05 मार्च मंगलवार अंक ज्योतिष के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त

05 मार्च मंगलवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। इसी के साथ जानिए का पंचांग तारीख 5 मार्च, दिन मंगलवार.

आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. ये तिथि सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, इसके बाद से दशमी तिथि शुरू हो जाएगी. आज स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती है. हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचांग कहा जाता है. इससे हमें पता चलता है कि दिन में शुभ कार्य के लिए कौन सा मुहूर्त है, किस मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

अंक 1

अंक ज्योतिष आज आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। (ank jyotish) धन सम्बन्धी मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको पेट से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। संपत्ति में निवेश सोच समझकर करें तो बेहतर होगा। आज के दिन सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

नए शैक्षिक अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। (ank jyotish) दूसरों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाते हुए कूटनीतिज्ञ बनें। आज अपने अस्तित्व का अर्थ जानने के लिए आप उत्सुक हो सकते हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- लेमन

अंक 3

अंक ज्योतिष वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्याएं आएंगी। (ank jyotish) अपने पार्टनर की देखभाल करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। संतान की तरफ से चली आ रही चिंताएं और बढ़ सकती हैं।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

विरोधी पक्ष समाज में छवि घटाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन समय की गति आपके पक्ष में रहेंगी। (ank jyotish) प्रियजनों को आकर्षित करेंगे। समय शानदार रहेगा। आप उच्च शिक्षा, शोध में भाग ले सकते है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5

अंक ज्योतिष आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि यहां तक पहुंचने में आपने बहुत मेहनत की है। (ank jyotish) ऐसी चीजें न खरीदें, जिनकी जरूरत न हो। भौतिक सुरक्षा को लेकर अधिक भावुक रहेंगे।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- लाल

यहां पढ़ें: घर से निकलते वक्त दिखें ये संकेत तो समझ लें होने वाली है धन की बारिश

अंक 6

अध्यापक या सलाहकार से मार्गदर्शन के लिए मिलें। (ank jyotish) अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालें। अपनी चिंताओं को रहस्य न रखें या किसी जोखिम भरे व्यवहार में लिप्त न हों।

शुभ अंक- 23

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

आज हर किसी का ध्यान केवल आप पर होगा। (ank jyotish) आपकी मनःस्थिति आज उत्साहित हो सकती है। जिन नयी दिशाओं को आपने अब पाया है, वो आपके लिए सुखद और हैरान करने वाली है।

शुभ अंक- 17

शुभ रंग- नारंगी

अंक 8

अंक ज्योतिष विरोधी आज हावी रहेंगे। (ank jyotish) शांत रहें। कार्य में अपना मन लगाएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। अपनी अनैतिक इच्छा पर विराम लगाएं। अपने मन को संयमित करें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9

आज आपकी आंतरिक ताकत बढ़ रही है, इसलिए आध्यात्मिक कष्टों और अन्य परेशानियों का सामना करने का यही सही समय है। (ank jyotish) हालांकि आज आप अकेला महसूस कर सकते हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- गुलाबी

जानें आज का पंचाग और शुभ मुर्हूत
Know today’s Panchang and auspicious time

जानें आज का पंचाग और शुभ मुर्हूत

सूर्योदय-सूर्योस्त का समय

सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर.

सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 24 मिनट पर.

सिद्धि योग: 5 मार्च 2024 को दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक.

मूल नक्षत्र: 5 मार्च 2024 को शाम 4 बजे तक.

शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त

  1. अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक.
  2. अमृत काल मुहूर्त: सुबह 9 बजकर 42 मिनट से सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक.
  3. विजय मुहूर्त: सुबह 2 बजकर 7 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक.
  4. गोधूलि मुहूर्त: शाम को 6 बजे से शाम 6 बजकर 24 मिनट तक.
  5. निशिता मुहूर्त: रात को 11 बजकर 45 मिनट से 6 मार्च को रात 12 बजकर 34 मिनट तक.
  6. ब्रह्म मुहूर्त: सबह 4 बजकर 39 मिनट से 5 बजकर 28 मिनट तक.

राहुकाल

राहुकाल दिन का वो समय होता है जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. इसमें कोई कार्य शुरू करने से असफलता की प्राप्ति हो सकती है. 3 मार्च का राहु काल दोपहर 3 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक.

स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती आज
Swami Dayanand Saraswati Jayanti today

स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती आज

वैदिक पंचांग के अनुसार स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है. करशनजी लालजी कपाड़ी और यशोदाबाई इनके माता पिता थे. दयानंद सरस्वती का जन्म एक हिन्दू ब्राह्मण परिवार में हुआ था. इनका बचपन में नाम मूल शंकर तिवारी था. इनका ये नाम इसलिए रखा गया था क्योंकि उनका जन्म मूल नक्षत्र और धनु राशि में हुआ था. पेशे से वह एक समाज सुधारक और सन्यासी थे. इसी के साथ वह महिलाओं के अधिकारों के समर्थक थे. समाज के हित के लिए उन्होंने कई सारे कार्य भी किए थे.

Holi 2024: होली पर रंग में भंग डालेगा ग्रहण, जानें वक्त, सूतक काल और इसके प्रभाव

https://www.facebook.com/webmorcha

BJP को टक्कर देने कांग्रेस जल्द घोषणा कर सकती है अपना उम्मीदवार

रायपुर/दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए BJP  की सूची जारी होते ही कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। 5 मार्च को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को एक दिन पहले यानी सोमवार चार मार्च को किया जा रहा है। चुनाव को रोचक बनाने और BJP को सीधी टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है। PCC द्वारा तैयार पैनल में पूर्व CM भूपेश बघेल, टीएस ​सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम, जयसिंह अग्रवाल, शिव डहरिया, उमेश पटेल, अनिला भेडिया के नाम शामिल हैं।

Kisan Andolan: किसानों का आंदोलन फिर होगा तेज, 6 मार्च को करेंगे दिल्ली कूच, 10 को रेल रोकोने की चेतावनी

वहीं स्क्रीनिंग की बैठक में लोकसभा पर्यवेक्षकों, PCC तथा सर्वे के आधार पर आए तैयार किए गए तीन-तीन नामों के पैनल पर विचार किया जाएगा। PCC के पास बस्तर को छोड़ सभी लोकसभा सीटों के लिए आवेदन आए थे लेकिन PCC ने आवेदन के अलावा भी जीत सकने वाले प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर लिया है। सूची में जिन नामों को शामिल किया गया है इस आधार पर माना जा रहा है कि कांग्रेस किसी भी सूरत में BJP को एकतरफा बढ़त लेने नहीं देना चाह रही है यही वजह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारने की प्लानिंग चल रही है।

https://www.facebook.com/webmorcha

ये है छत्तीसगढ़ के BJP उम्मीद्वार

ये है छत्तीसगढ़ के BJP उम्मीद्वार
ये है छत्तीसगढ़ के BJP उम्मीद्वार

 

छत्तीसगढ़ के 7 सांसदों का कटा टिकट

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशियों की सूची हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की तरह चौंकाने वाली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 11 सीटों में से नौ सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार भाजपा ने 2024 के लोकसभा के लिए सात सीटों पर नए चेहरों पर दांव खेला है।

रायपुर। BJP की लोकसभा प्रत्याशियों की सूची हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की तरह चौंकाने वाली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 11 सीटों में से नौ सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार भाजपा ने 2024 के लोकसभा के लिए सात सीटों पर नए चेहरों पर दांव खेला है। जिनके टिकट कटे, उनमें रायपुर लोकसभा संसदीय सीट से सुनील सोनी शामिल हैं। इसके साथ ही महासमुंद, कांकेर, जांजगीर-चांपा के सांसदों को भी टिकट काटी गई है।

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि कमजोर जनाधार, क्षेत्र में निष्क्रियता की वजह से उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। भाजपा के आंतरिक सर्वे में भी कमजोर जनाधार का मुद्दा छाया रहा। सांसदों के बारे में निगेटिव फीडबैक की वजह से उन्हें मौका नहीं मिला। सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को भाजपा ने विधानसभा में प्रत्याशी बनाया था। इसलिए उनकी टिकट बदलना स्वाभाविक रहा। यही स्थिति रायगढ़ में गोमती साय की रही। वह वर्तमान में भाजपा विधायक हैं। इसलिए भी यहां नया लोकसभा प्रत्याशी है।

छत्तीसगढ़ में इन्हें मिला अवसर

BJP सरगुजा से चिंतामण महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पाडेय, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कोरबा से सरोज पांडेय, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग। जांजगीर से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को मैदान में उतारा गया है।

Holi 2024: होली पर रंग में भंग डालेगा ग्रहण, जानें वक्त, सूतक काल और इसके प्रभाव

Kisan Andolan: किसानों का आंदोलन फिर होगा तेज, 6 मार्च को करेंगे दिल्ली कूच, 10 को रेल रोकोने की चेतावनी

दिल्ली Kisan Andolan. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को देशभर के किसानों से विरोध प्रदर्शन के लिए 6 मार्च को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया, जबकि उन्होंने मांगों के समर्थन में 10 मार्च को चार घंटे के देशव्यापी ‘रेल रोको’ अभियान का भी आह्वान किया.

दोनों Kisan Andolan  किसान नेताओं ने कहा कि मौजूदा प्रदर्शन स्थलों पर किसानों का आंदोलन तेज किया जाएगा और तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर लेती. दोनों किसान नेता पंजाब-हरियाणा की सीमा पर स्थित खनौरी ‘बॉर्डर’ पर 21 फरवरी को पुलिस के साथ झड़प के दौरान मारे गए किसान शुभकरण के बठिंडा जिले में स्थित उनके पैतृक गांव बलोह में संबोधित कर रहे थे.

किसान संगठनों की ये हैं मांगें

Kisan Andolan  किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) सरकार पर अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहा है. इसमें शामिल किसान केंद्र से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, कृषि ऋण माफी सहित विभिन्न मांग कर रहे हैं.

दोनों किसान मंचों ने फैसला किया कि पंजाब और हरियाणा के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन का समर्थन करना जारी रखेंगे. उन्होंने आह्वान किया कि अन्य राज्यों के किसान और खेतिहर मजदूर उनकी मांग के समर्थन में राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन के लिए छह मार्च को दिल्ली पहुंचें.

 

किसान आंदोलन
किसानों भारत बंद

 ‘अब ट्रेन और बस से पहुंचेंगे दिल्ली’

पंधेर ने बलोह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘दूर-दराज के राज्यों के किसान, जो ट्रैक्टर ट्रॉली पर नहीं पहुंच सकते, उन्हें ट्रेन और परिवहन के अन्य साधनों से दिल्ली की ओर रवाना होना चाहिए. इससे यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि क्या सरकार उन किसानों को प्रवेश की अनुमति देती है जो बिना ट्रैक्टर ट्रॉली के जाएंगे.’ उन्होंने कहा, ‘शंभू और खनौरी में आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा. मांगें पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा.’

पंधेर ने कहा कि इस आंदोलन को देशभर में फैलाने के लिए दोनों मंचों ने देश भर के किसानों और मजदूरों से आह्वान किया है कि सरकार पर उनकी मांगों के लिए दबाव बनाने के वास्ते 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक देश में ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन करें.

पंधेर ने कहा कि पंजाब की सभी पंचायतों को किसानों की मांगों के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित करना चाहिए और हर गांव से एक ट्रैक्टर ट्रॉली विरोध प्रदर्शन वाले सीमा बिंदुओं पर पहुंचनी चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र ने पहले कभी भी किसान आंदोलन में ड्रोन का इस्तेमाल नहीं किया था जैसा कि हरियाणा पुलिस ने हाल ही में किया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा के अधिकारियों ने शंभू और खनौरी सीमा पर अवरोधक लगा दिए हैं और पंजाब-हरियाणा सीमा को अंतरराष्ट्रीय सीमा जैसा बना दिया है.

पंधेर ने कहा कि केंद्र ने उनके ‘दिल्ली चलो’ मार्च को रोकने के लिए सभी हथकंडे अपनाए. उन्होंने कहा, ‘केंद्र यह धारणा बनाने की कोशिश कर रहा है कि मौजूदा आंदोलन पंजाब तक ही सीमित है और इसका केवल दो मंच नेतृत्व कर रहे हैं. लेकिन हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि देश के 200 से अधिक संगठन दोनों मंचों का हिस्सा हैं.’

केंद्र पर किसानों के मुद्दे को हल नहीं करने का आरोप लगाते हुए पंधेर ने भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए विभाजनकारी राजनीति करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया, ‘किसान और खेतिहर मजदूर उनके एजेंडे में नहीं हैं.’ डल्लेवाल ने रेखांकित किया, ‘हमें अपनी आखिरी सांस तक लड़ना होगा और हम मांगें पूरी होने तक लड़ेंगे.’

04 मार्च सोमवार अंक ज्योतिष: गुड नंबर और शुभ कलर कौन क्या होगा, जानें

https://www.facebook.com/webmorcha

04 मार्च सोमवार अंक ज्योतिष: गुड नंबर और शुभ कलर कौन क्या होगा, जानें

04 मार्च सोमवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस मनुष्य का मूलांक कहा जाएगा। सभी रूपों में संख्याएँ किसी न किसी रूप में किसी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी होती हैं। साथ ही जिस महीने में कोई विशेष घटना घटी है, उसे एक विशिष्ट संख्या तक घटाया जा सकता है और यही बात वर्ष और तारीख (यदि दो अंकों में) पर भी लागू होती है।

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

अपने इन अच्छे पलों को प्रियजनों के साथ बांटें। (ank jyotish) व्यावसायिक रूप से आप यह जानते हैं कि आपको चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि आपके पास बेहतरीन कुशलता और व्यवहार दोनों हैं।

शुभ अंक-7

शुभ रंग- केसरिया

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

मार्च सोमवार रिश्तेदारों या पति-पत्नी के साथ मतभेद आपको परेशान कर सकते हैं। (ank jyotish) आप आर्थिक हानि को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। आज भविष्य की योजनाएं बनाएं।

शुभ अंक-5

शुभ रंग- नारंगी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

भविष्य में समृद्धि और शांति के लिए कानूनी या व्यावसायिक व्यवस्थाएं अभी कर लें। (ank jyotish) हंसमुख मनोदशा, अच्छा स्वास्थ्य और आराम आपको काम करने में मदद करेंगे।

शुभ अंक-9

शुभ रंग- सफेद

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

मार्च सोमवार अपने काम से पहचान मिलेगी और आप अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। (ank jyotish) छोटी समस्याओं में न उलझें। कार्य ,दूसरों की भलाई और अच्छी आदतों पर ध्यान केंद्रित करें।

शुभ अंक-10

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

कार्यस्थल के विवाद अनियंत्रित हो कर आपके लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। (ank jyotish) मेहनत करना जारी रखें और इससे बाधाओं को दूर होंगी। स्वयंसेवीकरण या दूसरों की सेवा करना आपके लिए एक सुनहरा अवसर होगा।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

आपके ग्रह बता रहे है कि आज आपके लिए महीने का सबसे अच्छा दिन है। (ank jyotish) आज उत्साहित और बलशाली महसूस करेंगे, लेकिन अपनी सनक की वास्तविकताओं को न भूलें।

शुभ अंक-25

शुभ रंग- गुलाबी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

मार्च सोमवार सुस्त रहना और आराम करना इस समय आपको आकर्षित कर रहा हैं। (ank jyotish) आप अपने रचनात्मक पक्ष को सामने लाने के लिए तैयार हैं। कूटनीति से काम करें और मूर्खतापूर्ण जोखिम न उठाए।

शुभ अंक-21

शुभ रंग- हरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

कोई अप्रत्याशित धन का स्रोत आपको मिलने वाला है। (ank jyotish) गलत आदतों और जोखिम भरे व्यवहार से बचें, सोच समय कर धन का प्रयोग करें।

शुभ अंक-17

शुभ रंग- सुनहरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

मार्च सोमवार आपके शिक्षक या पिता जैसा कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से गुजर रहे हैं, ऐसे में उनके साथ रहें। (ank jyotish) किसी रहस्य का भी पता चल सकता है। आपका यह समय खुशियों से भरा हुआ है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- भूरा

आ रही संकट…लू से मचेगा हाहाकार, इस साल गुजरेगा परेशानी में! IMD का अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

Rashifal, March 2024: इन जातकों के लिए मार्च महीना बीतेगा शानदार

webmorcha.com

Rashifal, March 2024: मार्च के महीने में कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा तो वहीं मीन राशि में सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्‍य योग बनाएंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में शुक्र-शनि की युति और शुक्र-मंगल की युति से सिंह और कुंभ सहित सभी राशियों के लोगों पर प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते है राशिफल…

महासमुंद, विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस अभिरक्षा को चकमा देकर भाग निकला

महासमुंद। जेल कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां एक जेल में बंद विचाराधीन कैदी अस्पताल से फरार हो गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त विचाराधीन कैदी की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस FIR के अनुसार, जेल प्रहरी के रिपोर्ट पर पुलिस ने बताया कि जिला जेल महासमुंद के परिरूध्द विचाराधीन बंदी आरीफ खान पिता गबरूद्दीन खान (24) जयपुर(राजस्थान) का रहने वाला जो कि माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश NDPC सरायपाली महासमुंद के अपराध क्रमांक 108/2024 धारा 20ख एनडीपीएस एक्ट के तहत दिनांक 29.02.2024 से जेल में परिरूध्द था।

दौड़ते हुए भागने लगा

FIR के अनुसार, कैदी  का स्वास्थ्य खराब होने के कारण शनिवार 2 मार्च को जिला अस्पताल महासमुंद में एडमिट किया गया। डाक्टर द्वारा उपचार के बाद एक घंटें रुककर आराम करने सलाह दी गई। उसे कैज्वल्टी वार्ड में रखकर साथ में था शाम 07.30 बजे करीब जरिये मोबाईल से जिला जेल महासमुंद के रिडर जेल प्रहरी प्रमोद डहरिया को विचाराधीन बंदी को जेल वापस ले जाना है तथा उसके लिए बेल्ट खरीदना है, वाहन एवं कुछ पैसा भेजो, बताया कि आरोपी आरीफ खान यह सुनकर उठा एवं दौड़ते हुए भागने लगा।

webmorcha.com
जिला अस्पताल महासमुंद

इसी दौरान विचाराधीन बंदी भाग खड़ा हुआ, जिसे पकड़ो पकड़ो चिल्लाते हुए पीछे पीछे भागा लेकिन, वह पकड़ से बाहर हो गया और अस्पताल से भाग निकला। आरोपी जान बुझकर अभिरक्षा से भाग गया है। विचाराधीन बंदी के भागने के संबंध में फोन से जिला जेल के मेन गेट प्रहरी तोषण लाल कुर्रे को बताया, जेल से अन्य प्रहरीगण आये हम सब मिलकर आसपास पता किये पता नही चला, बाद मैं जिला जेल जाकर जेल अधीक्षक उत्तम पटेल को हालात बताया उनके द्वारा थाना महासमुंद जाकर विचारधीन बंदी के भागने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Holi 2024: होली पर रंग में भंग डालेगा ग्रहण, जानें वक्त, सूतक काल और इसके प्रभाव

https://www.facebook.com/webmorcha

रायपुर : राजिम कुंभ का फिर लौटा वैभव: मुख्यमंत्री श्री साय
rajim kumbh

रायपुर : राजिम कुंभ का फिर लौटा वैभव: मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। राजिम कुंभ की शुरूआत डॉ. रमन सिंह की मुख्यमंत्रित्व काल में हुई थी। पिछले पांच वर्षों की इसका स्वरूप कुछ बिगड़ गया था। इस वर्ष कुंभ का आयोजन 10 गुना भव्यता के साथ हो रहा है। राजिम कुंभ के फिर से भव्य आयोजन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है और राजिम कुंभ का वैभव एक बार फिर लौटा है।  उन्होंने कहा कि कुंभ में शामिल होने आए साधु-संतों के आशीर्वाद से राज्य में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी श्रद्धालुओं को राजिम कुंभ के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

महासमुंद, एक गांव 11 वीं चोरी 1 भी FIR नहीं, अब तो पुलिस के पास जाने से कतरा रहे ग्रामीण  

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया हम उसे पूरा करने के लिए लगातार फैसले ले रहे हैं। किसानों को बहुत जल्द धान बिक्री की अंतर की राशि मिलेगी। महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना शुरू होगा। पात्र विवाहित महिलाएं आगे भी फार्म भरकर महंतारी वंदन योजना का लाभ ले सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के गारंटी के अनुरूप में अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कराने के लिए हमनें श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की है, जिसमें हर वर्ष हजारों लोगों को अयोध्या धाम का  दर्शन कराया जाएगा। 5 मार्च को रायपुर से इस योजना की पहल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी।

अंतर की राशि के रूप में 13 हजार करोड़ रूपए देंगे

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राजिम कुंभ मेले की वेबसाइट लांच की और राजिम कुंभ पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में भगवान राजीव लोचन पर आधारित लाइट एंड साउंड शो का प्रदर्शन किया गया। हमने कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने का निर्णय लिया है। किसानों को दो वर्ष के बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित कर दी गई है। 24 लाख 72 हजार किसानों को धान बिक्री की अंतर की राशि के रूप में 13 हजार करोड़ रूपए देंगे।

Holi 2024: होली पर रंग में भंग डालेगा ग्रहण, जानें वक्त, सूतक काल और इसके प्रभाव

Holi 2024: इस साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली के दिन लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण एक महत्‍वपूर्ण खगोलीय घटना है. सूर्य, पृथ्‍वी और चंद्रमा के एक सीध में आ जाने पर चंद्रमा पर पृथ्‍वी की छाया पड़ती है, इससे चंद्रमा अस्‍पष्‍ट हो जाता है. (Holi 2024) सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को देखने के लिए खगोल प्रेमी इंतजार करते हैं. वहीं ज्‍योतिष में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को लेकर अलग मान्‍यता है.

मान्यता है कि पूर्णिमा की रात राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, इसलिए चंद्रमा पर ग्रहण लग जाता है. हिंदू धर्म और ज्‍योतिष में ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए ग्रहण के दौरान ना तो कोई भी शुभ कार्य किया जाता है और ना ही महत्‍वपूर्ण निर्णय आदि लिए जाते हैं. मंदिरों के पट भी बंद रखे जाते हैं.

2024 में होली पर चंद्र ग्रहण

इस साल होली जैसे बड़े पर्व पर चंद्र ग्रहण लग रहा है. (Holi 2024) इससे लोगों के मन में आशंका है कि क्‍या चंद्र ग्रहण के चलते होली के रंग में भंग पड़ सकता है यानी कि क्‍या सूतक काल के चलते होली मनाने को लेकर समस्‍या हो सकती है? तो इसका जवाब है नहीं. दरअसल साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लग रहा है. भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

वैसे चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के समय से 9 घंटे पूर्व ही प्रारंभ हो जाता है, लेकिन यह चंद्र ग्रहण उपच्‍छाया चंद्र ग्रहण है और भारत में नहीं दिखाई देगा. (Holi 2024) इस कारण भारत में इसका सूतक काल भी मान्‍य नहीं होगा, लिहाजा सभी कार्य सामान्‍य तौर पर चलते रहेंगे. लिहाजा होली के दिन चंद्र ग्रहण होने के बाद भी होली पर्व पर इसका कोई असर नहीं होगा और हर साल की तरह इस साल भी लोग पूरे हर्ष-उल्‍लास से होली का पर्व मना सकेंगे.

webmorcha.com
Holi 2024

दुनिया में इन जगहों पर दिखेगा चंद्र ग्रहण

25 मार्च को लग रहा चंद्र ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, हॉलैंड, बेल्जियम, नार्वे, स्विट्जरलैंड, इटली, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Lok Sabha: लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की BJP की लिस्ट जारी, PM मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे

https://www.facebook.com/webmorcha

आ रही संकट…लू से मचेगा हाहाकार, इस साल गुजरेगा परेशानी में! IMD का अलर्ट

महतारी वंदन के लिए रविवार आज खुले रहेंगे बैंक, महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व DBT सक्रिय करने के निर्देश

रायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व DBT सक्रिय करने के उद्देश्य से आज रविवार 3 मार्च अवकाश के दिन भी सभी बैंक खुले रहेंगे। उक्त दिवस में जिले के सभी बैंक शाखाओं में केवल महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते से आधार लिंक एवं DBT सक्रिय कराये जाने का कार्य संपादित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र 21 वर्ष से अधिक विवाहित महिला महिला, त्यागशुदा महिला, परित्यक्ता महिला को प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि उनके आधा लिंक खातें में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाना है।

यहां पढ़ेंं: आज छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

जिले में बैंक के माध्यम से बैंक खातों को आधार से लिंक करने हेतु 39 हजार का लक्ष्य है जिसमें से जिले के अधिकांश महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हुआ है। उक्त कार्य को समय-सीमा में 5 मार्च तक पूर्ण किया जाना है। जिसके तहत अवकाश दिवस में महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व DBT सक्रिय करने के निर्देश है। जिले के सभी ब्रांच को 3 मार्च रविवार को केवल महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु बैंक की कार्यालयीन व्यवस्था चालू रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

https://www.facebook.com/webmorcha

Lok Sabha: लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की BJP की लिस्ट जारी, PM मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे

आज छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 3 मार्च रविवार को एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। ‌वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। बता दें कि मध्य अफ़गानिस्तान और उससे लगे क्षेत्र में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

यहां पढ़ें: इस कारण छत्तीसगढ़ के 7 सांसदों के कटे टिकट

इस चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से निम्न स्तर और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर उत्तरी अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। क्षोभमंडल के निम्न स्तर पर उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। अरब सागर से उत्तर-पश्चिम भारत तक प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है।प्रदेश में क्षोभमंडल के निम्न स्तर पर प्रचुर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है ।

https://www.facebook.com/webmorcha

Lok Sabha: लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की BJP की लिस्ट जारी, PM मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे

BJP Candidates List 2024: लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने की कोशिश में बीजेपी ने आज अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कई मौजूदा सांसदों के नाम काट दिए गए हैं. जबकि कई नए चेहरों को मौका दिया गया है. कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की अदला-बदली गई है. अपने 400 पार के आंकड़े तक पहुंचने के लिए कई विधायकों को भी लोकसभा चुनाव में उतारा गया है.

195 लोकसभा सीटों की सूची जारी

पार्टी के दिल्ली हेडक्वार्टर में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने 195 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी. 28 महिलाओं को टिकट दिया गया. 50 साल के कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार बनाया गया है. 47 युवाओं को टिकट दिया गया. एससी के 27, एसटी के 18, ओबीसी 57 को टिकट दिया गया है.

तावड़े ने बताया कि वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी, अंडमान निकोबार से विष्णु पणा रे, अरुणाचल प्रदेश वेस्ट से किरेन रिजिजू, ईस्ट से तापिर गाव चुनाव लड़ेंगे. सिलचर से परिमल शुक्ला वैद को उम्मीदवार बनाया गया है.

दिल्ली से इन नेताओं को मिला टिकट

विनोद तावड़े ने बताया कि दिल्ली की चांदनी चौक सीट से प्रवीण खंडेलवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज, पश्चिम दिल्ली सीट से कमलजीत सहरावत और दक्षिण दिल्ली सीट से रामवीर सिंह बिधूड़ी को उतारा गया है.

छत्तीसगढ़ के 7 सांसदों का कटा टिकट

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशियों की सूची हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की तरह चौंकाने वाली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 11 सीटों में से नौ सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार भाजपा ने 2024 के लोकसभा के लिए सात सीटों पर नए चेहरों पर दांव खेला है।

रायपुर। BJP की लोकसभा प्रत्याशियों की सूची हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की तरह चौंकाने वाली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 11 सीटों में से नौ सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार भाजपा ने 2024 के लोकसभा के लिए सात सीटों पर नए चेहरों पर दांव खेला है। जिनके टिकट कटे, उनमें रायपुर लोकसभा संसदीय सीट से सुनील सोनी शामिल हैं। इसके साथ ही महासमुंद, कांकेर, जांजगीर-चांपा के सांसदों को भी टिकट काटी गई है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि कमजोर जनाधार, क्षेत्र में निष्क्रियता की वजह से उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। भाजपा के आंतरिक सर्वे में भी कमजोर जनाधार का मुद्दा छाया रहा। सांसदों के बारे में निगेटिव फीडबैक की वजह से उन्हें मौका नहीं मिला। सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को भाजपा ने विधानसभा में प्रत्याशी बनाया था। इसलिए उनकी टिकट बदलना स्वाभाविक रहा। यही स्थिति रायगढ़ में गोमती साय की रही। वह वर्तमान में भाजपा विधायक हैं। इसलिए भी यहां नया लोकसभा प्रत्याशी है।

छत्तीसगढ़ में इन्हें मिला अवसर

सरगुजा से चिंतामण महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पाडेय, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कोरबा से सरोज पांडेय, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग। जांजगीर से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को मैदान में उतारा गया है।

महासमुंद : पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम

महासमुंद लोकसभा के मौजूदा सांसद चुन्नीलाल साहू के टिकट कटने के मामले में यह कारण भी बताया जा रहा है कि उन्होंने स्वयं के गृह क्षेत्र खल्लारी विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने इसका जमीनी व गोपनीय सर्वे कराया, जिसके तहत दर्जन भर से अधिक नेताओं के नाम पार्टी प्रत्याशी को सहयोग नहीं करने के लिए चिन्हित किए गए। यह नाम केंद्रीय नेतृत्व को भी भेजा गया। शुरू से ही यह चर्चा रही कि चुन्नीलाल साहू का टिकट काटा जा सकता है। इससे पहले साहू समाज के पदाधिकारियों से विवाद भी केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा था।

जांजगीर-चांपा : सांसद गांवों तक भी नहीं पहुंचें

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से सांसद रहीं कमला पाटले का टिकट काटकर सारंगढ़ लोकसभा के पूर्व सांसद गुहाराम अजगले को टिकट दिया था। अजगले के टिकट कटने की मुख्य वजह उनका क्षेत्र में निष्क्रिय रहना माना जा रहा है। यहां तक कि वह सांसद गांवों में भी नहीं पहुंच सके। उनका टिकट काटकर उनकी जगह महिला उम्मीदवार कमलेश जांगड़े को टिकट दी गई है। जानकारी के मुताबिक सत्र के दौरान सदन में उनकी उपस्थिति तो ठीक थी, लेकिन उन्होंने पांच साल में महज पांच सवाल सदन में किए, जबकि उन्होंने छह विषयों में बहस में हिस्सा लिया था।

रायपुर : पांच साल की निष्क्रियता पड़ी भारी

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी के बारे में भी निगेटिव फीडबैक की वजह से उन्हें टिकट कटने का खामियाजा भुगतना पड़ा। पांच वर्ष की निष्क्रियता की वजह से भी क्षेत्र की जनता मौजूदा सांसद से नाराज रही। क्षेत्र के मुद्दों के साथ ही जनता की मांगों पर काम नहीं हुआ। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सोनी को लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आंतरिक सर्वे में सबसे नकारात्मक रिपोर्ट मिली थी। बृजमोहन अग्रवाल को टिकट देने की तैयारी काफी पहले ही शुरू हो चुकी थी।

कांकेर: रामायणी सांसद का छलका दर्द

कांकेर के सांसद मोहन मंडावी को रामायणी सांसद के रूप में जाना जाता था। पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा नहीं जताया है। उनकी बराबरी के योग्य प्रत्याशी की खोज भोजराज नाग पर जा टिकी। टिकट कटने पर मोहन मंडावी का दर्द छलका है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि कहा जा रहा था कि मुझे टिकट दिया जाएगा। ऐसी चर्चा भी थी कि लोकसभा में मेरी ओर से अच्छे-अच्छे प्रश्न लगाए गए थे। विकास भी हुआ, लेकिन यह पार्टी का निर्णय है। मंडावी ने कहा कि समाज के लोग नाराज बताए जा रहे हैं। पार्टी ने जो काम दिया है। वह काम करेंगे। नए प्रत्याशी का प्रचार भी करेंगे। टिकट मिलना या नहीं मिलना यह पार्टी के निर्णय पर निर्भर करता है। मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।

सरगुजा : नए चेहरे का संकेत पहले ही मिल गया था

सरगुजा संसदीय सीट से वर्ष 2019 के चुनाव में रेणुका सिंह लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुईं थी। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली छत्तीसगढ़ से इकलौती लोकसभा सदस्य रेणुका सिंह को विधानसभा चुनाव में भरतपुर-सोनहत विधानसभा से टिकिट देकर भाजपा ने यह संकेत दे दिया था कि इस बार नए चेहरे पर दांव लगाया जाएगा। रेणुका सिंह वर्तमान में विधायक हैं। उनके लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद सरगुजा संसदीय क्षेत्र के लोगों ने वर्षों पुरानी रेल सुविधा विस्तार की मांग पूरी होने की आस लगाई थी, लेकिन दिल्ली तक एक साप्ताहिक ट्रेन को छोड़कर रेणुका के कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ। केंद्र में राज्यमंत्री होने के कारण भी संसदीय क्षेत्र के लोगों से उनका संपर्क थोड़ा कम हुआ था। व्यस्तता के कारण भी क्षेत्र में उनकी उपस्थिति से माहौल अनुकूल नहीं रह गया था। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कई समर्थकों ने उन्हें सीएम दीदी के रूप में भी प्रचारित किया था।

छत्तीसगढ़ इनका टिकट कटा

  1. सुनील सोनी- रायपुर
  2. रेणुका सिंह-सरगुजा (वर्तमान भाजपा विधायक)
  3. गोमती साय-रायगढ़ (वर्तमान भाजपा विधायक)
  4. गुहाराम अजगले-जांजगीर-चांपा
  5. अरुण साव- बिलासपुर (वर्तमान उप मुख्यमंत्री)
  6. चुन्नी लाल साहू-महासमुंद
  7. मोहन मंडावी-कांकेर

एमपी से इन नेताओं की खुली किस्मत

उन्होंने बताया कि एमपी में 24 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा रहे हैं. इनमें भिंड सुरक्षित सीट से संध्या राय, ग्वालियर से भारत सिंह, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, सागर से लता वानखेडे और खुजराहो से वीडी शर्मा को टिकट दिया गया है. जबलपुर से आशीष दुबे और रीवा से जर्नादन मिश्र को उम्मीदवार बनाया गया है. मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, भोपाल से आलोक शर्मा और देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया है. होशंगाबाद से दर्शन चौधरी, राजगढ से गुरुमल नागर, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, रतलाम से अनीता नागर, खरगोन से गजेंद्र पटेल को टिकट दिया गया है.

मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा, टीकमगढ़ एससी सीट से वीरेंद्र खटीक, दमोह से राहुल लोधी, खजुराहो से त्रिवेणी शर्मा, सतना से गणेश सिंह, सीधी डॉक्टर राजेश मिश्रा, शहडोल से हिमाद्री सिंह, राजगढ़ से रोडमल नागर, देवास एससी सीट से महेंद्र सिंह सोलंकी, खरगोन से गजेंद्र, खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल और बैतूल दुर्गादास उईके को उतारा गया है.

webmorcha.com
BJP Candidates List 2024

राजस्थान में इन उम्मीदवारों को मिला टिकट

राजस्थान में कोटा सीट से ओम बिड़ला, अलवर से भूपेंद्र यादव, नागौर से ज्योति निर्दा, पाली से पीपी चौधरी, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, उदयपुर से पन्ना लाल रावत, बासवाड़ा से महेंद्र मालवीय और चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी को पार्टी ने अपना कैंडिडेट बनाया है. बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, अलवर से भूपेंद्र यादव, चूरू से देवेंद्र झांझरिया, सीकर से सुमेधानानाद, भरतपुर से रामस्वरूप कोली को उम्मीदवार बनाया गया है. जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, उदयपुर से पन्ना लाल रावत, बासवाड़ा से महेंद्र मालवीय और चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी को कैंडिडेट घोषित किया गया है. बारां झालावाड सीट से पूर्वी सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत सिंह, जालौर से लुम्बाराम चौधरी और बाड़मेर से कैलाश चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है.

यूपी में इन नेताओं का जागा भाग्य

कैराना  प्रदीप कुमार चौधरी

मुजफ्फर नगर डॉ संजीव बालियान

नगीना (एससी) ओम कुमार

रामपुर घनश्याम लोधी

संभल परमेश्वर लाल सैनी

अमरोहा कंवर सिंह तंवर

गौतमबुद्धनगर डॉक्टर महेश शर्मा

बुलंदशहर (एससी) डॉक्टर भोला सिंह

मथुरा हेमा मालिनी

आगरा (एससी) सत्यपाल सिंह बघेल

फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर

एटा राजवीर सिंह

आंवला धर्मेंद्र कश्यप

शाहजहांपुर (एससी) अरुण कुमार सागर

खीरी अजय मिश्रा टेनी

धौरहरा रेखा वर्मा

सीतापुर राजेश वर्मा

हरदोई (एससी) जयप्रकाश रावत

मिश्रिख (एससी) अशोक कुमार रावत

उन्नाव साक्षी महाराज

मोहनलालगंज (एससी) कौशल किशोर

लखनऊ राजनाथ सिंह

अमेठी स्मृति ईरानी

प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता

फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत

इटावा (एससी) डॉ राम शंकर कठेरिया

कन्नौज सुब्रत पाठक

अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले

जालौन (एससी) भानु प्रताप सिंह वर्मा

झांसी अनुराग शर्मा

हमीरपुर कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल

बांदा आर के सिंह पटेल

फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति

बाराबंकी (एससी) उपेंद्र सिंह रावत

फैजाबाद लल्लू सिंह

अंबेडकरनगर रितेश पांडे

श्रावस्ती साकेत मिश्रा

गौंडा कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया

डुमरियागंज जगदंबिका पाल

बस्ती हरीश द्विवेदी

संत कबीरनगर प्रवीण कुमार निषाद

महाराजगंज पंकज चौधरी

गोरखपुर रवि किशन

कुशीनगर विजय कुमार दुबे

बांसगाव (एससी) कमलेश पासवान

लालगंज (एससी) नीलम सोनकर

आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ

सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा

जौनपुर कृपाशंकर सिंह

चंदौली डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे

पश्चिमी बंगाल में 20 सीटों पर टिकट घोषित

पार्टी ने अपनी पहली सूची में पश्चिम बंगाल में 20 उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं. टिकट पाने वाले चर्चित चेहरों में निशीथ प्रमाणिक को कूच बिहार (एससी), डॉक्टर सुकांता मजूमदार को बेलूरघाट, शांतनु ठाकर को बनगांव (एससी), लॉकेट चटर्जी को हुगली को हुगली से टिकट दिया गया है. बिहार से लगती हई आसनसोल सीट पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को घेरने के लिए पार्टी ने मशहूर भोजपुरी गायक पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा (एससी) सीट से अजय टम्टा और नैनीताल- ऊधमसिंह नगर सीट से अजय भट्ट को उम्मीदवार बनाया गया है. त्रिपुरा पश्चिम सीट से पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब को कैंडिडेट घोषित किया गया है.

तेलंगाना- केरल में भी उतारे गए उम्मीदवार

दक्षिण भारत की बात करें तो तेलंगाना से 9 सीटों पर टिकट घोषित किए गए हैं. इनमें चर्चित नाम बांदी संजय कुमार करीमनगर सीट से और जी किशन रेड्डी सिकंदराबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि AIMIM मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को घेरने के लिए उनके गढ़ हैदाराबाद में डॉक्टर माधवी लता को उम्मीदवार बनाया गया है.

केरल में 12 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. इनमें तिरुवनंतपुरम सीट से राजीव चंद्रशेखर, अट्टिंगल सीट से वी मुरलीधरन, पत्तनामथिट्टा सीट से अनिल के एंटनी, अलपुझा सीट से शोभा सुरेंद्रन, त्रिशूर सीट से सुरेश गोपी को उतारा गया है. बीजेपी ने मलप्पुरम सीट से डॉक्टर अब्दुल सलाम को अपना उम्मीदवार बनाया है. वे बीजेपी की पहली लिस्ट में जगह पाने वाले इकलौते उम्मीदवार हैं.

झारखंड से 11 सीटों पर हुई नामों की घोषणा

झारखंड से कुल 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित घोषित किए गए हैं. पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को खूंटी (एसटी), निशिकांत दुबे को गोड्डा सीट से उतारा गया है. जम्मू कश्मीर में ऊधमपुर सीट से डॉक्टर जितेंद्र सिंह और जम्मू सीट पर जुगल किशोर शर्मा को टिकट दिया गया है.

गुजरात में कुल 15 सीटों पर पहली लिस्ट में उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. इनमें चर्चित नाम मनसुखभाई मंडाविया पोरबंदर सीट से, पुरुषोत्तम रुपाला राजकोट सीट से और अमित शाह गांधीनगर सीट शामिल हैं.

जानें किन राज्यों में घोषित हुए उम्मीदवार

अगर पहली सूची पर विस्तार से बात करें तो अंडमान निकोबार से 1, अरुणाचल प्रदेश से 2, असम से 11, छत्तीसगढ़ से 11, दादरा- नागर हवेली से 1, दिल्ली से 5, गोवा से 1, गुजरात से 15, जम्मू कश्मीर से 2, झारखंड से 11, केरल से 12, मध्य प्रदेश से 24 और राजस्थान से 15 लोगों को टिकट दिया गया है. इसी तरह तेलंगाना से 9, त्रिपुरा से 1, उत्तराखंड से 3, यूपी से 51 और पश्चिम बंगाल से 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. इस तरह पहली सूची में कुल 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं.

12 मार्च को किसानों को धान की अतिरिक्त राशि की जाएगी ट्रांसफर, विष्णुदेव साय ने की घोषणा

https://www.facebook.com/webmorcha

03 मार्च रविवार अंक ज्योतिष: गुड नंबर और शुभ कलर कौन क्या होगा, जानें

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस मनुष्य का मूलांक कहा जाएगा।

अंक 1

कानूनी और अदालती मामलों में आपकी विजय होगी। (ank jyotish) बच्चे आपसे घूमने की जिद कर सकते हैं। फिजूल के खर्चो से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आज का दिन आपके लिए कुल मिलाजुला रहने वाला होगा। आज आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- हरा

अंक 2

घर-परिवार में अनबन हो सकती है। (ank jyotish) आपको बहुत ही धैर्य के साथ काम लेना चाहिए। अपने कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बाधाएं तो आएंगी लेकिन घबराना नहीं है। किसी भी प्रकार की गैर-जिम्मेदराना हरकत न करें। रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है ऐसे में आपको तोलमोल कर बोलना होगा।

शुभ अंक- 16

शुभ रंग- सफेद

अंक 3

भूमि, सम्पत्ति और जायदाद के मामले को लेकर किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। (ank jyotish) फिर भी आपकी आर्थिक परेशानी में कमी आयेगी। अध्ययन व अनुसंधान आदि कार्यो में आपकी रूचि रहेगी। काम को निष्ठा व ईमानदारी आपकी तरक्की की राह बनेगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- हल्का गुलाबी

अंक 4

आज आप कामकाज और व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे फिर भी इच्छानुकूल सफलता नहीं मिल पायेगी। (ank jyotish) जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए भागदौड़ रहने वाला है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – पीला

अंक 5

व्यवसाय में कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। (ank jyotish) स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आज आप अपने परिवार के लोगों के लिए समय जरूर निकालें नहीं तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद की खबर सुनने को मिल सकती है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- पीला

अंक 6

आज का दिन आपके लिए दिन शानदार रहेगा। (ank jyotish)  संतान से संबन्धित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। योजनाएं कामयाब होंगी। आप अपने समय का सही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की आलोचना से घबराएं नहीं, बल्कि बिना संकोच के कार्य करें।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – बैगनी

अंक 7

आर्थिक संकट से उबरने के लिए किसी से उधार पैसे मांग सकते हैं। (ank jyotish) आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है जिस कारण पूरा दिन थकान और परेशानी के साथ बीतेगा। आपको अकारण ही यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे समय और धन दोनों ही बर्बाद होंगे।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – पीला

अंक 8

किसी के साथ अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें। (ank jyotish) संभलकर फैसला लें। आज का दिन आपके कामों में बाधाएं आने की संभावना दिखाई पड़ रही है। व्यापार में कानूनी समस्या आ सकती है। लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।शुभ अंक- 4

शुभ रंग- हरा

अंक 9

आज आपका ज्यादतर समय भागदौड़ में बीतेगा। (ank jyotish) नौकरी में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी नहीं तो आपकी गलती के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की डांट भी सुननी पड़ सकती है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- लाल

आ रही संकट…लू से मचेगा हाहाकार, इस साल गुजरेगा परेशानी में! IMD का अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha