Vat Savitri Vrat: इस तारीख को है वट सावित्री व्रत, इस शुभ मुहूर्त में पूजा

Vat Savitri Vrat Shubh Muhurat: ज्योतिष गणना के मुताबिक, हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और वट के पेड़ की पूजा करती हैं. बता दें कि इस बार वट सावित्री व्रत Vat Savitri जून में रखा जाएगा. हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व बताया गया है.  ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सत्यवान और सावित्री की कथा सुनाई जाती है.

पौराणिक कथाओं के मुताबिक वट सावित्री व्रत के दिन सावित्री अपनी  चतुराई और यमराज से लड़कर अपने पति सत्यवान के प्राण को वापस लेकर आई थी. Vat Savitri इसी कथा के कारण वट सावित्री व्रत प्रचलित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए विधि-विधान के साथ व्रत रखती हैं. आज जानेंगे वट सावित्री व्रत किस दिन रखा जाएगा और उसका महत्व.

Surya Gochar: आज से एक माह तक इन राशियों के कुंडली में विराजमान होंगे सूर्य देव

जानें वट सावित्री व्रत की तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार वट सावित्री का व्रत इस बार 6 जून को रखा जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए भूखी-प्यासी रखकर व्रत रखती हैं और उनके सुखद जीवन की प्रार्थना करती हैं. Vat Savitri ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो महिलाएं व्रत रखती हैं, उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है. और संतान प्राप्ति का वरदान भी मिलता है.

Vat Savitri Vrat

जानें वट सावित्री व्रत का महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की पूजा की जाती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार वट वृक्ष में तीनों देवों का वास होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वट वृक्ष Vat Savitri में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है. मान्यता है कि वट वृक्ष के तने में भगवान विष्णु का वास होता है और जड़ में ब्रह्म देव का वास माना जाता है. वहीं, इसकी शाखाओं में भगवान शिव का वास होता है.

ऐसे में वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष Vat Savitri की पूजा की जाती है. ज्योतिषियों के अनुसार वट वृक्ष की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है. साथ ही, सुहागिन महिलाओं के पतियों को दीर्घायु होने कता वरदान मिलता है.

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता की गोली मारकर मर्डर, फैली सनसनी

नारायणपुर।  यहां एक कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर ​दी गई है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता की गोली मारकर मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. अज्ञात लोगों ने नारायणपुर बखरुपारा के बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बता दें कि विक्रम बैस ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर थे।

कांग्रेस नेता विक्रम बैस

Sushil Modi Died: पूर्व उप CM सुशील कुमार मोदी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मार की सोमवार को मर्डर कर दी गई है. नारायणपुर बखरुपारा में अज्ञात लोगों ने मर्डर की. सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता को गोली मारी गई है. विक्रम बैस ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ थे. बाइक सवार अज्ञात लोगों ने उन्हे तीन गोली मारी गई है. मौके पर मौत हो गई. नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की।

Surya Gochar: आज से एक माह तक इन राशियों के कुंडली में विराजमान होंगे सूर्य देव

https://www.facebook.com/webmorcha

Sushil Modi Died: पूर्व उप CM सुशील कुमार मोदी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

पटना: Sushil Kumar Modi: बिहार BJP के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी का सोमवार देर शाम निधन हो गया. वे कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था. लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले ही सुशील कुमार मोदी ने इस बीमारी के बारे में मीडिया में उजागर किया था. बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने सुशील कुमार मोदी के निधन की खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी. समकालीन राजनीति में सुशील कुमार मोदी (उम्र 72 साल) बिहार के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे.

सम्राट चौधरी ने X पर लिखा, ‘बिहार के पूर्व डिप्टी CM और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि. यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है.’ एक दिन पहले रविवार को पटना में पीएम मोदी ने रोडशो किया था.

इस रोडशो में पीएम मोदी तो मौजूद थे पर एक मोदी की कमी सभी को खल रही थी. वो मोदी थे, सुशील कुमार मोदी. सुशील कुमार मोदी कई दशकों तक बिहार भाजपा की पहचान के रूप में काम करते रहे. 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद आलाकमान ने उन्हें डिप्टी CMपद नहीं दिया और उन्हें राज्यसभा भेज दिया. इसी साल की शुरुआत में सुशील कुमार मोदी राज्यसभा से रिटायर हुए थे.

सुशील कुमार मोदी

बिहार के राजनीतिक हलकों में यह माना जाता है कि बिहार की राजनीति की जितनी समझ सुशील कुमार मोदी के पास थी, उतनी समझ बिहार भाजपा के किसी नेता के पास नहीं है. सुशील कुमार मोदी को बिहार भाजपा के प्रखंड स्तर तक की जानकारियां होती थीं. पूर्व डिप्टी CM  सुशील कुमार मोदी के निधन से न केवल बिहार भाजपा, बल्कि पार्टी आलाकमान को भी हुए नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती.

सुशील कुमार मोदी बिहार में 2005 से लेकर 2013 तक डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री रहे. वे जीएसटी एम्पावर्ड कमेटी के चेयरमैन भी रहे. देश भर में जीएसटी लागू होने में पूर्व डिप्टी CM  सुशील कुमार मोदी का अहम योगदान रहा. विपक्षी दलों के कई वित्त मंत्रियों को जीएसटी को लेकर सुशील कुमार मोदी ने पक्ष में किया था. वे जीएसटी के पक्ष में लगातार आवाज बुलंद करते रहे थे. आर्थिक मसलों पर उनकी गहरी समझ थी.

Surya Gochar: आज से एक माह तक इन राशियों के कुंडली में विराजमान होंगे सूर्य देव

https://www.facebook.com/webmorcha

 

Surya Gochar: आज से एक माह तक इन राशियों के कुंडली में विराजमान होंगे सूर्य देव

Surya Gochar 2024: ज्योतिष गणना में ग्रहों के राजा कहे गए सूर्य सफलता, ऐश्‍वर्य, स्वास्थ्य  के दाता हैं. वहीं शुक्र ग्रह धन-विलासिता, भौतिक सुख के कारक हैं. आज 14 मई 2024 को सूर्य गोचर करके धन-सुख के दाता शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं. Surya Gochar एक महीने तक सूर्य वृषभ राशि में संचरण करेंगे.

साथ ही यहां पहले से मौजूद गुरु के साथ युति करेंगे. इन स्थितियों का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. साथ ही 4 राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद शुभ फल देगा. इन लोगों को नौकरी-व्‍यापार में बड़ा लाभ होगा. साथ ही आर्थिक स्थिति में भी उछाल आएगा, पद-प्रतिष्‍ठा मिलेगी. आइए जानते हैं कि आने वाला 1 महीना किन राशियों के लिए लकी है.

webmorcha.com

Surya Gochar

सूर्य गोचर Surya Gochar  का इन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव

मेष राशि : मेष राशि के जातकों को सूर्य का गोचर Surya Gochar लाभ देगा. आपकी इनकम बढ़ेगी. धन प्राप्‍त होगा. अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे. वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और इसकी दम पर भी लाभ पाएंगे. बिजनेस करने वाले लोगों को नई डील मिलेगी. व्‍यापार का विस्‍तार होगा. रुका हुआ धन प्राप्‍त होगा.

कन्या राशि : सूर्य का राशि परिवर्तन कन्‍या राशि वाले जातकों को जमकर लाभ देगा. आपको किस्‍मत का साथ मिलेगा. काम आसानी से पूरे होते जाएंगे. Surya Gochar प्रमोशन की राह देखकर रहे लोगों का शुभ सूचना मिलेगी. सैलरी भी बढ़ सकती है. जिन लोगों का कारोबार दूर तक फैला है, उन्‍हें विशेष लाभ होगा. धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

Chanakya Niti: इन पांच स्थानों पर घर कभी नहीं रहना चाहिए, आती है अड़चन

सिंह राशि : सिंह राशि के स्‍वामी सूर्य हैं और इस राशि के जातकों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं. सूर्य गोचर Surya Gochar के चलते इन लोगों को करियर में अच्‍छे नतीजे मिलेंगे. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. आपका प्रमोशन-इंक्रीमेंट हो सकता है. मनचाही नौकरी मिल सकती है. व्‍यापारियों को धन कमाने के नए-नए मौके मिलेंगे.

