Ank Jyotish 29 मई 2024: आज बुधवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज बुधवार (Ank Jyotish) अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
अंक 1 के लिए वक्त बहुत बढ़िया रहेगा. Ank Jyotish सिरदर्द की शिकायत आपको दिन भर परेशान कर सकती है. आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. अपने बोलने के तरीके में विनम्रता रखें, अन्यथा किसी से बेवजह विवाद हो सकता है. खासतौर पर अपने करीबी रिश्तेदारों से बहुत सोच-समझकर बात करें. अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आज आपको कम नमक खाने की सलाह दी जाती है. नहीं तो आपका हाई ब्लड प्रेशर नुकसान पहुंचा सकता है.
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
मूलांक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
अंक 2 वाले लोग आज बहुत प्रसन्न महसूस करेंगे क्योंकि आज उन्हें मनचाहा धन प्राप्त हो सकता है. परिवार में किसी सदस्य के रुखे व्यवहार से चिंता बढ़ सकती है. आपको अपने भाइयों और मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा. आपके मित्र भी आपकी आर्थिक मदद करते नजर आ रहे हैं. आपको अपनी मां के साथ प्यार से पेश आना चाहिए, नहीं तो आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे.
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
Ank Jyotish
मूलांक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
अंक 3 वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा. Ank Jyotish आज धार्मिक कार्यों में आपकी भागदौड़ बढ़ेगी. आप अपने परिवार के साथ किसी शुभ कार्य के बारे में भी सोच सकते हैं. आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं. आज आप अपनी आजीविका के लिए कोई अन्य उपाय भी सोच सकते हैं और उस पर विचार कर सकते हैं.
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
Ank Jyotish
मूलांक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
अंक 4 वाले लोगों का भाग्य आज सामान्य रहेगा. Ank Jyotish वह दिन भर अपने व्यवहार और विचारों पर नियंत्रण रखने में कारगर साबित होंगे. कोई अच्छी खबर जीवन में खुशियां ला सकती है. रिश्तेदारों से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त होगा. आज आप अपने कार्यस्थल पर जो भी कार्य करेंगे वह पूरी तरह से प्रभावी रहेगा.
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
Ank Jyotish
मूलांक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
अंक 5 वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. Ank Jyotish आज आपका किसी खास व्यक्ति से संपर्क हो सकता है और फायदा भी होगा. आज आप अपने भाई-बहनों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे, जिससे आपको बेहद खुशी मिलेगी. आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी काफी सचेत रहेंगे, जिससे आपकी जीवनशैली में अच्छे बदलाव आएंगे.
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
Ank Jyotish
मूलांक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
अंक 6 वाले व्यक्ति को आज जीवनसाथी से विवाद नहीं करना चाहिए. महिलाओं का सम्मान करना बहुत जरूरी होगा. आज आप किसी पसंदीदा कपड़ों की खरीदारी करने जा सकते हैं. आज आपका आकर्षण आपके दोस्तों के बीच काफी प्रभावशाली रहेगा. Ank Jyotish आज अपने घर में सुंदर फूल लगाना भाग्यशाली साबित होगा.
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
आज का अंक ज्योतिष
मूलांक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
अंक 7 वाले लोगों का दिन चिंताओं से भरा रहेगा. आज आपके मन से लिए गए फैसले अच्छे बदलाव लाएंगे. आज आप विदेश से कुछ व्यावसायिक विचार व्यक्त कर सकते हैं, जो भविष्य में सफल भी साबित होंगे. किसी प्रकार का रोग आपको पूरे दिन परेशान कर सकता है. आज आपके परिवार के किसी सदस्य की बातें आपके दिल को छू सकती हैं, जिससे आप थोड़ा भावुक महसूस करेंगे.
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
आज का अंक ज्योतिष
मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
अंक 8 वाले लोग आज कोई विशेष निर्णय न लें. आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि महसूस करेंगे लेकिन मानसिक तनाव भी बढ़ा हुआ महसूस करेंगे. Ank Jyotish किसी भी प्रकार का संक्रमण होने की संभावना होने पर सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. आज आपके कार्यस्थल पर सहकर्मी आपको संदेह की दृष्टि से देखेंगे, लेकिन इसका आप पर कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है.
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
आज का अंक ज्योतिष
मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
अंक 9 वाले लोग आज अत्यधिक क्रोधित रहेंगे. आज आपको अपने गुस्से पर पूरा नियंत्रण रखने की जरूरत है. नहीं तो बनते काम बिगड़ जायेंगे. Ank Jyotish आज आपकी हर बात साफ-साफ बोलने की आदत नए दुश्मन पैदा कर सकती है. आज आप कुछ साहसी निर्णय लेंगे जो चुनौतीपूर्ण तो होंगे लेकिन उनका प्रभाव अधिक होगा.
बंगाल की खाड़ी में उठा रेमल चक्रवात (Cyclone Remal) पश्चिम बंगाल समेत नॉर्थ ईस्ट के हिस्सों में अपना असर दिखाने लगा है। जिस गति से यह चक्रवात आगे बढ़ा है, उससे न सिर्फ स्थानीय जनजीवन प्रभावित हुआ है, बल्कि आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर के किसानों के लिए भी बड़ी चुनौतियां पैदा कर दी हैं। वहीं, देश के प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों और इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं
विशेषज्ञ की मानें तो रेमल चक्रवात (Cyclone) से समुद्री इलाकों को छोड़ दें, तो बाकी जगहों के किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात की गति से मानसून के बादलों को न सिर्फ आगे बढ़ने की गति मिली है, बल्कि मानसून के सही समय पर पहुंचने की और पुख्ता मुहर लग गई है।
रेमल चक्रवात (Cyclone Remal) की सक्रियता से मौसम विभाग से लेकर पूरा सरकारी अमला सक्रिय हो गया। जिस तरीके का असर चक्रवात में शुरुआती दौर में पश्चिम बंगाल और आसपास के समुद्री तटों पर दिखाना शुरू हुआ, उससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट में मौसम पर शोध करने वाले अक्षित गोयल कहते हैं कि इस चक्रवात के प्रभाव और दुष्प्रभाव, दोनों तरह से आकलन किया जा रहा है।
वह कहते हैं कि अगर खेती किसानी के लिहाज से इस चक्रवात (Cyclone) को देखा जाए, तो मैदानी इलाकों में इसका बड़ा व्यापक और सकारात्मक असर पड़ने वाला है। अक्षित के मुताबिक जिस गति से यह चक्रवात चल रहा है, उससे “मानसून की विंड्स” पर बड़ा असर होगा। ऐसी दिशओं में मानसून के समय पर पहुंचने की न सिर्फ संभावनाएं बढ़ जाती हैं, बल्कि मानसून की सक्रियता के साथ-साथ सीधे तौर पर खेती किसानी के लिहाज से फायदा भी होता है।
मौसम वैज्ञानिक आलोक यादव बताते हैं कि बीते कुछ समय से जिस तरह से नॉर्थ ईस्ट का एक हिस्सा एक तरह से सूखे जैसी स्थिति में था। इस चक्रवात (Cyclone) से होने वाली बारिश से इन इलाकों में व्यापक असर देखने को मिलेगा। लेकिन जो समय सीमा इस चक्रवात की बताई जा रही है उससे नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में बाढ़ जैसे हालात नहीं बनेंगे। ऐसी दशा में लंबे समय से बारिश की दरकार रखने वाले इन राज्यों में भी खेती-किसानी के साथ सामान्य जनजीवन को फायदा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
CSE के अक्षित बताते हैं कि मैदानी इलाकों के राज्यों में इस चक्रवात (Cyclone) का सीधे तौर पर कोई भी असर नहीं होने वाला। इसीलिए बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में खेती के लिहाज से किसानों को किसी तरीके का कोई नुकसान नहीं होने वाला है।
Cyclone Remal:
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक और जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर ओपी नौटियाल कहते हैं कि अमूमन मानसून की दस्तक देने से पहले जब इस तरीके के चक्रवाती तूफान आते हैं, तो उसका मैदानी इलाकों के किसानों के लिए एक तरह से फायदा ही होता है। प्रोफेसर नौटियाल कहते हैं कि ऐसे चक्रवर्ती तूफान (Cyclone) अपने साथ मानसून के बादलों की गति को न सिर्फ तेज करते हैं, बल्कि वक्त पर बारिश से किसानों की मदद भी करते हैं। इसलिए बंगाल की खाड़ी में उठा यह चक्रवाती तूफान मैदानी इलाकों के किसानों को मदद करेगा।
समुद्र चक्रवात
