आ रही संकट…लू से मचेगा हाहाकार, इस साल गुजरेगा परेशानी में! IMD का अलर्ट

नई दिल्ली। इस साल अभी तक ठंड पूरी तरह समाप्त हुई नहीं कि अभी से ही गर्मी की टेंशन सताने लगी है. इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है और लू का प्रकोप काफी समय तक रहेगा. आईएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही आने वाले खतरे के लिए अलर्ट कर दिया है. IMD की मानें तो भारत में इस साल सामान्य से अधिक गर्मी और अधिक लू वाले दिनों के होने का पूर्वानुमान है क्योंकि अल नीनो की स्थिति कम से कम मई तक जारी रह सकती है.

मौसम विभाग ने कहा कि देश में मार्च में सामान्य से अधिक वर्षा (दीर्घकालिक औसत 29.9 मिलीमीटर के 117 प्रतिशत से अधिक) हो सकती है. IMD  के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत में मार्च से मई की अवधि में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि मार्च से मई तक, उत्तर-पूर्व भारत, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप और पश्चिमी तट को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में लू वाले दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान है.

अधिक दिनों तक लू रहने की संभावना

IMD निदेशक महापात्रा ने कहा कि उत्तर-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत-तेलंगाना, आंध्र प्रदेश एवं उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक तथा महाराष्ट्र एवं ओडिशा के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक दिनों तक लू चलने का पूर्वानुमान है. उन्होंने कहा कि मार्च में उत्तर और मध्य भारत में लू की स्थिति बनने की उम्मीद नहीं है. इस साल अप्रैल और मई में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. महापात्रा ने कहा कि अलनीनो (मध्य प्रशांत महासागर में समुद्री जल के नियमित अंतराल पर गर्म होने की स्थिति) गर्मी के पूरे मौसम में बना रहेगा तथा उसके बाद तटस्थ स्थिति बन सकती है.

ला नीना का दिखेगा असर

ला-नीना परिस्थिति मानसून सत्र के उत्तरार्ध में बनने की संभावना है. यह आमतौर पर भारत में अच्छी मानसूनी वर्षा से संबंधित है. आईएमडी प्रमुख ने बताया कि भारत में इस साल फरवरी का औसत न्यूनतम तापमान 14.61 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1901 के बाद इस महीने में दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है. उन्होंने बताया कि कुल आठ पश्चिमी विक्षोभ ने फरवरी में पश्चिमी हिमालयी राज्यों के मौसम को प्रभावित किया. इनमें से छह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ थे जिनके कारण उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई.

Lokasabha chunaav: छत्तीसगढ़ इन नामों पर लग सकती है मूहर, चौका सकता है सूची

https://www.facebook.com/webmorcha

Lokasabha chunaav: छत्तीसगढ़ इन नामों पर लग सकती है मूहर, चौका सकता है सूची

रायपुर। Lokasabha chunaav:  BJP की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडेय को BJP ने इस बार राज्यसभा नहीं भेजा है, ऐसे में उन्हें लोकसभा में चुनाव लड़ाया जा सकता है। उन्हें कोरबा से लड़ाने की तैयारी है। इसी तरह दुर्ग लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद विजय बघेल को दोबारा मैदान में उतारा जा सकता है। गुरुवार को दिल्ली में हुई BJP  की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल CM विष्णुदेव साय, उप CM विजय शर्मा व अरुण साव दिल्ली से रायपुर लौट चुके हैं।

कोरबा में विरोध

सूत्रों के मुताबिक कोरबा में सरोज पांडेय का नाम सामने आते ही भीतरखाने में विरोध भी शुरू हो गया है। मंडल से लेकर राज्य शासन मंत्री तक दबी जुबान में संगठन से अनुरोध कर रहे हैं कि यहां से किसी स्थानीय नेता को टिकट दी जाए। स्थानीय नेताओं में सबसे आगे नवीन पटेल और देवेंद्र पांडेय का नाम चर्चा में है। इसके पहले कुछ लोग विकास महतो के लिए भी कह रहे थे, लेकिन सर्वे रिपोर्ट के बाद उनका नाम पीछे हो गया है।

छत्तीसगढ़ के इन सीटों पर किसी एक के नाम पर लग सकती है मुहर

– रायपुर : सुनील सोनी, लक्ष्मी वर्मा, डा. पूर्णेद्रु सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता, गौरीशंकर श्रीवास।

– दुर्ग : विजय बघेल, प्रेम प्रकाश पांडेय।

– महासमुंद : चुन्नीलाल साहू, अजय चंद्राकर, डा. विमल चौपड़ा, पूनम चंद्राकर, हेतराम साहू, रंजना साहू, अमित साहू।

– रायगढ़ : गोमती साय, आरपी साय, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, गेंद बिहारी सिंह।

– कांकेर : मोहन मंडावी, हीरा मरकाम, विकास मरकाम।

– राजनांदगांव : संतोष पांडेय, मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह।

– कोरबा : सरोज पांडेय, अनुराग सिंहदेव,नवीन पटेल, देवेंद्र पांडेय।

– बस्तर : महेश गागड़ा, दिनेश कश्यप, रूप सिंह मंडावी, लता उसेंडी, ओजस्वी मंडावी।

– बिलासपुर : अमर अग्रवाल, लखनलाल साहू,डा. विनोद तिवारी, अमर अग्रवाल, डा. ओम माखीजा, शील साहू, भूपेंद्र सवन्नी, रजनीश सिंह।

– जांजगीर-चांपा : नवीन मार्कण्डेय, कमला पाटले, गुहाराम अजगले।

– सरगुजा : रेणुका सिंह, विजय नाथ सिंह ,राम सेवक पैकरा, रामलखन पैकरा, कमलभान, चिंतामणि महाराज।

प्रबंधन समिति सक्रिय

Lokasabha chunaav भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैयारियों में जुटी हुई है। इस कड़ी में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजकों-सह संयोजकों के लिए BJP की एक अखिल भारतीय कार्यशाला और बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। इसमें छत्तीसगढ़ समेत देशभर के संयोजक व सह संयोजक शामिल हुए। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव में ‘अबकी बार-400 पार’ के लक्ष्य के साथ BJP की शानदार जीत के लिए कमर कसकर कार्य करने के लिए आह्वान किया गया।

