Ank Jyotish 08 मई 2024: आज बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Ank Jyotish 08 मई 2024: आज बुधवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज बुधवार (Ank Jyotish)  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1

आज आपको नए वातावरण में काम करने का मौका मिल सकता है। Ank Jyotish आपके अनुभव व कौशल से आपके पार्टनर्स और करीबी साथी सभी प्रभावित हैं और इनका प्रभाव आपके व्यापार पर भी देखने को मिलेगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

इस समय अपने धन, सम्पर्क और संसाधनों का सही से प्रयोग करें। आज आपका पेशेवर जीवन बेहतरीन है और आपका दृष्टिकोण पहले से कहीं अधिक व्यावहारिक है।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

आज आपने अपनी प्राथमिकता सूची पर अच्छी तरह से काम किया है और इसके साथ ही आप सभी चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैयार हैं। Ank Jyotish प्रतिभा तभी प्राप्त की जा सकती है जब आप बड़े सपने देखते है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

यहां पढ़ें: Astro Tips: भूल से भी शाम के वक्त किसी को दीं ये वस्तु, नहीं तो जीवन में पड़ेगा असर

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 4

आज यदि आप अपनी नौकरी या व्यवसाय से संतुष्ट नहीं हैं तो यह समय है उसमे बदलाव करने का जिससे न केवल आपको धन लाभ होगा बल्कि आपका विकास भी होगा।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5

आज अपने सहकर्मियों के साथ भी आपके रिश्ते सुदृढ़ होंगे। Ank Jyotish इस समय ऋण, रोग या अन्य बाधाएं भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 6

कार्यस्थल में आज आपको विजय प्राप्त हो सकती हैं जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। खुद पर विश्वास और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

यहां पढ़ें: Akshaya Tritiya पर राशि अपने नाम के अनुसार, बाजार से करें खरीदारी

अंक 7

आज नौकरी में आई समस्याओं को आप संघर्ष से दूर कर सकते हैं।  मौके का सही उपयोग कर के अपने करियर में चार चाँद लगाएं। आज केवल अपने बारे में सोचें। Ank Jyotish आत्मनिर्भरता के लिए यह अच्छा समय है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 8

आज किसी नयी या बड़ी परियोजना की शुरुआत न करें और आप थोड़ा चिंतित भी महसूस कर सकते हैं। किसी भी काम के लिए खुद पर विश्वास रखें।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

यदि आप जीवन में जीत हासिल करना चाहते हैं तो आज बॉस या सह कार्यकर्ता से अच्छे रिश्ते बना कर रखें। Ank Jyotish लम्बे समय से अटके हुए कार्य आज पूरे होने की कगार पर हैं जिससे आपको खाली समय मिलेगा।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

यहां पढ़ें: सालों बाद अक्षय तृतीया पर नहीं गुंजेगी शहनाई, जानें कब है विवाह मुहूर्त?

https://www.facebook.com/webmorcha

Astro Tips: भूल से भी शाम के वक्त किसी को दीं ये वस्तु, नहीं तो जीवन में पड़ेगा असर

Astro Tips: हिंदू धर्म में प्रत्येक शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त निकाला जाता है, ताकि उससे अच्‍छे परिणाम मिलें. वहीं अशुभ समय में कोई भी अच्‍छा काम करने की मनाही की जाती है, क्‍योंकि गलत समय में किया गया अच्‍छा काम भी बुरा फल देता है. धर्म-शास्‍त्रों के अनुसार शाम के समय कुछ काम वर्जित बताए गए हैं. (Astro Tips) यदि ये काम शाम को किए जाएं तो जीवन में दुख-गरीबी छाने में देर नहीं लगती है. ये काम करने से मां लक्ष्‍मी और अन्‍य देवी-देवता नाराज हो जाते हैं. जिससे घर की बरकत चली जाती है, तरक्‍की रुक जाती है. आइए जानते हैं कि शाम को कौन से काम नहीं करने चाहिए.

सूर्यास्‍त के समय ना करें ये काम

शाम को ना दें दूध-दही: शाम के समय किसी को दूध, दही, छाछ ना दें. इनका संबंध मां लक्ष्‍मी और शुक्र ग्रह से है. शाम के समय दूध-दही का दान करने से घर की बरकत चली जाती है. इसके अलावा घर की सुख-शांति भी छिन जाती है.

