देश के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

रायपुर। CM विष्णु देव साय 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में बनाई जगह छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहुत कम समय में ही लोकप्रियता की सीढ़ी चढ़ने लगे हैं। CM ने अपने दो महीने के कार्यकाल में ही मोदी की गारंटी लागू करने सहित कई उपलब्धियों से जनता के दिल में जगह बना ली है। सीएम साय अपने इस छोटे से कार्यकाल में न केवल आदिवासियों का बल्कि आम जनता का विश्वास जीतने में सफल हुए हैं। यही वजह है कि इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी देश के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 77वें नंबर पर काबिज हैं।

Rashifal, March 2024: मेष राशि के जातकों को कारोबार में मिलेगी सफलता

https://www.facebook.com/webmorcha

मुख्यमंत्री  साय ने सुकमा के सुदूर अंचल के 50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र किया वितरित कहा- उज्ज्वल होगा बच्चों का भविष्य, बस्तर का पूर्ण विकास है हमारी प्राथमिकता

webmorcha
मुख्यमंत्री  साय

सरकार की जनता के प्रति  संवेदनशीलता हर दिन के कार्यकलापों की बारीकियों में दिखती है। जब सुकमा जिले के कोंटा गांव से आए स्कूली बच्चे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले तो उन्होंने बच्चों को सोलर होम लाइट उपहार में दिए।

50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र  का वितरण

ये बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाएंगे और बच्चों को तकनीक से जुड़ने की सीख भी देंगे कि कैसे उनकी प्राकृतिक दुनिया के साथ ही आधुनिक दुनिया भी चमत्कार से भरी है दोनों से सीखते चलें तो उज्ज्वल भविष्य का रास्ता स्वतः खुलता जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में सुकमा के सुदूर अंचल के 50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र  का वितरण किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो। बस्तर का पूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के आदिवासी अंचल के नागरिकों को सभी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर के विकास के लिए हमने नियद नेल्ला नार- आपका अच्छा गांव योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद है की शासन के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आदिवासी अंचल में रह रहे लोगों को सुगमता से मिले।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ये बातें आज यहां राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड से राजधानी रायपुर भ्रमण पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सुकमा जिले 50 विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य हेतु सोलर होम लाइट संयंत्र वितरित किया।

हम एक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर के लोगों को अच्छी सड़क, बिजली,पेयजल और पक्का आवास मिले। उनके पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हो। बच्चों के पढ़ने के लिए अच्छे स्कूल हों। सभी का आधार कार्ड और राशन कार्ड बने, ताकि दूरस्थ क्षेत्र में रह रहे हमारे आदिवासी भाई-बहन भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। बस्तर क्षेत्र के विकास से ही हम एक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा से आए विद्यार्थियों को सोलर लाइट संयंत्र प्रदान करते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोलर लाइट के प्रकाश से आप सभी बेहतर ढंग से पढ़ाई कर पाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके राजधानी रायपुर भ्रमण के अनुभव भी जाने। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई विद्यार्थियों को पहली बार बस्तर से बाहर देश-दुनिया देखने का अवसर मिला है। इस मौके का पूरा लाभ उठाकर सीखने का प्रयास करें।

सुकमा जिले के विद्यार्थियों को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी संबोधित किया। श्री शर्मा ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं हम उपलब्ध कराएंगे।आप यहां से राजधानी रायपुर भ्रमण के नए अनुभवों को साथ लेकर जाएंगे। घर जाकर अब सोलर लाइट के उजाले में खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। आपको बेहतर भविष्य देना ही हमारा लक्ष्य है।

सोलर होम लाइट संयंत्र का वितरण

उल्लेखनीय है कि आज बस्तर के सुकमा जिले के सुदूर अंचल में स्थित कोंटा विकासखंड के ग्राम पुवर्ती, सिलगेर और टेकलगुड़ा के 50 विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य हेतु क्रेडा द्वारा प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर होम लाइट संयंत्र का वितरण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया। इस सोलर होम लाइट संयंत्र में 200 वाट का एक सोलर पैनल, 12.28 वोल्ट की बैटरी, 5 एलईडी लाइट, एक डीसी पंखा, एक डीटीएच और एक मोबाइल चार्ज शामिल है।

इस अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंहदेव, श्री नितिन नबीन सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानन्द, क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा, रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Rashifal, March 2024: मेष राशि के जातकों को कारोबार में मिलेगी सफलता

Rashifal, March 2024: मार्च के महीने में कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा तो वहीं मीन राशि में सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्‍य योग बनाएंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में शुक्र-शनि की युति और शुक्र-मंगल की युति से सिंह और कुंभ सहित सभी राशियों के लोगों पर प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते है राशिफल…

मेष

मेष राशि के लोगों को मार्च (March 2024) महीने के पूवार्ध में अलर्ट रहने की आवश्यकता रहेगी। इस माह आप तमाम चीजों को लेकर खुद को कन्फ्यूजन की स्थिति में पा सकते हैं। ऐसी स्थिति में गलत निर्णय लेने की बजाय शुभचिंतकों की सलाह लें तथा चीजों को पेंडिंग रखने की भूल बिल्कुल न करें। यदि आप माह के पूर्वार्ध में अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करते हैं तो आपको उसमें सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान प्रयास करने आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्राएं शुभता एवं लाभ लिए रहेंगी। रोजी-रोजगार की दृष्टि से भी यह समय शुभ है। इस दौरान आप अपने सीनियर को साध कर कोई बड़ा काम निकलवाने में कामयाब हो जाएंगे।

मार्च (March 2024)  के उत्तरार्ध में किसी भी काम को करते समय शार्टकट अपनाने से बचें अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान अपना काम सहकर्मियों के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। सेहत की दृष्टि से माह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके चलते आपको शारीरिक थकान बनी रह सकती है। इस दौरान मौसमी अथवा अन्य बीमारी या फिर चोट-चपेट के चलते आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है। ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं और नशे आदि से दूर रहें।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च (March 2024)  महीने के पहले सप्ताह को यदि छोड़ दें तो शेष पूरा महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको लोगों के साथ सोच-समझकर बात व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि इस माह आपको घर-परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। माह के मध्य में आपको अपनों के साथ सुखद समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नए लोगों के साथ दोस्ती या प्रेम का इजहार करने के लिए माह के उत्तरार्ध का समय शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पैदा होने दें और जीवनसाथी की शंकाओं का समाधान करते रहें।

उपाय: रोजाना किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और दैनिक पूजा में श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

हर चौथा वर्ष फरवरी में क्यों बढ़ जाता है 1 दिन? जानें क्या है रहस्य

https://www.facebook.com/webmorcha

नहीं रहे पद्मश्री डॉ अरूण कुमार शर्मा CM ने निधन पर जताया दुःख

रायपुर। CM विष्णु देव साय ने देश के सुप्रसिद्ध पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ अरूण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने डॉ शर्मा के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

CM  साय ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ अरुण कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ की माटी के सपूत हैं, जिन्होंने न सिर्फ छत्तीसगढ़ में अपितु देश के विभिन्न स्थलों पर पुरातात्विक सर्वेक्षण और उत्खनन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। छत्तीसगढ़ में सिरपुर और राजिम में उन्होंने उत्खनन के कार्य कराए। पुरातत्व के क्षेत्र में डॉ. अरुण शर्मा जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

हर चौथा वर्ष फरवरी में क्यों बढ़ जाता है 1 दिन? जानें क्या है रहस्य

https://www.facebook.com/webmorcha

हर चौथा वर्ष फरवरी में क्यों बढ़ जाता है 1 दिन? जानें क्या है रहस्य

आज फरवरी का आखिरी दिन है। इस वर्ष यह माह बहुत खास है. खासकर उन लोगों के लिए जिनका जन्मदिन 4 साल में एक बार अर्थात 29 फरवरी को आता है. आमतौर पर फरवरी माह में 28 दिन होते हैं, लेकिन जिस साल लीप ईयर (Leap Year) होता है, उस साल फरवरी माह में 29 दिन होते हैं. यह साल भी लीप ईयर है इसलिए इस साल भी फरवरी का महीना 29 दिनों का है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर 29 फरवरी का दिन हर चार साल में एक बार क्यों आता है? अगर हम इस एक एक्स्ट्रा दिन पर विचार न करें तो क्या होगा? अगर आप इसके बारे में नहीं जानते, तो आप हमारे इस लेख के जरिए इस सभी सवालों के जवाब जान सकते हैं.

जानें क्या है लीप ईयर और क्यों है जरूरी?

दरअसल, लीप ईयर (Leap Year) एक ऐसा साल होता है, जिसमें 366 दिन होते हैं, जिसमें सामान्य साल (365 दिन) से एक दिन अधिक होता है. हर चौथे साल फरवरी महीने में एक दिन (29 फरवरी) जोड़ा जाता है, ताकि पृथ्वी की सूर्य की परिक्रमा के समय (जिसे खगोलीय वर्ष कहा जाता है) और हमारे कैलेंडर वर्ष के बीच तालमेल बना रहे.

इसलिए हर 4 साल बाद आती है 29 फरवरी

पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में कुल 365 दिन, 5 घंटे और 48 मिनट लगते हैं. 365 दिन को एक साल के तौर पर माना जाता है. हालांकि, अगर हम 365 दिन का साल ही हमेशा मानते रहते, तो धीरे-धीरे मौसम और कैलेंडर की तारीखों के बीच तालमेल बिगड़ने लगता. इसलिए, हर चौथे साल में 29 फरवरी का एक एक्स्ट्रा दिन जोड़कर इस अंतर को समायोजित किया जाता है. इन 5 घंटों और 48 मिनट का अंतर चार साल में लगभग 1 दिन के बराबर हो जाता है.

यहां पढ़ें: घर से निकलते वक्त दिखें ये संकेत तो समझ लें होने वाली है धन की बारिश

यदि इस एक एक्सट्रा दिन पर ना करें विचार…

अब एक सवाल मन में उठता है कि अगर हम इस एक एक्स्ट्रा दिन को ना जोड़ें, तो क्या होगा? बता दें कि अगर फरवरी महीने एक दिन नहीं बढ़ाया गया, तो हम हर साल कैलेंडर से लगभग 6 घंटे आगे निकल जाएंगे. वहीं, आने वाले 100 सालों में हम 24 दिन आगे निकल जाएंगे. इसके चलते मौसम को महीनों के साथ जोड़कर रखना मुश्किल हो जाएगा और अगर ऐसा हुआ, तो गर्मी का मौसम अगले 500 सालों बाद मई-जून में ना आकर दिसंबर में आएगी.

क्या है लीप ईयर की पहचान?

इसके अलावा बता दें कि हर चौथे साल लीप ईयर नहीं होता है. कुछ अपवाद भी हैं. अगर को साळ 400 से डिवाइड होता है, तो वह लीप ईयर होगा. वहीं, अगर साल 400 से डिवाइड नहीं हो रहा है, लेकिन 100 से डिवाइड हो रहा है, तो वह लीप ईयर नहीं होगा.

उदाहरण के लिए:

– 2024 एक लीप ईयर है क्योंकि यह 4 से डिवाइड हो सकता है.

– लेकिन, 2100 एक लीप ईयर नहीं होगा, क्योंकि यह 4 से डिवाइड हो सकता है, लेकिन 100 से भी डिवाइड हो रहा है.

– वहीं, 2400 एक लीप ईयर होगा, क्योंकि यह 400 से डिवाइड हो सकता है.

https://www.facebook.com/webmorcha

अंक ज्योतिष: गुरुवार 29 फरवरी इस अंक वालों के लिए विशेष होगा समय, जानें लक्की रंग और नंबर

अंक ज्योतिष: गुरुवार 29 फरवरी: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों अर्थात 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक ज्योतिष…

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

वर्तमान में ही में हुई किसी हानि या नुकसान से आप अकेला और खिन्न महसूस कर सकते हैं। (ank jyotish) नए ज्ञान को हासिल करने के लिए आध्यात्मिकता या अलौकिक शक्ति के बारे में जानें। अधिक जोखिम लेने या मूर्खतापूर्ण कार्यों से बचें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

इस समय बदलाव ज़रूरी है इसलिए इसके लिए तैयार रहें। (ank jyotish) इस समय आप महीने के सबसे अच्छे दिनों का मज़ा ले रहे हैं। दोस्तों के साथ घूमें, पार्टी और मज़े करें। आज समझदार लोगों की बात सुनना ज़रूरी और आवश्यक ज्ञान प्रदान करेगा। सुंदरता आप को प्रभावित कर सकती है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

इस समय आप समाजिक मूड में हैं और हालिया सफलता का जश्न मनाने के लिए तैयार है। (ank jyotish) आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के कगार पर हैं जो शायद विवाह से जुड़ा हो सकता है। अनुबंध और बिक्री के कार्यों की समीक्षा करें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

खर्च कम करें और बुरे दिन के लिए कुछ धन बचाएं। (ank jyotish) कार्य में योगदान और उपस्थिति के लिए आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। आपके उत्साह के कारण आपके काम और भी बेहतर होंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

अपने कार्य और कैरियर में ध्यान केंद्रित करने के लिए यह सर्वोत्तम समय है। (ank jyotish) मामूली मुद्दों की जगह उन विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जिनका प्रभाव आपके जीवन पर सबसे अधिक है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

यहां पढ़ें: घर से निकलते वक्त दिखें ये संकेत तो समझ लें होने वाली है धन की बारिश

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

किसी रिश्ते के ख़त्म होने से आप अकेला और उदासीन महसूस कर सकते हैं। (ank jyotish) परिवार के साथ समय बिताएं।  कड़ी मेहनत करना जारी रखें और दुश्मनों की बातों को नजरअंदाज करें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

आपके नेतृत्व कौशल सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं और आपको पुरस्कार प्रदान करेंगे। (ank jyotish) नए रिश्तों के बनने की संभावना हैं किंतु लापरवाह बर्ताव के कारण पछताना पड़ सकता हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

आपका परिपक्व व्यवहार फायदा दिलाएगा। (ank jyotish) अपने नए उत्साह और जुनून से आप सबके आकर्षण का केंद्र बनेंगे।  दोस्तों और परिवार के साथ खाली समय का आनंद लें, लेकिन चोट या दुर्घटनाओं से बचने के लिए यात्रा करते समय ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

आज आपका परिवार और ऑफिस दोनों आपसे आपके समय की मांग करेंगे। (ank jyotish) आपकी संवेदनशीलता आपको पुराने दिनों की याद करा सकती है। सोचें, समझें और उसके बाद ही कोई कार्य करें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- गोल्ड

https://www.facebook.com/webmorcha

घर से निकलते वक्त दिखें ये संकेत तो समझ लें होने वाली है धन की बारिश

Dhan Ke Sanket: धन कमाने के लिए हर मनुष्य खूब मेहनत करता है. कई बार वह इसमें सफलता प्राप्त करता है तो कई बार उसे निराशा हाथ लगती है. ऐसे में वे किस्मत को दोष देने लगता है. (Dhan Ke Sanket) लेकिन जब समय अच्छा नहीं चल रहा है तो कितनी भी कोशिश कर लें सफलता मिलती ही नहीं है. ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे संकेतों के बारे में बताया गया है जो बहुत शुभ माने जाते हैं. ये संकेत घर में धन आगमन का इशारा होते हैं. यदि व्यक्ति को ये संकत दिखने लग जाए तो जान लें कि उसे धन लाभ होने वाला है. तो आइए जानते हैं क्या हैं वे संकेत.

चींटियों का झुंड

कई बार ऐसा होता है कि घर में आपको लाइन से चलती चींटियां नजर आती है. (Dhan Ke Sanket) अगर आपको काली चींटियों का झुंड दिखाई दें या एक लाइन से चलती दिखाई दे तो यह शुभ संकेत हैं. इसका अर्थ है आपको जल्द धन लाभ होने वाली है और आप पर पैसों की बरसात होने वाली है

गाय का रंभाना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गाय का रंभाना एक शुभ संकेत हैं. अक्सर जब हम घर से बाहर निकल रहे होते हैं तो गाय आकर रंभाने लगती है इसका अर्थ होता है कि खुद मां लक्ष्मी आपके द्वार आईं हैं. ऐसे में गाय को गुड़ और रोटी जरूर खिलाएं.

चिड़िया का घोंसला

यदि आपके घर में चिड़िया ने घोंसला बनाया है तो यह शुभ संकेत होता है. घर में चिड़ियां का घोंसला धन आगमन का संकेत है. ये इशारा है कि आपका रुका हुआ पैसा आपको वापिस मिलने वाला है.

सपने में शुभ चीजों का दिखना

सपने हर मनुष्य देखता है कुछ अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे. (Dhan Ke Sanket) सपने में कुछ चीजों का दिखना शुभ होता है. जैसे सपने में शंख, उल्लू, कमल, हाथी, छिपकली आदि का दिखना धन लाभ की ओर इशारा करता है.

तुलसी हरी-भरी हो जाए

घर में लगा तुलसी का पौधा अगर अचानक से खूब हरा-भरा हो जाए तो ये भी शुभ संकेत है. इसका मतलब होता है कि आपके घर सुख-समृद्धि का वास बना रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

मौसम की अंगड़ाई, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, UP समेत यहां इस तारीख से बारिश का रहेगा दौर

https://www.facebook.com/webmorcha

मौसम की अंगड़ाई, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, UP समेत यहां इस तारीख से बारिश का रहेगा दौर

मौसम की अंगड़ाई: मार्च का महीना प्रारंभ होने वाला है, लेकिन इससे पहले मौसम ने करवट ली है और लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है. इस बीच मौसम विभाग ने कई प्रदेशों में 1 से 3 मार्च तक बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है. इसके साथ ही पहाड़ी प्रदेशों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस और नीचे जा सकता है. हालांकि, दूसरे सप्ताह से मौसम साफ हो जाएगा और धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी.

एक से तीन मार्च तक इन राज्यों में हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के अनुसार, एक से तीन मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में गरज के साथ बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है. इसके साथ ही पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है.

 

webmorcha.com
बारिश

दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इससे पहले मंगलवार सुबह बादल छाने की वजह से तापमान में कुछ डिग्री का इजाफा हुआ और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. हालांकि, दिन के समय कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश के बाद शाम को एक बार फिर ठंड बढ़ गई. इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार की सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 173 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है.

जम्मू-कश्मीर में आज भी हो सकती है भारी बारिश और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिली और यह आज भी जारी रह सकता है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 3 मार्च तक घाटी में खराब मौसम की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना है. इस बीच किसानों को 3 मार्च तक अपनी कृषि गतिविधियों पर विराम लगाने का सुझाव भी दिया गया है. बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर या कैस्पियन सागर में आने वाला एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय तूफान है जो भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में बारिश/बर्फबारी का कारण बनता है.

किसानों को हो सकता है भारी नुकसान

बेमौसम बारिश और ओला गिरने से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है. ओलावृष्टि की वजह से गेहूं, प्याज, ज्वार और चना जैसे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. इसके साथ ही आम और नींबू के पेड़ों को भी नुकसान हो सकता है. बीते दिनों हुई बारिश के बाद भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था और इस कारण से सब्जियों को नुकसान पहुंचा था और बाजार में सब्जियां महंगी हो गई थीं. हालांकि धान फसल के लिए इस बारिश को फादेंमंद बताया जा रहा है।

अंक ज्योतिष: बुधवार 28 फरवरी इस अंक वालों के लिए विशेष होगा समय, जानें लक्की रंग और नंबर

https://www.facebook.com/webmorcha

अंक ज्योतिष: बुधवार 28 फरवरी इस अंक वालों के लिए विशेष होगा समय, जानें लक्की रंग और नंबर

अंक ज्योतिष: बुधवार 28 फरवरी: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों अर्थात 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक ज्योतिष…

अंक 1

इस समय आप धार्मिक के क्षेत्र में हैं, शायद विश्व से हारा हुआ महसूस कर रहे हैं। अपने आसपास के विवादों से ब्रेक लेना भी इस समय उचित और बुद्धिमानी होगा। माता पिता या सलाहकार के साथ एक यात्रा की संभावना है।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

खुद के भीतर देखो और अभी अपने धार्मिक विचारों को जांचें। बिना किसी शर्त प्रेम करना और प्रेम पाना ही इस दुनिया में सबसे बड़ी वास्तविकता है। आपको आज आपका रोमेंटिक साथी मिल सकता है।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

इस समय सामाजिक कार्यक्रमों का आनंद ले लेकिन,  बुराईओं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचें। आपके जीवन का कोई विशेष व्यक्ति किसी मुसीबत या बिमारी का सामना कर सकता है। अतीत का कोई अवशेष आपके सामना आ सकता है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

यदि बदलाव को अनदेखा नहीं कर सकते हो तो उसे अच्छे से संभालें। आपके सितारे बता रहे हैं कि आपने बहुत मेहनत कर ली है इसलिए अब कुछ देर आराम करने का वक्त आ चुका है। अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5

जिंदगी में आये उतार- चढाव से भी आपको लाभ ही होगा। हर क्षेत्र में जीत मिलेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपके ध्यान की ज़रूरत है। किसी डील के अंत के लिए अभी आपको बैठकों या अनुबंधों में शामिल होना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

परिवार पर किसी भी मतभेद को हल करने के लिए आप अपने सबसे नज़दीकी लोगों की जरूरतों पर ध्यान दें। अगर आप पार्टनर खोज रहे हैं तो आपकी तलाश आज खत्म होगी। प्यार, रोमांस और अन्य भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 7

आज का दिन कोई दुर्घटना या चोट आपको कानूनी विवाद में डाल सकते हैं।  अच्छा भाग्य शायद धन या एक नए करियर विकल्प के रूप में अभी आपके जीवन के मार्ग का नेतृत्व कर रहा हैं। पुराने परिचितों से मिलने की संभावना है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

धार्मिक और रचनात्मकता अभी आपको प्रेरित कर रही है। काम आपके तनाव का कारण बन सकता है। रोमांस के लिए समय निकालें। अधूरे रिश्तों को समाप्त कर सकते हैं। नए अवसर और आय के नए स्रोत अब दिखने लगे हैं।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- रेड

अंक 9

इस समय अपने परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ समय बिताने का हैं। अपने संबंधों को और भी मजबूत करें। प्रौद्योगिकी के कारण अपने प्रियजनों से संपर्क करना आसान हो गया हैं तो इसका प्रयोग करें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- ग्रीन

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

https://www.facebook.com/webmorcha

अलर्ट, छत्तीसगढ़ मौसम ने ली अंगड़ाई, बारिश की संभावना

रायपुर अलर्ट। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आने वाले कुछ घंटों में बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है. बादलों के असर से रायपुर समेत अन्य शहर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे लुढ़क चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 50 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में स्थित है. एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक है।

इसके असर से प्रदेश में 26-27 फरवरी को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में कोरबा, पेंड्रा, चारामा सहित बस्तर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. इसके अलावा अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे और हवा की गति अधिक होने की वजह से ठंड का अहसास हुआ. अनुमान है कि अगले 2 दिन छत्तीसगढ़ के मौसम में बादल बारिश के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि जैसा बदलाव भी नजर आने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से बिलासपुर संभाग के साथ उससे लगे रायपुर और दुर्ग संभाग के लिए भी इस तरह की चेतावनी जारी की गई है. मंगलवार को बारिश का प्रभाव सरगुजा और बिलासपुर क्षेत्र में होने के आसार हैं।

अंक ज्योतिष: मंगलवार 27 फरवरी इस अंक वालों के लिए विशेष होगा समय, जानें लक्की रंग और नंबर

https://www.facebook.com/webmorcha

अंक ज्योतिष: मंगलवार 27 फरवरी इस अंक वालों के लिए विशेष होगा समय, जानें लक्की रंग और नंबर

अंक ज्योतिष: मंगलवार 27 फरवरी: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों अर्थात 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक ज्योतिष…

अंक 1

सेहत या आर्थिक चिंताएं अभी आपको परेशान कर सकती है, जिससे आप बंधा हुआ या सीमित महसूस कर सकते हैं। अपने विश्वासों के बारे में पूरा ज्ञान प्राप्त करने के लिए यात्रा करें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

आज अपनी देखभाल के लिए समय निकालने क्योंकि बदलाव अभी निश्चित है। तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दें। आज आपको व्यक्तिगत प्रयासों से शानदार परिणाम मिलेंगे।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

इस समय कड़ी मेहनत और योगदान के लिए आपको तारीफ मिल सकती है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। खुश रहें और दूसरों भी भी खुश रखें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  ग्रीन

अंक 4

इस समय हाल ही में हुआ कोई नुकसान आपके दुःख का कारण बन सकता है। बुरे और जोखिम भरे व्यवहार से बचें क्योंकि यह आपके अपमान या ख़राब स्वास्थ्य का कारण बनेगा। दोस्तों के साथ सामाजिक बातचीत का आनंद लें।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5

आने वाले समय में बढ़िया भाग्य आपका इंतजार कर रहा है। आज लोगों से मिलने-जुलने का दिन है। आप खुश रहेंगे और इन सुखद क्षणों का मज़ा लेंगे। अच्छी तरह से सुख का अनुभव करने के लिए अपने उत्साह को बनाये रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

परिवार में हो रहे झगड़ों के कारण आप फंसा हुआ सा महसूस करेंगे। पति या साथी के साथ बात करना हर समस्या को हल करने के अच्छा तरीका है। बड़े पैमाने पर निर्णय लें।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7

इस समय काम पर अपने परिश्रम के फल का और सकारात्मक प्रतिक्रिया का आनंद लें। माता-पिता का स्वास्थ्य आज चिंता का विषय हो सकता है। अपने मामलों को स्वयं सुलझाने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8

जो लोग आप पर निर्भर करते हैं वो आपकी चिंता कर सकते हैं। कड़ी मेहनत करें और आने वाले दिनों में आपको बढ़िया भाग्य मिलेगा। अगर आपके परिवार या प्रियजनों को आपकी ज़रूरत हैं तो उनके आराम को प्राथमिकता दें।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9

आज अपना और दूसरों का आदर करना आज आपको सम्मान दिलाएगा। दूसरों के प्रति संवेदनशीलता और उदारता आपको सबके आंखों  का तारा बना देगी। आपके सितारे समारोह या यात्रा की तरफ भी इशारे कर रहे है।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- पिंक

Weekly Horoscope: गुडलक के साथ शुरू होगा इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha