जानें छत्तीसगढ़ बजट 2024 की दमदार बातें, किन्हें मिलेगा बजट का भरपूर लाभ

छत्तीसगढ़। प्रदेश में 20 वर्ष बाद कोई पूर्ण वित्त मंत्री राज्य का बजट पेश किया है। BJP की नई सरकार में OP चौधरी वित्त मंत्री हैं। उन्होंने 2024-25 के लिए राज्य का बजट पेश किया है। छत्तीसगढ़ राज्य का बजट एक लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपए का है। नई सरकार ने इस बजट के जरिए विकास का खाका खींचा है। इसके साथ ही हर योजना के लिए अलग-अलग बजट अलोकेट किए गए हैं। छत्तीसगढ़ की नई सरकार 35 करोड़ रुपए खर्च कर राज्य के लोगों को रामलला के दर्शन के लिए ले जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में कृषि मजदूरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है। इसके तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रति वर्ष 10,000 रुपये का वार्षिक भुगतान किया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाएगी सरकार

बजट भाषण में वित्त मंत्री OP चौधरी ने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। प्रदेशवासियों को अयोध्या धाम के दर्शन के लिए श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है। जिसके लिए 35 करोड़ रुपए का प्रावधान विष्णु सरकार द्वारा किया गया गया है। इसी प्रकार राज्य के 5 शक्तिपीठों के विकास की विस्तृत योजना बनाने हेतु 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह मोदी की गारंटी के तहत जनता से किए गए वादों को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

किसानों पर भी फोकस

छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा कि हमारे किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इस रीढ़ को मजबूती देने के लिए CM  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के पहले बजट में कृषक उन्नति योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे प्रदेश के 24.72 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। गत वर्ष की तुलना में 02 लाख 30 हजार अधिक किसान लाभान्वित होंगे।

5500 रुपए प्रति मानक बोरा

इसके साथ तेंदुपत्ता संग्राहकों की मांग भी पूरी कर दी है। विष्णुदेव सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5,500 रु प्रति मानक बोरा कर दिया है। साथ ही फिर से चरण पादुका योजना शुरू करने की बात की है।

महिलाओं को हर साल मिलेंगे 12,000 रुपए

विष्णु सरकार के इस बजट में महिलाओं को पोषित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महतारी वंदन योजना के तहत प्रति वर्ष 12,000 रुपए सहायता का प्रावधान किया। बजट में इसके लिए फंट का आवंटन हो गया है।

18 लाख घरों का होगा निर्माण

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख घरों के निर्माण के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 8,369 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। विष्णु सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 द्वितीय अनुपूरक में 3,799 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था।

इसके साथ ही ग्रामीण घरों को नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में जल जीवन मिशन के तहत 4,500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। वहीं, प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए महिलाओं और बच्चों का बेहतर पोषण और विकास के लिए इस बार विष्णु सरकार के बजट में 112 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2024-25 के बजट में 5683 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

शिक्षा का भी बढ़ाया बजट

छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा और कौशल विकास के बजट में 15.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। स्कूली शिक्षा के लिए 21,489 करोड़, उच्च शिक्षा के लिए 1,333 करोड़ और कौशल विकास के लिए 690 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 841 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए पीएम जनमन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में राज्यांश के रूप में 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। वहीं, रेल सुविधाओं को बेहतर करने के लिए राज्य शासन द्वारा कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाइन निर्माण को तीव्र गति से करने के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

प्रशासनिक कार्यों को मजबूत करने और सभी स्तरों पर पारदर्शिता लाने के लिए सभी प्रशासनिक विभागों के लिए राज्य मुख्यालय से ग्राम पंचायत स्तर तक उन्नत डिजिटल तकनीकों और आईटी इनेबल्ड सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 266 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

भारत नेट परियोजना के लिए 66 करोड़ रुपए

पीएम वाणी प्रोजेक्ट के लिए 37 करोड़ रुपए

एकीकृत ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना के लिए 15 करोड़ रुपए