मौसम विभाग IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा कहते हैं कि रेमल चक्रवात (Cyclone) का असर समुद्री तटों पर तो असर दिखा। पश्चिम बंगाल के अलावा नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों में भी इसका प्रभाव पड़ने वाला है। महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा बताते हैं कि किसानों का चक्रवात का असर तो पड़ेगा, लेकिन यह असर समुद्री इलाकों के किसानों तक सीमित रहेगा। वह बताते हैं कि मैदानी इलाकों में इस चक्रवात (Cyclone) का किसानों के लिहाज से कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। वैसे भी पांच दिनों के बाद यह चक्रवात शांत हो जाएगा।
रायपुर। Chhattisgarh के दो बड़े कारोबारियों को मारने आए लॉरेंस-अमन गैंग के 4 शूटर को गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस ने एक बहुत बड़े षड़यंत्र का पर्दाफाश किया है। जिससे कि राजधानी रायपुर में होने वाली एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस पर CM विष्णु देव साय ने रायपुर पुलिस की पीठ थपथपाई है।
साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि हम बधाई देना चाहेंगे हमारे पुलिस के जवानों को, जिन्होंने एक अनहोनी घटना घटने वाली थी, उसका समय रहते पर्दाफाश कर दिया। जब से प्रदेश में हमारी सरकार आई है, तब से सब कुछ ठीक चल रहा है। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई-अमन गैंग के 4 शूटर छत्तीसगढ़ को दहलाने की नापाक साजिश कर रहे थे।
जिसे रायपुर पुलिस (Police) ने अपनी सूझबूझ से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला कारोबारियों की हत्या करने की सुपारी मिली थी। जिसका समय रहते रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस पर CM विष्णु देव साय ने रायपुर पुलिस की पीठ थपथपाई है।
छत्तीसगढ़ Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिछले महीने 24 साल के युवक की मर्डर की गुत्थी पुलिस (Police) ने सुलझा ली है. पुलिस ने बताया है कि पटना थाना क्षेत्र के ग्राम खोंड में 24 साल के लड़के की हत्या उसकी बुआ और फूफा ने ही की थी. हत्या के बाद दोनों, शव को ठिकाने लगाने के लिए कुएं के पास ले गए थे, लेकिन किसी के आने की आहट सुनकर वो शव को कुएं के बाहर छोड़कर ही भाग गए. अब पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा किया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
चैत्र नवरात्रि देवी की पूजा
देवी पूजा को पूरा करने के लिए हत्या?
पुलिस (Police) ने बताया है कि चैत्र नवरात्रि देवी की पूजा पूरी करने बुआ-फूफा ने भतीजे की बलि दे दी. दरअसल, शानू पनिका उर्फ धनेश्वर चैत्र नवरात्रि के दौरान रात में अपनी बुआ अमरावती के घर पर ही रुकता था. उसकी बुआ नवरात्र जवारा पूजा के 12 वर्ष पूरा होने पर अंधविश्वास की वजह से भतीजे का बाल और नाखून काटकर आहुति देना चाहती थी.
रात में जब शानू छत पर सो रहा था तब बुआ ने बाल और नाखून काटने की कोशिश की, लेकिन शानू ने इसका विरोध किया. इसके बाद फूफा ने बजरंग गमछा से शानू का गला दबाने लगा और बुआ ने पास में पड़ी सब्बल से पीछे से वार कर दिया, जिसके बाद शानू की मौत हो गई. इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन किसी की आहट सुन कुएं के पास छोडकर ही भाग गए.
बता दें कि पिछले महीने धनेश्वर उर्फ शानू का शव उसकी बुआ के घर के बाहर कुएं के पास मिला था. इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, क्योंकि युवक के दोनों पैर पर खरोंच के निशान थे और पैर के नाखून भी उखड़े हुए थे. इसके साथ ही सिर पर भी चोट के निशान मिले थे. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हत्या की बात सामने आई थी. इसके बाद पुलिस ने शानू की बुआ और फूफा से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने पुलिस को उलझाने की कोशिश की. जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस (Police) आरोपी बुआ अमरावती देवी और उसके पति बजरंग के खिलाफ IPC की धारा 302, 201, 34 का केस दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि एक महीने पहले 19 अप्रैल को शानू का शव मिला था. इसके बाद सुबह 8 मृतक के भाई अमित ने इसकी सूचना पुलिस (Police) को दी थी और हत्या की आशंका जताई थी.
