रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल माह में भीषण गर्मी के साथ रिमझिम फुवारों का दौर चला। अब एक बार फिर अप्रैल के जाते-जाते बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बस्तर और दुर्ग संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से जारी किए गए अलर्ट के अनुसार बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है।
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बारिश का सिस्टम बनने के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री नारायणपुर में रहा। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री कि गिरावट आएगी।
शानदार डिस्प्ले के साथ Amazon ग्राहकों को स्मार्टफोन पर अच्छा डिस्काउंट दे रहा है, और अच्छी बात ये है कि ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदारी करने पर ग्राहकों को अच्छे ऑफर और डील मिल जाती है. बात करें यहां मिलने वाले कुछ शानदार ऑफर के बारे में तो यहां से पोको C65 को काफी अच्छे डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है. अमेज़न पर ऑफर बैनर से मिली जानकारी के मुताबिक पोको के इस फोन को 10,999 रुपये के बजाए 7,299 रुपये में घर लाया जा सकता है.
अच्छी बात ये है कि एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन को और भी सस्ते में घर लाया जा सकता है. दी गई जानकारी के मुताबिक फोन को अगर एक्सचेंज बोनस पर खरीदते हैं तो आपको 6,900 रुपये तक की छूट मिल जाएगी.
मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन
फीचर्स की बात करें तो Poco C65 में में 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 720 x 1,600 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. ये फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आता है, और ये एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है. इस फोन में 8GB तक रैम के साथ MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मौजूद हैं.
शानदार कैमरे के तौर पर पोको के इस फोन के रियर पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो का कैमरा दिया गया है. इस फोन में एक अननोन डेप्थ सेंसर भी मौजूद है. सेल्फी के लिए पोको के इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का भी कैमरा दिया गया है. Poco C65 की इंटरनल मेमोरी 256GB तक है, जिसे कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है.
मिलेगी 18W की फास्ट चार्जिंग
पावर के लिए Poco C65 में 5,000mAh की शानदार बैटरी दी गई है और ये 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मौजूद है.
29 April Ka Ank Jyotish: आज सोमवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज सोमवार Ank Jyotish अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
Ank Jyotish
अंक 1
सोमवार आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। अपने आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल कर आप तरक्की हासिल कर सकते हैं। मुश्किलों में हिम्मत न हारने की आपकी क्षमता आपको समाज में खास पहचान दिलाएगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने पर जा सकते हैं। प्रेम-संबंध में तनाव आ सकता है। आपका क्रोध झगड़े का कारण बन सकता है। आज आपको विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचना होगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
Ank Jyotish
अंक 3
सोमवार आज अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन गिफ्ट व उपहार खरीद सकते हैं। अपने बच्चों के प्रति आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ हंसते- खिलखिलाते समय बितेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन, खेलकूद और अपनों से मिलना-जुलना होगा। आज आप आशावादी बने रहेंगे।
सोमवार आज आपके अटके हुए कार्य तो बनेंगें, लेकिन साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिलेगी। जमीन-जायदाद को खरीदने से पूर्व कागज को ध्यान से पढ़ें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
Ank Jyotish
अंक 6
सोमवार आज आपकी कार्यकुशलता व कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। जिस काम के लिए आप प्रयासरत थे, वह काम बिना किसी रूकावट के पूरा हो जाएगा। सगे-संबंधियों के साथ आज आप सम्सेपर्क में रहेंगे।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
आज का अंक ज्योतिष
अंक 7
परिवार के साथ आनन्दपूर्वक समय को व्यतीत करेंगे। नौकरी में फेर-बदल हो सकती है। किसी रिश्तेदार के साथ आप व्यस्त रह सकते हैं। दैनिक उपयोग की कोई वस्तु आप इस समय खरीद सकते हैं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
आज का अंक ज्योतिष
अंक 8
सोमवार आज व्यापार अथवा व्यवसाय में किसी पर अधिक भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। प्रेमी अथवा प्रेमिका में हल्की-फुल्की तकरार हो सकती है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
संपत्ति को खरीदने की संभावना बनती नजर आ रही है। संपत्ति का बंटवारा आदि को लेकर भाइयों से तनाव हो सकता है। पुराने वाहनों पर ज्यादा खर्च न करें नहीं तो आपको नुकसान होगा।
अलर्ट, छत्तीसगढ़, ओडिशा में तुफान: एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य अफगानिस्तान के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर स्थित है, जो ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के साथ बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर है, जो उत्तर में लगभग 65 डिग्री पूर्व देशांतर और अक्षांश 28° उत्तर पर है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा पर है। एक और चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम पर है।
तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा में तुफान बारिश संभव
