रायपुर बारिश। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (raipur) समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। बीच-बीच में मौसम में बदलाव भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को छत्तीसगढ़ राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश हुई थी। वहीं मंगलवार की शाम को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला।
मंगलवार की शाम राजधानी छत्तीसगढ़ रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में तेज आंधी तूफ़ान चला। वहीं अब मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ रायपुर (raipur) के साथ-साथ आस पास के इलकों और दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, दंतेवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने के अनुमान के साथ-साथ बारिश होने की संभावना भी जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे और यहां भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।
इस समय मई का महीना चल रहा है. अक्षय तृतीया पर हुए विवाहों के बाद से अगला विवाह के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. आमतौर पर सनातन धर्म में मई जून के माह में जम कर शादियां होती हैं. लेकिन इस साल मई और जून के माह में शादी विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. वहीं जुलाई के माह में सिर्फ तीन दिन ही शादी विवाह किया जा सकेगा.
जुलाई 2024 के माह में शादी विवाह के लिए सिर्फ तीन दिन ही शुभ मुहूर्त है. पंचांग और ज्योतिषों के अनुसार मई और जून माह माह में शुक्र के अस्त होने के कारण विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं है. फिर इसके बाद आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु शयन काल में चले जाएंगे और चार माह तक विश्राम करेंगे. इस दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होते हैं. इस काल में केवल पूजा, सत्संग और भगवान की विभिन्न कथाओं का वचन और पाठन किया जाता है.
जुलाई माह में शादी के तीन शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य के अनुसार विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का होना बेहद आवश्यक माना गया है. सनातन धर्म में हर मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त देखी जाती है और उसी समय पर मांगलिक कार्य संपन्न की जाती है. विगत माह में भी पंचागकर्ताओं के अनुसार कई शुभ मुहूर्त बताया गया था. मई और जून माह में गुरु और शुक्र अस्त हो जाने के कारण विवाह का मुहूर्त नहीं है.
इसके बाद जुलाई माह में विवाह के लिए तीन शुभ मुहूर्त बताया गया है. 9, 11 और 12 जुलाई को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है. इसके बाद चार महीने के लिए चौमासा लग जाएगा. इस चार महीने के दौरान विवाह कार्य बंद रहेंगे. फिर देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर माह में फिर से विवाह कार्य प्रारंभ होगा.
त्रिग्रही योग: ज्योतिष गणना के मुताबिक मई महीने में बेहद रोचक ग्रह स्थिति बन रही है. सबसे पहले 1 मई को गुरु गोचर करके वृषभ राशि में पहुंचे. इसके बाद 14 मई को सूर्य गोचर करके वृषभ में आए. अब 19 मई को शुक्र गोचर करके अपनी ही राशि वृषभ में आ रहे हैं. इससे वृषभ राशि में 3 ग्रहों – सूर्य, गुरु और शुक्र का जमावड़ा लगने से त्रिग्रही योग बन रहा है.
वृषभ राशि में ऐसा त्रिग्रही योग कई सालों के बाद बन रहा है. इसका बड़ा प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. वहीं 4 राशि वालों के लिए यह योग भाग्य चमकाने वाला है. इन लोगों को नौकरी-व्यापार में बड़ी तरक्की मिलेगी, साथ ही खूब पैसा भी मिल सकता है. आइए जानते हैं कि त्रिग्रही योग से लाभ पाने वाली राशियां कौन सी हैं.
वृषभ राशि : त्रिग्रही योग के कारण वृषभ राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही योग बहुत लाभ देगा. आपकी पर्सनालिटी का प्रभाव और आकर्षण बढ़ेगा. आपको एक साथ कई नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. आपकी पूछ-परख बढ़ेगी. करियर रफ्तार पकड़ेगा. व्यापारियों को नई डील मिलेंगी. मैरिड लाइफ, लव लाइफ अच्छी रहेगी. अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है.
सिंह राशि : त्रिग्रही योग सिंह राशि के जातकों के लिए भी बहुत अच्छे नतीजे देगा. आप लोगों को तरक्की मिलेगी. अब तक जो काम रुके हुए थे, वो अब पूरे होंगे. नए मौके मिलेंगे. मनचाहा पद-पैसा मिलेगा. धन लाभ होगा. इनकम बढ़ेगी. निवेश कर सकते हैं. बड़ों की मदद मिलेगी.
कर्क राशि : यह त्रिग्रही योग कर्क राशि वालों को पैसा भी देगा और उन्नति-सम्मान भी देगा. नई जॉब का ऑफर मिल सकता है. यह योग आपकी आय में बढ़ोतरी कराएगा. आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है. नए स्त्रोतों से भी पैसा मिल सकता है. पैसा बचाने में भी सफल रहेंगे. परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं.
