सूर्य की चाल, आने वाले 14 दिन इन जातकों के लिए होगा खास

सूर्य की चाल: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। जहां सूर्य एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं, तो वहीं करीब 15 दिन में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आत्मा के कारक सूर्य आज यानी 27 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 8 मिनट पर अश्विनी नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। इस नक्षत्र में 11 मई को सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक रहेंगे। भरणी नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से दूसरे स्थान पर है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य का भरणी नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को करियर में उन्नति मिल सकती है। पदोन्नति के भी आसार नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होकर बोनस, पदोन्नति या फिर इंक्रीमेंट दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो ठीक ठाक रहने वाली है। समृद्धि के साथ स्थिरता में वृद्धि होने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमता के अनुसार निवेश करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय की वृद्धि होग। अपनी रणनीति से आप काफी लाभ कमा सकते हैं। कुल मिलाकर सूर्य के भरणी नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शुक्र के नक्षत्र में जाने से सूर्य रिश्तों पर भी सकारात्मक असर डालने वाले हैं।

सूर्य की चाल
Sun’s movement, next 14 days will be special for these people

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आप अपनी मेहनत और कौशल से पदोन्नति पा सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति से आप थोड़े संतुष्ट रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ-साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

स्वास्थ्य की बात करें, तो अच्छा रहने वाले हैं। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। परिवार के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। परिवारिक रिश्तों में खुशी और संतुष्टि बनी रह सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य के स्वामी वाली इस राशि के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन किसी चमत्कार से कम नहीं हो सकता है। इस राशि के लोगों की वेतन वृद्धि, पदोन्नति के साथ करियर में खूब उन्नति हो सकती है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत और लगन का फल अब मिलेदा। आप अपनी चतुराई से काफी पैसा कमा सकते हैं।

इसके साथ ही धन संचय करने के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही इस अवधि में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सूर्य के शुक्र के नक्षत्र में जाने से रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही खटास से भी छुटकारा मिल सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

शनिदेव: इन राशियों पर रहेगी शनि देव की होगी खास नजर, जानें शुभ अंक और रंग

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़, अंधड़ के साथ बारिश का एक बार फिर अलर्ट, आगामी 3 दिन मौसम में होगा बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाली है। बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी दी गई है।  राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों बादल छाए हुए हैं। बीते दिनों भी प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई थी। अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोगों को फिर भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।

सुबह से बादल छाए होने के कारण आज फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं यदि बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Weather आज मौसम प्रणाली
Weather

शनिदेव: इन राशियों पर रहेगी शनि देव की होगी खास नजर, जानें शुभ अंक और रंग

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव , भाटापारा-बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, प्रदेश की जनता इस समय गर्मी का प्रकोप झेल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से रहत मिलेगी। वहीं बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

https://www.facebook.com/webmorcha

शनिदेव: इन राशियों पर रहेगी शनि देव की होगी खास नजर, जानें शुभ अंक और रंग

शनिदेव: शनिवार वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 28 तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

मेष राशि-

शनिदेव की कृपा से का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। कारोबार कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज माता- पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 9

वृष राशि-

शनिदेव आपका समय शानदार रहने वाला है। आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने के योग हैं। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपकी सेहत पहले से काफी बेहतर रहेगी। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपके कुछ खास काम पूरा होने में समय लग सकता है, लेकिन शाम तक पूरा हो जायेगा। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन कोई रेसिपी सीख सकती हैं।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

webmorcha.com
Shani Upay: शनिदेव

मिथुन राशि-

शनिवार आपका दिन पॉजिटिब रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप मेहनत से अपनी पहचान बनाएंगें। आपके कार्यों की सराहना होगी। कुछ नए विषयों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग इंजॉय करते हुए नजर आएंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

कर्क राशि-

शनिदेव की कृपा से समय आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको महसूस होगा की परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व है। आज आपको ऐसी जगह से बुलावा आएगा, जहां आप कई दिनों से गए न हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है। आज आपको पैसे की जरूरत होगी, वह किसी करीबी से मिल जाएगा। करियर को लेकर आज आप किसी अनुभवी से सलाह लेंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 4

सिंह राशि-

शनिवार को आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन… काम करने में लगा रहेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे। इवेंट मनेजमेंट की पढाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 3