अटल डैशबोर्ड के लिए 5 करोड़ रुपए

ये हैं अहम बातें

छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) और छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस(CIMS) की स्थापना प्रत्येक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और संभाग में होंगे।

रायपुर-भिलाई के आसपास राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) विकसित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सेंटर आफ स्मार्ट गवर्नेंस का गठन

छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन

बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में इको-पर्यटन और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र विकसित किए जाएंगे

नए उद्योगों को नीति में शामिल करने के लिए नई उद्योग नीति तैयार की जाएगी

ई-वाहनों को प्रोत्साहन , कुसुम योजना को अपनाने आदि के अलावा कार्बन उत्सर्जन में कमी के लिए जलवायु कार्य योजना तैयार की जाएगी

राज्य की खेल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना प्राथमिकता दी जाएगी

शनिवार से गुफ्त नवरात्रि, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग स्थापना का शुभ मुहूर्त

https://www.facebook.com/webmorcha

शनिवार से गुफ्त नवरात्रि, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग स्थापना का शुभ मुहूर्त

Gupt Navratri: हर साल 4 बार नवरात्रि का महापर्व होती हैं. इसमें 2 गुफ्त नवरात्रि होती हैं और 2 प्रत्यक्ष नवरात्रि होती हैं. माघ महीने की गुफ्त नवरात्रि 10 फरवरी 2024, शनिवार अर्थात कि कल से प्रारंभ हो रही हैं. माघ गुफ्त नवरात्रि माघ महीने के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती हैं और नवमी तिथि तक चलती हैं. इस साल माघ नवरात्रि 10 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेंगी. ये गुफ्त नवरात्रि विशेष हैं क्‍योंकि इनकी शुरुआत में ही सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं. इन योगों में मां दुर्गा की पूजा-उपासना करना बहुत लाभ देता है. साथ ही इन 9 दिनों में 10 महाविद्याओं की पूजा होती है.

गुप्त नवरात्रि पर घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार माघ शुक्‍ल प्रतिपदा तिथि 10 फरवरी की सुबह 4 बजकर 28 मिनट से 11 फरवरी की दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार 10 फरवरी को माघ शुक्‍ल प्रतिपदा यानी कि गुप्‍त नवरात्रि की शुरुआत मानी जाएगी. वहीं गुप्‍त नवरात्रि के पहले दिन घटस्‍थापना के लिए शुभ मुहूर्त 10 फरवरी की सुबह 8:45 बजे से लेकर सुबह 10:10 बजे तक रहेगा. यानी कि घटस्‍थापना के लिए कुल अवधि 1 घंटा 25 मिनट की ही रहेगी. इसके अलावा दोपहर को 12:13 बजे से लेकर 12:58 मिनट तक यानी कि 44 मिनट की अवधि में भी घटस्‍थापना की जा सकती है.

क्‍यों कहा जाता है गुप्‍त नवरात्रि?

प्रत्यक्ष नवरात्रि में मां भगवती की पूजा माता के ममत्व के रूप में की जाती है. साथ ही इसमें उत्‍सव होता है. वहीं गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा शक्ति रूप में की जाती है और इसमें देवी दुर्गा की साधना, अर्चना गुप्‍त रूप से की जाती है. गुप्‍त नवरात्रि में किए जाने वाले अनुष्‍ठान जितने गुप्‍त रूप में किए जाते हैं उनका उतना ही ज्‍यादा फल मिलता है. मान्‍यता है कि गुप्‍त नवरात्रि में की गई साधना से देवी जल्‍दी प्रसन्‍न होती हैं.

गुप्‍त नवरात्रि में देवी दुर्गा को प्रसन्‍न करने के लिए मंत्र जाप, श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ, हवन आदि करना चाहिए. इसके अलावा 9 दिन में सवा लाख मंत्र जाप का संकल्‍प भी लिया जा सकता है. इसके अलावा अखंड ज्योति जलाकर भी साधना करना मनोकामनाओं की पूर्ति कराता है.