शाम को ना दें हल्‍दी: शाम के समय और विशेषकर गुरुवार की शाम को भूलकर भी किसी को हल्दी ना दें. हल्‍दी का संबंध देवगुरु बृहस्‍पति और भगवान विष्‍णु से है. (Astro Tips) इनकी कृपा से जीवन में सुख, सौभाग्‍य, धन-वैभव मिलता है. शाम के समय किसी को हल्‍दी देने से सौभाग्‍य भी दुर्भाग्‍य में बदल जाता है. गरीबी घेर लेती है.

शाम को झाड़ू ना लगाएं: शाम का समय मां लक्ष्‍मी के आगमन का समय होता है. मां लक्ष्‍मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है. लिहाजा सूर्यास्‍त से पहले ही घर में झाड़ू लगा लें. शाम या रात को घर में झाड़ू लगाने से घर आई लक्ष्‍मी लौट जाती हैं.

Akshaya Tritiya पर राशि अपने नाम के अनुसार, बाजार से करें खरीदारी

शाम को घर के मुख्‍य द्वार पर ना रखें अंधेरा: कभी भी शाम के समय घर के मुख्‍य द्वार पर अंधेरा ना रखें. ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं. (Astro Tips) ऐसे घर में कभी बरकत और समृद्धि नहीं रहती है. बल्कि धन की देवी लक्ष्‍मी जी की कृपा पाने के लिए रोजाना सूर्यास्‍त के बाद घर के मुख्‍य द्वार पर दीपक जलाएं.

शाम को नमक और सुई भी ना दें: शाम के समय नमक और सुई जैसी नुकीली या धारदार चीजें भी किसी को देना अशुभ फल देता है. ऐसी गलती कभी ना करें. (Astro Tips) शाम को नमक और धारदार चीजें देने से जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं, तरक्‍की रुक जाती है. बाधाओं का सामना करना पड़ता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

https://www.facebook.com/webmorcha

amazing story, सर से मैडम बन गए ये अफसर, पढ़ें दिलचस्प कहानी

amazing story: देश के एक निर्वाचन अफसर के रूप में निलेश महेता या यूं कहें कि बीजल महेता का यह चौथा लोकसभा चुनाव है. गुजरात सरकार के इस अफसर ने 2009 के बाद हुए हर लोकसभा चुनाव में मतदान कराया है. इससे पहले के तीन लोकसभा चुनावों में, जब वह जाते थे तो उन्हें ‘सर’ कहकर पुकारा जाता था. 2020 में उन्होंने सर्जरी के जरिए लिंग परिवर्तन करा लिया और महिला बन गए. एक महिला अधिकारी के रूप में 2024 के लोकसभा चुनाव उनके लिए पहले होंगे.

अब उन्हें पोलिंग बूथ पर ‘मैडम’ कहा जाएगा. फिलहाल अफसर महेता की पोस्टिंग वडोदरा में डिप्टी मामलातदार (राजस्व अधिकारी) के पद पर है. वह वडोदरा कलेक्ट्रेट की चुनाव शाखा में तैनात हैं. उनके सिर पर नामांकन, कानून एवं व्यवस्था, संवेदनशील पोलिंग बूथ, वेबकास्टिंग और अन्य जिम्मेदारियां हैं. पहले उनकी पोस्टिंग पोरबंदर में  थी लेकिन इलाज के फॉलो-अप की वजह से उन्हें वडोदरा शिफ्ट होना पड़ा. महेता ने बताया, ‘मैं इलाज के लिए अक्सर वडोदरा और अहमदाबाद आती थी, इसलिए वडोदरा शिफ्ट हो जाना सुविधाजनक रहा.’

amazing story

महेता के साथ वडोदरा कलेक्ट्रेट की चुनाव शाखा में कुल छह अफसर हैं. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि टीम ने उनका बड़ा साथ दिया है. महेता ने कहा, ‘मैं एक महिला के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए उत्साहित हूं. यहां मेरे साथ मेरे परिवार की तरह हैं और मुझे सहज रहने दिया है.’

यहां पढ़ें: IPL 2024: सूर्या की शतक ने मुंबई को दिलाई जीत, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी, सचिन-जयसूर्या को भी छोड़ा पीछे

लंबी काउंसलिंग के बाद कराई सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी

2020 में सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी से पहले, अफसर महेता को चार साल तक काउंसलिंग और थेरेपी से गुजरना पड़ा. वह कक्षा 9 से अपनी जेंडर आइडेंटिटी को लेकर जूझ रही थीं. उन्होंने कहा, ‘उस वक्त मेरे लिए किसी से कुछ भी कहना बड़ा मुश्किल था. 2012 के आसपास जाकर मैंने तय किया कि मैं एक महिला बनना चाहती हूं.’

सर्जरी के बाद अफसर महेता को लगा कि कहीं उनकी नौकरी न चली जाए. दूसरे राज्यों में ऐसा करने वालों को दिक्कतों के बारे में उन्होंने सुन रखा था. उन्होंने कहा, ‘दूसरे राज्यों में सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी कराने वालों में से कुछ को अदालत तक जाना पड़ा. ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2020 ने मुझे बचाया और तब मैंने सर्जरी कराने का फैसला किया.’

एक पुरुष के रूप में, निलेश परिवार के दबाव में आकर दो शदियां कर चुके थे. वे नाकाम रहीं. बीजल का मन भी शादी करने का है लेकिन वे समझती हैं कि पहले की शादियों में जो हुआ, उसके बाद इसमें  मुश्किल आएगी.

Akshaya Tritiya पर राशि अपने नाम के अनुसार, बाजार से करें खरीदारी

https://www.facebook.com/webmorcha

IPL 2024: सूर्या की शतक ने मुंबई को दिलाई जीत, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी, सचिन-जयसूर्या को भी छोड़ा पीछे

Suryakumar Yadav शतकीय पारी: सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2024 के 55वें मैच में शानदार जीत दिलाई. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार 102 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने टी नटराजन की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और टीम के लिए मैच को फिनिश किया. सूर्या ने अपनी 51 गेंद की पारी में 12 चौके और 6 छक्के लगाए. उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. सूर्यकुमार ने शतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

सचिन-जयसूर्या को छोड़ा

सूर्यकुमार ने मुंबई के लिए अपना दूसरा शतक लगाया. वह IPL इतिहास में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा के बराबर पहुंच गए. उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. मुंबई के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या, लेंडल सिमंस और कैमरन ग्रीन को पीछे छोड़ दिया. इन खिलाड़ियों के नाम 1-1 शतक है.

IPL Playoff Scenarios: जानें पूरा समीकरण, कोलकाता-राजस्थान की प्लेऑफ में जगह पक्की! 2 स्थानों के लिए 7 टीमें रेस में

राहुल और गायकवाड़ की कर ली बराबरी

सूर्यकुमार IPL T20 क्रिकेट में भारत के लिए छह शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस मामले में ऋतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल की बारबरी कर ली. अब उनसे आगे रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. कोहली के T20 क्रिकेट में 9 शतक हैं. रोहित ने 8 सेंचुरी लगाई है.

शनाका से निकले आगे

सूर्यकुमार ने नंबर-4 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा T20 शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने नंबर-4 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए चौथा शतक लगाया. इस मामले में वह दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के बराबर पहुंच गए. उन्होंने श्रीलंका के दासुन शनाका (3 शतक) को पीछे छोड़ा. उनसे आगे अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (5 शतक) हैं.

IPL 2024 में लगे 12 शतक

IPL के मौजूदा सीजन में अब तक 12 शतक लग चुके हैं. इस मामले में यह सीजन अब संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गया है. 2023 आईपीएल में भी 12 शतक लगे थे. उससे पहले 2022 में 8 और 2016 में 7 शतक लगे थे.

IPL Playoff Scenarios
IPL Playoff Scenarios

सूर्यकुमार और तिलक ने हासिल की उपलब्धि

सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए नाबाद 143 रन की साझेदारी की. आईपीएल में रन चेज करते हुए चौथे या उससे नीचे के विकेट के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इस मामले में गुरकीरत सिंह और शिमरॉन हेटमायर पहले स्थान पर हैं. दोनों ने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 144 रन की साझेदारी की थी. तिलक और सूर्या ने एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल को पीछे छोड़ा. डिविलिर्स और गेल ने आरसीबी के लिए 2012 में मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ 131 रन जोड़े थे.

https://www.facebook.com/webmorcha

07 मई 2024 Ka Ank Jyotish: जानें आज मंगलवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

07 मई 2024 Ka Ank Jyotish: आज मंगलवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज मंगलवार (Ank Jyotish)  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1

आपके कार्ड में इस समय कुछ बड़ी योजनाएं हैं। (Ank Jyotish)  अपने फैसलों को ध्यान से लें और अपने साथी से इनपुट मांगें। आपका समय कानूनी मामलों या अनुबंधों के लिए की गयी बैठकों में व्यतीत हो सकता है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2

प्रियजनों द्वारा प्रदान किए गए ज्ञान पर भरोसा करें। आपके लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से संतोषजनक होगा। मनोदशा के बदलते रहने की बजह से कोई भी गंभीर फैसला लेने से बचें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3

बिक्री या खरीद के लिए यह समय सबसे बेहतरीन है क्योंकि अभी आपके सितारे आपके पक्ष में हैं। (Ank Jyotish)   आज पूरा समय धन के मामलों में व्यतीत होगा।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 4

कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने पार्टनर्स और करीबी साथी की सलाह अवश्य लें। कानूनी समझौतों से भी आपको आज लाभ ही होगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

सालों बाद अक्षय तृतीया पर नहीं गुंजेगी शहनाई, जानें कब है विवाह मुहूर्त?

अंक 5

आज कुछ भी आपकी योजना के अनुसार नहीं होगा इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। अपने कौशल को बढ़ाने के प्रयास करेंगे, इससे आपको लम्बे समय तक फायदा होगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 6

अपने अधीनस्थ या बॉस से रिश्ते सुधार कर आप नए अवसर पा सकते हैं। दिनचर्या में थोड़ा सा परिवर्तन भी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा और आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

आज आपकी भावनाएं आप पर हावी हो सकती है इसलिए इस समय कोई भी निर्णय लेने से बचें। अगर आज चीज़ें आपकी इच्छानुसार नहीं हो रही हैं तो अपने दिल की सुनें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

Akshaya Tritiya पर राशि अपने नाम के अनुसार, बाजार से करें खरीदारी

अंक 8

अपने रोजाना के कामों से ब्रेक लें और आत्मनिरीक्षण करें। नशा केवल आपके लिए नहीं, बल्कि आपके प्रियजनों के लिए भी नुकसानदायक है इसलिए नशें से बचें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

कर्ज चुकाने और नए प्रशिक्षण के लिए यह समय शुभ है। आज आपकी भावनाएं बेहद प्रभावी रहेंगी। उत्साह और अवसाद को मन में न आने दें। अपने रोजाना कामों से ऊब सकते है इसलिए विश्राम के लिए आज का दिन उपयुक्त है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

https://www.facebook.com/webmorcha

IPL Playoff Scenarios: जानें पूरा समीकरण, कोलकाता-राजस्थान की प्लेऑफ में जगह पक्की! 2 स्थानों के लिए 7 टीमें रेस में

IPL Playoff Scenarios: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) पर 98 रनों की प्रचंड जीत के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की टीम 16 अंकों के साथ IPL 2024 की अंक तालिका में पहले स्थान पर है. उसने राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ दिया है. राजस्थान के भी 16 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर वह कोलकाता से पीछे है. प्लेऑफ की रेस में ये दो टीमें सबसे आगे चल रही हैं और इनका अंतिम-4 में पहुंचना करीब-करीब तय हो गया है.

चेन्नई, सनराइजर्स और लखनऊ पर सबकी नजरें

IPL तीसरी और चौथी टीम के लिए दौड़ तेज हो गई है. इन दो स्थानों के लिए 7 टीमें रेस में हैं. उनमें चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाएंट्स सबसे आगे हैं. (IPL Playoff) इन तीनों के 12-12 अंक हैं. सनराइजर्स ने चेन्नई और लखनऊ से एक मैच कम खेला है. वह सोमवार को मुंबई के खिलाफ उतरेगा. एक जीत टीम की जगह प्लेऑफ में लगभग पक्की कर सकती है. चेन्नई तीसरे, सनराइजर्स चौथे और लखनऊ पांचवें स्थान पर है.

Russia-Ukraine: महाजंग के बीच रूस ने की परमाणु हथियार अभ्यास की घोषणा, पश्चिमी देशों में खलबली

मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

IPL मुंबई इंडियंस को छोड़कर कोई भी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है. मुंबई के 11 मैचों में सिर्फ 6 अंक हैं. उसे 3 जीत और 8 हार मिली है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11 मैच में 10 अंक के साथ छठे स्थान पर है. अगर वह बाकी बचे तीनों मैचों में जीत हासिल करती है तो प्लेऑफ में पहुंच सकती है. इसके लिए उसे राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी और लखनऊ को हराना होगा.

