Budget 2024: अंतरिम बजट जानें क्या किसे मिला.. इनकी होगी बल्ले-बल्ले

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को देश का अंतरिम बजट पेश किए. 2019 में हुए अंतरिम बजट में देश के किसानों हर साल 6 हजार की घोषणा की गई थी।

Budget 2024
Budget 2024

2019 के बजट में मिला था ये पांच बड़े तोहफा..

  1. PM किसान सम्मान निधि का तोहफा

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री ने अपने अंतरिम बजट 2019-20 (Interim Budget 2019) में बड़ा ऐलान करते हुए पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत किसानों को अपनी खेती में मदद के लिए चार महीने के अंतराल पर साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्त यानी 6000 प्रति वर्ष दी जाती है. 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को उस समय इसका लाभ देने का ऐलान किया गया था. इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 75,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे.

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

असंगठित क्षेत्र के 10 करोड़ श्रमिकों और कामगारों को पेंशन का लाभ देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM Shram Yogi Mandhan Scheme) की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत 100 या 55 रुपये प्रतिमाह के योगदान पर 60 साल के बाद 3000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है.

टैक्स को  लेकर हुआ था ये बदलाव

2019 के अंतरिम बजट में सरकार ने मध्यम वर्ग के लोगों राहत देते हुए 10 हजार रुपये स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट बढ़ा दी थी. पहले स्टैंडर्ड डिडक्शन 40,000 रुपये था, जो बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया था.

TDS लिमिट में बढ़ोतरी

इस अंतरिम बजट (Interim Budget) में बैंक और डाकघर से अर्जित ब्याज पर TDS को 10,000 रुपये बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दिया गया था. रेंट वाले इनकम पर 1,80,000 रुपये से बढ़ाकर 2,40,000 रुपये कर दिया गया था.

रोजगार के लिए खास ऐलान

तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goel) ने कहा कि गरीब परिवारों को आगे बढ़ाने के लिए  10% आरक्षण को पूरा करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में 25% अतिरिक्त सीटें दी जाएंगी. वहीं 2019 में रक्षा बजट (Defence Budget) पहली बार 3,00,000 करोड़ रुपये का पेश किया गया था, जबकि रेलवे के लिए 1,58,658 करोड़ रुपये का बजट (Railway Budget) ऐलान किया था.

https://www.facebook.com/webmorcha

February Horoscope 2024: फरवरी में इन राशियों के लिए सफलताभरा होगा साबित

Budget 2024: आज बजट जानें क्या है अंतरिम बजट..

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज कुछ घंटों में देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी. अंतरिम बजट इसलिए, क्योंकि कुछ महीने बाद देश में लोकसभा चुनाव होने वाला है. हालांकि, इसके बावजूद लोगों को इस मिनी बजट से लोगों को खासी उम्मीदें हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस बार के बजट में सरकार PM मुद्रा योजना और महिला उद्यमिता प्लेटफॉर्म जैसी योजनाओं का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ छोटे शहरों की महिला उद्यमियों के लिए बड़े ऐलान कर सकती है. इतना ही नहीं, नौकरीपेशा लोगों के लिए साल 2019 के अंतरिम बजट की तरह इस बार भी टैक्स में छूट का ऐलान भी कर दे तो कोई बड़ी बात नहीं है.

बता दें कि साल 2019 के अंतरिम बजट में भी मोदी सरकार ने टैक्स पेयर को छूट देने के अलावा कई बड़ी घोषणाएं की थी, जिसमें किसानों से जुड़े कई स्कीम शामिल थे. इसके तहत सरकार ने पीएम किसान स्कीम का ऐलान कर किसानों को हर साल 6 हजार की मदद का ऐलान किया था, तो दूसरी तरफ किसान क्रेडिट कार्ड पर इंटरेस्ट सब्वेंशन का भी फायदा दिया था. ऐसे में इस बार भी अंतरिम बजट में वोटर्स को लुभाने के लिए सरकार शायद ही कोई कसर छोड़ेगी.

रेलवे को लेकर भी हो सकते हैं बड़े ऐलान

इस बार के अंतरिम बजट में रेलवे को बड़ी प्राथमिकता दी जा सकती है. सरकार रेलवे के आवंटन में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी का अनुमान है, जो 3 लाख करोड़ तक हो सकता है. वहीं, वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों के लिए वित्तीय मदद बढ़ाई जा सकती है. इतना ही नहीं, सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के लिए भी 50 हजार करोड़ रुपए मिलने की संभावना जताई जा रही है.

इंदिरा गांधी के बाद बजट पेश करने वाली दूसरी महिला निर्मला सीतारमण

आम बजट 2024: 2019 में हुए आम चुनावों के बाद वित्त मंत्रालय का प्रभार मोदी सरकार ने निर्मला सीतारमण को दिया. इसके बाद से वो लगातार बजट पेश कर रही हैं. वह इंदिरा गांधी के बाद बजट पेश करने वाली दूसरी महिला हैं. इस तरह से निर्मला सीतारमण का यह पहला अंतरिम बजट होगा.

एक्सपर्ट्स को अंतरिम बजट से ये हैं उम्मीदें

इस बार पेश होने वाले अंतरिम बजट से एक्सपर्ट्स को काफी उम्मीदें हैं. अनुमान है कि इस बार विकास और रोजगार पर सरकार का फोकस बढ़ सकता है. वहीं, ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी, रेलवे, पोर्ट्स, एविएशन तथा हाइवे को प्राथमिकता दी जा सकती है. इसके साथ इस मिनी बजट में कई बड़ी घोषणाओं के ऐलान की संभावना भी जताई जा रही है.

इस अंतरिम बजट में NPS को बनाया जाएगा आकर्षक

NPS की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार ने अप्रैल 2023 में वित्त सचिव टीवी सोमानाथन की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया था. इस बीच कमिटी ने सरकारी कर्मचारियों के अलावा अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के साथ एनपीएस पर चर्चा की है. ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब अंतरिम बजट पेश करेंगी तो आसार है कि वे नेशनल पेंशन स्कीम को लेकर स्टेटस रिपोर्ट भी संसद में पेश कर सकती हैं.

बजट में विनिर्माण, शोध को प्रोत्साहन देने की जरूरतः निर्यातक संगठन

निर्यातकों समेत भारतीय उद्योग ने निर्यात एवं विनिर्माण गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बजट में अनुसंधान के लिए कर प्रोत्साहन और विपणन गतिविधियों के लिए अधिक धनराशि आवंटित किए जाने की मांग की है. भारतीय निर्यातक संघों के महासंघ (फियो) ने बयान में कहा, ‘‘हमने वर्ष 2021 में परिवहन सेवा शुल्क के रूप में 80 अरब डॉलर से अधिक का भुगतान किया था. जैसे-जैसे देश एक लाख करोड़ डॉलर के निर्यात लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, यह भुगतान वर्ष 2030 तक 200 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा.’’

उद्योग जगत को भरोसा, बजट आर्थिक वृद्धि को गति देने वाला होगा

उद्योग जगत का मानना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने अंतरिम बजट में विनिर्माण को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बड़ी राशि निर्धारित करने और कराधान मोर्चे पर राहत देते हुए सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं पर अधिक ध्यान देंगी. उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने विनिर्माण में गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए ‘अत्याधुनिक विनिर्माण के लिए राष्ट्रीय मिशन शुरू करने का सुझाव दिया है.

बजट के दिन क्या करेगा बैंक निफ्टी?

LKP सिक्योरिटीज़ के सीनियर टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट कुनाल शाह ने कहा, “कल (बजट से एक दिन पहले) बुल्स ने बैंक निफ्टी को उठाया और इंडेक्स 45500 का अहम लेवल पार कर गया. इसके लिए अगल रेजिस्टेंस 46500 पर है. अगर यह लेवल निकल गया तो फिर यह इंडेक्स काफी ऊपर जाएगा. 45700 पर सपोर्ट है. इसके टूटने के बाद इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिलेगी.”

जानें अंतरिम बजट और केंद्रीय बजट में क्या अंतर है?

पूरे वर्ष का केंद्रीय बजट पूरे वित्तीय वर्ष के लिए सरकारी खर्च, राजस्व सृजन, नीति सुधार और अन्य सभी पहलुओं को कवर करने के लिए एक व्यापक वित्तीय योजना है. वहीं, अंतरिम बजट आवश्यक सरकारी कार्यों, चल रही योजनाओं और तत्काल आवश्यकताओं के लिए धन आवंटित करता है.

पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं निर्मला सीतारमण

सीतारमण पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं, जो जुलाई 2019 से पांच पूर्ण बजट पेश कर चुकी हैं और अगले सप्ताह लेखानुदान यानी अंतरिम बजट पेश करेंगी. सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने के साथ, मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा जैसे पूर्व वित्त मंत्रियों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगी. इन नेताओं लगातार पांच बजट पेश किये थे. वित्त मंत्री के रूप में देसाई ने 1959-1964 के बीच पांच सालाना बजट और एक अंतरिम बजट पेश किये थे.

Budget 2024
Budget 2024

जानें क्या होता है अंतरिम बजट?

अंतरिम बजट एक अस्थायी वित्तीय योजना है. चुनावी साल में अंतरिम बजट पेश किया जाता है, क्‍योंकि चुनाव के बाद नवगठित सरकार पूर्ण बजट पेश करती है. इसे नई सरकार आने और नया पूर्ण बजट बनाने तक अल्प अवधि के लिए सरकार के खर्चों को पूरा करने की एक अस्थायी व्यवस्था के रूप में समझा जा सकता है.

लगातार छठी बार बजट पेश कर कई रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लगातार छठा बजट पेश करेंगी. इसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड होंगे. वह लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश करने के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम दर्ज रिकॉर्ड की बराबरी करेंगी.

https://www.facebook.com/webmorcha

February Horoscope 2024: फरवरी में इन राशियों के लिए सफलताभरा होगा साबित

अंक गणित 01 फरवरी:  जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

ank jyotish: अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों यानी 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित…

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

इस समय आपका ध्यान कर्ज और बाधाओं पर हो सकता है जिसके कारण आप चिंतित रहेंगे। कड़ी मेहनत करना जारी रखें इससे आपकी सभी बाधाएं दूर हो जाएँगी। खाली समय में की जाने वाली गतिविधियों के लिए समय निकालें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

इस समय सामाजिक कार्य में आपका आकर्षण बना रहेगा। विवाह तय करवाने वालों के लिए बेहतरीन दिन है। अपनी लगन और दृढ़ता के कारण आप कोई भी काम कर सकते है।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

इस समय किसी प्रस्ताव के लिए अपने साहस पर विश्वास करें। कार्य अभी नए अवसर प्रदान करेगा, खासकर जब से आपके नेतृत्व कौशल और रचनात्मकता को नोटिस किया जा रहा है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

आपका दांपत्य जीवन में कुछ अटपटा महसूस कर सकते हैं। इसलिए रोमांस के लिए कुछ समय निकालें। आपका करिश्मा ऐसा है कि आप आसानी से दोस्त बना सकते है।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

इस समय अभी आप किसी पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। अपनी बुद्धिमता और परिजनों की सलाह से आप आज हार को भी जीत में बदल देंगे।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

इस समय आप अपने विशेष करिश्मे को महसूस कर रहे हैं और नए दोस्त बनाने के लिए यह बेहतरीन समय है। आपके द्वारा बनाये गए रिश्ते हमेशा आपके साथ रहेंगे और आपकी मदद करेंगे।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

इस समय आपको किसी फिल्म या पार्टी का निमंत्रण मिल सकता है। इससे आप उत्साहित होंगे क्योंकि यह गतिविधियां आपको आनंद देती हैं। पार्टी करने का भी मन हो सकता हैं।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

इस समय आपका व्यक्तित्व और करिश्मा आज लोगों को आश्चर्यचकित करेगा, इसका प्रयोग अपने लाभ के लिए करें। जो व्यक्ति अधिक परिश्रम करने से डरता है, उसे परिणाम भी कम मिलता हैं।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

इस वक्त अपने कार्यस्थल पर आपने जो पहचान बनाई है, वो आपको भौतिक सुरक्षा और मान्यता दिलाएगी। संपत्ति, धन, आराम और प्रतिष्ठा आज सब कुछ आपके पक्ष में है।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

February Horoscope 2024: फरवरी में इन राशियों के लिए सफलताभरा होगा साबित

https://www.facebook.com/webmorcha

February Horoscope 2024: फरवरी में इन राशियों के लिए सफलताभरा होगा साबित

February Monthly Horoscope 2024: कैलेंडर के मुताबिक फरवरी साल का दूसरा महीना है. जनवरी का माह खत्म हो चुका है और सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आने वाला नया महीना अर्थात फरवरी उनके जीवन के लिए कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं….

मेष राशि

फरवरी माह का प्रारंभ शानदार सफलताओं के साथ होगा। कार्य-व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।  (February Monthly) नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता दूर होगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। माह की 04-05 तारीख को रहें जरा बचके।

वृषभ राशि-

माह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के साथ होगा। झगड़े और विवाद से दूर ही रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में ही सुलझाएं। (February Monthly) यात्रा सावधानी पूर्वक करें। उतार-चढ़ाव के बावजूद कार्य व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेंगे। विदेशी मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी समय बेहतर रहेगा। माह की 24-25 तारीख को रहें जरा बचके।

मिथुन राशि-

संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। जिधर भी चाहेंगे सफलता हासिल कर सकते हैं किंतु, किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। इस अवधि के मध्य सरकारी विभागों से प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।  (February Monthly)किसी नए टेंडर के लिए आवेदन आदि करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। शासन-सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी किस्मत आजमा सकते हैं। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।

कर्क राशि-

यह माह आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों  तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर बेहतर रहेगा। अपने साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। (February Monthly) कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक ध्यान दें। माह की 10 और 11 तारीख को रहें जरा बचके।

सिंह राशि-

संपूर्ण माह काफी मिलाजुला फल प्रदान करेगा। एक ओर जहां कार्य-व्यापार में वृद्धि होगी। वहीं कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक सावधान रहें। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। (February Monthly) सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी किंतु नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। माह की 08-09 तारीख को रहें जरा बचके।

कन्या राशि-

माह कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। शोधपरक और आविष्कारक कार्यों में भी सफलता मिलेगी नए कार्य व्यापार का आरंभ भी कर सकते हैं। (February Monthly) जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाते रहना अच्छा रहेगा। माह की 14-15 तारीख को रहें जरा बचके।

तुला राशि-

संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा विशेष करके कार्य-व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। (February Monthly) धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। माह की 17-18 तारीख को रहें जरा बचके।

वृश्चिक राशि-

माह बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। आर्थिक पक्ष तो मजबूत होगा ही कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। (February Monthly) परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य चुनाव से संबंधित कोई तैयारी कर रहे हो तो ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। माह की 10-11 तारीख को रहें जरा बचके।

February Monthly
February Monthly

धनु राशि-

कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो माह बेहतरीन रहेगा किंतु मानसिक पीड़ा और पारिवारिक कलह से मन दुखी रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान दें। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। (February Monthly) जो लोग आपको नीचे दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपनी जिद को नियंत्रित रखते हुए कार्य करें। माह की 13-14 तारीख को रहें जरा बचके।

मकर राशि-

माह का आरंभ तो अच्छी सफलताओं वाला रहेगा किंतु तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आए परिवर्तन के प्रभावस्वरूप कहीं न कहीं स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है। परिवार में अलगाव की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। (February Monthly) अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का योग है। यात्रा देशाटन का पूर्ण लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। माह की 19-20 तारीख को रहें जरा बचके।

कुंभ राशि-

माह का आरंभ बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि आप अपनी उलझनों से परेशान रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेवारियां भी बढ़ेगी किंतु उसका निर्वहन करने में बखूबी कामयाब रहेंगे। इस अवधि के मध्य विवादित मामलों से दूर रहें। (February Monthly) कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। धर्म और आध्यात्म को प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक संस्थाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।

मीन राशि-

फरवरी माह अच्छी सफलता दिलाने वाला होगा। झगड़ों विवादों से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आएगा। शासन सत्ता का पूर्ण से हो मिलेगा। (February Monthly) परिवार के बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आए परिवर्तन के परिणामस्वरुप कष्ट कर यात्रा करनी पड़ सकती है। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है ऐसे में हर कार्य और निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। माह की 02-03 तारीख को रहें जरा बचके।

https://www.facebook.com/webmorcha

Gyanvapi: 30 साल बाद व्यासजी के तहखाने में पूजा की मिली अनुमति

इमरान और उसकी वाइफ बुशरा को 14 वर्ष की कैद, इस मामले में हुई सजा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को 10 साल की कैद की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना मामले 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है। वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री का पद गंवा चुके इमरान खान भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने के बाद पहले से ही तीन साल की जेल की सजा काट रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को उन्हें सरकारी राज़ लीक करने के मामले में सज़ा सुनाई गई थी और आज तोशाखाना के मामले में 14 साल की सज़ा सुनाई गई है। इमरान ने कहा है कि उनके खिलाफ कई मामले राजनीति से प्रेरित हैं।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान को यह सजा पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले चुनावों से ठीक एक सप्ताह पहले सुनाई गई है। इस वजह से वह खुद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसके साथ ही अपनी पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के लिए प्रचार भी नहीं कर पाएंगे। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ सजाएं एक साथ सुनाई जाएंगी। पिछले अगस्त में गिरफ्तारी के बाद से इमरान खान ज्यादातर अदियाला जेल में रहे हैं। बुधवार के फैसले के बाद उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने भी जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। गौरतलब है कि इमरान के प्रधानमंत्री चुने जाने से कुछ महीने पहले 2018 में दोनों ने शादी की थी।

सरकारी उपहारों को निजी लाभ के लिए बेच दिया

उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था कि उन्होंने कार्यालय में मिले सरकारी उपहारों को निजी लाभ के लिए बेच दिया है। चौदह साल की जेल की सजा के साथ उन्हें 1.5 अरब रुपए से अधिक का जुर्माना देने का भी आदेश दिया गया है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने बुधवार को कहा कि सजा का मतलब यह है कि पूर्व PM को सार्वजनिक पद संभालने के लिए 10 साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। पार्टी के एक प्रवक्ता ने इस फैसले का वर्णन इस प्रकार किया, ‘‘ हमारी न्यायिक प्रणाली के इतिहास में एक और दुखद दिन, जिसे (न्यायपालिका) नष्ट किया जा रहा है।”

उल्लेखनीय है कि पूर्व PM ने मंगलवार को अदालत के फैसले की आलोचना की थी। एक न्यायाधीश ने उन्हें एक वर्गीकृत दस्तावेज़ का खुलासा करने और राजनयिक संबंधों को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया था। इमरान खान और उनकी PTI पार्टी ने उस मामले और उनके खिलाफ अन्य मामलों को फर्जी बताया है और यह तर्क दिया कि मुकदमे ‘गैरकानूनी अदालतों में हुए थे और कार्रवाई जल्दबाजी में की गई है।

https://www.facebook.com/webmorcha

Gyanvapi: 30 साल बाद व्यासजी के तहखाने में पूजा की मिली अनुमति

Gyanvapi: 30 साल बाद व्यासजी के तहखाने में पूजा की मिली अनुमति

Gyanvapi: व्यासजी के तहखाने में पूजा की अनुमति को लेकर बुधवार को कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है। पूजा करने की अनुमति मिल गई है। जिला जज की अदालत में दोनों पक्षों की बहस पूरी मंगलवार को पूरी हुई थी। तहखाने के रिसीवर डीएम हैं। ज्ञानवापी (Gyanvapi) स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा किए जाने की अनुमति मिल गई है। तहखाने में पूजा संबंधी आवेदन पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में दोनों पक्ष की तरफ से मंगलवार को बहस पूरी कर ली गई। अदालत इस प्रकरण में बुधवार को अपना आदेश सुनाएगी। आदेश की पत्रावली सुरक्षित कर ली गई है।

वादी शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, सुधीर त्रिपाठी, सुभाष नंदन चतुर्वेदी और दीपक सिंह ने कोर्ट में दलील पेश की। कहा कि उनकी तरफ से दिए गए आवेदन के एक भाग को अदालत ने पहले ही स्वीकार कर लिया है। (Gyanvapi) इसके तहत व्यासजी के तहखाने को जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। हमारा दूसरा अनुरोध है कि जो बैरिकेडिंग नंदीजी के सामने की गई है, उसे खोलने की अनुमति दी जाए।

व्यासजी के तहखाने में वर्ष 1993 के पहले के जैसे पूजा के लिए अदालत के आदेश से आने-जाने दिया जाए। इस पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से अधिवक्ता मुमताज अहमद और एखलाक अहमद ने आपत्ति जताई। (Gyanvapi) उन्होंने कहा कि व्यासजी का तहखाना मस्जिद का हिस्सा है। वहां पूजा की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह मुकदमा पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम से बाधित है।

तहखाना मस्जिद का हिस्सा है और वह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। लिहाजा, वहां पूजा-पाठ कि अनुमति न दी जाए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश के लिए बुधवार की तिथि नियत कर दी।

ठगी में जैकलीन भी थीं मौजूद, सुकेश के रुपयों से उड़ाई मौज, मिटाए सबूत, ED का दावा

https://www.facebook.com/webmorcha

शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल हो बहादुर कलारिन की शौर्यगाथा : डॉ. नीरज गजेंद्र

महासमुंद. महिला अधिकारों की रक्षा के लिए बहादुर कलारिन ने अपने इकलौते बेटे को मौत दे दी। नारी सम्मान के लिए बेटे के मोह का बलिदान करने वाली मां की तपस्या अनुकरणीय है। कलार वीरांगना माता बहादुर कलारिन की शौर्यगाथा को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग छत्तीसगढ़ कलार समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज गजेंद्र ने की है। छत्तीसगढ़ सरकार को लिखे पत्र में डॉ. नीरज गजेंद्र ने बताया है कि माता बहादुर कलारिन की शौर्यगाथा नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्पद है।

त्याग और बलिदान की बरसी बसंत पंचमी के दिन का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि माता बहादुर कलारिन के इकलौते बेटे छछान छाडू ने राजपारिवारों से बदला लेने उनकी सौ से भी राजकुमारियों को जीतकर बंधक बना लिया, उन्हें यातनाएं देनी शुरू कर दी। महिलाओं के प्रति इकलौते बेटे के इस व्यवहार ने मां के भीतर की ममता का त्याग करते नारी रक्षा के संकल्प को जगा दिया और एक मां ने खुद के बेटे को मौत की सजा दे दी। छत्तीसगढ़ के कलार परिवार आज भी अपनी वीरांगना माता की त्याग, तपस्या और बलिदान की याद में सरहगढ़ महोत्सव मनाता है।

माता बहादुर कलारिन की शौर्यगाथा के अनेक प्रमाण

डॉ. नीरज ने बताया कि बालौद जिले के सोरर गांव में माता बहादुर कलारिन की शौर्यगाथा के अनेक प्रमाण पुरावशेष के रूप में मौजूद हैं। माता बहादुर कलारिन ने नारी शक्ति को संदेश दिया है कि महिलाओं के मान और सम्मान के लिए यदि अपना जिगर का टुकड़ा भी आड़े आ रहा हो तो उसे रास्ते से हटा देना उचित है। कलार परिवारों में महिलाओं के सम्मान के लिए पहले से भी अनेक प्रस्ताव पारित हुए हैं। सरकारी तौर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने माता बहादुर कलारिन की ऐतिहासिक शौर्यगाथा का मान रखने राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा की है। अब समय आ गया है कि माता बहादुर कलारिन की शौर्यगाथा को चीरस्मरणीय बनाया जाए, इसके लिए उनकी जीवनी और बलिदान की कथा को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल गया जाए।

नाट्यकला में बहादुर कलारिन को मिली वैश्विक पहचान

मशहूर पटकथा लेखक और नाट्य निर्देशक हबीब ने माता बहादुर कलारिन की शौर्यगाथा को एडिनवर्ग इंटरनेशनल ड्रामा फेस्टिवल के माध्यम से वैश्विक पटल पर रखा। माता बहादुर कलारिन की त्याग और बलिदान को विश्व स्तर पर पहचान मिली। कलार समाज ने माता की तपस्या कथा को चीरस्मरणीय बनाने के लिए समाजिक बैठकों में वाचन शुरू किया। समाज की ओर से समय-समय पर महिलाओं का सम्मान भी माता बहादुर कलारिन के नाम से किया जाने लगा।

बसंत पंचमी पर त्याग और बलिदान का बरसी महोत्सव

बसंत पंचमी पर जब पूरा देश उत्सव मना रहा था तब कलार परिवार की इस बेटी ने नारी सम्मान की रक्षा के लिए इकलौते बेटे का बलिदान दिया। मान्यता है कि आज भी सोरर गांव में माता बहादुर कलारिन की मौजुदगी का अहसास लोग करते हैं। गंाव और समाज में ऐसी मान्यता है कि महिलाओं के सम्मान में खोट रखने वालों को आज भी माता ही सजा देती है। त्याग और बलिदान की इस बरसी दिवस को कलार परिवार आज भी सरहरगढ़ महोत्सव के रूप में मनाते हैं।

सरहरगढ़ महोत्सव में जुटेंगे प्रदेशभर के कलार परिवार

डॉ. नीरज गजेंद्र ने बताया कि बालोद जिले के सोरर गांव में हर साल बसंत पंचमी के मौके पर सरहरगढ़ महोत्सव मनाया जाता है। इस साल 13-14 फरवरी को दो दिनी महोत्सव में समाज की वीर महिलाओं को माता बहादुर कलारिन के नाम से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष युवराज सिन्हा की अगुवाई में होने वाले इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए समाज के हर घर से भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के हर सामाजिक राज से लोग एकत्र होंगे।

ठगी में जैकलीन भी थीं मौजूद, सुकेश के रुपयों से उड़ाई मौज, मिटाए सबूत, ED का दावा

https://www.facebook.com/webmorcha

ठगी में जैकलीन भी थीं मौजूद, सुकेश के रुपयों से उड़ाई मौज, मिटाए सबूत, ED का दावा

ठगी सुकेश के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस फंसती हुई नजर आ रही हैं. ईडी के नए दावों ने एक्ट्रेस के लिए मुसीबतें और बढ़ा दी हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के सामने दलील दी है कि, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस, जानबूझकर कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के अपराध के आय को स्वीकार कर रही थीं और उसके उपयोग में भी शामिल थीं.

ED ने यह तर्क जैकलीन की याचिका के जवाब में दायर एक हलफनामे में दिया था. एक्ट्रेस ने याचिका में कथित तौर पर चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी.

फिल्मी स्टाइल में रांची पहुंचे CM सोरेन, आज गिरफ्तार हुए तो क्या होगा?

यह मामला न्यायाधीश मनोज कुमार ओहरी के सामने लिस्ट किया गया था और जैकलीन की तरफ से वकील ने ED के हलफनामे के जवाब में प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा. उच्च न्यायालय ने मामले को 15 अप्रैल को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है. अपने जवाब में, ईडी ने दावा किया कि फर्नांडीस ने कभी भी चंद्रशेखर के साथ वित्तीय लेनदेन के बारे में सच्चाई का खुलासा नहीं किया और सबूत मिलने तक हमेशा तथ्यों को छुपाया.

webmorcha.com
जैकलीन

रिपोर्ट्स के अनुसार ED ने कहा कि, ‘जैकलीन शुरू से अपने आप को निर्दोश और पीड़ित बताते गुए आ रही थीं, लेकिन उन्होंने जांच में कुछ भी ऐसा पेश नहीं किया है कि सुकेश ने उन्हें पीड़ित किया है.’ ईडी का कहना है कि, जैकलीन, सुकेश के अपराध को तो जानती थी, साथ ही उन्हें यह भी पता था कि लीना मारिया उसकी पत्नी हैं, इसके बावजूद सुकेश के साथ रिश्ता जारी रखा.

https://www.facebook.com/webmorcha

फिल्मी स्टाइल में रांची पहुंचे CM सोरेन, आज गिरफ्तार हुए तो क्या होगा?

Hemant Soren: 48 घंटे तक ‘अंडरग्राउंड’ समझे जा रहे झारखंड के CM  हेमंत सोरेन अचानक रांची में दिखाई दे दिए. हां, ED की टीम उन्हें दिल्ली में ढूंढ रही थी. दो दिनों तक मीडिया के कैमरे यहां- वहां भागते रहे. कहां हैं CM सोरेन? सवाल उठने लगे थे कि झारखंड के सीएम कहां गायब हो गए हैं?

उनका दिल्ली पहुंचना सबको पता था लेकिन उसके बाद क्या हुआ, किसी ने नहीं देखा. अब इसे चकमा देना कहेंगे या कुछ और पता नहीं. ED उन्हें पूछताछ के लिए समन कर रही थी. दो दिन पहले दिल्ली वाले घर पर ईडी के अधिकारी अचानक पहुंचे लेकिन सोरेन नहीं मिले. एयरपोर्ट पर भी गहमागहमी थी. आखिर सोरेन दिल्ली से रांची पहुंचे कैसे? यह सब फिल्मी स्टाइल में हुआ.

पता चला है कि CM सोरेन दिल्ली से रांची सड़क के रास्ते गए हैं. जी हां, 1295 किमी की दूरी उन्होंने कार से तय की. जिस समय ED की टीम उन्हें दिल्ली में तलाश रही थी वह चुपके से राजधानी से निकल चुके थे. मंगलवार को वह देर रात तक अपने विधायकों के साथ बैठक करते रहे. रांची में उनके चेहरे पर दिखा आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण दे रहा था कि सीएम ने आगे की रणनीति बना ली है.

छत्तीसगढ़: धान खरीदी की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक बेच सकते हैं धान

‘कोरे कागज’ पर हो गया साइन

इधर, झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों ने बिना नाम वाले समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. मंगलवार शाम सहयोगी दलों के विधायकों ने बैठक कर हेमंत सोरेन सरकार के प्रति एकजुटता व्यक्त की. मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन को कमान सौंपे जाने की अटकलों के बीच इन विधायकों ने बिना किसी के नाम वाले समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. कल्पना सोरेन विधायक नहीं हैं फिर भी वह विधायकों की बैठक में शामिल हुई हैं.

काफी समय से कहा जा रहा था कि सोरेन पर ईडी का शिकंजा कसा तो वह पत्नी कल्पना को मुख्यमंत्री पद सौंप सकते हैं. जैसा बिहार में लालू यादव ने किया था.

फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन के विधायकों को रांची में ही रहने के लिए कहा गया है.

अगले 24 घंटे में काफी कुछ साफ हो जाएगा. आज दोपहर एक बजे रांची में अपने आवास पर सोरेन जमीन घोटाले के मामले में ​ईडी अधिकारियों के सवालों का जवाब देने वाले हैं. रांची में अतिरिक्त पुलिसबलों की तैनाती के साथ निषेधाज्ञा लागू की गई है.

दिल्ली छापे में क्या मिला?

ED की टीम ने भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोरेन से पूछताछ के लिए सोमवार को उनके दिल्ली वाले घर पर छापा मारा था और लगभग 13 घंटे तक डेरा डाले रखा. ईडी ने 36 लाख रुपये कैश, एक BMW कार और कुछ दस्तावेज बरामद करने का दावा किया है. वैसे झारखंड के सीएम सोरेन की तरह उनके पिता शिबू सोरेन भी 2004 में गायब हो गए थे. उनका चार दिनों तक पता नहीं चला था. तीन दशक पुराने केस में पुलिस उन्हें दिल्ली और झारखंड में ढूंढती रही थी.

कल जब CM के बारे में पूछा गया तो JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि CM  निजी काम से दिल्ली गए हैं. काम पूरा होने पर वह रांची लौट आए. पार्टी इस बारे में बिल्कुल चुप है कि सीएम के बारे में किसी को खबर नहीं थी तो वह रांची कैसे आए. हां, भट्टाचार्य ने यह जरूर कहा कि अगर CM कहीं प्लेन से जाते हैं तो प्लेन से ही लौटें, इसकी कोई संवैधानिक बाध्यता नहीं है.

तलाश है झारखंड के गुमशुदाCM की…

webmorcha.com
बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

जिन किसी भी सज्जन को यह व्यक्ति दिखें तो, दिए गए पते पर तुरंत सूचित करें।

सही जनकारी देने वाले को 11 हजार रुपये नगद राशि दी जाएगी। pic.twitter.com/9nvFhVQlnl

उधर, बिहार के बाद अब झारखंड में सियासी गर्माहट बढ़ गई है. बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पोस्टर जारी कर लिखा था, ‘तलाश है झारखंड के गुमशुदा मुख्यमंत्री की… जिस किसी भी सज्जन को यह व्यक्ति दिखें तो दिए गए पते पर तुरंत सूचित करें. सही जानकारी देने वाले को 11 हजार रुपये नगद राशि दी जाएगी.’ JMM ने मरांडी और निशिकांत दुबे के खिलाफ मानहानि का केस करने की बात कही है. पार्टी ने यह भी सवाल उठाया है कि जब सीएम ने पहले ही 31 जनवरी को रांची में मौजूद होने की बात कही थी तो ईडी दिल्ली वाले घर पर क्यों आई? सीएम के साथ क्रिमिनल की तरह व्यवहार हो रहा है.

गिरफ्तारी हुई तो क्या होगा?

ED की संभावित गिरफ्तारी से पहले या उसके बाद हेमंत सोरेन इस्तीफा दे सकते हैं. उत्तराधिकारी के तौर पर वह पत्नी कल्पना सोरेन का नाम आगे रख सकते हैं. हां, इसके लिए एक पारिवारिक अड़चन भी थी जिसे शायद दूर कर लिया गया है. उनकी बड़ी भाभी सीता सोरेन और भाई बसंत सोरेन भी विधायक है. ऐसे में पिता की परमिशन कल्पना के सपोर्ट में जरूरी होगी. सोरेन पहले कह चुके हैं कि पत्नी के चुनाव लड़ने की बात बीजेपी की गलत नरैटिव पेश करने की कोशिश है.

महिला मंत्री को सीएम पद दिया जा सकता है,

अगर कल्पना पर पिता राजी नहीं होते हैं तो हो सकता है सीएम अपने पिता को ही सीएम बनने के लिए राजी करें. अगर तीनों विकल्प सफल नहीं हो पाते हैं तो सोरेन किसी वरिष्ठ विधायक को मुख्यमंत्री बना सकते हैं. पत्नी की जगह महिला मंत्री को सीएम पद दिया जा सकता है, जिससे बाद में वह वापस पद हासिल कर सकें. हालांकि नीतीश-मांझी प्रकरण के अनुभव को देखते हुए अब ऐसा करने की संभावना कम ही है. जो भी हो सोरेन के पास हस्ताक्षर वाला ‘कोरा कागज’ तैयार है.

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़: धान खरीदी की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक बेच सकते हैं धान

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने धान खरीदी की तिथि बढ़ा दी है। अब कृषक 4 फरवरी तक धान बेच सकते हैं। सबसे बड़ी और खास बात ये है कि अब शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी होगी।

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने धान खरीदी की तिथि बढ़ा दी है। अब कृषक 4 फरवरी तक धान बेच सकते हैं। सबसे बड़ी और खास बात ये है कि अब शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी होगी। सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 4 फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

CM ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को 4 फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश यानी शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ राशनकार्डों का नवीनीकरण आज से प्रारंभ

https://www.facebook.com/webmorcha