रायपुर। नदी में नहाने उतरे दो डॉक्टरों में से एक डॉक्टर (Doctor) लापता हो गए है और रायपुर के एक डॉक्टर ने किसी तरह अपनी जान बचाई. मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरगा के पास स्थित हसदेव नदी में स्नान के दौरान बिलासपुर के डॉक्टर डॉ. सिद्धार्थ ताम्रकार डूब गए, गोताखोरों की मदद से देर रात तक उसकी तलाश जारी रही. जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है.
सरकंडा बिलासपुर के लोधीपारा में रहने वाले डॉक्टर सिद्धार्थ ताम्रकार अपने दोस्त रायपुर निवासी डॉ. ऋषभ अग्रवाल के साथ रविवार को मैनपाट गए थे. ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों सिम्स में एक साथ पढ़े हैं. सोमवार को दोनों कार से बिलासपुर की ओर लौट रहे थे. इस दौरान हसदेव के पुल पर पहुंचे तो उनकी नदी में नहाने की इच्छा हुई.
डॉक्टरों (Doctor) ने अपनी कार पुल के नीचे खड़ी कर नदी में उतर गए. पानी में वे गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और दोनों डूबने लगे. इस बीच ऋषभ जैसे-तैसे पानी से बाहर आ आए लेकिन सिद्धार्थ उनकी आंखों के सामने ही डॉ. सिद्धार्थ नदी की धारा में बह गए. डॉक्टर ऋषभ ने घटना की सूचना अपने परिचितों को दी और पुलिस को अवगत कराया. डॉ. ऋषभ रायपुर के लालपुर स्थित अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. भीषण गर्मी से लोग त्राहिमाम कर रहे है और देश में सोमवार को 17 स्थानों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए गर्मी को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. लगातार गर्मी का असर लोगों के हेल्थ पर पड़ रहा है, इस वजह से लोगों को गर्मी में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण 3 दिनों के बाद भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण देश के उत्तर पश्चिम और मध्य भागों में गरज के साथ बारिश होने और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और सोमवार को एक बार फिर कई इलाकों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. मौसम कार्यालय ने कहा कि दिल्ली के लिए सोमवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया था और अगले तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा. अगले कुछ दिनों तक लू से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.
भीषण गर्मी का आलम ये है कि सफदरजंग वेधशाला ने तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था. न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है. मुंगेशपुर मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है. यहां न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है.
देश में 17 स्थानों पर तापमान 48 के पार
लोगों को सोमवार को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा और देश में 17 स्थानों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. राजस्थान का फलोदी 49.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा. राजस्थान में कम से कम आठ और स्थानों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. हरियाणा के सिरसा में पारा 48.4 डिग्री, दिल्ली के मुंगेशपुर में 48.8 डिग्री, पंजाब के बठिंडा में 48.4 डिग्री, उत्तर प्रदेश के झांसी में 48.1 डिग्री और मध्य प्रदेश के निवाड़ी में 48.7 डिग्री तक पहुंच गया. यहां तक कि हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में भी गर्मी का सामना करना पड़ा है. ऊना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंडी में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया.
जून में इस बार ज्यादा दिन चलेगी लू
आईएमडी ने जून में उत्तर पश्चिम भारत और मध्य क्षेत्र के आसपास के हिस्सों में लू वाले दिनों की संख्या अधिक रहने का पूर्वानुमान जताया है. IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में जून के महीने में आम तौर पर तीन दिन लू चलती है, लेकिन इस बार इन इलाकों में दो-चार दिन ज्यादा ऐसी स्थिति बन सकती है. यानी इन इलाकों में चार से छह दिन भीषण गर्मी लू चलने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जून में पूरे देश में अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है.
इन राज्यों में मॉनसून के दौरान कम बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश में सामान्य से अधिक बारिश होने का सोमवार को पूर्वानुमान जताया, लेकिन कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं. आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि जून से सितंबर के बीच दक्षिण पश्चिम मॉनसून के तहत पूरे देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि इन चार महीनों के दौरान वर्षा दीर्घावधि औसत (एलपीए) का 106 फीसदी होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य बारिश होने के आसार हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश की संभावना है.
