रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा एवं अनवर ढेबर की संपत्तियां जब्त की है.
शराब
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर आरोपियों की जब्त की गई संपत्तियों की जानकारी दी है. इसमें 18 चल और 161 अचल संपत्ति सहित 205.49 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है. अनवर ढेबर के जब्त की गई संपत्तियों में होटल वैनिंगटन समेत कई बिल्डिंग शामिल है.
IMD Weather forecast: देश के मौसम की बात करें तो पूर्वोत्तर असम पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. एक ट्रफ उत्तर बिहार से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर बांग्लादेश और दक्षिण असम पर चक्रवाती परिसंचरण से गुजरते हुए नागालैंड तक फैला है. बीते 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो बार भारी बारिश हुई. पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं.
केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट हल्की बारिश हुई. पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल बीते कुछ दिनों से ठीक ठाक बना हुआ है. वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर लू यानी हीट वेव (heatwave) की स्थिति और अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चली. झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति उत्पन्न हुई.
heatwave alert: आज इन प्रदेशों में लू से बचकर
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार जल्द ही देश के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. जिसके तहत अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. 3 से 6 मई तक मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गर्म रातें होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने गांगेय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और पूर्वी झारखंड के अधिकतम तापमान में इजाफे का अलर्ट जारी किया है. IMD ने पूर्वानुमान लगाया है कि इन क्षेत्रों में आज यानी 3 मई तक भीषण गर्मी पड़ेगी.
जिसकी तीव्रता अगले तीन दिनों में कुछ कम होने की उम्मीद है. वहीं दक्षिणी आंध्र प्रदेश में, अलग-अलग हिस्सों में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी झेलने का अनुमान है, इसके बाद दो से तीन दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी. आज बिहार और सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बन सकती है. केरल, तेलंगाना और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है.
अगामी 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में दिल्ली में बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से आसमान में बादल छाए रहेंगे. आज 3 मई को अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री तक रह सकता है. अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है. अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और छिटपुट बर्फबारी हो सकती है. 4 मई से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी जो रुक-रुक करके अगले 5 या 6 दिनों तक जारी रहेगी.
बारिश
rainfall alert: बारिश का अलर्ट
‘स्काईमेट वेदर’ के मुताबिक आज पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है.
03 मई 2024 Ka Ank Jyotish: आज शुक्रवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज शुक्रवार Ank Jyotish अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
Ank Jyotish
मूलांक 1
आज पेशेवर कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में छोटी यात्राएं संभव हैं। लेकिन सेहत के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के बीच कुछ मतभेद पनप सकते हैं।
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- गहरा लाल
मूलांक 2
आज नौकरीपेशा जातकों को लिए दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप कोई भी काम करें तो उसमें एकाग्रता जरूर बना कर रखें। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें और गुस्से को काबू में रखें।
शुभ अंक – 31
शुभ रंग – बैंगनी
मूलांक 3
आज आपके करियर में उछाल देखने को मिल सकता है। आप अपने कौशल के बल पर कोई भी मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। पार्टनर की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – लेमन
Ank Jyotish
मूलांक 4
नौकरीपेशा जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथी के प्रति मन में कुछ ख्याल आ सकते हैं जिसको आपको जरूर पूरा करना होगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी। शिक्षा के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नारंगी
मूलांक 5
नौकरी के बेहतर अवसर आपको मिल सकते हैं। आज जिसमें वेतनवृद्धि और प्रमोशन के योग भी है। जीवन शैली में बदलाव आ सकता है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। अचानक धन लाभ भी होगा जिसमें आपका किसी को दिया हुआ उधार धन वापस मिल सकता है। दिनभर सकारात्मक नजरिया बना रहेगा। पार्टनर संग रिश्ते बेहतर रहेंगे।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग- पीला
मूलांक 6
आज धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जिससे आप मुश्किल से मुश्किल काम बहुत ही आसानी से करने में कामयाब रहेंगे। कुछ पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है जिसमें आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आपकी सेहत में कुछ नुकसान होने का अंदेशा है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – गुलाबी
मूलांक 7
आज आपको किसी तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धर्म-कर्म की तरफ आपका रूझान बढ़ सकता है। दिन लाभ से भरा रह सकता है। परिवार के सदस्यों की जररूतों को ध्यान में रखते हुए आपके कुछ एक्ट्रा खर्चें हो सकते हैं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – लाल
मूलांक 8
आज पूरा दिन सकारात्मकता से भरा रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। कला कौशल के बल पर आप आज मुश्किल से मुश्किल काम को आसानी से करने में कामयाब होंगे। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नीला
आज का अंक ज्योतिष
मूलांक 9