Lok Sabha Election: जल्द आ सकती है BJP उम्‍मीदवारों की सूची, संभावितों की लिस्ट में इन नेताओं का नाम

https://www.facebook.com/webmorcha

02 मार्च शनिवार अंक ज्योतिष: गुड नंबर और शुभ कलर कौन क्या होगा, जानें

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस मनुष्य का मूलांक कहा जाएगा।

अंक 1

आपको धन लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। (ank jyotish) रुका हुआ धन आसानी से हासिल होगा। अपने इस दिन को और सफल बनाने के लिए आकर्षण और व्यवहार-कुशलता का प्रयोग करें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

आज आपको अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। (ank jyotish)  नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।  अपने चाहने वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप एक सही स्थान पर हैं जहाँ अपने आपको खोज सकते है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 3

आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपके लगभग सारे कामकाज पूरे होंगे। (ank jyotish)  व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होने के योग हैं। पार्टनर का अच्छा साथ मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 4

आज आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। (ank jyotish)  इसी के साथ आपको आय के नए-नए स्त्रोत हासिल होंगे। आपको निवेश के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 5

आप आज अपने काम, सेहत और दैनिक रूटीन को लेकर अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। (ank jyotish)  आज का समय गुप्त बैठकों, गतिविधियों में भाग लेने, ज्ञान प्राप्ति के साथ साथ अपने गुप्त प्रेम संबंध, संपर्क या भागीदारी के बारे में सबको बताने का है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 6

कामकाज के सिलसिले में आपको दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। (ank jyotish)  आपको घर और नौकरी दोनों में ही तालमेल बनाकर चलना होगा। धन लाभ के बेहतरीन अवसर आपको प्राप्त होंगे। खुशी के फल आपको मिलेंगे।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 7

नौकरी और व्यापार में मन मुताबिक अवसर प्राप्त होंगे। (ank jyotish)  कार्यस्थल पर आपकी कूटनीति अच्छे परिणाम देगी। पदोन्नति और इस बदलाव का मज़ा लें, किंतु अपनी कमाई को सोच समझ कर खर्चें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 8

अपने दोस्तों और पड़ोसियों का समर्थन करें। (ank jyotish)  उन्हें अभी आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है। अपने पिता या बॉस के साथ किसी मतभेद के कारण आपकी यात्रा की योजनाएं रद्द हो सकती हैं।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 9

सफलता और आकर्षण से भरे जीवन के इस चरण को आप खुलकर जिएंगे। (ank jyotish)  किसी क्लास या प्रशिक्षण में नामांकन की वजह से आपके कैरियर में दिलचस्प संभावनाएं होंगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

Rashifal, March 2024: इन जातकों के लिए मार्च महीना बीतेगा शानदार

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, एक गांव 11 वीं चोरी 1 भी FIR नहीं, अब तो पुलिस के पास जाने से कतरा रहे ग्रामीण  

महासमुंद जिले के ग्राम बाम्हनडीह पटपरपाली में बीते 10 माह में 11 से अधिक स्थानों में चोरी हो गई है। दिलचस्प तो ये है कि ये सभी चोरी दोपहर के समय हो रही है। आश्चर्य तो इस बात का है कि इस घटना में एक पुलिस ने FIR दर्ज नहीं कि है। इस कारण अब ग्रामीण चोरी के बाद भी पुलिस के पास जाने से कतरा रहे हैं। पुलिस कार्रवाई शुन्य होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद है।

एक बार फिर शुक्रवार 1 मार्च को यहां एक भवन में ताला टूटा है। हालांकि ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद चोर भाग निकले। बतादें, चंदरपुर पेट्रोल पंप के समीप एक बाड़ी में स्थित भवन में दोपहर को दो लोग घुसे थे। लेकिन आस-पास के ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद समान छोड़ भाग निकले। बाड़ी के चौकीदार भोला यादव ने बताया कि चोरो में बाइक को पेट्रोल पंप के पास छोड़े थे। चोर-चोर चिल्लाने के बाद कटीले तार को फांद कर भाग निकले। जानकारी के अनुसार, एक युवक बमुश्किल कटीलें तार से निकला। लेकिन, गांव के बाहर होने के कारण पकड़ा नहीं जा सका।

webmorcha.com
बकरी चरवाहा भूषण यादव का घर

पुलिस कार्रवाई से नाखुश हैं ग्रामीण

जिले के कोमाखान थाना में सभी चोरी की शिकायत हुई। लेकिन, जांच का नाम देकर कई महीनों से जांच ही कर रही है। इस मामले में एक नाबालिक को पकड़ा भी था। जिनसे चोरी के समान जब्त होने की बात भी कही गई लेकिन, मामले अब ठंडे बस्ते में चला गया। इस घटना में एक बकरी चरवाहा भूषण यादव जो अपने बेटी की शादी के लिए एक-एक पाई जमा किया था। लेकिन, चोरों ने इनका सबकुछ छीन लिया। इस बकरी चरवाहा परिवार ने कई बार थाने का चक्कर लगाया लेकिन इनकी FIR कई महीने बीत जाने के बाद भी नहीं लिखी गई।

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पटपरपाली में कुछ माह के भीतर ही 2 दर्जन से अधिक चोरियो ने पुलिस विभाग के कान खड़े कर दिए है, लेकिन कोमाखान पुलिस अपनी नाकामी को छुपाने के लिए इन चोरियो में कोई भी FIR दर्ज नहीं किया है। हम आपको बता दे कि पटपरपाली में चोरों ने घरों को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण , इलेक्ट्रानिक, मोबाइल सहित नगदी रुपए की चोरी को अंजाम दिया हैं, वहीं चोरों ने किसानो के बोर पंप सहित ग्राम पंचायत के सोलर पैनल एवम् बोर की चोरी कर ले उड़े है।

अब तक हुए चोरी

भोला यादव, जरहू साहू, भूषण यादव, उमेंद साहू, साल्हेभाठिन, राजकुमार ,कौशल, गणेश, सुरेश, कार्तिक के अलावा गांव में और भी चोरी की घटना हुई है।

यहां पढ़ें: Rashifal, March 2024: इन जातकों के लिए मार्च महीना बीतेगा शानदार

यहां देखें वीडियो

https://www.facebook.com/webmorcha

Lok Sabha Election: जल्द आ सकती है BJP उम्‍मीदवारों की सूची, संभावितों की लिस्ट में इन नेताओं का नाम

