गृहमंत्री विजय शर्मा बोलें, झूठे आरोप दीपक बैज को नहीं लगाना चाहिए

रायपुर। नक्सल उन्मूलन के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा ने PCC चीफ दीपक बैज से सुझाव मांगा है। आज मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सल उन्मूलन की ओर बस्तर बढ़ चुका है। क्या करना है दीपक भाई को बताना चाहिए। झूठे आरोप दीपक बैज को नहीं लगाना चाहिए। विजय शर्मा ने कहा कि अब बस्तर के लोग चाहते हैं कि नक्सलवाद बस्तर से खत्म होना चाहिए । दीपक बैज को सहयोग करना चाहिए सियासत नहीं ।

जवानों और सुरक्षा बल के मनोबल को खत्म नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 5 सालों तक उनकी सरकार ने बस्तर के लिए काम नहीं किया । तथ्यों की परख कर लेनी चाहिए उसके बाद दीपक बैज को बोलना चाहिए । साय सरकार काम कर रही है तो कांग्रेस को परेशानी है । उन्होंने बताया कि 5 महीने में 120 नक्सली मारे गए हैं । 407 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । 404 लोगों ने आत्मसमर्पण किया है । नक्सली आत्मसमर्पण की दिशा में लोग बढ़ रहे हैं । सामाजिक पक्ष को भी ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।

वहीं गौवंश अभ्यारण्य योजना को लेकर उप CM विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होने कहा कि परेशानी ये है कि गौवंश को जनता पाल नहीं पा रही है । गौठान गांव में था तो गांव से गाय खेत और सड़कों तक पहुंचती थी । सड़कों पर बैठी गायों को ग्रामीणों से बातचीत कर हटाएंगे । गांव के गौठान से खेत पास है इसलिए एक अभ्यारण्य बनाया जाएगा सभी प्रक्रिया की तरफ आगे बढ़ेंगे । इस योजना पर कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होने कहा कि चार महीने की सरकार ने काम शुरू किया है।

छत्तीसगढ़ सरकार की अच्छी पहल, गौवंश अभ्यारण्य योजना की घोषणा

https://www.facebook.com/webmorcha

Cyclone Remal: तूफान में बदला ‘रेमल’, NDRF से लेकर नौसेना तक ने कमर कसी

Cyclone Remal: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल के पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच आज रात टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान Cyclone Remal 110-120 KM  प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकरा सकता है। इस दौरान समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के कुछ हिस्सों में बरसात हो रही है। क्षेत्र में चक्रवात रेमल का आगमन हो रहा है। आईएमडी के अनुसार, चक्रवात आज आधी रात को बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच टकराएगा।

स्थिति की निगरानी की जा रही

भारतीय नौसेना ने चक्रवात रेमल Cyclone Remal के बाद एक विश्वसनीय मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) प्रतिक्रिया देने के लिए मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करते हुए प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नौसेना मुख्यालय में स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है और पूर्वी नौसेना कमान द्वारा व्यापक प्रारंभिक कार्रवाई की जा रही है।

Cyclone Remal

गोसाबा क्षेत्र में तैनात एनडीआरएफ की टीम

ब्लॉक आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा, ‘हम चक्रवात ‘रेमल’ Cyclone Remal के लिए तैयार हैं। हम 14 ग्राम पंचायत आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के साथ भी समन्वय कर रहे हैं और हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। एनडीआरएफ की एक टीम पहले ही गोसाबा क्षेत्र में तैनात हो चुकी है।’

किरेन रिजिजू ने कहा, ’90-100 किमी प्रति घंटे से लेकर 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर हवा की गति बनी हुई है। चक्रवात Cyclone Remal उत्तर की ओर बढ़ रही है। आज मध्यरात्रि तक मोंगला (बांग्लादेश) के दक्षिण-पश्चिम के करीब सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों को पार करने की संभावना है’

