सालों बाद अक्षय तृतीया पर नहीं गुंजेगी शहनाई, जानें कब है विवाह मुहूर्त?

धर्मशास्त्र में अक्षय तृतीया का बड़ा ही धार्मिक महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन स्वर्ण जेवर की खरीदारी की जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन शादी अथवा मांगलिक कार्य के लिए भी बहुत ही शुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई को मनाया जाएगा. लेकिन लगभग 23 सालों बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब अक्षय तृतीया पर विवाह का कोई मुहूर्त नहीं बन रहा है इस साल अक्षय तृतीया पर शुक्र और गुरु का तारा अस्त होने से इस दिन विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं बनेगा.

विवाह का कोई भी मुहूर्त नहीं

पंडितों के अनुसार, सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस दिन आभूषण खरीदने का भी विधान है. साथ ही इस दिन शुभ कार्य किए जाते हैं. जैसे शादी विवाह और मुंडन. लेकिन 23 वर्षों बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि अक्षय तृतीया पर इस वर्ष विवाह का कोई मुहूर्त नहीं है. क्योंकि अक्षय तृतीया के दिन गुरु और शुक्र का तारा अस्त होने की वजह से विवाह का कोई भी मुहूर्त नहीं है .

वहीं जुलाई माह में 9 ,11 ,12 ,13 ,14 और 15 तारीख को विवाह का शुभ मुहूर्त बन रहा है. इसके बाद 17 जुलाई से चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी. जिसका समापन 12 नवंबर को होगा. हिंदू धर्म में चातुर्मास के बाद ही विवाह गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य किए जाते हैं .

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों के खुलेंगे भाग्य द्वार

Third day of Akshaya

अक्षय तृतीया

जानें अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त 2024

वैदिक पंचांग के मुताबिक वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 10 मई को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगी, जिसका समापन 11 मई को सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में मौजूद होंगे। अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 48 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन किया जाने वाले शुभ कार्य सफल सिद्ध होगा।

जानें अक्षय तृतीया का महत्व

अक्षय तृतीया को आखा तीज और कृतयुगादि तृतीया भी कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार त्रेता युग का आरंभ भी इसी तिथि को हुआ था। धार्मिक नजरिए से अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होता है इसलिए इस युगादि तिथि के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन परशुराम का जन्म हुआ था।

इस तिथि पर भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को अक्षय पात्र दिया था। अक्षय तृतीया के दिन ही मां गंगा आक अवतरण हुआ था। मान्यता है कि इस दिन स्नान,दान,जप,होम,स्वाध्याय, तर्पण आदि जो भी कर्म किए जाते हैं,वे सब अक्षय हो जाते हैं। अक्षय तृतीया तिथि पर सोना खरीदने का विशेष महत्व होता है।

https://www.facebook.com/webmorcha

मंत्री के PS नौकर के पास फिर निकला 30 करोड़ नोटों का बंडल, गिनती जारी और बढ़ सकता है नोटों का बंडल

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की है. वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस – संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है. ईडी का माननता है कि यह काली कमाई का हिस्सा है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर कैश बरामद किया है. ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर ईडी ने भारी नकदी जब्त की है. सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 30 करोड़ रुपये के कैश बरामदगी का अनुमान है.

ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था.

ED का मानना है कि यह काली कमाई का हिस्सा है. कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी जब झारखंड में चुनाव प्रचार कर रहे थे तो उन्होंने करप्शन का मुद्दा उठाया था और उनकी रैली के कुछ दिन बाद यह कार्रवाई हुई है जिसमें बड़ी मात्रा में यह कैश मिला है.

कौन हैं आलमगीर आलम

आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा से कांग्रेस के चार बार विधायक रहे हैं और अभी राज्य सरकार में संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मंत्री हैं. इससे पहले आलमगीर आलम 20 अक्टूबर 2006 से 12 दिसंबर 2009 तक झारखंड विधानसभा अध्यक्ष भी रहे थे. विरासत में राजनीति मिलने के बाद आलमगीर ने सरपंच का चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया. 2000 में पहली बार वह विधायक बने और तब से लेकर अभी तक 4 बार विधायक बन चुके हैं.

