रायपुर शादीशुदा पुलिस की पत्नी करना चाहती थी प्रेमी से विवाह, हत्या कर की खत्म

रायपुर। आमासिवनी में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को UP से गिरफ्तार किया गया है। कल्पना सिंह ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पुलिस हाउसिंग बोर्ड कालोनी सरदार वल्लभ भाई पटेल परिसर आमासिवनी विधानसभा में रहती है। प्रार्थिया की भाभी जाली सिंह इसी परिसर स्थित मकान में अकेली रहती है तथा उसका भाई शिवपाल सिंह पुलिस विभाग में डाग स्क्वाड में सुकमा में नौकरी करता हैं।

05 मार्च की रात पुलिस की पत्नी जाली सिंग की लाश मकान के बीच वाले कमरे में जमीन पर पडी थी टाईल्स में खून फैला था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार वस्तु से गले में चोट पहुंचाकर जाली सिंग की हत्या कर दिया था।

पुलिस ने मामने को गंभीरता से लिया

हत्या की घटना को SP संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम, थाना प्रभारी विधानसभा तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर हत्या के सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया, मृतिका के पति सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया।

घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा तकनीकी विश्लेषण व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के विश्लेषण से अंततः आरोपी को चिन्हित करने में सफलता मिली। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की अलग – अलग संयुक्त टीमों को मुम्बई (महाराष्ट्र) एवं उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा मुम्बई (महाराष्ट्र) एवं उत्तर प्रदेश में कैम्प कर आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान मुम्बई में कैम्प कर रहीं टीम को आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई जिसे उत्तर-प्रदेश में कैम्प कर रहीं टीम को शेयर किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी जय सिंह की पतासाजी करते हुए रेड कार्यवाही कर आरोपी को भदोही (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में आरोपी जय सिंह ने बताया कि वह मूलतः भदोही (उ.प्र.) का निवासी है तथा मुम्बई के कोनगांव कल्याण में नौकरी करता है, उसका संपर्क मृतिका से 04 साल पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिक-टॉक एवं टिकी के माध्यम से हुआ था तथा दोनों के मध्य मोबाईल फोन में बातचीत होता था एवं दोनों रिल्स भी बनाते थे। इसी दौरान दोनों के मध्य प्रेम संबंध स्थापित हो गया। जिस कारण से आरोपी मृतिका से मिलने अक्सर रायपुर आया-जाया करता था। मृतिका अपने पति से पृथक रहती थी।

धमतरी 14 फीट पुल के नीचे गिरा बाइक, 3 युवकों की मौत

मृतिका का आरोपी से प्रेम संबंध स्थापित होने पर वह आरोपी पर विवाह हेतु दबाव बनाने लगी। आरोपी के घर में भी मृतिका को लेकर अक्सर वाद-विवाद होता था। दिनांक घटना को आरोपी मुम्बई से हवाई मार्ग के रास्ते रायपुर आया एवं मृतिका के घर गया। मृतिका द्वारा उसे पुनः विवाह करने हेतु कहा गया जिस पर दोनों के मध्य इसी बात को लेकर विवाद हुआ एवं आरोपी ने मृतिका को धक्का दिया

जिससे मृतिका के सिर में चोट लगीं तथा आरोपी ने पास रखें कैंची से मृतिका के गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया तथा मकान के बाहर ताला लगाकर कि कोई मृतिका की मदद ना कर सके। इसके बाद आरोपी ई रिक्सा से रेलवे स्टेशन पहुंचकर पुरी एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन से बिना टिकट भुसावल पहंुचा एवं वहा से कमायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर इलाहाबाद पहुंचकर भदोही में छिपा हुआ था।

मृतिका और आरोपी के सोशल मीडिया साइट्स लेन-देन की पड़ताल की जा रही है। आरोपी जय सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कैंची एवं 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी को रिमांड पर भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी – जय सिंह उर्फ राहुल पिता सत्यनारायण सिंह उम्र 29 साल निवासी ग्राम पाली थाना सूरयामा जिला भदोही UPका रहने वाला है।

एक देश-एक चुनाव पर आई रिपोर्ट, जानें इस रिपोर्ट में क्या है? क्या लोकसभा के बाद फिर होगा चुनाव!

