छत्तीसगढ़ किसानों के लिए आज बड़ा दिन, आज 12 मार्च को खाते में आएंगे ₹13000 करोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ किसानों के लिए आज बड़ा दिन. छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में बड़ी घोषणा की है. कृषक उन्नति योजना के तहत 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि मिलेगी. विष्णु के सुशासन में लगभग 13,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में पहुंचेंगे.

छत्तीसगढ़ के CM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर किए पोस्ट में कहा, विष्णु सरकार का पक्का है इरादा. निभायेंगे किसानों से किया हर वादा. कृषक उन्नति योजना से कृषक समुदाय समृद्ध होगा.

किसानों को मिलेंगे 3100 रुपये प्रति क्विंटल

छत्तीसगढ़ के किसानों को 12 मार्च को जारी की जाएगी ₹917 प्रति क्विंटल धान की अंतर राशि, इस प्रकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित कुल ₹3100 प्रति क्विंटल मिलेंगे. छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को के खाते में ₹13,000 करोड़ रुपये की अंतर राशि पहुंचेगी.

बता दें कि खरीफ सीजन 2023-24 के लिए छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से 4 फरवरी तक धान खरीद की गई थी.  किसानों से एमएसपी पर लगभग 147 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी. BJP ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में किसानों को बोनस देने की बात कही थी. अब सरकार बनने के बाद अपनी गारंटी को पूरा कर रही है.

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, जानें कब से, कई जिले में फिर हो सकती है बारिश

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, जानें कब से, कई जिले में फिर हो सकती है बारिश

छत्तीसगढ़। फागुन माह के इस सप्ताह के अंत में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा और विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा प्रभाव होने के कारण ठंड के दिनों में ठंड नहीं पड़ी।

बीते सोमवार को रायपुर राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है, हालांकि सोमवार को कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। होली के पहले अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।

Weather
Weather छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ करीब 15 साल बाद ऐसा हुआ है कि दिसंबर और जनवरी में एक भी दिन मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात नहीं रहे। मौसम विज्ञानी HP चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किमी ऊंचाई पर 60 डिग्री पूर्व व 30 डिग्री उत्तर में है।

इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से बढ़ोतरी की संभावना है। इस वर्ष अप्रैल और मई भी तपाने वाले हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस साल तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, हालांकि एक बात अच्छी है कि गर्मी ज्यादा पड़ने से बारिश भी अच्छी होने की उम्मीद है।

भारत में लागू हुआ CAA, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार ने जारी की अधिसूचना

छत्तीसगढ़ पूर्वानुमान — अधिकतम तापमान — न्यूनतम तापमान

रायपुर

मंगलवार — 37.0 — 23.0

बुधवार — 37.1 — 23.1

बिलासपुर

मंगलवार — 35.7 — 20.1

बुधवार — 35.8 — 20.2

दुर्ग

मंगलवार — 35.3 — 18.3

बुधवार — 35.2 — 18.4

12 मार्च मंगलवार अंक ज्योतिष के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

skymetweather.com  के अनुसार, 11 से 12 मार्च के बीच और फिर 13 मार्च को जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है। हालाँकि, 14 मार्च से बारिश और बर्फबारी की तीव्रता कम होने लगेगी। 11 और 12 मार्च को उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। 13 मार्च को बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ जाएगी। 13 मार्च को पश्चिमी हिमालय पर गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है।

महासमुंद अतिथि से दरकिनार किए गए सांसद चुन्नीलाल साहू, वायरल हुआ आमंत्रण पत्र

पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव

11 से 14 मार्च के बीच पंजाब में और 13 मार्च को हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट बारिश संभव है। 11 से 13 मार्च के बीच पंजाब में और 13 मार्च को हरियाणा में छिटपुट बारिश और बिजली गिर सकती है। 11 और 14 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 16 और 17 मार्च को झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। अगले 2 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति होने की उम्मीद है।

महासमुंद सूधखोर से परेशान इंजीनीयर ने की खुदखुशी, कई सूधखोरो का नाम लिख दुनिया को कहा अलविदा

https://www.facebook.com/webmorcha

11 से 12 मार्च के बीच और फिर 13 मार्च को जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है। हालाँकि, 14 मार्च से बारिश और बर्फबारी की तीव्रता कम होने लगेगी। 11 और 12 मार्च को उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। 13 मार्च को बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ जाएगी।

12 मार्च मंगलवार अंक ज्योतिष के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त

12 मार्च मंगलवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। इसी के साथ जानिए का पंचांग Aaj ka Panchang 12 March 2024 तारीख 12 मार्च मंगलवार

अंक 1

12 मार्च मंगलवार के दिन बुद्धिमानी से खर्च करें। यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहें क्योंकि इस दौरान चोट या दुर्घटना का संकेत है। आज आप जिस ऊर्जा को महसूस करेंगे वो आपको आकर्षण का पात्र बनाएगी।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- पीच

अंक 2

12 मार्च मंगलवार घर से दूर रहते हैं तो आज आप अपने परिवार से मिलने जा सकते हैं। सोच समझ कर ही किसी नए निजी और व्यावसायिक काम को शुरू करें। समयनिष्ठ बनें, इससे आप तनाव से बचेंगे। किसी प्रिय से बात होगी।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 3

12 मार्च मंगलवार के दिन अहंकार न करें, क्योंकि यह आपको सफलता में बाधा बन सकता है। आज ईर्ष्या करने वाले भी आपकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाएंगे।

शुभ अंक-27

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4

रोमांच और जोखिम भरे कामों से आज दूर रहें। जुआ और सट्टा भी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आमदनी के अनुसार ही खर्च करें ऐसा करने से अपनी बहुत बड़ी समस्या को हल कर सकते है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 5

12 मार्च मंगलवार धन आपकी प्राथमिक चिंता का विषय होगा। आज आप खुशियों की तलाश में हैं। परोपकार, सामाजिक कार्य और जरूरतमंद लोगों की मदद करना आज आपको सुकून देगा।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 6

12 मार्च मंगलवार कुछ नया शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम है। अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करें। आप बेचैन हो सकते हैं किन्तु इसे खुद पर हावी न होने दें। एक स्थिर मन आपको सफलता के शिखर पर पहुंचने में मदद करेगा।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- सफेद

अंक 7

12 मार्च मंगलवार यात्रा आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है, जैसे पाचन या सामान सम्बन्धित समस्याएं आदि। इसलिए सोच समझ कर योजना बनाएं और काम करें।

शुभ अंक- 17

शुभ रंग- काला

अंक 8

12 मार्च मंगलवार के दिन आप अपने स्वास्थ्य, घर की मरम्मत या कर्ज को लेकर चिंतित हो सकते हैं। घर पर रहने और वित्त को सुलझाने के लिए समय निकालें। रिश्तेदार शायद आपके माता-पिता या अंकल आपके काम में आपकी मदद करेंगे।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- ग्रे

अंक 9

12 मार्च मंगलवार अपने पुराने दोस्तों के साथ फिर से मिलने का अच्छा समय है, क्योंकि आज आप अच्छे मूड में हैं। आप जीवन की चिंताओं को छोड़ कर आनंद और खुशी के साथ हर पल को जीना चाहते हैं। इन पलों को खुल कर जिएं।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- लाल

जानें आज का पंचाग और शुभ मुर्हूत
Know today’s Panchang and auspicious time

Aaj Ka Panchang: आज 12 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 12 मार्च 2024

विक्रम संवत- 2080, अनला

शक सम्वत- 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत- फाल्गुन

अमांत- फाल्गुन

तिथि

शुक्ल पक्ष द्वितीया- मार्च 11 10:45 AM- मार्च 12 07:13 AM

नक्षत्र

रेवती- मार्च 11 11:02 PM- मार्च 12 08:29 PM

योग

शुक्ल- मार्च 11 11:57 AM- मार्च 12 07:53 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 6:34 AM

सूर्यास्त- 6:28 PM

चन्द्रोदय- 7:46 AM

चन्द्रास्त- 8:50 PM

अशुभ काल

राहू- 03:29 पी एम से 04:59 पी एम

यम गण्ड- 09:32 ए एम से 11:02 ए एम

कुलिक- 12:31 पी एम से 02:00 पी एम

दुर्मुहूर्त- 08:57 ए एम से 09:44 ए एम, 11:18 पी एम से 12:06 ए एम, मार्च 13

वर्ज्यम्- 09:46 ए एम से 11:12 ए एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 12:13 PM- 01:00 PM

अमृत काल- 06:48 PM- 08:12 PM

ब्रह्म मुहूर्त- 05:06 AM- 05:54 AM

शुभ योग

सर्वार्थसिद्धि योग- 08:29 पी एम से 06:33 ए एम, मार्च 13

अमृत सिद्धि योग- 08:29 पी एम से 06:33 ए एम, मार्च 13

रवि योग- 08:29 पी एम से 06:33 ए एम, मार्च 13

Weekly rashifhal (11 To 17 March ): जानें यह सप्ताह आपका कैसा रहेगा

https://www.facebook.com/webmorcha

12 मार्च को किसानों को धान की अतिरिक्त राशि की जाएगी ट्रांसफर, विष्णुदेव साय ने की घोषणा

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है. 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी. पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की भी घोषणा की है. गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है.

Chhattisgarh राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा Chhattisgarh प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी अंतर राशि भुगतान करने के लिए ही वर्तमान सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना को लागू की गई है। इससे पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसान न्याय योजना शुरू की गई थी। राज्य सरकार के द्वारा धान खरीदी की समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को योजना के माध्यम से भुगतान किया जाता है।

जिसके तहत किसानों के खाते में बोनस यानि अंतर की राशि मिलेगी। CM साय ने कुछ दिन पहले ही इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा ​था कि एकमुश्त भुगतान और अंतर की राशि की व्यवस्था हो गई है। किसानों को 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा जिसकी व्यवस्था हो गई है।

आ रही संकट…लू से मचेगा हाहाकार, इस साल गुजरेगा परेशानी में! IMD का अलर्ट

महासमुंद सूधखोर से परेशान इंजीनीयर ने की खुदखुशी, कई सूधखोरो का नाम लिख दुनिया को कहा अलविदा

महासमुंद। यहां स्थित महावीर कालोनी में रहने वाले एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। इंजीनियर ने मौत को गले लगाने से पहले एक नोट लिखा है। जिसमें शहर के कई-नामी गिरामी सुधखोरों का नाम होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

रायपुर के प्रोफेसर कालोनी का रहने वाला अनिमेष सिंह रघुवंशी (37) आज सुबह 10 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम  कर जांच में रखा।

चार साल में महासमुंद में रह रहा था

जानकारी के मुताबिक इंजीनियर बीते चार सालों से महावीर कालोनी में एक किराए के मकान पर रह रहा था। इंजीनियर होने के नाते शहर के आसपास बहुत सारे साइट है जिसे देखता था।

सुसाइट नोट जब्त
Mahasamund Engineer, troubled by moneylenders, commits suicide, many moneylenders

सुसाइट नोट जब्त

सुसाइट नोट में शहर के बहुत सारे सुधखोरों के नाम लिखा है जिससे वह परेशान हो गया। पुलिस ने सुसाइट नोट जब्त कर राइटिंग एक्सपर्ट को भेजा जा रहा है।

सुधखोरो को जमीन बेंचकर लौटाने वाला था

बताया गया कि सुबह अपने दोस्तो को फोन कर जमीन बेचने और कर्ज चुकाने की बात करने बात आई।

भारत में लागू हुआ CAA, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार ने जारी की अधिसूचना

महासमुंद अतिथि से दरकिनार किए गए सांसद चुन्नीलाल साहू, वायरल हुआ आमंत्रण पत्र

Chhattisgarh में दर्दनाक हादसा कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 4 की मौत  

https://www.facebook.com/webmorcha

भारत में लागू हुआ CAA, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार ने जारी की अधिसूचना

CAA Implemented: सीएए यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम अब भारत में लागू हो चुका है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना जारी कर दी है. लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने सीएए नियम लागू कर विपक्ष को भी चौंका दिया है. सरकार ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट कहा है कि यह नागरिक छीनने नहीं बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है.

CAA को दिसंबर 2019 में संसद द्वारा मंजूरी दे दी गई थी. अब इसके लागू होने के बाद बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान की जा सकेगी, जो 2015 से पहले भारत आए थे. नियम को लेकर सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी थी. इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल पहले ही बना दिया गया था.

CAA के लागू होने के बाद गैर मुस्लिम शरणार्थी भारतीय नागरिकता के लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने के लिए उन्हें दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश के वर्ष का खुलासा करना होगा. इसके अलावा गैर मुस्लिम शरणार्थियों को किसी अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी.

मिनी बस में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले, UP गाजीपूर की घटना

कुछ दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि CAA को लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि सीएए देश का एक अधिनियम है… इसे निश्चित रूप से अधिसूचित किया जाएगा. सीएए चुनाव से पहले लागू होगा (और) किसी को भी इस बारे में भ्रमित नहीं होना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने दावा किया है कि अगले सात दिन के अंदर नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा. ठाकुर ने यह बयान पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया. शांतनु ने बंगाली में कहा, मैं गारंटी दे सकता हूं कि अगले सात दिनों में ना सिर्फ पश्चिम बंगाल में, बल्कि पूरे देश में सीएए लागू किया जाएगा. इस बयान के बाद सीएए एक बार फिर चर्चा में है. भारतीय नागरिकता कानून क्या है और इसके लागू होने से क्या बदल जाएगा? किन प्रावधानों पर सबसे ज्यादा आपत्तियां हैं… जानिए सभी बड़े सवालों के जवाब.

CAA Implemented
भारत में लागू हुआ CAA, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी

बता दें कि भारतीय नागरिकता (संशोधन) कानून पर 5 साल पहले ही मुहर लग गई थी. हालांकि, यह अब तक लागू नहीं हो पाया है. सीएए को लेकर पूरे देश में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. खासकर पूर्वोत्तर के सात राज्य इसके खिलाफ हैं. विरोध को लेकर नॉर्थ ईस्ट सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है. वहां तोड़फोड़ की वजह से करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ था. इस कानून के खिलाफ विपक्ष का भी कड़ा रुख देखने को मिला था. इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि सीएए के नियम केंद्र के पास तैयार हैं और लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले अधिसूचित (नोटिफाई) कर दिया जाएगा.

जानें क्या है सीएए?

सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के लागू होने पर तीन पड़ोसी मुस्लिम बाहुल्य देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए उन लोगों को भारत की नागरिकता मिल जाएगी, जो दिसंबर 2014 तक किसी ना किसी प्रताड़ना का शिकार होकर भारत आए. इसमें गैर-मुस्लिम माइनोरिटी- हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शामिल हैं. नागरिकता संशोधन बिल पहली बार 2016 में लोकसभा में पेश किया गया था.

यहां से तो ये पास हो गया था, लेकिन राज्यसभा में अटक गया था. बाद में इसे संसदीय समिति के पास भेजा गया और फिर 2019 का चुनाव आ गया. फिर से मोदी सरकार बनी. दिसंबर 2019 में इसे लोकसभा में दोबारा पेश किया गया. इस बार ये बिल लोकसभा और राज्यसभा, दोनों जगह से पास हो गया. 10 जनवरी 2020 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई थी. लेकिन उस समय कोरोना के कारण इसमें देरी हुई.

क्या मंजूरी मिलने के 5 साल बाद लागू हो पाएगा CAA?

CAA को लेकर साल 2020 से लगातार एक्सटेंशन लिया जा रहा है. दरअसल, संसदीय प्रक्रियाओं की नियमावली के मुताबिक किसी भी कानून के नियम राष्ट्रपति की सहमति के 6 महीने के भीतर तैयार किए जाने चाहिए. ऐसा ना होने पर लोकसभा और राज्यसभा में अधीनस्थ विधान समितियों से विस्तार की मांग की जानी चाहिए. सीएए के केस में 2020 से गृह मंत्रालय नियम बनाने के लिए संसदीय समितियों से नियमित अंतराल में एक्सटेंशन लेता रहा है.

जानें किसे मिलेगी नागरिकता?

नागरिकता देने का अधिकार पूरी तरह से केंद्र सरकार के पास है. पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी धर्म से जुड़े शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगा. जो लोग 31 दिसंबर 2014 से पहले आकर भारत में बस गए थे, उन्हें ही नागरिकता मिलेगी. इस कानून के तहत उन लोगों को अवैध प्रवासी माना गया है, जो भारत में वैध यात्रा दस्तावेज (पासपोर्ट और वीजा) के बगैर घुस आए हैं या फिर वैध दस्तावेज के साथ तो भारत में आए हैं, लेकिन तय अवधि से ज्यादा समय तक यहां रुक गए हों.

आवेदन करने की प्रक्रिया क्या होगी?

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार किया गया है. आवेदकों को वह साल बताना होगा, जब उन्होंने दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश किया था. आवेदकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा. नागरिकता से जुड़े जितने भी ऐसे मामले पेंडिंग हैं वे सब ऑनलाइन कन्वर्ट किए जाएंगे. पात्र विस्थापितों को सिर्फ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. उसके बाद गृह मंत्रालय जांच करेगा और नागरिकता जारी कर देगा.

जानें क्यों हो रहा था विरोध?

– विपक्ष का कहना है कि इस कानून के जरिए खासतौर पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है. वे जानबूझकर अवैध घोषित किए जा सकते हैं. वहीं, बिना वैध दस्तावेजों के भी बाकियों को जगह मिल सकती है. विपक्ष का तर्क है कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है जो समानता के अधिकार की बात करता है.

– हालांकि पूर्वोत्तर के पास अलग वजह है. वे मानते हैं कि अगर बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिली, तो उनके राज्य के संसाधन बंट जाएंगे. एक बड़ा वर्ग यह भी कहता है कि पूर्वोत्तर के मूल लोगों के सामने पहचान और आजीविका का संकट पैदा हो जाएगा.

– पूर्वोत्तर के मूल निवासी यानी वहां बसे आदिवासी लोग सीएए के विरोध में हैं. इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं.

– इन सातों राज्यों के मूल लोग सजातीय हैं. इनका खानपान और कल्चर काफी हद तक मिलता है. लेकिन कुछ दशकों से यहां दूसरे देशों से अल्पसंख्यक समुदाय भी आकर बसने लगा. खासकर बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक बंगाली यहां आने लगे.

नॉर्थ ईस्ट में क्यों बस गए शरणार्थी?

– नॉर्थ-ईस्ट इस समय अल्पसंख्यक बंगाली हिंदुओं का गढ़ बन गया है. इसकी वजह भी सामने आई है. दरअसल, पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से में बड़ी संख्या संख्या में बंगाली भाषी बसे हुए थे, जिन पर लगातार हिंसा हो रही थी. वहां युद्ध हुआ और बांग्लादेश बन गया. लेकिन, कुछ ही समय में बांग्लादेश में भी हिंदू बंगालियों पर अत्याचार होने लगे, क्योंकि ये देश भी मुस्लिम बहुसंख्यक है.

– पाकिस्तान और बांग्लादेश में अत्याचार से परेशान होकर  लोगों ने पलायन शुरू कर दिया और भागकर भारत आने लगे. इन लोगों को वैसे तो अलग-अलग राज्यों में बसाया जा रहा था, लेकिन पूर्वोत्तर का कल्चर इन्हें अपने ज्यादा करीब लगा और वे वहीं बसने लगे. चूंकि पूर्वोत्तर राज्यों की सीमा बांग्लादेश से सटी हुई है इसलिए भी वहां से लोग आते हैं.

बीजेपी के एजेंडे में शामिल है सीएए?

CAA लागू करना BJP की प्रतिबद्धता में शामिल है. बंगाल के बनगांव से बीजेपी सांसद शांतनु ठाकुर ने वही बात दोहराई है, जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सीएए को लेकर बयान में कही थी. पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सीएए लागू करेगी और इसे कोई भी रोक नहीं सकता है. शाह की इस टिप्पणी को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना माना गया, जो सीएए का जबरदस्त विरोध करती रही हैं.

शाह ने कोलकाता में एक रैली में घुसपैठ, भ्रष्टाचार, राजनीतिक हिंसा और तुष्टीकरण के मुद्दों पर ममता बनर्जी के खिलाफ तीखे हमले किए थे और लोगों से टीएमसी की सरकार को बंगाल से हटाने और 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जिताने की अपील की थी. सीएए को लागू करने का वादा पश्चिम बंगाल में पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा का एक प्रमुख चुनावी मुद्दा था.

