Chaitra Navratri 2024: जानें कब से है चैत्र नवरात्र? Know when is Chaitra Navratri?

Know when is Chaitra Navratri 2024: देशभर में नवरात्र का पर्व अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। नवरात्र का अर्थ है कि ‘नौ विशेष रातें’। इन नौ रातों में देवी शक्ति और उनके नौ रूपों की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तक चैत्र नवरात्र का त्योहार मनाया जाता है।

नवरात्र में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और साथ ही शुभ फल की प्राप्ति के लिए व्रत किया जाता है। इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत की डेट को लेकर लोग अधिक कन्फ्यूज हो रहे हैं। कुछ लोग चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) का प्रारंभ 08 अप्रैल से बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत बता रहे हैं। आइए इस लेख में हम आपको हिंदू पंचांग के मुताबिक बताएंगे कि आखिर कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र।

कब से है चैत्र नवरात्र 2024 (Know when is Chaitra Navratri Navratri 2024)

सनातन धर्म में नवरात्र के पर्व को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू होंगे और 17 अप्रैल को समापन होगा। ऐसे में 09 अप्रैल को घटस्थापना कर मां दुर्गा की विशेष पूजा कर सकते हैं।

Weekly Horoscope 1 से 7 अप्रैल 2024: अप्रैल इन राशियों के लिए लाएगा खुशियां

चैत्र नवरात्र 2024 कैलेंडर (Chaitra Navratri 2024 Calendar)

09 अप्रैल 2024 – घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा

10 अप्रैल 2024 – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

11 अप्रैल 2024 – मां चंद्रघंटा की पूजा

12 अप्रैल 2024 – मां कुष्मांडा की पूजा

13 अप्रैल 2024 – मां स्कंदमाता की पूजा

14 अप्रैल 2024 – मां कात्यायनी की पूजा

15 अप्रैल 2024 – मां कालरात्रि की पूजा

16 अप्रैल 2024 – मां महागौरी की पूजा

17 अप्रैल 2024 – मां सिद्धिदात्री की पूजा, राम नवमी

चैत्र नवरात्र का महत्व

नवरात्र (Chaitra Navratri) के 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और व्रत किया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लोग भजन-कीर्तन करते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा करने से साधक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही मां दुर्गा की आशीर्वाद प्राप्त होता है।

https://www.facebook.com/webmorcha

Disclaimer: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

CG सेक्स रैकेट और हनी ट्रैप का खुलासा, 2 महिलाएं सहित 3 गिरफ्तार

बलौदा बाजार। जिले के बहुचर्चित सेक्स रैकेट और हनी ट्रैप मामले में आज बुधवार को कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेक्स रैकेट और हनी ट्रैप मामले में आज गिरोह के 3 प्रमुख आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। आज हुई गिरफ्तारी में मुख्य आरोपी दुर्गा टंडन और प्रत्युष उर्फ मोंटी मरैया को बनारस से गिरफ्तार किया गया। वहीं, आरोपी रवीना टंडन को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि 2 दिन पहले इस मामले में बलौदा बाजार के वकील महान मिश्रा की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस तरह इस पूरे मामले में अब 4 प्रार्थियो के शिकायत में गिरोह के 4लोगो की गिरफ्तारी की गई है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल SP ने बताया कि अब तक 4 पीड़ितों से गिरोह ने ब्लैकमेलिंग कर करीब 41लाख रुपए वसूले हैं। वही, इस गिरोह में मास्टर माइंड शिरीष पांडे पुष्पा फेकर और फर्जी पत्रकार आशीष शुक्ला अब तक फरार है जिसकी तलाश लगातार पुलिस कर रही है।

CG sex racket and honey trap exposed, including 2 women

यह पूरा मामला हनी ट्रेपिंग और सेक्स रैकेट से जुड़ा है। यह गिरोह बीते 1साल से बलौदा बाजार शहर में सक्रिय था, जो फिल्मी स्टाइल में शहर के रहीस और बड़े व्यापारी को अपने जाल में कालगर्ल को उनके पास भेजकर उसकी तस्वीर और वीडियो बना लेते थे, जिसके एवज में ब्लैकमेलिंग कर मोटी रकम वसूल कर लेते थे। लगातार ब्लैक मेलिंग से परेशान करीब 4 लोगों ने आखिर कर पुलिस की शरण ली, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इतना ही नहीं इस मामले में कई पुलिस कर्मियों की संलिप्तता भी है, जिनकी अभी विभागीय जांच भी चल रही है।

महासमुंद में सीएम साय बोलें पहली लाठी मुझे मारो, जानिए क्‍यों BJP नेता हुए अक्रामक

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद में सीएम साय बोलें पहली लाठी मुझे मारो, जानिए क्‍यों BJP नेता हुए अक्रामक

महासमुंद। PM नरेंद्र मोदी के ऊपर दिये गए अमर्यादित बयान के लिए मैं चरणदास महंत और कांग्रेसियों से कहना चाहता हूँ कि अगर उनमें हिम्मत है तो मैं भी मोदी परिवार का सदस्य हूँ, पहली लाठी मुझे मारे। कांग्रेसियों ने पहले भी मोदी जी को चौकीदार चोर है कहा था, जिसका जवाब देश की जनता ने अच्छे से दिया था। कांग्रेस के इस घटिया बयान का करारा जवाब जनता ही फिर से देगी।

महासमुंद में CM ने कांग्रेस से खुद को लाठी से मारने की चुनौती देते हुए कहा कि चरणदास महंत का देश के प्रधानमंत्री के ऊपर दिया गया बयान बहुत ही शर्मनाक है। इसकी हम कड़ी भर्त्सना करते हैं। गौरतलब है कि चरणदास महंत ने राजनांदगांव में पूर्व CM भूपेश बघेल के नामांकन सभा के दौरान प्रधानमंत्री के विरुद्ध टिप्पणी करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई लाठी लेकर खड़ा हो सकता है तो वो भूपेश बघेल हैं, हम लोगों को लाठी चलाने वाला, नरेंद्र मोदी के सर को फोड़ने वाला आदमी चाहिए, जो भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव ही कर सकते हैं।

छत्‍तीसगढ़ BJP के नेताआों की तरफ से हैश टैग पहली लाठी मुझे मारो के साथ सोशल मीडिया में लगातार वीडियो पोस्‍ट कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव और गृह मंत्री विजय शर्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के राजनांदगांव में एक दिन पहले बयान से जुड़ा हुआ है। इस बीच डॉ. महंत ने अपने बयान पर सफाई दी है। वहीं, बीजेपी ने इस पूरे मामले की चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की है।

CG कांग्रेस को झटका पर झटका, महासमुंद अब उषा पटेल ने दिया इस्तीफा

भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी ने भरा नामांकन

भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी ने भरा नामांकन

महासमुंद। ढोल-नगाड़े और गाजों-बाजों के बीच अपार जनसमूह के साथ रैली निकालकर महासमुंद की भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस नामांकन रैली में शामिल हुए।

नामांकन रैली में छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक दिखाते लोक कलाकारों का नृत्य आकर्षण का केंद्र था। गाजे-बाजों में छत्तीसगढ़िया धुन पर थिरकते छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों के साथ महासमुंद की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लगभग डेढ़ किमी हुजूम के साथ भाजपाइयों का जमावड़ा लगा रहा। जय श्रीराम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और अबकी बार 400 पार जैसे नारों के उद्घोष के साथ निकली रैली का दृश्य विहंगम था।

https://www.facebook.com/profile.php?id=100002311543236

CG कांग्रेस को झटका पर झटका, महासमुंद अब उषा पटेल ने दिया इस्तीफा

रायपुर। कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे है। इसी तर्ज पर पिथौरा की महिला जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी उषा पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उषा ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि उषा पटेल पिथौरा निर्वाचित अध्यक्ष महासमुंद ज़िला पंचायत हूँ 3 बार ज़िला पंचायत सदस्य निर्वाचित रही हूँ एवं वर्तमान मे छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव हूँ विगत 25वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य के बतौर काम करते आ रही हूँ।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका, महासमुंद पूर्व महिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

परन्तु इतने लम्बी सेवा देने के बावजूद लगातार संगठन के द्वारा मुझे और मेरे कामों की उपेक्षा की गई सगालार संगठन के नेताओं और शीर्ष नेताओं ने मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का काम संगठन में महिलाओ के सम्मान को हमेशा नजर अंदाज किया गया पार्टी मे सम्मान की जगह अपमान मिला महिलाओ के सम्मान और आत्मसम्मान के लिए मे कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग पत्र देती हूँ। भकिय मे महिलाओ के सम्मान और उनके हक़ अधिकारों के के लिए मे हमेशा लड़ाई लड़ती रहूंगी।

https://www.facebook.com/webmorcha

कांग्रेस नेत्री
महासमुंद

03 April Ka Ank Jyotish: जानिए बुधवार को आपका गुड नंबर और शुभ कलर क्या होगा

03 April Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। (Ank Jyotish) यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक- 1
आज Ank Jyotish आत्मविश्वास अधिक होगा। आप अपने सकारात्मक विचारों के चलते धन अर्जित कर लेंगे। घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें वरना पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। माता-पिता, बच्चों, रिश्तेदारों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने काम को नीतिपूर्ण ढंग से पूरा करेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नांरगी

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक- 2
आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। धन सम्बन्धी मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको पेट से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। मित्र वर्ग आपको अच्छा सहयोग प्रदान करेंगे। किसी त्योहार विशेष की तैयारी में लगे रहेंगे।
शुभ अंक- 5

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

शुभ रंग- हरा
अंक- 3
आप धन कमाने के कई अवसर अपनाएंगे। आप में सहनशीलता की कमी नहीं है। दिन की शुरूआत आप जोरदार ढंग से करेंगे। आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा। संतान से संतुष्टि प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सिलवर

अंक- 4
Ank Jyotish समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहरी यात्रा का कार्यक्रम सुखद और फलदायी रहेगा। थोड़ा सा मानसिक तनाव रह सकता है। आप हर किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा। प्रेम और रोमांस के मामले में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- वॉयलेट

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक- 5
आर्थिक और व्यापारिक तौर पर शानदार सफलता मिल सकती है। पहले से कहीं अधिक अधिकार सम्पन्न होंगे। भावनाओं के भाव में बहने या लापरवाही से बचना चाहिए। स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे। परिवार के साथ सम्बन्ध मधुर बनेंगे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक – 6
Ank Jyotish आपकी जान-पहचान समान विचारधारा वाले लोगों से बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के साथ आप उसके स्कूल या कॉलेज जा सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं। साझेदारी और सम्बन्धों पर सोच समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- वायलेट

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक- 7
आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ जाने से दिक्कतें पेश आएंगी, खर्च के लिये संतुलित बजट बनाएं और सामाजिक दायरा सीमित रखें। परिवार व मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे। काफी समय से लंबित सरकारी कार्य, कानूनी मुद्दे, अनुबन्ध जैसे मामले आसानी से हल हो सकते है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक- 8
आपके बारे में लोग उल्टी सीधी बातें कर सकते हैं।स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपनी बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। कंजूस न होने के बावजूद आप आर्थिक मसलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंताग्रस्त रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक- 9
Ank Jyotish आज आर्थिक मामले गति पकड़ेंगे। संतान की सगाई होने के योग हैं। शादी की तारीख निश्चित हो सकती है। परिवार के साथ शानदार समय व्यतीत होगा। आपको अध्यात्मिक जगत भी आकर्षित करेगा। रोमांस में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग केसरिया

Aaj ka Panchang 03 April 2024: जानें बुधवार का पंचांग, तिथि, राहुकाल और सूर्यास्त-सूर्योदय का वक्त

https://www.facebook.com/webmorcha

Aaj ka Panchang 03 April 2024: जानें बुधवार का पंचांग, तिथि, राहुकाल और सूर्यास्त-सूर्योदय का वक्त

Aaj ka Panchang 03 April 2024 : आज का पंचांग तारीख 03 अप्रैल, दिन बुधावार है. बुधवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. ये तिथि बुधवार को शाम 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. इसके बाद से दशमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचांग कहते हैं. इससे हमें पता चलता है कि दिन में शुभ कार्य के लिए कौन सा मुहूर्त है, किस मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल और

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 08 मिनट पर.
सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 40 मिनट पर.
शुभ योग और नक्षत्र
03 अप्रैल को शाम 4 बजकर 9 मिनट तक शिव योग रहेगा.
03 अप्रैल को रात 9 बजकर 47 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा.

जानें आज का पंचाग और शुभ मुर्हूत
Know today’s Panchang and auspicious time

Aaj ka Panchang मुहूर्त

1. अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है.
2. अमृत काल मुहूर्त: दोपहर 3 बजकर 40 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 12 मिनट तक.
3. गोधूलि मुहूर्त: शाम को 6 बजकर 14 मिनट से शाम 6 बजकर 37 मिनट तक.
4. विजय मुहूर्त: रात 2 बजकर 6 मिनट से लेकर 2 बजकर 56 मिनट तक.
5. निशिता मुहूर्त: रात को 11 बजकर 38 मिनट से 4 अप्रैल को रात 12 बजकर 24 मिनट तक.
6. ब्रह्म मुहूर्त: सबह 4 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 47 मिनट तक.

Aaj ka Panchang राहुकाल

राहुकाल दिन का वो समय होता है जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. इसमें कोई कार्य शुरू करने से असफलता की प्राप्ति हो सकती है. 03 अप्रैल का राहुकाल दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Chaitra Navratri 2024: जानें कब से है चैत्र नवरात्र? Know when is Chaitra Navratri?

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका, महासमुंद पूर्व महिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस Congress को बड़ा झटका लगा है। महासमुंद की पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिता रावते ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

यहां पढ़े इस्तीफा का पत्र

अनिता रावटे
अनिता रावटे

महासमुंद, जल-जीवन मिशन में लाखों की चोरी, संदेह के घेरे में ठेकेदार!

sitename%

इधर आज कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज ने भरा नामांकन

महासमुंद: महासमुंद लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के पूर्व कांग्रेस भवन मे पार्टी नेता, कार्यकर्ता व हजारो की संख्या मे नागरिकगण सभा मे एकत्रित हुए। नामांकन रैली मे शामिल होने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज तथा छत्तीसगढ सह प्रभारी विजय जांगिड के अलावा महासमुंद लोकसभा के अंतर्गत कांग्रेस विधायक, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष समेत तमाम जनप्रतिनिधिगण भी पंहुचे। सभा स्थल पर लोगो का रेला लगातार पंहुच रहा था उपस्थिती को देखते हुए कांग्रेस नेताओ मे उत्साह का माहौल था।

नामांकन रैली के पूर्व कार्यकर्ताओ का हुजूम सभा मे तब्दील हो चुका था जिसे संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने अपने संबोधन मे केन्द्र सरकार को कोसते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता के साथ वादा खिलाफी किया है गत लोकसभा मे जनता को झूठे सपने दिखाकर दश की जनता का भरोसा तोडा है भ्रष्टाचार की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री व भाजपा भ्रष्टाचार का सबसे बडा उदाहरण बन चुकी है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण इलेक्टोरल बाॅन्ड के माध्यम से चंदा को लेकर आया है भाजपा ने चंदा दो और धंधा लो का एक नमूना पेश किया है

साथ ही साथ ईडी सीबीआई एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओ के माध्यम से विपक्ष के नेताओ को जेल मे डाला जा रहा है दूसरी ओर हमारे नेता राहुल गांधी जनता की आवाज को उठा रहे है महंगाई, बेरोजगारी के साथ किसान और मजदूर की लड़ाई लड रहे है संविधान को बचाने के लिए पीछडा वर्ग, दलित और आदिवासी के हक की लड़ाई को राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी हर मंच पर उठा रही है।

छत्तीसगढ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड ने कहा की पूरा इण्डिया गठबंधन मजबूती के साथ एनडीए का मुकाबला कर रहा है जनता का स्नेह और जो समर्थन महासमुंद मे ताम्रध्वज साहू के लिए जो देखने को मिला है ऐसा ही नजारा पूरे प्रदेश मे देखने को मिल रहा है उन्होने कहा की महासमुंद के साथ साथ छत्तीसगढ की अधिकांश सीट कांग्रेस जितेगी।

 

महासमुंद, जल-जीवन मिशन में लाखों की चोरी, संदेह के घेरे में ठेकेदार!

दिलीप शर्मा. महासमुंद। कोमाखान थाना अंतर्गत बाम्हनडीह में जल-जीवन मिशन अंतर्गत रखें लाखों रुपए की सीआई CI पाइप की चोरी का मामला सामने आया है। इस चोरी को लेकर ठेकेदार संदेह के घेरे में है! इसलिए कि समय पूरा हो जाने के बाद भी कई महीनों से लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। गांव के बाहर बनाए गए टंकी क्षेत्र से करीब 2 लाख रुपए की पाइप चोरी की सूचना ठेकेदार ने पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंचे कोमाखान पुलिस जांच में जुटी है।

ठेकेदार NK कंस्ट्रक्शन बागबाहरा द्वारा यहां नल-जल योजना का ठेका लिया हुआ है। इसकी लागत 57.14 लाख रुपए है। कार्य आदेश और प्रारंभ जनवरी 2023 में हुआ है। अनुबंध के अनुसार 9 माह में पूरा किया जाना था। लेकिन यहां तो दो साल बीतने को है 90 फीसदी लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीण मनोज चंद्राकर, सुरीत साहू, बुलंता यादव ने बताया ठेकेदार ने अपनी नकामी छूपाने अब पाइप चोरी करवाकर ग्रामीणों को गुमराह करने में लगे हैं। गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। कई घरों में तो अभी तक नल कनेक्शन ही नहीं दी गई है।

महासमुंद, जल-जीवन मिशन में लाखों की चोरी
पुलिस जांच करते हुए

छोटी चोरी के बाद अब बड़ी चोरी से ग्रामीण दहशत में!

बता दें ग्राम बाम्हनडीह पटपरपाली में बीते एक साल में 11 से अधिक चोरी हो गई है। ये चोरी अधिकांश सुनसान  घरों में की गई। लेकिन 02 अप्रैल मंगलवार को हुई चोरी से लोगों में दहशत है। इसलिए कि गांव के बाहर ये टंकियां बनाई गई है। सुरक्षा के लिहाज में यहां ठेकेदार ने चौकीदार भी नहीं रखा है। बाउड़ीवाल के बीच एक दरवाजा लगाई गई है, जिसमें एक ताला लटका हुआ था, ताला तो टूटा है, लेकिन आसानी से इसके बाउड्रीवाल के उपर चढ़कर प्रवेश किया जा सकता है। ऐसे में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब यहां लाखों की सामन थी तो आखिरकर ठेकेदार ने चौकीदार क्यो नहीं रखा।

बुध व्रकी, 2 अप्रैल से मीन, मिथुन, वृष समेत 5 राशियों का जगमगाएगा किस्मत

https://www.facebook.com/webmorcha

02 April Ka Ank Jyotish: जानिए मंगलवार को आपका गुड नंबर और शुभ कलर क्या होगा

02 April Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। (Ank Jyotish)  यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1

आज कोई खुशखबरी आने की संभावना है। Ank Jyotish  परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उनकी देखरेख में समय देंगे। आपके व्यवसाय में कोई प्रतिद्वन्दी सामने आयेगा जो परेशानी खड़ी करेगा। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – नीला

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क करना अच्छा परिणाम दिलायेगा। Ank Jyotish  जीवनसाथी से दिल की बात करें, जिससे मन हल्का होगा। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में थोड़ा सा सहयोग करें।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – गुलाबी

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 3

कारोबार में संभलकर निर्णय लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। Ank Jyotish प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। प्राथमिक समय लाभकारी रहेगा। आप कोई भी कार्य करेंगे। उसमें सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – हरा

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 4

धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी। Ank Jyotish नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण संबन्धी समस्या आएगी। आप किसी कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। खान-पान में लजीज व्यंजन का स्वाद लेंगे।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – लेमन

यहां पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: जानें कब से है चैत्र नवरात्र? Know when is Chaitra Navratri?

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 5

कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। Ank Jyotish जीवनसाथी को तोहफे में कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सहकर्मी एवं सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे।

शुभ अंक – 14

शुभ रंग – मेजेन्टा

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 6

कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। Ank Jyotish मन की शांति के लिये आपको धार्मिक कार्यों में सहयोग करना चाहिए। मानसिक दबाव से उभरने का प्रयास करेंगे। संगीत प्रेमियों के लिये उत्तम दिन है।

शुभ अंक – 23

शुभ रंग – सिल्वर

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, वर्ना पेट की तकलीफ अस्पताल के चक्कर कटवा सकती है। आपके लिए आर्थिक सुधार लाएगा। प्यार में गलत व्यवहार रिश्तों को तोड़ सकता है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – पीला

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 8

खुद को सकारात्मक बनाए रखें। Ank Jyotish बच्चे अपनी उपलब्धियों से आपको खुशी का अनुभव होगा। प्रेम-संबंध के लिए चली आ रही नाराजगी आज के दिन खत्म हो सकती है।

शुभ अंक – 21

शुभ रंग – लेमन

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

कार्य में सफलता पाने के लिए आपको मन लगाकर कार्य करना होगा। आपका मनोबल मजबूत होगा। बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – सफेद

बुध व्रकी, 2 अप्रैल से मीन, मिथुन, वृष समेत 5 राशियों का जगमगाएगा किस्मत

https://www.facebook.com/webmorcha

Chhattisgarh अब 7:30 बजे खुलेगी स्कूल, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव

बुध व्रकी, 2 अप्रैल से मीन, मिथुन, वृष समेत 5 राशियों का जगमगाएगा किस्मत

बुध की चाल 2024: ग्रहों के राशि परिवर्तन का लोगों के जीवन पर गहरा असर पड़ता है. 2 अप्रैल 2024 यानी कि कल वाणी, बुद्धि, व्‍यापार के दाता बुध वक्री होने जा रहे हैं. बुध मेष राशि में वक्री हो रहे हैं और 5 राशि वालों को आर्थिक लाभ और करियर में तरक्‍की देने जा रहे हैं.

वृष राशि

वक्री बुध आपको अचानक से धन लाभ करवा सकते हैं. आपकी आय भी बढ़ेी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे. कोई बड़ी इच्‍छा पूरी हो सकती है. करियर में उन्‍नति मिलेगी. जीवन में सुख-साधन बढ़ेंगे.

मिथुन राशि

बुध की उल्‍टी चाल मिथुन राशि वालों के आय के नए स्‍त्रोत बना सकती है. इनकम बढ़ने से आपकी जरूरतें पूरी होंगी. निवेश भी कर सकते हैं. भविष्‍य में अच्‍छा लाभ मिल सकता है. व्‍यापारी वर्ग के लिए यह समय विशेष शुभ है.

बुध व्रकी
बुध व्रकी

सिंह राशि

वक्री बुध सिंह राशि के जातकों को खूब सारा पैसा दे सकते हैं. रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा. आप बचत भी कर सकते हैं और निवेश भी. किस्‍मत की मदद से बड़ी तरक्‍की मिल सकती है.

कुंभ राशि

बुध व्रकी की उल्‍टी चाल अच्‍छा लाभ दे सकती है. आप पैसा कमाएंगे लेकिन बेहतर है कि इसे अच्‍छे काम में भी लगाएं. किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करें. गरीबों को भोजन कराएं.

मीन राशि

बुध व्रकी मीन राशि के जातकों को पैसे कमाने के कई मौके देगा. आप ढेर सारा धन पाने में सफल भी रहेंगे. विशेष तौर पर जिन लोगों का काम विदेश से जुड़ा है, वे दिन-रात कमाई करेंगे. कुछ पैसा भविष्‍य के लिए सुरक्षित रखें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

https://www.facebook.com/webmorcha