कन्या राशि-

शनिदेव की कृपा से यमय आपके लिए दिन बदलाव से भरा रहने वाला है। आज आप व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, राजनीति से जुड़े लोगों को सभा संबोधित करने का मौका मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 7

तुला राशि-

शनिवार का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। आपको किसी से फोनकॉल के द्वारा शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि-

शनिदेव की कृपा से आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी के विवाद में न पड़ें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ प्रेम बढेगा। अगर आप लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

शनिवार आपका दिन शानदार रहेगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी पार्क में घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को… अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 1

मकर राशि-

शनिदेव की कृपा से समय आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको जरूरत से ज्यादा सोचने से बचना चाहिए। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। कहीं रुका हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा। आज आपको वाहन सुख मिलेगा। आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे, कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग कारगर साबित होगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना होगी, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है। नवविवाहित दंपत्ति आज कही घूमने जाएंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

मीन राशि-

शनिदेव की कृपा से आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। किसी उलझन से आज आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका सामाजिक दायरा और सम्मान बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। बच्चें खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

Shani Upay: शनिदेव का ये उपय चमका देते हैं भाग्य, अपना कर देख लें

https://www.facebook.com/webmorcha

26 April Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

26 April Ka Ank Jyotish: शुक्रवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। Ank Jyotish  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1

दिन में आपको कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। Ank Jyotish   दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छा अंक मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं पर भी धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग-  केसरिया

अंक 2

आपको आज ननिहाल पक्ष से प्रेम व स्नेह मिलेगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिसके कारण आपका उनके ऊपर विश्वास और गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपको पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि दे सकते हैं।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 3

आपको लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। Ank Jyotish  नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं जो जातक व्यापार में है उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है।

शुभ अंक- 17

शुभ रंग- भूरा

अंक 4

व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ ना मिलने के कारण वह दुखी रहेंगे।  यदि कार्यक्षेत्र में कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो भी आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा और आप उससे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग-  गुलाबी

अंक 5

आपको कोई धन संबंधित शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। Ank Jyotish  आप धार्मिक अनुष्ठानों में भी रूचि रखेंगे। यदि किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- बैंगनी

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 6

नई संपत्ति खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। खुश मिजाज व्यक्ति होने के कारण आपके आसपास के लोग भी आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

अंक 7

रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। Ank Jyotish  परिवार में खुशियां आएंगी। आज के दिन आपके पद-प्रतिष्ठा में इजाफा देखने को मिल सकता है।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग- सफेद

अंक 8

आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आप के निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। यदि किसी काम में आपको विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें, तभी वह भविष्य मे आपके लिए लाभदायक रहेगा।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला होगा। Ank Jyotish  आज आपका अधिकतर वक्त परिजन और कार्यालय के बीच में बीतेगा। अपने परिवार के प्रति अधिक भावुक रहेंगे। अपने उत्तरों के लिए सलाहकारों या शिक्षकों के साथ सोच समझकर बातचीत करें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- पीला

https://www.facebook.com/webmorcha

25 April Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

25 April Ka Ank Jyotish: गुरुवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। Ank Jyotish  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1

आज आप दान या नॉन प्रॉफिट कामों को करने के इच्छुक हैं। Ank Jyotish कार्य के प्रति आपका सकारात्मक नजरिया और कौशल आपको उस स्थिति में ले जा सकता है जिसका आपने ड्रीम देखा है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

आज आप निराश महसूस करेंगे, लेकिन अपने विश्वास को कम न होने दें। Ank Jyotish आप उन मुसीबतों का भी कुशलता से सामना करेंगे जो आपकी प्रगति को प्रभावित कर रही है।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

भाग्य आज आपके पक्ष में हैं जहाँ न केवल धन बल्कि सफलता और प्रसिद्धि भी आपका इंतज़ार कर रहे हैं। इंटरनेट व नेटवर्किंग से आप अपने कार्य में संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4

किसी नयी शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। Ank Jyotish  बिना शर्त का प्यार वास्तविक प्यार है, यह जानकर आप आज आप नए रिश्ते में बंधने के लिए तैयार हैं।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 5

सरकार और संबंधित एजेंसियां या बड़े निगम के साथ काम करने की आपकी अभिलाषा आज पूरी हो सकती है। आजीविका के नए और बेहतर तरीके मिलेंगे जिससे आपके प्रयासों की नई शुरुआत होगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

तनाव से बचें और चीज़ों को हलके में लें। Ank Jyotish  लोगों के बारे में न अधिक सोचें क्योंकि आप उन पर निर्भर नहीं है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7

आपके अधिकारी या मालिक आप पर अभी पूरी तरह से मेहरबान हैं और आपको जल्द ही पदोन्नति मिलेगी। कार्य या उच्च शिक्षा के लिए आपको यात्रा करने का मौका भी मिल सकता है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 8

आज कार्यस्थल पर नई परियोजनाओं और कार्यों की शुरुआत की संभावना है। Ank Jyotish आप बहुत महत्वाकांक्षी हैं और अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति से संतुष्ट नहीं हैं।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

मार्केटिंग रणनीतियों, व्यापार योजनाओं और बिक्री योजना पर कार्य करने के लिए ऑनलाइन सहायता लें। Ank Jyotish  दूसरे की सलाह से पहले ही योजनाएं बना लें, ताकि आपकी क्षमताओं के बारे में अन्य लोग भी जानें।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Saptahik rashifal (22 To 28 April): इस हफ्ता सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

आज का मौसम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ चल सकती है तेज हवाएं

आज का मौसम: देश के मौसम (Mausam) की बात करें तो दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं 26 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है. दिल्ली की बात करें तो आज बुधवार की सुबह से ही मौसम एकदम सुहाना रहा. इसकी वजह बीते मंगलवार को हुई बारिश रही. जिसने मौसम का मिजाज एकदम बदल दिया. दिल्ली (Delhi) और पश्चिमी यूपी (UP) की बात करें तो कई इलाकों में मंगलवार शाम चार बजे के बाद अचानक मौसम ने पलटी मारी. तेज हवाएं चलीं और कई जगह बारिश हुई. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला. दिल्ली में इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही.

आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट बर्फबारी संभव है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, विदर्भ, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पूर्व गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. आज के मौसम की बात करें तो बुधवार को दिल्ली में बादलों की आवाजाही दिख सकती है. हालांकि बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया गया है. आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हालांकि गुरुवार 25 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा. सूरज की तपिश महसूस होगी. अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है.

लू की बात करें तो गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हीटवेव का बुरा असर देखने को मिला. खासकर पूर्वी भारत के ओडिशा और दक्षिण भारत के तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में लू चली.

24 April Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

UP Weather update: यूपी के मौसम का हाल

UP में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 24 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है. आज पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर लू चल सकती है, लेकिन पश्चिमी यूपी में मौसम कूल-कूल रह सकता है. एनसीआर के गाजियाबाद और नोएडा की बात करें तो बुधवार को दिन में तेज धूप निकलने के साथ-साथ तापमान 38 डिग्री के पार जाने का अनुमान लगाया गया है.

Rainfall update: बारिश का अलर्ट

‘स्काईमेट वेदर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं. झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश, केरल, जम्मू कश्मीर, उत्तरी पंजाब और राजस्थान, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में एक या दो स्थानों पर हल्की छिटपुट बारिश हुई.

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट बर्फबारी संभव है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, विदर्भ, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पूर्व गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

https://www.facebook.com/webmorcha

 

24 April Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

24 April Ka Ank Jyotish: बुधवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। Ank Jyotish  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1

किसी विदेशी के साथ दीर्घकालिक निवेश या खरीद फरोख्त से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। Ank Jyotish अभी आपको ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए जिससे आपके काम या उत्पाद को दुनिया भर में पहचान मिले।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

आपके करीबी व्यक्तिगत संबंध आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। प्रशंसा और प्रोत्साहन कौशलों में विस्तार करने के सबसे प्रभावी तरीके हैं। कड़ी मेहनत के कारण, आज आपको शानदार परिणाम मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अभी समय उचित नहीं है। Ank Jyotish थोड़ा रुककर और पूरी योजना के साथ इसकी शुरुआत करें, लाभ होगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 4

आपकी कड़ी मेहनत आज सबको अपनी तरफ आकर्षित करेगी, साथ ही आपको तारीफ भी मिलेगी। अपनी भावनाओं को अनदेखा न करें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5

अपने दोस्तों और दुश्मनों को समान रूप से मिलें। Ank Jyotish याद रखें, महत्वकांक्षा आपको आगे बढ़ा भी सकती है और आपको ऊँची उड़ान भी दे सकती है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

आज आप आपके रैंक को बढ़ाने और मान्यता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहें हैं। आने वाला समय आपके लिए बहुत कुछ अच्छा लेकर आएगा। सार्वजनिक मामलों से दूर रहकर अपने कर्मों को करने में ध्यान दें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

जीवन के इस नए दौर और पुरस्कार के लिए तैयार रहें। Ank Jyotish आज आप अपने दिल की बात लोगों से करके उन्हें भी प्रसन्न करेंगे। उन लोगों के बारे में सोचें जिनसे आपको पूर्व में भी लाभ मिला है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 8

आपके शिक्षक या मेंटर आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और आपका मार्गदर्शन भी करेंगे। अच्छे भाग्य के साथ- साथ अच्छे लोग भी आपके पास हैं।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज आपके काम में कुछ अस्पष्टता हो सकती है। Ank Jyotish महत्वपूर्ण परियोजनाओं या मीटिंग्स के लिए यह दिन अच्छा नहीं है। नए बिज़नेस से पहले स्थानीय बाजार, प्रतिस्पर्धियों और कीमतों के बारे में अच्छे से शोध कर लें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Saptahik rashifal (22 To 28 April): इस हफ्ता सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, लोकसभा में 17 लाख 62 हजार 477 मतदाता करेंगे मतदान

महासमुंद 23 अप्रैल 2023/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 09 में शुक्रवार 26 अप्रैल को सुबह 07ः00 बजे से शाम 06ः00 बजे तक वोट डाले जायेंगे। लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 2146 मतदान केन्द्र बनाए गए है। 2146 मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02, 03 को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी के कुल 8 विधानसभाओं में मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 62 हजार 477 है। जिसमें 08 लाख 66 हजार 670 पुरुष मतदाता, 08 लाख 95 हजार 773 महिला मतदाता और 34 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 17 हजार 383 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 06 हजार 223 एवं सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 1221 है।

Weather Update IMD! छत्तीसगढ़ MP समेत यहां होगी राहत की बारिश, मौसम पर IMD अपडेट

महासमुंद जिले की जानकारी

महासमुंद जिले के चारों विधानसभाओं में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 1080 है, जिसमें सहायक मतदान केन्द्र शामिल है। जिसमें 8 लाख 66 हजार 837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन केन्द्रों के निरीक्षण के लिए 112 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है व माइक्रो ऑब्जर्वर 111 नियुक्त किए गए हैं। 1080 मतदान केन्द्रों के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान दल अधिकारी 1, 2, 3 सहित पुलिस कर्मचारी की संख्या 6604 और 1333 रिजर्व कर्मचारी नियुक्त किया गया है।

कुल 235 रूट चार्ट बनाए गए है। सभी मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, विद्युत व शौचालय की व्यवस्था की गई है। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए प्रत्येक मतदान केन्द्रों में छाया की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में पूरे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निगरानी के लिए उड़नदस्ता 96, स्थैतिक निगरानी दल 182, वीडियो स्थैतिक दल 24, वीडिया अवलोकन दल 16, सहायक व्यय प्रेक्षक 20, विभिन्न कंट्रोल रूम के लिए 37 टीम गठित किया गया है। जिले में 11 अंतर्राज्यीय एवं 11 अंतरजिला चेक पोस्ट चिन्हांकन किया गया था।

जिले में सुचारू और सुगम मतदान सम्पन्न कराने कुल 85 केन्द्रों में महिला कर्मियों द्वारा मतदान कराया जाएगा। यहां चारों महिला अधिकारी होंगे। इसी तरह दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केन्द्र कुल 04, युवा कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केन्द्र 20 और 150 मिश्रित मतदान केन्द्र होंगे जिसमें 2 महिलाएं और दो पुरुष नियुक्त किए जायेंगे।

छत्तीसगढ़ पूर्व CM भूपेश के ख़ास गुर्गा नवाज़ खान का कथित आडियो अचानक से वायरल

रायपुर लोकसभा चुनाव 2024
रायपुर लोकसभा चुनाव 2024

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र की जानकारी

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में कुल 246 मतदान केन्द्र है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 213422 मतदाता है। जिसमें 104065 पुरुष मतदाता, 109349 महिला मतदाता एवं 08 तृतीय लिंग शामिल है। जबकि सेवा मतदाता 110 एवं दिव्यांग मतदाता 1192 है। 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजन मतदाता 938 है।

खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की जानकारी

खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 277 मतदान केन्द्र है। इस विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 218518 मतदाता पंजीकृत है। जिसमें 107227 पुरुष मतदाता और 111224 महिला मतदाता तथा तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 07 है। वहीं सेवा मतदाता 69 एवं 1510 दिव्यांग मतदाता है। 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 760 मतदाता है।

बसना विधानसभा क्षेत्र की जानकारी

बसना विधानसभा क्षेत्र में कुल 286 मतदान केन्द्र एवं एक सहायक मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है। बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 226977 मतदाता है। जिसमें 111375 पुरुष मतदाता एवं 115600 महिला मतदाता तथा 02 तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। वहीं सेवा मतदाता 133, दिव्यांग मतदाता 1281 एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 927 मतदाता है।

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की जानकारी

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में कुल 270 मतदान केन्द्र है। इस विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 207920 मतदाता है। जिसमें 103389 पुरुष मतदाता एवं 104531 महिला मतदाता शामिल है। वहीं सेवा मतदाता 78, दिव्यांग मतदाता 2117 एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 782 मतदाता है।

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ पूर्व CM भूपेश के ख़ास गुर्गा नवाज़ खान का कथित आडियो अचानक से वायरल

छत्तीसगढ़ पूर्व CM भूपेश के ख़ास गुर्गा नवाज़ खान का कथित आडियो अचानक से वायरल हो रहा है सूत्र अनुसार ऑडीओ पुराना है लेकिन जिस तत्सम और तत्भव शब्दावाली के साथ और गांधीवाद का खूँटा गाड़ा गया वो अद्भुत है

यहां सुने वीडियो… और सोचिए कांग्रेस शासन में कर्मचारियों के साथ कैसा था बर्ताव!

बतादें, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता नवाज खान पर कांग्रेस शासन काल में केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर पदस्थ थे। उनके खिलाफ सोमवार को वर्तमान सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन पर फर्जी तरीके से बैंक में नियुक्तियों का आरोप लगाया है। साथ ही उन पर 74 लाख रुपए की गड़बड़ी का आरोप लगाया था।

राजनंदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में कांग्रेस शासन काल के दौरान जुलाई वर्ष 2021 में नवाज खान को शासन द्वारा प्रशासक अध्यक्ष के रूप में पदस्थ किया गया था। एक कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी और वर्तमान सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने कहा कि, नवाज खान ने अपनी नियुक्ति के बाद ही एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया था। अध्यक्ष की नियुक्ति में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम नहीं होता है।

फिर भी इस आयोजन पर उन्होंने सहकारी बैंक के 3 लाख खर्च कर दिए। वहीं अपने साले को दैनिक वेतन भोगी के कर्मचारी के रूप में बैंक में नियम विरूद्ध नौकरी लगा दी। वहीं उन्होंने इसके बाद बैंक में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बड़ी पैमाने पर भर्ती करते हुए 55 कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी। यह भी नियुक्ति नियम को परे रखकर की गई। इन फर्जी नियुक्तियों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को लगभग एक करोड़ रुपए का भुगतान बैंक की शाखा को नुकसान पहुंचा कर किया गया।

लाखों रुपये खुद के लिए किये खर्च

उन्होंने आगे कहा कि, भर्रेगांव में किसान सम्मेलन के नाम पर 13 लाख रुपए बैंक के खर्च कर दिए गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी के प्रचार- प्रसार के लिए ग्राम ठेकुआ में आयोजन कर मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यक्रम किया गया था। जिसमें लगभग 10 लख रुपए का खर्च बैंक के द्वारा कराया गया। वही तेलंगाना राज्य के किसानों को आमंत्रित करके कांग्रेस पार्टी का प्रचार-प्रसार करते हुए बैंक के संसाधनों का दुरुपयोग नवाज खान के द्वारा किया गया। इस पर भी 10 लख रुपए खर्च किया गया।

