नई दिल्ली। यदि आप बजट में एक बढ़िया 5G फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए ये एक अच्छा वक्त हो सकता है. क्योंकि, फ्लिपकार्ट पर अच्छी डील दी जा रही है. ग्राहक POCO M6 Pro 5G को अभी 10 हजार रुपए से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं. ये फोन प्रीमियम ग्लास डिजाइन और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता है. इतना ही नहीं इस कीमत में ग्राहकों को फोन को 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी मिल जाएगा. आइए जानते हैं पूरी डील.
फ्लिपकार्ट पर अभी POCO M6 Pro 5G के 4GB और 128GB वेरिएंट को 15,999 रुपये की जगह 5,500 रुपये की छूट के बाद 10,499 रुपये में लिस्ट किया गया है. साथ ही फ्लिपकार्ट पर इस पर 500 रुपये छूट अलग से दी जा रही है. ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत 9,999 रुपये हो जाएगी. इतना ही नहीं ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज कर 7,600 रुपये की भी छूट पा सकते हैं. हालांकि, ये डिस्काउंट फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है.
कर्व्ड डिस्प्ले वाला सस्ता 5G फोन, कैमरा भी धांसू
POCO M6 Pro 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79-इंच फुल HD+ डिस्प्ले, 50MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप, 8MP फ्रंट कैमरा, 5000mAh की बैटरी और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है. साथ ही यहां रियर में प्रीमियम ग्लास डिजाइन भी मिलता है. सिक्योरिटी के लिए यहां साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है.
दिल्ली। चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. चुनाव आयोग ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा करेगा. इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी. सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में होने की उम्मीद है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, नवनिर्वाचित चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ चुनाव की तारीखों की घोषणा करेंगे.
बता दें कि अरुण गोयल द्वारा चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने के करीब एक सप्ताह बाद नए चुनाव आयुक्तों ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया. चीफ इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार ने शुक्रवार की सुबह दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया. लंबे चले सियासी हंगामे और हलचल के बाद गुरुवार को चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आई थी.
ज्ञानेश कुमार कुछ दिनों पहले ही सहकारिता मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए हैं. यहां ज्ञानेश ने मंत्रालय के गठन के समय से लेकर अब तक काम किया. सहकारिता मंत्रालय गृह मंत्री अमित शाह के अंतर्गत आता है. इससे पहले ज्ञानेश कुमार गृह मंत्रालय में कश्मीर डिवीजन के जॉइंट सेक्रेटरी थे, उनके समय ही धारा 370 हटाई गई थी.
राजनीतिक दल प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल न करें
चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को सभी राजनीतिक दलों को सलाह दी है कि चुनाव प्रचार अभियानों में बच्चों का इस्तेमाल किसी भी रूप में न करें। पार्टियों को भेजी गई एडवाइजरी में चुनाव पैनल ने पार्टियों और उम्मीदवारों से चुनावी प्रक्रिया के दौरान बच्चों से पोस्टर और पर्चे बांटने, नारेबाजी करने को लेकर जीरो टॉलरेंस जाहिर किया है।
2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स, 2 करोड़ नए मतदाता जुड़े
2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ लोग वोटिंग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की थी। आयोग ने बताया कि वोटिंग लिस्ट में 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स को जोड़ा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6% की बढ़ोतरी हुई है।
चुनाव आयोग ने कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही जेंडर रेशो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।
85+ उम्र के बुजुर्ग ही घर से वोट दे सकेंगे