कलिंगा युनिवर्सिटी के तीसरे छात्र का शव बरामद, नहाने गए थे तीनों btech स्‍टूडेंट

https://www.facebook.com/webmorcha

कलिंगा युनिवर्सिटी के तीसरे छात्र का शव बरामद, नहाने गए थे तीनों btech स्‍टूडेंट

रायपुर। Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के खुटेरी जलाशय में डूबे निजी कलिंगा विश्वविद्यालय के btech के तीसरे छात्र आदित्य झा का शव 12 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। SDRF की टीम ने शुक्रवार सुबह जलाशय में डूबे तीसरे छात्र की फिर से तलाश शुरू की। टीम को काफी तलाश के बाद आदित्य झा शव बरामद हो गया।

कलिंगा यूनिवर्सिटी के तीन छात्र डूबे

कलिंगा यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत तीन छात्र Video बनाने के दौरान मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के खुटेरी जलाशय में डूब गए। एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम ने दो छात्रों के शव पानी से बाहर निकाले हैं, तीसरे छात्र के शव की तलाश गुरुवार शाम तक की गई, लेकिन SDRF टीम को दूसरे दिन सफलता मिली। तीनों छात्र बिहार के रहने वाले हैं।

CG कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्रों की दर्दनाक मौत, 2 के शव मिले

गुरुवार को दो शव हुए बरामद

पानी में डूबे छात्र मुजफ्फरपुर निवासी आदित्य कुमार वर्मा और मोतिहारी निवासी सुधांशु जायसवाल के शव बरामद किए जा चुके हैं। भागलपुर निवासी आदित्य झा की तलाश की जा रही है। अंधेरा होने के कारण गुरुवार की शाम को तलाशी अभियान बंद कर दिया गया है। शुक्रवार की सुबह से एक बार फिर तलाशी अभियान शुरू की जाएगी। तीनों बीटेक चतुर्थ सेमस्टर के छात्र थे।

 

webmorcha.com
Kalinga University

एक-दूसरे को बचाने में डूबे तीनों स्टूडेंट

जानकारी के मुताबिक वहां कुछ लोग मौजूद थे। प्री-वेडिंग शूट भी चल रहा था। उन्होंने Police के बताया कि एक युवक पहले डूब रहा था। जिसे बचाने के लिए दूसरा गया वह भी डूबने लगा, तब तीसरा छात्र गया और फिर वह भी कुछ देर बाद देखते ही देखते डूब गया।

यूनिवर्सिटी में चल रही थी वार्षिकोत्सव की तैयारी

Kalinga University रजिस्टार डा. संदीप गांधी ने बताया कि 10 फरवरी को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम रखा गया था। सुबह से 12 बजे तक सभी की क्लास थी। इसके बाद कार्यक्रम का रिहर्सल होना था। ये छात्र 12 बजे तक क्लास में थे इसके बाद वहां से निकाल गए। 3.30 बजे उनके डूबने की सूचना मिली। इसके बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

https://www.facebook.com/webmorcha

पाकिस्तान में इस बार इमरान सरकार! बैंगन- बोतल, चारपाई के आगे नतमस्तक हो गया ‘टाइगर’

Pakistan Imran Khan: पाकिस्तान के आम चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। बैंगन- बोतल, चारपाई और कटोरा जैसे चुनाव चिन्ह वाले उम्मीदवार जीत गए हैं. जी हां, इन निर्दलीय उम्मीदवारों ने कमाल कर दिया है. ये सभी जेल में बंद इमरान खान की पार्टी के कैंडिडेट थे जिन्हें PTI का चुनाव चिन्ह न मिलने के कारण ऐसे इलेक्शन सिंबल से लड़ना पड़ा. आधीरात के बाद से Pakistan चुनाव नतीजों के अपडेट सोशल मीडिया पर भर गए. इमरान खान की पार्टी ने 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त का दावा किया है.