महासमुंद। सिटी पुलिस ने बिरकोनी निवासी युपेश चन्द्राकर (45) का कंकाल सोमवार को शहर के लालवानी गली स्थित लोहानी बिल्डिंग के एक कमरे से जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, महासमुंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकुंद त्रिपाठी नामक व्यक्ति ने कोई बड़ा अपराध किया है।
पुलिस ने आरोपित को पकड़कर पूछताछ की तो उसने मर्डर की बात स्वीकार कर ली। आरोपित की निशानदेही पर लोहानी बिल्डिंग के इस कमरे जहां वह किराए पर रहता था, वहां से कंकाल बरामद किया गया। बताया गया कि युपेश आठ दिसंबर से लापता था। शिक्षाकर्मी पत्नी ज्योति ने 10 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
महासमुंद थानेदार मोनिका श्याम ने बताया कि मर्डर के पीछे आरोपी मुकुंद त्रिपाठी का उद्देश्य क्या था यह आगे पूछताछ से ज्ञात होगा। उसे हिरासत में रखा है, अभी जांच जारी है। खुलासा मंगलवार को करने की बात कही है। बताया गया कि युपेश एमबीएम MBM शिक्षित था। 40 एकड़ खेत का मालिक और शराब का आदी था। पत्नी इसके नशेपान से परेशान थी। उसका एक भाई है जो गांव बिरकोनी में रहता है। पूरे घटनाक्रम के बाद मौके पर लोगो की भीड़ लग गई।
ममी की तरह पालीथिन में लपेटकर रखा था शव
बताते हैं कि आरोपित मुकुंद त्रिपाठी मेडिकल का जानकार है। उसने मर्डर करने के बाद शव को चार से छह बार पालीथिन की परत लगाकर ममी की तरह पैक किया और गड्ढा खोदकर दबा दिया था। जिससे बदबू फैल न पाए। जिस घर से शव बरामद हुआ व पूर्व MLA विनोद चंद्राकर के घर से 20 मीटर की दूरी पर है। यहां आमतौर पर भीड़ रहती है। चूंकि आरोपित यहां किराये पर रहता था इसलिए किसी को संदह नहीं हुआ। जबकि युपेश महासमुंद कुम्हार पारा में किराए से पत्नी के साथ रहता था।
दो घंटे में निकाला कंकाल
सफाई कर्मियों की सहायता से महासमुंद पुलिस ने युपेश उर्फ गोलू का शव निकालने घर के आंगन की खोदाई की। जिसके पालीथिन पैक शव निकला। पालीथिन खोलने पर यह कंकाल के रूप में जब्त हुआ। पुलिस ने इसे पीएम व फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। करीब दो घंटे में कार्रवाई पूरी हुई, तब तक यहां लोगों की भीड़ लग गई थी। रोपित मुकुंद ने युपेश की हत्या करने की बात पुलिस के सामने स्वीकार कर ली।
Ank Jyotish 28 मई 2024: आज मंगलवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज मंगलवार (Ank Jyotish) अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1
आपके कार्ड में इस समय कुछ बड़ी योजनाएं हैं। (Ank Jyotish) अपने फैसलों को ध्यान से लें और अपने साथी से इनपुट मांगें। आपका समय कानूनी मामलों या अनुबंधों के लिए की गयी बैठकों में व्यतीत हो सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2
प्रियजनों द्वारा प्रदान किए गए ज्ञान पर भरोसा करें। आपके लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से संतोषजनक होगा। मनोदशा के बदलते रहने की बजह से कोई भी गंभीर फैसला लेने से बचें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
बिक्री या खरीद के लिए यह समय सबसे बेहतरीन है क्योंकि अभी आपके सितारे आपके पक्ष में हैं। (Ank Jyotish) आज पूरा समय धन के मामलों में व्यतीत होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने पार्टनर्स और करीबी साथी की सलाह अवश्य लें। कानूनी समझौतों से भी आपको आज लाभ ही होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
Ank Jyotish
अंक 5
आज कुछ भी आपकी योजना के अनुसार नहीं होगा इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। अपने कौशल को बढ़ाने के प्रयास करेंगे, इससे आपको लम्बे समय तक फायदा होगा।
शुभ रंग- लाल
अंक ज्योतिष
अंक 6
अपने अधीनस्थ या बॉस से रिश्ते सुधार कर आप नए अवसर पा सकते हैं। दिनचर्या में थोड़ा सा परिवर्तन भी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा और आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
आज आपकी भावनाएं आप पर हावी हो सकती है इसलिए इस समय कोई भी निर्णय लेने से बचें। अगर आज चीज़ें आपकी इच्छानुसार नहीं हो रही हैं तो अपने दिल की सुनें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
आज का अंक ज्योतिष
अंक 8
अपने रोजाना के कामों से ब्रेक लें और आत्मनिरीक्षण करें। नशा केवल आपके लिए नहीं, बल्कि आपके प्रियजनों के लिए भी नुकसानदायक है इसलिए नशें से बचें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
कर्ज चुकाने और नए प्रशिक्षण के लिए यह समय शुभ है। आज आपकी भावनाएं बेहद प्रभावी रहेंगी। उत्साह और अवसाद को मन में न आने दें। अपने रोजाना कामों से ऊब सकते है इसलिए विश्राम के लिए आज का दिन उपयुक्त है।
Weekly Horoscope 27 May to 02 June 2024: साप्ताहिक राशिफल के इस सप्ताह में 27 मई से 02 जून 2024 के राशिफल किसका कैसा होगा। राशिफल में बताया गया है कि यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें अलर्ट रहने की आवश्यकता है।
Aries
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता प्रदान करने वाला है। Weekly Horoscope सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो इस दौरान आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