छत्तीसगढ़ Lok Sabha Election 2024: लोकसभा की 11 सीटों पर नाम तय करने के लिए दिल्‍ली में BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो गई है। दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय में BJP  के शीर्ष नेताओं ने CM विष्‍णुदेव साय, प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंह देव के साथ लोकसभा सीटवार चर्चा की।

BJP आज कभी लोकसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी छत्‍तीसगढ़ की अभी चार लोकसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवारों का एलान करेगी। ऐसे में संभावित लोकसभा उम्‍मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा तेज है।

रायपुर, दुर्ग में सभांवित उम्‍मीदवारों में ये नाम सबसे आगे

भाजपा रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के साथ कांकेर लोकसभा सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित कर सकती है। इसमें संभावितों की रेस में जिनके नाम सबसे आगे हैं वो इस प्रकार हैं- रायपुर से लक्ष्‍मी वर्मा, सुनील सोनी, दुर्ग से विजय बघेल, प्रकाश साहू, राजनांदगांव से अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव के साथ कांकेर से भोजलाल, राधेलाल नाग है।

इधर, छत्तीसगढ़ के उप CM अरुण साव ने कहा, लोकसभा उम्‍मीदवारों की सूची कभी भी आ सकती है। सभी संभावित प्रत्याशियों के बारे में विस्तार से केंद्रीय चुनाव समिति के साथ चर्चा हुई है। बहुत जल्दी प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति विचार करने के बाद घोषित करेगी। भाजपा जीतने वाले चेहरों को चुनाव में उतारेगी। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी।

दिल्‍ली से रायपुर लौटे CM विष्‍णुदेव साय ने कहा, कर हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत 4842 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को मिले हैं, इसका उपयोग छत्तीसगढ़ के विकास के लिए होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं।

कांग्रेस नेता BK हरिप्रसाद के बयान पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ BJP  अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, संसदीय बोर्ड के सभी वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा समाप्त होने के बाद सूची (2024 चुनाव के लिए उम्मीदवारों की) आ जाएगी। कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद के बयान पर किरण सिंह ने कहा, वे (कांग्रेस) हमेशा ऐसी बातें कहते हैं, वे पिछले कुछ समय से टुकड़े-टुकड़े गैंग की तरह ही भारत के बारे में अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।

जल्द जारी हो सकती है लोकसभा की टिकट

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी (सीईसी) की पहली बैठक दिल्ली में गुरुवार की देर रात भाजपा मुख्यालय में हुई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता मौजूद रहे। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 120 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। बैठक के दौरान नेताओं द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा हुई है।

सूत्रों के अनुसार BJP प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नाम तय करने पांच सीटों पर पैनल बनाया गया है। छह सीटों पर एक नाम पर सहमति बनी है, हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ने तीन-तीन नाम का पैनल लाने का निर्देश दिया था।

अब पूरी सूची लेकर प्रदेश BJP अध्यक्ष किरण देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बैठक में शामिल हुए।

Weather Update: बारिश से होगा मार्च का स्वागत, अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

Rashifal, March 2024: इन जातकों के लिए मार्च महीना बीतेगा शानदार

ग्राम विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें कलार परिवार : डॉ. नीरज

महासमुंद. छत्तीसगढ़ में साढ़े पांच सौ साल से अधिक शासन करने वाले कल्चुरी राजवंश यानि कलार परिवारों का इतिहास स्वर्णिम रहा है, और इसे बनाए रखने की आवश्यकता है। देश के सभी समाजों के साथ सहकार भाव रखते हुए कलार शासकों ने गांव-क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाई है और आगे भी हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि पूर्वजों के दिखाए रास्ते पर हम ग्राम विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उक्त बातें कलार समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज गजेंद्र ने कही।

परिवार की भूमिका स्पष्ट दिखे

कोमाखान के भलेसर गांव से कलार संपर्क यात्रा की शुरुआत करते हुए डॉ. नीरज ने कलार परिवाराें से कहा कि अब अपनी क्षमता के उपयोग का समय आ गया है। सरकारी सुविधाओं के लाभ और अपनी मेहनत-लगन से कलार परिवार हर क्षेत्र में सक्षम होते जा रहे हैं, इसलिए जरूरी है कि स्वयं के साथ ग्राम विकास में प्रत्येक परिवार की भूमिका स्पष्ट दिखे।

सर्व समाज में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन, माता बहादुर कलारिन के योगदान का स्मरण करते हुए डॉ. नीरज गजेंद्र कहा कि समाज में कुछ रस्मों को परिस्थितियों के आधार पर शुरू किए गए थे, लेकिन अब आधुनिकता और भौतिकता के चलते अधिकांश परंपराएं रूढ़ीवादी और अप्रासंगिक होने लगी हैं, उनमें सुधार कर भविष्य की रूपरेखा तैयार करने की आवश्कता है।

webmorcha.com
परिवार संपर्क यात्रा

परिवार संपर्क यात्रा के उद्धाटन कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए समाज के जिला संरक्षक ईश्वर सिन्हा ने कलार परिवारों की दानशीलता से अवगत कराया और बताया कि किस तरह से समाज के पूर्वजों ने जनहितैषी कार्यों में अपनी महति भूमिका निभाई है। उन्होंने फिजुलखर्ची पर रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अनेक गैर जरूरी परंपराओं में सुधार की आवश्यकता बताई, जिसे समाज के सदस्यों ने तत्काल प्रभाव से अमल में लाने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे

समाज के परिक्षेत्र मंडलेश्वर डूमनलाल सिन्हा ने सुअरमाल क्षेत्र में चल रहे सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया और बताया कि समाज के बच्चे अब शिक्षित होने के साथ-साथ संस्कारिक भी हैं, अब समाज की आर्थिक दशा को मजबूत करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन भलेसर के सरपंच बलराम सिन्हा कर रहे थे। कार्यक्रम में ग्राम के ईश्वर सिन्हा, सियाराम, द्वारकाप्रसाद, टीकम सिंग, रामकुमार, बेदराम, चुम्मन, कंचन सिन्हा, भुखऊराम सिन्हा, हेमनाथ सिन्हा समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

webmorcha.com
परिवार संपर्क यात्रा

समाज सुधार के सुझाव एकत्र करने परिवार संपर्क यात्रा : समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज गजेंद्र ने परिवार संपर्क यात्रा पर चर्चा करते हुए बताया कि समाज में लंबे समय से अनेक अनुपयोगी नियमों का पालन करते हुए रस्मअदायगी की जा रही है, जिसमें परिवर्तन की आवश्यकता है। कई ऐसे सामाजिक संस्कार हैं, जिनकी उपलब्धता और उपयोगिता मौजूदा परिवेश में औपचारिकता बनकर रह गई है। ऐसे नियम जैसे वैवाहिक कार्यक्रम में बहुसंख्यक उपस्थिति, अनावश्यक वस्तुओं का अदान-प्रदान आदि शामिल हैं, उन सब औपचारिक परंपराओं में सुधार के लिए परिवारजनों ने सुझाव एकत्र किए जा रहे हैं ताकि नियमों में संशोधन किया जा सके।

शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल हो बहादुर कलारिन की शौर्यगाथा : डॉ. नीरज गजेंद्र

अपने भीतर के ‘राम-कृष्ण को जागृत कीजिए कलयुग में ‘त्रेता-द्वापर का सुख मिलेगा : शंकु स्वामी

श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सव में पहुंचने वाले श्रद्धालु मुफ्त में करा सकेंगे स्वास्थ और रक्त परीक्षण

https://www.facebook.com/webmorcha/

Weather Update: बारिश से होगा मार्च का स्वागत, अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट

Weather Update: आज मार्च का आज पहला दिन है और इस दिन का स्वागत बारिश (Weather Update) के साथ होने जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने ऐसा अनुमान जताया है. बारिश का असर उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में दिखेगा. अगले तीन दिन तक कई जगहों पर पानी बरसने के आसार हैं. सर्दी को तो बाय-बाय हो गया है लेकिन इस बीच बारिश भी परेशानी बढ़ा रही है. पूर्वानुमान जताया गया है कि आज मौसम में नमी रहेगी. बारिश के अलावा कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है. आइए जानते हैं कि आज कैसा मौसम रह सकता है.

इन राज्यों में व्यापक असर:

स्काईमेंट वेदर के अनुसार कई स्थानों पर आंधी, ओलावृष्टि, तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना है। जबकि, उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम गतिविधि की व्यापक कवरेज हो सकती है, अन्य हिस्सों में कुछ अंतराल भरने होंगे। गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गतिविधि का प्रसार और तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है।

इस कारण राज्यों में ओलावृष्टि:

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आज जम्मू-कश्मीर पर आ गया है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण 24 घंटे के अंतराल के साथ पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के मैदानी इलाकों तक पहुंचेगा। दोनों की संयुक्त शक्ति अरब सागर से बहुत सारी ऊर्जा खींचेगी। नम दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ पंजाब और हरियाणा के तलहटी और उत्तरी भागों में गरज व ओलावृष्टि का कारण बनेंगी।

webmorcha.com
Weather

कई राज्यों में भारी ओलावृष्टि: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल इस व्यापक प्रसार गतिविधि के खतरनाक हिस्से से बच जायेंगे। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी व पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में कल 1 मार्च की देर रात तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 02 मार्च को चरम गतिविधि, खासकर ओलावृष्टि होने की उम्मीद है। प्रणाली का बचा हुआ असर 3 मार्च को भी जारी रहेगा।

महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बेमौसम बारिश: इस बीच मौसम प्रणाली के प्रभाव से पश्चिमी औऱ दक्षिणी राजस्थान, उत्तरी गुजरात और कच्छ पर कुछ बादल छा जाएंगे। इससे इन भागों में कुछ बेमौसम बारिश हो सकती है। यहां तक ​​कि 01 और 02 मार्च को महाराष्ट्र राज्य में भी बेमौसम बारिश होगी। मध्य प्रदेश में 02 मार्च को अधिकांश मौसमी गतिविधियां होंगी और अगले दिन खत्म हो जाएंगी। बिहार, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ राज्य में प्रणाली का असर 3 मार्च से शुरू होगा और अगले दिन तक रहेगा। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 04 मार्च को केवल एक दिन के लिए छोटा प्रभाव रहेगा।

जानें कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज 1 मार्च को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है. ऐसा मौसम अगले तीन दिन तक बने रहने के आसार हैं. 3 मार्च तक बारिश हो सकती है. आज, वेस्टर्न हिमालय रीजन में मौसम करवट लेगा. इसकी वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश हो सकती है.

बर्फबारी के भी हैं आसार

आईएमडी के मुताबिक, पहले नॉर्थ-वेस्ट भारत के इलाकों में बारिश शुरू होगी. सुबह से ही कई जगहों पर आसमान से पानी बरस सकता है. यह अगले तीन दिन तक जारी रह सकता है. 1 और 2 मार्च को पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हालांकि, 3 मार्च तक आते-आते बारिश थोड़ी कम हो जाएगी.

दिल्ली-पंजाब में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है. ऐसा मौसम अगले तीन दिन यानी 3 मार्च तक बना रह सकता है. नॉर्थ-ईस्टर्न ईरान की तरफ समुद्र में चक्रवात की वजह से मौसम में ऐसा बदलाव देखा जा सकता है.

IMD के मुताबिक, 1 से 3 मार्च के बीच बिजली कड़क सकती है. तेज हवाएं चल सकती हैं. रिमोट एरिया में भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और ओले गिरने की उम्मीद है. ऐसा मौसम नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के इलाकों में दिख सकता है.