सचिन बघेल ने कहा कि सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ने कवर्धा क्षेत्र में सहकारी बैंक की तीन शाखों के खोलने में भी बैंक का लगभग 28 लाख रुपए खर्च कर दिया, जबकि इसके लिए बजट ही 25 लाख का है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अमित शाह के नेतृत्व में एक सहकारिता की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें केवल अध्यक्ष को जाना था, लेकिन अध्यक्ष रहे नवाज खान ने अपने साथ 12 अन्य लोगों को हवाई यात्रा के माध्यम से दिल्ली ले गए, जिस पर भी 3 लाख का खर्च कर दिया गया।

13 लाख रुपये का खाया खाना

सहकारी बैंक के वर्तमान अध्यक्ष सचिन बघेल ने कहा कि बैंक के प्रशासक पद पर रहे नवाज खान स्वयं और अपने लोगों के खाने-पीने के लिए राजनांदगांव शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट होटल लगभग 13 लाख रुपए खर्च कर दिए। इसमें 50 हजार रूपये की लस्सी और जूस पर, 70 हजार रूपये नॉनवेज खाने पर, 2 लाख रूपये  पिज़्ज़ा खाने पर बैंक की राशि का दुरुपयोग करते हुए खर्च किया गया है। जो नियमों के विपरीत है। सचिन बघेल ने आगे कहा कि, नवाज खान के द्वारा लगभग 73.90 लाख रुपए सहकारी बैंक को अनावश्यक रूप से नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया है।

बिना टेंडर जारी किये बेच दी बोलेरो

उन्होंने आगे कहा कि, यह रुपए बैंक में जमा करने वाले अमानतदारों की राशि है। वहीं उन्होंने बताया कि नवाज खान द्वारा बैंक में उपलब्ध वाहनों में से दो बोलेरो वाहन जो कि अच्छे कंडीशन में थी।  इसे भी बिना कोई निविदा के अपने रिश्तेदारों को बहुत ही कम कीमत में बेज दिया गया।

जबकि बैंक के अति आवश्यक कार्यों के लिए उन वाहनों का उपयोग किया जाता था। सचिन सिंह बघेल ने कहा कि, पूर्व अध्यक्ष नवाज खान के द्वारा किए गए इन अनियमिताओं को लेकर पूरी जांच करवाई की जा रही है और इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई और अनियमितताओं में खर्च किए गए रूपों की वसूली भी होगी।

वायरल वीडियों को WebMorcha प्रमाणित नहीं करता…

Weather Update IMD! छत्तीसगढ़ MP समेत यहां होगी राहत की बारिश, मौसम पर IMD अपडेट

https://www.facebook.com/webmorcha

Weather Update IMD! छत्तीसगढ़ MP समेत यहां होगी राहत की बारिश, मौसम पर IMD अपडेट

Weather Update IMD: देश के कई हिस्सों में इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर है. पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग IMD के एक आधिकारिक बयान से संकेत मिलता है कि पूर्वोत्तर राज्यों और सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है. 23 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2024 तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ छिटपुट मध्यम बारिश की उम्मीद है. 23 अप्रैल, 2024 को गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी इसी तरह की मौसम स्थिति होने की संभावना है.

23 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 24 अप्रैल, 2024 को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में और 23 अप्रैल को कोंकण और गोवा में छिटपुट गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है.

यहां पढ़ें: RR vs MI: यशस्वी जायसवाल ने IPL में रच डाला हिस्ट्री, 7वीं जीत के साथ RR ने बनाया धांसू रिकॉर्ड

Weather आज मौसम प्रणाली
Weather

जानें दिल्ली का मौसम Weather Update IMD

देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग IMD के अनुसार दिल्ली एनसीआर के इलाकों में अगले सात दिनों के दौरान बारिश तो नहीं होगी लेकिन लू चलने की भी कोई संभावना नहीं है. मंगलवार को दिन के समय आसमान साफ रहेगा. साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की गति  25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

आगामी 24 घंटे का मौसम Weather Update IMD

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, 23 से 26 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है. 23 अप्रैल को उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. 23 से 24 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

23 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 23 से 26 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश संभव है. 23 से 24 अप्रैल के बीच केरल और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश हो सकती है.

https://www.facebook.com/webmorcha