Weekly Horoscope 12 to 18 February: जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 12 to 18 February 2024: फरवरी के इस सप्ताह में शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध मकर राशि में पहले से विराजमान हैं। शुक्र और बुध मिलकर लक्ष्‍मी नारायण योग बनाएंगे। लक्ष्‍मी नारायण योग के शुभ प्रभाव से वृष और तुला सहित 5 राशियों को करियर में बेहतरीन सफलता हासिल होगी और कारोबार में भी उन्‍नति होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

मेष

इस राशि के लोगों को इस Week किसी भी कार्य को बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह जल्दबाजी या लापरवाही के चलते आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए। पूरे Week अपने कार्यक्षेत्र एवं निजी जीवन में अपने विरोधियों से सतर्क रहें। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान माता-पिता से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

कारोबार से जुड़े लोगों को बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी भी जोखिम भरी योजना में धन लगाने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह संवेदनशील कहा जाएगा। ऐसे में किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय नम्रता से पेश आएं और विवाद से बचें। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बनी बात भी बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें तथा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय- रोजाना हनुमान जी की पूजा में गुड़-चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ

इस राशि के लोगों के लिए यह Week ढेर सारी खुशियां लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस दौरान आपकी रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। यदि आप लंबे समय से नौकरी या काम की तलाश में थे तो आपको इस सप्ताह मानचाहा काम मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। मनचाही चीजों के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वहीं पहले से शादीशुदा लोगों की संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इस राह में आ रही अड़चनें किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होगी। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए अत्यधिक शुभता और लाभ को लिए है। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और व्यवसाय में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी।

उपाय- रोजाना देवी दुर्गा की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उसका आशीर्वाद प्राप्त करें।

मिथुन

इस राशि के लोगों यदि इस Week किसी कार्य को पूरे मनोयोग से करते हैं तो उन्हें उसमें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। इस पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा और आपके साथी-संगी आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहने वाले हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ एवं मनचाहा फल प्रदान करने वाली साबित होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको Week की शुरुआत से ही कारोबार में लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी।

यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह शुभचिंतकों एवं स्वजनों की मदद से पूरी हो जाएगी। कुल मिलाकर कारोबार में मुनाफा और बढ़त के योग बने हुए हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखने की आवश्कता रहेगी अन्यथा आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय- रोजाना भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क

इस राशि के लोगों के लिए यह Week बीते सप्ताह के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका पड़ा काम पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे स्थान पर तबादले अथवा पदोन्नति की मनोकामना पूरी होगी। यह सप्ताह कांट्रैक्ट तथा कमीशन पर काम करने वालों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है। किसी शुभचिंतक की मदद से उन्हें कोई बड़ा काम मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे।

यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर सुलह-समझौता हो सकता है। यदि आप लंबे समय से विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह उस राह में आ रही अड़चनें स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। यदि आपकी किसी रिश्तेदार अथवा परिवार के सदस्य के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी तो किसी बुजुर्ग सदस्य की मदद से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ बेहद शानदार रहने वाली है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय- रोजाना भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।

सिंह

इस राशि के लोगों इस Week अपने जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं, जिनका भविष्य में दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेगा। सप्ताह के प्रारंभ में करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं आपके लिए शुभ साबित होंगी। यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने और कारोबार को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस पूरे Week आप पर सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे। कामकाज में अपेक्षित प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।

सप्ताह के मध्य में समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों को उनके कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान आपकी अतिरिक्त आय के योग बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र या प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों या फिर घर की साज-सज्जा आदि में अधिक धन खर्च हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार में एकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशिया बनी रहेंगी।

उपाय- रोजाना भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।

कन्या

इस राशि के लोगों के लिए यह Week बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए  नजर आएंगे। जिससे आपके भीतर एक गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी महत्वपूर्ण कार्य में प्रगति अथवा उसके संपन्न हो जाने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आप पर साथी-संगी एवं परिजन पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह कोई शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। इस Week आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।

Week के मध्य में आप अपनी सूझबूझ से कुछ एक बड़े मसलों को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान यदि आप अपनी समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा लोगों की मान-प्रतिष्ठा और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। उन्हें कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। भाई-बहनों और परिजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव लाइफ भी अच्छी तरह से चलती हुई नजर आएगी।

उपाय- रोजाना गणपति की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें तथा बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला

इस राशि के लोगों को इस Week कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी पास के फायदे में दूर का नुकसान करने की गलती न करें। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ मिलजुल कर काम करना लाभप्रद साबित होगा। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक सफलता प्राप्त होगी। Week के पूर्वार्ध में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपको रोजी-रोजगार से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पूर्व में किए गये धन निवेश से लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में बीतेगा।

Week के उत्तरार्ध में आपको नई योजनाओं पर काम करते हुए आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के अपने अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी से बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपको ऐसा करने पर अपेक्षित सफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय- रोजाना श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक

इस राशि के लोगों के लिए यह रोजाना कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ एक बडे़ खर्च आ जाने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है और आपको किसी से धन उधार लेने तक की नौबत आ सकती है। इस दौरान आपको धन का लेनदेन बेहद सावधानी के साथ करना उचित रहेगा। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बाद में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत से इन पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

इस Week आपको अपने काम को समय पर करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको कारोबार में धीमी गति से ही लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी तथा कामकाज से जुड़े अवरोध दूर होंगे। सुलह-समझौते के जरिए भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होने के आसार बनेंगे। वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह भूलकर भी अपने प्रेम का प्रदर्शन या दिखावा करने की कोशिश न करें अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। विवाहित लोग सुखी दांपत्य जीवन जीने के लिए अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उनकी उपेक्षा करने से बचें।

उपाय- रोजाना  पूजा में श्रीसुंदरकांड का विशेष रूप से पाठ करें।

धनु

इस राशि के लोगों के लिए Week की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है। यदि आप अपनी नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको यह निर्णय क्रोध या भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए। रोजी-रोजगार में बदलाव या फिर नई शुरुआत करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए अपने धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा।

Week के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस दोरान आपके द्वारा किए गये प्रयासों का उम्मीद से ज्यादा फल प्राप्त होगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों को इस दौरान विशेष सफलता और लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान उनके सीनियर से अच्छा कार्य करने के लिए प्रशंसा मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति संभव है। परिवार के किसी सदस्य की बड़ी सफलता से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपसी रिश्तों में आई खटास दूर होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय- रोजाना केसर का तिलक लगाएं और दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर

इस राशि के लोगों के लिए यह Week गुडलक लिए हुए है। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। रोजी-रोजगार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में अप्रतयाशित लाभ की प्राप्ति होगी। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन धार्मिक-आध्यामिक कार्यों में खूब लगेगा। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्रोगाम बन सकता है।

Week के मध्य में किसी महिला मित्र की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। कामकाज में आ रहे बड़े अवरोध दूर होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा और उसके साथ पुरानी यादों को ताजा करने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

उपाय- रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। कुंभ राशि के जातकों को इस Week इस बात को गांठ बांध कर रख लेनी चाहिए। इस हफ्ते भूलकर भी अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और न ही उसे कल पर टालने की कोशिश करें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में आने वाली बेवजह की मुश्किलों के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को किसी गलती के कारण सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। कामकाज में बदलाव और कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के असहयोग से आप परेशानी महसूस करेंगे। इस दौरान मौसम जनित बीमारी भी आपके शारीरिक कष्ट का बड़ा कारण बन सकती है। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या, खानपान के साथ अपने शरीर का विशेष ख्याल रखें।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से Week के मध्य का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान किसी बात को लेकर भाई-बहनों के साथ तकरार हो सकती है। गृह क्लेश के कारण आपका कामकाज भी प्रभवित हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है और उन पर आलस्य हावी रहेगा। किसी भी नियम-कानून को तोड़ने और वाहन तेज चलाने से बचें अन्यथा आर्थिक और शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय- रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन

इस राशि के लोगों के लिए यह Week मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सप्ताह की शुरुआत में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना चाहिए। इस प्रकार नौकरीपेशा व्यक्ति को अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की बात को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर-परिवार से जुड़ी कुछ एक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, जिसके चलते आपका मन खिन्न रहेगा। आस-पड़ोस में रहने वालों से अकारण विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं।

इस राशि Week के जातकों को इस दौरान गलतफहमी फैलाने वालों से उचित दूरी बनाए रखना तथा कोई भी निर्णय स्वयं की बुद्धि और विवेक से लेना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियों में सुधार होता नजर आएगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से परेशानियों का हल निकलता नजर आएगा। धन की आवक बढ़ेगी और व्यय भार घटेगा। करियर-कारोबार में अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। कठिन समय में लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय- रोजाना केले के पेड़ को जल दें और भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 दिनों तक बारिश के आसार

https://www.facebook.com/webmorcha

रायपुर में युवती के चक्कर में चली गोली, दो युवक बने जान के दुश्मन

रायपुर। छत्तीसगढ़ रायपुर में बीते रात गोली चलने का मामला सामने आया है. जहां दो पक्षों के झगड़ा हुआ. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर हमला करते हुए तोड़फोड़ कर फायरिंग कर दी. Police ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि, रायपुर (Raipur) हाईपर क्लब के पार्किंग ग्राउंड में रात लगभग 11.30 बजे विकास अग्रवाल और रोहित तोमर शख्स के बीच पुराने प्रेम संबंध की बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद रोहित तोमर ने गुस्से में आकर विकास अग्रवाल पर हमला करते हुए उसके गाड़ी में तोड़-फोड़ करते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है.

मामले को लेकर रायपुर (Raipur)  शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि श्री नगर गुढ़ियारी निवासी विकास अग्रवाल ने हवाई फायरिंग की है. हॉयपर क्लब में रोहित तोमर नामक व्यक्ति से विवाद में गोली चली है. दोनों ही पक्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 दिनों तक बारिश के आसार

https://www.facebook.com/webmorcha

विजय के बाद भी क्यों? हार गए इमरान, बिलावल की ‘गुगली’ में फंसे नवाज शरीफ

Pakistan Election: पाकिस्तान में चुनाव हुए 2 दिन बीत चुके हैं, लेकिन नई सरकार की तस्वीर क्लीयर नहीं हो पा रही है. अगला PM कौन बनेगा इस पर सस्पेंस बरकरार है. जेल में बंद होने के बावजूद भी पाकिस्तान की सियासत मे इमरान खान का जलवा बरकरार है और इस बात की गवाही चुनावी नतीजों ने भी दे दी है. इमरान भले ही नंबर में आगे हों, लेकिन फौज के सहारे नवाज जनादेश का खेल बिगाड़ने की फिराक में हैं. फौज की शह के बाद पाकिस्तान में गठबंधन सरकार राह तेज हो रही है.

पाकिस्तान (Pakistan Election) के इस पूरे सियासी समीकरण में बिलावल भुट्टो किंगमेकर की भूमिका में आ सकते हैं. बिलावल की PPI के गठबंधन के बिना सत्ता के तख्त पर आसीन होने के नवाज के सपने टूट सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक इस बार बिलावल भुट्टो किंगमेकर की बजाय़ किंग की भूमिका में आना चाहते हैं. हालांकि, सेना ही पाकिस्तान का आखिरी सच है. बताया जा रहा है कि सेना की पर्ची में इस बार नवाज शरीफ की ताजपोशी तय है. ऐसे में बिलावल पर नवाज का पलड़ा भारी पड़ सकता है.

शतक लगाकर भी हार गए इमरान खान

पाकिस्तान (Pakistan Election)  की 265 में से 255 सीटों के नतीजे आ गए हैं. इमरान खान की PTI समर्थित 101 निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है. वहीं, नवाज शरीफ की PMLN को 77 सीट मिली है. तीसरे पर बिलावल भुट्टो की PPP है, जो अब तक 54 सीटें हासिल कर चुकी है. इसके बाद चौथे नंबर अलताफ हुसैन की MQM-P है, जिसके पास 17 सीटें हैं. बिलावल भुट्टो की PPP को 54 सीट मिली है. बता दें कि नेशनल असेंबली की 336 सीट में से 266 पर ही मतदान कराया जाता है लेकिन बाजौर में, हमले में एक उम्मीदवार की मौत हो जाने के बाद एक सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था. अन्य 60 सीट महिलाओं के लिए और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं और ये जीतने वाले दलों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर आवंटित की जाती हैं. नई सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 265 सीट में से 133 सीट चाहिए.

जीतकर भी कैसे हार गए इमरान खान

एक तरफ पाकिस्तान में फौजी सरकार अपने नए पियादे को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाने की तैयारी कर रही है, तो वहीं इमरान खान के समर्थन में पूरे पाकिस्तान में नया माहौल बनता जा रहा है, क्योंकि इमरान जीतकर भी हार गए हैं. मतबल साफ है कि आर्मी चीफ मुनीर जो चाहते थे, पाकिस्तानी में वही हो भी रहा है. सेना ने साम, दाम, दंड, भेद के साथ इमरान खान को अपनी गुगली में फंसा लिया है. नवाज शरीफ के आदेश के मुताबिक शहबाज शरीफ ने बिलावल भुट्टो के पिता आसिफ अली जरदारी और मौलाना फजलुर्रहमान से मुलाकात की. संभव है कि नवाज की पार्टी PML-N और बिलावल की पार्टी PPP मिलकर नई सरकार बनाएं. यानी पाकिस्तानी पॉलिटिकल लीग में सीटों का शतक लगाने के बावजूद इमरान खान मैच हार चुके हैं.

क्या हो सकता है सरकार बनाने का गुणा-गणित

नतीजों से साफ हो चुका है कि किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिली है ऐसे में अब सभी पार्टियां सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ में लगी हैं. नवाज शरीफ की कोशिश है कि किसी भी हाल में सरकार वही बनाएं, जबकि बिलावल चाहते हैं वो गद्दी पर बैठें. ऐसे में सरकार बनाने का क्या गुणा-गणित हो सकता है. पाकिस्तान में नई सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को नेशनल असेंबली में 265 में से 133 सीट जीतनी जरूरी हैं, लेकिन इस आंकड़े को कोई भी पार्टी अकेले दम पर नहीं छू पाई. ऐसे में नवाज की मुस्लिम लीग और बिलावल की पीपुल्स पार्टी साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए तैयार हैं.

अब तक के नतीजों में नवाज की PML-N को 73 सीटों पर जीत मिली है, बिलावल की PPP के खाते में 54 सीटें आई हैं. जबकि, फजलुर्रहमान की JUI-F सिर्फ 2 सीटों पर जीती है. गठबंधन के बाद कुल 129 सीटें होती हैं और बहुमत के लिए 133 चहिए. ऐसे में अभी 5 सीटों की और दरकार है, जबकि 10 सीटों के नतीजे आना बाकी हैं. अब अगर गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है तो उन्हें निर्दलीय उम्मीदवारों की जरूरत पड़ेगी. इसकी तैयारी नवाज शरीफ ने पहले ही कर दी है. वो पूरे नतीजे आने से पहले ही आवाम के सामने पहुंच गए और इमरान समर्थित उम्मीदवारों पर डोरे डालने शुरू कर दिए.

फौजी सरकार का ‘प्यादा’ कौन?

अब सवाल ये है कि फौजी सरकार का अगला प्यादा कौन होगा. मतलब वजीर-ए-आजम की गद्दी पर कौन बैठेगा? क्योंकि, आसिफ अली जरदारी की पूरी प्लानिंग बिलावल को प्रधानमंत्री बनाने की है. शहबाज शरीफ के साथ हुई की बैठक में जरदारी ने इस मुद्दे पर भी चर्चा की है. लेकिन, दूसरी तरफ नवाज शरीफ सत्ता की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं. आर्मी का सपोर्ट मिलने की वजह से नवाज शरीफ और उनकी पार्टी के नेता जीत को लेकर जोश से भरे हुए थे. लेकिन, इमरान के निर्दलीय प्रत्याशियों की धुआंधार जीत से नवाज का कॉफिडेंस डगमगा गया है. इसलिए, अब वो सभी को साथ आने की दावत दे रहे हैं. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि निर्दलीय प्रत्याशी नवाज का ऑफर कबूल कर करते हैं या अपने कैप्टन के वफादार रहते हैं.

जानें इमरान खान से कहां हो गई चूक

PMLN और PPP की उम्मीदों के उलट नतीजों से इमरान समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं है और वो मोये मोये के जरिए नवाज और बिलावल का मजाक उड़ा रहे हैं. इमरान भले ही जेल में हों, लेकिन उनकी पार्टी PTI का दावा कि है पाकिस्तान का अगला PM इमरान खान ही तय करेंगे. PTI भले ही दावा कर रही हो कि पीएम इमरान खान ही तय करेंगे, लेकिन पाकिस्तान में फौज PTI की उम्मीदों को धूमिल करेगी ये तय है, क्योंकि इमरान और फौज फिलहाल एक दूसरे के जानी दुश्मन बने हुए हैं.

पाकिस्तान में ‘गृहयुद्ध’ जैसे हालात

नवाज़ और बिलावल मिलकर सरकार बनाने की जुगत में लगे हैं तो नतीजों के बाद पाकिस्तान सुलगने लगा है. इमरान खान के समर्थक सड़क पर हैं और सेना को खुली चुनौती दे रहे हैं. अब सवाल ये है कि पाकिस्तान में हुए चुनाव का परिणाम क्या गृहयुद्ध है, क्योंकि पाकिस्तान के लिए चुनाव से पहले जो दावा किया गया था वो शायद सच साबित हो रहा है. नतीजों में गड़बड़ी के वीडियोज आए हैं. नतीजों के बाद हिंसा की तस्वीरें आई हैं, जो भविष्यवाणी को सही करार दे रही हैं. इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप ने चुनाव से पहले ही दावा किया था कि अगर चुनाव में धांधली हुई तो पाकिस्तान (Pakistan Election)  में गृह युद्ध छिड़ सकता है.

छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 दिनों तक बारिश के आसार

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 दिनों तक बारिश के आसार

रायपुर। (WebMorcha)। छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलने के कारण मौसम का मिजाज रविवार आज से बदलने वाला है मौसम विभाग के अनुसार, 11 फरवरी से 14 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 फरवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ और 12 से 14 फरवरी तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार है। इसके साथ ही 15 फरवरी को छुटपुट हल्की वर्षा हो सकती है। शनिवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।रायपुर में ठंड थोड़ी कम होने लगी है, हालांकि आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क

शनिवार को रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही तेज धूप के चलते रायपुर में ठंड थोड़ी कम हुई है,आउटर व ग्रामीण में ठंड बनी हुई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री रहा,जो सामान्य रहा। इस वर्ष ठंड कम पड़ने से गर्म कपड़ों का कारोबार भी पूरी तरह से गिर गया है,इनमें दिए जाने वाले 60 प्रतिशत छूट आफर भी ग्राहकों को लुभा नहीं पाए। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि रविवार से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल सकता है और 14 फरवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है।

प्रदेश के अंबिकापुर, पेंड्रा रोड व बिलासपुर में ठंड बढ़ी

प्रदेश में इन दिनों अंबिकापुर, पेंड्रारोड व बिलासपुर में ठंड बढ़ गई है। विशेषकर अंबिकापुर में तो न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गिर गया,यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और बिलासपुर (Bilaspur) में 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और बिलासपुर में सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

Aaj ka ank ganit: 11 फरवरी जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

https://www.facebook.com/webmorcha

Aaj ka ank ganit: 11 फरवरी जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

Aaj ka ank ganit:  10 फरवरी रविवार: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों यानी 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित ank ganit …

अंक 1

रविवार को आप पार्टी में जाने और अपने प्रियजनों के साथ भोजन और कला का मज़ा लेने के मूड में हैं। (ank ganit) आनंद ले, किन्तु कम खर्च करें। उन करीबी लोगों का ध्यान रखें जो किसी संकट का सामना कर रहे है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2

रविवार को  यात्रा की योजनाओं को पुनर्निर्धारित करने की ज़रूरत हो सकती है। (ank ganit) लोगों के साथ बातचीत आपको ऊर्जा और कौशल प्रदान कर सकती है। आराम करें और दूसरों की संगति का मज़ा लें। आपकी सामूहिक या संगठनात्मक गतिविधियां आपके परिवार और घरेलू जीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3

रविवार को  कार्यस्थल पर वेतन में बढ़ोतरी या पदोन्नति के साथ अभी आपको पुरस्कृत किया जा रहा है। (ank ganit) अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करें। रिश्ते में चीजें तनावपूर्ण होंगी ऐसे में रिश्ते का टूटना एकमात्र विकल्प हो सकता है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4

रविवार को  नए मौकों का फायदा उठायें। (ank ganit) प्रगति, उपलब्धि,निपुणता, प्रसिद्धि और सार्वजनिक पहचान इन सब को अनुभव करने का वक्त आ चुका है। आज साक्षात्कार या बैठक में भी आपको विजय मिलेगी। लोगों से बातचीत आपको आत्मविश्वास प्रदान करेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5

रविवार को हाल ही में हुई हानि या भाग्य में बदलाव आपकी चिंता या अवसाद का कारण बन सकता हैं। (ank ganit) अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। योग-ध्यान, चिकित्सा या आध्यात्मिक उपाय इस समय आपका काम बनवा सकते है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6

रविवार को आप अपने काम में परिवर्तन करेंगे जिसके कारण समृद्धि और विकास होगा। (ank ganit) आज अपने भाई बहन या ससुराल के सदस्यों के साथ भावनात्मक संबंध बन सकते हैं। लोगों को अपने कौशल और उपलब्धियों के बारे में बताना एक अच्छा विचार है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7

रविवार को  कोई नुकसान और दुर्घटना आपको परेशान कर सकती है। (ank ganit) सौभाग्य आपके साथ होगा बस अपने आकर्षण और अच्छी भावना को शो करें। अंकल या भाई आपके लिए तनाव का कारण होंगे।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8

रविवार को  रिश्तों में खास कर अपने करीबी लोगों से मतभेद को दूर करने के लिए समय निकालें। (ank ganit) सभी अनुबंध और साझेदारी आपको एक बार फिर आकर्षित करेंगे।आने वाले समय में आप वो सब कुछ प्राप्त करने वाले है जिसके अभी सपने देख रहे हैं।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 9

रविवार को आपको एक सक्षम लीडर के रूप में देखा जा रहा है। (ank ganit) कार्य भार और प्रतिबद्धताओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। कुछ नजदीकी लोग आपको हमेशा प्रेरित करते है। पुराने ताल्लुक़ात और संपर्क भी आपकी मदद कर सकते है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

Gupt Navratri: आज से शक्ति साधना का गुप्त नवरात्रि, 9 दिनों तक रहे संयमित

https://www.facebook.com/webmorcha

CG पूर्व मंत्री के साथियों के यहां ढाई करोड़ नगदी, जेवरात समेत अघोषित संपत्ति के दस्तावेज जब्त

रायपुर Chhattisgarh । पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और करीबियों के ठिकानों पर IT की जांच में करोड़ों रुपए की अघोषित संपत्ति मिली है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड नई दिल्ली की प्रिंसिपल कमिश्नर और प्रवक्ता सुरभि अहुलवालिया ने प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी है। 25 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी के दौरान ढाई करोड़ कैश और जेवर समेत अघोषित संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं।

अहुलवालिया ने बताया है कि आयकर विभाग ने 31 जनवरी 2024 को अमरजीत भगत, करीबी सहयोगियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर जांच अभियान शुरू किया था। अमरजीत के करीबी सहयोगियों में से एक रियल एस्टेट के कारोबार में है। आयकर विभाग ने अंबिकापुर कलेक्टर को पत्र लिखकर 13 लोगों की संपत्ति का ब्यौरा मांगा है।

पूर्व मंत्री अमरजीत
पूर्व मंत्री अमरजीत

तलाशी अभियान में Chhattisgarh  के रायपुर, सरगुजा, सीतापुर और रायगढ़ जिलों में फैले 25 से ज्यादा परिसरों को कवर किया गया। तलाशी अभियान के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज़, अघोषित बैलेंस शीट और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिन्हें जब्त किया गया है।

पूर्व मंत्री अमरजीत और कारोबारियों  के यहां छापा, 1 करोड़ नगदी मिले

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ मिनिस्टर के बंगले में चली गोली, गार्ड की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक मिनिस्टर के बंगले में देर रात गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। मिनिस्टर बंगले के एक गार्ड ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर खुदखुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर SP और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। जांच जारी है। बतादें, गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात में लगभग 2:10 बजे आरक्षक क्र135 रोहित सलामे ई कंपनी, प्रथम वाहिनी ने मिनिस्टर दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड के बंगला के गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफ़ल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक आरक्षक 2 बजे ड्यूटी से अपने गार्ड रूम लौटा था। थोड़ी देर बाद उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। बंगले के अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और कमरे में देखें तो गार्ड का शव पड़ा हुआ था। शव के पास ही उसकी सर्विस रिवाल्वर भी थी। मृतक एक सप्ताह पहले पच्चीस दिवस EL अवकाश से वापिस ड्यूटी पर आया था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस SP संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, DSP लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा तथा गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर मौजूद थे। आरक्षक की डेड बॉडी पीएम के लिए हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

10 February Weather बारिश जल्द देगी दस्तक, बढ़ाएगी ठंड, जानें कहां मौसम विभाग ने किया अपडेट

https://www.facebook.com/webmorcha

10 February Weather बारिश जल्द देगी दस्तक, बढ़ाएगी ठंड, जानें कहां मौसम विभाग ने किया अपडेट

10 February Weather: देश की राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ है. कोहरे और धुंध की चादर ने दिल्ली को नहीं घेरा हुआ है. हालांकि, शीतलहर (Coldwave In Delhi) लगातार दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ा रही है. दोपहर के वक्त धूप तो निकलती है लेकिन शीतलहर के कारण फिर भी सर्दी लगती रहती है. इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) जारी है. जिसका असर मैदानों में भी देखने को मिल रहा है. पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी में ठंड बढ़ गई है. शीतलहर के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश फिर से दस्तक दे सकती है. तापमान गिर सकता है.

कहां-कहां होगी बारिश?

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, आगामी 24 घंटे में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. वहीं, 10 से 14 फरवरी के बीच ईस्टर्न मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मीडियम बारिश हो सकती है. इसके अलावा सेंट्रल महाराष्ट्र में 10 और 11 फरवरी को बारिश हो सकती है. वहीं, अगले 2 दिन मराठवाड़ा में भी हल्की से मीडियम बारिश की संभवना है.

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 2 दिन मराठवाड़ा में भी हल्की से मीडियम बारिश की संभवना है. जान लें कि साउथ-ईस्टर्न उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 13 से 14 फरवरी के बीच आसमान से पानी बरसने की संभावना है. वहीं, पश्चिम बंगाल में 13 से 14 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है.

शीतलहर ने कहां बरपाया कहर?

गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में पूरे देश में मौसम लगभग शुष्क रहा. हालांकि, सिक्किम और कोस्टल ओडिशा में हल्की बारिश हुई. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर ने कहर बरपाया. वहीं, कोस्टल आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों में घना कोहरा छाया रहा. बिहार में भी कई जगहों पर मीडियम कोहरा छाया रहा.

Gupt Navratri: आज से शक्ति साधना का गुप्त नवरात्रि, 9 दिनों तक रहे संयमित

https://www.facebook.com/webmorcha

Gupt Navratri: आज से शक्ति साधना का गुप्त नवरात्रि, 9 दिनों तक रहे संयमित

Gupt Navratri: हिन्दू धर्म में कई सारे त्योहार मनाए जाते हैं. इन्हीं में से एक पर्व है नवरात्रि. पंचांग के अनुसार एक साल में 4 नवरात्रि होते हैं जिसमें चैत्र, शारदीय नवरात्रि के साथ 2 गुप्त नवरात्रि होते हैं. (Gupt Navratri) सभी नवरात्रि के 9 दिन जगत जननी मां दुर्गा की पूजा करने का विधान है. फिलहाल माघ महीना चल रहा है. इस महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है.

जानें शुभ मुहूर्त

साल 2024 के पहले गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) आज यानी 10 जनवरी से शुरू हो रही हैं. वहीं,  इसका समापन 18 फरवरी को होगा. पंचांग के अनुसार 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट से 11 फरवरी की रात 12 बजकर 47 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 10 फरवरी यानी आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट से सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. मां दुर्गा के भक्त इस 1 घंटा और 25 मिनट की अवधि में घटस्थापना कर सकते हैं.

गुप्त नवरात्रि का महत्व

गुप्त नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए काफी शुभ माने जाते हैं. इन 9 दिनों में आप गुप्त रूप से देवी की पूजा कर कई सिद्धियां प्राप्त कर सकते हैं. जो लोग मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करते हैं उनके जीवन से कई कष्ट दूर हो जाते हैं और सूख-शांति का वास होता है. इन 9 दिन आप कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए वरना मां भगवती आपसे नाराज हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि गुप्त नवरात्रि में क्या नहीं करना चाहिए.

क्या न करें

  • गुप्त नवरात्रि के 9 दिन काफी पवित्र होते हैं. इन दिनों में भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे मास मदिरा, लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • गुप्त नवरात्रि के दिन किसी भी नकारात्मक विचार से बचना चाहिए. किसी से भी विवाद न करें, क्रोधित न हों और न ही किसी की बुराई करनी चाहिए.
  • गुप्त नवरात्रि के 9 दिन घर को साफ-सुथरा रखें. किसी भी प्रकार की गंदगी को घर से बाहर करें. अगर घर में गंदगी रहती है तो मां दुर्गा क्रोधित हो सकती हैं.

शनिवार से गुफ्त नवरात्रि, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग स्थापना का शुभ मुहूर्त

https://www.facebook.com/webmorcha

Aaj ka ank ganit: 10 फरवरी जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

Aaj ka ank ganit:  10 फरवरी शनिवार: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों यानी 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित ank ganit …

अंक 1

भाई बहन आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते प्रतीत होंगे, (ank ganit) जो सैर-सपाटे या घर के कामों में आपकी मदद करेंगे। प्रभावी बातचीत इस दिन की ज़रूरत है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

नेटवर्किंग भविष्य में मिलने वाले मौकों का कारण बनेगी। (ank ganit)  परिवार, दोस्तों को कॉल, ईमेल, टेक्स्ट करें और एक अच्छा श्रोता बनें। अपने सपनों को रिकॉर्ड करें और देखें कि आपकी अचेतन क्या बताती है। अनौपचारिक प्रेम प्रसंग से बचें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3

आज का दिन मिलने-जुलने का है। (ank ganit) पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ गिले-शिकवे दूर होंगे। आप समान विचारधारा वाले लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4

आपका परिवार आपकी पेशेवर सफलताओं का जश्न मनाने के लिए तैयार है। (ank ganit) अपनी पदोन्नति या वेतन में वृद्धि का पूरा मज़ा लें। धन प्राप्ति की संभावना है लेकिन गलत निवेश से बचें और ज़रूरत पड़ने पर चौकस रहें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5

आपके प्रियजन या पडोसी किसी परेशानी का सामना कर सकते हैं। (ank ganit) आज आपका पूरा ध्यान अपनी योजनाओं को पूरा करने पर रहेगा। आप अपने भविष्य के बारे में विचार कर सकते है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6

अपने जीवन में असंतोष की स्थिति न आने दें। (ank ganit) जीवन में अच्छे बदलावों के लिए भी पूरी तरह से तैयार रहें। कुछ नया पढ़ना आपकी आत्म-मूल्य की भावना को मजबूत करेगा।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7

आपके पिता आपके महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आप अपनी ताकत और सीमाओं का मूल्यांकन करने का प्रयास कर रहे हैं। (ank ganit) आज नए अनुभव, कार्यक्रम और योजनाएं आपके पक्ष में हैं।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8

आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। (ank ganit) अब आप हर तरह से स्वतंत्रता चाहते हैं फिर चाहें वो बौद्धिक स्वतंत्रता हो या आध्यात्मिक। कुछ समय निकालने और जीवन को नए सिरे से देखें।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9

अभी आप अकेला महसूस कर सकते हैं। (ank ganit) कोई मुद्दा आपको परेशान करेगा जैसे कोई सेहत से जुड़ा या कोई रहस्य्मय, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं। डॉक्टरों और बुजुर्गों से सलाह लें।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

शनिवार से गुफ्त नवरात्रि, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग स्थापना का शुभ मुहूर्त

https://www.facebook.com/webmorcha