https://www.facebook.com/webmorcha

धमतरी 14 फीट पुल के नीचे गिरा बाइक, 3 युवकों की मौत

धमतरी। सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा मार्ग में सड़क हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बुधवार देर शाम बाइक में सवार होकर कोलकाता क्षेत्र के तीन मजदूर जोकि ग्राम भोथली बोडरा में रहकर हाईटेंशन तार लगाने का काम करते थे और पिछले कुछ माह से यहीं रह रहे थे। वे तीनों बाइक से अपने गांव से सिहावा सांकरा की ओर आ रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी बाइक पुल से टकरा गई और हादसे में बाइक पुल के ऊपर ही रह गई। जबकि तीनों युवक 14 फीट पुल के नीचे गिर गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों के शरीफुल हक s/o अशुर हक उम्र 21 वर्ष,साकीन फरीदपुर,पो.करबना, थाना रतवा,जिला मालदा, पश्चिम बंगाल,अब्दुल रहीम s/o सैयदुर रहमान,उम्र 42 वर्ष, साकीन भादो,थाना रतवा,जिला मालदा, पश्चिम बंगाल, कमालीन जमाल पिता अब्दुल सलाम उम्र 26 वर्ष, साकीन भादो,थाना रतवा,जिला मालदा, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

सेनापति मंगल की चाल, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

https://www.facebook.com/webmorcha

सेनापति मंगल की चाल, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

सेनापति मंगल की चाल: ज्योतिष गणना के मुताबिक ग्रहों के सेनापति मंगल इस वक्त मकर राशि में हैं और जल्द  राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. (movement of Mars) मंगल ग्रह 15 मार्च 2024 की शाम 05.42 को कुंभ राशि में गोचर करेंगे. मंगल शनि की राशि कुंभ राशि में 23 अप्रैल 2024 को सुबह 08.52 तक रहेंगे. मंगल ग्रह का शनि की राशि में प्रवेश सभी 12 राशि वालों पर बड़ा प्रभाव गहरा डालेगा.

मेष-

सेनापति मंगल की चाल से करियर में नए अवसर प्राप्त होंगें. संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगें. विशेष रुप से रियल स्टेट के व्यापारी और उच्च अधिकारियों के सहयोग से आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें. पारिवारिक माहौल सुखमय होगा. भाई-बहन और मित्रों के बीच संबंधों में मधुरता आएगी.पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

वृषभ-

मंगल का यह गोचर सेना के क्षेत्र से लोगों को,खेल जगत एवं राजनीति से जुड़े लोगों को प्रत्यक्ष रुप से प्रभावित करेगा. आक्रामकता साझेदारी में निर्णय लेने में बाधा पहुंचा सकती है. (movement of Mars)व्यक्तिगत संबंधों में तनावपूर्ण माहौल रहेगा. संतान पक्ष की ओर से उनके स्वास्थ्य तथा शिक्षा से संबंधित चिंता रह सकती है. किसी प्रकार की मशीन अथवा वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. पेट तथा हृदय संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का ध्यान रखें.

मिथुन-

सेनापति मंगल की चाल से उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. खेल जगत,राजनीति एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में विशेष लाभ प्राप्त होने की संभावना है. पिता के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकता है, जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है. शुभ फलदायक यात्राएं होंगी. पुराने कानूनी विवादों में निपटारा होने की संभावनाएं हैं. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. मानसिक तनाव में वृद्धि होगी.

कर्क-

कर्क राशि जातकों के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य के प्रति सजगता बनाए रखें. करियर के क्षेत्र में पदोन्नति में बाधाएं आ सकती हैं. कानूनी विवादों में न उलझें. (movement of Mars) विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत में सावधानी रखें,विवाद की स्थिति बन सकती है. ससुराल पक्ष(सास-ससुर) के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

सिंह-

सेनापति मंगल की चाल से  राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. मंगल के इस गोचर दौरान भाग्य आपका साथ देगा. नौकरी में पदोन्नति तथा आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं. संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा. शेयर बाजार में निवेश से धन अर्जित करेंगें. अचानक हुए धन की प्राप्ति से प्रसन्नता का अनुभव करेंगें. लंबी यात्राएं होंगीं. बालों का झड़ना तथा उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं हो सकतीं हैं.

कन्या-

करियर के क्षेत्र में जो लोग पदोन्नति की अपेक्षा कर रहे हैं, उन्हें निराशा का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में कटुता आ सकती है. स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं जैसे बुखार, त्वचा संबंधित रोग, दुर्घटना आदि का सामना करना पड़ सकता है.

तुला-

सेनापति मंगल की चाल से तुला राशि के जातकों के लिए मंगल दूसरे और सातवें घर का स्वामी है और पांचवें घर में गोचर करेगा. इस गोचर के दौरान आपको संतान पक्ष के बारे में तथा भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी. (movement of Mars) स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. नौकरी के क्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में बहुत बड़े मुनाफे की अपेक्षा ना रखें. पारिवारिक संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. सर्दी-खांसी तथा पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है.

वृश्चिक-

वृश्चिक के जातकों के लिए मंगल पहले और छठे घर का स्वामी है और चौथे घर में गोचर करने जा रहा है. इस दौरान आपको अथक प्रयासों के बावजूद सफलता असंभव प्रतीत होगी. (movement of Mars) करियर में पदोन्नति के अवसर मिलेंगें,विशेषकर सरकारी क्षेत्रों में. व्यापार-व्यवसाय में संतोषजनक सफलता प्राप्त करेंगें. बचत कम होगी,खर्च की अधिकता रहेगी. पेट तथा पीठ दर्द संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकतीं हैं.

गुरुवार 14 मार्च से खरमास, इस दौरान न करें कोई शुभ कार्य, जानें इस महीने में तुलसी का महत्व

धनु-

सेनापति मंगल की चाल से धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पांचवें और बारहवें घर के स्वामी हैं और इस गोचर के दौरान मंगल तीसरे घर में जा रहे हैं. इस दौरान आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगें. विदेश जाकर नौकरी करने के योग बन रहे हैं. व्यापार-व्यवसाय में विशेष लाभ मिलेगा तथा प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. पिता के इलाज में पैसा खर्च होने की संभावना है.

मकर-

सेनापति मंगल की चाल से व्यक्तिगत विकास में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. करियर की दृष्टि से यह समय सामान्य रहेगा. खर्चों की अधिकता की वजह से आर्थिक तंगी महसूस करेंगे. (movement of Mars) आपसी संबंधों में विवाद से बचें. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ बढ़ेंगी. पैरों तथा घुटनों के दर्द, पेट संबंधी शिकायतें आपको परेशान कर सकती हैं.

कुंभ-

सेनापति मंगल की चाल से करियर की दृष्टि से यह गोचर अच्छा रहने वाला है. नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे. विदेश यात्रा होने की प्रबल संभावना है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.

मीन-

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम है. पदोन्नति तथा आर्थिक उन्नति मिलने के प्रबल योग हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा. जीवन में खुशहाली और समृद्धि रहेगी.

Holi Colours rashi: होली पर राशि के मुताबिक करें रंगों का उपयोग, चमकेगी भाग्य

https://www.facebook.com/webmorcha

14 मार्च गुरुवार आज का अंक ज्योतिष के साथ जानें शुभ मुहूर्त

14 मार्च गुरुवार आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। इसी के साथ जानिए का पंचांग Aaj ka Panchang 14 March 2024 तारीख आज का अंक ज्योतिष 14 मार्च गुरुवार

अंक 1

आज खर्च करते समय सावधानी बरते। परिवार के सदस्य को आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ सकती हैं। घर की मरम्मत और नवीनीकरण में आप अपना समय लगा सकते हैं।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 2

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला होगा। खुशियां आपके पास आ रही हैं और अब आप कई गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नए संबंधों के बनने का योग है। घर पर होने से आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी।

शुभ अंक- 23

शुभ रंग- पीला

अंक -3

यदि आप अपनी चिंताओं के बारे में लोगों को बताते हैं या शेयर करते हैं तो आप अच्छा और शांति महसूस करेंगे। अभी आपको एक छोटी यात्रा की आवश्यकता हो सकती है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 4

प्रेम और गर्मजोशी के कारण आज आपका दिन और भी खास होगा। रोमांस और मनोरंजन के भी भरपूर अवसर मिलेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बहुत बड़ा हुआ होगा।

शुभ अंक- 16

शुभ रंग- नीला

अंक 5

धन कमाने का आज आपको भरपूर मौका मिलेगा। किसी योजना में आपको सफल होने के लिए किसी साथी की जरूरत होगी। आपको अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा रखना होगा।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सफेद

गुरुवार 14 मार्च से खरमास, इस दौरान न करें कोई शुभ कार्य, जानें इस महीने में तुलसी का महत्व

अंक 6

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आज आपको परेशानी में डाल सकती है किन्तु अपने परिवार और प्रियजनों के साथ बिताया समय ऊर्जा का काम करेगा। प्रियजनों के साथ यात्रा का आनंद लें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 7

कार्यक्षेत्र में आप कम समय देकर अपने आपको परिवार के प्रति ज्यादा समर्पित होते नजर आएंगे। नया घर या नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- गुलाबी

अंक- 8

अंक ज्योतिष कार्यो में सफलता और आमदनी के नए स्रोत के माध्यम से धन मिलेगा। इस धन का सोच समझकर प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। धन लाभ के बेहतरीन अवसर आपको मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 9

आज परिवार के सदस्यों के बीच ज्यादा समय व्यातीत करेंगे। सहानुभूति, उत्साह और देखभाल ऐसे तीन शब्द हैं जो आज आपके दिल को छू लेंगे। यात्रा और नए संबंध बनने का योग हैं।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

जानें आज का पंचाग और शुभ मुर्हूत
Know today’s Panchang and auspicious time

 