Remal चक्रवात: 7 प्रदेशों में बारिश-तूफान की चेतावनी; बंगाल से बांग्लादेश तक होगा असर

उत्तर की ओर बढ़ा रेमल

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर कहा, ‘उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान Cyclone Remal रेमल पिछले छह घंटों के दौरान सात किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर की ओर बढ़ गया है। आज रात साढ़े आठ बजे बंगाल की उत्तरी खाड़ी में अक्षांश 19.8 डिग्री उत्तर और देशांतर 89.3 डिग्री ई के पास खेपुपारा (बांग्लादेश) से लगभग 260 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था। मोंगला (बांग्लादेश) से 310 किमी दक्षिण, सागर द्वीप समूह (पश्चिम बंगाल) से 240 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से 280 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है।

Remal

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को उड़ानें निलंबित होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक बुजुर्ग यात्री के रिश्तेदार अर्नब ने कहा, ‘मेरी दादी आज यहां आईं लेकिन उन्हें सूचित किया गया कि उनकी उड़ान निलंबित कर दी गई है और उन्हें कल फिर से आना होगा। यहां कई उड़ानें रद्द हो रही हैं।’

बदल रहा मौसम

Cyclone Remal पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मंदरमणि और दीघा इलाके में मौसम बदल रहा है। आईएमडी के अनुसार, 26 मई की मध्यरात्रि के आसपास बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों के बीच एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में रेमल गुजरेगा।

हम लोगों को अलर्ट कर रहे: सैयद अली खान

सिविल डिफेंस के जवान सैयद अली खान कहते हैं, ‘हम लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। मौसम कल से ज्यादा खराब हो गया है।’

https://www.facebook.com/webmorcha

रायपुर में कांड कर MP में छुपा था कांग्रेस नेता आसिफ मेमन

रायपुर। कांग्रेस नेता आसिफ मेमन Asif Memon को रायपुर सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आसिफ मेमन की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश के कान्हा किसली से हुई है। करोड़ों रुपये की जमीन को हड़पने के मामले में फरार था। कोर्ट ने वारंट भी जारी किया था। वहीं नूर बेगम ने कांग्रेस नेता से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से लिखित शिकायत भी कर चुकी हैं। मामले में सप्तम अपर जिला न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने नूर बेगम के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आसिफ Asif Memon के नाम पर रजिस्ट्री हुई बेशकीमती जमीन को शून्य घोषित कर दिया। बता दें कि आसिफ मेमन युवा कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष रह चुके है।

जानिए क्या है पूरा मामला

ई-68, ऐश्वर्या किंग्डम कचना रोड निवासी नूर बेगम (56) की मोवा में 0.704 हेक्टेयर जमीन है। इस जमीन को खरीदने का सौदा राजा तालाब निवासी युवा कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष आसिफ मेमन ने परिचित नूर बेगम से वर्ष 2018 में तीन करोड़ नौ लाख 76 हजार रुपये में तय किया था। 26 जून 2018 को जमीन की रजिस्ट्री कराते समय आरोपित ने सौदे के मुताबिक तयशुदा रकम का सात चेक नूर बेगम को दिया था।

बैंक में जमा करने पर सातों चेक एक-एक करके बाउंस होते गए।पीड़िता ने इसकी जानकारी देते हुए आसिफ से पूरे पैसे की मांग की तो उसने देने से साफ इन्कार कर दिया। परेशान होकर नूर बेगम न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया था। जिस पर रायपुर कोर्ट ने सिविल लाइन पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी कांग्रेस नेता आसिफ मेमन Asif Memon को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

रायगढ़ केलो नदी छात्रा की लाश मिली,नहीं हो पाई शिनाख्त

https://www.facebook.com/webmorcha

रायगढ़ केलो नदी छात्रा की लाश मिली,नहीं हो पाई शिनाख्त

रायगढ़। केलो नदी छात्रा की लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह केलो नदी में खर्राघाट के पास एक अज्ञात बालिका उम्र क़रीब 12-13 वर्ष पानी में डूबी हुई मिली है। मृत बालिका के नीले रंग का टी शर्ट जिसमें St PAUL’S HIGH SCHOOL PATNA लिखा हुआ है, गले में लाल धागा में दुर्गा माँ का लाकेट है।

बायें हाथ की उँगली में अंगूठी पहनी है तथा बायें पैर में कालाधागा बंधा है और दाहिने हाथ में अतिरिक्त एक छोटी उँगली है, दाहिने हाथ की गदेली में लाल स्याही से फूल जैसा बना हुआ है । कृपया बालिका की पहचान होने पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर (9479193210) या पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ (9479193299) को सूचित करें

छत्तीसगढ़ सरकार की अच्छी पहल, गौवंश अभ्यारण्य योजना की घोषणा

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ सरकार की अच्छी पहल, गौवंश अभ्यारण्य योजना की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गौवंश अभ्यारण्य योजना की घोषणा की गई है। विष्णुदेव सरकार गौवंशो की सुरक्षा, देखभाल और सड़कों पर घूमने वाले गौवंशो की सुरक्षा के लिए गौवंश अभ्यारण बनाएगी। इससे निश्चित ही सड़कों पर भूखे-प्यासे भटकने वाले गौवंशों को नियमित आहार, देखभाल और चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी वरन दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।

जानें क्या है गौवंश अभ्यारण्य

योजना CM विष्णु देव साय ने कहा है कि ठोस कार्ययोजना के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त, सेवा, सुरक्षा और संवर्धन का ध्येय वाक्य ले कर प्रदेश में स्वामी विहीन पशुधन के लिए गौवंश अभ्यारण्य की रूप रेखा बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रस्तावित योजना लागू होने पर न केवल सड़कों पर भूखे-प्यासे भटकने वाले गौवंशों को नियमित आहार, देखभाल और चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी वरन् दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।

भ्रष्टाचार मुक्त, सेवा, सुरक्षा और संवर्धन होगा योजना का ध्येय वाक्य – विष्णु देव साय

CM विष्णु देव साय ने कहा है कि ठोस कार्ययोजना के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त, सेवा, सुरक्षा और संवर्धन का ध्येय वाक्य ले कर प्रदेश में स्वामी विहीन पशुधन के लिए गौवंश अभ्यारण्य की रूप रेखा बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रस्तावित योजना लागू होने पर न केवल सड़कों पर भूखे-प्यासे भटकने वाले गौवंशों को नियमित आहार, देखभाल और चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी वरन् दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।

कोमाखान, गजब का चोर, कार से उतरा और दुकान से पूरा गल्ला उड़ा ले गया

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, हाइवे में भालू को वाहन ने रौंदा, मिला शव

महासमुंद।  पिथौरा वन परिक्षेत्र में हाइवे-53 के किनारे भालू की दुघर्टना में मौत हो गई. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सड़क पार करते वक्त किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई हो. SDO  (वन) पिथौरा यू.आर. बसंत ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि ग्राम टेका और ग्राम मेमरा के बीच एनएच किनारे शनिवार शाम भालू का शव देखा गया. सूचना पर वन अमला पिकअप वाहन से मौके पर पहुंचा. मौका पंचनामा के बाद शव वन काष्ठागार पिथौरा पहुंचाया गया.

कोमाखान, गजब का चोर, कार से उतरा और दुकान से पूरा गल्ला उड़ा ले गया

आज रविवार को डॉक्टरों की टीम भालू का पोस्टमार्टम करेगी और पोस्टमार्टम के बाद काष्ठागार में ही शव जलाया जाएगा. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार,  वन कक्ष क्रमांक-248 से निकलकर हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क किनारे से लुढ़ककर नीचे गड्ढे में जा गिरा होगा. पंचनामा के दौरान सर पर चोट का निशान मिले है. उन्होंने बताया कि नर भालू की आयु 3-4 वर्ष के आसपास हो सकती है.