देशभर में आज से बारिश का दौर फिर एक बार होगा शुरु, जानें यहां भारी बारिश का अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

देशभर में आज से बारिश का दौर फिर एक बार होगा शुरु, जानें यहां भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में एक बार फिर बारिश का दौर आज यानि सोमवार से प्रारंभ होने वाली है। skymetweather के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी के साथ समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो लगभग 65 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में गर्त के रूप में पश्चिमी हवाओं के साथ चल रहा है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो लगभग 25° उत्तर अक्षांश के उत्तर में 54 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ चल रही है।

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मराठवाड़ा और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा मेघालय से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर चक्रवाती परिसंचरण, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ के से से गुजरते हुए मराठवाड़ा पर चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है।

पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है। 5 और 6 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, सिक्किम में 5 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

गंगीय पश्चिम बंगाल में 7 और 8 मई को छिटपुट भारी वर्षा हो सकती है, जबकि 7 और 10 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4 और 5 मई को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी हो सकती है। 5 मई को दक्षिणी राजस्थान और गुजरात में हल्की से बहुत हल्की बारिश होगी।

Weather आज मौसम प्रणाली
Weather

ओडिशा छत्तीसगढ़ चमक गरज के साथ बारिश अलर्ट

6 से 9 मई के बीच ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, विदर्भ, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, झारखंड और तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर लू की स्थिति संभव है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हुई। राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सिक्किम और केरल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई

गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति उत्पन्न हुई। रायलसीमा और ओडिशा तथा तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर गर्मी की स्थिति उत्पन्न हुई।

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों के खुलेंगे भाग्य द्वार

https://www.facebook.com/webmorcha

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों के खुलेंगे भाग्य द्वार

Weekly Horoscope 06 से 12 May 2024: मई माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत सोमवार से हो रही है। मेष से मीष राशि तक सभी राशियों के लिए साप्ताहिक राशिफल में ज्योतिष गणना में इस सप्ताह कैसे रहने वाला है। आइए जानते हैं…

मेष राशि
Aries

मेष राशि

मेष राशि के लिए यह सप्ताह शानदार होने वाली है। सोमवार और मंगलवार को सोचें हुए कार्य पूर्ण होंगे। आय में कुछ अनिश्चतता बन सकती है। बुधवार से समय पक्ष का हो जाएगा। शुक्रवार से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। शुभ खबर मिलेंगे।

वृषभ राशि

सप्ताह की शुरुआत बढ़िया रहने वाला है। आय की प्राप्ति होगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। बुधवार और गुरुवार को किसी सहायता की उम्मीद न करें। शुक्रवार से स्थितियों में सुधार संभव है। रविवार अच्छा दिन रहेगा।

मिथुन राशि

सप्ताह के प्रारंभ में लाभ की स्थिति बन सकती है। मंगलवार को धन की प्राप्ति होगी। गुरुवार और शुक्रवार का दिन तनाव में डालने वाले होंगे। काम में बाधा आएंगी व सहयोगी पीछे हटेंगे। शनिवार से सबकुछ अनुकूल हो जाएगा।

कर्क
Cancer

कर्क राशि

इस सप्ताह बिना बाधा कार्य संपन्न करना होगा। परिवार से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मंगलवार को काम की अधिकता होगी। गुरुवार आय के लिए सबसे अच्छा दिन है। शनिवार को इनकम में कमी आ सकती है।

सिंह राशि

सप्ताह का प्रारंभ तनाव से रह सकता है। बुधवार से स्थिति सामान्य होगी। गुरुवार को काम की अधिकता रहेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। शनिवार का दिन उत्तम रहेगा।

कन्या राशि

सप्ताह के शुरुआत में खुशियों की प्राप्ति होगी। मन खुश रहेगा। बुधवार के दिन सावधानी रखें। निजी बातें सामने आ सकती हैं। गुरुवार से समय पक्ष का हो जाएगा। नुकसान की भरपाई हो जाएगी।

तुला राशि

सोमवार और मंगलवार को मन उदास रह सकता है। अज्ञात भय बना रहेगा। बुधवार का दिन सफलता दिलाने वाला है। शुक्रवार से समय प्रतिकूल रहेगा। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। रविवार से स्थितियां पक्ष में हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि

सप्ताह का शुरुआत शानदार होगी, लेकिन, मंगलवार और बुधवार को थोड़ी निराशा बनेगी। गुरुवार से कम में सफलता मिलेगी और आय में मामले में दिन अच्छा रहेगा। शनिवार का दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि

इस सप्ताह काम में मन नहीं लगेगा। आलस्य हावी रहेगा और खीझ रहेगी। मंगलवार से स्थिति सामान्य होगी। गुरुवार को कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। रविवार का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

