महासमुंद, राजिम, कुरूद, धमतरी क्षेत्र से बाइक चोरी, पकड़ाए शातिर चोर

छत्तीसगढ़। मगरलोड पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। कुछ महिनो से मोटर सायकल चोर गिरोह द्वारा मोटर सायकल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था, जिस पर थाना मगरलोड में अपराध कमांक 01/24, 81/24, 114/24, 164/24 धारा 379 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान मगरलोड पुलिस द्वारा आरोपियों की पता साजी के लिए लगातार मुखबिर सूचना एवं CCTV फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से की जा रही थी।

इसी कड़ी में बिना नंबर प्लेट वाली अलग-अलग तीन मोटर सायकल में दो-दो व्यक्ति बैठकर ग्राम पण्डरीपानी की ओर जा रहे थे, जिसे चोरी की मोटर सायकल होने के संदेह पर रोककर मो.सा. के संबंध में पूछताछ कर आर.सी. बुक पेश करने कहा तो मो.सा. सवारों का जवाब संतोषप्रद नही मिलने से आरोपीगण को थाना लाकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम लिया गया,

जिसमें आरोपीगण अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताये कि आज से करीबन 02-03 माह पूर्व मधुबन मेला में मिलकर मोटर सायकल चोरी करने की योजना बनाकर गिरोह बनाकर कुरूद, राजिम, कोपरा, महासमुंद, करेलीबड़ी, मगरलोड के क्षेत्रों को टारगेट करते हुये चोरी की घटना को अंजाम दिये।

अंक शास्त्र18 मई: इस तारीख वालों के लिए बेहतरीन होगा समय, जानें आज शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

आरोपीगण द्वारा ग्राम तर्रा कोपरा से दो हिरो HF डिलक्स मोटर सायकल, ग्राम मोहेरा से हिरो CD डिलक्स, एंव एचएफ डिलक्स मोटर सायकल, करेलीबड़ी से होण्डा ड्रीम युगा, ग्राम परसाबुड़ा से हीरो पैसन प्रो. राजिम बस स्टैण्ड से हिरो HF डिलक्स मोटर सायकल, महासमुंद से एक लाल स्कूटी हिरो ड्यूट, ग्राम कपालफोड़ी से होण्डा हारनेट, ग्राम दुधवारा से हिरो HF डिलक्स,

ग्राम कुण्डेल से हिरो HF डिलक्स, श्यामनगर राजिम से हिरो HF डिलक्स, मधुबन मेला से हिरो स्पलेण्डर, ग्राम परतेवा राजिम से हिरो HF डॉन, कुरूद से बजाज पल्सर को चोरी कर मोटर सायकल का पहचान छुपाने के लिये मोटर सायकल कर नंबर प्लेट निकालकर छिपाकर रखना एंव इस्तेमाल करना बताने से उक्त सभी मोटर सायकलों को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर जप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

जप्त वाहन में कुछ मोटर सायकलों के मालिकों का नाम पता अज्ञात होने से धारा 41 (1+4) दप्रस/379,201,34 भादवि. का इस्तगाशा तैयार कर वाहन स्वामी की पता तलाश किया जा रहा है एवं आस-पास के जिले एवं थानों से भी चोरी के दर्ज अपराध के संबंध में जानकारी ली जा रही है। जिससे और भी अपराध खुलने की संभावना है।

नाम आरोपी 01. नयन निषाद पिता लोचन निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम बरोण्डा थाना राजिम जिला गरियाबंद