अलर्ट skymetweather.com के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। 28 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की बारिश संभव है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश और तूफान संभव है।
पंजाब के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तरी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश और तूफान संभव है। केरल में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है।
अलर्ट पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी हिमालय और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी हुई। उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। पंजाब में छिटपुट ओलावृष्टि हुई। उत्तरी हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम और केरल में हल्की बारिश हुई। कई स्थानों पर हीटवेव की स्थिति उत्पन्न हुई और गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर गंभीर हीटवेव की स्थिति उत्पन्न हुई। केरल के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति उत्पन्न हुई।
Weekly Horoscope 2024 (29 April to 05 May): साप्ताहिक राशिफल की दृष्टि से 29 अप्रैल से 5 मई का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह जहां कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लिए आया है, तो वहीं कुछ को संघर्ष करने से साथ ही विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. आइये जानते हैं आने वाले सात दिन सभी राशियों के लिए कैसा है-
Aries
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। आपके लिए यह हफ्ता विगत सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर रहने वाला है। आप जिस भी किसी कार्य को मनोयोग के साथ करेंगे आपको उसमें परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि आप प्रमोशन या तबादले का इंतजार कर रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान आप पर आपके सीनियर की पूरी कृपा बरसती हुई नजर आएगी।
Weekly Horoscope परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहन से सहयोग और समर्थन की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान आप पाएंगे कि आपके करियर-कारोबार के साथ निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेजी से निकलता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: रोजाना श्री हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलने की बहुत आवश्यकता रहेगी। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए आपको बेवजह पैसे खर्च करने की आदत पर लगाम लगानी होगी अन्यथा सप्ताह के अंत तक आपको उधार मांगने की नौबत भी आ सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको अपेक्षित सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। छात्रों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा।
Weekly Horoscope सप्ताह के मध्य में आपको कारोबारी मामले में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन यह समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। प्रेम संबंध में भी किसी बात को लेकर रिश्तों में खटास आ सकती है। इस दौरान घरेलू मामलों, जमीन-जायदाद के मसलों आदि को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। वृष राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखें।
उपाय: प्रतिदिन देवी भगवती दुर्गा को लाल रंग का पुष्प अर्पित करके उनकी चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे परिणाम देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से आपको सौभाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़े अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य विशेष जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको कहीं से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के कारण आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और पराक्रम देखने को मिलेगा।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ कमाने के बड़े अवसर मिलेंगे। आपको नये क्षेत्रों में कारोबार करने का अवसर मिल सकता है। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। हालांकि पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को थोड़ा सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा उनके लाभ का प्रतिशत थोड़ा कम हो सकता है।
Weekly Horoscope इस सप्ताह मिथुन राशि से जुड़ी घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामजंस्य बना रहेगा। लाइफ पार्टनर आपके हर कदम पर आपका सहयोग और समर्थन करता नजर आएगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें तथा पक्षियों को हरी मूंग खिलाएं।
Cancer
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हुई नजर आएंगी। आपको भूमि-भवन और वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। यदि पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कोई बाधा आ रही थी तो वो किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से दूर हो जाएगी। यदि आप लंबे समय से किसी बड़े कार्य को करने के लिए योजना बना रहे थे तो वह इस सप्ताह साकार होती हुई नजर आएगी। खास बात यह कि आपके सपने को साकार करने में आपके इष्ट-मित्र तथा परिजन हर तरह से मददगार साबित होंगे। नौकरीपेशा लोगों के उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।
Weekly Horoscope नौकरीपेशा और कारोबारियों की तरह यह सप्ताह छात्रों के लिए भी विशेष उपलब्धि लिए हुए रहने वाला है। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलने की पूरी संभावना है। यदि आप विदेश में अपना करियर कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिताने और एकदूसरे को जानने समझने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करके शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से आपके सिर पर पर तमाम तरह की जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। करियर-कारोबार आदि से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने का मानसिक दबाव बना रहेगा। इस दौरान छोटे से छोटे कार्य को करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार आ सकती है।
Weekly Horoscope सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर घर के सदस्यों के साथ अनबन होने की आशंका है। इस दौरान लव पार्टनर या फिर लाइफ पार्टनर के साथ भी किसी बात को लेकर रिश्तों में खटास आ सकती है। सिंह राशि के जातकों को इस दौरान आवेश में आकर अथवा जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कामकाज के साथ अपने सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी अथवा कोई पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक और मानसिक कष्ट मिल सकता है। ऐसे में सेहत की प्रति लापरवाही और बेवजह का तनाव पालने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या
कन्या राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और सुखों की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर मिल सकते हैं। यदि आप विदेशी संस्था से जुड़े हुए हैं या फिर आप विदेश से संबंधित कोई कारोबार करते हैं तो आपको जीवन में आगे बढ़ने का कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। इस सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर विशेष सफलता के योग बनेंगे। पूर्व में किए गये धन निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा।
Weekly Horoscope कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे। कार्यों में अपेक्षित प्रगति से सुख एवं संतोष का अनुभव करेंगे। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा शुभ और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपकी लाइफ में किसी मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। अविवाहित लोग विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। तुला राशि के जातकों को इस स्लोगन को पूरे सप्ताह विशेष ध्यान रखना होगा। इस सप्ताह आपकी जरा सी लापरवाही से बनी बात भी बिगड़ सकती है। इस सप्ताह चोट-चपेट लगने की आशंका है, जिससे बचने के लिए वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और नियमों का पालन करें। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। इस दौरान घर-परिवार के किसी बुर्जुग सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यस्थल पर अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। आपको अपना कार्य दूसरे के भरोसे भूलकर भी नहीं छोड़ना चाहिए अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Weekly Horoscope व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। इस सप्ताह कारोबार में उम्मीद से कम लाभ की प्राप्ति होने पर आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं उनका अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस दौरान कागज संबंधी कार्य समय से पूरा करके रखें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी से कोई ऐसा वादा न करें, जिसे भविष्य में पूरा करना अपके लिए परेशानी का सबब बन जाए। लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए पार्टनर की फीलिंग्स को हर्ट करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में दो कदम आगे जाने के लिए यदि एक कदम पीछे हटाना पड़े तो उन्हें ऐसा करने से गुरेज नहीं करना चाहिए। निजी जीवन में चल रही आपाधापी और तमाम तरह की परेशानियों से निजात पाने के लिए आपको लोगों को मिलाजुला काम करना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें।
Weekly Horoscope वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ पाने के लिए अपनी रणनीतियों में बदलाव लाना होगा। यदि आप किसी योजना में बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। सप्ताह के मध्य में आपको घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। इस दौरान संतान से जुड़ी जिम्मेदारी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको कारोबार में धीमी गति से ही लेकिन कुछ प्रगति होती हुई नजर आएगी। यह समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी शुभ रहेगा। प्रेम-प्रसंग में बेवजह के दिखावे से बचें और आपसी तालमेल बनाए रखें।
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह उनकी मेहनत और प्रयास के मुकाबले कुछ कम फल की प्राप्ति हो सकती है। जिसके चलते उनका मन थोड़ा हताश-निराश रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार और करियर-कारोबार में कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्र और शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन उम्मीद से कम मिल पाएगा। कार्यक्षेत्र में अचानक हुए कुछ एक बड़े बदलाव के कारण आपको थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप अपनी नौकरी या पेशे में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको यह निर्णय आवेश में आकर या फिर भावनाओं में बहकर बिल्कुल नहीं लेना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने और मनचाहा लाभ पाने के लिए अपनी रणनीतियों में बदलाव करना पड़ सकता है।
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों से टकराव की बजाय तालमेल बिठाकर अपना काम निकालने का प्रयास करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़े किसी सामान के क्रय में बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह आप घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों का सहयोग और समर्थन मिलता नजर आएगा। इस सप्ताह आपको रोजी-रोजगार को आगे बढ़ाने का बड़ा अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। यदि आप कांट्रैक्ट या फिर कमीशन पर काम करते हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। आय के अतिरिक्त सोर्स बनेंगे। पेशेवर लाइफ शानदार बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे।
Weekly Horoscope सप्ताह के मध्य में आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। यह समय समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। उन्हें उच्च पद से नवाजा जा सकता है। समाज में उनकी ख्याति बढ़ेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने परिश्रम और बुद्धिबल के जरिए मनचाहा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। पूर्व में किए गये निवेश से धन लाभ होगा। कार्यों में अपेक्षित प्रगति एवं लाभ से मन में संतोष का अनुभव होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवाान शिव को बेल अथवा शमीपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह मिश्रित फलदायक रह सकता है। इस सप्ताह आप पूर्व में चली आ रही अनुकूलताओं में कुछ कमी का अनुभव कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको बेवजह के कार्यों के अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायक साबित होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। कुंभ राशि के जातक धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
Weekly Horoscope सप्ताह के मध्य में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आपका मन चिंतित रहेगा। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने रिश्ते की मर्यादा को बनाए रखना होगा अन्यथा बनी बात बिगड़ भी सकती है। दांपत्य जीवन में अहंकार और गलतफहमी के चलते प्रेम और सामंजस्य में कमी आ सकती है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सपताह आपको कभी चीजें तेजी से बनती हुई तो कभी बिगड़ती हुई नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें अपने सीनियर के गुस्से को झेलना पड़ सकता है। साथ ही साथ उन्हें कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरूरत रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे पैसे को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आमदनी के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। जिसके चलते आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप पाएंगे कि आपके जीवन में बेवजह के खर्चे सामने आते जा रहे हैं। जिन पर आपका कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा।
Weekly Horoscope सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद के चलते आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम निकालने के लिए अपने उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों को भी साधने की चुनौती बनी रहेगी। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान अचानक से पिकनिक पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध में लव पार्टनर बेवजह के प्रदर्शन से बचें और सामाजिक मर्यादा बनाए रखें अन्यथा बदनामी झेलनी पड़ सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी की तरफ से सहयोग और समर्थन बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
Bird Flu In Ranchi: देश के झारखंड में सामने आए बर्ड फ्लू (Bird Flu) के मामले ने चिकन और अंडा खाने वालों को खौफजदा कर दिया. बर्ड फ्लू के मामले रांची के एक सरकारी पोल्ट्री फॉर्म में मिले, जिसके बाद झारखंड सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. वहीं, मुर्गियों और बत्तख में बर्ड फ्लू का वायरस मिलने के बाद सरकारी पोल्ट्री फॉर्म होटवार में 1745 मुर्गियों, 450 बत्तख सहित करीब 2195 पक्षियों को मार दिया गया. जबकि इनके 1697 अंडे भी वैज्ञानिक तरीके से नष्ट कर दिए गए.
जान लें कि रांची के होटवार में H5N1 यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पूरा जो प्रशासनिक महकमा है वो अलर्ट मोड पर है. यहां कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. यानी कि 1 किलोमीटर के दायरे में जितनी भी मुर्गियां, बत्तख या अंडे मिल रहे हैं प्रशासन की टीम उन्हें साफ तौर पर यहां पर लाकर नष्ट कर रही है.
बर्ड फ्लू से बचने के लिए कदम
दरअसल, बर्ड फ्लू का ये वायरस आम वायरस की तरह ही पशु पक्षियों के साथ-साथ इंसानों को भी संक्रमित करने की क्षमता रखता है इसलिए रांची के सरकारी पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही वहां काम करने वाले पोल्ट्री फॉर्म के 2 डॉक्टर सहित 6 कर्मचारियों को कॉरेंटाइन कर दिया गया. इसके अलावा पोल्ट्री फॉर्म के आसपास वाले इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है.
चिकन-अंडों की बिक्री पर रोक
बर्ड फ्लू रांची से निकलकर दूसरे शहरों में ना फैल सके, इसको लेकर भी तमाम एहतियात बरते गए है. रांची प्रशासन ने मुर्गियों और बत्तख में बर्ड फ्लू के सबसे खतरनाक वायरस H5N1 के मिलते ही बड़ा कदम उठाया. रांची के होटवार क्षेत्र में चिकन और अंडों की बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी है. इसके अलावा मुर्गियों के एक जगह से दूसरी जगह लाने और ले जाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं, डॉक्टरों ने लोगों को चिकन और अंडा ना खाने की सलाह दी है.
चिकन, अंडा खाने वाले सावधान! यहां प्रदेश में बर्ड फ्लू ने ड
डॉक्टर धनंजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अगर चिकन अच्छी तरह से 70 डिग्री सेल्सियस पर पका हुआ है तो कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन सुझाव यही है कि 1 महीने तक नहीं खाएं. रांची में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए सदर अस्पताल में 10 बेड भी रिजर्व किए गए हैं. इसके साथ ही साथ बर्ड फ्लू के संक्रमण में सबसे कारगर दवा मानी जाने वाली टेमी फ्लू का ऑर्डर दिया गया है. डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है.
बर्ड फ्लू के लक्षण
आमतौर पर बर्ड फ्लू संक्रमित चिकन और अंडे के खाने से फैलता है. वहीं संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने से भी इसके वायरस इंसानों को बीमार कर सकते हैं. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आप बर्ड फ्लू से संक्रमित हैं तो इसकी पहचान कैसे करें. दरअसल, तेज बुखार और गले में खराश बर्ड फ्लू के लक्षण हैं. इसके अलावा अगर आपको सर्दी-जुकाम और शरीर में दर्द है तो आप इसे भूलकर भी अनदेखा ना करें क्योंकि ये बर्ड फ्लू के लक्षण हो सकते हैं.
वहीं, छाती में कफ और सांस लेने में दिक्कत है तो ये भी बर्ड फ्लू के ही लक्षण हो सकते हैं. वहीं जो व्यक्ति बर्ड फ्लू से संक्रमित होता है उसे भूख कम लगती है. इसके अलावा नींद ना आना, हड्डी और जोड़ों में दर्द रहना भी बर्ड फ्लू के लक्षण हैं.
मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है. सालिह खान को छतीश गढ़ के जगल पुर से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक साहिल खान (Sahil Khan) पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग प्रमोट करने का आरोप है. मुंबई के माटुंगा पुलिस महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बॉम्बे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने पर साहिल खान मुंबई छोड़कर फरार हो गया था. लगभग 40 घंटे पीछा करने पर पुलिस ने साहिल को पकड़ लिया. साहिल खान बार बार अपना लोकेशन बदलता रहा था.
इससे पहले गुरुवार को भी महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने अभिनेता साहिल खान (Sahil Khan) से चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.
अधिकारी ने बताया था कि खान अदालत के आदेश के मुताबिक एसआईटी के समक्ष अपराह्न करीब एक बजे पहुंचे और बयान दर्ज कराने के बाद शाम साढ़े पांच बजे वापस गए थे. अधिकारी के मुताबिक, खान (Sahil Khan) ने दावा किया था कि उनकी इस मामले में कोई भूमिका नहीं है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में जांच कर रहा है, वहीं मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया है.
महासमुंद। अनजान व्यक्ति की बातों में आना एक परिवार को महंगा पड़ गया। मामला पटेवा क्षेत्र के जोगीडीपा की है। जहां पर अनजान व्यक्ति ने PM आवास का झांसा दिया और उसकी फोटो करने के बहाने उसकी सोने की बालियां और पायल लेकर फरार हो गया। जिसके बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। तब मामले की सूचना पटेवा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।
पीडित परिवार लीलाबाई कुर्रे पति नवधाराम कुर्रे ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार की सुबह करीबन 09.00 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मेरे घर आकर शासकीय PM आवास योजना के नाम पर फोटो खिचने के लिए पहने हुए एक जोड़ी चांदी का पायल कीमती करीबन 15,000 रूपये एवं एक जोड़ी सोने का खिनवा (टाप्स) कीमती करीबन 10,000 रूपये को उतरवाकर चोरी कर ले गये है।
पीडित ने बताया कि पति नवधाराम कुर्रे घर में थे कि उसी समय मोटर सायकल से दो व्यक्ति मेरे घर आये और बोले कि हम लोग महासमुंद तहसील आफिस से आये है, आपके नाम से शासकीय PM आवास आया है जिसके लिए आपका फोटो खिचना है, तब मैं फोटो खिचवाने के लिए बाड़ी के मकान के पास खड़ी हुई तो उन लोगो के द्वारा आप अपना पहने कान के टाप्स एवं चांदी का पायल को उतार कर रखने के लिए बोला,
तब मैं अपने पहने एक जोड़ी चांदी के पायल एवं कान में पहने एक जोड़ी सोने की खिनवा (टाप्स) को उतार कर अपने घर के अंदर आलमारी के अंदर रख दी । उनमें से एक व्यक्ति हम दोनो पति पत्नी का फोटो लेने बाड़ी के मकान पास लेकर गये एवं एक व्यक्ति घर के बाहर मोटर सायकल के पास खड़ा था । फोटो लेने के बाद वे दोनो व्यक्ति वहां से चले गये। जब मैं घर के अंदर जाकर देखी तो आलमारी में रखे मेरे सोने चांदी का जेवरात नही था। पटेवा ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
ऐसे ठगी का बनाए शिकार
आरोपियों द्वारा परिवार से कहा गया कि वह गरीब लोगों के PM आवास बनाने का कार्य करता है। उनका भी भवन बन सकता है। वह उसकी बातों में आ गए और आवास बनवाने के लिए हामी भर दी। इसके लिए उसे उनकी फोटो करनी होगी। फोटो में वह गरीब दिखाई दे। इसलिए उसे अपने कानो की बालियां भी निकालनी होगी। उसकी बातों में आकर महिला ने अपने कानों की बालियां निकालकर रख दी।
महासमुंद। सराईपाली क्षेत्र के ग्राम बिजराभांठा में गांव में आरोपी ने गैती से हमला कर दर्दनाक मौत दे दिया। गांव के जगत सिंह बरिहा के नाम पर प्रधान मंत्री आवास स्वीकृत हुआ है जिसका मकान निर्माण गनपत बरिहा अपने निजी भूमि पर करवा रहे थे। दिवाल खड़ा कर चुके थे गांव का मुरली यादव व किरीत यादव उक्त प्रधानमंत्री आवास निर्माणाधीन स्थान को अपना जमीन बताकर बीते शनिवार की सुबह 7 बजे दोनों तोड़ने लगे। जिसे गनपत बरिहा ने मना किया तो दोनों उनसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर लड़ाई झगड़ा करने लगे।
लड़ाई झगड़ा के दौरान मुरली यादव साले को जान सहित मार दूंगा कहकर अपने हाथ में रखे गैंती से मेरे ससुर के सिर के पिछले हिस्से में मार दिया। जिससे गंभीर चोट लगा खून बहने लगा। इसके बाद गनपत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मुरली यादव व किरीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सराईपाली पुलिस ने विवेचना में लिया है।
28 April Ka Ank Jyotish: रविवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। Ank Jyotish अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
Ank Jyotish
अंक 1
आपको सुख-संसाधनों में कमी आएगी। Ank Jyotish संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे। मशीनरी आदि उपकरण खराब होने की वजह से कार्य में बाधा आ सकती है। कार्य की अधिकता के कारण आप तनाव में आ सकते हैं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – हरा
अंक 2
छात्रों के लिए परीक्षा में परिणाम उनके अनुकूल रहेंगे। रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। पारिवारिक सुख-शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक है, तो वह अवश्य पूरा होगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- गहरा नीला
Ank Jyotish
अंक 3
समाज में अपनी जगह बनाने के लिए आपको सामाजिक रूप से सक्रिय होना पड़ेगा। Ank Jyotish धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप जो भी कार्य करें, वह ठीक प्रकार से संपादित होगा। पत्नी के साथ की वजह से आपका पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग – पीला
अंक 4
परिवार की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान चाहने वाले जातकों को खुशशबरी मिल सकती है। अगर धन में बढ़ोत्तरी चाहते हैं, तो उसे ठीक से इनवेस्ट करें। अपने लिए आप नए विकल्प देखें।
फिजूल खर्ची पर नियन्त्रण रखनें की कोशिश करें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बैंक से वाहन या मकान के लिए आप ऋण ले सकते हैं। आपको विद्रोहियों से सतर्क व सावधान रहना चाहिए। अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें, हो सकता है व्यवसाय से संबन्धित कुछ बातें आपके सामने आ जाएं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बैंगनी
Ank Jyotish
अंक 6
प्रेम-प्रसंग व सोशल नेटवर्किंग साइट्स से दूरी बना कर रखें। Ank Jyotish निश्चित रूप से जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। आप बुरे लोग व बुरी सोहबतों से दूर रहें।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – गुलाबी
अंक 7
ऑफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं, आज आप सीधे तौर पर उनके विरूद्ध जा सकते हैं। सरकारी नौकरी के प्रस्ताव व अवसर मिलेंगें। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – भूरा
अंक 8
अपने परिवार की जरूरत की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। Ank Jyotish परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घटित हो सकती है। संतान की शिक्षा पर खर्च हो सकता है। आपके शिष्टपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगें।
शुभ अंक –3
शुभ रंग – पीला
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
व्यापारी अगर पार्टनरशिप में कार्य करना चाहते हैं, तो अच्छा दिन है। खासकर मनोरंजन विभाग में ज्यादा फायदेमंद होगा। व्यर्थ की बातों से बचनें की कोशिश करें। अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम है।