मकर राशि

सप्ताह के पहले दिन पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। कार्य समय पर होंगे। बुधवार को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वरना नुकसान की संभावना है। गुरुवार का समय अच्छा रहेगा। आय के मामले में हफ्ता सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि

सप्ताह के प्रारंभ से नए काम प्राप्त होंगे। आय के स्त्रोतों में बढ़ोतरी होगी। बड़े भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। शुक्रवार को संभलकर रहना होगा। कोई आपका फायदा उठा सकता है।

मई माह मीन राशि
month of may

मीन राशि

इस सप्ताह लाभ की स्थिति बनी रहेगी। योजनाएं सफल होंगी और लक्ष्य प्राप्त करेंगे। यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है। शनिवार को मानसिक परेशानी हो सकती है।

Summer diet tips: गर्मी में पेट हो रहा भारी तो, इन भोजन का सेवन दिलाएगा राहत

https://www.facebook.com/webmorcha

CG कांग्रेस की किरकिरी, चर्चित नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी छोड़ी,राम भक्त होने की वजह से आहत हूं!

Chhattisgarh Congress राधिका खेड़ा: जैसे ही कांग्रेस एक झटके से उबरने की कोशिश करती है, उसे दोबारा से करारा झटका लग जाता है. इसी कड़ी में कांग्रेस की प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की चर्चित नेता राधिका खेड़ा (Radhika Kheda) ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना लेटर बकायदा ट्वीट करते हुए लिखा कि पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं और अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं. उन्होंने यह भी लिखा कि मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं, और वही अब मैं कर रहीं हूं.

राम लला पर कांग्रेस को घेरा..

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के नाम लिखे पत्र में राधिका खेड़ा ने लिखा कि आदिकाल से ये स्थापित सत्य है कि धर्म का साथ देने वालों का विरोध होता रहा है. हिरण्यकशिपु से लेकर रावण और कंस तक इसका उदाहरण हैं. वर्तमान में प्रभु श्री राम का नाम लेने वालों का कुछ लोग इसी तरह विरोध कर रहे हैं. हर हिंदू के लिए प्रभु श्री राम की जन्मस्थली पवित्रता के साथ बहुत मायने रखती है और राम लल्ला के दर्शन मात्र से जहां हर हिंदू अपना जीवन सफल मानता है वहीं कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पर भी निशाना

राधिका खेड़ा ने आगे लिखा कि मैंने जिस पार्टी को अपने 22 साल से ज़्यादा दिए, जहां NSUI से लेकर AICC के मीडिया विभाग में पूरी ईमानदारी से काम किया, आज वहाँ ऐसे ही तीव्र विरोध का सामना मुझे करना पड़ा है क्योंकि मैं अयोध्या में राम लल्ला के दर्शन करने से खुद को रोक नहीं पाई. मेरे इस पुनीत कार्य का विरोध इस स्तर तक पहुँच गया कि मेरे साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए घटनाक्रम में मुझे न्याय देने से इंकार कर दिया गया.

राम भक्त होने की वजह से आहत हूं..

राधिका खेड़ा ने आगे लिखा कि मैंने हमेशा ही दूसरों के न्याय के लिए हर मंच से लड़ाई लड़ी है, किंतु जब स्वयं के न्याय की बात आई तो पार्टी में मैंने स्वयं को हारा हुआ पाया. प्रभु श्री राम की भक्त व एक महिला होने के नाते मैं बेहद आहत हूँ. बार बार पार्टी के समस्त शीर्ष नेताओं को अवगत कराने के बाद भी जब मुझे न्याय नहीं मिला, इससे आहत होकर मैंने आज यह कदम उठाया है.

यहां पढ़े लेटर

राधिका खेड़ा

राधिका खेड़ा
राधिका खेड़ा
राधिका खेड़ा
राधिका खेड़ा

छत्तीसगढ़ सोमवार को अंधड़ के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/Radhika_Khera/status/1787073206253396090

छत्तीसगढ़ सोमवार को अंधड़ के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ Chhattisgarh  में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुसार, आज रायपुर समेत अन्य शहरों में गर्मी के और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को राजधानी में तापमान के 43 डिग्री पार होने की संभावना है।

6 मई अर्थात सोमवार को रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। शनिवार को छत्तीसगढ़ Chhattisgarh  में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री तिल्दा में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री बलरामपुर में रहा। प्रदेश के 10 जिलों का तापमान 41 डिग्री से ऊपर है।

Summer diet tips: गर्मी में पेट हो रहा भारी तो, इन भोजन का सेवन दिलाएगा राहत

नया सिस्टम बनने के कारण रायपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में 6 और 7 मई को गरज-चमक और अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हो सकती हैं। इससे तापमान में कमी आएगी, लेकिन सिस्टम का असर ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बादल छंटते ही तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

https://www.facebook.com/webmorcha

05 मई 2024: जानें आज रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

05 मई 2024 Ka Ank Jyotish: आज रविवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज रविवार Ank Jyotish  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1

आज रविवार कोई भी वित्तीय निर्णय लेना घातक हो सकता है इसलिए इससे बचें। जिंदगी में आया कोई भी दुःख या बदनामी आपको कमजोर नहीं करती बल्कि मजबूत बनाती है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2

रविवार आज नए कार्य को करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें ताकि कोई परेशानी न हो। आज आपको अपने प्रियजनों का भरपूर प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 3

आज रविवार किसी समस्या या बाधा का सामना भी कर सकते हैं। आज गाड़ी चलाने से बचें और उसकी जगह सर्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें।  मेहनत का कोई अन्य विकल्प नहीं है इसलिए शॉर्टकट छोड़ें और कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4

रविवार आज आप उत्साह से भरा हुआ महसूस कर रहे हैं लेकिन ऐसे में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अच्छे अनुभव पाने के लिए किसी भी काम को अधूरा न छोड़े।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 5

व्यापार सम्बन्धी बैठक या टाई अप आपके लिए सहायक हो सकते हैं। नेटवर्किंग आज आपके लिए मुख्य शब्द हैं, जो आपके सपने पूरे करने में आपको मदद कर सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6

रविवार आज कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत की संभावना है। सामुदायिक सेवा आप के लिए उपयोगी हो सकती है। ध्यान केंद्रित करें, पूरे मन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

रविवार अपने कौशल और गुणों का प्रदर्शन करें, इससे आप पदोन्नति के साथ-साथ अपनी मेहनत के फल को किसी इनाम के रूप में पा सकते हैं। अपने अधीनस्थ से मिला धोखा आपकी उदासी का कारण बनेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8

रविवार आज का दिन आपके लिए महीने का सबसे अच्छा दिन है। अभी आपका पेशेवर जीवन खासतौर पर उच्च है और यह उतार-चढ़ाव आपको अधिक अवसर प्रदान करेंगे।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

रविवार आज यदि किसी से परेशान हैं तो इन परेशानियों को अपनी उन्नति का मार्ग ही मानें। इस चरण में दूसरों से लगाव न रखें लेकिन दूसरों की सुनें और नए विचारों से शिक्षा लें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

देवगुरु का गोचर, इन राशियों पर पड़ेगी प्रभाव, जाने आपके राशि

https://www.facebook.com/webmorcha

04 मई 2024: जानें आज शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

04 मई 2024 Ka Ank Jyotish: आज शनिवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज शनिवार (Ank Jyotish)  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

मूलांक 1

योजना बनाने और उन्हें पूरा करने के लिए अपने प्रियजनों और पार्टनर्स की सलाह लेना न भूलें। (Ank Jyotish) सामाजिक जीवन में आपका अधिक समय गुजरेगा।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

मूलांक 2

जो लोग जीवन में उंचाईयों को छूने के इच्छुक हैं उन्हें अब कमर कस लेनी चाहिए। दूसरों की बातों को सुनों और उनकी मदद करें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

मूलांक 3

नौकरी या कार्यस्थल में प्रतियोगिता आपको बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। (Ank Jyotish) अभी किरायेदारों या अधीनस्थ से हुआ विवाद आपको उदास कर सकता है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

मूलांक 4

अपनी नई पहचान बनाएं ताकि लोग आपका सम्मान करें। (Ank Jyotish) जीवन आज से पहले कभी भी इतना सुन्दर नहीं था क्योंकि आपका व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन अभी शानदार है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

मूलांक 5

आपकी क़ाबलियत और गुणों के कारण लोग आपको पहचानेंगे। (Ank Jyotish) हमेशा की तरह बेहतरीन कार्य करें और सकारात्मक परिणाम पाएं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

मूलांक 6

कार्यस्थल में आपकी रचनात्मकता, कल्पना और विचारों से सराहना मिलेगी। मनोरंजन की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

मूलांक 7

कोई बड़ा परिवर्तन आपके जीवन में दस्तक देगा। (Ank Jyotish) अचानक किसी यात्रा का भी योग है। पार्टी या कोई उत्सव आपके जीवन को रोशनी से भर देगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

मूलांक 8

जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। ऐसे लोगों से दूर रहें, जो अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हैं। स्वयं पर विश्वास करें, अपने कौशल का प्रदर्शन करें, इससे जीत आपकी ही होगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

मूलांक 9

शिक्षा में आये व्यवधान को भूलकर अभी प्राथमिक शिक्षा की तरफ ध्यान देंगे।(Ank Jyotish)जुआ, शेयर या सट्टेबाज़ी आपके लिए विनाश का कारण बन सकते हैं, इनसे दूर रहें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

देवगुरु का गोचर, इन राशियों पर पड़ेगी प्रभाव, जाने आपके राशि

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, डिग्री बाटने की बाढ़, डिग्रीधारी शिक्षा विभाग को अंधेरे में रख उठा रहे फायदा!

देश में कई निजी विश्वविद्यालय पर्दे के पीछे फर्जी डिग्री के सहारे उच्च शिक्षा में मानद उपाधि के नाम से  होटल चौक चौराहे में  रंगीन मानद उपाधि पत्र गाउन के साथ बाटी जा रही है एवम समाचार पत्र में प्रकाशित भी हो रही है।

महासमुंद जिले में इस प्रकार की डिग्री बाटने की बाढ़ आ गई है। जानकारी के अनुसार  कुछ दलाल सक्रिय है जो पढ़े लिखे, ज्यादातर शासकीय सेवा में जुड़े व्यक्तियों से संपर्क कर 20 से 40 हजार रुपए में  चमचमाती सर्टिफिकेट पोस्टल पर भेज देते है या किसी होटल में गाउन के साथ फोटो खींचकर प्रकाशित करते है इस प्रकार के फोटो ग्राफ्स स्कूल या चौराहे की फोटो मोबाइल ग्रुप में भेजे जा रहे है। जिससे उपाधि की गरिमा धूमिल हो रही है जो शिक्षा जगत के लिए चिंता का विषय है।

यह बताना भी जरूरी है कि पीएचडी उपाधि के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातकोत्तर 55 प्रतिशत एवम इंट्रेंस एग्जाम  के बाद प्रवेश की पात्रता होती है ,यूजीसी के गाइड लाइन का पालन करते हुए क्लास अटेंड, 6 मंथली कोर्स,शोध कार्य का लेखन आदि के साथ कम से कम 4 वर्ष एवम 5 से 6 लाख का खर्च आ जाता है, वही दूसरी ओर बिना योग्यता के रातो रात डिग्री का देना असहज लगता है।

समस्या की गंभीरता इतनी है कि ऐसे डिग्रीधारी को शिक्षा विभाग द्वारा सेवा पुस्तिका में संधारण कर 2 वेतन वृद्धि प्रदान की जा रही है, इसकी जानकारी सरायपाली के एक पीएचडी धारी व्याख्याता डा अनिल प्रधान ने जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद को उनके ही पत्र क्रमांक 1492/स्था 2/अ ना प्र पा/2023 – 24 महासमुंद दि 20/03/24 का हवाला देते हुए मानद उपाधि की जांच करने, नाम के सम्मुख डाक्टर लिखने पर आपत्ति दर्ज की है,उन्होंने कहा की ऐसे डिग्री वितरण से वास्तविक शोधार्थियों में ह्ताशा होगी और शिक्षा जगत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।  शिक्षा विभाग को सत्यता की जांच कर आवश्यक कदम उठाना चाहिए।

वित्तीय लाभ प्राप्त करना उचित नहीं

मानद उपाधियां अपने कार्य क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य का सम्मान करते हुए मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय भी प्रदान करतीं हैं किन्तु इसमें इसे रेखांकित किया जाना आवश्यक है कि यह मात्र सम्मान प्रदर्शित करने के लिए दी जाती है ‌न कि किसी वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए कोई इसका उपयोग करे। सेवा पुस्तिका में इसकी प्रविष्टि करना मुझे लगता है उचित नहीं है।  दो वेतन वृद्धि का प्रावधान विधिवत शोधकार्य जिसकी‌अनुमति ( सेवाकाल में की हो तो) विभाग से मिली हो, तथा उसके शिक्षण को संवर्धित करने में उपयोगी है ,तो उसे पात्रता है तथा उसकी प्रविष्टि सेवा पुस्तिका में की‌ जाती है। और अधिक जानकारी शिक्षा संहिता से प्राप्त की जा सकती है।

समीर चन्द्र प्रधान प्राचार्य सेजेस पटेवा

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी? मौसम विभाग का अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद जनपद अध्यक्ष पर अवैध उगाही का आरोप, पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज की!