Rashifal, March 2024: इन जातकों के लिए मार्च महीना बीतेगा शानदार

https://www.facebook.com/webmorcha

01 मार्च शुक्रवार अंक ज्योतिष: गुड नंबर और शुभ कलर कौन क्या होगा, जानें

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस मनुष्य का मूलांक कहा जाएगा।

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

आज आपको फिजूलखर्च करने से बचना होगा। (ank jyotish) दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको अपने शत्रुओं और विरोधियों से सावधान रहने की जररूत है। अगर कोई मामला कानूनी है तो उसमें विजय होंगे।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

आज आपके जीवन में कुछ छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हे जिसमें आपको घबराने की जररूत नहीं है। (ank jyotish) किसी की धन उधार देने से बचें। आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप गुप्त बात दूसरे से सामने बहुत ही सोच विचारकर ही बोलना चाहिए नहीं तो कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

शुभ अंक- 16

शुभ रंग- सफेद

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

दिन में काम के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। (ank jyotish) आर्थिक परेशानियों में कमी आएंगी। भूमि और जमीन- जायदाद के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। अध्ययन में मन लगेगा और किसी काम में अनुसंंधान की रूचि पैदा होगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- हल्का गुलाबी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

आज आपको काम के प्रति सकारात्मक सोच रखनी होगी। (ank jyotish) कामकाज के मामले में भागदौड़ रहेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे रुके हुए कार्य जल्द ही पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। (ank jyotish) व्यवसाय में कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आज आप अपने परिवार के लोगों के लिए समय जरूर निकालें नहीं तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद की खबर सुनने को मिल सकती है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। (ank jyotish) संतान से या व्यापार से संबंधित आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। योजनाएं कामयाब होंगी। आप अपने समय का सही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की आलोचना से घबराएं नहीं,

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – बैंगनी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

दिनभर काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। (ank jyotish) सरकारी कामकाज में कुछ बाधाएं भी आपके सामने आ सकती हैं। आज अपने प्रिय को दिल का बात कह दें दिन सुनहरा और आपके पक्ष में रहने वाला होगा।

आज आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है जिस कारण पूरा दिन थकान और परेशानी के साथ बीतेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। (ank jyotish) कामकाज के लिहाज से दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर उनके काम की तारीफ हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापाार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।

शुभ अंक-  4

शुभ रंग- हरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

आज का दिन आपके लिए मौजमस्ती में कटेगा। (ank jyotish) नौकरी करने वाले जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथी संग बाहर किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। लव पार्टनर से सोशल मीडिया में मुलाकात होगी। रिश्तों में ताजगी आयेगी।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग – लाल

Rashifal, March 2024: इन जातकों के लिए मार्च महीना बीतेगा शानदार

https://www.facebook.com/webmorcha

घर से निकलते वक्त दिखें ये संकेत तो समझ लें होने वाली है धन की बारिश

Rashifal, March 2024: मेष राशि के जातकों को कारोबार में मिलेगी सफलता

Rashifal, March 2024: इन जातकों के लिए मार्च महीना बीतेगा शानदार

Rashifal, March 2024: मार्च के महीने में कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा तो वहीं मीन राशि में सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्‍य योग बनाएंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में शुक्र-शनि की युति और शुक्र-मंगल की युति से सिंह और कुंभ सहित सभी राशियों के लोगों पर प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते है राशिफल…

मेष

मेष राशि के लोगों को मार्च (March 2024) महीने के पूवार्ध में अलर्ट रहने की आवश्यकता रहेगी। इस माह आप तमाम चीजों को लेकर खुद को कन्फ्यूजन की स्थिति में पा सकते हैं। ऐसी स्थिति में गलत निर्णय लेने की बजाय शुभचिंतकों की सलाह लें तथा चीजों को पेंडिंग रखने की भूल बिल्कुल न करें। यदि आप माह के पूर्वार्ध में अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करते हैं तो आपको उसमें सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान प्रयास करने आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्राएं शुभता एवं लाभ लिए रहेंगी। रोजी-रोजगार की दृष्टि से भी यह समय शुभ है। इस दौरान आप अपने सीनियर को साध कर कोई बड़ा काम निकलवाने में कामयाब हो जाएंगे।

मार्च (March 2024)  के उत्तरार्ध में किसी भी काम को करते समय शार्टकट अपनाने से बचें अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान अपना काम सहकर्मियों के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। सेहत की दृष्टि से माह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके चलते आपको शारीरिक थकान बनी रह सकती है। इस दौरान मौसमी अथवा अन्य बीमारी या फिर चोट-चपेट के चलते आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है। ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं और नशे आदि से दूर रहें।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च (March 2024)  महीने के पहले सप्ताह को यदि छोड़ दें तो शेष पूरा महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको लोगों के साथ सोच-समझकर बात व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि इस माह आपको घर-परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। माह के मध्य में आपको अपनों के साथ सुखद समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नए लोगों के साथ दोस्ती या प्रेम का इजहार करने के लिए माह के उत्तरार्ध का समय शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पैदा होने दें और जीवनसाथी की शंकाओं का समाधान करते रहें।

उपाय: रोजाना किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और दैनिक पूजा में श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

वृषभ

वृष राशि के जातकों के लिए माह के मध्य का थोड़ा समय यदि छोड़ दें तो पूरा मार्च गुडलक लिए रहने वाला है। इस माह आपके सोचे हुए ख्वाब पूरे होते हुए नजर आएंगे और आपको करियर-कारोबार में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। इस पूरे माह आप अपनी प्रगति के लिए प्रयासरत रहेंगे। (March 2024)  खास बात यह कि आपको स्वजनों से पूरा सहयोग और समर्थन भी मिलेगा। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं उन्हें माह के दूसरे हफ्ते तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान किसी मित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपकी आजीविका से जुड़ी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है।

कारोबार से जुड़े लोगों को माह की शुरुआत में कारोबार में बड़े लाभ की प्राप्ति संभव है। हालांकि इस दौरान खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। विशेष रूप से हड्डी से जुड़ी समस्या आपकी पीड़ा का कारण बन सकती है। महीने के उत्तरार्ध में आप अधिक आशावान होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे। इस दौरान आप पर आपके सीनियर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। विदेश से जुड़े करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों को बड़ी सफलता मिलने का योग बनेगा। इस दौरान आप अपने विशेष प्रयास से न सिर्फ अपना करियर और कारोबार बल्कि अपना घर-परिवार में व्यवस्थित करने में कामयाब होंगे।

स्वजनों के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप अपनी किसी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। (March 2024)   प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार का वहम और अहम न आड़े आने दें। सिंगल लोगों का माह के उत्तरार्ध में किसी नये व्यक्ति के साथ मित्रता या प्रेम संबंध संभव है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन चलता रहेगा। माह के पूर्वार्ध में पुराने मित्रों एवं सगे-संबंधियों से मेल-मुलाकात संभव है।