महासमुंद अतिथि से दरकिनार किए गए सांसद चुन्नीलाल साहू, वायरल हुआ आमंत्रण पत्र

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद अतिथि से दरकिनार किए गए सांसद चुन्नीलाल साहू, वायरल हुआ आमंत्रण पत्र

महासमुंद। महिला बालविकास ने विवाह आयोजन के आमंत्रण पत्र में मौजूदा सांसद चुन्नीलाल साहू का नाम नहीं होने को लेकर सोशल मीडिया में यूसर तंज मार रहे हैं। कहा जा रहा है जिले के चारो विधायको को अतिथि बनाया गया है, जबकि सांसद का नाम अतिथि से गायब कर दिया गया है। कार्यक्रम 12 मार्च को महासमुंद स्थित संजय कानन में होना है। इसके पहले आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

ज्ञातव्य है कि अभी लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, क्षेत्र के सांसद अब भी चुन्नीलाल साहू हैं और महिला बाल विकास अधिकारी के उपर उपेक्षा करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस संबंध में महिला विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारी समीर पांडेय को कई बार मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मोबाइल ही रिसीव नहीं किया।

सांसद ने कहा बिल्कुल गलत हुआ है..

सांसद चुन्नीलाल साहू ने आमंत्रण पत्र में नाम नहीं होने को लेकर कहा कि यदि नाम नहीं है तो बिल्कुल गलत हुआ है। इस संबंध में कलेक्टर से बात करूंगा। उन्होंने बताया कि अभी कलेक्टर से बात भी हो गई, उन्होंने अधिकारी को नोटिश जारी कर जवाब मांगने की बात कही है।

महासमुंद
MP Chunnilal Sahu sidelined from Mahasamund guest

इस अयोजन में सांसद का नाम नहीं होने को लेकर तंज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह कराने जा रही है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी समीर पाण्डेय ने बताया कि 12 मार्च को प्रातः 11 बजे से सामूहिक विवाह का आयोजन महासमुंद के संजय कानन में होगा। इस विवाह आयोजन में 160 जोड़ें विवाह बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगे। अध्यक्षता विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा करेंगे।

Chhattisgarh में दर्दनाक हादसा कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 4 की मौत  

जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकगणों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा

महासमुंद कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि रूपकुमारी चौधरी, अतिथिगण विधायक बसना सम्पत अग्रवाल, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली, चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, सभापति महिला एवं बाल विकास बसंता ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकगणों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत

राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी करवानें के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रूपए का अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार को लड़की की शादी करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े और उसे किसी अन्य व्यक्ति पर पूर्ण रूप से निर्भर न रहना पड़े।

Weekly rashifhal (11 To 17 March ): जानें यह सप्ताह आपका कैसा रहेगा

तैयारी पूरी

महासमुंद महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रति जोड़ा 50 हजार रूपए का व्यय किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कन्या को 21 हजार रूपए की राशि बैंक खाते या बैंक ड्राफ्ट के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा 15 हजार रुपए की राशि के उपहार भी दिये जायेंगे। विवाह आयोजन व्यवस्था और परिवहन पर प्रति कन्या 8 हजार रुपए, इसके साथ विवाह के मौके पर वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामग्री पर 6 हजार रुपए खर्च किए जायेंगे।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजनांतर्गत कार्डधारी परिवारों की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को योजनांतर्गत लाभ दिया जाता है। इस योजनांतर्गत प्रत्येक कन्या के विवाह हेतु अधिकतम 50 हजार रूपए की राशि व्यय किए जाने का प्रावधान है।

मिनी बस में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले, UP गाजीपूर की घटना

https://www.facebook.com/webmorcha

मिनी बस में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले, UP गाजीपूर की घटना

Ghazipur: उत्तर प्रदेश के गाजीपूर जनपद से बहुत ही दुखद समाचार सामने आई है. गाजीपुर के मरदह क्षेत्र के महाहरधाम के पास बारात की मिनी बस में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार को छू जाने से आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई.

आग इतनी भयावह थी कि कोई भी आग बुझाने के लिए बस के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. सूचना है कि इस घटना में अब तक 6 लोगों की जान चली गई है. CM योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर जल्द से जल्द राहत कार्य शुरु करने के निर्देश दिए हैं.

बस में करीब 50 लोग सवार थे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी लोग बारात में शामिल होने के लिए गए हुए थे. बस कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अभी तक घटनास्थल से एक बच्चे को सकुशल बचाया गया है.

इस बच्चे की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि बस मऊ के खिरिया से दुल्हन पक्ष को लेकर जा रही थी. बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 लोग सवार थे. डीआईजी वाराणसी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 7 लोगों की जान जाने की सूचना है. सभी अधिकारियों के द्वारा अभी मौके पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के गाजीपूर जनपद
उत्तर प्रदेश के गाजीपूर जनपद

 

सीएम ने लिया संज्ञान

बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के बाद बस में इतनी तेजी से आग लगी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिल पाया. बस जिसको जहां जगह मिली वहीं से कूद पड़ा, लेकिन कुछ लोग बदकिस्मत रहे और वो आग में पूरी तरह झुलस गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने का भी अंदेशा जताया जा रहा है. CM ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच – पांच लाख रुपये एवं गंभीर घायलों को पचास हज़ार एवं निःशुल्क उपचार कराये जाने के निर्देश दिये.

Chhattisgarh में दर्दनाक हादसा कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 4 की मौत  

https://www.facebook.com/webmorcha

Chhattisgarh में दर्दनाक हादसा कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 4 की मौत  

रायपुर। Chhattisgarh के जगदलपुर में एक भीषण सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया. दिल्ली से छत्तीसगढ़ घूमने पहुंचे पति-पत्नी और उनके दो बेटे जब यात्रा कर रहे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक उनके कार के ऊपर पलट गया जिससे सभी की मौत हो गई. शवों को कार से निकालने में भी Police को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

Chhattisgarh में सोमवार को हुए एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसे में पूरा परिवार मौत के मुंह में समा गया था. अब इस घटना का वीडियो सामने आया है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा. बालोद जिला के मरकाटोला घाट में पोल (खंभा) से लदा एक ट्रक कार के ऊपर पलट गया था जिससे कार में सवार पति-पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई. ट्रक के पलटने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे.

वीडियों हुआ वायरल

यह घटना रविवार को हुई थी लेकिन हादसे का वीडियो आज सामने आया है. चालक की लापरवाही और तेज गति की वजह से ट्रक पर से उसका नियंत्रण खो गया और वो बगल से गुजर रहे कार पर पलट गया. कार के पीछे चल रहे किसी अन्य राहगीर ने अपने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया. बताया जा रहा है कि जिस परिवार के साथ यह दुखद हादसा हुआ है वो दिल्ली से ट्रेन के जरिए रायपुर पहुंचा था.

पुलिस जांच में जुटी

इसके बाद वो कार से जगदलपुर घूमने जा रहे थे. इसी बीच सीमेंट पोल से लदा ट्रक कार के ऊपर ही पलट गया. परिवार के सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.

Chhattisgarh के जगदलपुर में एक भीषण सड़क हादसे
Chhattisgarh के जगदलपुर में एक भीषण सड़क हादसे

कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज के खिलाफ महासमुंद और अभनपुर के कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, राजीव भवन में प्रदर्शन

मृतकों की पहचान नारायणदत्त जोशी (उम्र- 85 वर्ष) उनकी पत्नी पूर्णिमा जोशी, उनके दो पुत्र उत्कर्ष जोशी (उम्र- 39 साल) और धनंजय जोशी (उम्र- 38 साल) के रूप में हुई है. अभी आठ दिनों पहले ही राज्य के जशपुर जिले में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. जशपुर में यह घटना तुमला इलाके के गंझियाडीह गांव के पास हुई थी. Chhattisgarh Policeअधिकारी ने बताया था कि दो मोटरसाइकिलों पर कुल छह लोग यात्रा कर रहे थे, तभी विपरीत दिशाओं से आ रहे ये वाहन एक-दूसरे से टकरा गए जिससे चार लोगों की मौत हो गई.

Weekly rashifhal (11 To 17 March ): जानें यह सप्ताह आपका कैसा रहेगा

https://www.facebook.com/webmorcha

Weekly rashifhal (11 To 17 March ): जानें यह सप्ताह आपका कैसा रहेगा

Weekly rashifhal (11 To 17 March ): आज से होली का रंग चढ़ने लगेगा, आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आगमन हो गया है। इस सप्ताह मेष, वृच्चिक और सिंह के लिए मिलाजुला समय रहेगा वहीं कर्क, तुला और कुंभ के लिए शानदार गुजरने वाला है। आइए जानते हैं सभी राशि मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए आने वाले सप्ताह Weekly rashifhal कैसा रहेगा।

मेष

Weekly rashifhal मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में जहां आपके काम तेजी से बनते हुए नजर आएंगे तो वहीं उत्तरार्ध में कामकाज से जुड़ी दिक्कतों आपके लिए परेशानी का सबब बनेगी। इस सप्ताह आपको कई बार ऐसा लगेगा मानों चीजें पीछे को छूट रही हैं। आपके अपने भी आपको तमाम चीजों के लिए उलाहने देते हुए नजर आएंगे। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने विरोधियों की बातों को नजरंदाज करते हुए अपने काम पर फोकस करना उचित रहेगा। चूंकि सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कार्यों में सफलता मिलने की ज्यादा संभावना है, इसलिए इस दौरान अपने सोचे हुए कार्यों को पूरे मनोयोग से समय पर करने का प्रयास करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विरोधी समझौते की पेशकश कर सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान आपको मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा।

Weekly rashifhal के उत्तरार्ध में आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान मार्केट में फंसे धन को निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशावर्ग पर इस दौरान कामकाज का बोझ अचानक से बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षा के अनुरूप सहयोग न मिल पाने के कारण इस दौरान मन खिन्न रहेगा। इस सप्ताह युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। मेष राशि के जातक इस सप्ताह स्वजनों के साथ मेलजोल बढ़ाते हुए नजर आएंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। सिंगल लोगों को विपरीत लिंग की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग अचानक से पिकनिक-पार्टी अथवा किसी तीर्थाटन का प्रोग्राम बन सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना तुलसी जी को जल दें और पूजा में ‘ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।

वृष

Weekly rashifhal  वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको धन, ऐश्वर्य और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है अथवा किसी महत्वपूर्ण कार्य जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की बहुप्रतीक्षित तबादले की कामना पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आप बहुत समझदारी के साथ वित्तीय फैसले लेते हुए नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।

पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ जुड़ाव होगा। जिनके जरिए भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह बड़ी सफलता मिल सकती है।

Weekly rashifhal  सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ रोमांस करने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है।

उपाय: प्रतिदिन श्री यंत्र की पूजा और ‘ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:’ मंत्र का जप करें।

मिथुन

Weekly rashifhal  मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई बड़ा निर्णय लेते समय दिल के साथ दिमाग का भी पूरा इस्तेमाल करना होगा अन्यथा बाद में उन्हें अपने फैसले पर पछतावा करना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा फैसला न लें। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपके सामने आपकी तारीफ और पीठ पीछे आपका नुकसान करने की फिराक में लगे रहते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह वित्तीय फैसले खूब सोच-विचार करने के बाद लें। यदि आप अपने कारोबार में बदलाव अथवा विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

करियर-कारोबार की दृष्टि से आपके लिए सप्ताह का उत्तरार्ध का समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके सोचे हुए काम तेजी से निबटते हुए नजर आएंगे, लेकिन इस दौरान भी आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभता लिए है। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। लोग आपकी जोड़ी की प्रशंसा करेंगे। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी आपके हर फैसले पर आपके साथ खड़ा नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

उपाय: रोजाना गणेश जी को दूर्वा चढ़कार विधि-विधान से पूजा एवं ‘ॐ गं गणपतये नम:’ का एक माला जप जरूर करें।

कर्क

Weekly rashifhal  कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। यदि आप बीते लंबे समय से किसी कार्य विशेष को पूरा करने लिए प्रयासरत थे तो आपको उसमें इस सप्ताह मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आप आपको अपने इष्टमित्रों और शुभचिंतकों की पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आप पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। जिसके कारण कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। यह सप्ताह तकनीक से जुड़े कार्य करने वालों के लिए विशेष सफलता लिए रहने वाला है। आजीविका के क्षेत्र में इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में थे आपकी यह कामना इस महीने पूरी हो सकती है। कारोबार में धन लाभ बढ़ेगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे।

Weekly rashifhal सप्ताह के उत्तरार्ध का समय इष्ट-मित्रों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभता लिए हैं। भाई-बहनों के प्रति स्नेह और लगाव बढ़ेगा। घर के प्रिय सदस्यों के समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सेहत की दृष्टि से आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। स्वयं की सेहत के साथ माता की सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

उपाय: रोजाना शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और रुद्राक्ष की माल से ‘ॐ नम: शिवाय’मंत्र का जाप करें।

सिंह

Weekly rashifhal  सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह का पूर्वार्ध मनोकूल परिणाम देने वाला तो वहीं उत्तरार्ध कार्यों में कुछेक अड़चनों लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहने वाली है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद को दूर करने में आप काफी हद तक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी कामकाज में आ रही समस्याएं दूर होंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में कुछेक चुनौती भरे कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। इस दौरान कड़ी मेहनत के बाद ही आपको लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो पाएगी। हालांकि सुखद पहलू यह है कि इस चुनौती भरे समय में आपको अपने इष्ट-मित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ और समर्थन हासिल रहेगा और आप अपने बेहतर प्रयास और समर्पण से अंतत: अपने टारगेट को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे।

व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस सप्ताह बाजार में आपकी साख बढ़ेगी और आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। नये मित्र बनेंगे और पुराने दोस्तों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ काफी शानदार रहने वाली है। लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता काफी मजबूत होगा। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए उस पर विवाह मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या

Weekly rashifhal  कन्या राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय, धन एवं ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो उन्हें अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बड़े अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझ जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। घर-परिवार में आपके द्वारा लिए गये निर्णय का सम्मान होगा। यदि आप किसी कंपटीशन में भाग ले रहे हैं तो आपको इस सप्ताह अपनी प्रतिभा को दिखाने का बड़ा अवसर प्राप्त होगा। प्रयास करने पर आप मनचाहा रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस सप्ताह बिजनेस से जुड़ी कोई भी डील करते समय अथवा धन का लेन-देन सावधानी से करने की आवश्यकता रहेगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको अपने प्रोफेशनल लाइफ में सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा न सर्फ आपके लाभ के प्रतिशत में कमी बल्कि नुकसान झेलना पड़ सकता है। छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई से उचट सकता है।

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह (Weekly rashifhal) अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में दिनचर्या बिगड़ने और खान-पान में लापरवाही के कारण आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन मां पीतांबरा की विधि-विधान से पूजा तथा ‘ॐ नमो प्रीं पीताम्बरायै नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।

तुला

Weekly rashifhal तुला राशि के जातकों के करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अथवा पद मिल सकता है। आपके सोचे हुए काम समय पर बेहतर तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाही नौकरी मिल सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। इस दौरान आप पर आपके गुरु की विशेष कृपा बरसेगी। घर-परिवार के वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद बना रहेगा। संतान पक्ष की विशेष सफलता या किसी बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

इस सप्ताह (Weekly rashifhal) आप अपने व्यवसाय की नई रूपरेखा बना सकते हैं। बाजार में फंसा धन निकल आएगा। कारोबार में लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। सप्ताह के मध्य में पुराने मित्रों से मुलाकात और नये लोगों के साथ मित्रता संभव है। तुला राशि के जातक इस सप्ताह अपने पुराने संबंधों की ओर निकटता महसूस करेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से स्वजनों के साथ हुई गलतफहमियां दूर होंगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं।

तुला राशि के जातकों को गलत आदतों के चलते सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने को लेकर सतर्क रहने की जरूरत रहेगी अन्यथा लापरवाही बरतने पर शारीरिक एंव मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।

उपाय: रोजाना श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा एंव साधना करें तथा ‘ॐ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जप करें।

वृश्चिक

Weekly rashifhal वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपका मन एक जगह स्थिर नहीं रहेगा। आप पल-पल में अपने इरादे बदलते हुए नजर आएंगे। यदि आप अपने मन की चंचलता पर काबू नहीं पा पाते हैं तो आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें और किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरे मनोयोग के साथ कार्य करें। इस सप्ताह आपको तन एवं मन को मजबूत बनाने के लिए योग और ध्यान का सहारा लेना उचित रहेगा।

सप्ताह (Weekly rashifhal) के पूर्वार्ध में आपके जीवन में घरेलू समस्याएं बनी रह सकती है। इस दौरान बेवजह के खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। यदि आप भूमि-भवन आदि के क्रय अथवा किसी कारोबार में धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कागजी कार्यवाही खूब सावधानी के साथ करनी चाहिए। ऐसा करने से पहले आपको अपने विश्वस्त लोगों से सलाह भी लेना उचित रहेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आप अपने करियर संबंधी परेशानियों को दूर करने काफी हद तक कामयाब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि जगेगी। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सामान्य रहने वाला है। मुश्किल भरे समय में परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में उनकी चालीसा का सात बार पाठ करें।

धनु

Weekly rashifhal धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कई बार आप हताशा मे अपने व्यवसाय में बदलाव करने का विचार ला सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज अथवा जिम्मेदारियों में अचानक से बड़ा बदलाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कार्यों में अड़चन डालने का प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। इस दौरान आपको करियर और जीवन से जुड़ी समस्याओं का बड़ी धैर्य और विवेक के साथ समाधान खोजना होगा।

सप्ताह (Weekly rashifhal) के उत्तरार्ध में आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दैरान अचानक से आएग बड़े खर्चों के चलते आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जीवन से जुड़े तमाम तरह के संकटों के बीच आपके शुभचिंतक आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। घर-परिवार के सदस्यों से अपेक्षाकृत सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह मां की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जीवन से जुड़ी समस्याओं का सामना करते समय आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।

उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करके पूजा तथा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

11 मार्च सोमवार अंक ज्योतिष के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त

मकर

Weekly rashifhal मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कामकाज की अधिकता रह सकती है। इस दौरान मिले हुए टारगेट को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप पाएंगे कि आपका व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। इस दौरान आपकी तमाम लोगों के साथ चीजों को लेकर असहमति हो सकती है। सोचे हुए कार्यों में अड़चनें और उसके समय पर पूरा न होने से मन खिन्न रहेगा। यदि आप विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें कुछेक बाधाएं आ सकती हैं।

सप्ताह (Weekly rashifhal) के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत दोनों का खूब ख्याल रखें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। इस सप्ताह आप किसी को कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में आपको पूरा करने में मुश्किलें आ सकती हैं। विशेष रूप से धन के लेनदेन में सावधानी बरतें और उधार देने से बचें। लव पार्टनर के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए उसकी भावनाओं की अनदेखी न करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए विवाहेत्तर संबंध से दूर रहें और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। मकर राशि के जातकों को सेहत संबंधी किसी परेशानी से बचने के लिए नशे एवं जंक फूड से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान श्री कृष्ण की पूजा एवं ‘ॐ क्लीं कृष्णायै नम:’ मंत्र का जप करें।

कुंभ

Weekly rashifhal कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए आलस्य और अभिमान को छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने कर्म को करना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में पेशेवर जिंदगी में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं जिन्हें आप अपनी बुद्धि और विवेक से दूर करने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेना चाहिए। व्यवसाय में किसी प्रकार का जोखिम लेने और जीवन में किसी प्रकार के दिखावे से बचें। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको मनचाहा पद या जिम्मेदारी को पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

सप्ताह (Weekly rashifhal) के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को क्रय करने में जेब से अधिक धन खर्च करने पर आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। हालांकि यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान वे बेहतर प्रदर्शन करते हुए मनचाही सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी रुचि धर्म-अध्यात्म के प्रति जगेगी। इस दौरान आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको इस सप्ताह बहुत संभलकर चलने की आवश्यकता रहेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से जहां आपके रिश्ते प्रगाढ़ हो सकते हैं तो वहीं आपके बिगड़े बोल अच्छे संबंधों में भी दरार डालने का कारण बन सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं और बेवजह का प्रदर्शन करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

उपाय: रोजाना भगवान शिव की उपासना करें तथा शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।

मीन

Weekly rashifhal मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह आपको कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी नई योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और आप उनकी मदद से पुरानी समस्याओं को हल करके सुख की अनुभूति करेंगे। इस दौरान आप भौतिक सुख-संसाधनों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। भूमि-भवन और वाहन सुख की कामना पूरी हो सकती है। रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में रोजगार से जुड़ी योजना पूरी होती नजर आएगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। उनकी आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।

सप्ताह (Weekly rashifhal) के मध्य में मीन राशि के जातकों का मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान तीर्थाटन का सुख भी प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आपके विरोधी खुद सुलह-समझौते की पेशकश कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। घर मे किसी प्रिय सदस्य के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सिंगल लोगों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। आत्मीय संबंधों में मिठास बनी रहेगी। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत भी सामान्य बनी रहेगी।

उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पीले चंदन से तिलक लगाकर पूजा तथा ‘ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:’ मंत्र का जप करें।

https://www.facebook.com/webmorcha