सप्ताह के पूर्वार्ध की तुलना में उत्तरार्ध कहीं ज्यादा बेहतर साबित होगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद अथवा इष्टमित्रों के सहयोग से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। इस सप्ताह आपकी वित्तीय स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। Weekly Horoscope नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों का ही सहयोग समर्थन मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सुखद साबित होगा। आत्मीयजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आप किसी शारीरिक पीड़ा के कारण कष्ट से गुजर रहे थे तो आपको इस सप्ताह उसमें स्वास्थ्य लाभ होता हुआ नजर आएगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी की माला से ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। Weekly Horoscope सप्ताह के शुरुआत में ही आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है अथवा विरोधी खुद ही आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। घर-परिवार के सदस्यों के बीच उपजी गलतफहमी किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। नौकरीपेशा वर्ग अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब होंगे। कारोबार में उन्नति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी चीज का क्रय कर सकते हैं। भूमि-भवन अथवा वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस दौरान अचानक से स्वजनों के साथ किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको घर–परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय बना रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। ससुराल पक्ष से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी दुर्घटना घटी स्लोगन को हमेशा ध्यान में रखना होगा। Weekly Horoscope इस सप्ताह थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर कारोबार आप अपने काम को पूरे मनोयोग से करें और उसे दूसरों के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान सीनियर अथवा जूनियर से मनचाही मदद न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा।
Weekly Horoscope कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ साबित होगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। हालांकि आपको इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता बनी रहेगी। साथ ही साथ धन का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। घर-परिवार में भी किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। आपको यह समझना होगा कि आप कहते क्या हैं और दूसरों तक पहुंचता क्या है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
Cancer
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ प्रदान करने वाला है। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। Weekly Horoscope आप मिले हुए टारगेट को समय से पूर्व बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब होंगे। आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा बरसेगी। जिनके सहयोग और समर्थन से मनचाही जगह पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी साख एवं सम्मान में इजाफा होगा। जो लोग उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत थे, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
Weekly Horoscope व्यावसायिक मामलों में यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही राहतकारी सिद्ध होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त होगा। कुल मिलाकर वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। उनके संचित धन में वृद्धि होगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार के लोगों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा। यदि आप राजनीति अथवा समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके कद एवं पद में वृद्धि संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। Weekly Horoscope घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और एकता कायम रहेगी। आपको घर के वरिष्ठ सदस्यों का पूरा स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।
सिंह
Weekly Horoscope सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सपने को अपने पसीने से सींचना होगा। भूलकर भी भाग्य के भरोसे न बैठें और किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए खूब परिश्रम और प्रयास करें। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी भी काम को करते समय शार्टकट अपनाने से बचना चाहिए अन्यथा एक छोटी सी गलती के कारण आपका पूरा काम बिगड़ सकता है। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से भी सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। हालांकि इस सप्ताह आपको स्वयं की सेहत का भी ख्याल रखने की जरूरत है।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी कार्य पूरे करके रखें और धन का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें। Weekly Horoscope सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने बचना चाहिए। घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं का हल निकालते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें और लोगों के साथ खुलकर बात करें। प्रेम संबंध में उतावलेपन और अपने बेवजह का प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा आपको नाहक ही तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
कन्या
Weekly Horoscope कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कोई भी फैसला असमंजस अथवा भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बाद में उस पर पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान आप जहां पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने को लेकर परेशान रहेंगे तो वहीं आय के मुकाबले खर्च की अधिकता भी आपको परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। ऐसे में आप खूब सतर्क रहें और अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा भूलकर न करें।