  1. लीलाराम निषाद पिता पंचराम निषाद उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम कुटेना थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद
  2. मेघराज निषाद पिता गौकरण निषाद उम्र 19 वर्ष साकिन गाड़ाडीह थाना मगरलोड जिला धमतरी छ०ग०
  3. योकेश्वर निषाद पिता हुमन निषाद उम्र 19 वर्ष साकिन बरोण्डा थाना राजिम जिला गरियाबंद (छ०ग०)
  4. नीलकंठ दास पिता स्व.अंजोर दास उम्र 26 वर्ष साकिन माहेरा थाना मगरलोड जिला धमतरी (छ०ग०)
  5. धरमचंद निषाद पिता मोहन लाल निषाद उम्र 29 वर्ष साकिन कुटेना थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद

https://www.facebook.com/webmorcha

अंक शास्त्र18 मई: इस तारीख वालों के लिए बेहतरीन होगा समय, जानें आज शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

अंक शास्त्र 18 मई 2024: आज शनिवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज शनिवार (अंक शास्त्र)  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish अंक शास्त्र
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक- 1

अंक शास्त्र के अनुसार समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहरी यात्रा का कार्यक्रम सुखद और फलदायी रहेगा। थोड़ा सा मानसिक तनाव रह सकता है। आप हर किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा। प्रेम और रोमांस के मामले में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग-ग्रीन

अंक – 2

आपकी जान-पहचान समान विचारधारा वाले लोगों से बढ़ेगी। अंक शास्त्र के अनुसार मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के साथ आप उसके स्कूल या कॉलेज जा सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं। साझेदारी और सम्बन्धों पर सोच समझकर निर्णय लें।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- वायलेट

अंक- 3

अंक शास्त्र के अनुसार आपके बारे में लोग उल्टी सीधी बातें कर सकते हैं।स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपनी बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। कंजूस न होने के बावजूद आप आर्थिक मसलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंताग्रस्त रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- भूरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र
Ank Jyotish

अंक- 4

आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ जाने से दिक्कतें पेश आएंगी, खर्च के लिये संतुलित बजट बनाएं और सामाजिक दायरा सीमित रखें। अंक शास्त्र के अनुसार परिवार व मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे। काफी समय से लंबित सरकारी कार्य, कानूनी मुद्दे, अनुबन्ध जैसे मामले आसानी से हल हो सकते है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

विवाह के लिए करना पड़ेगा इंतजार, अब जुलाई में बजेंगी शहनाईयां, जानें तारीख

अंक- 5

अंक शास्त्र के अनुसार आप धन कमाने के कई अवसर अपनाएंगे। आप में सहनशीलता की कमी नहीं है। दिन की शुरूआत आप जोरदार ढंग से करेंगे। आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा। संतान से संतुष्टि प्राप्त करेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सिल्वर

अंक- 6

अंक शास्त्र के अनुसार आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। धन सम्बन्धी मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको पेट से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। मित्र वर्ग आपको अच्छा सहयोग प्रदान करेंगे। किसी त्योहार विशेष की तैयारी में लगे रहेंगे।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

अंक- 7

आज आत्मविश्वास अधिक होगा। अंक शास्त्र के अनुसार आप अपने सकारात्मक विचारों के चलते धन अर्जित कर लेंगे। घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें वरना पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। माता-पिता, बच्चों, रिश्तेदारों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने काम को नीतिपूर्ण ढंग से पूरा करेंगे।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- नांरगी

अंक- 8

अंक शास्त्र के अनुसार आर्थिक और व्यापारिक तौर पर शानदार सफलता मिल सकती है। पहले से कहीं अधिक अधिकार सम्पन्न होंगे। भावनाओं के भाव में बहने या लापरवाही से बचना चाहिए। स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे। परिवार के साथ सम्बन्ध मधुर बनेंगे।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- सफेद

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र
आज का अंक ज्योतिष

अंक- 9

अंक शास्त्र के अनुसार आज आर्थिक मामले गति पकड़ेंगे। संतान की सगाई होने के योग हैं। शादी की तारीख निश्चित हो सकती है। परिवार के साथ शानदार समय व्यतीत होगा। आपको अध्यात्मिक जगत भी आकर्षित करेगा। रोमांस में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- गोल्डन

https://www.facebook.com/webmorcha

ब्राम्हण युवा संगठन सचिव मनोज तिवारी की मौत ने झकझोर दिया समाज को, समाज के लोगों ने कहा जल्द हो अपराधी गिरफ्तार!

महासमुंद। ब्राम्हण समाज में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे मनोज तिवारी की हत्या की आशंका ने समाज को झकझोर दिया है। समाज के लोगों ने कहा कि जल्द अपराधी को गिरफ्तार किया जाए। बतादें, गुरुवार को कोमाखान विप्र समाज संगठन सचिव मनोज तिवारी की बिन्द्रावन लोदामुड़ा के जंगल में एक पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है। संदिग्ध परिस्थिति में मिले लाश में फांसी के पूर्व चोट के निशान देखे गए। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मनोज तिवारी की हत्या हुई है।

समाज प्रमुख शिव प्रसाद उपाध्याय अपनी संगठन प्रमुखों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे। जिन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए जल्द अपराधी को पकड़ने का आग्रह किया है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने हत्या की आशंका को देखते हुए फोरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वायड की मदद लेते हुए जांच टीम बना दी है।

मनोज तिवारी

आज होगा अंतिम संस्कार

गुरुवार की सुबह लोंदामुड़ा खार में लाश देख गया। ग्रामीणों की सुचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, जहां पर संदिग्ध परिस्थिति में लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली थी, इसके बाद इसकी जानकारी उच्चअधिकारियों को दी गई। जहां पर उच्चअधिकारी समेत रायपुर से फारेसिंक टीम और डाग स्कावयड की टीम पहुंची। करीब 2 बजे लाश का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा गया है। जहां  पीएम की कार्रवाई की गई। आज गृह ग्राम कोसमर्रा में मनोज तिवारी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

समाज के लोगों ने बताया अपूर्णीय क्षति

युवा मनोज तिवारी का निधन दुखद है, वे अपने काम के साथ-साथ समाज में प्रमुखता से अपनी भागीदारी निभा रहे थे। समाज अध्यक्ष शिव प्रसाद उपाध्याय, विजय शर्मा, अरूण शुक्ला, कीर्ति शर्मा, मोतीलाल तिवारी, कांति तिवारी, सतीश बाजपेयी, हिरेन्द्र उपाध्याय, राजेन्द्र शर्मा ने मनोज तिवारी के निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

महासमुंद, कोमाखान फांसी पर लटका मिला सेल्समैन की लाश, हत्या की आशंका

https://www.facebook.com/webmorcha

Ank Jyotish 17 मई 2024: आज शुक्रवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Ank Jyotish 17 मई 2024: आज शुक्रवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज शुक्रवार (Ank Jyotish)  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1

अभी आपके पास धन की अधिकता हो सकती है किंतु लापरवाही और फिजूलखर्ची से बचें। Ank Jyotish आपका ध्यान अभी नेटवर्किंग और दूसरों के साथ जुड़ने की तरफ है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

सफलता पाने के लिए आपने कड़ी मेहनत की है और अब किस्मत आपकी ओर है। Ank Jyotish आपके सतर्क और जागरूक होने से दुर्घटनाओं या चोरी से बचा जा सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 3

सफलता को एक उपहार की तरह लें और अपने जीवन पर किसी को शासन न करने दें। Ank Jyotish आप भावनात्मक स्तर पर निराश नहीं होंगे और वैवाहिक जीवन का भी आनंद लेंगे।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 4

बदलाव को स्वीकार करें और नए अवसरों का मज़ा लें। Ank Jyotish यह एक पल है जब आपके नेतृत्व कौशल सच में चमकेंगे। दिल के मामले अभी पेचीदा साबित हो सकते हैं। कोई रिश्ता खत्म हो सकता है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

इस बार जल्द आएगा मानसून, जानें IMD ने क्या बताया

अंक 5

आपमें से कुछ जीवन का नया अर्थ ढूंढने की कोशिश कर सकते हैं। Ank Jyotish  पिता के जैसा कोई व्यक्ति यात्रा में आपको कंपनी दे सकता है। आज आप प्रतिबंधक महसूस करेंगे और अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 6

जल्द ही एक नए करियर का अवसर पैदा होगा। Ank Jyotish अचानक मिले अच्छे भाग्य का आनंद लें, अपने विश्वासों को टटोलने के लिए इस समय का प्रयोग करें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

भाग्य और आकर्षण इस समय आपके सबसे अच्छे दोस्त हैं। सहयोग या संबंधों के क्षेत्रों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। Ank Jyotish दिशाओं को अपने अनुसार बदलने के लिए कठोर और सशक्त दृष्टिकोण की बजाय कुशलता का उपयोग करें। शुभ अंक- 1

शुभ रंग- सुनहरा

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 8

अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत पड़ सकती है। Ank Jyotish  डॉक्टर की सलाह के लिए उससे मिलें। अपने सपनों और निरीक्षण के लिए आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि को खोजें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

लोगों के साथ मिलना आज का मंत्र है और उनके साथ मिलकर काम करना सफलता की कुंजी है। Ank Jyotish आज का दिन खुद को स्वतंत्र करने और रुकावटों से बाहर निकलने का है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, कोमाखान फांसी पर लटका मिला सेल्समैन की लाश, हत्या की आशंका

महासमुंद। कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बिन्द्रावन लोदामुड़ा खार में सैल्समैन की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार कोमाखान कसेकेरा सोसाइटी में सैल्समैन के पद पर पदस्थ मनोज तिवारी पिता शीतल तिवारी (35) का संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है। सूचना पर कोमाखान पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। लाश को पेड़ से उतारकर पंचनामा तैयार किया जा रहा है।

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी

चेहेरे पर निशान

पेड़ से लाश उतारने के बाद देखा गया कि चेहरे और पीट पर चोट के गंभीर निशान देखे गए हैं। पुलिस पहली आशंका हत्या किए जाने का अनुमान लगा रहा है। इसके साथ ही गांव के बाहर लोदामुड़ा खार जहां पर जंगल है। और चारपहिया कार खड़ी है जिसे मनोज तिवारी का बताया जा रहा है। कार के आईना टूटने के अलावा कार पर भी तोड़फोड़ करने जैसी बात सामने आई है।

sitename%

शराब की बोतल और चखना भी मौजूद

घटना स्थल के समीप खाली शराब की बोतल और डिस्पोजल में शराब भरा हुआ मौजूद है। साथ ही चखना फल्ली और समोसा मौजूद है। जहां पर तीन चार लोग एक साथ बैठकर शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।

मनोज तिवारी

नीम पेड़ में लटकी मिली लाश

सैल्समैन मनोज तिवारी की लाश नीम के एक पेड़ में मिली है। चप्पल पहना हुआ है, साथ ही नए रस्सी का उपयोग दौरा के रूप में किया गया है। जिस पेड़ में लाश मिली है उसमें चढ़ पाना बहुत मुश्किल दिख रहा है। साथ ही लाश के साथ चप्पल भी मौजूद था। जो चप्पल के साथ पेड़ में चढ़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों की माने तो पहले हत्या की गई उसके बाद लाश को फांसी पर लटका दी गई। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। हालांकि कोमाखान पुलिस के अलावा डागस्काव्यड टीम घटना स्थल के रवाना होने की बात कही जा रही है।

मनोज तिवारी

नौकरी के अलावा धान का कारोबार

बताया जा रहा है नौकरी के अलावा धान कारोबार में भी मनोज तिवारी संलिप्त था। बताया जा रहा है कोमाखान क्षेत्र में पहले भी धान माफिया का आतंक है बीते साल ऐसी ही एक घटना बंधक बना कर रखे जाने की बात सामने आई थी। पुलिस हर एंगल में जांच करने में जुटी है।

मनोज तिवारी

MP News: MP इंदौर में भीषण सड़क दुघर्टना, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

https://www.facebook.com/webmorcha

इस बार जल्द आएगा मानसून, जानें IMD ने क्या बताया

रायपुर। दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मानसून के सीजन की शुरुआत जल्द ही हो जाएगी। IMD ने अपने पूर्वानुमान में इसकी तारीख की भी घोषणा कर दी है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून की शुरुआत केरल में 31 मई के आसपास होने के आसार हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में 16 मई से और पूर्वी भारत में 18 मई से गर्मी की लहर का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है।

मॉनसून के 19 मई को अंडमान निकोबार पहुंचने की संभावना

दक्षिण-पश्चिमी मानसून आम तौर पर केरल में 1 जून से आता है और इसमें करीब 7 दिन का मानक विचलन रहता है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल का दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून 31 के आसपास केरल में दस्तक दे सकता है। इनमें चार दिन कम या 4 दिन ज्यादा का अंतर भी हो सकता है। यह तारीख देश भर में मॉनसून के लिए अहम संकेतक की तरह काम करती है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने पर चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मॉनसून के 19 मई को अंडमान निकोबार पहुंचने की संभावना है।

मानसून, जानें IMD ने क्या बताया

Weather Forecast: देश में कही मुसलाधार बारिश तो कही हीट-वेव की चेतावनी

मानसून आमतौर पर यह 20 से 22 तारीख के आसपास इस जोन में मानसून प्रवेश करता है। यहां आने के बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। मौसम विभाग IMD की मानें तो देश में अल नीनो मौसम प्रणाली कमजोर हो रही है। ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं। यह इस साल अच्छे मॉनसून का संकेत है। इस कारण भारत में मॉनसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।

तटीय क्षेत्र बुधवार से 19 मई तक भारी वर्षा के आसार

मौसम वैज्ञानिकों IMD  ने बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 20 मई तक आंधी, बिजली के साथ भारी बारिश या बौछार पड़ने के आसार हैं। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराइकल, केरल, माहे, तटीय और कर्नाटक में अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार से 19 मई तक भारी वर्षा के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश में 16-19 मई, असम और मेघालय में 17-19 तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। दक्षिण पश्चिम मानसून के दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को आगे बढ़ने के आसार हैं।

https://www.facebook.com/webmorcha

MP News: MP इंदौर में भीषण सड़क दुघर्टना, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Indore Accident News: MP के इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है. जबकि 1 शख्स घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. हादसा MP इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

गुना की ओर जा रहे थे सभी

DSP ने बताया कि ”हमें MP बेतवा थाना क्षेत्र में धार सीमा के पास एक कार दुर्घटना की सूचना मिली थी. एक बोलेरो एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और कार में सवार 9 में से 8 लोगों की मौत हो गई है. सभी लोग गुना की ओर जा रहे थे. हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की भी मौत हो गई है. सभी शवों को इंदौर भेजा है. घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है.”

जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार रात को हुआ. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. शवों को एम्बुलेंस से बेटमा अस्पताल लाया गया.

लोकसभा में PM मोदी कितनी सीट जीतेंगे? चाइना ने बताया अपना सर्वे

Indore Accident News: MP

MP सीहोर में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

इससे कुछ दिन पहले MP सीहोर जिले के सलकनपुर की भैरव घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ था.जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे. बच्चे का मुंडन कराकर लौटते वक्त यह हादसा हुआ था. परिवार भोपाल का रहने वाला है, जो माता बिजासन के दर्शन के लिए सीहोर पहुंचे थे. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. वहीं गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल में रेफर किया गया था.

मुंडन कराकर लौट रहे थे सभी

बता दें कि MP भोपाल से परिवार बच्चे का मुंडन कराने सलकनपुर के बिजासन माता मंदिर गया था. मुंडन कराने के बाद परिवार टवेरा कार से लौट रहा था. इसी दौरान भैरव घाटी पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया. कार अपना संतुलन खोकर हादसे का शिकार हो गई, जिसके चलते ये भीषण सड़क हादसा हुआ था.

Weather Forecast: देश में कही मुसलाधार बारिश तो कही हीट-वेव की चेतावनी

https://www.facebook.com/webmorcha

Weather Forecast: देश में कही मुसलाधार बारिश तो कही हीट-वेव की चेतावनी

Weather Forecast. उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्‍सों में तेज हवा के साथ बारिश के चलते भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिली थी. अब एक बार फिर से हीट वेव चलने का पूर्वानुमान जताया गया है. पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान, दिल्‍ली NCR से लेकर बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा जैसे प्रदेशों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है. Weather Forecast  साथ ही लोगों से सावधान बरतने और जरूरी होने पर ही घरों से निकलने की अपील की गई है.

दूसरी तरफ, दक्षिण भारत के कई राज्‍यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है. दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्‍से पिछले कई सप्‍ताह से भीषण गर्मी और जलसंकट से जूझ रहा है, ऐसे में बारिश से राहत मिलने की संभावना है.

Weather Forecast  मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 19 मई 2024 को हीट वेव चलने की संभावना है. वहीं, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी गर्मी का भीषण प्रकोप रहेगा और इन राज्‍यों में लू के थपेड़े चलने की बात कही गई है. आईएमडी ने उत्‍तर, पश्चिम ओर पूर्वी भारत में हीट वेव चलने का पूर्वानुमान जताया है.

Weather Forecast

लोकसभा में PM मोदी कितनी सीट जीतेंगे? चाइना ने बताया अपना सर्वे

साथ ही इन प्रदेशों के लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की गई है, ताकि हीट स्‍ट्रोक समेत अन्‍य तरह की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से बचा जा सके. Weather Forecast साथ ही ज्‍यादा से ज्‍यादा पानी का सेवन करने की भी सलाह दी गई है. सुबह 11 से दोपहर बार 3 बजे तक घर में ही रहने की सलाह दी गई है. बहुत जरूरी होने पर पूरी व्‍यवस्‍था के साथ बाहर निकलने की हिदायत दी गई है.

दक्षिण भारत में बारिश का पूर्वानुमान

Weather Forecast IMD ने दक्षिण भारत को लेकर भी मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दक्षिण भारत के कुछ हिस्‍सों में तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है. 15 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के कुछ हिस्‍सों में भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आंतरिक उत्तरी कर्नाटक में 16 मई 2024 को भारी बारिश (64.5-115.5 मिलीमीटर) के साथ-साथ आंधी (50-60 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने की संभावना है.

https://www.facebook.com/webmorcha

लोकसभा में PM मोदी कितनी सीट जीतेंगे? चाइना ने बताया अपना सर्वे

Lok Sabha Election 2024: भारत में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग किया जा रहा है। भारत के इस चुनाव पर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी विश्व की नजरें हैं. इस फेहरिस्त में चीन भी है. PM नरेंद्र मोदी लोकसभा कितनी सीटें जीतेंगे, ये अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बताएंगे. पड़ोसियों के घर में झांकने और कानाफूसी करने की आदत से मजबूर चीन ने भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव पर मुंह खोला है.

इस बार वो एक नंबर लेकर आया है. जैसे हमारे देश में तमाम नेता अपने-अपने तरीके से NDA की सीटें बता रहे हैं. उसी तरह एक नंबर बीजिंग से भी आया है. जिनपिंग का मीडिया पार्टनर ग्लोबल टाइम्स के हिसाब से 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी की जीत का जादुई आंकड़ा क्या है. हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे.

भारत के नेताओं का क्या है आंकड़ा?

राहुल गांधी का कहना है कि BJP को 150 सीटें मिलेंगी. जबकि प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव ठीक ढंग से हुआ तो 200 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी. मल्लिकार्जुन खरगे ने तो यहां तक कह दिया कि बीजेपी 200 पार नहीं कर रही है. वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी को लेकर सीटों का नंबर दिया है.

Surya Gochar: आज से एक माह तक इन राशियों के कुंडली में विराजमान होंगे सूर्य देव

मोदी समेत BJP का हर नेता अबकी बार 400 पार का नारा लगा रहा है. और मोदी के बाद BJP में सबसे बड़े नेता अमित शाह तो यहां तक कह चुके हैं कि बहुमत का आंकड़ा लोकसभा चुनाव के चार चरण में ही पार हो चुका है और अगले तीन चरण में चार सौ पार होगा.

चीन ने क्या नंबर दिया है?

NDA की सीटों को लेकर आपने PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकरे विपक्ष के तमाम नेताओं के दावे देखे.अब आपको बीजिंग का सर्वे बता देते हैं. यानी 24 के लोकसभा चुनाव में चीन का नंबर. चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने अपने आर्टिकल में जो बातें लिखी हैं. उसे अब आप ध्यान से समझिए.

अखबार ने लिखा कि लोकसभा चुनाव में स्विंग वोटर्स को लुभाकर 430 सीटें जीतने के लिए मोदी चीन और भारत के संबंधों को आसान बनाने की कोशिश कर सकते हैं. स्विंग वोटर्स यानी ऐसे मतदाता जो अंतिम समय में फैसला करते हैं कि वोट किसे दिया जाए. ये पहला मौका है जब चीन के सरकारी अखबार ने PM  मोदी के लिए सीधे-सीधे सीटों का आंकड़ा लिख दिया.

मोदी के लिए जितनी सीटें जीतने का लक्ष्य चीन ने कहा है, उतना तो पीएम मोदी ने भी अपने लिए नहीं रखा. PM मोदी कह रहे हैं 400 पार….और चीन कह रहा है 430 पार. कहीं ऐसा तो नहीं, कि चीन को ये लग रहा है कि मोदी इस बार 430 सीट जीत लेंगे.

यानी विपक्ष कह रहा है कि पीएम मोदी 200 से 230 सीटें तक जीतेंगे. खुद मोदी कह रहे हैं कि लोकसभा 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और चीन को शायद लग रहा है कि मोदी 430 सीटें जीत लेंगे. तभी तो ग्लोबल टाइम्स ने अपने आर्टिकल में 430 के नंबर का जिक्र किया.

जयशंकर ने की थी तल्ख टिप्पणी

इस आर्टिकल के मुताबिक चीन को लगता है कि सिर्फ लोकसभा चुनाव की वजह से पीएम मोदी ने भारत-चीन सीमा विवाद को बड़ा मुद्दा नहीं बनाया है लेकिन विदेश मंत्री एस जयशंकर बहुत सख्ती से पेश आ रहे हैं. कहने का मतलब ये है कि जयशंकर का तेवर बीजिंग को डरा रहा है.

हाल की में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, चीन ने कई समझौतों का उल्लंघन किया और बड़ी संख्या में सैनिकों को बॉर्डर पर भेज दिया. हालांकि कोविड के बावजूद हमने जवाबी तैनाती की, रिकॉर्ड संख्या में जवानों को बॉर्डर पर तैनात किया और देश को इस पर गर्व होना चाहिए.

लोकसभा में PM मोदी कितनी सीट जीतेंगे?
लोकसभा 2024

क्यों चीन के बदल रहे सुर

चीन की सरकार पिछले कुछ समय से लगातार रंग बदल रही है. भारत में लोकसभा चुनाव होने से एक महीने पहले यानी मार्च में ही बीजिंग ने इस बारे में लिखना शुरू कर दिया था, तब ग्लोबल टाइम्स ने लिखा था कि PM नरेंद्र मोदी लगातार तीसरा कार्यकाल चाह रहे हैं. भारत में होने वाले इस चुनाव पर चीनी मीडिया काफी ध्यान दे रही है, क्योंकि भारत चीन का पड़ोसी देश है और दोनों देशों के बीच अक्सर सीमा विवाद होते रहते हैं. पिछले कुछ वर्षों में, भारत सरकार ने चीनी कंपनियों पर कड़े एक्शन लिये हैं, जिससे चीन के लोगों में नाराजगी है.

जिनपिंग की पैनी नजर

अब सवाल ये है कि आखिर चीन की सरकार भारत के लोकसभा चुनावों पर इतनी करीबी नजर क्यों रखे हुए है.  दरअसल मोदी सरकार की अगुवाई में बदलता भारत चीन को बर्दाश्त नहीं हो रहा है. डोकलाम से लेकर गलवान तक जिस तरह भारत ने पिछले कुछ सालों में चीन के घमंड को खंड-खंड किया है. उससे बीजिंग में ये डर तो बना ही है कि अगर मोदी सरकार फिर से आई तो बॉर्डर से लेकर डगमगाती अर्थव्यवस्था तक चीन के लिए चैलेंज और बढ़ सकता है. यही वजह है कि जिनपिंग की पैनी नजर भारत के चुनाव पर है.

विवाह के लिए करना पड़ेगा इंतजार, अब जुलाई में बजेंगी शहनाईयां, जानें तारीख

https://www.facebook.com/webmorcha

Ank Jyotish 16 मई 2024: आज गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Ank Jyotish 16 मई 2024: आज गुरुवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज गुरुवार (Ank Jyotish)  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1

आज सितारे आपके पक्ष में हैं जिससे कार्यस्थल में आपकी स्थिति सुधरेगी और आपके काम को मान्यता मिलेगी। Ank Jyotish अपने पेशे का सम्मान करें क्योंकि यही आपकी आजीविका का साधन है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

अच्छी योजना अच्छे निर्णयों को आकार देती है यही कारण है कि अब समय को नियोजित करने की जरूरत है। Ank Jyotish आज आप अपने साथी या किसी प्रियजन से मिलने जा सकते हैं।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3

समान विचारधारा वाले लोगों के साथ विचारों का आदान प्रदान आपको लाभ पहुंचाएगा। यह दुनिया संभावनाओं से भरी हुई है, उनका पूरा फायदा उठाएं।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4

अनावश्यक यात्रा करने से बचें। Ank Jyotish  सफलता पाने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करें। आज आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं लेकिन अधिकारी या पिता की तरह कोई व्यक्ति इसमें आपकी मदद करेगा।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

Vat Savitri Vrat: इस तारीख को है वट सावित्री व्रत, इस शुभ मुहूर्त में पूजा

अंक 5

उच्च शिक्षा के लिए लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते है। Ank Jyotish  कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोचें और यह पता करें कि आपके भविष्य या करियर में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 6

आज दूसरों के सुझावों के साथ-साथ उनकी इच्छाओं पर भी ध्यान दें। सही समय पर और सही जगह पर अपना विचार व्यक्त करना ही जीवन की असली चुनौती है।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7

आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम आपको जल्द ही मिलेगा जो आपकी शक्ति और प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। Ank Jyotish अपनी मानसिक शक्तियों को नजरअंदाज न करें आप किसी भी मुश्किल को आसानी से हल कर सकते हैं।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8

आज आप स्पेशल की तरह महसूस करेंगे और लोग भी आपके साथ ऐसा ही व्यवहार करेंगे। Ank Jyotish अगर आप यात्रा पर जाना चाहते हैं तो पहले योजना बना लें। आप कुछ रोचक लोगों से मिलेंगे जो आपके जीवन को एक नयी दिशा दे सकते हैं।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

अपनी नौकरी या प्रयास में सफलता पाने के लिए अपने तर्क और कर्तव्यों का सही तरह से प्रयोग करें। Ank Jyotish अपनी दिनचर्या या व्यक्तित्व में परिवर्तन करके आप अपने जीवन को नया मोड़ दे सकते हैं।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

https://www.facebook.com/webmorcha