उपाय: चीटियों को आटा डालें और प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना जीवन में विशेष उपलब्धि दिलाने वाला साबित होगा। (March 2024)   मिथुन राशि के जातकों को माह के पहले सप्ताह में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार को अपने मन पर हावी होने से बचाना होगा। इस दौरान आपके द्वारा कामकाज में छोटी-मोटी भूल हो सकती है अथवा उसमें अनचाहे अवरोध आ सकते हैं, लेकिन इसके बाद पूरा महीना आपके पक्ष में रहने वाला है। मार्च महीने के पूर्वार्ध में भले ही आप अपने कामकाज को लेकर थोड़ा भ्रमित रह सकते हैं लेकिन माह के मध्य से उत्तरार्ध का समय आपके लिए शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस दौरान आप अपने बुद्धि और कौशल के बल पर सभी विरोधियों को मात देते हुए मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। (March 2024)   इस दौरान आपको कार्य विशेष के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान आप अपने करियर-कारोबार में कुछ ऐसा कर गुजरेंगे जिससे आपका पद और ख्याति बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से भी यह माह आपके लिए शुभ साबित होगा। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।

माह के मध्य का समय आर्थिक दृष्टि से ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा मुनाफा होगा। (March 2024)   यदि आपने पूर्व में किसी योजना या फिर कारोबार में निवेश कर रखा है तो आपको उससे बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। सत्ता सरकार से जुड़े मामले में बड़ी सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है।

इस माह घर-परिवार के संग हंसी-खुशी पल बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहन के साथ सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। (March 2024)   प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। परिजन आपके प्रेम संबंध पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो सेहत की दृष्टि से यह महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस माह आप अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए मार्च का महीना किस्मत के दरवाजे खोलने का काम करेगा। (March 2024)   इस माह आपके जीवन में बहुत कुछ ऐसा घटने जा रहा है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं या फिर आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो जान लीजिए कि इस माह आपकी इन सभी कामनाओं की पूर्ति हो सकती है। (March 2024)   इस पूरे माह आपके मित्रगण और परिजन आप पर मेहरबान रहेंगे। यदि आप कार्यक्षेत्र में अब तक किसी व्यक्ति विशेष के कारण परेशान चल रहे थे या फिर हाथ बंधे होने के कारण अपना बेहतर नहीं दे पा रहे थे तो आपकी उस समस्या का समाधान अचानक से निकल आएगा और आप स्वतंत्र रूप से अधिक ताकत के साथ अपना काम कर सकेंगे। आप पर सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के कद एवं पद में वृद्धि हो सकती है। माह के मध्य का थोड़ा समय भले ही आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहे लेकिन अंतत: आपको मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी।

इस दौरान आपको किसी से उलझने की बजाय खुद के काम पर फोकस करना उचित रहेगा। इस माह मार्केटिंग और कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए अधिक शुभ साबित होगा। माह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा अत्यंत ही शुभ एवं लाभ का कारण बनेगी। इस दौरान अच्छी आय होने के साथ आपकी आर्थिक बचत भी खूब होगी। पैतृक सपत्ति की प्राप्ति होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह मिलाजुला रहने वाला है।

इस माह आपकी प्रेम की गाड़ी कभी पटरी पर सरपट दौड़ती हुई तो कभी रुक-रुक कर चलती हुई नजर आएगी। हालांकि आप अपनी तरफ से हर संबंध को बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करते नजर आएंगे लेकिन कुछेक बातों को लेकर घर-परिवार के सदस्य अपनी असहमति प्रकट कर सकते हैं। (March 2024)   परिवार में तमाम तरह के उतार-चढ़ाव आने के बावजूद भाई-बहनों के साथ संबंध सामान्य बने रहेंगे तो वहीं कठिन समय में जीवनसाथी और ससुराल पक्ष आपका संबल बनेगा। कर्क राशि के जातकों इस माह स्किन या फिर कहें एलर्जी से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन शिव उपासना एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। (March 2024)   इस माह आप पाएंगे कि जीवन के एक छोर पर सबकुछ अच्छा चल रहा है तो दूसरे छोर पर तमाम तरह की अड़चनें आ रही हैं। कहीं पर आपके शत्रु या फिर कहें विरोधी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनते हुए दिखाई देंगे तो कहीं मित्रों की मदद से असंभव कार्य भी संभव होते हुए नजर आएंगे। मार्च महीने का पहले सप्ताह की बात करें तो इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा काबू पाने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अचानक से कुछेक बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक से अनचाही जगह पर तबादले अथवा अतिरिक्त कार्य का बोझ मिल जाने के कारण बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी।

कारोबार से जुड़े लोगों को इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। कर्क राशि के जातकों को इस माह अपनी योजनाओं के पूरे होने से पहले उसका खुलासा नहीं करना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़चन डाल सकते हैं। सिंह राशि के जातकों को इस माह धन का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा माह के अंत में उन्हें उधार मांगना पड़ सकता है। माह के मध्य में आपको करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है तो वहीं माह के उत्तरार्ध में आपके सामने घर-परिवार से जुड़ी कुछ बड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिनका समाधान निकालने के लिए आपको बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह का पूर्वार्ध आपके लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है।

इस दौरान कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपने घर-परिवार अथवा अपने प्रेम संबंध पर कम ध्यान दे पाएंगे। इस दौरान किसी बात को लेकर भाई-बहनों के साथ मन-मुटाव हो सकता है। (March 2024)   हालांकि तमाम कठिन परिस्थितियों में आप पर माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपके प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की दरार न आए तो अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें तथा परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए अपना कदम आगे बढ़ाएं। सिंह राशि के जातकों को पूरे माह अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करने से बचना चाहिए अन्यथा लापरवाही बरतने पर उन्हें अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। माह के दूसरे एवं चौथे सप्ताह में आपकी तबीयत थोड़ी नरम रह सकती है। इस दौरान अपनी सेहत एवं खानपान का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: रोजाना उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दें तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए मार्च महीने की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है। (March 2024)   इस दौरान करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इस दौरान अचानक से आपके सिर पर कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। मार्च महीने के प्रारंभ में घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। हालांकि इस दौरान आपको खुद की सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा। नौकरीपेशा जातकों को मार्च महीने के प्रारंभ में अपने कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। हालांकि इस माह आप पर सीनियर और जूनियर दोनों ही मेहरबान रहेंगे। जिनकी मदद से आप हर एक चुनौती का सामना आसानी से कर सकेंगे।

माह का दूसरा सप्ताह आर्थिक दृष्टि से शुभ कहा जाएगा। इस दौरान आपका फंसा हुआ धन निकल आएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा लाभ होगा। जो लोग विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं या फिर जो विदेश में जाकर अपना करियर बनाना चाहते हैं उन्हें मार्च महीने के मध्य में विशेष सफलता हाथ लग सकती है। इस दौरान विदेश यात्रा भी संभव है। मार्च महीने के उत्तरार्ध में आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। इस दौरान आय ज्यादा खर्च कम होगा। जिससे आपके संचित धन में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है।

मार्च महीने की शुरुआत में किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ आपकी तकरार हो सकती है। इस दौरान आपको लोगों के साथ सोच-समझकर बात व्यवहार करना उचित रहेगा। आपके लिए इस दौरान स्वजनों को साथ बनाए रखना चुनौती भरा कार्य रहेगा। लोग आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकते हैं। इस दौरान आपके अपने भी आपसे छिटक सकते हैं। हालांकि माह के उत्तरार्ध तक एक बार फिर परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी और तमाम तरह के आपसी मतभेद और मनभेद दूर होंगे। इस दौरान आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

उपाय: रोजाना तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करें तथा श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा एवं उनके मंत्र का जप करें।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए मार्च के महीने में अपने कार्यों में मनचाही सफलता पाने के लिए अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। (March 2024)   महीने के पहले सप्ताह में अचानक से कुछ एक बड़ी समस्याएं आपके सिर पर आ सकती हैं, जिनका समाधान खोजने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण भर रह सकता है। इस दौरान भूलकर भी जोखिम भरा निवेश न करें तथा धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। माह के मध्य में उन्हें कई बार अपनी परफारमेंस को लेकर संतुष्टि नहीं होगी। इस दौरान सीनियर अथवा जूनियर के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

व्यवसाय के लिए मार्च महीने का उत्तरार्ध राहत भरा रह सकता है। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। इस दौरान आपकी यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। आपकी दैनिक आय बढ़ेगी। कारोबार में विस्तार की योजना साकार होती हुई नजर आएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे तथा उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को माह के उत्तरार्ध में बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपको परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपको अपने स्वजनों के साथ विनम्रता के साथ बात-व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। किसी तीसरे व्यक्ति के दखलंदाजी के कारण बेवजह की प्रेम संबंध प्रभावित हो सकता है।

लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचने के लिए दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर विनम्रता के साथ कहें तथा दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के किसी पर्यटन अथवा तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है। सेहत की दृष्टि से मार्च महीने का समय प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक रूप से पीड़ित रह सकते हैं।

उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन विधि-विधान के साथ व्रत रखें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए मार्च का महीना सौभाग्य के नए द्वार खोलने का काम करेगा लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी कार्य को जल्दबाजी करने से बचना होगा। (March 2024)   आपके जीवन में आने वाला हर अवसर अपने साथ कुछ चुनौतियां भी साथ लेकर आएगा। जिसका सामना आपको धैर्य और विवेक के साथ करना होगा। वृश्चिक राशि के जातको को माह के पहले सप्ताह में अपने धन का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा उनका बजट गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस पूरे माह कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। थोक कारोबारियों के लिए यह माह समय थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। ऐसे में इस माह किसी भी योजना अथवा कारोबार में सोच-समझकर धन लगाएं।

नौकरीपेशा लोगों को माह के मध्य में कार्यक्षेत्र में तमाम तरह का दबाव झेलना पड़ सकता है। इस दौरान संस्था में बदलाव या फिर आजीविका के क्षेत्र में किसी तरह का नया प्रयोग करने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानी उठानी पड़ सकती है। (March 2024)   कामकाज के सिलसिले में इस दौरान आपको लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा फल पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी मार्च का महीना मिलाजुला रहने वाला है।

इस माह आपके स्वजनों की आपसे ढेर सारी उम्मीदें लगाएंगे, जिनके पूरे न होने पर आपसी रिश्ते में खटास-मिठास आ सकती है। माह के पूर्वार्ध में संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता सताएगी। इस माह आपको नए रिश्ते बनाते समय पुराने रिश्तों की उपेक्षा करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बाद में पछतावा हो सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने अपने साथी के प्रति इमानदार रहें और उसकी भावनाओं की कद्र करें। वृश्चिक राशि के जातकों को इस पूरे माह अपनी सेहत और खानपान का पूरा ख्याल रखना होगा अन्यथा शारीरिक के साथ मानसिक कष्ट भी झेलना पड़ सकता है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में लाल रंग के पुष्प चढ़ाकर बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए मार्च के महीने की शुरुआत काफी शुभ रहने वाली है। (March 2024)   इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर से बेहतर काम के लिए शाबाशी मिल सकती है। इस दौरान आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में यह समय मार्केटिंग करने वालों, मीडिया पर्सन और राजनेताओं के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। माह के पहले सप्ताह में करियर-कारोबार आदि के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। यदि आप उच्च शिक्षा अथवा कुछ नया सीखने के लिए प्रयासरत हैं तो इस माह के पूर्वार्ध में पूरी हो सकती है।

धनु राशि के जातकों को इस पूरे माह धन का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा उन्हें आर्थिक दिक्कतें उठानी पड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें और जोखिम भरी योजनाओं में निवेश करने से बचें। मार्च महीने के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान धन की आवक कम और खर्च की अधिकता बनी रहेगी। ऐसे में आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए शुरु से ही धन का प्रबंधन करके चलें।

मार्च महीने के उत्तरार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान किसी बात के लिए आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं तो इस दैरान कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए माह के उत्तरार्ध में अपने करियर-कारोबार में मन लगाकर काम करें और दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। सेहत की दृष्टि से यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। मार्च महीन में वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है।

उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु भगवान की पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुवार के दिन किसी मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अत्यंत ही शुभता लिए है। (March 2024)   जिसमें आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन इन्हें भुनाने के लिए आपको संकोच और आलस्य से तौबा करना होगा। साथ ही साथ अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठों की सलाह का सम्मान करते हुए उस पर अमल करना होगा। सही मायने में आपके लिए अवसर और चुनौतियां दोनों ही रहने वाली हैं। ऐसे में आपको अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करते हुए सही दिशा में आगे बढ़ना होगा।

मार्च महीने के पूर्वार्ध थोड़ा ज्यादा भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में आपको लंबी और छोटी दूरी की कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। (March 2024)  यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कुछ कम फल देने वाली रहेगी, जिसके कारण आपके मन में थोड़े निराशा के भाव आ सकते हैं, लेकिन माह के मध्य से चीजें आपके अनुकूल होने लगेंगी। यह समय करियर-कारोबार में आगे बढ़ने के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह कामना इष्ट-मित्रों अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरी हो जाएगी। इस दौरान आपकी पदोन्नति के योग बनेंगे।

कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। हालांकि मार्च महीने के उत्तरार्ध में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता ज्यादा रहने वाली है। इस दौरान आप कारोबार का विस्तार करने, सुख-सुविधा से जुड़ी चीज का क्रय करने अथवा किसी योजना में बड़ी धनराशि लगा सकते हैं। (March 2024)   यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको मार्च माह के उत्तरार्ध में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च का महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

इस माह आपको अपने प्रेम और पारिवारिक संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए। मार्च महीने की शुरुआत में किसी बात को लेकर भाई-बहन के साथ वाद-विवाद हो सकता है। हालांकि माह के उत्तरार्ध तक किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे। शारीरिक एवं मानसिक कष्ट से बचने के लिए जीवनशैली सही रखें तथा ध्यान और योग करें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए मार्च का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। (March 2024)  इस माह आप दूसरों को कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में पूरा करना आपके लिए मुश्किल का सबब बने। साथ ही साथ बात-व्यवहार करते समय लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं अन्यथा बनती बात भी बिगड़ जाएगी। मार्च माह के प्रारंभ आपके द्वारा कोई भूल या फिर कहें गलती आपके लिए जी का जंजाल बन सकती है। ऐसे में इस दौरान कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से काम करें तथा अपना काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे ऐसे में उनसे भी खूब सतर्क रहें तथा अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा न करें।

यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान शार्टकट तरीके से अथवा नियमों के विपरीत जाकर धन कमाने से तौबा करनी चाहिए अन्यथा आपको धन एवं मान दोनों प्रकार की हानि का सामना करना पड़ सकता है। मार्च महीने के पूर्वार्ध का समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान पैतृक संपत्ति आदि को लेकर स्वजनों के साथ वाद-विवाद हो सकते हैं, जिसे निबटाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।

हालांकि माह के मध्य तक चीजें आपके पक्ष में आती हुई नजर आएंगी। इस दौरान आप करियर-कारोबार में तेजी से प्रगति करेंगे। (March 2024)  आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलता हुआ दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। इस सिलसिले में की गई यात्राएं अत्यंत ही शुभ साबित होंगी। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा। बाजार में आपकी धाक जमेगी। इस दौरान आपके धन एवं संपत्ति में वृद्धि होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा।

प्रेम संबंध की दृष्टि से मार्च महीने का पूर्वार्ध थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, हालांकि माह के उत्तरार्ध तक आपके रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कुंभ राशि के जातकों को इस माह किसी पुराने रोग को उभरने का भय बना रहेगा। ऐसी स्थिति में उसकी अनदेखी न करें और समय से उसका इलाज कराएं अन्यथा वह आपके शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बन सकता है।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं शमीपत्र चढ़ाएं तथा शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीने में अपने करियर-कारोबार में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा अन्यथा आपको धन एवं मान दोनों प्रकार की हानि का सामना करना पड़ सकता है। (March 2024)  यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपना काम समय पर बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता रहेगी। इस माह आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। (March 2024)  कामकाजी महिलाओं के लिए मार्च महीने के पूर्वार्ध का समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान उन्हें अपने घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। इस दौरान आपके द्वारा की गई मेहनत का अपेक्षा से कम फल मिल सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

इस दौरान कारोबार से संबंधित कागजी काम पूरे करके रखें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर स्वजनों के साथ कोई विवाद चल रहा है तो उसे कोर्ट कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी योजना में धन लगाने की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले किसी वित्त सलाहकार या शुभचिंतक से जरूर राय लेनी चाहिए। मार्च महीने के मध्य में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान धन की आवक कम और खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी। संतान से जुड़ी समस्या भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है।

मार्च महीने के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह मिलाजुला रहने वाला है। (March 2024)  इस माह आप अपने तरफ से संबंधों को बेहतर बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। माह के मध्य का थोड़ा समय यदि छोड़ दें तो पूरे महीना प्रेम संबंध की दृष्टि से अनुकूल है। अपने प्रेम अथवा वैवाहिक संबंध का बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें और उसकी भावनाओं को समझें।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी को जल चढ़ाएं और भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

Rashifal, March 2024: मेष राशि के जातकों को कारोबार में मिलेगी सफलता

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ किसानों को जल्द मिलेगी धान की अंतर राशि, 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से राशि का होगा भुगतान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों को जल्द ही धान बोनस को लेकर खुशखबरी मिलने वाली है। प्रदेश के लाखों किसानों के लिए सरकार ने धान बोनस राशि भुगतान के लिए विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है। जिसके तहत किसानों के खाते में बोनस यानि अंतर की राशि मिलेगी। CM साय ने कुछ दिन पहले ही इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा ​था कि एकमुश्त भुगतान और अंतर की राशि की व्यवस्था हो गई है। किसानों को 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा जिसकी व्यवस्था हो गई है।

यहां पढ़ें: देश के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

Chhattisgarh राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा Chhattisgarh प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी अंतर राशि भुगतान करने के लिए ही वर्तमान सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना को लागू की गई है। इससे पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसान न्याय योजना शुरू की गई थी। राज्य सरकार के द्वारा धान खरीदी की समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को योजना के माध्यम से भुगतान किया जाता है।

https://www.facebook.com/webmorcha