सप्ताह के मध्य में आपको व्यक्तिगत कार्यों अथवा करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार के नियम का उल्लंघन करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको धन और मान हानि झेलनी पड़ सकती है। Weekly Horoscope यदि आप किसी नये कारोबार में हाथ आजमाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अनुकूल समय का इंतजार करना उचित रहेगा। किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाकर भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
Weekly rashifhal Saptahik rashifal
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। Weekly Horoscope इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। आर्थिक दिक्कतें भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बचाए रखने के लिए अपने कंपटीटरों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बाजार में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक पक्ष से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा चुनौती लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर के साथ तालमेल बिठाने में परेशानी आ सकती है। तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने की साजिश रच सकते हैं।
रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको स्वजनों की बातों और शुभचिंतकों की नेक सलाह को नजरंदाज करने से बचना चाहिए। यदि आप सिंगल हैं और किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको इसमें जल्दबाजी करने की बजाय सही समय आने का इंतजार करना उचित रहेगा। यदि आप पहले से ही प्रेम संबंध में हैं तो अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमी को पनपने न दें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें और उसकी भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा करें तथा शुक्रवार के दिन के किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। Weekly Horoscope जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह कोई बड़ी जिम्मेदारी या अहम पद मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अप्रत्याशित मुनाफा होगा। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार के विस्तार की योजना पर काम कर रहे थे तो इस सप्ताह आपकी कोशिशें रंग लाती नजर आएंगी।
आर्थिक दृष्टि से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। Weekly Horoscope संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी प्रिय व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी जिम्मेदारी से आप मुक्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ शानदार रहने वाली है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। लोग आपकी जोड़ी की तारीफ करते नहीं थकेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में आप अपने परिवार संग किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। सेहत की दृष्टि से आपको अपने खानपान अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमत साधना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु
धनु राशि के जातक इस सप्ताह भविष्य की योजनाओं को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। Weekly Horoscope संतान अथवा जीवनसाथी से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी भी इनकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस सप्ताह यदि आपको दो कदम आगे जाने के लिए एक कदम पीछे हटाना पड़े तो आप ऐसा करने में जरा भी संकोच न करें। सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको अपने सोचे हुए कार्य को समय से पूरा करने के लिए बहुत सारे तिकड़म बिठाने पड़ सकते हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध में धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ क्षेत्रों में शुभ तो वहीं कुछ क्षेत्रों में अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। Weekly Horoscope इस दौरान आपको मौसमी बीमारी के प्रति खूब सावधानी बरतनी होगी अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। चोट लगने की आशंका है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों को आपसे तमाम चीजों को लेकर शिकवा-शिकायतें रह सकती हैं। जिन्हें दूर करने के लिए आपको विवाद की बजाय संवाद का सहारा लेना उचित रहेगा। हालांकि मुश्किल भरे समय में आपका जीवनसाथी काफी मददगार साबित होगा। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
मकर
Weekly Horoscope मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लाभ के प्रतिशत में कुछ कमी आ सकती है। बाजार में फंसे धन को निकालने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको कागजी कार्य को निबटाते हुए ही आगे बढ़ना उचित रहेगा। यदि आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील करने जा रहे हैं तो इससे पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।
सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछे बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान जोखिमपूर्ण मामलों में धन निवेश करने से बचें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह अपनी तरफ से पहल करना उचित रहेगा। Weekly Horoscope यदि आप चाहते हैं कि लव लाइफ शानदार और स्वजनों के साथ संबंध मधुर बने रहें तो आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें तथा किसी को खरी-खरी बात कहने से बचें। कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। इस सप्ताह आपको तमाम तरह की परेशानी एवं चिंताओं से उबरने के लिए अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा। साथ ही साथ ध्यान और योग करना भी लाभप्रद साबित होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें। शनिवार की शाम को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों पर इस सप्ताह किस्मत पूरी तरह से मेहरबान होती हुई नजर आएगी। इस हफ्ते आपके द्वारा की मेहनत और कोशिशों का पूरा फल मिलता नजर आएगा। Weekly Horoscope कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिसकी बदौलत आप अपने काम को बेहतर तरीके से समय पूर्व ही पूरा करने में सफल होंगे। यदि आपका सत्ता-सरकार से जुड़ा काम लंबे समय से अटका हुआ था तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से वह पूरा हो जाएगा। सप्ताह के मध्य में आपका मन धर्म-अध्यात्म एवं रहस्यमयी विद्या को जानने-समझने में लगेगा। इस दौरान आपकी किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात संभव है। इस दौरान विभिन्न स्रोतों से धन लाभ की प्राप्ति एवं कर्ज से मुक्ति के योग बनेंगे।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। कक्षा एवं परीक्षा में प्रदर्शन बेहतर होगा। कॅरिअर एवं कारोबार में उन्नति होगी। किसी कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत हो सकते हैं। लंबे समय से अटकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। Weekly Horoscope स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। माता-पिता का आप पर विशेष आशीर्वाद और स्नेह बरसेगा। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ लांग ड्राइव पर जाने और मनोरंजक समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिजन आपके प्रेम संबंध पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
मीन राशि (Pisces)
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। Weekly Horoscope इस सप्ताह आपका मन किसी अनहोनी को लेकर आशंकित रहेगा। कार्यक्षेत्र पर लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का अधिक दबाव बना रहेगा तथा टीम से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपका अनचाही जगह पर स्थानान्तरण अथवा अनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय में आपको थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध तक एक बार फिर से कारोबार पटरी पर आता हुआ नजर आएगा।
Weekly Horoscope सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ी तमाम मुश्किलों के बीच आपकी सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा हो सकती है। किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या की अनदेखी न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपको सावधान रहने का संकेत दे रहा है। लोगों के साथ बाचतीत करते समय सावधानी बरतें और वाद-विवाद से बचें। इस सप्ताह आप कई बार खुद को रिश्तों के भंवरजाल में खुद को फंसा हुआ पा सकते हैं। हालांकि तमाम तरह की कठिन परिस्थिति के बीच आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर काफी मददगार साबित होगा।
उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
रायपुर CG सावधान ग्रीष्म लहर। मौसम विभाग IMD में अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान के तहत यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाले गर्म और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में 29 मई तक ग्रीष्म लहर (मध्य छग में ) चलने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में 28 मई रात्रि तक, उष्ण रात्रि रहने की संभावना है। यानी रात का तापमान भी 30 डिग्री या अधिक रहेगा।
ग्रीष्म लहर भरपूर पानी पिएं- गर्मी से बचने का एक सबसे आसान उपाय है कि आप भरपूर पानी पिएं। इससे शरीर गर्मी से लड़ने में सक्षम होगा। तेज धूप में निकलने से पहले 1 गिलास पानी पीकर निकलें। शरीर हाइड्रेट रहेगा और पानी की कमी नहीं होगी और धूप का असर भी कम होगा। घर की बाहर और बालकनी में पशु पक्षियों के लिए भी पानी जरूर रखें।
खुद को कवर करके निकलें- सर्दी ही नहीं गर्मी ग्रीष्म लहर से बचने के लिए भी खुद को कवर करके रखें। तेज धूप में सीधे निकलने से बचें। सिर को टोपी या किसी दुपट्टे से कवर करके रखें। हेडगियर का इस्तेमाल करें। अगर धूप में ज्यादा देर के लिए जा रहे हैं तो छाता लेकर जाएं। फुल स्लीव्स के सूती कपड़े पहनें। इससे धूप के असर को कम किया जा सकता है।
ग्रीष्म लहर घर में इलेक्ट्रोलाइट्स बनाकर रखें- सिर्फ पानी ही काफी नहीं है धूप और गर्मी से बचने के लिए। इसके लिए आप घर में नमक और चीनी का घोल बनाकर रखें। इस होममेड इलेक्ट्रोलाइट्स से आप शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं। इससे गर्मी का असर आपको प्रभावित नहीं कर पाएगा।
इस समय न निकलें- भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। तेज गर्मी में बच्चों को आउटसाइड खेलने के लिए न भेजें। 11 बजे से 4 बजे तक बच्चों और बुजुर्गों को घर पर ही रहने के लिए कहें। घर में पर्दे लगाकर रखें और हवादार जगहों पर ही बैठें।
ग्रीष्म लहर लू लगने पर क्या करें- अगर किसी को लू लग जाए तो उसे आइस पैक और ठंडे पानी से ठंडा करने की कोशिश करें। मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं। ठंडी जगह पर मरीज को लिटाएं और थोडा-थोड़ा पानी देते रहें।