चुनाव आयोग की सिफारिश के बाद शुक्रवार (1 मार्च) सरकार ने बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट से वोटिंग करने वाले चुनावी नियम में बदलाव किया है। अब केवल 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग मतदाता ही पोस्टल बैलट से वोटिंग कर सकेंगे। अभी तक 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग इस सुविधा के पात्र थे। कानून मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन में बताया कि 85 की उम्र पार चुके वोटर्स को यह सुविधा देने के लिए चुनाव संचालन नियम 1961 में संशोधन किया गया है।
2014-2019 में ऐसा था शेड्यूल
पिछले दो लोकसभा चुनाव में चुनाव की तारीखों के ऐलान और वोटिंग के बीच करीब 40 से 50 दिन का अंतर था। 2019 लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुए थे। चौथे दिन 23 मई को रिजल्ट आया था। इसी तरह 2014 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भी 5 मार्च को की गई थी। 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में चुनाव कराए गए थे। इस बार भी रिजल्ट चौथे दिन 16 मई को आए थे।
लोकसभा चुनाव के लिए सेंट्रल फोर्स की तैनाती शुरू
लोकसभा और 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए 3.4 लाख से ज्यादा सेंट्रल फोर्स के जवानों को तैनात किया जाएगा। जवानों का पहला बैच 1 मार्च को देश के अति संवेदनशील इलाकों के लिए रवाना होगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अति-संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव पूर्व तैनाती के हिस्से के रूप में लगभग 2,000 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। जिसमें करीब 1.5 लाख जवान होंगे।
16 मार्च शनिवार आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। इसी के साथ जानिए का पंचांग Aaj ka Panchang 16 March 2024 तारीख आज का अंक ज्योतिष 16 मार्च शनिवार
Ank Jyotish
अंक 1
परिवारिक रिश्तों में आज राजनीतिज्ञ बनें। दुश्मनों की बातों को अनदेखा करें और उन पर ध्यान केंद्रित करें। यह समय आत्म विश्लेषण और ध्यान करने व रचनात्मक होना का है। अगर कोई नुकसान आपको परेशान कर रहा है तो शांति और आशा के लिए अपने दोस्तों और प्रियजनों से मिलें।
शुभ अंक- 50
शुभ रंग- सिल्वर
Ank Jyotish
अंक 2
अभी आप सफल महसूस कर रहे हैं किंतु उदार न बनें। घर के प्रोजेक्ट या बुरे दिनों के लिए धन बचाएं। दोस्तों और भाई बहनों के साथ कैंपिंग या घूमने के लिए समय निकाल सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
Ank Jyotish
अंक 3
आज नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज नए अनुबंध या प्रस्ताव के लिए किसी मीटिंग में भाग ले सकते हैं। आप किसी खास के साथ एक छोटी यात्रा पर जाएंगे ।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- लाल
Ank Jyotish
अंक 4
आज आप कड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं और आपका निवेश अभी व्यर्थ नहीं होगा। दूसरे लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करेंगे और आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया या धन सम्बन्धी इनाम देने के लिए भी तैयार हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- क्रीम
Ank Jyotish
अंक 5
आज रिश्ते अक्सर आपसी समझ और विश्वास पर आधारित होते हैं। आज आप पाएंगे कि आपके दोस्त हर तरह से आपकी मदद कर रहे हैं और बदले में उन्हें भी सहायता की ज़रूरत है। प्रतिद्वंदी भी आपकी तरफ होंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- वॉयलेट
Ank Jyotish
अंक 6
आज के दिन रिश्तेदारों के साथ समय बिताने में आराम महसूस करेंगे। आप मजबूत, ऊर्जावान और अपने जीवन में सार्थक बदलाव करने में सक्षम हैं। थोड़ा सा धीरज आपको प्रसिद्धि, शोभा और आकर्षण दिलाएगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
Ank Jyotish
अंक 7
आज के दिन काम बनने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। आप वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और समय का पूरा आनंद लेंगें। प्रेम संबंध आज विवाह के रिश्ते में बदल सकते हैं।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- पीला
Ank Jyotish
अंक 8
आज कूटनीतिज्ञ सम्बन्ध आपको समझदारी और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मौका देंगे। अपने धन और समय को किसी सार्थक काम में लगाएं। असंभव शब्द में ही संभव है इसलिए अगर आप कहीं फंस भी जाएं तो अपना हौंसला न छोड़ें।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
Ank Jyotish
अंक 9
आज आवेश में आकर निर्णय न लें। आपकी कल्पना शक्ति बहुत अच्छी है। संगीत एवं कला में रुचि आपको प्रशंसा दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- लेमन
Know today’s Panchang and auspicious time
आज पंचांग- 16 मार्च 2024
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- फाल्गुन
अमांत- फाल्गुन
तिथि
शुक्ल पक्ष सप्तमी – 09:38 पी एम तक
नक्षत्र
रोहिणी – 04:05 पी एम तक
योग
प्रीति – 06:08 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:29 AM
सूर्यास्त- 6:30 PM
चन्द्रोदय- 10:30 AM
चन्द्रास्त- 1:15 AM
अशुभ काल
राहू- 09:30 ए एम से 11:00 ए एम
यम गण्ड- 02:00 पी एम से 03:30 पी एम
कुलिक- 06:29 ए एम से 07:59 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:29 ए एम से 07:17 ए एम, 07:17 ए एम से 08:05 ए एम
रायपुर, 15 मार्च, 2024। CM विष्णु देव साय ने आज अधिकारी-कर्मचारियों तथा मीडियाबंधुओं के हित में पांच अहम फैसले लिये। इनमें अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान पर चार प्रतिशत का महंगाई भत्ता देना भी शामिल है। इसका लाभ पेंशनरों को भी मिलेगा। महंगाई भत्ते की यह राशि एक मार्च 2024 की तिथि से मिलेगी। राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त की राशि का भुगतान भी होगा।
इसके साथ ही CM ने प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारिक की अध्यक्षता में एक समिति भी बनाई है जो कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में समीक्षा करेगी और इनके निराकरण से संबंधी सुझाव शासन को प्रस्तुत करेगी। ग्राम पंचायत सचिवों को भी राहत देते हुए उनके 55 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। अर्जित अवकाश में यह हड़ताल अवधि समायोजित होगी। इन निर्णयों से होली के त्यौहार में कर्मचारियों के परिवारों में खुशियों के और भी रंग भर जाएंगे।
महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा करते हुए CM ने बताया कि राज्य के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 04 प्रतिशत महंगाई भत्ते में एवं पेंशनरों के महंगाई राहत में 04 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत 1 मार्च 2024 से दिया जाएगा।
इसके फलस्वरूप महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर सातवें वेतनमान में 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में यह 230 प्रतिशत हो जाएगी। इस निर्णय से राज्य के 3 लाख 90 हजार कर्मचारी तथा 1 लाख 20 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। इस निर्णय से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को प्रतिमाह 68 करोड़ रुपए तथा साल में 816 करोड़ रुपए का लाभ प्राप्त होगा।
In the case of harassment of journalists during CG Congress rule
सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त भी मिलेगी
CM ने इस अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों की सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त प्रदान करने की घोषणा भी की।
हड़ताल अवधि का वेतन पंचायत सचिवों को मिलेगा
CMने आज संवेदनशील निर्णय लेते हुए ग्राम पंचायत सचिवों को भी राहत दी। ग्राम पंचायत सचिव पिछले साल 16 मार्च 2023 से 9 मई 2023 तक कुल 55 दिन हड़ताल पर थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल अवधि को उनके अर्जित अवकाश में समायोजित करते हुए उन्हें 55 दिनों का वेतन भुगतान किया जाएगा। इस निर्णय से राज्य शासन पर 70 करोड़ रुपए का व्यय-भार आएगा।
कर्मचारियों की समस्याओं पर बनी समिति
CM ने कहा कि कर्मचारी भाईयों ने बहुत सी मांगों और समस्याओं के संबंध में अपनी बातें हमसे साझा की हैं। हम उनकी समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता से समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के हल के लिए प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारीक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति बनाई है।