तुला राशि : तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और शुक्र गोचर से बन रहा ये त्रिग्रही योग इस राशि के जातकों को जमकर लाभ देगा. त्रिग्रही योग इन लोगों का करियर अब तेजी से आगे बढ़ेगा. प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलेगा. कारोबार का विस्तार होगा. आय बढ़ेगी, आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. लव लाइफ अच्छी रहेगी. सिंगल जातकों को पार्टनर मिलेगा.
Ank Jyotish 15 मई 2024: आज बुधवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज बुधवार (Ank Jyotish) अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
Ank Jyotish
अंक 1
बढ़िया किस्मत आपके साथ है और अभी आप अपने पिता की तरह के व्यक्ति के साथ धर्मस्थान जा सकते हैं। Ank Jyotish अधिकारी या मालिक से मिली प्रशंसा आपको और भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2
कानूनी मामलों को लेकर चिंतित न हों क्योंकि आज सितारे आपके पक्ष में हैं। Ank Jyotish आपके मन में इस समय असंतोष की भावना घर कर गयी है और इसको लेकर आप कुछ नहीं कर सकते बस शांत रहें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
आज आपको ऐसा भी लग सकता है कि आपका अपनी जिंदगी पर नियंत्रण नहीं है। Ank Jyotish अपने विचारों को व्यक्त करें तभी लोग सुनेंगे। हमेशा खुद को बदलते रहें, क्योंकि बदलाव ही आपकी सफलता की निशानी है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
जीवन का यह चरण काफी समृद्ध है क्योंकि आप अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग कर रहे हैं। Ank Jyotish अभी कार्य और करियर पर ध्यान दें व अपने अधिकारों का अच्छे तरीके से प्रयोग करें।
आज आप बाहरी दुनिया की ओर अधिक आकर्षित होंगे। Ank Jyotish आपके लिए अपने उत्साह को रोक पाना मुश्किल है। किसी अप्रत्याशित इच्छा को पूरा करने,सहकर्मी के निमंत्रण,एक फिल्म देखने या शहर घूमने की भी संभावना हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
अंक 6
आप जीवन के उद्देश्यों को हमेशा गंभीरता से लेते हैं और यह आपका पॉजिटिव पॉइंट है। Ank Jyotish जीवन साथी, या बिज़नेस पार्टनर की नकारात्मक प्रतिक्रिया से आपको कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आप जानते हैं कि जीवन में आपको क्या चाहिए।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक 7
आज आप जीवन में आराम और सुरक्षा महसूस करेंगे। Ank Jyotish नए विचार आपके करियर को एक नया मोड़ दे सकते हैं। आपके कौशल और उपब्धियों के बारे में आपके उच्च अधिकारी भी अच्छे से जानते है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
अंक 8
आज आपका ध्यान आपके करियर के मुख्य मुद्दों पर होगा। Ank Jyotish बैंकिंग पेशेवर के लिए यह समय आर्थिक लाभ वाला है। शिक्षकों या पिता के संकट के दूर करना भी आपकी दिनचर्या का हिस्सा है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
अपनी बैठकों और अटके हुए काम को सफलतापूर्वक समाप्त करने के लिए यह समय बेहतरीन है। Ank Jyotish अब आपको उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझने और असमान्य जोखिम लेने के बजाय फायदेमंद योजनाए बनानी चाहिए।
छत्तीसगढ़। खैरागढ़ जिले ग्राम कुम्ही में डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर मिले युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. बीमा के पैसे के लालच में मृतक उत्तम वर्मा को उसी के ममेरे भाई ने षड्यंत्र कर मौत के घाट उतारा था. पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले ममेरे भाई के साथ दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर दिया. ग्राम कुम्ही में मिले अज्ञात शव की पहचान आमाघाट निवासी उत्तम वर्मा के रूप में हुई थी. पुलिस ने डॉग स्क्वायड, सायबर और फ़ारेंसिक की संयुक्त टीम बना कर सभी दिशाओं में जाँच शुरू की.
पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी हेमंत ढेकवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. उसने बताया कि जनवरी 2024 में एक चार पहिया वाहन और फ़रवरी 2024 में एक हार्वेस्टर ख़रीदा गया. जिसके लिए तीस लाख रुपए का फाइनेंस मृतक उत्तम वर्मा के नाम पर किया गया था. जिसके साथ मृतक उत्तम को लोन सुरक्षा बीमा (LSB) भी फ़ाइनेंस कंपनी की ओर से किया गया था. इस तरह से मृतक उत्तम के नाम पर लगभग 80 लाख का बीमा भी महाराष्ट्र में हेमंत ने करवा रखा था.