Remal चक्रवात: 7 प्रदेशों में बारिश-तूफान की चेतावनी; बंगाल से बांग्लादेश तक होगा असर

https://www.facebook.com/webmorcha

कोमाखान, गजब का चोर, कार से उतरा और दुकान से पूरा गल्ला उड़ा ले गया

महासमुंद। हाईप्रोफाइल चोर कोमाखान क्षेत्र में देखने को मिला है। यहां हाइवे स्थित बाम्हनडीह  किराना दुकान के सामने कार खड़ी किया और नीचे उतरा, देखा आसपास कोई नहीं है, दुकान का पूरा गल्ला ही उड़ा ले गया, लेकिन, चोर को ये पता नहीं था कि दुकान में CCTV कैमरा लगी हुई है। दुकान मालिक को जैसे ही पता चला और इसकी सूचना पुलिस को दी, कार नंबर और व्यक्ति की पहचान हो जाने के बाद उक्त चोर ज्यादा दूर नहीं भाग सका और पकड़ा गया।

यहां देखें वीडियो

कोमाखान पुलिस ने बताया अभनपुर थाना फरेंगाभाठा निवासी मनीष सिंह राजपुत जो कार में था, जिसने चोरी को अंजाम दिया, CCTV फुटेज की मदद से चोर पकड़ा गया है , जिसके पास से नगदी 15 सौ जब्त की गई है। कोमखान पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Remal चक्रवात: 7 प्रदेशों में बारिश-तूफान की चेतावनी; बंगाल से बांग्लादेश तक होगा असर

दुकान संचालक टिंकु शर्मा ने बताया कि दुकान खुली थी, घर के भीतर बैठकर भोजन कर रहे थे, उसी समय उक्त व्यक्ति पहुंचा और सुनसान देखते हुए चोरी को अंजाम दिया। गल्ला में कितनी राशि थी ठीक से बता नहीं सकते। हालांकि डेढ़ हजार रुपए उक्त चोर से ेजब्त करने की बात कही गई है।

https://www.facebook.com/webmorcha

 

Remal चक्रवात: 7 प्रदेशों में बारिश-तूफान की चेतावनी; बंगाल से बांग्लादेश तक होगा असर

Remal चक्रवात: इस समय देश के एक बड़े जगहों में इन दिनों भीषण गर्मी का आलम है। इस बीच, बंगाल की खाड़ी में इस साल  का पहला चक्रवाती तूफान भी उठा है। इसे रेमल नाम दिया गया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव बना और  शनिवार देर शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान रेमल में बदल गया। चक्रवात Remal पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच रविवार आधी रात को टकरा सकता है। मौसम विभाग ने द्वारा शनिवार को यह जानकारी दी गई।

बंगाल की खाड़ी में मानसून से पहले इस मौसम में यह पहला Remal चक्रवात है। इस बारे में मौसम विभाग का कहना है कि यह चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकरा सकता है। यह भी कहा गया है कि चक्रवाती तूफान 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है।

मौसम विभाग ने 26 मई और 27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27 मई और 28 मई को भारी से भारी वर्षा हो सकती है। तूफान के टकराने के समय समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं।

Cyclone Remal: IMD
Cyclone Remal: IMD

मछुआरों को समुद्र तट पर न जाने की चेतावनी

Remal मौसम विभाग IMD द्वारा मछुआरों को 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी दी गई है कि 26 मई और 27 मई को दक्षिण 24 परगना में 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा उत्तर 24 परगना में भी 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने कोलकाता, हावड़ा, नादिया और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के साथ 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

वायरल वीडियो… चोरी की ऐसी Video फिल्म भी पड़ जाएगी फीकी

इन प्रदेशों में भी भारी बारिश का अनुमान

Remal मौसम विभाग IMD के अनुसार, उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा में 26 मई और 27 मई को भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 27 मई को मयूरभंज में भारी वर्षा होने की संभावना है। 26 मई को मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में ज्यादातर स्थानों पर हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 मई को असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम,

