होम

Rashifal, March 2024: मेष राशि के जातकों को कारोबार में मिलेगी सफलता

webmorcha.com

Rashifal, March 2024: मार्च के महीने में कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा तो वहीं मीन राशि में सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्‍य योग बनाएंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में शुक्र-शनि की युति और शुक्र-मंगल की युति से सिंह और कुंभ सहित सभी राशियों के लोगों पर प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते है राशिफल…

मेष

मेष राशि के लोगों को मार्च (March 2024) महीने के पूवार्ध में अलर्ट रहने की आवश्यकता रहेगी। इस माह आप तमाम चीजों को लेकर खुद को कन्फ्यूजन की स्थिति में पा सकते हैं। ऐसी स्थिति में गलत निर्णय लेने की बजाय शुभचिंतकों की सलाह लें तथा चीजों को पेंडिंग रखने की भूल बिल्कुल न करें। यदि आप माह के पूर्वार्ध में अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करते हैं तो आपको उसमें सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान प्रयास करने आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्राएं शुभता एवं लाभ लिए रहेंगी। रोजी-रोजगार की दृष्टि से भी यह समय शुभ है। इस दौरान आप अपने सीनियर को साध कर कोई बड़ा काम निकलवाने में कामयाब हो जाएंगे।

मार्च (March 2024)  के उत्तरार्ध में किसी भी काम को करते समय शार्टकट अपनाने से बचें अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान अपना काम सहकर्मियों के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। सेहत की दृष्टि से माह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके चलते आपको शारीरिक थकान बनी रह सकती है। इस दौरान मौसमी अथवा अन्य बीमारी या फिर चोट-चपेट के चलते आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है। ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं और नशे आदि से दूर रहें।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च (March 2024)  महीने के पहले सप्ताह को यदि छोड़ दें तो शेष पूरा महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको लोगों के साथ सोच-समझकर बात व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि इस माह आपको घर-परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। माह के मध्य में आपको अपनों के साथ सुखद समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नए लोगों के साथ दोस्ती या प्रेम का इजहार करने के लिए माह के उत्तरार्ध का समय शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पैदा होने दें और जीवनसाथी की शंकाओं का समाधान करते रहें।

उपाय: रोजाना किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और दैनिक पूजा में श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

हर चौथा वर्ष फरवरी में क्यों बढ़ जाता है 1 दिन? जानें क्या है रहस्य

https://www.facebook.com/webmorcha

ये भी पढ़ें...