महासमुंद। महासमुंद जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू और उनके बेटे ने रेत कारोबारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इधर, अब दूसरे पक्ष का भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वैभव पिता झाला राम चंद्राकर ने पुलिस FIR में बताया है कि मै ग्राम बरबसपुर का रहने वाला हूं, ट्रांसपोटिंग का कार्य करता हूं कि 01 मई 2024 को शाम को मेरे पिताजी झालाराम चंद्राकर जो रेतघाट का देखरेख करते हैं जो कि सरकार के द्वारा लीज में लिया गया है।

रात्रि 09.30 बजे यतेंद्र  ऊर्फ यशवंत साहू जो जनपद अध्यक्ष महासमुंद है, जिसने अपने कार से बरबसपुर चौंक बिरकोनी रोड पर आया था और अवैध वसूली का पैसा की मांग कर रहा था मेरे पिताजी द्वारा फोन पर बात करने पर यतेंद्र  ऊर्फ यशवंत साहू द्वारा गाली गलौज किया गया।

महासमुंद। महासमुंद जनपद अध्यक्ष
महासमुंद। महासमुंद जनपद अध्यक्ष

कई दिनों से कर रहे थे परेशान

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि यशवंत(यतेंद्र) साहू जनपद अध्यक्ष महासमुंद द्वारा अवैध वसूली की मांग प्रतिदिन 5 (पांच) हाइवा रेत अपने पद गरिमामयी पद का गलत उपयोग करते हुये कई दिनो पहले से बहुत परेशान करते थे, आज उसने गाडी रोक कर हाइवा के ड्रायवर को गाली गलौज करके प्रताडित कर रहे थे मेरे पिताजी को पता चला तो उन्होंने यशवंत साहू को फोन लगाया उनसे बातचीत हुआ और यशवंत साहू ने गाली गलौज किया मेरे पिता को धमकी दिया मेरे पिता को बुलाकर बरबसपुर मोड मिलो नहीं तो नहीं चलने दूंगा।

आरोप रिवर्स गियर लगाकर जान से मारने की कोशिश

मेरे पिता वहां जाने के बाद बात किये कि तूने मुझे क्यों गाली गलौज किया फोन में मेरे पिता वहां जाने के बाद बात किये कि तूने मुझे वहां गाली फोन में कैसे किया उनसे मेरा और मेरे पिता का बहस हुआ तब मैंने यशवंत को बोला क्यों मेरे पिता को गाली गलौज किये और वहां से धमकी देके यशवंत साहू निकल रहे थे फिर उनका मन क्या हुआ मेरे पिता मैं और मेरा भाई तरूण चंद्राकर वहां खडे थे तभी यशवंत ऊर्फ यतेंद्र साहू द्वारा अपने कार को रिवर्स गियर लगाकर जान से मारने की कोशिश की उनके इस कृत्य का विरोध करते हुये ग्रामीण के कुछ लोगों के द्वारा उनके कार पर पत्थर फेंका वहां से वह धमकी देते हुये चला गया।

इधर अध्यक्ष ने लिखाई FIR

इधर महासमुंद जनपद अध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि  ग्राम बिरकोनी का रहने वाला हूं, महासमुंद जनपद अध्यक्ष हूं, कि आज दिनांक 01.05.24 को रात्रि करीबन 08.30 बजे जनप्रतिनिधी होने के नाते नियम विरूद्ध बरबसपुर रोड के पास बिना पिट पास के हाईवा जो रात्रि में चोरी छिपे रेत निकालने के संबंध में पुछताछ करने पर झाला चंद्राकर द्वारा गाली गलौज व मारपीट करते हुये मेरे पुत्र विवेक ऊर्फ राजा साहू को हाथ मुक्का से मारपीट किया मारपीट करने से बांया गाल एवं चेहरा में चोंट आया है व मेरे कार के शीशा को पीछे से पत्थर से मारकर नुकसान पहूंचाने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने जब्त की 205.49 करोड़ की संपत्ति

https://www.facebook.com/webmorcha