मणिपुर और त्रिपुरा में बारिश का अनुमान है। बिहार के कुछ स्थानों में भी बारिश हो सकती है। त्रिपुरा सरकार ने अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं और तूफान की चेतावनी के बाद सभी आठ जिलों में अलर्ट जारी किया है। अतिरिक्त सचिव (राजस्व) तमल मजूमदार ने कहा कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण 28 मई तक राज्य में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तटरक्षक बल और एनडीआरएफ की टीमें तैनात

Remal भारतीय तटरक्षक बल समुद्र में जान-माल के संभावित नुकसान को कम करने के लिए नौ आपदा राहत टीमें तैनात की हैं। इन आपदा राहत टीमों को हल्दिया, पारादीप, गोपालपुर और फ्रेजरगंज सहित अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। आपदा राहत टीमों को आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए तैनात किया गया है। उधर पश्चिम बंगाल के संवेदनशील जगहों पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 12 टीमें तैनात की गई हैं और पांच को तैयार रखा गया है। इस बीच कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने चक्रवात रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित करने का फैसला किया है।

केरल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Remal केरल में लगातार हो रही भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, सड़कें जलमग्न हो गई हैं, पेड़ उखड़ गए हैं। बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है और शनिवार को भी लगातार बारिश के कारण ट्रेनें देरी से चलीं। भारतीय मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा और कोट्टायम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।

https://www.facebook.com/webmorcha

Ank shaastr 26 मई: जानें आज रविवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Ank shaastr 26 मई 2024: आज रविवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज रविवार (Ank shaastr)  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक  1

कार्य सिद्ध होंगे। आज आप कोई नया काम, कला, हुनर सीख सकते हैं। Ank shaastr सरकारी नौकरी लग सकती है विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। विदेश यात्रा पर जा सकते है। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। मैरिड लाइफ में तनाव रहेगा।नप्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – लेमन

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

वाहन के खराब होने से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। फिजूलखर्ची पर नियन्त्रण रखें। नौकरी में परिवर्तन आ सकता है। परिवार में संतान से संबन्धित किसी शुभ कार्य की स्थिति रहेगी। अपने बॉस व अधिकारियों से अनबन हो सकती है। यात्रा से सलफता नहीं मिलेगी। बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish

अंक 3

आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगे। Ank shaastr आज सचेत रहें। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। आर्थिक मामले में सुधर आएगा। बॉस आज खुश होकर तारीफ कर सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशी आयेगी। सेहत बेहतर रहेगी।

शुभ अंक -2

शुभ रंग – हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish

अंक 4

इस अंक के व्यक्तियों का स्वभाव शील एवं नरम होता है। Ank shaastr भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। अचानक कोई काम शुरू न करें आपकी कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी है। संगीत एवं कला में रूचि आपको प्रसंशा दिलायेगी। पारिवारिक समस्या किसी की मदद से सामान्य होगी।

शुभ अंक-10

शुभ रंग-बैंगनी

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish

अंक 5

बच्चों का परीक्षा परिणाम अच्छा हो सकता है। Ank shaastr पुराने रूके हुये कार्य फिर गति पकड़ेंगे। म्यूच्यूअल फण्ड , कला, विज्ञान एवं भौतिकी से जुड़े व्यक्तियों के लिये लाभ का दिन है। खर्च की अधिकता रहेगी।

शुभ अंक- 42

शुभ रंग – हरा

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक  6

जमीन- जायदाद संबन्धी क्रिया कलाप में विलम्ब हो सकता है। Ank shaastr  आज आप कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। लव लाइफ में समस्या होगी। धर्म की तरफ झुकाव रहेगा और समय का पूरा आनन्द लेंगे। सोशल मीडिया में रिलेशन बनेंगे समय व्यतीत होगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं।

शुभ अंक – 32,

शुभ रंग – भूरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष

अंक  7

दिनभर व्यस्त रहेंगे। आज मुश्किलें कम होंगी। Ank shaastr सहकर्मी आप की बात नहीं मानेंगे। विद्यार्थियों के लिये परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिये दिन सामान्य रहेगा। प्रेमी जो विवाह के इच्छुक हैं उनका रिश्ता होने की सम्भावना है। घर में धन को लेकर कलह हो सकती है अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभव का लाभ मिलेगा।

शुभ अंक – 26

शुभ रंग- भूरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष

अंक 8

आज खान-पान का ध्यान रखें। Ank shaastr दिनचर्या को व्यवस्थित रखें नहीं तो उदर विकार व एसीडिटी से खतरा हो सकता है। पति-पत्नी में आपसी मतभेद व मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। लव लाइफ बेहतर होगी। प्रेमी के साथ दिन बिताएंगे। संतान के करियर, विवाह आदि को लेकर उत्सुकता रहेगी।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – नीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आप दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं। काम को पूरा करके ही दम लेंगे। Ank shaastr व्यापार बेहतर होगा। सरकारी नौकरी का योग बन रहा है परिवार की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है , व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के काम टलेंगे ।

शुभ अंक 3

शुभ रंग – लाल

वायरल वीडियो… चोरी की ऐसी Video फिल्म भी पड़ जाएगी फीकी

https://www.facebook.com/webmorcha

वायरल वीडियो… चोरी की ऐसी Video फिल्म भी पड़ जाएगी फीकी

आपने अब तक कई चोरी के Video देखे होंगे, लेकिन यह हैरतअंगेज वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे. अक्सर चोर नकाबपोश बनकर या आधी रात में दबे पांव कहीं घुसकर चोरी को अंजाम देते हैं, लेकिन यहां सीन कुछ अलग है. यहां दिनदहाड़े चलते ट्रक पर चढ़कर चोरों चोरी को अंजाम दे दिया. इन चोरों की एक्शन के आगे फिल्मों की हीरो भी फेल हैं.

दिनदहाड़े चलते ट्रक पर चढ़कर चोरी करने का यह Video मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले का बताया जा रहा है. यह आगर-मुंबई नेशनल हाईवे की घटना है. जहां मोटरसाइकिल पर सवार 3 बदमाशों में से दो बदमाश अपनी जान पर खेलकर चलते ट्रक पर चढ़ जाते हैं. इसके बाद ट्रक का तिरपाल काटकर सामान से भरा एक बक्सा नीचे फेंकते हैं. ट्रक की पीछे ही उनका एक साथी मोटरसाइकिल से ट्रक के पीछे-पीछे चल रहा है.

यहां देखें वीडियो…

बक्से को नीचे फेंकने के बाद दोनों बदमाश धीरे-धीरे नीचे आते हैं. चलते ट्रक से चलती हुई मोटरसाइकिल पर बैठ जाते हैं. यह वीडियो एक कार सवार ने बनाया है. जो इस घटना का वक्त उसी ट्रक के पीछे चल रहा था. उसने अपने फोन में ट्रक से चोरी की घटना रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते दिनों नैनावद घाटी पर बदमाशों ने एक ट्रक में से चोरी कर ली थी. लेकिन, ट्रक ड्राइवर को पता चल गया और चोर चोरी किये हुए बक्से नहीं ले जा पाए थे. घटना के बाद आक्रोशित ट्रक ड्राइवरों ने चक्काजाम कर हंगामा कर दिया था. लालघाटी Police ने वहां पहुंचकर चक्काजाम खत्म कराया था. इस हाईवे पर चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं.

चीन की चाल! इबोला से बनाया घातक वायरस, पूरी दुनिया में फैली दहशत