उत्तम की दोनों गाड़ियाँ सालेकसा निवासी उसके ममेरे भाई हेमंत ठेकवार के पास ही थी. फ़ाइनेंस कंपनी की लोन सुरक्षा बीमा योजना में अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाये तो लोन का पैसा माफ़ कर दिया जाता है. Also Read – सिंधी काउंसिल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 25 मई को साज़िश के तहत हेमंत ने उत्तम को गाड़ी दिलाने के बहाने से पहले डोंगरगढ़ बुलाया, जहां उसके साथी सुरेश मछिरके और प्रेमचंद लिल्हारे भी मौजूद थे. पहले चारों ने डोंगरगढ़ में जमकर शराबखोरी की, उसके बाद योजना के तहत मृतक के मोबाइल को अतरिया में रिश्तेदार के यहाँ छोड़ दिया.
हत्या को छूपाने का प्रयास
फिर षड्यंत्र के तहत उत्तम को लेकर तीनों आरोपी गातापार के जंगल में पहुंचे, जहां गमछे से उसका गला घोट कर उसकी हत्या कर दी. हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए आरोपियों ने मृतक के शव को कुम्ही-डोंगरगढ़ मार्ग पर फेंक दिया. शव को दुर्घटना दिखाने वाहन से कुचल कर आरोपी महाराष्ट्र लौट गए. पूरे मामले में तीनों आरोपी हेमंत ढेकवार, सुरेश मछिरके और प्रेमचंद लिल्हारे को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन और गला घोटने में उपयोग किया गमछा भी बरामद कर तीनों को न्यायिक हिरासत में ले लिया है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कोंटा (सुकमा) विधानसभा से MLA कवासी लखमा ने पीडिया में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि, पुलिस (Police) का दावा है कि एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। लेकिन हमें जानकारी मिली है कि तेंदूपत्ता तोड़ने गए गांव वालों को उठाकर मारा गया है। अब कांग्रेस पार्टी और आदिवासी समाज इस मामले की जांच कारेगा। कवासी लखमा ने CM विष्णुदेव साय पर भी निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि, जब BJP की सरकार में विष्णुदेव साय CM बने थे तो हमें विश्वास था कि आदिवासियों के हित के लिए काम करेंगे। लेकिन अब प्रदेश में आदिवासी CM हैं, फिर भी आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। फर्जी एनकाउंटर में आदिवासी मारे जा रहे हैं। लखमा के बयान पर मंत्री केदार ने कहा कि ये नक्सलियों की भाषा बोलते हैं।
कवासी लखमा ने कहा कि, हमारी कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर से भी जांच दल भेज रही है। इसके अलावा जगदलपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर से आदिवासी समाज के लोग सामाजिक स्तर पर पीडिया गांव जाएंगे। 16 मई को मामले की जांच के लिए निकलेंगे। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट CM, बस्तर IG, SP को सौंपेंगे। जांच के समाज और कांग्रेस की 2 अलग-अलग कमेटी बन गई है।
रायपुर। रायपुर की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने शहर में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले पांच अंतर्राज्जीय तस्करों को पकड़ा है। इसमें एक युवती समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली से ड्रग्स लेकर रायपुर पहुंचे थे और यहां सप्लाई कर रहे थे। इसमें एक आरक्षक का नाम भी सामने आया है। हालांकि उसकी संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस (Police) ने राजफाश किया।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस (Police) को सूचना मिली थी कि कुछ युवक और युवती ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनको दबोचा और पूछताछ में लिया। उसमें एक युवती भी शामिल थी। जिससे पूछताछ के आधार पर दिल्ली के चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनके पास काफी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई है।
किराए के मकान में रह रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक दिल्ली से यहां आकर किराए के मकान में रह रहे थे। वहां से ये ड्रग्स लेकर आते थे। इसके बाद शहर में युवकों को सप्लाई करते थे। शहर में होने वाली क्लब, पब की पार्टी में भी शामिल होकर वहां सप्लाई करते थे। इनके साथ कई और लड़कियां भी जुड़ी हुई हैं।
ड्रग्स के साथ गिरफ्तार आरोपित
कुसुम हिंदुजा पिता भागचंद हिंदुजा उम्र 23 साल निवासी एल.आई.जी.40 अवंति विहार शंकर नगर थाना खम्हारडीह जिल रायपुर।
चिराग शर्मा पिता अरूण कुमार शर्मा उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं 22 संतोषी मंदिर चौक पुरानी बस्ती तिल्दा नेवरा थाना तिल्दा जिला रायपुर।
आयुष अग्रवाल पिता दिनेश अग्रवाल उम्र 27 साल निवासी ई 424 समता कालोनी गोयल नर्सिंग होम के पीछे थाना आजाद चौक रायपुर। हाल पता- गुलमोहर पार्क कोटा रोड दिशा कालेज के पास म0न0-18 थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।
महेश सिंग खडगा पिता हीरासिंग खडगा उम्र 29 साल निवासी हाउस नम्बर 411 ब्लाक नं 18 खम्हारडीह रायपुर। हाल पता – मालवी नगर खिडकी एक्सटेंशन पंचशील विहार म0न0-ए-46 थाना मालवी नगर दिल्ली।