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। कार्यों में तेजी आएगी। काम के सिलसिले में यात्राएं कर सकते हैं। जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलने से मन में चल रही किसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज आपको आवेश में आकर कोई भी काम नहीं करना है।
राजनांदगांव। बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे दुल्हा, लेकिन, दुन्हन ने दुल्हा की हरकत देख शादी से मना कर दी। खैरागढ़ जिले में बारात लेकर पहुंचे एक दूल्हा ने शराब (Liquor) के नशे में बारातियों का डांस देख रहे ग्रामीणों पर कार चढ़ा दी। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को चोट पहुंची। वहीं दूल्हा के रवैये से नाराज होकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। गातापार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक गातापार थाना क्षेत्र के मुढ़ीपार से सटे टेकापार-मुड़पार में राजनांदगांव के भांठागांव के रहने वाला नरेश साहू दूल्हा बनकर बारात लेकर पहुंचा था। गांव के गेंदलाल साहू की बेटी से विवाह करने के लिए पहुंचा दूल्हा स्वयं कार चला रहा था। जैसे ही बाराती और घराती कार के सामने डांस करते आगे जा रहे, उसी दौरान दूल्हे ने ग्रामीणों पर कार चढ़ा दी।
छत्तीसगढ़, दुल्हन की शादी इंकार, दुल्हा की हरकत से हुई नाराज,
बताया जा रहा है कि दूल्हे की कार में सवार चालक डांस करने के लिए उतर गया। उसके बाद दूल्हा ने स्टेयरिंग सम्हाली। अचानक डांस कर रहे ग्रामीणों पर कार चढ़ गई। इससे मौके पर मौजूद दर्जनभर से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा नशे में था। सामने कार चढ़ाने के बाद एकाएक दूल्हे ने रिवर्स लगाया। जिससे पीछे खड़े लोग भी जख्मी हा गए।
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने बारातियों की धुनाई भी कर दी, वहीं दूल्हा की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। गातापार पुलिस ने दुल्हन पक्ष की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। घायलों का खैरागढ़ और राजनांदगांव अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दूल्हा के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं के हौसले दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जिले में रेत माफियाओं का एक कुनबा फैला हुआ है। बीती रात को भी रेत माफिया अवैध रूप से हाइवा में रेत ले जा रहे थे। इस दौरान महासमुंद जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू ने हाइवा को देखा, तो रोककर पूछताछ की। इसके बाद रेत माफियाओं ने जनपद अध्यक्ष और उनके बेटे के साथ मारपीट कर दी।
खुलेआम बेखौफ अवैध रेत खनन और परिवहन
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को रात 8:50 बजे महानदी से अवैध रूप से रेत खनन कर हाइवा से ले कर जा रहे थे। इस दौरान जनपद अध्यक्ष और उनके बेटे विवेक साहू ने उन्हें रोककर ड्राइवर से रेत रायल्टी पीट पास के संबंध में पूछताछ की। हाइवा चालक ने बताया कि उसके पास रायल्टी पिट पास नहीं है। जिसके बाद जनपद अध्यक्ष ने इस मामले की सूचना जिला खनिज अफसर को दी । उधर हाइवा चालक ने फोन कर रेत माफिया को खबर कर दी। जिसके बाद रेत माफियाओं की गुंडागर्दी देखने को मिली।
महासमुंद रेत माफियाओं
BJP अध्यक्ष व बेटे से मारपीट
बरबसपुर निवासी झाला चंद्राकर (sand mafia) ने ड्राइवर की सूचना पर वैभव चंद्राकर और तरुण चंद्राकर के साथ सिरकोनी चौक पहुंचे। वहां पहुँच कर माफियाओं ने अवैध खनन की जानकारी देने के लिए मौके पर पहुँच कर यतेन्द्र साहू और विवेक साहू पर के साथ मारपीट की और उनकी कार के साथ भी तोड़फोड़ कर दी। दोनो पक्षों में जमकर हाथा-पाई हुई। इसके बाद जनपद अध्यक्ष की शिकायत पर खनन माफिया के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
दोनो पक्षों ने काउंटर रिपोर्ट
इस मामले को लेकर एडिशनल SP प्रतिभा पांडे ने मीडिया को बताया कि, मारपीट होने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। हमने दोनों पक्षों की FIR दर्ज की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मई के प्रारंभ से ही देवताओं के देवगुरु (Devguru) बृहस्पति आने वाले 13 महीनों तक वृषभ राशि में गोचर करेंगे। देव गुरु बृहस्पति मेष राशि में करीब एक वर्ष तक रहने के बाद अब वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में गुरु बृहस्पति मई 2025 तक शुक्र की राशि वृषभ राशि में रहेंगे। आपको बता दें कि वृषभ राशि के स्वामी दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य होते हैं।
शुक्र और गुरु आपस में सम का भाव रखते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु (Devguru) बृहस्पति संतान, धर्म, वैवाहिक जीवन, तरक्की और सुख के कारक ग्रह माने गए हैं। आइए जानते हैं गुरु के एक साल तक वृषभ राशि में रहने के कारण सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर कैसा प्रभाव पड़ेगा। इसका ज्योतिषीय करते हैं।
Aries
मेष राशि
देवगुरु (Devguru) बृहस्पति का गोचर आपके दूसरे भाव में हुआ। आपके लिए देवगुरु बृहस्पति भाग्य स्थान और द्वादश स्थान के स्वामी हैं। आपके किस्मत का सहयोग आपको प्राप्त होगा। इसके अलावा आपकी पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी के योग आने वाले समय में बनेंगे।
आप जहां नौकरी करते हैं वहां आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। उसके अलावा आपको प्रमोशन भी दिया जा सकता है। अगर आप नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो भी आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
वृषभ राशि
देवगुरु (Devguru) बृहस्पति का गोचर 01 मई से आपके पहले भाव में हुआ है। आपके लिए देवगुरु बृहस्पति अष्टम और लाभ स्थान के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति का गोचर वृषभ राशि के जातकों की सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला होगा। लाभ प्राप्त करने के संकेत हैं। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आपके वैवाहिक जीवन में आपको अत्यधिक सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य उत्तम रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए गुरु का गोचर 12वें भाव में हुआ है। मिथुन राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति सप्तम और दशम भाव के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों को अपने कार्य स्थल पर कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन की कमी से भी आपको दिक्कत हो सकती है और खर्चों में वृद्धि हो जाएगी जिसके कारण आपको आने वाले समय में कुछ आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Cancer
कर्क राशि
देवगुरु (Devguru) बृहस्पति का गोचर आपके लाभ स्थान में होने जा रहा है। कर्क राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला रहने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी।
जो लोग काफी समय से आप संतान प्राप्ति की कोशिश कर रहे हैं तो बृहस्पति के इस गोचर के दौरान आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन भी हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में भी सुख और आनंद की स्थिति बनी रहेगी।
सिंह राशि
01 मई से अगले साल तक बृहस्पति आपके दशम भाव में रहेंगे। सिंह राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इस गोचर से सिंह राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के लोग काफी समय से जिस संपत्ति को खरीदना चाहते हैं अब वह शुभ घड़ी आपके जीवन में आ सकती है।
कन्या राशि
आज से अब देवगुरु (Devguru) बृहस्पति का गोचर आपके भाग्य स्थान में होने जा रहा है। कन्या राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति चतुर्थ और सप्तम यानी कि दो केंद्र भाव के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर कन्या राशि के जातकों के जीवन में खुशियां और प्रसन्नता लेकर के आने वाला है। समाज में आपको अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। यात्राओं से आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। कन्या राशि के जातकों को बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से शेयर मार्केट से भी अच्छी सफलताएं प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं।
तुला राशि
देवगुरु (Devguru) बृहस्पति का गोचर आपके अष्टम भाव में हुआ है। तुला राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति तृतीय और छठे भाव के स्वामी हैं। आपको अपनी नौकरी में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने किसी को धन उधार दिया है तो उसे वापस लेने में आपको बहुत परेशानी आने वाली है। आपके गुप्त शत्रु आपकी छवि को नकारात्मक करने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। किसी प्रकार का वाद विवाद भी उत्पन्न हो सकता है।
वृश्चिक राशि
देवगुरु (Devguru) बृहस्पति का गोचर आपके सप्तम भाव में हुआ है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति द्वितीय और पंचम भाव के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। जिन जातकों का काफी समय से विवाह नहीं हो रहा है ऐसे लोगों को राहत प्राप्त हो सकती है।
आपका विवाह तय हो सकता है। आप अगर काफी समय से अपना कोई नया काम शुरू करना चाहते थे तो उसमें भी अब आपको सफलताएं प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति की लग्न पर दृष्टि होने से आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही प्रकार का निखार आ सकता है और आपको समाज में भी मान सम्मान प्राप्त होगा।
धनु राशि
अब बृहस्पति का गोचर आपकेमें होने जा रहा है। धनु राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति प्रथम और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। छठे भाव से व्यक्ति के रोग, ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बृहस्पति की दृष्टि आपके दशम द्वादश और द्वितीय भाव पर होगी।
धनु राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से कुछ कठिनाइयों के साथ सफलता प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। देवगुरु (Devguru) बृहस्पति का यह गोचर आपको कुछ मानसिक कष्ट की अनुभूति भी प्रदान कर सकता है। इसके अलावा कार्य स्थल पर अपने सीनियर्स को खुश करने के लिए आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
मकर राशि
आज से अब देवगुरु (Devguru) बृहस्पति का गोचर आपके पंचम स्थान में हुआ है। मकर राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति तृतीय और द्वादश भाव के स्वामी हैं। इस गोचर से आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। इसके अलावा जिन जातकों का विवाह नहीं हो रहा है उनके विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर से आपका सपना पूरा हो सकता है। व्यवसाय में बहुत अच्छी वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपके कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। आपका पारिवारिक माहौल बहुत अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि
देवगुरु (Devguru) बृहस्पति का गोचर आपके चतुर्थ भाव में हुआ है। आपके लिए देवगुरु बृहस्पति द्वितीय भाव और लाभ स्थान के स्वामी हैं। इस भाव से मानिसक शांति, मां और भौतिक सुख सुविधाओं का विचार किया जाता है। देवगुरु बृहस्पति का गोचर चतुर्थ भाव में कुछ मानसिक चिंताएं लेकर के आने वाला हो सकता है।
खर्चे बढ़ सकते हैं ऐसे में अनावश्यक खर्चों से खुद को बचाना होगा। दशम भाव पर दृष्टिपात करने के कारण आप अपने कार्य का विस्तार करने में सफल होंगे और आपको निवेश भी प्राप्त हो सकता है। ऐसे लोग जो विदेशी संबंधों से फायदा उठाना चाह रहे हैं उनके लिए देवगुरु बृहस्पति का गोचर अमृत तुल्य होने वाला है।
month of may
मीन राशि
अब से देवगुरु (Devguru) बृहस्पति का गोचर आपके तृतीय भाव में हुआ है। आपके लिए देवगुरु बृहस्पति लग्न और दशम भाव के स्वामी हैं। मीन राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर कुछ कठिनाइयों के साथ सफलताएं लेकर के आ सकता है। व्यापार से आपको अब लाभ भी प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर आपको अनेक धार्मिक यात्राएं करवाने वाला होगा।
मई माह 2024: वर्ष का पांचवां मई माह आज से प्रारंभ हो चुका है. यह महीना ग्रह-नक्षत्रों की चाल और प्रमुख व्रत-त्योहारों के चलते महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस महीने परशुराम जयंती, सीता नवमी, वरुथिनी एकादशी, नरसिंह जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और अक्षय तृतीया जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार आने वाले हैं. मई का यह महीना देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन के साथ आरंभ हो रहा है. साथ ही, 2 मई से गुरु पंचक भी आरंभ हो रहे हैं, जिसमें 5 दिन तक किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे. आइए जानते है इस महीने आपका मासिक राशिफल…