‘टाइगर’ बनने की कोशिश कर रहे नवाज शरीफ का फिर से वजीर-ए-आजम बनने का सपना चकनाचूर हो गया है. उनके साथ सेना का सपोर्ट था लेकिन इमरान खान के सामने सब ‘आउट’ हो गए. हालांकि अभी आधिकारिक नतीजे नहीं आए हैं और इमरान का खेमा धांधली की आशंका जता रहा है. उसका कहना है कि PTI को बहुमत मिलता देख जानबूझकर नतीजों में देरी की जा रही है.

Pakistan  इमरान के ट्विटर हैंडल से आधी रात को एक टीवी ग्राफिक्स शेयर किया गया था जिसमें दिखाया गया कि पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार 125 सीटों पर आगे चल रहे हैं. बाद में यह आंकड़ा 150 से ऊपर चला गया. नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को 44 जबकि बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी को केवल 28 सीटें मिलती दिखाई देती हैं.

webmorcha.com
पाकिस्तान

जेल में बंद हैं खान

तड़के इमरान खान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा के साथ-साथ केंद्र में पीटीआई सरकार बनाने जा रही है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें इमरान खान को पाकिस्तान का सबसे लोकप्रिय नेता बताया जा रहा है. पाकिस्तान के चुनाव पर नजर रखने वाले कई विशेषज्ञों ने लिखा है कि पाकिस्तान की सेना ने अमेरिका की खुलकर आलोचना करने वाले इमरान खान को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की लेकिन आज नतीजों से वे खुश नहीं होंगे.

PTI चेयरमैन बैरिस्टर गौहर अली खान ने Pakistan की नेशनल असेंबली में 150 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है. अगर यह नतीजे घोषित होते हैं तो निर्दलीय सपोर्टरों के दम पर इमरान खान की पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल जाएगा. क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहरा दिया गया था. उन्हें एक केस में 10 साल, दूसरे केस में 14 साल और तीसरे केस में 7 साल की सजा सुना दी गई थी. उनकी पार्टी को ‘क्रिकेट बैट’ चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल करने से भी रोक दिया गया था, फिर भी इस तरह का नतीजा पाकिस्तान के साथ-साथ पूरी दुनिया को चकित कर रहा है.

अपने गढ़ में भी पिछड़े शरीफ

जी हां, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भी पूर्व PM नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को कड़ी चुनौती मिली है, जिसे शरीफ का गढ़ माना जाता है. ऐसे में इमरान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है. तब पूर्व क्रिकेटर ने कहा था कि मैं चाहता हूं कि नवाज शरीफ चुनाव में उतरें, मैं उनकी सियासत खत्म कर दूंगा.

नई सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को नेशनल असेंबली की 265 सीटों में से 133 सीटें जीतनी होंगी. पीटीआई ने दावा किया है कि खान के सपोर्टरों के जीतने के कारण देशभर में चुनाव परिणामों में देरी की जा रही है जबकि उन्हें बहुमत मिल चुका है.

छत्तीसगढ़ में बदलने वाली है मौसम, 4 दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ में बदलने वाली है मौसम, 4 दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है, इसके कारण न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किन्तु मामूली गिरावट संभावित है । 11 से 14 फरवरी तक प्रदेश के मौसम परिवर्तन (अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा) होने की सम्भावना है।

बीती रात केवल सरगुजा 8.4 और कोरिया में 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंडक रही। जबकि कोरबा से लेकर बीजापुर तक रात का तापमान 15-20 डिग्री रहा। बीजापुर में सर्वाधिक 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजनांदगांव, रायपुर में 18 डिग्री रहा।

आंधी-तूफान की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. 13 फरवरी तक बैतूल, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा सतपुड़ा क्षेत्र में 11 फरवरी को आंधी और तूफान आने की आशंका है.

छत्तीसगढ़ का ऐसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट जारी है. वहीं, प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. गुरुवार को सरगुजा में न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस और कोरिया में न्यूनतम पारा 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा.

Aaj ka ank ganit: 09 फरवरी जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

https://www.facebook.com/webmorcha

Aaj ka ank ganit: 09 फरवरी जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

Aaj ka ank ganit:  09 फरवरी शुक्रवार: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों यानी 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित ank ganit …

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

आप अभी रचनात्मक और आध्यात्मिक रूप उत्साहित हैं। (ank jyotish) संगीत या फैशन के माध्यम से स्वयं को व्यक्त करने के लिए उत्सुक हैं। आज के दिन भौतिक सम्पतियां आपको आकर्षित कर सकती है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग-  हरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

अभी आपको दुनिया से ब्रेक लेने की जरूरत है। (ank jyotish) आराम करें और सपने देखें। कोई नुकसान आपको दर्द दे सकता है। दुख दूर करने के लिए बुरी आदतों से बचें। ध्यान करने की जगह, भगवान की स्तुति करें या प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

अगर आप तकनीक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि विषय को लेकर प्रयासरत हैं, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। (ank jyotish) पारिवारिक जीवन व प्रेम-संबंधों में तालमेल बनाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी।

शुभ अंक-18

शुभ रंग- नीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

मित्रों की सहायता से आर्थिक कार्य आसानी से बन जाएंगे। (ank jyotish) अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। आज का दिन संतोषकारी रहेगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। पेट सम्बन्धी शिकायतें हो सकती हैं और बीमारी की भी आशंका है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- नारंगी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

परिवार में सुख और शांति रहेगी। (ank jyotish) हो सकता है कि नौकरी-पेशा व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़े। शत्रु व विरोधी सक्रिय रहेंगे। शादी-विवाह एवं पार्टी समारोह में शरीक हो सकते हैं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

आज आपको कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। (ank jyotish) आप अपने व्यवसाय व काम पर अगर गम्भीरता से ध्यान देंगे, तो लाभ का रास्ता खुलेगा। प्रेमी से मिलना संभव होगा। छात्रों को विद्या में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

नौकरी की तलाश में हैं तो इंटरव्यू काल आ सकता है। (ank jyotish) व्यापार में की गई गलती या चूक का खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य कई बार खराब हो सकता है। कार्यक्षमता व कार्यकुशलता में कमी आएगी। आत्मविश्वास व मनोबल को ऊंचा रखें। पति-पत्नी में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

धन से जुड़े हुए विषय आपकी सुस्त ज़िन्दगी में उत्साह लाएंगे। (ank jyotish) मौके, संयोग या भाग्य जिसमें भी आपका विश्वास हो, आज आपके लिए फायदेमन्द रहेगा।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

आर्थिक क्षेत्र में शानदार उपलब्धि प्राप्त होगी। (ank jyotish) बातचीत व विवेक से आप अपना कोई भी हल निकाल ही लेंगे। दैनिक उपयोग की कोई भी वस्तु आप खरीद सकते हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

दादा के जमाने आ गई लूना अब चलाएगा नाती! आ गई इलेक्ट्रिक Luna, जानें रेट

https://www.facebook.com/webmorcha

CG कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्रों की दर्दनाक मौत, 2 के शव मिले

रायपुर। मंदिर हसौद के खुटेरी लेक में कलिंगा यूनिवर्सिटी 3 छात्रों के डूब गये। इस घटना में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक छात्र का शव अभी तक नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, जिन दो छात्रों का शव बरामद किया जा चुका है, उसमें 2 छात्र सुधांशु जायसवाल और आदित्य वर्मा शामिल हैं। वहीं एक छात्र आदित्य झा का शव अभी नहीं मिला है। तीनों छात्र कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्र बताये जा रहे हैं।

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कलिंगा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले आदित्य कुमार वर्मा, सुधांशु जायसवाल व आदित्य झा गुरुवार देर शाम मंदिर हसौद इलाके में स्थित खुटेरी बांध में घुमने के लिए गए थे। तीनों सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से यह तीनों पानी में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम पहुंची हुई है।

webmorcha.com
Kalinga University

आदित्य कुमार वर्मा व सुधांशु जायसवाल के शव को बरामद को पुलिस (Police) ने बरामद कर लिया है। वहीं आदित्य झा की तलाश की जा रही है। गुरुवार को नया रायपुर के खुटेरी जलाशय में तीन कॉलेज स्टूडेंट डूब गए। इनमें से 2 लोगों की लाश निकाल ली गई है। वहीं तीसरे युवक की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने के चलते यह हादसा हुआ है। मामला मंदिर हसौद थाना इलाके का है।

दादा के जमाने आ गई लूना अब चलाएगा नाती! आ गई इलेक्ट्रिक Luna, जानें रेट

https://www.facebook.com/webmorcha

दादा के जमाने आ गई लूना अब चलाएगा नाती! आ गई इलेक्ट्रिक Luna, जानें रेट

Electric Luna: एक समय था जब लूना गांव और शहर की शान थी। गिने-चुने लोगों के पास ही लूना रही होगी, जो उनके पिता या दादा के अन्य बड़े सदस्य चलाते थे। छोटी और कम कीमत होने के कारण इसे काफी पसंद किया गया और पॉपुलर भी हुई थी. अब इसकी फिर वापसी हो गई है. Kinetic Green ने पॉपुलर Luna का इलेक्ट्रिक वर्जन- E-Luna लॉन्च कर दी है.

इसकी शुरुआती कीमत ₹70,000 (बिना रजिस्ट्रेशन और बीमा के) है. रिपब्लिक डे के मौके पर कंपनी ने इसकी बुकिंग ₹500 के साथ शुरू की थी. Kinetic Green की फाउंडर और CEO सुलज्जा फिरोजिया मोटवानी के अनुसार अब तक 40,000 से ज्यादा लोगों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है.

फुल चार्ज में चलेगी 110KM

E-Luna कलर्ड डुअल-ट्यूबलर स्टील चेसिस पर बनी है. इसकी सामान ले जाने की कैपेसिटी 150 किलोग्राम की है. इसे चलाने के लिए 2.0 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 110 किमी तक चलने सकती है. कंपनी का प्लान 1.7 kWh और 3.0 kWh की बैटरी वाले मॉडल लाने का भी है. इसकी मोटर 2.2 किलोवाट की है. इसकी टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा है.

मिलता है डिजिटल डिस्प्ले

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें पूरी तरह से डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले, साइड स्टैंड सेंसर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और जरूरी सामान रखने के लिए हुक हैं. साथ ही, इसकी पीछे की सीट को निकाला जा सकता है, जो इसे और भी काम का बनाता है.

आप नई E-Luna को कंपनी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं. जल्द ही इसे पूरे देश में Kinetic Green की डीलरशिप से खरीदा जा सकेगा. इसके अलावा, यह मॉडल Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा.

ये पांच कलर ऑप्शन्स- Mulberry Red, Ocean Blue, Pearl Yellow, Sparkling Green और Night Star Black में मिलेगी. ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से कई एक्सेसरीज भी लगवा सकते हैं.

3 हजार सस्ता हुआ Samsung का स्मार्टफोन, कम दाम पर टूट पड़े खरीददार

https://www.facebook.com/webmorcha

CG शराबी प्रधान पाठक का वीडियों वायरल, कलेक्टर से हुई शिकायत

रायगढ़। शासकीय प्राथमिक शाला जामबहार के प्रधान पाठक शोभन साय चौहान का शराब के नशे में धुत एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के साथ शराबी प्रधान पाठक पर कड़ी कार्यवाही हेतु ग्राम जामबहार के सरपंच एवं अभिभावकों द्वारा आज जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जानिए क्या है पूरा मामला….

शिकायत में बताया उल्लेख किया गया है कि शा० प्राथमिक शाला जामबहार, तह०- लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ०ग०) के प्रधान पाठक शोभन साय चौहान द्वारा शैक्षणिक दिवस में मदिरा पान कर शाला में आकर छात्र/छात्राओं के साथ दुर्व्यहार किया जाता है। उक्त प्रधान पाठक द्वारा शाला प्रांगण में ही अन्य व्यक्तियों से शराब मंगाकर तथा कोई व्यक्ति नहीं मिलने पर शाला में कार्यरत् अन्य कर्मचारी से शराब मंगाकर खुल मैदान में बैठकर मदिरा पान किया जाता है। अभिभावकों के द्वारा मना करने पर उनकों धमकी देता है और कहता है कि मेरा कुछ नहीं बिगाड सकता अपने बच्चे को पढ़ाना है तो पढाओं नहीं तो अपने बच्चे को ले जाओं।

3 हजार सस्ता हुआ Samsung का स्मार्टफोन, कम दाम पर टूट पड़े खरीददार

कलेक्टर से शिकायत

गत् दिनांक 06/02/2024 की घटना है कि उक्त प्रधान पाठक द्वारा शाला प्रागंण के सामने बैठकर छात्र/छात्राओं को गाली गलौच किया जिसका विडियों भी बनाया गया है । और इस वक्त भरत लाल साहू नामक व्यक्ति भी उपस्थित था उसने भी समझाने का प्रयास किया किंतु उक्त प्रधान पाठक सबकों उपेक्षित कर नशे में झूमता रहा जिसका बुरा प्रभाव पाठशाला में अध्ययनरत् छात्र/छात्रों पर पड़ रहा है, जिससे उनका भविष्य खराब हो सकता है।। अतः श्रीमान् से प्रार्थना है कि शा० प्राथमिक शाला जामबहार, तह०- लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ०ग०) के प्रधान पाठक शोभन साय चौहान के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने की कृपा करें ।।

जानें क्या कहते हैं बीईओ शेखर राजपूत…*

इस संबंध में लैलूंगा बीईओ शेखर राजपूत से चर्चा कर उनसे पक्ष जानना चाहा उन्होंने कहा है मामले की जांच करता हूं। जांच में दोषी पाए जाने पर प्रधान पाठक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जावेगी।

यहां देखें वीडियो

https://www.facebook.com/webmorcha

3 हजार सस्ता हुआ Samsung का स्मार्टफोन, कम दाम पर टूट पड़े खरीददार

Samsung ने अपने मिड-रेंज पॉपुलर फोन गैलेक्सी F34 की कीमत में कटौती कर दी है. ये फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है और दोनों पर 3000 रुपये की कटौती हो गई है. कंपनी ने इस फोन को पिछले साल अगस्त 2023 में लॉन्च किया था. गैलेक्सी F34 दो वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत 6GB+128GB के लिए 18,999 रुपये और 8GB+128GB के लिए 20,999 रुपये रखी गई है. 3,000 रुपये की कीमत में कटौती के बाद, ग्राहक 6GB मॉडल को 15,999 रुपये और 8GB मॉडल को 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Remaining Time -10:16

ये फोन एलेक्ट्रिक ब्लैक, मिस्टिक ग्रीन और ऑर्किड वायलेट कलर में आता है. फोन को फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ई-स्टोर से खरीद सकते हैं. अगर आपको भी ये डील पसंद आ गई है तो आइए जान लेते हैं कि इसके सभी स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं…

फीचर्स के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी F34 5G में 6.46-इंच का फुल HD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 2340 x 1080 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, और इसमें 398 ppi पिक्सल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है.

ये फोन इन-हाउस ऑक्टा-कोर Exynos 1280 SoC पर काम करता है, जो 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. ये फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड वन UI 5.1 पर चलता है.

मिलेगा दमदार कैमरा लेंस

कैमरे के तौर सैमसंग गैलेक्सी F34 5G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर और पीछे की तरफ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है. ये सेंसर LED फ्लैश के साथ, बैक पैनल के ऊपर बाईं ओर तीन  सर्कूलर स्लॉट मिलता है. सेल्फी के लिए सेंटर अलाइन वॉटरड्रॉप नॉच में स्थित 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलता है.

पावर के लिए इस फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है. फोन में साइड माउंटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, GPS, NFC, Wifi, ब्लूटूथ v5.3 और USB टाइप-C सपोर्ट मिलता है. फोन का वज़न 208 ग्राम है.

CG PSC Scam: FIR कांग्रेस नेता समेत पूर्व चेयरमेन सोनवानी, सचिव ध्रुव पर दर्ज

https://www.facebook.com/webmorcha