Holi Colours rashi: होली पर राशि के मुताबिक करें रंगों का उपयोग, चमकेगी भाग्य

Aaj Ka Panchang 14 March 2024:

आज 14 मार्च 2024 गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज इस दिन पर फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है। साथ ही आज शुभ और अशुभ माने गए कई योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang) और पढ़ते हैं शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) और राहुकाल के विषय में।

आज का पंचांग (Panchang 14 March 2024)

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि समाप्त – रात्रि 11 बजकर 28 मिनट पर

आज नक्षत्र – भरणी

ऋतु – बसंत

आज का शुभ समय

आज का ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 55 मिनट से 05 बजकर 43 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 51 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक

अमृत काल – दोपहर 12 बजकर 25 से 01 बजकर 55 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल – दोपहर 02 बजे से 03 बजकर 29 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 18 मिनट तक

दिशा शूल – दक्षिण

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल – अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम – मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

आज का सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 49 मिनट पर

आज का चंद्रोदय – सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर

चन्द्रास्त – रात 11 बजकर 54 मिनट पर

आज का चन्द्र राशि – मेष

https://www.facebook.com/webmorcha

Holi Colours rashi: होली पर राशि के मुताबिक करें रंगों का उपयोग, चमकेगी भाग्य

Holi Colours rashi: फाल्गुन का महीना अर्थात उल्लास, उमंग, उत्साह और हंसी खुशी का महीना होता है. उस पर होली का पवित्र त्‍योहार एक-दूसरे से मिलने, खुशी मनाने का खास मौका होता है. होली के पर्व पर जो लोग रंग नहीं खेलते हैं वह भी एक दूसरे से गले मिल कर माथे पर गुलाल का टीका तो लगाते हैं. Holi Colours rashi  इस बार आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का चयन कर त्यौहार मनाएंगे तो पूरे साल आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा. आइए जानते हैं कि मेष, वृष, मिथुन और सिंह समेत सभी राशि के लोगों को किस तरह मनाना है होली का त्योहार.

Holi Colours rashi

मेष – राशि चक्र की पहली राशि है मेष, इस राशि के लोग लाल रंग, लाल फूल और लाल रंग का तिलक लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दे सकते हैं. ऐसा करने से आपके जिन लोगों के साथ रक्त संबंध तो हैं लेकिन उनके साथ बातचीत बंद  है, वह समाप्त होगी और  प्रेम बढ़ेगा.

वृष – Holi Colours rashi  इस राशि के लोगों को हल्के रंग के फूलों की होली खेलनी चाहिए. साथ ही चमकीले व बिना केमिकल वाले रंगों का प्रयोग करना है. बाजार में हर्बल कलर मिलते हैं, जिनका उपयोग करें. इस बार रंगों की बजाय वाणी से आपको प्रेम के रंग घोलने हैं. सबके साथ होली खेलें लेकिन परिवार के साथ अवश्य ही खेलें.

मिथुन – मिथुन राशि के लोगों को इस साल हरे रंग से होली खेलनी चाहिए, लेकिन रंग खेलने में हर्बल रंगों का प्रयोग करें. होली में खेल का भाव बनाए रखें. फुहार वाले जल का छिड़काव करें और छोटे भाई बहनों को प्रेम के रंग लगाएं. अपने बॉस या बेस्ट फ्रेंड को रबड़ी खिलाएं तो और भी अच्छा रहेगा.

कर्क – Holi Colours rashi  इस राशि वालों को एक दूसरे के साथ अधिक प्रेम रखना है. बहुत हल्के रंग का प्रयोग करना है. जिस जल का इस्तेमाल करें वह सुगंधित हो तो और भी अच्छा रहेगा. इस अवसर पर खुद भी ठंडाई पिएं और आने जाने वालों को भी पिला सकते हैं.

सिंह – सिंह राशि के लोग बड़ों का सम्मान करें और शराब को छुएं भी नहीं, अपने बॉस को होली विश करना कतई न भूलें. पीला, लाल गुलाबी गुलाल से होली खेलें लेकिन वह सूखी ही रहे.

कन्या – इस राशि के लोगों को होली में हर तरह की कटुता भुला कर शत्रुओं को होली की शुभकामना  देनी है. गिले शिकवे भूले और दुश्मनों को भी गले लगाएं. होली मनाने के लिए आपके हल्के हरे रंग का प्रयोग करना है. जिन रंगों से कोई रोग या एलर्जी होती है, ऐसी होली न खेलें.

तुला – Holi Colours rashi  तुला राशि वाले एक दूसरे पर इत्र, परफ्यूम और गुलाब जल डालें. होली के रंग खेलते समय शालीनता बनाकर रखनी होगी. रंग खेलने के बाद रसीली मिठाई, रसमलाई आदि खिलाएं.