Aries
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए मई (month of may) का महीना ढेर सारी खुशियां, सुख-समृद्धि के साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आ रहा है, जिनका सामना आप अपनी सूझबूझ के साथ करने में कामयाब होंगे। माह की शुरुआत करियर-कारोबार के लिए शानदार रहने वाली है। इस दौरान आप अपने परिश्रम और प्रयास से अपने सपनों को साकार करने में कामयाब होते हुए नजर आएंगे। आपको रोजी-रोजगार से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों का अपने उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। जिनकी मदद से आप अपने विरोधियों को शिकस्त देने में कामयाब होंगे।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा पेश किए जाने वाले प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया जाएगा। सीनियर और जूनियर आपके प्रपेाजल की तारीफ करते नजर आएंगे और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में जहां आपका ग्राफ उपर उठता हुआ नजर आएगा वहीं कारोबार में आप मनचाहा लाभ अर्जित करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपके धन के भंडार में वृद्धि होगी। माह के दूसरे सप्ताह में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपकी भूमि-भवन और वाहन आदि की मनोकामना पूरी हो सकती है।
मई माह (month of may) के उत्तरार्ध में आपको अचानक कहीं से अटका हुआ धन अप्रत्याशित रूप से प्राप्त हो सकता है। मेष राशि के जातकों को अपने रिश्तों को बेहतर बनाने लिए अपनी वाणी एवं व्यवहार में नम्रता लाने और अहंकार से बचने की आवश्यकता रहेगी। माह के मध्य में आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान आप अपने और पराए की पहचान करने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह अनुकूल रहने वाला है। खट्टी-मीठी तकरार के बीच लव पार्टनर के साथ संबंध और जयादा मजबूत होंगे। सेहत की दृष्टि से मेष राशि के जातकों को अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
वृषभ
मई माह (month of may) वृष राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपको मनचाही सफलता पाने के लिए समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपको अपने करियर-कारोबार में अच्छी प्रगति एवं लाभ देखने को मिलेगा। माह के पहले सप्ताह में आप पूर्व में की गलतियों से सबक लेते हुए चीजों को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करेंगे। जिसके शुभ परिणाम आपको माह के उत्तरार्ध में देखने को मिलेंगे।
मई इस (month of may) माह आप धन लाभ कमाने के लिए शार्टकट या फिर कहें तिकड़म आदि का सहारा ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को माह की शुरुआत में अपने कार्यक्षेत्र में अचानक से हुए बड़े बदलाव के कारण कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान अनचाही जगह पर तबादले या फिर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल जाने के कारण आपका बना-बनाया शेड्यूल बिगड़ सकता है। इस माह वृष राशि के जातकों को बड़ी सूझ-बूझ के साथ अपने सहकर्मियों को मिलाकर काम करने की आवश्यकता रहेगी। माह के तीसरे सप्ताह में आप अपने करियर अथवा कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। हालांकि किसी भी तरह का रिस्क लेते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए अन्यथा आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।
मई माह (month of may) के उत्तरार्ध में धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें और पैसा उधार देने से बचें अन्यथा उसकी वापसी बामुश्किल ही संभव हो पाएगी। मई महीने की शुरुआत में आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिनकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। लव लाइफ सामान्य बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा तथा लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन
मई माह (month of may) मिथुन राशि के जातकों के लिए मई का महीना तमाम तरह की उपलब्धियां और सफलताओं को समाहित किए हुए है। इस माह आपको जीवन में तरक्की करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। आपके पदोन्नति एवं विभाग में बदलाव की पूरी संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों का शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए मई का महीना ठीक-ठीक रहने वाला है।
मई इस (month of may) माह कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं और प्रयास सफल होंगे। माह के मध्य में आपको व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। इस दौरान आप नई योजनाओं से जुड़कर काम कर सकते हैं। माह के उत्तरार्ध में आप किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान आपका व्यवहार सभी चीजों को लेकर सकारात्मक रहेगा। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको मई महीने के अंत तक मनचाही सफलता मिल सकती है। इस दौरान विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। हालांकि इस दौरान घरेलू खर्च में वृद्धि संभव है।
मिथुन राशि के जातकों को मई माह (month of may) में मौसमी और पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक पीड़ा हो सकती है। ऐसे में उन्हें अपनी दिनचर्या, खानपान आदि का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मई का महीना अनुकूल रहने वाला है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी।
उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु को पीले पुष्प और पीले चंदन अर्पित करके श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के लिए मई माह (month of may) की शुरुआत शुभता और लाभ लिए रहने वाली है। इस दौरान आपके जीवन में अचानक से कुछ चुनौतियों के साथ बड़े अवसर भी सामने आएंगे। माह के प्रारंभ में नौकरीपेशा लोगों को नई संस्थाओं से अच्छे आफर आ सकते हैं। आपकी उन्नति के योग बनेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धन लाभ की प्राप्ति होगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। यदि आप अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको माह की शुरुआत में आश्वासन तो तमाम जगह से मिलेंगे लेकिन माह के मध्य तक ही आपको असल कामयाबी मिल पाएगी।
मई माह (month of may) इस दौरान आपके जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का समाधान निकल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें दूर होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। माह के मध्य में आप अपनी आय के स्रोत को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। हालांकि आपको जल्दी अच्छे रिटर्न की ख्वाहिश में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। इस दौरान भूलकर भी किसी के बहकावे में आकर सट्टा-लाटरी अथवा शेयर बाजार में पैसा न लगाएं अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
मई माह (month of may) आप अपने रिश्तों को सुधारने की दिशा में स्वयं की तरफ से पहल कर सकते हैं। ऐसा करते समय किसी बड़े-बुजुर्ग व्यक्ति का विशेष आशीर्वाद आप पर बरस सकता है। माह के उत्तरार्ध में संतान संबंधी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। मई महीने में आपकी लव लाइफ बेहतर रहने वाली है। इस माह आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की दिशा में प्लान कर सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए मई माह (month of may) शुभता और सौभाग्य लिए हुए है लेकिन इसे पाने के लिए आपको अपने कर्म की साख को हिलाना पड़ेगा। इस माह आप जितने मनोयोग के साथ किसी भी कार्य को करेंगे आपको उसमें उतनी ही सफलता प्राप्त होगी। माह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति तो वहीं पहले से नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव की संभावना बनेगी। इस दौरान आप अपने करियर-कारोबार में कुछ बड़े प्रयोग करने का रिस्क उठा सकते हैं। ऐसा करने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा। इसके साथ आपको अपने भीतर अहंकार का भाव लाने से बचते हुए वाणी एवं व्यवहार में विनम्रता बनाए रखनी होगी।
मई माह (month of may) के मध्य में आपको कार्यक्षेत्र में कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान आपके सीनियर और जूनियर दोनों आपके काम की तारीफ करते नहीं थकेंगे। सिंह राशि के जो जातक लेखन, शोध आदि कार्य से जुड़े हुए हैं उन्हें मई महीने के उत्तरार्ध में विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यह समय राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहेगा। उन्हें उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। माह के उत्तरार्ध में किसी योजना में अटका हुआ धन भी अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है।
हालांकि यह समय आपकी सेहत के लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको अपनी जीवनशैली और खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह सिंह राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। यदि किसी बात को लेकर आपकी अपने लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो इस माह किसी इष्टमित्र की मदद से वह दूर हो जाएगी। आप पर आपके पार्टनर का पूरा प्यार बरसेगा और आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपकी किसी पसंदीदा व्यक्ति के साथ मित्रता हो सकती है। घर-परिवार में एकता एवं सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के मई माह (month of may) में कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले दस बार जरूर सोच लेना चाहिए। इस माह आवेश अथवा जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकता है तो वहीं समझदारी भरा फैसला आपकी करियर-कारोबार को चार चांद लगाने में मददगार साबित होगा। कन्या राशि के जातक मई माह की शुरुआत में घर-गृहस्थी के कुछ बड़े मसले सुलझाने में व्यस्त रह सकते हैं। इस सिलसिले में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। माह की शुरुआत में आपका मन धर्म-अध्यात्म में ज्यादा लगेगा। इस दौरान आप अचानक से किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर निकल सकते हैं। आपको धार्मिक कार्यों में सहभागिता के अवसर प्राप्त होंगे।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान धीमी गति से ही सही लेकिन लाभ की प्राप्ति होगी। बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए आपको मई माह के मध्य में अचानक से अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिल सकता है। यह समय विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए विशेष फायदेमंद रहने वाला है। उन्हें कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। माह के उत्तरार्ध में आपको घर-परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। आपको कुटुंब में बड़ों और छोटों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान घर-परिवार की किसी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बाद आप फील गुड महसूस करेंगे। आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। भूमि-भवन, वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। पाचन तंत्र से संबंधित छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो इस माह आपकी सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ एवं तुलसी जी की सेवा करें।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए मई माह (month of may) मिलाजुला रहने वाला है। इस माह तुला राशि वालों को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। महीने की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार आदि को लेकर चुनौती बनी रह सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। तुला राशि के जातकों को मई महीने के पूर्वार्ध में अपने शुभचिंतकों का भी सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा। जिसके चलते उनके भीतर निराशा का भाव बना रहेगा। हालांकि माह के मध्य तक एक बार फिर परिस्थिति बदलेगी और गेंद आपके पाले में आ जाएगी। इस दौरान आप अपनी हिम्मत और मेहनत के बल पर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर परिणाम देते हुए आगे बढ़ेंगे। आप पाएंगे कि जिन मामलों को लेकर आपकी आलोचना हो रही थी अब उसी में सफल परिणाम आने पर लोग आपकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
मई माह (month of may) के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में आपको अपने जन्मस्थान से दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। यह समय कारोबार की दृष्टि से अनकूल रहने वाला है। आपको व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। आपकी दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। माह के उत्तरार्ध में आपको सट्टा, लाटरी आदि से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में व्यतीत होगा।
अचानक से किसी तीर्थ स्थान पर जाने के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह सामान्य रहने वाला है। घर के भीतर परिजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके उपर माता-पिता की विशेष कृपा बरसेगी। प्रेम संबंध सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। लव पार्टनर से कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में आपको पूरा करना संभव न हो। माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि आपको खुद की सेहत का भी खूब ध्यान रखने की आवश्यकता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल रंग के पुष्प चढ़ाकर पूजा तथा दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले जातकों को मई माह (month of may) में बड़े बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। इस माह आपको जीवन में नई रणनीति और बदलाव को अपनाते हुए आगे बढ़ना होगा। खास बात यह कि ये दोनों ही चीजें आपके लिए सकारात्मक और शुभ साबित होंगी। माह की शुरुआत में इष्टमित्र और शुभचिंतक आपके करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होंगे। इस दौरान आपका जुड़ाव किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ हो सकता है। आप नये कारोबार में भी हाथ आजमा सकते हैं। कुल मिलाकर मई महीने की शुरुआत व्यवसाय की दृष्टि से फलदायी रहने वाली है। यदि आपका भूमि-भवन से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो माह के दूसरे हफ्ते तक इसका बातचीत अथवा कोर्ट के निर्णय से समाधान निकल सकता है।
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। आपको भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा लोगों के लिए मई महीने के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध जयादा फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय पाते हुए कार्यस्थल पर अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। हालांकि आपको दूसरों पर निर्भर होने या फिर आंख मूंद कर भरोसा करने से बचना चाहिए। समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी माह के उत्तरार्ध का समय गोल्डेन साबित होगा। इस दौरान आपकी समाज में लोकप्रियता और प्रभाव में वृद्धि होगी।
मई माह (month of may) आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान आपका फोकस अपनी अतिरिक्त आय को बढ़ाने पर रहेगा। आप अपने आर्थिक लाभ के लिए शार्टकट अपनाने से भी नहीं चूकेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको इस माह अपने अहंकार और क्रोध पर काबू रखने की बहुत जरूरत रहेगी। यदि आप अत्यधिक बोलने की बजाय लोगों को सुनने पर विश्वास करते हैं तो आप तमाम तरह के विवादों से बच जाएंगे। माह के मध्य में माता-पिता से किसी बात को लेकर नाराजगी होने की आशंका रहेगी। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन को बढ़िया बनाए रखने के लिए आपको अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें एवं मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
धनु
धनु राशि के जातकों को मई माह में तमाम तरह की परेशानियों और कर्ज आदि से मुक्ति मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको इस माह मनचाहा काम मिल सकता है। हालांकि मिले हुए अवसर को भुनाने के लिए आपको आलस्य छोड़कर समय पर बेहतर तरीके से काम करके दिखाना होगा। नौकरीपेशा लोगों को मई महीने की शुरुआत में खुद को बेहतर साबित करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से भी खूब सतर्क रहते हुए दूसरों पर आश्रित रहने से बचना होगा अन्यथा किसी कार्य विशेष को हाथ में लेने के बाद लोगों का सहयोग और समर्थन न मिल पाने पर वह अधूरा रह सकता है। इस माह आपको व्यवसाय में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है।
मई माह (month of may) की शुरुआत में आपको कारोबार में औसत लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी और माह के मध्य तक आपका कारोबार एक बार फिर से तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। माह के उत्तरार्ध में आप मनचाहा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान कारोबार के विस्तार की योजनाएं भी फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। आप अपने जीवन से जुड़ा बड़ा कर्ज उतारने में कामयाब होंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों की मदद से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी माह के उत्तरार्ध का समय ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप घर-परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। हालांकि आपको खुद की सेहत पर और खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और दैनिक पूजा में नारायण कवच का पाठ अवश्य करें।
मकर
मकर राशि के लिए मई माह (month of may) सपनों को साकार करने वाला साबित होगा। इस माह यदि अपने काम को सही समय पर सही तरीके से करने का प्रयास करते हैं तो आपको निश्चित रूप से परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिल सकता है। करियर और कारोबार की दृष्टि से मई का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। माह की शुरुआत में ही आपको रोजी-रोजगार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान मनचाही जगह पर तबादले या प्रमोशन की मनोकामना पूरी हो सकती है। न सिर्फ नौकरीपेशा लोगों के लिए बल्कि व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी मई माह की शुरुआत शुभता लिए है। इस दौरान उन्हें मनचाहा लाभ होगा। बाजार में उनकी साख बढ़ेगी। इस दौरान आप धन कमाने के साथ-साथ उसकी बचत करने में भी कामयाब होंगे।
मकर राशि के जातकों को मई माह (month of may) किसी भी काम को छोटा या बड़ा समझने की बजाय उसे पूरे मनोयोग के साथ करने का प्रयास करना चाहिए। माह के मध्य में आप नई चीजों को सीखने अथवा नए कारोबार की तरफ कदम आगे बढ़ा सकते हैं। ऐसा करते समय आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान आप भूमि-भवन, वाहन आदि पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती, पिकनिक-पार्टी आदि में बीतेगा।
मई माह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मई महीने का पूर्वार्ध आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में आपको विवाद से बचने के लिए लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे आटे का चौमुखा दीया जलाएं।
कुंभ
कुंभ राशि के लिए मई माह (month of may) मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर-कारोबार की दृष्टि से मई महीने का पूर्वार्ध आपके लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान रोजी-रोजगार के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से अतिरिक्त कार्य का बोझ आ सकता है। इस दौरान मकर राशि के जातकों को अपने काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को मई माह के पहले सप्ताह में मनचाहा मुनाफा कमाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने कारोबार से जुड़े कागज संबंधी कार्य पूरे करके रखना उचित रहेगा, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक दृष्टि से बात करें तो माह का पूर्वार्ध थोड़ा खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान घर की मरम्मत, साज-सज्जा से जुड़े सामान की खरीददारी, किसी व्यक्ति के इलाज अथवा अन्य जरूरी कार्यों पर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है।
मई माह (month of may) के उत्तरार्ध का समय करियर-कारोबार के लिए गुडलक लिए हुए है। इस दौरान आप व्यवसाय में मनचाहा लाभ कमाने में कामयाब होंगे। कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता को साबित करने में कामयाब होंगे। कुंभ राशि के जातकों को रिश्तों की उलझी डोर को सुलझाने के लिए धैर्य से काम लेना होगा। ध्यान रहे कि लव पार्टनर के साथ बेवजह की बातों पर विवाद करने से न सिर्फ बनी बात बिगड़ेगी बल्कि बदनामी भी झेलनी पड़ सकती है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखें और उसकी भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा तथा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।
month of may
मीन
मई माह (month of may) की शुरुआत में मीन राशि के जातकों के शुभ साबित होगी। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर और अच्छी तरह से पूरे होते हुए नजर आएंगे। करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं शुभ और लाभप्रद साबित होंगी। मई महीने के पूर्वार्ध में आपको दूसरे शहर अथवा देश में कारोबार करने का बड़ा अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपकी आय में अप्रत्याशित वृद्धि के योग बनेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ जुड़ाव होने पर आपके काम तेजी से बनते नजर आएंगे। लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए मई माह (month of may) का दूसरा सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान उन्हें कार्यस्थल पर विरोधियों के साथ स्वजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में यह समय थोड़ा खर्चीला रह सकता है। संतान से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय आपके लिए अधिक शुभ और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान आप व्यवसाय के विस्तार की योजना को साकार करने के लिए साहस भरा कदम उठा सकते हैं। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको इष्टमित्र एवं स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।
मई माह के उत्तरार्ध में आपका ध्यान नई चीजों को सीखने के प्रति केंद्रित हो सकता है। इस दौरान धार्मिक कार्यों में सहभागिता एवं तीर्थाटन का सुख प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए मीन राशि के जातकों को खुद पहल करते हुए संवाद का सहारा लेना होगा। इस माह आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में गलतफहमियों को दूर करने और रिश्तों में मजबूती लाने के लिए अनावश्यक क्रोध एवं तर्क-वितर्क से बचें तथा विनम्रता से बात करें। सेहत संबंधी परेशानी से बचने के लिए किसी भी बीमारी या शारीरिक दिक्कत की अनदेखी न करें और रोटीन चेकअप करवाते रहें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करके श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
अलर्ट: देश के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 अप्रैल से 2 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के क्षेत्र में तूफान, बिजली और तेज़ हवा के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है. वहीं पूर्वी भारत में 1 मई तक लू से भीषण लू की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तूफान और तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में आज गरज/बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना जताई गई है.
बता दें कि ईस्ट इंडिया भयंकर लू की चपेट में है और नॉर्थ इंडिया में बारिश से लोग बेहाल हैं. बिहार, बंगाल, ओडिशा में हीट वेव को लेकर अगले तीन दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही पेनिसुलर इंडिया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट इंडिया में भूस्खलन है, वहां भारी बारिश चल रही है. अगले 5 दिन तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और चौथे दिन अति भारी बारिश की संभावना के आसार हैं, इससे भूस्खलन की संभावना भी बढ़ जाती है. भारत की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां दिल्ली एनसीआर में अभी अधिकतम तापमान 40 डिग्री चल रहा है. दूसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पांचवें दिन यानी 2-3 मई को आ रहा है फिर मौसम कुछ ठीक हो जाएगा.
अगले 24 घंटे का मौसम
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तराखंड में हल्की बारिश संभव है. अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है. पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश संभव है. पंजाब के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है. उत्तरी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है. केरल में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है.
30 April Ka Ank Jyotish: आज मंगलवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज मंगलवार Ank Jyotish अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
Ank Jyotish
अंक 1
आज पैसा, रैंक और प्रसिद्धि तीनों ऐसी चीजें हैं जिन्हें पाने के लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं। Ank Jyotish अभी आप अपने पेशे और स्थिति से पूरी तरह से संतुष्ट हैं लेकिन लक्ष्य प्राप्ति के लिए बड़े सपने देखना भी जरूरी है।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 2
धन खर्च समय आज सावधान रहें। आज जो भी करें, उसमे सावधानी बरतें, क्योंकि लोगों की नजरें अब केवल आप पर ही हैं। एक सतर्क आचरण इस कठिन समय में भी आपकी मदद करेगा।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
Ank Jyotish
अंक 3
आपकी कड़ी मेहनत को भी पहचान मिलेगी किन्तु आज आपको पहचान नहीं बल्कि ज्ञान प्राप्ति की लालसा है। Ank Jyotish याद रखें कि जीवन में कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आज कोई नया कार्य शुरू कर रहे हैं तो अपने शिक्षक या पिता की तरह किसी व्यक्ति की राय ले लें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
Ank Jyotish
अंक 5
अपने करियर को शिखर तक ले जाने के लिए भी यह समय उचित है बस जरूरत है सकारात्मक सोच व कड़ी मेहनत की। आपके सितारे आज आपके लिए नयी चीजों, मौकों और रास्तों को लेकर आया है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
अंक 6
आज अपनी इच्छा और मानसिक शक्ति से आप किसी भी मुश्किल कार्य को आसान व किसी भी बुराई का सामना कर लेंगे। Ank Jyotish किसी प्रिय की बीमारी या नुकसान की स्थितियों से आप असहाय महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
अंक 7
आज आने वाले दिनों में धन और आमदनी के मुद्दों की तरफ आपका ध्यान अधिक जाएगा। आपके आसपास कुछ रोमांचक चीजें होंगी जिनसे आप बोर नहीं होंगे।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
अंक 8
आज आपके लिए, आपकी भावनात्मक प्रतिबद्धता आपका अधिक समय लेगी। Ank Jyotish भविष्य में सुनहरे मौके आपका इंतज़ार कर रहे हैं, बस याद रखें कि हिम्मत का कोई अन्य विकल्प नहीं होता।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
आपकी इच्छाशक्ति आपको और भी अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी। आज आप नया ज्ञान प्राप्त करने, अपने दोस्तों से मिलने या नई चीज़ों को ट्राई करने में भी रुचि रखेंगे।
लखौली कि सभा मे रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के समक्ष रायपुर लोकसभा से रायपुर संभाग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ प्रफुल्ल साहू जी एवं उनके साथी रविकांत तारक के साथ 200 युवासाथी भाजपा मे हुए शामिल*
28 अप्रैल रविवार को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के आरंग, अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 200 युवा साथी लखौली कि सभा में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व विधायक गुरु खुशवंत साहेब के समक्ष प्रफुल्ल साहू एवं रविकांत तारक के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए सभी शामिल होने वाले युवासाथियो को बृजमोहन अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब ने अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया । इस अवसर पर के.के.भारद्वाज ,
विनोद साहू , सतीश सोनकर , प्रशांत नेभवाणी आदि ने भाजपा में शामिल होने वाले साथियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में माना जा रहा है शामिल होने वाले प्रफुल्ल साहू, रविकांत तारक(सोनु दिवाना),रायपुर लोकसभा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर युवाओं में अच्छी पकड़ रखते है सभी छात्र-छात्राओ के हित में अक्सर अपनी आवाज बुंलद करते आ रहे चाहे शिक्षा के विषय में हो या स्वास्थ्य के विषय मे ये लोग हमेशा समाजिक व जनहित मुद्दे को लेकर हमेशा आगे रहते है।
सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी पकड़ है भाजपा में शामिल होने वाले में प्रफुल्ल साहू, रविकांत तारक(सोनु दिवाना), पुनाराम टंडन, दिवाकर साहू, त्रिलोकी साहू, कुणाल तारक विकास साहू, भूषण साहू, अश्विनी साहू, आशीष साहू, रामेश्वर साहू, खुमान साहू, तीरथ साहू, भीखम साहू, माहताब मैथिल, के पी साहू, रामेश्वर साहू, भोला मानिकपुरी, नरेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, वीनू नेताम, किशोर यादव, लकेश्वर साहू, डोमेश साहू, टिकेश साहू, नवीन साहू, भूपेश साहू, टुकेश सेन, टीकेश्वर चंद्राकर, प्रदीप यादव, खोमन साहू, अनिल साहू,
रूपेश साहू, निमेष साहू, राज साहू, गौरव साहू, संदीप धीवर, विवेक चंद्रकार, लाला साहू, टूमेष साहू, सतीश साहू ,भूपेंद्र धीवर एव बड़ी संख्या में युवासाथी मौजूद थे , बृजमोहन अग्रवाल व गुरु खुशवंत साहेब जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए भारत माता की जय के साथ शुरुआत की और सभी युवाओं को आगे आकर मोदी के 400 पार को सफल बनाने में सभी से सहयोग और मतदान करने की अपील किया। औऱ लोगो को बताया कि भाजपा सरकार में मोदी जी की कार्यशैली का ही परिणाम है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और लगातार बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं ।