छत्तीसगढ़ वायरल वीडियो, इस मोमोस वाले का वीडियों देखे यकीन मानिए कहेंगे अब नहीं खाउंगा मोमास

महासमुंद। छत्तीसगढ़ जिले के सराईपाली क्षेत्र के भंवरपुर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बताया गया है भंवरपुर के एक स्थानीय जो मोमोस बनाकर रोजाना बेचता है। इस वीडियो में मोमोस को हाथ की जगह पैर से कुचलते हुए दिख रहा है।

दरअसल, मोमोस बनाने के लिए मैदा का उपयोग करते हैं, बाजार में शाम के टाइम लगने वाले मोमोस ठेले को 10 से 20 किलो मैदा की जरूरत पड़ती है। मैदा को हाथ से अच्छा गुथना पड़ता है। लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा ये शख्स हाथ की जगह पैर से मैदा को गुथ रहा है।

इसे क्लिक कर गौर से देखें वीडियों…करें आई टेस्ट

https://fb.watch/rwGggfcujq/

ये वायरल वीडियों है इस वीडियो की पुष्टि WebMorcha नहीं कर रहा है..

लू की लपट, ठहर जाओं, घर से निकलने से पहले पहले जान लें, हीट-वेव को लेकर अलर्ट जारी

लू की लपट, ठहर जाओं, घर से निकलने से पहले पहले जान लें, हीट-वेव को लेकर अलर्ट जारी

लू की लपट। सूर्य किरणें प्रचंड रूप लेने लगा है। देश के पूर्वी से लेकर उत्‍तरी और दक्षिणी से लेकर पश्चिमी हिस्‍से तक में तपिश महसूस की जाने लगी है. पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. गंगा से लगते तटीय मैदानी भाग में तेज गर्म हवा चलने से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. लू की लपट ओडिशा में भीषण गर्मी के चलते स्‍कूलों में अवकाश की घोषणा करनी पड़ी है.

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्‍तर प्रदेश में भी गर्मी (लू की लपट) से हालत खराब है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीट-वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. देश के दक्षिणी हिस्‍सों में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है. काफी सारे इलाकों में तो पानी का संकट अभी से गहराने लगा है. वहीं, राजस्‍थान में भी चढ़ते तापमान के साथ तेज हवा ने सामान्‍य जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है.

लू की लपट, ठहर जाओं

सुबह 11 बजे से साढे तीन बजे तक रहे घर में

लू की लपट: सर्दी का मौसम खत्‍म होने के बाद देश के मैदानी हिस्‍सों में तापमान बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है. दक्षिण भारत के बाद अब उत्‍तरी और पूरबी भारत में भी गर्मी का असर दिखने लगा है. हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद विभिन्‍न प्रदेशों के स्‍थानीय प्रशासन और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने आमलोगों के लिए एडवायजरी जारी कर उन्‍हें अनावश्‍यक घर से न निकलने की सलाह दी है. लू की लपट अतिआवश्‍यक काम के लिए घर से निकलना ही पड़े तो छाता और पानी की बोतल के साथ बाहर जाने की हिदायत दी गई है. सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक घर के अंदर ही रहने की सलाह दी जा रही है.

18 April Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

https://www.facebook.com/webmorcha

18 April Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

18 April Ka Ank Jyotish: आज गुरुवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। Ank Jyotish  यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1

आज आपके ग्रहों के अनुसार यह समय समृद्धि, सफलता और वित्तीय लाभ वाला है। बैंकिंग पेशे वाले व्यक्तियों को सहयोगियों से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन व्यय करते समय भी थोड़ा सतर्क रहें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2

आज किसी यात्रा की योजना को अभी रद्द कर दें। यह समय घर और काम के बीच संतुलन बनाने का है। आज आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएंगे। लोगों से बातचीत हो सकती है लेकिन जिम्मेदारियों से मुंह न मोड़ें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3

आज आपकी कड़ी मेहनत को नई पहचान मिलेगी। इस समय आपका पूरा ध्यान अपने विचारों को प्रकट करने पर है, जिससे आप खुद को सफलता के और भी नजदीक पाएंगे।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4

आज नया स्व रोजगार आपको बुलंदियों तक पहुंचा सकता है। सबके आकर्षण का केंद्र आज आप ही है। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन के कारण आपको सम्मान और प्रशंसा मिलेगी।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5

आपके व्यक्तित्व की कुछ विशेष खूबी सहकर्मियों और अधिकारियों को आपका प्रशंसक बना देगी। भाग्य आपके साथ है, लेकिन कड़ी मेहनत करना न भूलें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6

आज लम्बे समय से अटके हुए सौदे और दीर्घकालीन निवेश अभी आपको लाभ पहुंचाएंगे। आपके ड्रीम्स आपके लिए बहुत महत्व रखते हैं और इसके लिए आपको विनाश, डर या नींद का त्याग कर के कड़ी मेहनत करनी होगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7

आज आप मानसिक रूप में पूरी तरह से सक्रिय है और आपको हर कोशिश में सफलता मिलने वाली है। स्वयं के प्रयासों, कड़ी मेहनत और तर्क के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए यह बेहतरीन समय है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8

आपका करिश्मा और आकर्षण आपकी सम्पति हैं लेकिन अपने दोस्तों के सहयोग को नजरअंदाज न करें। अभी आप अपनी आय और करियर में भी विकास करेंगे। आज सोच समझ कर किसी समूह या क्लब का हिस्सा बनें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज आप अधिक व्यस्त रहेंगे और यह व्यस्तता अतिरिक्त काम, फ्रीलांसिंग या किन्ही निजी कारणों से भी हो सकती है। अपनी कड़ी मेहनत से आप अपनी स्थिति और अपनी छवि दोनों को सुधार सकते है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

https://www.facebook.com/webmorcha

17 April Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार आज का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

17 April Ka Ank Jyotish: बुधवार आज अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। Ank Jyotish  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

 

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1

आपके दिमाग में आज केवल धन, कीमती सामान और आभूषण हैं। अधिक धन पाने के लिए आप कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। याद रखें धन ही जीवन में सब कुछ नहीं है, परिवार व अपने स्वाथ्य पर भी ध्यान दें।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

आज पिता के लिए समय संकट भरा और मुश्किल हो सकता है। यह आपके प्रयासों की नयी शुरुआत है और अब आपके वो सभी सपने पूरे होंगे जिनका आपने लम्बे समय तक इंतज़ार किया है।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 3

आज अपने सहयोगियों और अधिकारीयों से पूरा समर्थन मिलेगा। यह चरण आपको बदलाव की तरफ ले जा रहा है। व्यवसाय की सफलता को विश्वसनीय रूप से सुनिश्चित करने के लिए नई बैठकें और पार्टनरशिप्स की संभावना है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 4

पहचान बनाने की लालसा आपको शीर्ष तक ले जाएगी और आपके आस-पास के लोग भी आपके प्रदर्शन की सराहना करेंगे। अपनी शक्ति या कमजोरी को समझते हुए अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 5

आज आपका आत्मविश्वास आपको ख़ुशी व संतुष्टि प्रदान करेगा बस अहंकार से बचें। अब आपका पूरा ध्यान उत्पादकता के साथ अपने ग्राहकों को बढ़ाने पर भी है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 6

आज आप नई योजनाएं और रणनीतियों के बारे में सोच सकते है और जितनी जल्दी हो सके उन पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। आप अपने कौशल और दक्षता को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित हैं,बस प्रशंसा की कमी कभी-कभी आपको निराश कर सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

अभी दान और गैर लाभ कार्य भी आपको आकर्षित कर सकते हैं और आप किसी रहस्य्मय यात्रा पर जायेंगे। विदेशी निवेश या व्यापार की भी संभावना है। धीरज और व्यवहार-कुशलता दो ऐसे गुण हैं जिन पर हमेशा अडिग रहें।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 8