रायपुर। निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का बड़ा बयान सामने आया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चार चरणों का मतदान खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि आचार संहिता खत्म होने के बाद साय कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि आचार संहिता खत्म होने के बाद निगम मंडलों में भी नियुक्तियां तेज हो जाएंगी।
11 सीट हम जीतेंगे
मंत्री राम विचार नेताम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद निगम मंडल की नियुक्ति होगी। पूर्व सांसद, MLA और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि इस संबंध में पार्टी और संगठन के वरिष्ठ नेता मिलकर निर्णय लेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम और कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के पांच सीट जीतने के दावे को लेकर कहा कि कांग्रेस के सारे मुगालते दूर हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी के चेहरे और गारंटी में विश्वास जताया है। 11 की 11 सीट हम जीतेंगे।
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की जीत तय मानी जा रही
विष्णु देव सरकार के काम की पूरे देश में चर्चा है। दूसरी ओर लोकसभा चुनाव 2024 में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की जीत तय मानी जा रही है और कयास लगाया जा रहा है कि वो मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। अगर बृजमोहन अग्रवाल मंत्री पद से इस्तीफा देते हैं तो साय कैबिनेट में दो नए मंत्रियों के लिए जगह बन जाएगी, क्योंकि पहले साय कैबिनेट में एक पद खाली है। ऐसे में साय कैबिनेट में आचार संहिता के बाद दो नए चेहरों को जगह मिल सकती है।
Lok Sabha Elections 2024: इस समय देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है. 4 चरण हो चुके हैं और 3 चरण का चुनाव बाकी है. इस बीच आज 14 मई को पीएम मोदी वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे. पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.
कई शुभ योगों का महायोग
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए जो दिन और समय चुना है, वह बेहद शुभ है. पीएम मोदी 14 मई, मंगलवार को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर नामांकन करेंगे. यह समय बेहद खास है क्योंकि आज गंगा सप्तमी है. वहीं पुष्य नक्षत्र, आनंद योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का महायोग बन रहा है. इसके अलावा यह अभिजीत मुहूर्त भी है.
…इसलिए बेहद शुभ माना गया है पुष्य नक्षत्र
पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा कहा गया है. पुष्य नक्षत्र में किए गए कार्य बेहद शुभ फल देते हैं. इस नक्षत्र में खरीदारी करना, नए काम की शुरुआत करना बहुत शुभ माना गया है. पुष्य नक्षत्र का योग हर महीने बनता है. आज वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन पुष्य नक्षत्र है, जो कि और भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि आज गंगा सप्तमी है. इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है. इस मुहूर्त में किए गए काम अवश्य सिद्ध होते हैं, यानी कि उनमें सफलता मिलती है.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार पुष्य नक्षत्र 13 मई की सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर शुरू हो चुका है और 14 मई को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. इस दौरान अभिजीत मुहूर्त भी रहेगा और पीएम मोदी 11 बजकर 40 मिनट पर नामांकन दाखिल करेंगे.
गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में डुबली लगाना या गंगाजल से स्नान कराना मोक्ष की प्राप्ति कराता है. साथ ही सुख, समृद्धि, सफलता और यश भी देता है. पीएम मोदी नामांकन भरने से पहले गंगा सप्तमी के शुभ मौके पर अस्सी घाट पर स्नान-ध्यान करके गंगा मैया का आशीर्वाद लेंगे. इसके बाद बाबा कालभैरव का दर्शन भी करेंगे.
कालभैरव को काशी का कोतवाल माना जाता है. माना जाता है कि भैरव बाबा की अनुमति के बिना कोई भी काशीवास नहीं कर सकता है. इसीलिए नामांकन करने से पहले पीएम मोदी भी कालभैरव बाबा के यहां अनुमति लेने जाएंगे.
रायपुर। बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED के चपेट में आने से गांव के दो अबोध बच्चों के निधन पर CM विष्णु देव साय ने दुःख प्रकट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा – बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों द्वारा लगाये गए आईआईडी की चपेट में आने से गांव के दो मासूम बच्चों के देहावसान की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है।
ईश्वर से उन अबोध बच्चों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। नक्सलवाद का काला साया हमारे बच्चों को निगल रहा है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। नक्सलियों को मासूमों के करुण मौत की क़ीमत अवश्य चुकानी होगी।