वृश्चिक राशि : सूर्य के राशि बदलते ही वृश्चिक राशि के जातकों के अच्‍छे दिन शुरू हो सकते हैं. आपको नई नौकरी का प्रस्‍ताव मिल सकता है. Surya Gochar कोई मनोकामना पूरी हो सकती है. आपके काम की तारीफ होगी. शादीशुदा लोगों का जीवन सुखमय रहेगा. अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

https://www.facebook.com/webmorcha

Ank Jyotish 14 मई 2024: आज मंगलवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Ank Jyotish 14 मई 2024: आज मंगलवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज मंगलवार (Ank Jyotish)  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1

यह समय है कार्य का मूल्यांकन और अपनी प्रबंधकीय क्षमता का प्रदर्शन करने का है। Ank Jyotish  रैंक में उन्नति की भी संभावना है। आज सार्वजनिक मामलों में हिस्सा लेना आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है इसलिए शांत रहें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

लेनदेन में हुआ नुकसान या देरी से बचने के लिए धन सम्बन्धित मामलों में सतर्क रहें। एक छोटा सा मौका आज आपको एक बड़ी डील दिला सकता है।  आपके आसपास के लोग भी आपकी सहायता के लिए तैयार हैं।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3

आपका और आपके प्रियजनों का विश्वास आपको आने वाली हर मुसीबत से बचाएगा। Ank Jyotish  कार्य में आज आपको भरपूर सराहना मिलेगी। यह वक्त हर दुःख या दोष को भूलकर अपने कौशल को विकसित करने का है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 4

अपने विचारों को सकारात्मक रखें क्योंकि यह आपके अच्छे कर्मों के लाभ उठाने के लिए एक शानदार चरण है। Ank Jyotish सावधानी से यात्रा करें क्योंकि सफर में गड़बड़ी की आशंका है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5

आज किसी मित्र या प्रियजन के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने की संभावना है। अभी जो भी काम आप करें, दूसरों की सलाह अवश्य लें। Ank Jyotish  कुछ बड़े निर्णय भी आपकी प्रतीक्षा कर रहें हैं।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

Chanakya Niti: इन पांच स्थानों पर घर कभी नहीं रहना चाहिए, आती है अड़चन

अंक 6

आज केवल अपने दिल को सुनें और आप जो चाहते हैं वह आपको अवश्य मिलेगा। उतार और चढ़ाव का दूसरा नाम ही जीवन है। Ank Jyotish अभी आपकी रचनात्मकता उच्च स्तर पर हैं और आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

सामान की बिक्री और खरीद के समय सावधान रहें क्योंकि धन का नुकसान हो सकता है। अच्छे से तैयार हो जाएँ क्योंकि भविष्य में आपको किसी मुश्किल कार्य का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8

आज आपको अपने दोस्तों व सहकर्मियों का भी पूरा साथ मिलेगा। Ank Jyotish अपने ध्यान अपनी लक्ष्य पर केंद्रित करें। अपनी मेहनत और अलौकिक शक्ति का सही प्रयोग करके आप धन और भौतिक सुरक्षा के मामले में समृद्ध होंगे।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

दिनचर्या में बदलाव करके आप अपने कर्तव्य का भलीभांति से पालन कर सकते हैं। Ank Jyotish धन संबंधी जोखिम से बचें क्योंकि ऋण लेना आपके लिए हानिकारक होगा। आज धन और कीमती चीजों की तुलना में प्रियजन आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

https://www.facebook.com/webmorcha

रायगढ़ चलती कार में लगी आग, जिंदा जला शिक्षक, दर्दनाक मौत

रायगढ़। चलती कार में भीषण आग लग गई। इस दौरान आग में जिंदा जलने से टीचर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घंटों तक कार धू-धू कर जलती रही। कार चारों तरफ से जलकर खाक हो चुकी है। मामला करतला थाना क्षेत्र के चचिया गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, लुढ़खेता मोहल्ले से कार गुजर रही थी, इसी दौरान कार में आग लगी है। मृतक रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र का रहने वाला था, जिसका नाम जगतराम बेहरा (39) शिक्षक है। जगतराम कार खुद चला रहा था। शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लगी है।

CG ठग शिवा साहू की सूचना पुलिस को दे और पाएं पुरस्कार, होममिनिस्टर  बोले-पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