समिति विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर शासन को कर्मचारी हित में उचित सुझाव देगी। इस समिति में अध्यक्ष के अलावा प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव वित्त सदस्य होंगे और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग (शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा) सदस्य सचिव होंगे।
पत्रकारों को न्याय दिलाने गृह सचिव की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी
CM ने कहा कि पत्रकारों एवं मीडियाजगत से जुड़े बंधुओं के खिलाफ उत्पीड़न की अनेक शिकायतें सामने आईं थीं। इस संबंध में हम गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की घोषणा करते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इस कमेटी में पत्रकारों समेत अन्य सदस्यों को भी नियुक्त किया जाएगा।
रायपुर। राजधानी रायपुर में डकैती का सनसनीखेज घटना सामने आई है. माना बस्ती क्षेत्र में 4 नकाबपोश बदमाशों ने देर रात घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती की है. बताया जा रहा है कि लूटेरे घर में रखें लाखों के जेवरात नगदी समेत 10 लाख रुपए का समान लेकर फरार हो गए. वहीं नकाबपोश बदमाशों ने घर के सदस्यों का हाथ पैर बांधकर मारपीट भी की है. आरोपियों ने मास्टर-की से अलमारी का लॉकर खोला और घर के कीमती सामान ले उड़े. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) के वरिष्ठ अधिकारी समेत डॉग स्कॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है. इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के MP के पत्थर गैंग के होने की आशंका है.
जानकारी के अनुसार, माना थाना क्षेत्र अंतर्गत माना बस्ती में गुरुवार की रात 3 से 4 बजे के बीच नकाबपोश 4 बदमाश कटर से एक घर का दरवाजा काटकर अंदर घुसे. जिसके बाद घर के सदस्यों को अलग-अलग कमरे में बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. वहीं चंद्राकर परिवार की अधेड़ महिला के साथ डकैतों ने मारपीट की है. शातिर डकैतों ने अपने पास रखें मास्टर-की से अलमारी को खोलकर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी समेत 10-15 लाख रुपये से अधिक की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है.
नई दिल्ली। पर्वतीय प्रदेशों के साथ ही देश के मैदानी राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम के लिहाज से आने वाले 72 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है. मौसम विज्ञानियों ने 16 मार्च से लेकर 18 मार्च तक देश के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है.
IMD का कहना है कि पूर्वी और मध्य भारत में आने वाले समय में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. बता दें कि पूर्वी और मध्य भारत में रबी की फसल तैयार हो रही है. फसल पककर तैयार है और उसकी कटाई का काम चल रहा है. ऐसे में यदि बारिश होती है या फिर ओले गिरते हैं तो किसानों को काफी नुकसान हो सकता है.
मौसम उत्तर और पूर्वी भारत में सर्दी का मौसम ढलान पर है. ऐसे में देश के इन हिस्सों में गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है. पिछले कुछ सप्ताह में मौसम के तेवर में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. कभी तेज धूप तो कभी सामान्य से तेज हवा के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है.
कुछ इलाकों में तो तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि भी हो चुकी है. मौसम में बदलाव के बीच IMD ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले 72 घंटे काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. यहां यह गौर करने वाली बात है कि मौसम में लगातार बदलाव की वजह से लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है. सर्दी-जुकाम के साथ बुखार के मामले बढ़े हैं.
बारिश
16 से लेकर 18 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग की ओर से 16 मार्च से लेकर 18 मार्च 2024 तक के लिए वेदर फोरकास्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस अवधि के दौरान पूर्वी के साथ ही मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड, ओडिशा और बिहार का पूर्वी हिस्सा इससे प्रभावित हो सकता है. पिछले कुछ सप्ताह के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश हो चुकी है. कुछ प्रदेशों में तेज ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे व्यापक नुकसान हुआ है.
छत्तीसगढ़ में भी बदलेगा मौसम
छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। बारिश होने से लोगों को तेज धूप और बढ़ती गर्मी के राहत मिल सकती है।
विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से चार डिग्री तक अधिकतम तापमान गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका अब आंतरिक ओडिशा से दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक से होते हुए मध्य पूर्व अरब सागर तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो जगह पर बारिश की संभावना है।
ओला गिरने का अनुमान
IMD ने एक बार फिर से ओलावृष्टि की संभावना जताई है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वनुमान में कहा गया है कि 16 मार्च 2024 को गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं. इससे पहले भी देश के पूर्वी के साथ ही मध्य और उत्तरी हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो चुकी है. इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा. खेत में खड़ी गेहूं के साथ ही दलहन और तिलहन की फसलें बुरी तरह से प्रभावित हुईं. आम की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.
Petrol Diesel Rate List: केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है. इसकी वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate) में कमी आई है. आज नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, पटना में पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और 92.04 डीजल रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है.
कितने गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम?
बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 106.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.84 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 97.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.56 रुपये प्रति लीटर है.
गौरतलब है कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी पेट्रोल-डीजल का दाम कम हो गया है. देहरादून में पेट्रोल 99.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.31 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल 100.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.33 रुपये प्रति लीटर है.
पेट्रोल-डीजल रेट लिस्ट
शहर का नाम पेट्रोल प्रति लीटर डीजल प्रति लीटर
नई दिल्ली 94.72 87.62
पटना 105.18 92.04
लखनऊ 94.65 87.76
जयपुर 104.88 90.36
भोपाल 106.47 91.84
रांची 97.81 92.56
देहरादून 99.69 93.31
रायपुर 100.39 93.33
चंडीगढ़ 94.24 82.40
शिमला 101.70 95.01
चंडीगढ़ में पेट्रोल का दाम?
इसके अलावा एक्साइज ड्यूटी कम होने का फायदा हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी मिलेगा. हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पेट्रोल 101.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
15 मार्च शुक्रवार आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। इसी के साथ जानिए का पंचांग Aaj ka Panchang 15 March 2024 तारीख आज का अंक ज्योतिष 15 मार्च शुक्रवार
Ank Jyotish
अंक 1
लेन-देन के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला होगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आपको धन की हानि हो सकती है। इसलिए कोई भी कार्य करते समय बहुत ही सोच-विचार कर करें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
अंक 2
आपके लिए दिन की शुरुआत निराशा के साथ हो सकती है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा आपको लाभ के अवसर मिलते जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियां मिल सकती है।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- पीला
अंक 3
आपको भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। धन लाभ के बेहतरीन मौकों को आज आप हाथ से जानें न दें। परिवार में किसी तरह का धार्मिक आयोजन हो सकता है। धर्म-कर्म की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- केसरिया
अंक 4
दिनभर आप तरह-तरह की योजनाएं बनाने में अपना समय लगाएंगे। जीवनसाथी संग रोमांटिक जगहों पर जा सकते हैं। इससे दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
अंक 5