आज आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके पेशेवर जीवन पर आपका नियंत्रण नहीं है और आप असंतोष की भावना महसूस कर सकते है। आपकी योजनाएं और विचार बेहतरीन है लेकिन अभी यह आपके सहकर्मियों और अधिकारियों तक नहीं पहुँच पाए है।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज  रिश्तों में मतभेद सामान्य बात के बस मनभेद नहीं होने चाहिए। नेटवर्किंग से आप नए दोस्त बना सकते हैं। याद रखें मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। अपने पेशे को लेकर आपका दृष्टिकोण अब नया है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

https://www.facebook.com/webmorcha

Aaj Ka Panchang 16 April 2024: आज दुर्गाष्टमी, सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 16 April 2024: आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. दैनिक पंचांग के इस भाग में हम जानेंगे 16 अप्रैल 2024, रविवार दिन के विषय में. पंचांग के अनुसार, Aaj Ka Panchang आज के दिन सर्वार्थ और रवि योग का निर्माण हो रहा है. साथ ही आज के दिन चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है और इस दिन दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग- 16 April 2024 (Aaj Ka Panchang)

तिथि

अष्टमी – 01:23 पी एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 05:54 ए एम

सूर्यास्त का समय : 06:48 पी एम

चंद्रोदय का समय: 12:06 पी एम

चंद्रास्त का समय : 02:25 ए एम, अप्रैल 17

नक्षत्र : Aaj Ka Panchang

पुष्य – 05:16 ए एम, अप्रैल 17 तक

आज का करण :

बव – 01:23 पी एम तक

बालव – 02:14 ए एम, अप्रैल 17 तक

आज का योग

धृति – 11:17 पी एम तक

आज का वार : मंगलवार

आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष

हिन्दु लूनर दिनांक

शक सम्वत:

1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत:

2081 पिङ्गल

गुजराती सम्वत:

2080 राक्षस

चन्द्रमास:

चैत्र – पूर्णिमान्त

चैत्र – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Panchang)

आज अभिजित मुहूर्त 11:55 ए एम से 12:47 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:21 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:25 ए एम से 05:10 ए एम. साथ ही आज के दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है जो 05:16 ए एम, अप्रैल 17 से 05:53 ए एम, अप्रैल 17 तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Panchang)

दुर्मुहूर्त 08:29 ए एम से 09:21 ए एम, 11:14 पी एम से 11:58 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 03:34 पी एम से 05:11 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 12:21 पी एम से 01:58 पी एम तक रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. WebMorcha.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल से हो जाएं तैयार, बदलेगा मौसम  

https://www.facebook.com/profile.php?id=100002311543236&sk=reels_tab

https://twitter.com/dilipkomakhan

छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल से हो जाएं तैयार, बदलेगा मौसम  

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीते सप्ताहभर से मौसम खुशनुमा रहा। अब मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कुलर एसी की जरूरत इसके बाद लगना शुरू हो जाएगा। आज सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। समुद्र से नमी हवाओं का आगमन जारी है। इससे कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गले चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही 15 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है। नमी हवाओं के आगमन होने से अभी शुष्क है।

छत्तीसगढ़ मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण झारखण्ड होते हुए उत्तरी ओडिशा तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम अब तक खुशनुमा बना रहा।

महासमुंद बोईरगांव में पत्नी की हत्या, शराब पीने नहीं दी पैसे कर दी हत्या

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद बोईरगांव में पत्नी की हत्या, शराब पीने नहीं दी पैसे कर दी हत्या

महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना अंतर्गत बोईरगांव में विगत दिन एक महिला की संदिगध अवसथा में लाश मिली थी। मृतिका छिनई बाई यादव पति परस राम यादव उम्र 60 साल साकिन बोईरगांव का थाना कोमाखान में मर्ग जांच किया गया। जांच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण, पी.एम. रिपोर्ट, गवाह एवं परिजनों के कथन से अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी ठोस वस्तु से मृतिका छिनई बाई यादव के सिर में, माथा ,आंख, कान के पास,  एवं सिर के पीछे में चोंट पहुंचाने से मृतिका की मृत्यु होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द थाना कोमाखान अपराध धारा 302 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

Weekly Horoscope 15 से 21 अप्रैल इस हफ्ता इन जातकों पर बरसेगा लक्ष्मी की कृपा

पुलिस की टीम के द्वारा संदेही बोईरगांव के आरोपी मृतिका के पति परसराम यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस टीम को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने लगा। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ संतोषप्रद जवाब नही मिलले से बारिकी एवं कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि अपने पत्नी छिनई यादव को शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर नहीं देने से घुस्सा में लकड़ी के पिड्हा से चेहरा, दोनो आँख, कान , सीर, हाथ में मारकर हत्या कर देना बताया और अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस की टीम बोईरगांव के आरोपी परसराम यादव पिता शत्रुघन यादव उम्र 65 साल सा. बोईरगांव, के विरूध्द थाना कोमाखान अपराध धारा 302 भादवि के तहत् कार्यवाही कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।

https://www.facebook.com/webmorcha/

Weekly Horoscope 15 से 21 अप्रैल इस हफ्ता इन जातकों पर बरसेगा लक्ष्मी की कृपा

Weekly Horoscope 15 से 21 अप्रैल: अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह कुछ जातकों के लिए बहुत ही बेहतरीन माना जा रहा है. इस सप्ताह सूर्य और शुक्र की मीन राशि में शुभ युति होने से कई राशि के जातकों को फायदा हो सकता है. यहां आगे जानें मेष से मीन तक किस राशि का कैसा रहेगा यह सप्ताह?. नव संवत्सर के इस सप्ताह में ग्रहों की बदली दशा का असर सभी पर पड़ेगा. Weekly Horoscope  इसका मेष से मीन तक की सभी राशियों में क्या बदलाव होंगे. यहां पढ़ें इस सप्ताह कैसे रहेगा आपका भाग्य.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा. Weekly Horoscope  मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और अटके हुए काम बनेंगे.  ग्रहों की बदलती दशा से जीवन में सफलता मिलेगी. करियर में तरक्की होगी. विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है. सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक तंगी हो सकती है लेकिन बाद में माँ लक्ष्मी की कृपा बरसेगी.

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहेगा. Weekly Horoscope  वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं. और साल के मंत्री शनि के साथ शुक्र की अच्छी मित्रता होती है. इसलिए वृषभ राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह शुभ है. इस राशि में गुरु का गोचर होने वाला है. घर में कोई मंगल कार्य सिद्ध होगा. धातु से जुड़े व्यपार में वृद्धि होगी धर्म और कर्म के काम में मन लगेगा. शनि और गुरु की ओर से खास तोहफा मिल सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आने वाला सप्ताह शुभ साबित हो सकता है. करियर में ने ऊंचाई मिलेगी.  परिवार और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में तरक्की होगी.  समाज में मान सम्मान बढ़ेगा.  इस साल भाग्‍य से आप जितनी उम्मीद करेंगे उससे बढ़कर ही आपको मिलेगा.  काम पर फोकस बनाए रखें.

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है. Weekly Horoscope आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है. इस प्रभाव से आपको थोड़ी राहत मिलेगी और आपको आपकी मेहनत का फल सामने आएगा,  शनि देव के साथ ही चंद्रमा आपके लिए सफलता की नई राह खोलेंगे, इसका असर सबसे ज्यादा आपकी आर्थिक स्थिति पर बढ़ेगा. करियर में थोड़ी और मेहनत के  बाद मनचाही सफलता मिलेगी. सप्ताह की शुरुआत में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे और पद्दोनत्ति भी हो सकती है.

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह सप्ताह मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा. Weekly Horoscope हालांकि नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, लेकिन संबंधों में खटास आ सकती है.  जीवनसाथी के साथ संबंधों को अच्छा बनाकर रखने की कोशिश करें और सेहत का विशेष ध्यान रखें. करियर में सामान्य गति से तरक्की मिलेगी.

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आने वाला हफ्ता मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा, Weekly Horoscope  पूरे सप्ताह उतार चढाव देखने को मिलेगा.   सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है. शनिदेव की कृपा से नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और तरक्की होगी. पढाई में अच्छे परिणाम सामने आएँगे. वैवाहिक जीवन में राहु और केतु के प्रभाव से समस्याएं बढ़ेंगी. सूझ बूझ से निर्णय लें.

तुला राशि

तुला राशि के लिए समय शुभ फलदायक है. Weekly Horoscope कुंडली में गुरु की दशा मजबूत स्थिति में है. इससे  आय के नए स्रोत बनेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके चलते पुराने निवेश से लाभ मिलेगा और शेयर बाजार और बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है. अगर नौकरी या कारोबार में कोई बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इस कार्य में सफलता मिलेगी. संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशिया लेकर आ रहा है. Weekly Horoscope  आर्थिक तंगी को दूर होगी, जिसके चलते भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा. नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के योग बनेंगे. व्यापारी हैं तो कोई नय व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं. पढाई में मन लगेगा. संबंधों को समय और प्यार देकर मजबूत बनाए रखें.  लंबी यात्रा का योग है.

धनु राशि

धनु राशि के जातक बहुत सकारात्मक महसूस करेंगे. Weekly Horoscope  नौकरी और करियर में मनचाही सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ होगा. दांपत्य जीवन में आ रही परेशानी समाप्त होगी और रिश्ते में सुधार होगा. धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी.

मकर राशि

आने वाला सप्ताह मकर राशि वालों के लिए भी खुशियां ला रहा है. Weekly Horoscope इसे राशि के जातकों का लोगों से संबंध बेहतर होंगे. निवेश से लाभ होगा.  नौकरी में सावधानी से कार्य करना होगा. किसी के षड़यंत्र का शिकार न बनें.  प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझेंगे और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी. जीवन में  सुख और शांति बढ़ेगी. रिश्ते बेहतर होंगे.

कुंभ राशि

कुम्भ राशि के जातकों के लिए समय शुभ है. Weekly Horoscope आपकी राशि के स्वामी शनि है और शनि इस वर्ष के मंत्री है. शनिदेव का विशेष आशीर्वाद मिलने के कारण आपके जीवन में कुछ नया होने वाला है. नौकरी और व्यपार के जरिये मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी. रिश्तों में मधुरता आएगी.

मीन राशि

मीन राशि के लिए मंगल सहयोगी हो सकता है. Weekly Horoscope इसके प्रभाव के चलते नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. व्यापार में सावधानी पूर्वक फैसला लें. धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं. सेहत में सुधार होगा. जीवनसाथी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा.

मंदिर परिसर में घुसे तीन भालु, लोहे के दरवाजे के भीतर मौजूद पंडित और बैगा थर-थर कांपे!

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद पटेवा के पास दर्दनाक हादसा, दंपत्ति को ट्रक ने कुचला, 5 साल का बच्चा सुरक्षित

डिगेश चेलक. महासमुंद. पटेवा। रविवार शाम जिले के पटेवा थाना अंतर्गत पेटवा बोर्रा मोड़़ के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में महिला-पुरूष दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनके साथ 5 साल का एक बच्चा था जो सुरक्षित है जिन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। अभी कुछ देर पहले हुई घटना में पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुटी है।

दंपत्ति को ट्रक ने कुचला
दंपत्ति को ट्रक ने कुचला

जानकारी के अनुसार मोटरसाईकिल साइन सीजी 06 जीएम 3525 में तीनों सवार थे नेशनल हाईवे-53 पर पटेवा और नवागांव के बीच वन विश्राम गृह बोड़रा मोड़ के समीप रविवार 14 अप्रैल की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच साल का बालक सुरक्षित है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम खपराखोल (पिथौरा) निवासी केशव खड़िया (38 वर्ष) रिश्ते में अपनी साली पुनीता भारद्वाज (32वर्ष) निवासी ग्राम कसडोल को लेकर मोटरसाइकिल होंडा सीजी-06 जीएम 3525 से रायपुर जा रहे थे। साथ में 5 साल का बच्चा रूद्र भारद्वाज भी बाइक में सवार था। रविवार की शाम करीब 5:30 बजे पटेवा से आगे निकले थे कि मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

बाइक सवार महिला और बाइक चालक बुरी तरह से कुचल गए। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच साल का बालक दूर जा गिरा। उसे मामूली चोटें आई है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यहां पढ़ें: छत्तीसगढ़, पत्नी से अवैध संबंध! हसवेंड ने दोस्त को दी खौफनाक सजा, शराब पिलाया और की हत्या, फिर शव को गाड़ी में डाल ठिकाने लगाने पहुंचा 250 KM दूर..

