नीनो (al-nino) प्रणाली का कमजोर होना ही है. वहीं, ला नीना (La-lina) की स्थितियां सक्रिय हो चुकी है, जो अच्छी बारिश के लिए अनुकूल स्थितियां बना रही हैं. इसके साथ ही IOD स्थितियां भी इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल हैं.

आखिर क्यों पड़ रही है इतनी गर्मी? जान लीजिए ये डराने वाली रिपोर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

दिल्ली में  पारा चढ़ा 53, जानें कितनी गर्मी बर्दाशत कर सकता है शरीर?

Highest temperature Delhi: इंडिया के अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच दिल्ली में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD के मुताबिक दिल्ली में 52.03 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. जो कि राष्ट्रीय राजधानी के इतिहास में अब तक का अधिकतम दर्ज किया गया तापमान है.

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान साइट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का उच्चतम तापमान है. IMD  ने घर से बाहर निकल रहे लोगों को गर्मी से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह जारी की है.

राजस्थान से भी अधिक गर्मी दिल्ली में

गर्मी के चलते दिल्ली में बिजली खपत भी सातवें आसमान पर है. बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गर्मी के मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में 8,302 मेगावाट (MW) बिजली की मांग अब तक सबसे अधिक रही है. इसका सबसे बड़ा कारण दिल्ली के लोगों द्वारा एसी का ज्यादा इस्तेमाल बताया गया है. दिल्ली में जानलेवा गर्मी का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले राजस्थान में भी पारा अब तक 51 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा है. हरियाणा के सिरसा में 50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

गर्मी
गर्मी

जानें कितनी गर्मी बर्दाशत कर सकता है शरीर?

Human Body Temperature: मानव शरीर का सामान्य तापमान 98.9 डिग्री फॉरेनहाइट होता है. जो आपके बाहरी तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के बराबर होता है. आपका शरीर 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान सह सकता है.

कितनी गर्मी बर्दाशत कर सकता है मानव शरीर (ANI)

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. 16 मई से ही उत्तर-पश्चिम भारत में लू की स्थिति बनी हुई है और संभावना है कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को इससे राहत नहीं मिलने वाली है. इस बीच मध्य प्रदेश के 20 जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. वहीं चार जिलों निवाड़ी, दतिया, खजुराहो और रीवा में मंगलवार को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है.

वहीं, झारखंड में तापमा 48 डिग्री पहुंच गया है. वहीं, हरियाणा पारा 49 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में भी अगल हफ्ते तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि राजस्थान में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है.

यहां पढ़ें: आखिर क्यों पड़ रही है इतनी गर्मी? जान लीजिए ये डराने वाली रिपोर्ट

बढ़ते तापमान गर्मी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके चलते वेट-बल्ब टेंपरेचर की स्थिति बन रही है. वेट-बल्ब टेंपरेचर की स्थिति लोगों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक होती है. इसमें तापमान बढ़ने के साथ-साथ हाई मॉइस्चर भी होता है. इसके चलते गर्मी बहुत ज्यादा हो जाती है. ऐसे में शरीर का कूलिंग सिस्टम फेल होने लगता है.

कितनी गर्मी बर्दाश्त कर सकती है मानव शरीर

ऐसे में सवाल यह है कि आखिर इंसान का शरीर आखिर कितना गर्मी तापमान सह सकता है. अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं हो तो कोई बात नहीं आज हम आपको इसके बारे में ही बताने जा रहे हैं. इंसानी शरीर का सामान्य तापमान 98.9 डिग्री फॉरेनहाइट होता है. जो आपके बाहरी तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के बराबर होता है. जो 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान सह सकता है. इंसान के शरीर में एक खास तंत्र ‘होमियोस्‍टैसिस’ होता है, इंसान को इस तापमान में भी सुरक्षित रखता है.

T20 World Cup : तो Rohit नंबर-3 या 4 और Kohali-यशस्वी की जोड़ी करेगी ओपनिंग?

शरीर को होने लगता है नुकसान

42 डिग्री तापमान में इंसान जीवित रह सकता है, लेकिन अगर तापमान इससे ज्यादा हो तो वह इंसानी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. जैसे-जैसे तापमान जब 40 डिग्री पार होने लगता है, वैसे-वैसे लोगों को परेशानी होने लगती है.

अगर गर्मी पारा 45 डिग्री पहुंच जाए तो लोगों को बेहोशी, चक्कर या घबराहट जैसी शिकायतों हो सकती हैं. इसके अलावा लोगों का ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या भी हो सकती है. वहीं, 48 से 50 डिग्री या उससे ज्‍यादा तापमान में बहुत देर रहते हैं तो मांसपेशियां पूरी तरह जवाब दे सकती हैं जो मौत भी बन सकती है. इंसानों के लिए 50 डिग्री का तापमान बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है.

https://www.facebook.com/webmorcha

आखिर क्यों पड़ रही है इतनी गर्मी? जान लीजिए ये डराने वाली रिपोर्ट

भीषण गर्मी का दौर विश्व के कई देशों में देखने को मिल रहा है। भारत के भी कई प्रदेशों में इस समय पारा 50 के करीब पहुंच गया है। तेजी से बढ़ते तापमान को लेकर आई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि बीते साल जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को औसतन 26 दिन अधिक गर्मी सहन करनी पड़ी।

वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि जलवायु परिवर्तन न होता तो यह स्थिति नहीं होती। पिछले साल पृथ्वी पर सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई थी। इसका एक बड़ा कारण है जीवाश्म ईंधन का जलना। अध्ययन में पाया गया है कि विश्व की करीब 80% आबादी बीते मई से ही असामान्य गर्मी का सामना कर रही है।

स्टडी में यह बात सामने आई है कि हमने पृथ्वी को गर्म न किया होता तो इतनी गर्मी नहीं पड़ती। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के तापमान का गणितीय मॉडल बनाकर इसका अनुमान लगाया है। गर्मी में कितना अंतर आया यह हर जगह अलग है। कुछ देशों में सिर्फ दो या तीन सप्ताह ज्यादा गर्मी पड़ी। वहीं कोलंबिया, इंडोनेशिया और रवांडा जैसे देशों में 120 दिन से भी ज्यादा गर्मी पड़ी।

भीषण गर्मी

T20 World Cup : तो Rohit नंबर-3 या 4 और Kohali-यशस्वी की जोड़ी करेगी ओपनिंग?

अध्ययन में शामिल वैज्ञानिकों में से एक एंड्रयू पर्शिंग ने बताया कि हमने प्रकृति पर बहुत अधिक बोझ डाल दिया है। दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में 120 दिनों की अतिरिक्त गर्मी सिर्फ जलवायु परिवर्तन के कारण ही थी। मंगलवार को जारी रिपोर्ट जलवायु परिवर्तन को ट्रैक करने वाले तीन ग्रुप ने मिलकर तैयार किया है। इसमें क्लाइमेट सेंट्रल, रेड क्रॉस रेड क्रिसेंट क्लाइमेट सेंटर और वर्ल्ड वेदर एट्रिब्यूशन शामिल हैं।

भारत में हुई स्टडी में ये बात आई सामने

वहीं भारत में भी बढ़ते तापमान गर्मी  को लेकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भुवनेश्वर के एक नए शोध में पाया गया कि शहरीकरण के कारण भारत के 140 से अधिक प्रमुख शहरों की रात उनके आसपास के गैर-शहरी क्षेत्रों की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक गर्म है। अहमदाबाद, जयपुर, राजकोट में शहरीकरण का सबसे ज्यादा असर देखा गया जबकि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र चौथे और पुणे पांचवे स्थान पर रहे।

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, एक कमरे में 5 फुट गहरा गड्ढा खोदकर दफनाया था लाश

महासमुंद। जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के लालवानी गली स्थित लोहानी बिल्डिंग के कमरे में दफन लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी देविका चन्द्राकर व आशिक मुकुंद त्रिपाठी ने अवैध संबंध के चलते साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लाश को दफनाने में मदद करने वाली मृतक के सास की तलाश कर रही है।

कोतवाली थाना में आवेदिका देविका चन्द्राकर ने 14 दिसंबर 2023 को थाना आकर सूचना दी कि उसका पति 8 दिसंबर से लापता है। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर जांच शुरू की। पुलिस को 6 माह बाद जानकारी हुई कि आवेदिका का अपने पड़ोसी से अक्सर मोबाइल पर बातचीत होता था। पुलिस ने जब आवेदिका के मोबाइल का काल डिटेल निकाला तो कहानी प्रेस प्रसंग की ओर इशारा कर रहा था।

sitename%

पुलिस ने आवेदिका के पड़ोसी ज्योतिषी मुकुंद त्रिपाठी को थाना बुलाकर पूछताछ की तो मुकुंद ने पहले तो घुमाने का प्रयास किया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ किया तो मुकुंद टूट गया और पूरी कहानी बता दिया। पुलिस ने प्रेसवार्ता में बताया कि आवेदिका देविका के पति ( मृतक ) यूपेश को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी लग गयी थी और इसी बात को लेकर दोनों पति- पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था । चूंकि आवेदिका का पति शराब का आदि था इसलिए रोजाना विवाद हुआ करता था।

T20 World Cup : तो Rohit नंबर-3 या 4 और Kohali-यशस्वी की जोड़ी करेगी ओपनिंग?

घटना दिनांक 8 दिसंबर को दोपहर आवेदिका का पति यूपेश चन्द्राकर शराब पीकर आया और अपनी पत्नी से उसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर मृतक यूपेश ने डंड़ा लेकर अपनी पत्नी (आवेदिका ) देविका को मारना चाहा। तब तक उसका पडोसी व देविका का आशिक मुकुंद भी वहाँ आ गया। देविका ने अपने पति से डंडा छीनकर अपने पति के सिर पर दे मारा। उसके बाद आशिक पड़ोसी मुकुंद ने यूपेश को धक्का दे दिया, जिससे यूपेश जमीन पर गिर गया और तत्काल उसकी मौत हो गयी।

महासमुंद में मर्डर

उसके बाद देविका व उसकी मां अंजनी चन्द्राकर व मुकुंद ने मृतक यूपेश को प्लास्टिक के बोरी में बांधकर मुकुंद के कमरे में रख दिया । घटना के दो दिन बाद देविका व प्रेमी मुकुंद ने एक बाक्स में भरकर उसे मुकुंद के आफिस लोहानी बिल्डिंग ले गये । जहां एक कमरे में 5 फुट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया । पुलिस ने मुकुंद की निशान देही पर उसके आफिस से यूपेश की बाडी रिकवर कर हत्या में प्रयुक्त डंड़ा, फावड़ा आदि जब्त कर धारा 201, 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर आवेदिका देविका, प्रेमी मुकुंद को गिरफ्तार कर लिया है और लाश को ठिकाने लगाने में मदद करने वाली मृतक की सास अंजनी चन्द्राकर की तलाश कर रही है।

https://www.facebook.com/webmorcha

T20 World Cup : तो Rohit नंबर-3 या 4 और Kohali-यशस्वी की जोड़ी करेगी ओपनिंग?

T20 World Cup : विराट Kohali ने IPL में ओपनिंग करते हुए गजब शानदार बैटिंग दिखाई और RCB के लिए कई मैच जिताऊ पारी भी खेलीं. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या आगामी T20 वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली-यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे? कई दिग्गजों का मानना है कि Kohali को T20 वर्ल्ड का में ओपनिंग करनी चाहिए.

T20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत 5 जून से अपना अभियान शुरू करेगा. पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ है. इसके बाद बड़ा मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने विराट कोहली को यशस्वी जायसवाल के साथ ओपन करने की बात कही है.

कोहली-यशस्वी होंगे ओपनर्स?

वसीम जाफर का मानना ​​है कि वेस्ट इंडीज और अमेरिका में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को ओपनिंग करनी चाहिए. जाफर का मानना ​​है कि रोहित को नंबर 3 या 4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, क्योंकि वह बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के शानदार खिलाड़ी हैं. पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि रोहित की क्लास देखते हुए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना चिंता का विषय नहीं होना चाहिए.

CG शराब घोटालेबाज की गुंडागर्दी EOW के सरकारी गवाह को धमकाया

‘कोहली और जायसवाल…’

वसीम जाफर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, Kohali और जायसवाल को T20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करनी चाहिए. रोहित और सूर्यकुमार को तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमें कैसी शुरुआत मिलती है. रोहित स्पिन को बहुत अच्छी तरह से खेलते हैं, इसलिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना चिंता का विषय नहीं होना चाहिए.’

यहां पढ़ें: India-Pakistan T20 विश्व कप टिकट के दाम सुन उड़ जाएंगे होश! रेट इतनी की खरीद लेंगे नई कार, जानें कब से होगा मुकाबला

India-Pakistan T20

नंबर-3 या 4 पर ऐसे हैं रोहित के आंकड़े

कप्तान रोहित शर्मा का नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड बहुत खराब नहीं है. इन नंबर्स पर 12 T20 में, भारतीय कप्तान ने 39.37 की औसत से 315 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं. उनका टॉप स्कोर 79 रन नाबाद रहा है, जो 2010 T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केंसिंग्टन ओवल में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए बनाया था.

बतौर ओपनर कोहली का रिकॉर्ड

जहां तक Kohali का सवाल है, उन्होंने बतौर ओपनर अच्छा प्रदर्शन किया है. Kohali ने 9 मैचों में 57.14 की औसत से 400 रन बनाए हैं, जिसमें एशिया कप 2022 के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन भी शामिल है. यह उनका टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट स्कोर भी है. दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल ने पिछले साल एशियन गेम्स 2023 में नेपाल के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एक T20 शतक जमाया था. अब ये तो T20 टूर्नामेंट में ही पता चलेगा कि क्या मैनेजमेंट कोहली से ओपनिंग कराता है या रोहित-जायसवाल ही सलामी जोड़ी रहेगी.

https://www.facebook.com/webmorcha

CG शराब घोटालेबाज की गुंडागर्दी EOW के सरकारी गवाह को धमकाया

रायपुर। घोटालेबाज शोएब ढेबर और अज्ञात वकील ने शराब घोटाले में EOW के सरकारी गवाह के साथ मारपीट गुंडागर्दी  कर जान से मारने की धमकी दी है। इसके साथ ही लाखों रुपए की अवैध वसूली की गई है। इसके बाद आरोपियो के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 506, 341, 384 एवं 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। इस पूरे मामले पर जांच के बाद अन्य धाराए भी जोड़ी जा सकती है।

Cyclone Remal: रेमल चक्रवात से CG, MP, UP समेत यहां के किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, वैज्ञानिकों ने बताई यह कारण

सूत्रों के अनुसार शोएब के खिलाफ एक और शिकायत की गई है। जिसमें किसी युवती का पीछा कर छेड़छाड़ का आरोप लागाया गया है, जिसकी जांच भी सिविल लाइन थाना में की जा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस (Police) ने कहा, कि सभी शिकायतों की जांच पड़ताल के बाद अपराध दर्ज किया जा चुका है। अन्य थानों में भी इनके खिलाफ कई अपराध दर्ज है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

https://www.facebook.com/webmorcha

India-Pakistan T20 विश्व कप टिकट के दाम सुन उड़ जाएंगे होश! रेट इतनी की खरीद लेंगे नई कार, जानें कब से होगा मुकाबला

India-Pakistan T20:  भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने की ललक तमाम क्रिकेट फैंस के अंदर होती है. दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती, आईसीसी और ACC इवेंट में ही टक्कर देखने को मिलती है. ICC T20 विश्व कप में दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. इस टक्कर को देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं लेकिन टिकट के दाम जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. जितने में भारत और पाकिस्तान के टी20 विश्व कप की टिकट मिल रही है उसमें एक नई चमचमाती कार आ सकता है.

1 जून से 29 जून के बीच आईसीसी T20 विश्व कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होना है. टूर्नामेंट में भारतीय टीम 5 जून को अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगी. 9 जून को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ टीम इंडिया की टक्कर होगी. इस मुकाबले के टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं. टिकटों की कीमत करोड़ों तक पहुंच चुकी है. सीटगीक की साइट पर भारत और पाकिस्तान के मैच की टिकट 175,000 डॉलर यानी लगभग 1.4 करोड़ रुपये तक बिक रही है.

सबसे सस्ते टिकट की क्या प्राइस

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले T20 विश्व कप मुकाबले के टिकट की प्राइस अगर आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करें इसकी शुरुआत 300 डॉलर से है. इसके मुताबिक जब सबसे सस्ता टिकट है भारतीय मुद्रा में तकरीबन 25 हजार रुपए पड़ेगा

कितने का है सबसे महंगा टिकट

T20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के मैच के सबसे महंगे टिकट की कीमत 10 हजार डॉलर बताया जा रहा है. यह डायमंड क्लब का टिकट है जो भारतीय मुद्रा के मुताबिक 8 लाख रुपए से ज्यादा का पड़ेगा. कमाल की बात यह है कि इतने में भारत में आप नई चमचमाती कार खरीद सकते हैं. भारतीय सड़क पर कई कार 8 लाख तक में उतारी जा सकती है.

जानें कब से होगा T20 मुकाबला

T20 विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज़ की मेज़बानी में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 1 जून से होगी. हालांकि टाइमिंग में अंतर के चलते भारत में टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट के ग्रुप ए में मौजूद है, जिसमें भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान और आयरलैंड भी शामिल है. टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के सभी मैच अमेरिका में ही खेलेगी.

India-Pakistan T20
India-Pakistan T20

टीम इंडिया T20 विश्व कप का पहला मुकाबला 5 जून, बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया की दूसरी भिड़ंत पाकिस्तान के खिलाफ 09 जून, रविवार को होगी. यह दोनों ही मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 30 अप्रैल को T20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया था. रोहित शर्मा को टीम का कप्तान तो हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया. 15 सदस्यीय स्क्वॉड के अलावा 4 रिजर्व खिलाड़ियों का भी एलान किया गया था.

T20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

पहला मैच 05 जून, बुधवार- भारत बनाम आयरलैंड- नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

दूसरा मैच 09 जून, रविवार- भारत बनाम पाकिस्तान- नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

तीसरा मैच 12 जून बुधवार- भारत बनाम अमेरिका, नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

चौथा मैच 15 जून, शनिवार- भारत बनाम कनाडा, सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा.

T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

रिजर्व- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान.

Cyclone Remal: रेमल चक्रवात से CG, MP, UP समेत यहां के किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, वैज्ञानिकों ने बताई यह कारण

https://www.facebook.com/webmorcha