वृश्चिक –  इस राशि के लोग होली खेलने में गंदा पानी एक दूसरे पर कतई न डालें. ऐसा मजाक न करें जिससे किसी को हानि हो. त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और खुशियों को दोगुना करने के लिए हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहने और लाल और गुलाबी रंग का प्रयोग करें.

धनु – Holi Colours rashi  धनु राशि वाले पीले रंग का प्रयोग करने के साथ ही अपने गुरुओं का सम्मान करें. दादा-दादी और नाना-नानी तथा उनके जैसे वृद्धों के साथ भी होली खेलें. भगवान से भी गुलाल लगाकर आशीर्वाद लें.

Holi Colours rashi

मकर –  इस राशि वाले बैगनी, पीले रंग के फूल या गुलाल से ऊंचे स्थान से लोगों पर पुष्प वर्षा कर होली खेलें. अपने से बड़े लोगों के चरण स्पर्श करके बताए गए  गुलाल से टीका लगाकर उनसे आशीर्वाद लें.

कुंभ – कुंभ राशि के लोग अपने से छोटों को तिलक लगाकर होली मनाकर शुभकामना के साथ गिफ्ट भी दें. पार्टनर को होली विश करना कतई न भूलें.

मीन – Holi Colours rashi  इस राशि वाले जल से होली खेलें और इसके साथ ही अपनों के साथ पुराने गिले-शिकवे त्याग दें. बड़ों को चंदन का तिलक लगा सकते हैं और अन्य लोगों को पीले रंग से टीका करके गले मिले.

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ रिश्वतखोर ASI पुलिस निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ रिश्वतखोर ASI पुलिस निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ कोरबा। अवैध शराब के प्रकरण में रिश्वत लेने के मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई करते हुए बांगो थाना में पदस्थ ASI को निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बता दें कि कुछ लोगों ने एएसआई ASI पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था.

ASI सुखलाल सिदार के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित शिकायत भी की थी. मामले की जांच में सत्यता पाए जाने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए ASI सुखलाल सिदार को सस्पेंड कर दिया है. SP की इस कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

गुरुवार 14 मार्च से खरमास, इस दौरान न करें कोई शुभ कार्य, जानें इस महीने में तुलसी का महत्व

https://www.facebook.com/webmorcha

गुरुवार 14 मार्च से खरमास, इस दौरान न करें कोई शुभ कार्य, जानें इस महीने में तुलसी का महत्व

Kharmas 2024: गुरुवार अर्थात 14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास (Kharmas) की शुरुआत हो रही है. ये खरमास (Kharmas) 13 अप्रैल तक चलेगा. खरमास के दौरान भूलकर कोई शुभ काम शुरू नहीं किए जाते. जैसे इस दौरान नई सम्पत्ति, नया वाहन, गृह प्रवेष, विवाह समेत कोई भी मंगल कार्य करने की मनाही होती है.

‘पौराणिक कथा के अनुसार भगवान सूर्य अपने वाहन घोड़ों पर दया करके उन्हें कुछ समय विश्राम देते हैं और उन्हें पानी पिलाने के लिए तालाब लेकर जाते हैं. किंतु सूर्य भगवान एक बार थम जाएं तो सृष्टि कैसे चलेगी. इसलिए वह तालाब किनारे खड़े खरों यानि गधों को उन्‍होंने अपने रथ के आगे लगा दिया.

चूंकि घोड़ों के मुकाबले गधों की गति काफी धीमी होती है इसलिए ये मान्‍यता है कि चाहे कारोबार हो या कोई मंगल कार्य यदि इस कालावधि में क‍िया तो वह फलीभूत नहीं होता. इसलिए खरमास (Kharmas) में कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इन शुभ कार्यों में बच्चे का मुंडन और नामकरण, गृह प्रवेश, विवाह समारोह, नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन आदि को खरमास के पूर्ण होने तक टालना ही बेहतर होता है.

ये है पहला खरमास, दिसंबर में होगा दूसरा

इस साल का पहला खरमास 14 मार्च दिन गुरुवार से लगेगा. उस दिन सूर्य देव सुबह में 11 बजकर 16 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे. उस दौरान सूर्य की मीन संक्रांति होगी. उस समय से खरमास (Kharmas) लग जाएगा. बता दें कि ये इस साल का पहला खरमास है. इस साल का दूसरा खरमास 15 दिसंबर दिन रविवार को लगेगा. सूर्य देव 15 दिसंबर को रात 08 बजकर 49 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे और खरमास शुरू होगा. ये खरमास अगले साल 2025 में मकर संक्रांति को होगा.