दिन में भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में आपको वृद्धि होगी। कुछ पारिवारिक रिश्तों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप परिवार या अपने करीबी दोस्तों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सफेद
अंक 6
आज निवेश करने के अच्छे अवसर आपके हाथ लग सकते हैं, इस मौके का लाभ उठायें। धन खर्च करने से पहले अच्छी तरह से जांच लें। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आपके कार्य सिद्ध होंगे। रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल
अंक 7
आपको अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 08
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 8
आज आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। किसी को धन उधार देने से बचें। आपको लाभ के अवसरों को हाथ से जानें नहीं देना है।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- नारंगी
अंक 9
आज आपके सितारे आपके पक्ष में काम करेंगे और आपको अनंत संभावनाएं प्रदान करेंगे। भाग्य आपके साथ है। आप अभी शांत हैं और खुले दिमाग से जीवन को खोजने के लिए तैयार हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
Know today’s Panchang and auspicious time
Aaj Ka Panchang 15 March 2024: 15 मार्च को है षष्ठी तिथि, जानें कैसा है आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 15 March 2024
आज 15 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, षष्ठी तिथि रात 10.10 बजे तक रहेगी। आज रवि योग शाम 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शाम 4.08 बजे तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। पंडित हर्ष मोहन शर्मा से जानें आज का पंचांग –
रायपुर। प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग में जिला स्वास्थ्य अफसर गरियाबंद, राजनांदगांव, सूरजपुर, बिलासपुर समेत यहां के जिला स्वास्थ्य अफसर बदले गए, देखें सूची के तबादले किये हैं। कई जिलों में सिविल सर्जन और CMHO को बदला गया है। कई स्पेशलिस्ट डाक्टरों को प्रभारी सिविल सर्जन व सीएमएचओ का चार्ज दिया गया है।
देखें सूची
Districts including Gariaband, Rajnandgaon, Surajpur, Bilaspur
iPhone कैवियर (Caviar) कंपनी सोने या हीरे से सजाए हुए खूबसूरत iPhones बनाने के लिए जानी जाती है, कभी-कभी तो वे Samsung फोन भी बनाती है. उन्होंने अब Apple के नए विजन प्रो हेडसेट से प्रेरित होकर iPhone 15 Pro और 15 Pro Max के खास वर्जन बनाए हैं. इन खास फोन में विजन प्रो हेडसेट जैसी कुछ चीजें दिखती हैं, लेकिन उनकी कीमत भी बहुत ज्यादा है.
Apple Vision Pro से इंस्पायर्ड iPhone 15 Pro सीरीज के बारे में
कैवियर का कहना है कि ये खास फोन “शानदार चीजों के शौकीनों के लिए बनाए गए हैं, जिनमें मशहूर डिवाइस और मशीनों से प्रेरणा ली गई है.” उसी के साथ, कैवियर ने टेस्ला के साइबर ट्रक से प्रेरित Samsung S24 Ultra भी लॉन्च किया है. Apple Vision Pro के थीम वाले इस iPhone 15 Pro में हेडसेट की तरह गोल वेंट्स और ऊपर की तरफ ऑरेंज कलर की डिजाइन है.
इस iPhone को देखकर मन भुलाएं, 6.5 लाख रुपये का, देखने
नीचे की तरफ का डिजाइन, विजन प्रो के सामने वाले हिस्से जैसा दिखता है. पहली नज़र में शायद ये चीज़ें एक जैसी न लगे, लेकिन अगर आप ऐप्पल के हेडसेट के दीवाने हैं तो आपको ये समानताएं नजर आ जाएंगी. यही डिजाइन iPhone 15 Pro में भी मिलता है, तो आप दोनों में से कोई भी फोन चुन सकते हैं. ये दोनों ही अभी तक के सबसे दमदार iPhones हैं.
इस iPhone को देखकर मन भुलाएं, 6.5 लाख रुपये का, देखने
जानें कितनी है कीमत
पिछले कैवियर द्वारा बनाए गए iPhones की तरह, इस फोन की कीमत भी काफी ज्यादा है. Apple Vision Pro से प्रेरित इस iPhone 15 Pro की शुरुआती कीमत $8,060 है, जो भारतीय रुपये में लगभग 6,68,000 रुपये बैठती है.
Forget your mind after seeing this iPhone, worth Rs 6.5 lakh, see
ये सब कैवियार के “फ्यूचर कलेक्शन” का हिस्सा हैं. इस कलेक्शन में टेस्ला के साइबरट्रक से प्रेरित सैमसंग एस24 अल्ट्रा भी शामिल है. साथ ही, इसमें अबु धाबी के राजा और यूएई के दूसरे राष्ट्रपति की निजी याट से प्रेरित आईफोन 15 प्रो सीरीज का इमिर एडिशन भी है. इसके अलावा, मैग्नम आईफोन 15 प्रो सीरीज में रोल्स रॉयस फैंटम जैसा डिजाइन है और स्काईलाइन आईफोन 15 प्रो सीरीज को मशहूर आर्किटेक्ट और डिजाइनर जहा हदीद से प्रेरित होकर बनाया गया है.