बताया जा रहा है कि कार में जैसे ही आग लगी चालक किसी तरह वहां से बाहर निकलना चाह रहा था, लेकिन सीट बेल्ट के कारण वाहन में ही फंस गया। आग की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना गांव के कोटवार ने करतला थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिह को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम यूनिट के अधिकारी डॉक्टर सत्यजीत सिंह भी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।

https://www.facebook.com/webmorcha

CG ठग शिवा साहू की सूचना पुलिस को दे और पाएं पुरस्कार, होममिनिस्टर  बोले-पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

छत्तीसगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के रायकोना के रहने वाला ठग शिवा साहू (Shiva Sahu) लगातार फरार चल रहा हैं। पुलिस पिछले दो महीने से उसकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही। गौरतलब हैं कि शिवा साहू पर करीब 2 करोड़ 26 लाख रूपये की ठगी किये जाने के सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज हैं।

इस मामले में पूर्व में उसके कई साथियों को हिरासत में लिया गया था। खुद के खिलाफ मामला कायम होने के बाद से शिवा फरार चल रहा है। पुलिस को उम्मीद हैं कि ईनाम के ऐलान के बाद उसके बारें में जल्द किसी तरफ का सुराग मिल सकेगा। होममिनिस्टर  बोले – पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे होममिनिस्टर विजय शर्मा ने कहा कि कोई भी ठग हो उसे पुलिस (Police) पाताल से खोज कर निकाल लेगी.

Chanakya Niti: इन पांच स्थानों पर घर कभी नहीं रहना चाहिए, आती है अड़चन

शिवा साहू

बता दें कि बीते दिन ही शिवा साहू के मामले एक नई शिकायत दर्ज कराई गई है. उस पर 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है. ठगी का मामला उजागर होने के बाद से शिवा साहू (Shiva Sahu) कई दिनों से फरार चल रहा है.

छत्तीसगढ़ एकाएक युवक बन गया करोड़पति, खरीदें BMW और ऑलीशान मकान, अब पुलिस खाते किए सील

https://www.facebook.com/webmorcha

कोमाखान तहसील ऑफिस के पास हो रहा था शराबखोरी, पुलिस खाली शीशी और डिस्पोजल किया जब्त

महासमुंद। गांव को छोड़ए साहब अब तहसील परिसर के सामने शराबखोरी खुलेआम हो रही है। ताजा मामला कोमाखान में देखने को मिला है जहां पुलिस ने शराब खोरी कर रहे एक युवक और खाली शीशी और डिस्पोजल को जब्त किया है। यहां मुखबीर से कोमाखान पुलिस को सुचना मिली कि कोमाखान तहसील आफिस के पास एक व्यक्ति लोगों को अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि जहां पर पुलिस ने रेड मारी।

जब यहां पुलिस पहुंची तो शराबखोरी कर रहे लोग भाग निकले। शराबखोरी की सुविधा करा रहे अनक राम यादव पिता गैंदराम यादव (65) लुकुपाली थाना कोमाखान के पास शराब पिलाने के संबंध मे कोई कागजात नही होना बताया।

Chanakya Niti: इन पांच स्थानों पर घर कभी नहीं रहना चाहिए, आती है अड़चन

शराबखोरी

आरोपी के पास कोई लायसेंस न होने से उसके कब्जे में मिले 03 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी 180 M.L. वाली जिसमें शराब की गंध आ रही थी व 03 नग प्लास्टिक की खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

शराबखोरी कर रहे आरोपी अनक राम यादव का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 11/05/2024 के 11.20 बजे विधिवत गिरफ्तार किया । मामला जमानतीय होने व मौके पर सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया गया । बाद वापस स्टेशन आकर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

https://www.facebook.com/webmorcha

Odisha Chunav: ओडिशा में 4 लोकसभा और 28 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज, जानें कहां-कहां है वोटिंग

Odisha Chunav 2024: ओडिशा में आज पहले चरण का चुनाव है। अगले चारों चरणों में ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनावों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। सोमवार को ओडिशा की कुल 21 में से 4 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों में से 28 सीटों के लिए मतदान होना है। Odisha Chunav 2024 ओडिशा के जिन लोकसभा क्षेत्रों में सोमवार को मतदान हो रहा है, वे हैं- कालाहांडी, कोरापुट, नबरंगपुर और बेरहामपुर लोकसभा क्षेत्र।

Odisha Chunav जिन 28 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है, वे भी इन्हीं लोकसभा सीटें के दायरे में आती हैं। इस बार सत्ताधारी बीजेडी को ओडिशा में मुख्य विपक्षी बीजेपी से कड़ी चुनौती मिल रही है। चुनाव तिथियां ओडिशा में पहले चरण में कुल 62.87 लाख मतदाता देश के चौथे और ओडिशा के पहले चरण की वोटिंग में लोकसभा चुनावों के लिए 37 और विधानसभा चुनावों में कुल 243 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस दौर में ओडिशा के कुल 62.87 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधियों के सियासी किस्मत का फैसला करेंगे।

ओडिशा की इन 28 असेंबली सीटों पर मतदान 13 मई, 2024 को जिन 28 विधानसभा सीटों के लिए ओडिशा में मतदान हो रहा है, उनमें 11-सामान्य, 14- अनुसूचित जनजाति और 3-अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित सीटें हैं।

Odisha Chunav ओडिशा में पहले चरण में जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव है, वे हैं- नुआपाड़ा खरिया उमरकोट झरिगांव नबरंगपुर दाबुगाम लांजीगढ़ जूनागढ़ धरमगढ़ भवानीपटना नरला छतरपुर गोपालपुर बेरहामपुर डिगपहंडी चिकिटी मोहाना पारलाखेमुंडी गुनुपुर बिसम कटक रायगडा लक्ष्मीपुर कोटपद जयपोर कोरापुट पोट्टंगी मल्कानगिरी चित्राकोंडा धरमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.62 लाख वोटर कालाहांडी जिले की धरमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.62 लाख वोटर हैं।

Odisha Chunav

वहीं कोरापुट जिले की लक्ष्मीपुर सीट में सबसे कम 1.74 लाख वोटर हैं। सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवार गंजम जिले की बेरहामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमा रहे हैं।

Odisha Chunav जबकि, झरिगांव, नबरंगपुर, और दाबूगांव में से प्रत्येक में सिर्फ तीन-तीन उम्मीदवार ही चुनावी रेस में शामिल हैं। ओडिशा में अगले चरणों कैसे होंगे चुनाव? 20 मई को पांचवें चरण और ओडिशा में दूसरे चरण के चुनाव में 5 लोकसभा और 35 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। वहीं 25 मई को 6 लोकसभा और 42 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। बाकी 6 लोकसभा और 42 विधानसभा सीटों पर 1 जून को आखिरी चरण में मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा के लिए भी करवाई जाएगी।

Odisha Chunav

13 मई को पहले और 20 मई को दूसरे चरण के लिए वोटिंग

Odisha Chunav 2024 ओडिशा में 13 मई को चार लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। राज्य की कालाहांडी, नवरंगपुर, बेरहमपुर और कोरापुट लोकसभा सीट के लिए 13 मई को वोटिंग होगी तो वहीं 20 मई को बारगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का लोकसभा सीट के लिए वोटिंग होगी।

25 मई को तीसरे और 1 जून को चौथे चरण के लिए वोटिंग

Odisha Chunav 2024 25 मई को ओडिशा की छह लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन सीटों में संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी और भुवनेश्वर शामिल है। बता दें कि संबलपुर से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं पुरी से बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा 1 जून को ओडिशा की बची 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर शामिल है। केंद्रपाड़ा से बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा चुनाव लड़ रहे हैं।

चार चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

ओडिशा में चार चरणों में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव होंगे। 13 मई को पहले चरण की 28 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी तो वहीं 20 मई को दूसरे चरण में 35 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। 25 मई को जब ओडिशा में तीसरे चरण का मतदान होगा, तब राज्य की 42 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग होगी। वहीं 1 जून को चौथे चरण के दौरान राज्य की 42 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।