गुरुवार 14 मार्च से खरमास
गुरुवार 14 मार्च से खरमास, इस दौरान न करें कोई शुभ कार्य

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

खरमास में क्या करें

  • – खरमास (Kharmas) में दान का बहुत महत्व होता है. इसलिए 13 अप्रैल तक जितना हो सके जरूरतमंदों को पैसे या वस्तुओं का दान करें.
  • – धार्मिक क्रियाकलापों की दृष्टिकोण से खरमास का बेहद महत्व होता है. इसलिए इन दिनों में धार्मिक यात्राएं करना सही रहता है.
  • – तुलसी के पौधे के सामने रोजाना घी का दीपक जलाएं.
  • – सत्कर्म कर भगवान का स्मरण करें. नित्य तुलसी पूजा और दान के साथ खरमास बीत जाने के बाद किया गया शुभ कार्य ज्यादा फलदायक होगा.

खरमास के दौरान करें ये काम

खरमास के दौरान रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य करना चाहिए। इसके लिए तांबे के लोटे में जल, सिंदूर, लाल फूल और अक्षत डाल लें।

मलमास के दौरान जप, तप और दान करने का विशेष महत्व है। इन कामों को करने से हर तरह के दोषों से मुक्ति मिल सकती है।

खरमास के एक माह के दौरान गंगा या अन्य पवित्र नदी में स्नान जरूर करें। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

खरमास के दौरान गाय, ब्राह्मण आदि की सेवा सत्कार जरूर करना चाहिए।

खरमास में पूरे एक माह में एक बार जरूर किसी न किसी तीर्थ स्थल में जाना चाहिए।

खरमास में करें इन मंत्रों का जाप

  • ॐ सूर्याय नम:
  • ॐ घृणि सूर्याय नम:
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा
  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
  • ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ

छत्तीसगढ़ डॉक्टर की संदिग्ध मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

https://www.facebook.com/webmorcha

खरमास में राशियों पर असर
Effect on zodiac signs in Kharmas

खरमास में राशियों पर असर

मेष वालों को आंखों और यात्राओं का ध्यान रखना होगा.

वृष वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे.

मिथुन वालों को पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा.

कर्क वालों को स्वास्थ्य और यात्राओं का ध्यान रखना चाहिए.

सिंह वालों को दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए.

कन्या राशि वाले अपने वैवाहिक जीवन का ध्यान रखें.

तुला राशि वालों को समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.

वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य और शिक्षा का ध्यान रखना होगा.

धनु राशि वाले अपने स्वास्थ्य और करियर का विशेष ध्यान रखें.

मकर राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे.

कुम्भ राशि वाले आंखों और चोट-चपेट का ध्यान रखें.

मीन राशि वालों के करियर में आकस्मिक परिवर्तन होगा

छत्तीसगढ़ डॉक्टर की संदिग्ध मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़. बिलासपुर: डॉक्टर पूजा चौरसिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर उसकी मां ने दामाद डॉ. अनिकेत कौशिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। ज्ञात हो कि शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बिल्हा के सामुदायिक चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. पूजा चौरसिया का शव उनके मायके के घर बाबजी कॉलोनी में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।

उस वक्त मकान सूना था। डॉक्टर का भाई अमेरिका में रहता है। मां रीता चौरसिया उससे मिलने गई थी। बेटी की मौत की खबर मिलने पर अमेरिका से वापस लौटी हैं। उन्होंने बताया कि बेटी उसे लेने के लिए अमेरिका आने वाली थी। मैंने उसे कहा था कि घर की साफ-सफाई करके रखे। रविवार की शाम को वह इसी काम से मायके में पहुंची थी। रात 8:30 बजे दामाद अनिकेत ने सिर्फ एक शब्द मम्मी बोला और फोन काट दिया।

13 मार्च बुधवार अंक ज्योतिष के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त

घबराकर उन्होंने अपने किराएदार से फोन पर बात की। उसे पता चला कि डॉक्टर बेटी पूजा फांसी पर लटकी हुई मिली है। किराएदार ने यह भी बताया कि नीचे के कमरे से घटना के कुछ देर पहले धक्का-मुक्की और तेज बातचीत की आवाज आ रही थी।

छत्तीसगढ़ डॉक्टर की संदिग्ध मौत
Chhattisgarh doctor’s suspicious death, mother accused of murder

मां ने घटना के निष्पक्ष जांच की मांग की

मां रीता चौरसिया ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिनडॉक्टर बेटी ने फोन करके रोते हुए बताया था कि ससुराल में निर्माणाधीन मकान में पैसे लगाने को लेकर डॉ अनिकेत उसे प्रताड़ित कर रहा है। घटना के समय घर में सूरज पांडे नाम का एक युवक मौजूद था। उसी ने डॉ. अनिकेत को फोन करके आत्महत्या की सूचना दी। इसे उसकी बेटी नहीं जानती। उसे घटना की जानकारी कैसे हुई, जबकि वह वहां रहता भी नहीं है।

डॉक्टर आत्महत्या करने वाला व्यक्ति दरवाजा बंद कर लेता है मगर मकान के किसी भी कमरे की कोई खिड़की या दरवाजा बंद नहीं था। उनके घर के आसपास CCTV कैमरे लगे हुए हैं। संदिग्ध लोगों की मौजूदगी का मोबाइल लोकेशन भी मिल जाएगा। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पूजा चौरसिया की मां ने घटना के निष्पक्ष जांच की मांग की है।

महासमुंद सूधखोर से परेशान इंजीनीयर ने की खुदखुशी, कई सूधखोरो का नाम लिख दुनिया को कहा अलविदा

https://www.facebook.com/webmorcha

13 मार्च बुधवार अंक ज्योतिष के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त

13 मार्च बुधवार आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। इसी के साथ जानिए का पंचांग Aaj ka Panchang 13 March 2024 तारीख आज 13 मार्च बुधवार

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

आज का समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको अपने समय का प्रबंधन ठीक तरीके से करना होगा तब कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। मौज मस्ती करते हुए आज पूरा दिन बीतेगा।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- व्हाइट

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 2

आज का दिन मेहनत से भरा रहने वाला होगा। आपको अपने आसपास किसी भी तरीके से नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देने है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। छोटी-मोटी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग-  ग्रीन

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 3

आज के दिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। लेनदेन में आपको सावधानी बरतनी होगी।  अगर किसी ने धन देने का वादा किया है, तो उससे सावधान रहें। आपकी आंतरिक ताकत और स्थिर भावना आपके दिन को और भी शुभ बनाएगी।

शुभ अंक- 23

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 4

आज आपको जल्दबाजी में किसी भी तरह का कोई भी फैसला नहीं लेना है। अचानक हुए ब्रेकअप या अलगाव से आप अकेला महसूस कर सकते हैं। इस एकांत से बाहर आएं क्योंकि दुखों से उबरने का यह सबसे अच्छा समय है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

Weekly rashifhal (11 To 17 March ): जानें यह सप्ताह आपका कैसा रहेगा

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 5

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आज आपका रोमांटिक संबंध जीवनभर के बंधन में परिवर्तित हो सकता है। जिससे आपके जीवन में बड़ा और अच्छा बदलाव आएगा। आपको कामधंधे में कोई नई और अच्छी डील मिल सकती है।

शुभ अंक- 16

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 6

आज आपको किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। जिसमें आपको खूब मौज-मस्ती का समय मिलेगा। इसके अलावा आप अपने ऊपर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सफेद

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 7

आज काम में आप सकारात्मक मार्ग बना रहे हैं और आपके प्रयासों से आपको पदोन्नति मिलेगी या वेतन में वृद्धि होगी। साहस के साथ नए अवसरों का सामना करें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 8

आज नीरसता से प्यार की ओर जाने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवन के सभी क्षेत्रों से मिला संतोष आपको आनंदित रखेगा। घर या कार्य में मतभेदों से बचने के लिए अच्छे श्रोता बनें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- गुलाबी

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 9

आज आपका समय कानूनी मामलों या अनुबंधों के लिए की गयी बैठकों में व्यतीत हो सकता है। प्रियजनों द्वारा प्रदान किए गए ज्ञान पर भरोसा करें। अपने फैसलों को ध्यान से लें और अपने पति या साथी से इनपुट मांगें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

जानें आज का पंचाग और शुभ मुर्हूत
Know today’s Panchang and auspicious time

Aaj Ka Panchang: आज 13 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त

पंचांग-  13 मार्च 2024

विक्रम संवत – 2080 नल

शक सम्वत – 1945 शोभकृत्

माघ- पूर्णिमान्त

पौष – अमान्त

तिथि

आज चतुर्थी – 01:25 ए एम, मार्च 14 तक

नक्षत्र

अश्विनी – 06:24 पी एम तक

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

आज का योग

इन्द्र – 12:49 ए एम, मार्च 14 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

आज सूर्योदय – 06:33 ए एम

सूर्यास्त – 06:28 पी एम

चन्द्रोदय – 08:22 ए एम

चन्द्रास्त – 09:58 पी एम

आज का अशुभ काल

राहूकाल- 12:31 पी एम से 02:00 पी एम

यम गण्ड – 08:02 ए एम से 09:32 ए एम

गुलिक – 11:01 ए एम से 12:31 पी एम

आज दुर्मुहूर्त – 12:07 पी एम से 12:54 पी एम, 03:25 ए एम, मार्च 14 से 04:55 ए एम, मार्च 14