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़, पत्नी से अवैध संबंध! हसवेंड ने दोस्त को दी खौफनाक सजा, शराब पिलाया और की हत्या, फिर शव को गाड़ी में डाल ठिकाने लगाने पहुंचा 250 KM दूर..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद सबूत मिटाने और पुलिस से बचने के लिए शव को बिहार ले जाकर फेकने की प्लांनिग की। योजना के तहत आरोपी अपनी गाड़ी में लाश डालकर बिहार जाने के लिए निकला भी, लेकिन जब उसके पास रखे पैसे और डीजल खत्म हो गए तो आरोपी कोरबा में ही शव को सुनसान जगह में उतारकर आग लगा दी। और फिर अपने घर रायपुर आ गया था। रायपुर पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें घटनाक्रम

दरअसल, मृतक की माँ द्वारा 11 अप्रैल को थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका लड़का शोएब खान (18 वर्ष) शाम 6:30 से कहीं चला गया है जो वापस नहीं लौटा है। रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच मामला संदेहास्पद लगने पर एसएसपी संतोष सिंह ने गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। TI कबीर नगर के नेतृत्व में जाँच कर्ता अधिकारी के माध्यम से गुमशुदा के माता एवं भाई साहिल खान को तलब कर बयान लिया।

पूछताछ में सोहेब खान ने बताया घटना वाले दिन शोएब खान अपने दोस्त चंद्रशेखर साहू के साथ देखा गया था। इस सूचना के बाद पुलिस ने चंद्रशेखर साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरू में गोल गोल घूमाते रहा, जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की बात काबुल कर ली।

पत्नी से अवैध संबंध का शक

आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ मृतक कई दिनों से गलत नियत रखता था, उसे पत्नी के चरित्र पर भी शंका थी। इस बात से परेशान होकर अपने साथी मुकेश यादव के साथ मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने और हत्या की प्लानिंग की। योजना के तहत ही आरोपी ने मृतक शोहेब को फोन से संपर्क कर धरसींवा में सुनसान जगह पर शराब पिलाकर गर्दन मरोड़ दी।

महासमुंद, उड़नदस्ता टीम की जीप आग में जलकर स्वाहा, शराब की अवैध बिक्री सर्चिंग में टीम गई हुई थी

मृतक जब छटपटाने लगा तो अन्य आरोपी के द्वारा व्हील पाना से उसके आंख में मारकर हत्या कर दिए बाद मुकेश कुमार यादव के द्वारा मृतक के शव को बिहार ले जाने का प्लान बनाया किंतु पैसा नहीं होने से 2-3 जिला पार कर डेड बॉडी को ठिकाने लगाने से कोई नहीं जान पायेगा सोच कर रास्ते मे पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर अपने टाटा मैजिक में शीट कवर से ढक कर बिलासपुर बाइ पास होते हुए पाली के जंगल में तेंदुभाटा गाजर नाला के पास पुलिया के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगा कर भाग कर वापस आ गए।

दोनों आरोपीयो के विरुद्ध धारा 364, 365, 302, 201, 120बी भादवि का पाए जाने से थाना कबीर नगर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर और पूछताछ और साक्ष्य संकलन हेतु पुलिस रिमांड लिया गया है तथा अन्य आरोपी की टीम गठित कर सम्भावित स्थान बिहार,झारखंड,सरगुजा,बलौदा बाजर में पता साजी कर अंततः बिहार मधुबनी से विधिवत दिनाँक 13.04.24 को गिरफ्तार कर लायी जा रही है.

https://www.facebook.com/webmorcha