Odisha Chunav 2024 ओडिशा में बीजेपी, बीजेडी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। बीजेपी और बीजेडी के बीच गठबंधन की भी बात चल रही थी लेकिन यह नहीं हो पाया और दोनों दल अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि कई बार ऐसा देखा गया है जब भी संसद में एनडीए को भी कोई बिल पास करवाने के लिए सांसदों के समर्थन की जरूरत हुई है, तो बीजेडी ने उनका साथ दिया है।

Chanakya Niti: इन पांच स्थानों पर घर कभी नहीं रहना चाहिए, आती है अड़चन

https://www.facebook.com/webmorcha

Weekly Rashiphal13th to 19th May 2024: इन राशियों का इस सप्ताह सुधरेगी आर्थिक स्थिति

Weekly Rashiphal13th to 19th May 2024:: नया सप्ताह प्रारंभ सोमवार से हो रहा है। मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मीन समेत सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह बहुत अहम रहेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह आपके लिए कैसी रहेगी? जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष राशि
Aries

मेष

इस सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। Rashiphal आप जीवन में बहुत अच्छा करेंगे। इससे आपको जीवन में वह सराहना और पहचान मिलेगी जिसके आप हकदार हैं।

वृषभ

इस सप्ताह आपका व्यावसायिक जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है और आप कई नए प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं। आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रभावित होंगे और वे आपको बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट भी दे सकते हैं। दीर्घकालिक सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि यह समय आपके करियर के लिए उत्तम है।

मिथुन

इस सप्ताह जीवन को गंभीरता से लें ताकि आप दीर्घकालिक सफलता प्राप्त कर सकें। यात्रा थोड़ी कठिन हो सकती है, लेकिन आपको जोखिम लेने और दूसरों से आगे रहने की जरूरत है।

Ank Jyotish 13 मई 2024: आज सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

कर्क
Cancer

कर्क

आपको अपने पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता हासिल होने की संभावना है। Rashiphal इस उपलब्धता का उपयोग अपने वरिष्ठों को प्रभावित करने और अपने स्थान पर स्थायी पद सुरक्षित करने के लिए करें। आपके सहकर्मी आप पर गर्व करेंगे और आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे।

सिंह

इस सप्ताह समय में आप भी अपने काम पर ध्यान देंगे तो आपको लाभ मिलेगा। एक समय आएगा जब आप अपने बारे में थोड़ा गलत महसूस करेंगे। हालाँकि, आपको आगे के जीवन में सफल होने के लिए खुद को इकट्ठा करने और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की जरूरत है।

कन्या

आपको अपने पेशेवर जीवन को गंभीरता से लेने और अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता है। Rashiphal तभी आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे और आपको जल्द से जल्द नया पद प्रदान करेंगे।

तुला

यदि आप अपने ग्राहकों के साथ अच्छा तालमेल स्थापित करेंगे तो इससे मदद मिलेगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक

इस सप्ताह के अंत में आराम करने के लिए अपने कार्यस्थल पर अपने बचे हुए कार्यों को पूरा करें। इस सप्ताह काम के सिलसिले में यात्रा की भी संभावना है।

Weekly Rashiphal सप्ताह
Weekly Horoscope

धनु

आपका व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन महत्वपूर्ण रूप से व्यवस्थित हो जाएगा। इतना ही नहीं, आप अपने बारे में उन बातों का भी एहसास कर पाएंगे जिन्हें जल्द से जल्द समझने की जरूरत है।

मकर

अभी अपने करियर पर ध्यान दें। अवसर को सफलता के साथ हाथ से जाने दें। Rashiphal उच्च अधिकारियों को अपनी योग्यता दिखाने के लिए अपने कौशल पर काम करना फायदेमंद रहेगा।

कुंभ

एक समय आएगा जब आपको कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों के सामने खुद को और अपनी क्षमताओं को साबित करना होगा। कृपया इसे सकारात्मक रूप से लें और इसके बारे में अच्छा बनने का प्रयास करें।

मई माह मीन राशि
month of may

मीन

इस सप्ताह अगर आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ को गंभीरता से लेंगे तो यह आपके लिए मददगार साबित होगा। Rashiphal सुनिश्चित करें कि आप अपने वरिष्ठों को प्रभावित करने के लिए अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर रहे हैं।

Ank Jyotish 13 मई 2024: आज सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

https://www.facebook.com/webmorcha