वर्ज्य – 02:45 पी एम से 04:13 पी एम

शुभ काल

आज का अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं

अमृत काल – 11:50 ए एम से 01:18 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त – 04:56 ए एम से 05:44 ए ए

Holi 2024: होली पर रंग में भंग डालेगा ग्रहण, जानें वक्त, सूतक काल और इसके प्रभाव

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद प्रशासनिक भेंट चढ़ा CM कन्या विवाह, सांसद, विधायक ने किया किनारा

महासमुंद। नगर स्थिति बागबाहरा रोड संजय कानन में मंगलवार आज 12 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 11 बजें 160 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। लेकिन, इस आयोजन में मंत्री, सांसद, और जिले के सभी विधायक ने किनारा कर लिया। दरअसल, इस आयोजन में प्रशासनिक लापरवाही देखी गई। सोमवार को WeMorcha ने खुलासा किया था कि जो आमंत्रण प्रशासन ने तैयार किया है, उस आमंत्रण में मौजूदा सांसद चुन्नीलाल साहू का नाम नहीं है। सांसद के उपेक्षा किए जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक रूप से लोगों ने घोर निंदा की थी।

महासमुंद
MP Chunnilal Sahu sidelined from Mahasamund guest

 

आयोजन की औपचारिकता पूरी की।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत महासमुंद जिले के 160 जोड़ो का विवाह संजय कानन में संपन्न हुआ।  महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी के उपजाए आमंत्रण विवाद के चलते नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देने मंत्री, सांसद व विधायक नहीं पहुंचे।  विधायक प्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया और आयोजन की औपचारिकता पूरी की।

महासमुंद अतिथि से दरकिनार किए गए सांसद चुन्नीलाल साहू, वायरल हुआ आमंत्रण पत्र

आमंत्रण में सांसद की उपेक्षा से उभरी गुटीय राजनीति

महिला बाल विकास कार्यालय सूत्रों के अनुसार विधायक कार्यालय से अतिथि सूची मांगी गई थी, जिसके अनुसार अतिथि तय किये गए। इधर मुख्यमंत्री कन्या विवाह आमंत्रण में सांसद को दरकिनार किये जाने से भाजपा की गुटीय लड़ाई उभर कर सामने आई है। हाल ही में लोकसभा चुनाव है, वहीं मौजूदा सांसद का टिकट कट गया है। इससे वर्ग विशेष नाराज है। आमंत्रण विवाद पैदा कर महिला बाल विकास ने अलाव में घी डालकर हाथ सेंकने का काम कर दिया है।

सांसद चुन्नीलाल ने बताया था आपत्तिजनक

सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा था इतने बड़े आयोजन में अतिथि नहीं बनाया जाना,  उपर से सोशल अकाउंट से आमंत्रण भेजना, आपत्तिजनक है। प्रशासन को पद का सम्मान करना चाहिए। प्रशासनिक अमला जनप्रतिनिधियों के बीच मतभेद पैदा कर रहा है। कलेक्टर से बात हुई है। महिला बाल विकास अधिकारी से जवाब लेने की बात कही गई है।

अफसर शुरू से रहे विवाद में

महिला एवं बाल विकास अधिकारी समीर पांडे शुरू से विवाद में रहे। वे विगत तीन वर्षों से जिले में पदस्थ हैं। विभागीय हलकों में पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री का उन्हें करीबी माना जाता रहा है। बीते वर्ष हुए कन्या विवाह आयोजन में पूर्व से विवाहित जोड़ो को बैठाकर उन्हें योजना का अनुचित लाभ देने व लक्ष्य पूरा करने के फेर में जायज हितग्राही का अधिकार छिनने का आरोप उनपर लगा है।

ऐसा था आमंत्रण कार्ड

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत महिला एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी समीर पाण्डेय ने बताया था कि 12 मार्च को प्रातः 11 बजे से सामूहिक विवाह का आयोजन महासमुंद के संजय कानन में होगा। इस विवाह आयोजन में 160 जोड़ें विवाह बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगे। अध्यक्षता विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा करेंगे।

इसके अलावा महासमुंद मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि रूपकुमारी चौधरी, अतिथिगण विधायक बसना सम्पत अग्रवाल, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली, चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, सभापति महिला एवं बाल विकास बसंता ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकगणों की उपस्थिति में सम्पन्न होना था।

नहीं पहुंचे मंत्री विधायक

कार्यक्रम मुख्यमंत्री कन्या विवाह के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि रूपकुमारी चौधरी, अतिथिगण विधायक बसना सम्पत अग्रवाल, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली, चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, सभापति महिला एवं बाल विकास बसंता ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

छत्तीसगढ़ किसानों के लिए आज बड़ा दिन, आज 12 मार्च को खाते में आएंगे ₹13000 करोड़

https://www.facebook.com/webmorcha