IPL Playoff Scenarios
IPL Playoff Scenarios

आरसीबी, पंजाब और गुजरात के पास अभी भी मौका

(IPL Playoff) आरसीबी, पंजाब और गुजरात की राह काफी कठिन है. तीनों टीमों के 11-11 मैचों में 8-8 अंक हैं. बाकी मैच जीतने पर तीनों टीमें 14-14 अंक तक पहुंच पाएंगी. इसके बाद उन्हें भाग्य के सहारे की आवश्यकता होगी. उन्हें इस बात की दुआ करनी होगी कि चेन्नई, लखनऊ, सनराइजर्स और दिल्ली की टीम कम से कम दो-दो मैचों में हारे. (IPL Playoff) हालांकि, ऐसा काफी मुश्किल है. इसके बावजूद IPL में कई बार कुछ टीमें बाहर होते-होते प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. ऐसे में सीजन में लीग राउंड में होने वाले आगे के मैच काफी रोमांचक होने वाले हैं.

आईपीएल अंक तालिका

रैंकटीममैचजीतहारनेट रनरेटअंक
1.KKR11831.45316
2.RR10820.62216
3.CSK11650.70012
4.SRH10640.07212
5.LSG1165-0.37112
6.DC1156-0.44210
7.RCB1147-0.0498
8.PBKS1147-0.0628
9.GT1147-0.1878
10.MI1138-0.3566

https://www.facebook.com/webmorcha

Akshaya Tritiya पर राशि अपने नाम के अनुसार, बाजार से करें खरीदारी

Akshaya Tritiya 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है. साल 2024 में ये त्योहार 10 मई को मनाया जाएगा. इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य अक्षय फल देने वाला माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर सोना चांदी की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि खरीदारी करने से धन-वैभव की कमी नहीं होती और मां लक्ष्मी अपनी कृपा भी बनाएं रखती हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस पावन अवसर पर राशि अनुसार आपको क्या खरीदना चाहिए.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए लाल मसूर की दाल खरीदना शुभ होता है. कहा जाता है कि इसे खरीदने से शुभ परिणाम मिलते हैं.

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर चालव और बाजरे की खरीदारी करनी चाहिए. इससे आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के अवसर पर मूंग और धनिया खरीदना चाहिए. ये शुभ माना जाता है.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को दूध और चावल की खरीदारी करनी चाहिए.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया पर फल खरीदना शुभ माना जाता है.

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों के खुलेंगे भाग्य द्वार

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर मूंग की दाल खरीदनी चाहिए. मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.

तुला राशि

Akshaya Tritiya पर तुला राशि के लोगों के लिए चीनी और चावल की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा. इससे सफलता की प्राप्ति होती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर गुड़ खरीदना चाहिए.

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए चावल या केला खरीदना शुभ होता है. इससे पुण्य की प्राप्ति होती है.

Third day of Akshaya Akshaya Tritiya 2024
अक्षय तृतीया Akshaya Tritiya 2024

मकर राशि

अक्षय तृतीया पर मकर राशि के जातकों को उड़द की दाल खरीदना चाहिए.

कुंभ राशि

Akshaya Tritiya पर कुंभ राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर तिल खरीदना शुभ होता है. इससे परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

मीन राशि

Akshaya Tritiya पर मीन राशि के जातकों के लिए हल्दी और दाल खरीदना शुभ माना जाता है. इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है.

सालों बाद अक्षय तृतीया पर नहीं गुंजेगी शहनाई, जानें कब है विवाह मुहूर्त?

https://www.facebook.com/webmorcha

Russia-Ukraine: महाजंग के बीच रूस ने की परमाणु हथियार अभ्यास की घोषणा, पश्चिमी देशों में खलबली

Russia-Ukraine:  यूक्रेन के साथ जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमले को लेकर बड़ा फैसला लिया है। (Russia-Ukraine) रूस ने परमाणु हथियार अभ्यास की घोषणा की है। रूस की संसद में अंतरराष्ट्रीय संधि से बाहर निकलने के पक्ष में बिल पास हुआ है।यह संधि किसी भी देश को परमाणु परीक्षण करने से रोकती है। यह घोषणा यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों के लिए एक चेतावनी साबित हो सकती है।

रूस ने की परमाणु हथियार अभ्यास की घोषणा (Image: Reuters)

एपी, मॉस्को। Russia Announces Nuclear Weapon: यूक्रेन के साथ जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। (Russia-Ukraine) रूस ने परमाणु हथियार अभ्यास की घोषणा की है। यह घोषणा यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों के लिए एक चेतावनी साबित हो सकती है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि परमाणु हथियार अभ्यास रूसी संघ के संबंध में कुछ पश्चिमी अधिकारियों के उत्तेजक बयानों और धमकियों के जवाब में है।

पहली बार रूस ने की सार्वजनिक घोषणा

यह पहली बार है कि रूस ने सार्वजनिक रूप से परमाणु हथियारों से जुड़े अभ्यास की घोषणा की है। हालांकि, इसके रणनीतिक परमाणु बल नियमित रूप से अभ्यास करते रहते हैं। (Russia-Ukraine) बड़े पैमाने पर हथियारों की तुलना में सामरिक परमाणु हथियारों की उपज कम होती है, जो पूरे शहरों को नष्ट करने के इरादे से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस होते हैं।

Russia-Ukraine
Russia-Ukraine

Russia-Ukraine रूस की यह घोषणा यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों के लिए एक चेतावनी साबित हो सकती है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पिछले सप्ताह दोहराया था कि वह यूक्रेन में सेना भेजने से इनकार नहीं करते हैं। (Russia-Ukraine) ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड कैमरन ने कहा कि कीव की सेनाएं रूस के अंदर लक्ष्यों पर हमला करने के लिए ब्रिटिश लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करने में सक्षम होंगी।

मंत्री के PS नौकर के पास फिर निकला 30 करोड़ नोटों का बंडल, गिनती जारी और बढ़ सकता है नोटों का बंडल

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ 7 लोकसभा चुनाव  कल 1 करोड़ 39 लाख मतदाता डालेंगे वोट

रायपुर। लोकसभा (Loksabha) चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी. छत्तीसगढ़ के 7 सीटों में वोट डाले जाएंगे. जिसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे. वहीं आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा (Loksabha)  सीटों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है. पिछले चरण की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 9.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस बार के चुनाव में 11 लाख 87 हजार 470 मतदाता नए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि कल राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

गर्मी को देखते हुए इस बार मतदान केंद्रों में वेटिंग हाल की अतिरिक्त व्यवस्था व्यवस्था की गई है. कूलर की भी व्यवस्था की गई है. मतदान केंद्रों में पंडाल लगाए जायेंगे. पेयजल, नींबू पानी और ORS घोल की व्यवस्था की जाएगी. वहीं मेडिकल कीट के साथ मितानिनें भी मौजूद रहेंगी.

बिलासपुर ताश खेलते बर्दीधारी का वीडियो वायरल, स्ट्रांग रूम में सुरक्षा की लगी है ड्यूटी

https://www.facebook.com/webmorcha

बिलासपुर ताश खेलते बर्दीधारी का वीडियो वायरल, स्ट्रांग रूम में सुरक्षा की लगी है ड्यूटी

बिलासपुर। बिलासपुर में चुनाव ड्यूटी (election duty) में तैनात वर्दीधारी पुलिसकर्मी जुआ खेलते कैमरे में कैद हुए हैं। बताया जा रहा है कि हजारों रुपए के हार जीत का दांव लगा रहे थे। चुनाव ड्यूटी में शामिल मतदान अधिकारी, कर्मचारी और ड्राइवर जुआ खेलते हुए कैमरे में हुए हैं। सभी की कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम में ड्यूटी लगी है।

सालों बाद अक्षय तृतीया पर नहीं गुंजेगी शहनाई, जानें कब है विवाह मुहूर्त?

बताया जा रहा है कि मतदान केंद्रों में रवानगी से पहले पुलिसकर्मी महफिल सजाए हुए थे। पुलिकर्मियों ने रिपोर्टर पर किया पथराव – स्ट्रांग रूम के पास चुनाव ड्यूटी करने पहुंचे वर्दीधारी कैमरे को देखकर मुंह छिपाते इधर उधर भागते दिखे। इसके बाद उन्होंने रिपोर्टर पर पथराव कर दिया। फ़िलहाल SP ने वीडियो देखने के बाद मामले को संज्ञान में ले लिया है।

मंत्री के PS नौकर के पास फिर निकला 30 करोड़ नोटों का बंडल, गिनती जारी और बढ़ सकता है नोटों का बंडल

https://www.facebook.com/webmorcha